Archive | राज्य

स्वतंत्रता दिवस पर एटा की आइएसओ जेल से एक भी कैदी को स्वतंत्रता नहीं

Posted on 15 August 2012 by admin

स्वाधीनता दिवस पर आज जहां प्रदेश की जेलों के ‘नेक’ कैदी सरकार की दया का लाभ उठा रहे होंगे एटा की आइएसओ अलंकृत जेल के कैदी इस लाभ से वंचित रहेंगे। कारण इस आइएसओ जेल में एक भी ऐसा कैदी नहीं जो शासन की दृष्टि में ‘भले’ की श्रेणी में आता हो या जेलर शिवकुमार यादव की भाषा में ‘मानकों पर खरा उतरता हो’।
ज्ञातव्य हो कि एटा जेल में कुल 1247 कैदियों में 196 सजायाफता व 57 महिला कैदी हैं। इन में अनेक ऐसे भी अनेक कैदी है जो 70-80 वर्ष की आयु के हो चुके हैं तथा छोटेमोटे अपराध की सजा काट रहे हैं। चलने फिरने में असमर्थ इन कैदियों का आचरण भी शासन को मानवता की श्रेणी का भी नहीं लगा इस पर डा0 स्वतंत्र शर्मा आदि नगर के गणमान्य नागरिकों ने आश्चर्य व्यक्त किया है। तथा शासन से मांग की है कि भविष्य में मानकों के साथ मानवता को भी ध्यान में रखा जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अपराधी को मिले सजा, वह छूटे न इसके लिए ठीक से दर्ज हो मुकदमा: प्रांजल-आकाश

Posted on 15 August 2012 by admin

स्वतन्त्रता दिवस सहित अन्य त्योहारों के मद्दे नजर मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतों को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
जिलाधिकारी प्रांजल यादव व पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने कलेक्ट्रेट सभागार  में सभी क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों तथा एसपीओ, एएसपीओ तथा एसडीएम की आयोजित कार्यशाला में निर्देश देते हुए कहा कि वे आपस में परस्पर बेहतर सामंजस्य बनाकर कानून एवं शांति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करें। स्वतन्त्रता दिवस, ईद-उल फितर आदि त्योहारों को देखते हुए अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर साम्प्रदायिकत सौहार्द व कानून व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करें तथा त्योहारों को कुशलतापूर्वक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायें। डीएम-एसपी ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ बनाये रखने की दिशा में विशेष रूप से प्रयास निरन्तर रहे।
जिलाधिकारी प्रांजल यादव व एसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि किसी भी अपराध के लिए अपराधी को कड़ी सजा मिले। यह तभी सम्भव है जब हम ईमानदारी व कर्तव्य परायणता की भावना से कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि रिपोर्ट ठीक से लिखी जाये, अपराध सही व समय पर दर्ज हो। अपराध कब कारित हुआ कहाॅं हुआ, गवाह कौन है इसकी भलीभांति जानकारी थानेदार क्षेत्राधिकारियों को भलीभांति हो। जीडी लिखने का प्राविजन भी ठीक से ज्ञात हो। दो पीडि़त एक ही समय पर आ जाये ंतो जीडी लिखने में कहीं भी कोई विलम्ब व चूक न हो। यदि विलम्ब हुआ हो तो स्पष्ट कारण भी लिखा हो। छोटी छोटी घटना की जानकारी भी सीओ के संज्ञान में हो। परिस्थितिजनक तथ्य विवेचना की गुणवत्ता आदि की जानकारी अच्छी हो। इस तरह वाद की पैरवी की जाये कि अपराधी को दण्ड मिले। उन्होने कहा कि क्राइम बैठकों में न जाना, शिनाख्त देरी को गम्भीरता से लिया जाये। क्रइम बैठकों में एसआर पत्रावलियों को देखा जाये। दहेज मृत्यु में भी नोशीट बनवाया जाये, जाकर कार्यवाही की जाये तथा कनवेक्शन को देखते हुए सेंसिविटी डेवलप करें। अपराधी कत्तई न छूटे। ड्यूटी रजिस्टर थाने में सुनवाई सिस्टम, जन शिकायत रजिस्टर को पूरी तरह व्यवस्थित रखा जाये जो शस्त्र लाइसेंस निस्तीकरण हुआ है उसे थाने में अवश्य जमा करें। पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने कहा कि थाने के सभी रिकार्ड ठीक से रखें कमियों को तत्काल दुरुस्त करें।
जिलाधिकारी ने आगामी दिनों में पड़ने वाले जुमअतुल विदा(रमजा माह का अन्तिम शुक्रवार) तथा ईद-उल फितर के मौके पर साम्प्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ बनाये रखने की दिशा में विशेष रूप से प्रयास किये जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए समस्त एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी सम्प्रदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों, एकीकरण समितियों, शांति समितियों, प्रमुख शिक्षा संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं सद्जीवी व्यक्तियों जैसे बार एसोसिएशन, रोटरी क्लब आदि के सदस्य एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर त्योहारों के अवसर पर पूर्ण शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रयास किया जाये। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि त्योहारों के सकुशल सम्पन्न होने की सूचना उन्हें तथा पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी जाये।
एसपीओ शेर बहादुर सिंह, एपीओ महेन्द्र राय तथा डीजीआर पवारू राम आदि ने कार्यशाला में सभी क्षेत्राधिकारियों को आईपीसी की कई धाराओं को स्पष्ट रूप से बताया। इस मौके पर एडीएम (एफआर) जेके सिंह, सीआरओ अच्छे लाल, एएसपी कैप्टन एमएम बेग सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रमाण पत्र को लेकर तहसील का चक्कर काट रहे नागरिक

