Archive | राज्य

हज यात्री प्रतीक्षा सूची क्रमांक 5544 से 8553 तक आवेदन स्वीकृत

Posted on 24 August 2012 by admin

उ0प्र0 राज्य हज समिति लखनऊ द्वारा सभी हज यात्रियों/प्रतीक्षा सूची से यात्रियों को सूचित किया है कि प्रतीक्षा सूची क्रम सं0 5544 से 8553 तक आने वाले हज यात्री के आवेदन पत्र स्वीकृत हो गए है। अतः इन नम्बरों के हज यात्री उ0प्र0 राज्य हज समिति अथवा संेन्ट्रल हज कमेटी मुम्बई की वेबसाइटों का प्रयोग कर अधिक जानकारी प्राप्त करते हुए बैंक पैन इन स्लिप का प्रयोग कर स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया की किसी भी शाखा मे अपना रिफरैन्स एवं कवर नम्बर अंकित करतें हुए वांछित धनराशि कमेटी के खाते में जमा करें ताकि आपकी यात्रा में सुविधा हो और हज कमेटी नियमानुसार समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने की कार्यवाही को अंजाम दें। उक्त के क्रम में अधिक जानकारी हेतु निम्न फोन नम्बरों पर सम्पर्क करें। 0522-2622458, 2617120, 9235610688, 9235610702 एवं वेबसाइट www.uphajcommittee.com,www.hajcommittee.com .

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अल्प संख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओ की छात्रवृति बैंक खातों के माध्यम से मिलेगी

Posted on 24 August 2012 by admin

प्रधानाचार्य पात्र छात्र-छात्राओं केे बैंक खाते 31 अगस्त तक खुलवायें

जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि नवीन शासनादेश के अनुसार आगरा में संचालित मान्यता प्राप्त/अनुदानित/राजकीय स्कूल/संस्था के प्रधानाचार्य को सूचित किया है कि अल्पसंख्यक वर्ग के अन्तर्गत आने वालो कक्षा 1-8 में अध्ययनरत् समस्त पात्र छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति की धनराशि छात्र/छात्राओं के राष्ट्रीयकृत बैंक के खुले खाते के माध्यम से भुगतान किया जायेगा। अतः जनपद के समस्त मदरसों/शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्वदशम कक्षाओं में अध्ययनरत् छात्रवृत्ति के पात्र छात्र/छात्राओं की एक संकलित सूची तैयार कर समस्त छात्र/छात्राओं के अथवा उनके अभिभावकों से खाता खोलने हेतु के0वाई0सी0 नार्म के अनुरूप आवश्यक अभिलेख प्राप्त कर राष्ट्रीयकृत बैंक (सी0बी0एस0 ब्रान्च) जिसमें संस्था का खाता संचालित किया जा रहा हो से बैंक खाता खोलने का आवेदन पत्र प्राप्त कर समस्त छात्र/छात्राओं अथवा उनके अभिभावकों से प्रपत्र भरवाकर खाता खोलने की कार्यवाही दिनांक 31-8-12  तक सुनिश्चित करें। इसके साथ  ही अवगत कराना है कि शिक्षण संस्था/मदरसे का खाता अगर संस्था परिसर से दूरी पर है, तो संस्था के निकटस्थ राष्ट्रीयकृत (सी0बी0एस0 ब्रान्च)  में पात्र छात्र/छात्राओं का खाता खोला जायेगा। 10 वर्ष से कम आयु वाले अध्ययनरत् पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं का बैंक  खाता स्वयं छात्र/छात्राओं के नाम से खोला जायेगा।
उन्होंने बताया है कि छात्रवृत्ति के पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्रओं का बैंक में खाता शून्य ओपनिंग बैंलेन्स के आधार पर खोला जायेगा। इसके साथ ही मदरसे/शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित कर लें कि खाता खोलने हेतु भरे जाने वाले प्रपत्र में प्रधानाचार्य एवं छात्र/छात्राओं अथवा उसके अभिभावक का मोबाईल नं0 अंकित किया जायेगा एवं बैंक का खाताा खोलने वाले फार्म पर सम्बन्धित मदरसे/शिक्षण संस्था द्वारा बैंक को यह प्रमाण पत्र दिया जायेगा कि यह छात्र/छात्रा जिसका खाताा खोला जा रहा है, वह उनकी संस्था में अघ्ययनरत् है। उसी फार्म पर फोटो एवं हस्ताक्षर भी संस्था द्वारा प्रमाणित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय व प्रान्तीय बैठक

