Archive | राज्य

साार्वजनिक कब्रिस्तानों की बाउन्ड्री वाल हेतु तहसीलवार सूची बनेगी

Posted on 07 August 2012 by admin

अल्पसंख्यक समुदायों के कब्रिस्तानो/अन्त्येष्टि स्थानों की भूमि की सुरक्षा योजना

आगरा अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि अल्पसंख्यक समुदायो के सार्वजनिक कब्रिस्तानो/अन्त्येष्टि स्थलों की तहसीलवार सूची निर्धारित प्रारूप पर अविलम्ब प्रस्तुत करे ताकि सूचियां शासन को अविलम्ब उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कब्रिस्तानो। अन्त्येष्टि स्थलों की चहार दीवारी अथवा बाउन्ड्री पिलर का निर्माण कराया जायेगा।
श्री प्रकाश आज कलक्ट्रेट सभागार में ‘‘अल्पसंख्यक समुदायों के कबिस्तानों। अन्त्येष्टि स्थलों की भूमि की सुरक्षा योजना’’ के जिला स्तर पर कार्यान्वयन हेतु गठित समिति की प्रथम बैठक को सम्बोधित कर रहे थें।उन्होंने शासनादेश की जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक समुदायों के कब्रिस्तानों/अत्येष्टि स्थलो की चहारदीवारी को निर्माण प्राथमिकताओं में है। ऐसी भमि पर अवैध कब्जा को रोकने व भूमि की सुरक्षा के लिए चहारदिवारी के निर्माण के लिए प्राथमिकता की पूर्ति हेतु प्रदेश शासन द्वारा बजट इस वर्ष 200 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि योजना के अन्र्तगत प्रदेश में विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों यथा मुस्लिम ,सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन, एवं पारसी समुदायों के कब्रिस्तानो/अन्त्येष्टि स्थलों की भमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी। योजना के संसाधनो को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के कब्रिस्तानो/स्थलों की भूमि के चारो ओर चहारदीवारी का निर्माण अथवा भूमि की सीमा पर बाउण्ड्री पिलर निर्मित करये जायेगें
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वी/रा) सी0पी0सिंह, तहसीलदार गण, उप नगर आयुक्त कासिम रजा, परियोजना निदेशक रामरक्ष पाल सिंह यादव, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी रामकृष्ण वर्मा आदि अधिकारी तथा समिति के सदस्य मुफती अब्दुल सत्तार कासमी मदरसा अफजल उल उलूम ताजगंज तथा मोहम्मद उजैर भी उपस्थित थें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेहतर पुलिसिंग व अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करे- परिवहन मंत्री

Posted on 07 August 2012 by admin

आगरा परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने बताया है कि जनपद में बेहतर पुलिसिंग और पेंशेवर अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये है। मंत्री महोदय द्वारा सक्र्रिट हाउस पर आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ आधकारियों के साथ चर्चा मे बढते पेशेवर अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि लूट, चैन स्नेचिंग जैसी वारदात पेशेवर अपराधी करते है, जो रंजिशन अपराध नही है।
़परिवहन मंत्री द्वारा इससे पूर्व ऐसी ही बैठक बाह मे आयोजित की गई जिसमें क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारियों को पेशेवर अपराधियों पर कड़ाई से कार्यवाही हेतु निर्देश दिये । उन्होंने बताया कि छोटी या बड़ी चोरी की वारदातों को भी गम्भीरता से लेने हेतु निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि अच्छी पुलिसिंग होनी चाहिए ताकि अपराध नियत्रण  हेतु प्रभावी कार्यवाही हो।
उन्होंने निर्देश दिये कि थानो पर आने वाले फरियादियो/ जनता की सुनवाई हो और फरियादियो के साथ मानवीय व्यवहार हो। लोगों को बार बार चक्कर न लगाने पड़े।
उन्होंने कह कि अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु न्यायालयों में मुकदमों की पेरोकारी भी प्रभावी रूप से करायें। अपराधो पर निन्यत्रण हेतु हर स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बरसात में भी आदर्ष तालाब हैं सूखे