Posted on 15 August 2012 by admin

केराकत तहसील में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के लिये बच्चों महीनों से परेशान हो रहे हैं। शिक्षा प्रेरक की नियुक्ति हेतु निवास प्रमाण पत्र की अनिवार्यता है। देखा जा रहा है कि तहसील परिसर में प्रमाण पत्र लेने के लिये लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है जहां उपजिलाधिकारी भी नहीं दिखायी पड़ते हैं।
दूर-दराज से आने वाले लोग सत्तासीन सरकार को कोसते हुये वापस घर लौट जा रहे हैं। सरकार की नयी नियुक्ति प्रणाली मंे जनसेवा केन्द्र व लोक प्रणाली द्वारा प्रत्यक्ष प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में बताया गया कि जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र में 40 रूपया फीस लिया जाता है लेकिन ऐसी विषम परिस्थितियों में प्रमाण पत्र कैसे निर्गत हो, यह एक विडम्बना ही कही जा सकती है। कुल मिलाकर लोगों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। एक-एक माह का जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र आज तक बच्चों को नहीं मिल पाया। जनता में चर्चा है कि यह नाजिर के करामत का खेल है। आरोप है कि जिनसे सुविधा शुल्क मिल गया, उसको प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है तथा जो नहीं दिये, वे दौड़ाये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीणों और पुलिस के बीच पथराव, 6 पुलिसकर्मी घायल

Posted on 10 August 2012 by admin

रोहनिया थानान्तर्गत मिर्जापुर-वाराणसी बोर्डर पर सिथत करसडा विधुत उपकेन्æ पर बिजली कटौती का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों के बीच में जमकर पथराव हुआ। जिससे छ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव से नाराज पुलिसकर्मियों ने भी ग्रामीणों को काबू करने के लिए कर्इ राउंड गोलियां चलार्इ। जानकारी के अनुसार लगातार कर्इ दिन से गाँव में बिजली न आने से नाराज ग्रामीण करसडा विधुत उपकेन्æ पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगे तथा मिर्जापुर-वाराणसी हार्इवे पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उग्र हो चुके ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। अपने ऊपर हुए इस पथराव से पुलिस ने भी अपने बचाव में पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने के लिए कर्इ राउंड हवार्इ फायरिंग भी की, जिससे ग्रामीणों ने पथराव बंद कर दिया। फिलहाल पुलिस ने सिथति पर नियंत्रण पा लिया है। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुँच गए हैं। फिलहाल घटना स्थल पर तनावपूर्ण शांति बनी हुर्इ है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गर्इ है। जानकारी हो कि इससे पहले भी बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने कर्इ बार चक्का जाम किया था फिर भी सिथति जस की तस बनी हुर्इ थी। इसी से ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व मंत्री राजेन्द्रसिंह चौहान का निधन