Posted on 24 August 2012 by admin

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय व प्रान्तीय कार्यकारिणी की एक संयुक्त बैठक का आयोजन आगामी रविवार को प्रेस क्लब में किया गया हैं महासंघ के जिलाध्यक्ष अषोक मिश्रा ने बताया कि आगामी 26  अगस्त रविवर को दोपहर 12 बजे से पें्रस क्लब में महासंघ की राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें देष के कोने-कोन से  महासंघ के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय सम्मेलन, जन सूचना प्रकोष्ठ की स्थापना, वार्षिक समरिका के प्रकाषन एवं विभिन्न इकाईयों की कार्यकारिणी में परिवर्तन सहित अनेक विन्दुओं पर विचार-विमर्ष किया जायेगा। बैठक में में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रमाकांत त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव अषोक कुणाल, राष्ट्रीय महासचिव विजय विद्रोही, प्रान्तीय अध्यक्ष राम पाल त्रिपाठी, मुख्य महासचिव धीरेन्द्र राव चैबे, महासचिव सत्य प्रकाष गुप्ता, संगठन महासकचव मुक्ति नाथ उपाध्याय सहित आस-पास के कई जनपदों के जिलाध्यक्ष भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सातवाॅ साहू प्रतिभा समारोह 26 अगस्त को

Posted on 24 August 2012 by admin

समाज के षैक्षिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास के लिए साहू समाज स्वाजातीय मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष समारोह पूर्वक सम्मानित करता आ रहा हें पिछले छह वर्ष से अनवरत जारी सम्मान समारोी प्रेरित होकर समाज के छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इस वर्ष सातवाॅ प्रतिभा सम्मान समारोह 26 अगस्त को आदर्ष मैरिज प्वाइंट, ओम नगर में आयोजित किया गया है।
ष्षुक्रवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से  रूबरू साहू सम्मान समारोह की आयोजन कमेटी दानवीर भामाषाह स्मारक चेतना समिति, ष्षास्त्री नगर सुलतानपुर एवं नगर साहू समाज के संयोजक भुलई राम गुप्ता ने बताया  िकइस समारोह में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अमेठी सहित जिले भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को ष्षील्ड, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। इसमें भी जो टापर होंगे उन्हें विषेष सम्मान दिया जाता है। जो इस बार भी 2012 में उत्तीर्ण  मेधावियों को 26 अगस्त को आयोजित सम्मान सतारोह में दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त कला क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए महिलाओं व बालिकराओं के लिए मेंहदी व रंगोली व कक्षा तीन से दस तक के छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयेजन किया गया हैं जो सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीख् सम्पन्न् होंगे। 10 बजे से 2 बजे तक सम्मान समारोह होगा।  उन्होने बताया कि दस समारोह में के मुख्य अतिथि कानपुर जिले के जिला न्यायाधीष अरुण कुमार गुप्ता होंगे। विषंष अतिथि के रूप में  ईं आर.एन. गुप्ता, सा0नि0वि0, बी0एन0 गुप्ता, से0नि0 लेखाधिकारी ब्रिज कारपोरेषन लखनउ, डा0 के. एन. गुप्ता, उप मुख्य चिकित्साधिकारी गोण्डा, डा0 राम जी गुप्ता नेत्र रोग विषेषज्ञ, डा0 अषोक कुमार गुप्ता फिजीसिएन, ज्ञान चन्र्द गुप्ता तहसीलदार जौनपुर व डा0 आषा साहू प्रवक्ता उिर्गी कालेज अमेठी रहेंगे। इस मौके पर बनवारी लाल गुप्ता, डा0 राम जी गुप्ता, लाल चन्द्र गुप्ता अवनीष साहू, अजय कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाष गुप्ता मोजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बैंककर्मियों के हड़ताल से अरबों का लेनदेन प्रभावित, निजी बैंकों को भी हुआ घाटा

