Archive | राज्य

राज्य में विद्युत व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में कारगर कदम उठाये जा रहे हैं - मुख्यमंत्री

Posted on 13 June 2012 by admin

जनपद कन्नौज का विकास किया जायेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में विद्युत व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में कारगर कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने घाटमपुर जनपद कानपुर में 1980 मेगावाट के तापीय विद्युत उत्पादन संयंत्र के कल किये गये शिलान्यास का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार का यह पहला कदम है। उन्होंने कहा कि जनपद कन्नौज तथा इसके सभी 05 विधानसभा क्षेत्रों का विकास किया जायेगा।
मुख्यमंत्री आज कन्नौज में जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय कन्नौज में चिकित्सकों की कमी दूर करने का आश्वासन देते हुए कहा कि तिर्वा स्थित मेडिकल काॅलेज को भी उच्चीकृत किया जायेगा। उन्होंने जनपद कन्नौज में एक नये इंजीनियरिंग काॅलेज की स्थापना की बात भी कही।
श्री यादव ने कहा कि जनपद कन्नौज की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जायेगा तथा कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर कन्नौज की निर्विरोध नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने क्षेत्र की जनता, विपक्षी दलों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संसद में वे महिलाओं के अधिकारों की पुरजोर लड़ाई लड़ेंगी। श्रीमती यादव लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद आज अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने मुख्यमंत्री के साथ कन्नौज आयीं थीं।
इस अवसर पर विधायक श्री अनिल दोहरे, श्री विजय बहादुर पाल,
श्री अरविन्द यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कहीं कन्नौज की तरह जनपद का हाल तो नहीं होना है

Posted on 09 June 2012 by admin

ऽ    मीटिंग -ईटिंग में ही व्यस्त रहे और नामांकन करने का समय बीत जाए

नगर निकाय के चुनाव में भाजपा फिर फिसड्डी साबित हो रही है। जहाॅ भाजपा की प्रतिद्ववन्दी पार्टी कांग्रेस ने अपना प्रत्याषी घोषित कर दिया वहीं भाजपा मीटिंग-ईटिंग में मस्त है। पार्टी  प्रत्याषी घोषित करने मे किन कारणों से देरी लगा रही है कार्यकर्ताओं में इस बात का छोभ है।  पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से जब इस बाबत बात की गई तो उनका कहना है कि कही कन्नौज की दषा यहाॅ भी न हो क्योंकि कन्नौज में संसदीय सीट के लिए जद्दो जहत ही करती रहे और कन्नौज की भाॅति सुलतानपुर में भी प्रत्याषी का चयन होता रहे और नामांकन का समय ही बीत जाय। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेष में अखिलेष यादव के मुख्य मंत्री बनने के बाद कन्नौज की संसदीय सीट रिक्त हो गई है। जहाॅ से उत्तर प्रदेष के मुख्य मंत्री की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही है। डिंपल यादव के विरोध में भाजपा प्रत्याषी के चयन में इतना समय लगा दिया कि नामांकन करने का समय ही बीत गया। और डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा अपनी मीटिंग-ईटिंग के बहु प्रचारित षैली में ही व्यस्त रही और चुनाव लड़ने से वंचित हो गई। भाजपाईयों में खास चर्चा है कि कहीं कन्नौज की दषा सुलतानपुर में ही न दोहरा दी जाय।  कुछ वरष्ठि भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी प्रत्याषी के चयन में कोई कोताही बरतना नहीं चाहती, जिससें पार्टी को नगर निकाय के चुनाव में षिकस्त झेलनी पड़े। सुलतानपुर जनपद की नगर पालिका परिषद की सीट  पर अधिकतर भाजपा का ही कब्जा रहा। प्रत्याषी के चयन में बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। विष्वस्त सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि नगर पालिका परिषद में  अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए तीन पूर्व चेयरमैन लाईन में हैं। निर्वतमान चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, भूतपूर्व चेयरमैन भोला नाथ अग्रवाल, षिव कुमार अग्रहरि भी अपनी दावेदारी कर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आने के इच्छुक हैं। वहीं जिला महिला अपाध्यक्ष भावना सिंह भी जनसम्पर्क कर नगर के अधिकतर मतदाता से समर्थन पाने की बात कह कर दावेदारी  पक्की करने में लगी हैं। विष्व हिन्दु परिषद  मीडिया प्रभारी आषीष श्रीवास्तव उर्फ बिल्लू भी मैदान में ताल ठोकने को तैयार हैं। दूसरी तरफ वैष्य समुदाय से अजय जायसवाल, ज्ञान प्रकाष जायसवाल, सवणर््ा के तरफ से जसवन्त सिंह व महेन्द्र सिंह  ताल ठोक रहें है। कुल मिला कर यदि भाजपा हाई कमान कोई निर्णय लेने में देरी करता है तो सम्भवतः कन्नौज की कहानी यहाॅ पर भी दुहराई जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हज यात्री 11 जून तक बैंक में धनराशि जमा करें