Posted on 10 August 2012 by admin

भाजपा के नेता तथा पूर्व मंत्री एवं पटियाली से 3 बार विधायक रहे राजेन्द्रसिह चौहान का आज प्रात: सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया।
वर्ष 1981 में पटियाली विधानसभा से कांग्रेस विधायक के रूप में पारी की शुरूआत करनेवाले राजेन्द्रसिंह चौहान वर्ष 1991 में भाजपा से विधायक बने। वर्ष 2002 में सपा से विधायक बनने के बाद दलबदलकर मायावती की बसपा सरकार में पहुचे राजेन्द्रसिंह पहले प्रदेश के मंत्री फिर पर्यावरण आयोग के अध्यक्ष बनाये गये किन्तु 2007 में बसपा ने इन्हें टिकट नहीं दिया।
वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव राजेन्द्र ने पुन: भाजपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा तथा तीसरे स्थान पर रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हिमाचल से आयी 1140 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब जब्त

Posted on 10 August 2012 by admin

एक टक, तीन कारें व दो बाइक भी बरामद : अभियुक्त फरार
जनपद मुख्यालय पर श्यामनगर मुहल्ले में आबकारी विभाग, कोतवाली नगर व देहात पुलिस के छापे में हिमाचल प्रदेश से लायी गयी 1140 पेटी शराब मय टक न0 एचआर 46सी 1061, दो सेंटो कार- एसआर 29एसी 2304, एचआर 74टी 5864 तथा एक बेंगन आर व दो बाइक बरामद की गयी हैं।
आबकारी निरीक्षक प्रवीन द्विवेदी के अनुसार पकड़ी गयी शराब दरगपुर थाना पिलुआ निवासी बंटू यादव पुत्र रघुवीर सिंह यादव ने मंगायी थी।
मौके से भारी मात्रा में बरामद शराब की बोतलों और ढक्कनों से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कोर्इ बड़ा रैकेट है। पकड़ी गयी शराब में अधिकतर बैग पाइपर व ग्रीन लेबल ब्रांड की हैं। 39 हजार रैपरों पर अलीगढ की मुहर लगी है जबकि 22 हजार ढक्कन अन्य प्रांतों के हैं। बैगपाइपर के 10 हजार ढक्कनों पर सेल फार यूपी लिखा है।
कोतवाली देहात के एसओ पदमसिंह ने आबकारी अधिनियम में एफआर्इआर दर्ज कर अभियुक्त बन्टू सहित 8 से 10 अज्ञात को अभियुक्त बनाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

Posted on 10 August 2012 by admin

क्रासर-लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही झांकियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम
जन्माष्टमी का त्यौहार दो दिन बड़े उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। प्रथम दिन तो अधिकतर लोगों ने व्रत रखा था और रात में बारह बजते ही जय श्रीकृष्ण के नारे लगाये और शंख तथा घंटा-घडि़याल बजाकर सम्पूर्ण वातावरण भकित से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर शहर में लोगों ने घरों में तैयारी की थी, साथ ही शहर के सभी मंदिर वगैरह भी खूब सजाये गये थे। कल्याणी देवी में भगवान श्रीकृष्ण का मंडप बनाकर उनका भव्य श्रृंगार किया गया। बलुआघाट सिथत इस्कान मंदिर में तो 9 अगस्त से ही जश्न मनाया जा रहा है जो 12 अगस्त तक चलेगा। इस्कान मंदिर में आज शुक्रवार को सुबह चार बजे ही मंगला आरती हुर्इ उसके पश्चात श्रील प्रभुपादजी की गुरूपूजा हुर्इ। प्रात: आठ बजे से ही मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान इस्कान अध्यक्ष अद्वैत आचार्य दास ने बताया कि रात्रि 11 बजे चांदी के 108 कलशों द्वारा श्रीश्री राधावेणीमाधवजी का महाभिषेक किया जायेगा और महाआरती व महाप्रसाद वितरित किया जायेगा।
मंदिरों सहित अन्य कर्इ स्थानों पर जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनायी गयी। पुलिस लाइन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी सुंदर झांकियां सजी हुर्इ हैं। जिसमें पूतना वध, कागासुर वध, वृंदावन में रासलीला, महाभारत में चीर बढ़ाते भगवान श्रीकृष्ण की झांकी लोगों के आकर्षक का केन्द्र बनी रही। इसी प्रकार फायर बि्रगेड में भी मनोरम झांकिया सजायी गयी थीं। इन स्थानों पर सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया जिसका नागरिकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विश्वविधालय प्रवेश