Posted on 24 August 2012 by admin

यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन के आहवान पर बैंकिंग उद्योग में दो दिवसीय हड़ताल के दौरान पूरे देश में करीब दस लाख कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। कल और आज हुए इस हड़ताल के पीछे बैंकिंग लाज एमेन्डमेंट बिल, जो कि देश की संसद में प्रस्तुत किया जा रहा है, का विरोध करना है। इसके अलावा खण्डेलवाल समिति की कर्मचारी विरोधी सिफारिशों को रद्द कराने, आउटसोर्सिंग पर  रोक लगवाने, लम्बित मांगों को पूरा करवाने, देहाती क्षेत्रों में बैंक शाखाओं को बंद करने के विरोध समेत अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए यह हड़ताल की गयी।
इलाहाबाद जनपद में यूनाइटेड फोरम के आवाहन पर दो दिवसीय यह हड़ताल पूरी तरह सफल रही। भले ही अरबों का लेनदेन प्रभावित रहा तथा सरकार को लम्बी चपेट लगी हो। यहां भारतीय स्टेट बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की पूरी शाखाओं एवं निजी क्षेत्र की बैंकों में भी हड़ताल का पूरा असर दिखा। हड़ताल के दौरान भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा परिसर तथा संगम प्लेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के समक्ष बैंक कर्मियों एवं अधिकारियों का संयुक्त प्रदर्शन हुआ। बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन आॅफ इंडिया की ओर से स्थानीय सचिव विमल चैधरी ने इलाहाबाद के सभी बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को दो दिन की सफल हड़ताल में पूरी एकजुटता दिखाने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही आगे आने वाले संघर्षों के लिए तैयार रहने का आहवान किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बैंक हड़ताल का दूसरे दिन भी वित्तीय गतिविधियां ठप्प

Posted on 24 August 2012 by admin

बैंक कर्मचारियों के हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को देश के अन्य हिस्सों की तरह उत्तर प्रदेश में भी वित्तीय गतिविधियां ठप्प हैं। हड़ताली कर्मचारी बैंकिंग क्षेत्र में सुधार और गैर प्रमुख सेवाओं की आउटसोर्सिग का विरोध कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य शहरों के बैंकों में आज दूसरे दिन कामकाज पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। बैकिंग क्षेत्र की अलग-अलग यूनियनों के पदाधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा में एकत्र होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
दो दिवसीय हड़ताल में राज्य के विभिन्न बैंकों की करीब 10 हजार शाखाओं के तकरीबन 1.5 लाख बैंककर्मी शामिल हैं। हड़ताल से ग्राहक सेवा, चेकों के समाशोधन, बैंक लॉकर से सम्बंधित कार्य, पूंजी बाजारों और बैंक द्वारा चलाई जाने वाली सभी गतिविधियां प्रभावित हैं।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के सदस्य वाई.के.अरोड़ा ने गुरूवार को संवाददाताओं से कहा कि निजीकरण, आउटसोर्सिंग, अनुकम्पा नियुक्ति और बैंकिंग संशोधन विधेयक के खिलाफ बैंककर्मी हड़ताल कर रहे हैं।
अरोड़ा ने कहा कि हमारी हड़ताल आज समाप्त हो जाएगी, लेकिन अगर केंद्र सरकार गूंगी-बहरी बनी रही तो जल्द आंदोलन और तेज होगा और बैंकों में अनिश्तिकालीन हड़ताल होगी। नकदी निकालने के लिए लोगों को एटीएम पर निर्भर होना पड़ रहा है। हालांकि आम आदमी को नगदी को लेकर परेशानी न हो इसके लिए बैंकों की तरफ से एटीएम मशीनों में पर्याप्त धन जमा कराया गया है लेकिन कुछ जगहों पर एटीएम में नगदी समाप्त होने लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बसपा के पूर्व बिधायक से भी अरविन्द का था विरोध

Posted on 24 August 2012 by admin

हिस्ट्रीशीट खुलने के साथ ही लगा था गैगेस्टर
प्रापर्टी डीलर अरविन्द सिंहि टाटा का जहांगीरगंज के पूर्व ब.स.पा बिधायक त्रिभुवनदत्त से 36 का आंकड़ा था। ब.स.पा शासनकाल में बिधायक रहे त्रिभुवनदत्त के दवाव के कारण ही पुलिस लगातार अरविन्द ंिसंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर प्रताडि़त कर रही थी। खुद कई बार बिधायक त्रिभुवनदत्त एवं अरविन्द सिंह टाटा की भी कहासुनी हुई थी। मृतक के पिता हरिप्रसाद सिंह,पत्नी रेखा सिंह, मां विन्ध्यवासिनी सिंह एवं भाई अभिमन्यु सिंह का कहना है कि अरविन्दसिंह सदैव साजिश के ही शिकार हुये। ब.स.पा के पूर्व बिधायक त्रिभुवनदत्त के दवाव के कारण ही अरविन्द को फर्जी मामलों में फंसाकर राजनीतिक द्वेष वश प्रताडि़त किया जाता रहा। अरविन्दसिंह की पत्नी रेखा सिंह ने ब.स.पा प्रत्याशी के विरूद्ध जिला पंचायत की जहांगीरगंज पद्विचमी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था। मामपुर में वह अपनी वैनामा शुदा भूमि पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। उसी जमीन कर सपा नेता राधेश्याम यादव ने अपनी पत्नी के नाम फर्जी बैनामा करा लिया था। जिसके बाद अरविन्द सिंह टाटा पर कई मामले दर्ज हुये। ज्ञातब्य रहे कि जहांगीरगंज थाने में उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी। जिसका नम्बर 74ए है। उनके विरूद्ध अतरौलिया थाने में फिरौती के लिये अपहरण करने तथा जहांगीरगंज थाने में जानलेवा हमले, गम्भीर मारपीट,गंुडा एक्ट, धोखा ध्सड़ी, आम्र्स एक्ट के भी मुकद्मे दर्ज हुये। उनपर गैंगेस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हुई थी। एन.एस.ए की कार्रवाई भी शुरू हुई थी लेकिन उसे अनुमति नहीं मिल पायी थी। ज्यादातर मामले राजनैतिक द्वेषवश ही पुजीकृत कराये गये थे।