Posted on 07 August 2012 by admin

अतिक्रमण के चलते तालाबों का अस्तित्व समाप्त होता चला जा रहा है। अधिकांष तालाबांे पर अतिक्रमण हावी है। एक तरफ जो सरकार ने तालाबों की खुदाई करवा करके जल संचय की मुहिम छेड़ रखी है। वहीं दूसरी तरफ भू-माफिया तालाबों की पटाई करके अवैध कब्जा कर रहे हैं। जो तालाब ख्ुादे भी हैं बरसात हाने के बाद भी उनमें पानी नहीं है। लागों का कहना है कि जब बरसात में आदष्र्या तालाबों का यह हाल है तो बरसात बीत जाने के बाद इन तालाबों का क्या होगा।
सच्चाई तो यह है कि सरकारी विभाग भू-माफियाओं का सहयोग करने में पीछे नहीं है। नए तालाबों की खुदाई व सौन्दर्यीकरण के नाम पर स्वीकृत किए गए धन पर भ्रष्टाचार हावी है। जिससे सरकार की जल संचय योजना को मूर्ति रूप देने की मंषा तार-तार होती नजर आ रही है। हाल स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले तालाबों का है। 79 राजस्व गांवों में यदि सरकारी आॅकड़े की मानें तो लगभग 180 छोटे-बड़े तालाब हैं। जबकि जमीनी हकीकत कुछ अलग कहानी बयां कर रही है। राजस्व अभिलेखों में जो तालाब दर्ज है उनका रकबा भी तय है, लेकिन मौके पर तालाब गायब हैं। रखरखाव के आॅकड़े दर्शाने वाले राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचरी भी कुछ करने की स्थिति में नहीं दिखते हैं। वहीं जल संचय योजना के धन का भी कहीं कोई अता-पता नहीं है। गिरते भू-जल स्तर में तालाबों की अहम भूमिका है। बावजूद इसके भू-माफियाओं की वक्रदृष्टि तालाबों के अस्तित्व को ही मिटाने पर तुली है। सबसे बुराहाल अहदा, उदयपुर, सरकवारी, मुडहा, ष्षाहपुर लपटा का है। जहां पर सरहंगो ने तालाब पाटकर कब्जा कर लिया है। तो कुछ पर लोगों ने पाटकर अवैध निर्माण भी कर लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आरा मषीनों पर हरे पेड़ों की कटान जारी

Posted on 07 August 2012 by admin

जनपद के जयसिंहपुर , कूरेभार थाना क्षेत्रों के अन्र्तगत दर्जनों आरा मशीने खुलेआम पुलिस व वन विभाग की मिली भगत से चल रही है जिन पर हरे वृक्षो की लकडियों का टाल लगा हुआ है यही नही यहॉ पर हरे पेडो की अंधा धुंध कटान भी लगातार जारी है ।
ज्ञातव्य हो कि जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र मे  पुलिस व वन विभाग की मिली भगत के चलते लगभग आधा दर्जन आरा मशीने खुले आम चल रही है जिससे इन मशीनों पर हरे भरे वृक्षो की लकडियों का काटना व चीरना खुलेआम जारी है।
क्षेत्र के शुकुल दुलैचा, दियरा चैराहे पर राम कृपाल वर्मा बरौसा मे राम केवल शुक्ला घटवर में राम अचल वर्मा की आरा मशीने खुलेआम  चल रही है क्षेत्र वासियो में कइयों ने विभाग से शिकायत की फिर भी मामला सिफर रहा है। इसी तरह कूरेभार क्षेत्र में पुलिस विभाग एवं वन विभाग के मिली भगत से आरा मषीनों पर हरे पेड़ो की कटान जारों पर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जलकल द्वारा की जा रही गन्दे पानी की आपूर्ति, विभाग उदासीन

Posted on 07 August 2012 by admin

ऽ    बाल्टी व कन्टेनर से दूर-दराज से लाया जा रहा पानी
ऽ    मुहल्ले में इण्डिया मार्का टू हैण्डपम्प की कमी
ऽ    विधायक निधि से लगवाया गया सरकारी इण्डिया मार्का टू हैड पम्प को दबंगों ने किया बाउण्ड्रीवाल के अन्दर