Posted on 09 June 2012 by admin

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आगरा दिलीप कुमार ने जनपद आगरा के चयनित
हज यात्रियों को सूचित किया है कि प्रत्येक चयनित हज यात्री को कोर बैंकिंग
के द्वारा हज कमेटी आॅफ इण्डिया के भारतीय स्टेट बैंक खाता सं0 थ्मम
ज्लचम.25 में दिनांक 11 जून 2012 तक अथवा पूर्ण रू0 5100/-जमा
करना है। बैंक में धनराशि जमा करने के पहले हज कमेटी आॅफ इण्डिया,
मुम्बई, की वेबसाइट  www.hajcommittee.com से डाउनलोड करके थ्मम
ज्लचम.25 धनराशि जमा करने का फार्म प्राप्त करना है अथवा हज कमेटी
आॅॅफ इण्डिया मुम्बई की किताब हिदायत बराये हज-2012 के आखरी में
संलग्न जमा करने के फार्म का प्रयोग करना है इसके अतिरिक्त उ0प्र0 राज्य हज
समिति की वेबसाइट  www.hajcommittee.com से भी धनराशि जमा करने का
फार्म डाउनलोड कर सकते है। प्रत्येक हज यात्री को उन्हें बैंक रिफरेन्स
नम्बर एलाट किया गया, धनराशि जमा करते समय पे-इन स्लिप फार्म में अंकित करना
है।
उन्होंने बताया कि समस्त चयनित हज यात्रियों को अपने इन्टरनेशनल

पासपोर्ट के कवर पेज पर अपना 3.5ग3.5 सफेद बैक ग्राउन्ड का कलर
फोटोग्राफ ऊपर कवर पेज पर दाहिने स्टैपल करना है। जमा धनराशि की रसीद
(हज कमेटी आॅफ इण्डिया की प्रति) तथा फोटो सहित पासपोर्ट कार्यालय
उ0प्र0 राज्य हज समिति 10ए,विधान सभा मार्ग, लखनऊ में रजिस्टर्ड डाक द्वारा
अथवा दस्ती दिनांक 11-6-12 तक अथवा पूर्व जमा कराकर रसीद प्राप्त करनी
है। अभिलेख दिनांक 11.6.12 तक उ0प्र0 राज्य हज समिति के लखनऊ कार्यालय
में प्राप्त हो जाने चाहिए। प्रत्येक इच्छुक हज यात्री हज कमेटी कार्यालय
लखनऊ में प्रत्येक कार्य दिवस में व्यक्तिगत सम्पर्क कर आवश्यकतानुसार जानकारी
प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त निम्नलिखित हेल्प नम्बर/दूरभाष संख्या
0522-2622458 ए 2617120 तथा मो0नं0 9235610681, 9235610683,
9235610690, 9235610692 एवं 9235610694 पर फोन करके भी जानकारी
प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आचार संहिता का अनुपालन करते हुए प्रचार कार्य करें-डी0एम0