Posted on 10 August 2012 by admin

मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में परास्नातक प्रवेश के लिए सामान्य के 117 और अधिक, ओ0बी0सी0 के 93 और अधिक, एस0सी0 के 90 और अधिक, एस0 टी0 के सभी तथा नान सब्जेक्ट के, सामान्य के 174, ओ0बी0सी0 के 156 तथा एस0 सी0 के 112 संगणित अंक का प्रवेश  11 एवं 13 अगस्त को दो बजे उपसिथत हों।
अध्यक्ष, परास्नातक प्रवेश समिति मनोविज्ञान के अनुसार सभी पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के सभी अभ्यर्थी विभाग में 10 बजे से 1 बजे के बीच 11 अगस्त को प्रवेश के लिये उपसिथत हों। प्रवेश सीट की उपलब्धता पर निर्भर होगा।
एम0एस0सी0 पूर्वाद्र्ध कृषि जीव विज्ञान एवं कीट विज्ञान में प्रवेश के समस्त वर्गो के सभी विधार्थी जन्तु विज्ञान विभाग में 13 अगस्त को प्रात: 10 बजे उपसिथत हों।
कर्मचारी कोटा, विकलांग कोटा एवं खेल-कूद कोटा के अभ्यर्थी एम0ए0 पूर्वाद्र्ध संस्कृत में प्रवेश हेतु 13 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से 1 बजे के मध्य विभाग में उपसिथत हों।
अध्यक्ष, संगीत एवं प्रदर्शनकला विभाग के अनुसार एम0 म्यूज (संगीत) गायन, सितार, तबला सत्र 2012-13 का प्रवेश कार्य 11 अगस्त प्रात: 11 बजे से विभाग में होगा। गायन- सामान्य-228 एवं ऊपर अंक, ओ0बी0सी0-163 एवं उससे ऊपर, एससीएसटी-182 एवं उससे ऊपर तबला-सभी वर्ग के सभी विधार्थी, सितार-सभी वर्ग-सभी विधार्थी विभाग में प्रवेश हेतु उपसिथत हों।
एम0ए0 अंग्रेजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक पिछड़ी जाति के छात्र जिन्होंने कुल 96 के ऊपर अंक प्राप्त किए हैं, अंग्रेजी विभाग पुस्तकालय में फीस सहित 11 अगस्त को 10:30 बजे से 1:30 बजे तक उपसिथत हों।
एम0ए0एम0एस0सी0एम0काम0एम0एड0 प्रथम वर्ष में शारीरिक विकलांग कोटे के अन्तर्गत प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि 11 अगस्त को 12 बजे डीन विधार्थी कल्याण कार्यालय में मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपसिथत हों।
अध्यक्ष, परास्नातक प्रवेश समिति भूगोल के अनुसार एम0ए0-एम0एस0सी0 के सामान्य वर्ग 148 अंक तक, अन्य पिछड़ी जाति के 117, अनुसूचित जाति के 104 अंक तक तथा अनुसूचित जनजाति के सभी अभ्यर्थी विभाग में 11 अगस्त को प्रवेश के लिये उपसिथत हों। कर्मचारी-शिक्षक पाल्य तथा खेल कोटा के छात्र भी उपसिथत हों।
एम0ए0 चित्रकला में सफल अभ्यर्थी जिनके अंक सामान्य-169 या अधिक, ओबीसी-129 या अधिक, अनु0जाति-अनु0 जनजाति-108 या अधिक हैं वे 11 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे प्रवेश हेतु दृश्यकला विभाग उपसिथत हों। अनु0जाति तथा जनजाति एवं ओ0बी0सी0के अभ्यर्थी जाति प्रमाण मूल रूप में तथा छायाप्रति तथा ओ0बी0सी0 अभ्यर्थी को ‘क्रीमी लेयर’ के अन्तर्गत नहीं आने का शपथ पत्र भी देना होगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा के सदस्यता अभियान में मिल रहा भारी समर्थन