लगभग एक माह से  आये दिन जलकल विभाग द्वारा गभडि़या, राजेन्द्र नगर, पल्टू का पुरवा, घासियाना आदि मोहल्लों  में गन्दे पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिसे मुहल्लेवासी पीने को मजबूर हैं। कारण पता करने पर ज्ञात हुआ कि गभडि़या रेलवे लाइन क्रासिंग के नीचे जलकल की पाइप लाइन फट गई है।  पूर्व में भी अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की तरफ समाचार के माध्यम से कराने की कोषिष की गयी। परन्तु नतीजा ढाक के तान पात रहा। नगर के गभडि़या, आदर्ष नगर, पल्टू का पुरवा, आदर्ष नगर तथा राम लीला मैदान के आस पास के मुहल्ले में इन दिनों गन्दे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इन मुहल्ले वासियों का कहना है इसकी षिकायत कई बार सम्बन्धित विभाग को की गई है परन्तु समस्या का निराकरण नहीं हो सका। आबादी के हिसाब से इण्डियामार्का हैण्ड पम्प की कमी होने के कारण घर के बच्चे व औरते दूर-दराज से पानी ढोने के लिए बाध्य हैं। वैष्णव नगर गभडि़या में पुर्व में विधायक निधि से लगवाये गये नल को दबंगों द्वारा बाउण्ड्रªªी वाल के अन्दर कर लिया गया। जिससे मुहल्ले वासियों को दूर-दरीाज लगे हैण्ड पम्प से पीने के लिए पानी लाना पड़द्य रहा है।  समस्या का समाधान यदि षीघ्र नहीं किया गया तो मुहल्लेवासी आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।ं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सार्वजनिक स्थलों पर पेय जल की व्यवस्था न होने से परेषानी

Posted on 04 August 2012 by admin

नगर के सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेषन, रेलवे स्टेषन पर षुद्ध षीतल पेय जल की व्यवस्था न होने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। दीवानी, कलेक्ट्रेट, व तहसील परिसर में भी षुद्ध पेय जल की किल्लत से अपने मुकदमों की पैरवी करने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगग भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे है। नगर पालिका प्रषासन की अनदेखी के चलते जनपदवासी पेय जल की समस्या से जूझ रहे रहे हैं। बस स्टेषन व रेलवे स्टेषन पर षीतल जल की व्यवस्था न होने से बसों व रेल गाडि़यों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को इस भीषण गर्मी में षुद्ध व षीतल जल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। परिवहन विभाग व रेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चो पानी के लिए तरस रहे हैं। वार्ड सभासद तथा अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी अभी तक इस समस्या से निजात नहीं मिली है । आये दिन नलों से गन्दे पानी की सप्लाई की जा रही हैै। जनपद वासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सार्वजनिक स्थलों  व घरों में षुद्ध व षीतल जल की व्यवस्था करवाने की मांग की  है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लूट-खसोट का केन्द्र बना बाल विकास पुष्टाहार योजना