Posted on 08 June 2012 by admin

नगर निकायों के निर्वाचन को पूर्णतः स्वतंत्र एवं निपष्क्ष रूप से सम्पादित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता तैयार की गई है जो इन निर्वाचन के दौरान सभी उम्मीदवारों, दलों, मतदाताओं शासकीय/अर्धशासकीय विभागों के अधिकारियों -कर्मचारियों आदि पर लागू होगी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने अपील की है कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करें ताकि निर्वाचनों की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता बनी रहे।
उन्होंने कहा है कि उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि अपने चुनाव प्रचार हेतु किसी अन्य व्यक्ति की भूमि, भवन, अहाते या दीवार का उपयोग झण्डा लगाने, झण्डियां टांगने पोस्टर चिपकाने, संदेश या नारे लिखने लिखवाने जैसे काम उस व्यक्ति की अनुमति के बिना न करें और न ही अपने चुनाव कार्य कत्र्ताओं को ऐसा करने दें। कोई भी उम्मीदवार अन्य उम्मीदवार के पक्ष में लगाये गये झण्डे-पोस्टरों को नही हटायेगा।
किसी हाट/बाजार या सार्वजनिक स्थल पर चुनाव सभा या रैली के आयोजन के लिए सक्षम अधिकारी से पूर्वानुमति ली जायेेगी, उम्मीदवार यह सुनिश्चित करेगें कि अपने जुलूस उन्ही मार्गों से ले जाए जंहा के लिए उन्हें पूर्वानुमति मिली हो और उनमें कोई फेर बदल नही किया जायेगा। उम्मीदवार यह सुनिश्चित करेगें कि उनके जुलूसों-सभाओं या रैलियों मे लोग ऐसी चीजे लेकर न चलें जिनको लेकर चलने पर प्रतिबन्ध हो या जिनका उत्तेजना के क्षणों में दुरूपयोग किया जा सकता है। सभा या रैली के सम्बन्ध में लाउडस्पीकर के उपयोग या किसी अन्य सुविधा के लिए अनुज्ञा हेतु उम्मीदवार पर्याप्त समय पूर्व आवेदन पत्र प्रस्तुत करेगें। मतदान खत्म होने के निर्धारित समय से 48 घण्टे पूर्व सार्वजनिक सभा व चुनाव प्रचार बन्द कर दिया जायेगा।
आचार संहिता में स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी उम्मीदवार ऐसा कोई कार्य नही करेगा जिससे किसी धर्म (मजहब) सम्प्रदाय, जाति के सामाजिक वर्ग के लोगो की भावना आहत हो या उनमें तनाव की मनः स्थिति उत्पन्न होने की सम्भावना हो। पूजा स्थलों जैसे मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, गिरजाघर आदि का उपयोग निर्वाचन में प्रचार हेतु तथा निर्वाचन सम्बन्धी अन्य कार्यो हेतु नहीं किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गेहॅू खरीद योजना में किसानों के खातों में आर.टी.जी.एस. /ई-पेमेन्ट से सीधे भुगतान

Posted on 07 June 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने रबी विपणन वर्ष 2012-13 में गेहॅू खरीद योजना में किसानों के बैंक खाते में सीधे आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से भुगतान किये जाने की योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया है कि इसके लिए प्रत्येक स्तर पर कार्यवाही के लिए शासन द्वारा कार्य योजना निर्धारित कर दी गई है। इससे पूर्व निर्धारित चेकों द्वारा भुगतान की व्यवस्था में लगने वाले समय में कमी आयेगी और भुगतान प्रक्रिया में गुणात्मक सुधार होगा।
उन्होंने प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र प्रभारी द्वारा केन्द्र पर खरीदे गये गेहॅू का क्रमवार विवरण खाद्यान्न क्रय पंजिका पर अंकित किया जायेगा। क्रय पंजिका में दर्ज प्रत्येक कृषक के बैंक एकाउन्ट के प्रथम पेज की छाया प्रति संलग्न की जायेगी। केन्द्र प्रभारी द्वारा क्रय पंजिका की प्रति के साथ उसी तिथि का डी0टी0एस0 संलग्न करते हुए प्रपत्रों को विशेष पत्रवाहक द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को प्राप्त कराया जायेगा।
यदि किसी कृषक द्वारा अपना खाता संख्या केवल नाॅन सी.बी0एस. बैंक में होना बताया जाता है तो केन्द्र प्रभारी द्वारा उस कृषक की प्रविष्टि की धनराशि को इंगित करते हुए उस पर जारी करने वाले चेक का नम्बर अंकित करना होगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा डाटा इन्ट्री का कार्य कराया जायेगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा प्रविष्टियों की डाटा इन्ट्री विभागीय वेबसाइट पर अपने पासवर्ड से लांगिन कर एन.आई.सी. द्वारा उपलब्ध कराये गये साफ्टवेयर में करवायी जायेगी तथा डाटा की सहायता की जांच की जायेगी। सत्यापन के उपरान्त एन.आई.सी. के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से सहायता प्राप्त कर डाटा को सम्भागीय वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी को ई-मेल द्वारा प्रेषित कर दिया जायेगा।