Posted on 10 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आज शुक्रवार को जिला संयोजक राम रक्षा द्विवेदी की अध्यक्षता में काशी प्रान्त संयोजक व सिराथू विधायक केशव मौर्या तथा काशी प्रांत संगठन मंत्री ओम प्रकाश की उपसिथति में बैठक हुर्इ। जिसमें सदस्यता चलाये जाने के अभियान पर चर्चायें हुर्इ।
बैठक में काशी प्रान्त संयोजक ने जिले से सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से 15 अगस्त तक सक्रियता से लगकर अभियान को सफल बनाने का आहवान किया।  श्री द्विवेदी ने कहा कि जिले में सभी सदस्यता प्रमुख व संयोजक तथा प्रभारी, भाजपा से लोगों को जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस अभियान में जनता का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिससे मिशन 2014 में सफलता मिलेगी।
इस अवसर पर राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र, नरेन्द्र देव पाण्डेय, दिनेश तिवारी, विभव नाथ भारती, सुरेश मौर्या, श्यामधर मिश्र, अशोक दूबे, सांवरे लाल तिवारी, भगवती तिवारी, शोभनाथ द्विवेदी, राजेश शुक्ल, भूपेन्द्र बहादुर सिंह, अशोक चौधरी सहित कर्इ लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चोरी एवं भ्रष्टाचार की बजाए निष्ठा एवं लगन से कार्य करें

Posted on 10 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचार्इ एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 09 अगस्त, 2012 को जनपद एटा की जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक उनकी अध्यक्षता में आयोजित हुर्इ थी। बैठक में जनपद के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने भाग लिया था।
आज यहां जारी एक वक्तव्य में लोक निर्माण मंत्री श्री यादव ने कहा कि पिछली सरकार में विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के परिपे्रक्ष्य में बैठक में उनके द्वारा अधिकारियों को यह निर्देश दिये जा रहे थे कि वे चोरी एवं भ्रष्टाचार की बजाए निष्ठा एवं लगन से कार्य करें। यह निर्देश भी दिये जा रहे थे कि किसानों एवं आम जनता की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित एवं विकास की योजनाओं का लाभ र्इमानदारी से जनता तक पहुंचाएं। अधिकारियों को यह भी बताया जा रहा था कि पिछली सरकार में किन-किन तरीकों से चोरी एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा था।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिला योजना की बैठक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ थी, जिसमें भ्रष्टाचार को कैसे रोका जाए उस पर खुल कर चर्चा हो रही थी। सभी लोग अपने विचार खुलकर रख सके इसलिए मीडिया को बैठक में नहीं बुलाया गया था। फिर भी कुछ मीडिया वाले वहां पर आकर बैठ गये। उनके द्वारा बातचीत का पूरा अंश न दिखाकर मात्र कुछ अंश ही कवर कर दिखाए गये। इस प्रकार कतिपय चैनलों ने बैठक में कही गयी उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, जिससे जनता में अनावश्यक गलत संदेश गया। मीडिया कर्मियों का यह आचरण भारतीय प्रेस परिषद के नियमों के विरूद्ध है।
इस सम्बन्ध में लोक निर्माण, सिंचार्इ एवं सहकारिता मंत्री ने यह भी अवगत कराया कि जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की उक्त बैठक में उनके सम्बोधन का यह आशय था कि पिछली सरकार में जो प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त था, उसे छोड़कर सभी अधिकारी लगन एवं मेहनत से कार्य करें। जो अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा और जो अधिकारी चोरीभ्रष्टाचार करेंगे उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिससे जनपद एटा सहित पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकास को गति दी जा सके।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगायेगी तथा जो भी इसमें लिप्त पाया जायेगा उसके विरूद्ध कठोर कार्रवार्इ करेगी। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में पिछले चार माह में लोक निर्माण, सिंचार्इ तथा सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त लगभग 125 अधिकारियोंकर्मचारियों के निलम्बन की कार्रवार्इ की गयी। भ्रष्टाचार में लिप्त रहे ऐसे अधिकारीकर्मचारी जो सेवानिवृत्त हो गये थे, उनकी पेंशन आदि रोकने की कार्रवार्इ की जा रही है। कर्इ गंभीर भ्रष्टाचार के प्रकरणों को मा0 लोक आयुक्त एवं आर्थिक अपराध शाखा को जांच के लिए सौंपा गया।
लोक निर्माण, सिंचार्इ एवं सहकारिता मंत्री ने मीडिया साथियों से अनुरोध किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियान में उनका साथ दें। ताकि प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त हो एवं आम जनता की परेशानियां दूर हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in