Posted on 04 August 2012 by admin

केन्द्र सरकार या राज्य सरकार लाख किसी योजना का संचालन करे उस योजना का सही लाभ जनता या लाभार्थी  को तभी मिलेगा जब उस विभाग के कर्मचारी व अधिकारी सही व ईमानदार होंगें।  ज्ञात हो कि ऐसी ही एक योजना समेकित बाल विकास पुष्टाहार योजना है। जिसमें गर्भवती धात्री एवं तीन वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य का जिम्मा इस विभाग के पास है।  इस योजना के संचालन में इतनी खामियाॅ व घूसखोरी है कि आये दिन समाचारों में इनकी कृत्यों की खबर छपती रहती हैं । लगातार समाचार के माध्यम से जिला परियोजना अधिकारी का ध्यानाकर्षण करने की कोषिष की जाती रही है परन्तु विभागीय लापरवाही के चलते जिले के 80 प्रतिषत  समेकित बाल विकास पुष्टाहार योजना केन्द्र बन्द हैं। गौरतलब हो कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में  चल रहे  एक  से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास का जिम्मा लेने वाले आॅगन वाड़ी केन्द्रों का बुरा हाल है। ज्ञात हो कि बाल-विकास पुष्टाहार योजना द्वारा संचालित  पुष्टाहार व हाट कुक  येजना के तहत मिलने वाले भोजन से बच्चे वंचित हो रहे हैंे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संचालित आंगनबाड़ी  केन्द्रों में गर्भवती धात्री एवं तीन वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य का जिम्मा इस विभाग के पास है। प्रभारी  परियोजनाधिकारी,बाल विकास परियोजनाधिकारी एवं सुपरवाइजर भी बन्द हुए केन्द्रों के निरीक्षण के बजाय कार्यालय मंे बैठकर कागजी कोरम पूरा करने में लगे हुए हैं।  जिला परियोजनाधिकारी, बाल विकास परियोजनाधिकारी व सुपरवाइजर की मिली भगत से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराये गये धन का आधा हिस्सा इनके बीज आ जाता है। मजबूरी वस आगन वाड़ी कार्यकत्री व सहायिका क्या करे। कई कार्यत्रियों ने बताया कि हाटकुक एवं वाल पुसटाहार की बोरियाॅ मजबूरी में बेचनी पड़ती हैं क्याकिे हर माह  दो हजार हाटकुक का व एक हजार बाल पुष्टाहार का देना पड़ता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बारिष ने खोली नगर पालिका की पोल

Posted on 04 August 2012 by admin

आज हल्की बारिष ने नगर पालिका की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। नालिया चोक कर गई। नालियों का पानी व गन्दगी  सड़कोे पर बहने लगा। लोगों के मकान में पानी घुस गया। सफाई व्यवस्था न के बराबर होने से सारा कूड़ा करकट नालियों में भर गया। जिससे नालियाॅ चोक कर गई। नगर के निराला नगर , विवेक नगर, पल्टू का पुरवा में तथा सौरमउ व षास्त्री नगर में भी नालियाॅ जाम हो गई। लोग आने घर के सामने बल्ली व बाॅस लिये नालियों को साफ करते देखे गये।  सब्जी मण्डी में लोग खरीददारी सब्जियों की कर रहे थे परन्तु नालियों का पानी उनके जूते व पैण्ट भिगो कर रख दिए। क्यों कि  सब्जी मण्डी से निकला हुआ कूड़ा-करकट नालियों में जाकर फॅस गया और सड़क पर बहने लगा। नगर पालिका परिसर नदी में तब्दील हो गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस महानिदेषक द्वारा प्रारम्भिक जाॅच के निर्देष