आर.टी.जी.एस./ई पेमेन्ट हेतु सम्भाग के सभी जनपदों की डाटा फाइल को एकत्रित कर खाद्य विभाग के पोर्टल पर एक सिंगल फाइल बनाई जायेगी तथा सम्भागीय वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी इस फाइल के अनुसार धनराशि को सिंगल चैक के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक को भुगतान हेतु प्रेषित करेगें। बैंक द्वारा प्राप्त डाटा के अनुसार सम्बन्धित कृषकों के खाते में नियमानुसार धनराशि तत्काल स्थानान्तरित की जायेगी।
भारतीय स्टेट बैंक के (कमिटमेन्ट) वचनबद्वता के अनुसार यदि कृषक का एकाउन्ट एस.बी.आई. में होगा तो तत्काल काश्तकार के खाते में धनराशि का स्थानान्तरण करेगी, यदि कृषकों का एकाउन्ट अन्य बैंको में है तो भारतीय स्टेट बैंक 2 घण्टे की समय विधि में धनराशि का स्थानान्तरण करेगी। खाद्य विभाग के पोर्टल पर सम्भागवार क्रय केन्द्रवार एवं जनपद वार विस्तृत सूचनाओं को दर्शाया जायेगा, जिससे क्रय केन्द्र प्रभारी व अन्य विभागीय अधिकारी पासवर्ड द्वारा अपने केन्द्रो की गेहॅू खरीद की मात्रा एवं भुगतान धनराशि का मिलान कर सकेगें।
सम्भागीय खाद्य नियंत्रक (आर0एफ0सी0) को अपने सम्भाग में इस व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है जो कि इस व्यवस्था में आ रही समस्याओं का यथा सम्भव निराकरण करायेगें और पर्यवेक्षीय उत्तर दायित्व का निर्वहन भी करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जन समस्याओं की सुनवाई हेतु दिवस अधिकारियों की ड्यूटी में आंशिक संशोधन

Posted on 07 June 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर जन समस्याओं को सुने जाने हेतु प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक दिवस अधिकारियों की ड्यूटी में आंशिक संशोधन करते हुये आदेश निर्गत किया है।
जिलाधिकारी के आदेशानुसार प्रत्येक सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0 ) के साथ समब्द्ध अधिकारी-नगर मजिस्ट्रेट,मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (भू0आ0) के साथ अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, बुधवार को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) के साथ अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय, गुरूवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) के साथ अपर मजिस्ट्रेट चतुर्थ, शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) के साथ अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय तथा शनिवार को अपर जिलाधिकारी (प्रो0) के साथ अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। दिवस अधिकारी एवं सम्बद्ध अधिकारी की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रीमती डिम्पल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