….तो अपनी ही सरकार को चुनौती दे रहे सपाई

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सूवे की कानून ब्यवस्था चुस्त दुरूस्त बनाये रखने के लिये चाहे जितने प्रयास कर रहे हों लेकिन अम्बेडकरनगर जिले में तो सपाई खुद अपनी ही सरकार को चुनौती दे रहे है। जिले में अधिकांश लग्जरी गाडि़यांे पर सपा का झंडा फहर रहा है। सरकार वनते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वाहनों पर सपा का झंडा प्रयोग किये जाने हेतु वाकायदा दिशा निर्देश जारी किया था। लेकिन अम्बेडकरनगर जिले में अखिलेश का यह फरमान सपाइयों ने हवा में उड़ा दिया। जलालपुर में 15 अगस्त को घागा व्यवसायी से हुये लूटपाट के बाद भागते समय लुटेरे ने स.पा का झंडा लगी स्कार्पियों गाड़ी का प्रयोग किया। इसमें एन.टी.पी.टी में ठेकेदारी करने वाले मंत्री के करीवी का नाम आने के बाद पुलिस को सांप सूंघ गया। अब सारी कवायद सिर्फ कागजों तक सीमित है। ईद के मौके पर सोमवार को जहांगीरगंज थानाक्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी प्रापर्टी डीलर अपविन्दसिंह टाटा की हत्या में जिस स.पा नेता पूर्व प्रधान राधेश्याम यादव को नामजद किया गया वह पूर्वांचल के ही सत्तापक्ष के एक प्रभावशाली मंत्री के करीबी हैं। इसी वजह से पुलिस उनपर हाथ डालने से कतरा रही है। जिले की कई अन्य घटनाओं में भी समाजवादी पार्टी से जुड़े ही कार्यकर्ताओं के नाम सामने आये। जिसके कारण सपाई अपनी ही सता को चुनौती देते नजर आ रहे है।