Posted on 04 August 2012 by admin

देवरिया जिले के दो क्षेत्राधिकारियों तथा गोरखपुर जिले के क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ का कार्य सन्तोशजनक न पाये जाने पर पुलिस महानिदेषक द्वारा उनके विरुद्व प्रारम्भिक जाॅच कराये जाने के निर्देष पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र को दिये गये है। इसके अलावा अपराधियों को सजा दिलानें हेतु अभियोजन कार्य में ढि़लाई बरतने पर श्री ए0के0 मिश्रा अपर निदेषक अभियोजन, आर0 के0 मिश्रा इंचार्ज अभियोजन अधिकारी तथा रामवृक्ष राय अभियोजन अधिकारी देवरिया को भी चेतावनी दी गयी। बैठक के बाद पुलिस महानिदेषक द्वारा गोरखपुर जिले के राजघाट थाने का औचक निरीक्षण भी किया गया।
प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव एवं पुलिस महानिदेषक श्री ए0सी0 षर्मा द्वारा आज यहाॅ गोरखपुर विकास प्राद्यिकरण गोरखपुर के सभागार में गोरखपुर परिक्षेत्र की अपराध स्थिति तथा कानून-व्यवस्था की स्थित की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के प्रदर्षन की अपेक्षा मण्डल के अधिकारियों से की गयी थी उसके लिए अभी और अधिक प्रयास किये जाने की आवष्यकता है।
गोरखपुर जिले के 101 नम्बर की आकस्मिक जांच कराये जाने पर पाया गया कि पहली बार घण्टी किये जाने पर फोन नही उठाया गया। इस पर संबंधित कर्मी को दण्डित करने तथा सभी जिले के कप्तानों को 100 व 101 नम्बर को प्रत्येक दषा में दुरुस्त रखने एवं तत्परता से रिस्पांस देने के निर्देष दिये गये। कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उनको दण्डित कराने हेतु षासन द्वारा दिये गये निर्देषों में अपेक्षित कार्यवाही न करने पर देवरिया के पुलिस अधीक्षक को भी चेतावनी दी गयी। बैठक में गोरखपुर के वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यो पर भी नाराजगी प्रकट की गयी।
प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव ने अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही पर विषेश रुप से बल देते हुए कहा कि ऐसे प्रकारणों में भारी धनराषि के मुचलके भराये जाये। उन्होंने चेन स्नैचिंग एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण के निर्देष देते हुए जनपदवार हुये इन अपराधों एवं उनमें हुई कार्यवाही की भी गहन प्रगति समीक्षा की। उन्होंने हर्श फायरिंग की घटनाओं में भी प्रभावी कार्यवाही के निर्देष दिये।
श्री आर0एम0 श्रीवास्तव ने अपराधियों को अधिकाधिक सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्यवाही हेतु मानीटरिंग सेल की बैठकें नियमित रुप से आयोजित करने तथा इस कार्य में आने वाली समस्याओं पर मिलजुल कर समाधान किये जाने के ठोस प्रयास किये जाने पर बल दिया। उन्होंने मूर्ति चोरी की घटनाओं पर हुई बरामदगी की जानकारी वरिश्ठ अधिकारियों को भी दिये जाने के निर्देष दिये ताकि इसकी जानकारी उच्चस्तर तक दी जा सके।
पुलिस महानिदेषक ने बैठक में निर्देष दिये कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या के मामले में डीएनए प्रोफाइल विषेश कर मृतक के बाल को जड़ सहित सुरक्षित रखा जाय। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदेष के सभी जिलों को आवष्यक निर्देष भेजे गये है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक व्यक्ति की पहचान में यह एक ठोस वैज्ञानिक साक्ष्य है।
बैठक में अपर महानिदेषक अभिसूचना श्री ओ0पी0 सिंह ने कहा कि साम्प्रदायिक सदभाव व सौहार्द हरहालत में बनाये रखा जाय तथा इसमें गड़बड़ी पैदा करनें वाली तत्वों से कड़ाई से निपटा जाय। उन्होंने साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने वाले तत्वों की सूची को भी समय-समय पर अद्यतन करने के भी निर्देष दिये। उन्होंने जातिगत वैमनस्य फैलाने वाले तत्वों के विरुद्व भी समय रहते प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देषित किया है।
अपर पुलिस महानिदेषक/महानिरीक्षक कारागार श्री आर0पी0 सिंह परिक्षेत्र के जेल अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गयी और उन्हें आवष्यक दिषा निर्देष दिये गये। अपर महानिदेषक अभियोजन श्री आर0एन0 सिंह ने भी परिक्षेत्र के अभियोजन विभाग के अधिकारियों की पृथक से बैठक कर उनके द्वारा किये गये कार्यो की गहन समीक्षा की गयी। श्री सिंह द्वारा गोरखपुर के मालखाना व सम्मन सेल का भी निरीक्षण कर वहाॅ की समस्याओं से वरिश्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके निदान के लिए संबंधित जिला प्रषासन के अधिकारियों को बैठक में भी जरुरी निर्देष दिये गये।
गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि काफी समय से विवेचनायें छूटी हुई थी जिसको उन्होंने एकत्र कराकर बड़े पैमाने पर योजनाबद्व रुप से निस्तारित कराने का प्रयास किया गया, जिसपर उनकी सराहना की गयी। देवरिया जिले की पुलिस द्वारा चोरी की गयी 27 गाडि़यों की बरामदगी की सराहना की गयी तथा निर्देषित किया गया कि इस पूरी कार्यवाही में लिप्त लोगों का पता लगाकर उनके विरुद्व भी सख्त कदम उठाये जाये। महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक द्वारा नकबजनी आदि अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी पुलिस गस्त एवं पिकटिंग की दिषा में उठाये गये कदमों की भी सराहना की गयी।
समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त श्री के0 रवीन्द्र नायक, पुलिस महानिरीक्षक श्री बृजभूशण के अलावा कुषीनगर, महराजगंज, देवरिया व गोरखपुर जिले के पुलिस व प्रषासनिक अधिकारियों आदि ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