Posted on 05 June 2012 by admin

5-06-dसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक के निर्णय एवं निर्देश पर आज कन्नौज लोकसभा के उपचुनाव मे समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के रूप में श्रीमती डिम्पल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने से रिक्त हुआ है।
एस0एन0 कालेज, कन्नौज के मैदान पर आज विशाल जनसंख्या में आए लोगों ने श्रीमती डिम्पल यादव को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और श्रीमती डिम्पल यादव के अतिरिक्त वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने सम्बोधित किया। किरनमय नन्दा (राष्ट्रीय महासचिव), अहमद हसन (स्वास्थ्य मंत्री) बलराम यादव (पंचायती राजमंत्री), डा0 अशोक बाजपेयी (राष्ट्रीय महासचिव), राम आसरे कुशवाहा (राष्ट्रीय महासचिव), विशम्भर प्रसाद निषाद (राष्ट्रीय महासचिव),श्री शिव कुमार बेरिया (वस्त्र एवं रेशम उद्योगमंत्री),बृजभूषण शरण सिंह, साॅसद, विनोद सिंह उर्फ पंडित (राजस्व राज्यमंत्री) पूर्व विधान सभाध्यक्ष धनीराम वर्मा एवं युवा नेता आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, राजपाल कश्यप, निर्भय सिंह पटेल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
श्रीमती डिम्पल यादव के समर्थन में आए हजारों क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि कन्नौज से डा0 राम मनोहर लोहिया, नेता जी, श्री मुलायम सिंह यादव जीते और उन्हें भी तीन बार जनता ने भारी मतों से जिताया है। पूरे प्रदेश में यही उपचुनाव हो रहा है। पूरे देश की निगाहें इस पर हैं। सभी धर्म, जाति  के लोग समाजवादी पार्टी की मदद करना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी मांग पर श्रीमती डिम्पल यादव को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है।
5-06-aमुख्यमंत्री जी ने कन्नौज के विकास में तेजी लाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यहां मेडिकल कालेज नाम बदलकर इसी वर्ष चालू होगा। कन्या विद्याधन से मुस्लिम परिवारों के साथ गरीब घर की लड़कियां भी लाभान्वित होगी। रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा करेगें। कन्नौज के इत्र व्यापारियों की मांगे पूरी की गई हैं। उन्होने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने चुनावी घोषणा पत्र को बजट लाकर जनता के बीच उतार दिया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह पालन करें क्योंकि पता नहीं कौन सी साजिश रची जा रही हो। श्रीमती डिम्पल यादव के चुनाव को क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अपना चुनाव बताते हुए श्री यादव ने उनसे भारी जीत के लिए जुट जाने का आगह किया।
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि कन्नौज की महान जनता ने डा0 लोहिया जैसे नेता को लोकसभा में भेजकर संसद को गौरवान्वित होने का मौका दिया था। इसी जनता ने वोट की ताकत से भ्रष्ट और जालिम सरकार को उखाड़ फेंका था। मुख्यमंत्री जी यहां से साॅसद थे। आपके अनुरोध पर मुझे प्रत्याशी बनाया गया है। मैं आपकी बहू, बेटी और बहुतों की भाभी हूॅ। आपका भरोसा कायम रखूॅगी।
वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने जनता से श्रीमती डिम्पल यादव को जिताकर एक और इतिहास बनाने का आग्रह किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पर्यावरण की रक्षा और उसके सम्ंवर्धन हेतु शपथ

Posted on 05 June 2012 by admin

‘‘ मैं प्राकृतिक पर्यावरण, जिसके अन्तर्गत वन,झील, नदी और वन्य जीव हैं, की रक्षा करूंगा और उसका संम्बर्धन करूॅगा तथा प्राणि मात्र के प्रति दयाभाव रखंूगा।‘‘ यह शपथ जिलाधिकारी अजय चैहान ने अपने कलेक्ट्रेट कक्ष में अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को दिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
श्री चैहान ने बताया कि पर्यावरण सुधार सरकार की प्राथमिकता के कार्यक्रमों में मुख्य बिन्दु है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए मुख्य विचार बिन्दु ‘‘ पर्यावरण-मित्र , अर्थ व्यवस्था: इसमें सहभागी बनें ‘‘ (Green Economy : Does it include you) नियत किया है। उन्होंने पर्यावरण मित्र अर्थ व्यवस्था में सहभागी बनने की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) सी0पी0 सिंह, सहित सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलायुक्त द्वारा गंेहू खरीद की जिलेवार समीक्षा

Posted on 05 June 2012 by admin

क्रय केन्दंांे पर प्लास्टिक बैग सुलभ करायें, किसानो के बोरांे का भी उपयोग करें

commissioner-agra-ajay-chauhan-reviewing-purchase-under-wheat-support-price-schemeप्रभारी मण्डलायुक्त अजय चैहान ने आयुक्त सभागार में आहूत बैठक  में मूल्य समर्थन योजना के अन्र्तगत मण्डल में जनपदवार गेहॅू खरीद एवं डिलीवरी तथा कृषकों को देय भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि क्रय केन्द्र वार आकंलन कर प्लास्टिक बैग अविलम्ब सुलभ करा दें। किसान यदि बोरों में गेहॅू लेकर आ रहे हैं तो उनके बोंरों  का भी उपयोग करें । बैठक में अवगत कराया गया कि दो रूपया प्रति बोरा हैण्डलिंग की धनराशि भुगतान सबंधी शासनादेश प्राप्त हो गया है। श्री चैहान ने सचेत किया कि उनके निरीक्षण के दौरान इंगित कमियों में तत्परता से सुधार करें शासनादेश तथा विभागीय निर्देशों की हर स्तर पर सुस्पष्ट जानकारी रखें, किसी भी प्रकार की संवाद हीनता की स्थिति न रहे। उन्होंने किसानों का भी मोबाइल नम्बर रखने के निर्देश दिये।
क्षेत्रीय प्रबन्धक पी.सी.एफ. पूरनमल ने एफ.सी.आई. द्वारा इन्सीडेन्टल चार्ज का भुगतान न प्राप्त होने की समस्या से अवगत कराया । मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि 6 जून को प्रातः 11 बजे नगर मजिस्ट्रेट आगरा की उपस्थिति में एफ.सी.आई. के संजय प्लेस स्थित कार्यालय में मैनेजर कामर्शियल सुरेश चन्द्र तथा पी.सी.एफ. के क्षेत्रीय प्रबन्धक की समन्वय बैठक में समाधान सुनिश्चित करायें और यह भी जांच करें कि भुगतान में किस स्तर पर विलम्ब हुआ है।

आर0एफ0सी0 नागेन्द्र प्रताप ने बताया कि आगरा सम्भाग में विभिन्न एजेन्सियों द्वारा 221 क्रय केन्द्र कार्यरत हंै और मण्डल के चारों जिलों में अब तक कुल 117832 मी0टन गेहॅू खरीदा गया है। इसमें से 102933 मी0टन की केन्द्रीय पूल में डिलीवरी हो चुकी है। मण्डल में 23472 कृषक लाभान्वित हुए हंै। श्री नागेन्द्र प्रताप ने जनपद वार प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि आगरा में 46 क्रय केन्द्रों पर 18403 मी0टन, फिरोजाबाद में 56 क्रय केन्द्रों पर 20394 मी0टन, मैनपुरी में 70 केन्द्रो पर 23480 मी0टन, मथुरा में 51 केन्द्रों पर 55554 मी0टन गेहॅू  की खरीद हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि मण्डल में खाद्य विभाग (विपणन शाखा) द्वारा 25 केन्द्र,उ0प्र0 सहकारी संघ (पी0सी0एफ0) द्वारा 140 केन्द्र, उ0प्र0 राज्य कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा 07 केन्द्र, उ0प्र0 राज्य उपभोक्ता सहकारी संघ द्वारा 24, उ0प्र0 स्टेट एग्रो द्वारा 25 क्रय केन्द्र संचालित किये जा रहे है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, आर.एफ.सी0 नागेन्द्र प्रताप, उपायुक्त खाद्य अनूप शंकर , जनपदों के जिला खाद्य विपणन अधिकारी तथा क्रय एजेन्सियों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुरानी रंजिष के चलते वृद्ध को किया मरणासन्न

Posted on 03 June 2012 by admin

ऽ    इलाज के दौरान हुई मौत
ऽ    चार लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

थाना कूरेभार ग्राम पिपरी, साॅईनाथपुर निवासी छोटे लाल पुत्र स्व0 सुदीन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कूरेभार पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उसे पिता की हत्या करने का आरोप लगा रही है। न्याय एवं निष्पक्ष जाॅच कराने की मांग करते हुए कहा कि थाना कूरेभार पुलिस ने एक सादे कागज पर जबरजस्ती हस्ताक्षर करवा लिया मना करने पर गाली भी दिया। षिकायती पत्र के जरिये छोटे लाल ने कथनानुसार 30 मई  को उसके पट्टीदार  पुरीनी रंजिष के कारएा पिता को अकेला पाकर  घर आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डण्डों से मारने लगे। जिससें उसके तिा को गम्भीर चोटों आई। जिसे धनपतगंज के सामुदायिक केन्द्र पर इलाज के लिए ले जाया गया। जहाॅ चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जहाॅ इलाज के दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना थाना कूरेभार  को दी गई। जहाॅ मामले को गम्भीरता से न लेकर हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। षिकायत कर्ता छोेटे लाल ने पोस्ट मार्टम किसी विषेष चिकित्सक दल से करवाने तथा मामले की निष्पक्ष जाॅच करवा कर न्याय दिलाने की मांग की है। उकत सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कूरेभार आर0 बी0 सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध गम्भीर रूप घायल कर देने का मुकदमा दर्जं किया गया था जिसे वृद्ध की मौत हो जाने के बाद हत्या में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित स्थानों पर दबिष दी जा रही है।षीघ्र ही हत्यारे जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in