Posted on 04 August 2012 by admin

जिला सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद श्री मती सीमा उपाध्याय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित संासद श्री रामशंकर कठेरिया,अध्यक्ष जिला पंचायत दौलत राम कुशवाहा, विधायक गण, छोटे लाल वर्मा, प्रताप सिंह बघेल, सूरजपाल सिंह, काली चरण सुमन, योगेन्द्र उपाध्याय, तथा परिवहन मन्त्री के प्रतिनिधि भगत सिंह चौहान ने चर्चा मेें भाग लेते हुए कार्यो में पारदर्शिताा को देखते हुए कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को समय से सुलभ कराने और कार्यो का स्थलीय निरीक्षण जन प्रतिनिधियों के साथ कराये जाने हेतु सुझाव दिया। जिस पर सर्व सम्पत्ति से सहमति प्रकट की गई।
बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। जनप्रतिनिधियों ने प्रधान मन्त्री ग्राम सड़क योजना के अन्र्तगत बनाई गई सड़को के रख रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने, योजनाओं में ग्रामीण सड़कों को प्राथमिकता देने तथा आपदा पीडि़तो को आवास की सुविधा दिये जाने की ओर ध्यान आकर्षित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि अब ओला वृष्टि को भी आपदा की श्रेणी में सम्मिलित कर लिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति कार्यों पर विस्तार से चर्चा कीगई। ग्रामों में स्थापित हैण्ड पम्प, टी0टी0एस0पी0 तथा अन्य पेयजल योजनाओं को सुचारू बनाने और कमियों को तत्परता से सुधारने के निर्देश दिये। जन निगम के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित टी0टी0एस0पी0 तथा हैण्डपम्पों की स्थिति की जांच कराने हेतु कार्यदल गठन पर सहमति प्रकट की गई। इसी क्रम में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जन संग्रहण प्रबन्धन कार्यक्र्रम में चैक डैम आदि के कार्यो की भी जांच कराने के निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार बताया कि बैक रिसर्च फाउण्डेशन के अन्र्तगत 15 पशु विकास केन्द्रों के संचालन हेमु लगभग 15 लाख रूपये अवमुति किये जा चुके है। इस वर्ष 5 नये केन्द्रों की स्थापना हेतु जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव दिये।
परियोजना निदेशक रामरक्ष पाल यादव ने एजेण्डा के बिन्दुवार आख्या प्रस्तुत की । महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना (मनरेगा) में इस वर्ष 2012-13 में कुल रूपये लगभग 11 करोड़ 48 लाख के सापेक्ष जुलाई 2012 तक 4 करोड़ 3 लाख रूपये व्यय किये जाा चुके है। अब तक 140742 जाब कार्ड जारी किये जाा चुके हैं। स्वर्ण जयंती ग्रामा स्वरोजगार योजना में गत वर्ष 2889 स्वरोजगारियों तथा 425 समूहों में 4250 सदस्यों को लाभान्वित किया गया है।इस वर्ष 2489 स्वरोजगारियों तथा 546 समूहों का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि इन्दिरा आवास योजना में गत वर्ष 3347 लाभार्थियों को 45 हजार रूपये प्रति आवास की दर से धनराशि उपलब्ध कराकर 3347 आवासों का निर्माण कराया गया । इस वर्ष 3538 आवास निर्माण का लक्ष्य है। बैठक में डी0आर0डी0ए0 प्रशासन, भू- अभिलेखों का कम्प्युटरीकरण, सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम की प्रगति सेअवगत कराया।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिकायतों की
जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यो में पारदशर््िाता को देखते हुए कार्यो के पूर्ण विवरण की जानकारी जनप्रतिनिधियों को सुलभ करायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियो द्वारा पेयजल की स्थिति को संज्ञान में लेकर पेयजल आपूर्ति हेतु क्षेत्रवार कार्य योजना बनायें।
बैठक में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in