परिजनों का आरोप…..
जमीनी विवाद में कानूनी जंग में बाजी हारते देख ही बुना गया अरविन्द सिंह टाटा की हत्या का तानाबाना
जमीन के चन्द टुकड़े ने वेगुनाह की जान निगल गया। अरचिन्द सिंह टाटा का गंनाह सिर्फ इतना था कि वे जमीनी विवाद की जंग में जीत की तरफ अग्रसर थे। लिहाजा वाजी हाथ से निकलते देख उनके विपक्षियों ने उन्हें रास्ते ही हमेशा के लिये हटा देने का ताना वाना वुन लिया। प्रतिशोध के जुनून में अरविन्द सिंह टाटा को मौत के घाट उतार दिया गया। जहांगीरगंज थानान्तर्गत मामपुर वाजार में करोड़ो रूपये की वेशकीमती दो भूखण्ड ही हत्या के अहम कारण वने। मामपुर के पूर्व प्रधान स.पा नेता राधेश्याम यादव ने मामपुर में उसी भूखण्ड का दूसरे ब्यक्ति को खड़ा कर फर्जी वैनामा करा लिया था। जिसकी रजिस्ट्री अरविन्द सिंह टाटा ने करा रखी थी। पूर्व व.स.पा बिधायक त्रिभुवनदत्त के सहयोग ये राधेश्याम ने आनन फानन में उस पर निर्माण करा लिया। यह बात अलग रही कि अपनी जमीन पर किये गये अवैध निर्माण को टाटा ने ढहवा दिया। फिर ब.स.पा बिधायक के दवाव में ही जहांगीरगंज थाने में कई अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के उपरान्त न्यायलय के जरिये कानूनी लड़ाई में लग गये। हजसमें डनहें सफलता भी मिली। स.पा. नेता राधेश्याम यादव समेत आधादर्जन लोगों के विरूद्ध आलापुर थाने में न्यायलय के निर्देश पर धोखा धड़ी का मामला भी दर्ज किया गया। जिसमें राधेश्याम की पत्नी को छोड़ अन्य आरोपितों को जेल की हवा खानी पड़ी। जबकि पत्नी अभी हाजिर भी नहीं हुई है। कानूनी वाजी राधेश्याम के हाथ से निकल चुकी थी। इसी बीच मामपुर के  मौजूदा ग्रामप्रधान वेदप्रकाश जायसवाल के चाचा का विवाद हो गया। टाटा ने वेदप्रकाश के चाचा शिवशंकर जायसवाल की वेश कीमती जमीन वैनामा करा लिया। चूंकि वेदप्रकाश अपने चाचा की जमीन भी हड़पना चाहता था। लिहाजा दवंग अरविन्द सिंह का वैनामा कराना उसे नागवार लगा। चूंके राधेश्याम एवं वेदप्रकाश जासवाल आपस में एक हो गये। तथा अरविन्द सिंह टाटा की हत्या का तानावाना वुनने लगे। घटना के सप्ताह भर पूर्व वेदप्रकाश जायसवाल ने 35 लाख रूपये में अपनी जमीन वेंच दी। समझाा जाता है कि यह रकम अरविन्द की हत्या कराने के लिये ही बटोरी गयी थी। अरविन्द के ही साथी रहे रवि सिंह, शनीसिंह एवं नवीन सिंह को भी दोनों ने प्रलोभन देकर तोड़ लिया। और उन्हीं के जरिये अरविन्द को मौत के घाट उतार उतरवा दिया। यह दास्तां सुनाते सुनाते मृतक की विधवा रेखा सिंह फफक फफककर रो पड़ती हैं। उनका कहना है कि उनके पति जब कानूनी जंग जीत रहे थे तो हार के भय से इन्हीं लोगों ने उनकी जान ले ली। अब सत्ता पक्ष के एक प्रभावशाली मंत्री आरोपितों के बचाव में लगे है। लेकिन वे पति के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाकर ही दम लेंगी।

अरविन्द की हत्या दुःखद, हत्यारों की हो शीघ्र गिरफ्तारी-  विधायक
गौरीगंज के स.पा.विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अरविन्द सिंह टाटा की निर्ममता पूर्वक की गई हत्या की कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हुये कहा कि अरविन्द सिंह टाटा की हत्या काफी दुःखद एवं निन्दनीय है। संकट की इस असहाय घड़ी में वे मृतक के परिजनों के साथ हैं। तथा मामले की निष्पक्ष जांच हो व सभी नामजद हत्याभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये प्रयास करेंगे। उन्होंने सूबे के डी.जी.पी. समेत अन्य उच्चाधिकारियों से वार्ताकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने की मांग की है।
गुरूवार को खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराजप्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के प्रतिनिधि के रूप में मखदूमपुर गांव आये गौरीगंज के स.पा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मृतक प्रापर्टी डीलर अरविन्द सिंह टाटा के परिजनों से मुलाकातकर उन्हें ढाढस बंधाते हुये उनकी हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया। श्री सिंह ने घटना के तीन दिन बीत जाने के वाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुये जरिये दूरभाष डी.जी.पी एवं एस.पी से वार्ता कर अविलम्ब हत्यारांे की गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने की मांग किया। उन्होने परिजनों को आश्वस्त करते हुये कहा कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा तथा किसी भी प्रकार की नाइंसाफी नहीं होने दी जायेगी। उक्त मौके पर गौरी गंज से उनके साथ आये पवनकुमार के अलावा चन्द्रशेखर सिंह, भगतसिंह,जे.पी.सिंह, इन्द्रसेनसिंह, अजयसिंह, दिनेशप्रताप सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विधायक को देखकर फफक कर रो पड़े अरविन्द के परिजन
untitled-11 प्रापर्टी डीलर अरविन्द सिंह टाटा की हत्या की खबर सुनकर गुरूवार को मखदूमपुर गांव पहुंचे गौरीगंज के स.पा. विधायक राकेश प्रताप सिंह को देख उनके परिजन फफक फफककर रो पड़े। मृतक अरविन्द की पत्नी रेखा सिंह व पुत्रियां सुरूचि एवं शिवांशी तथा पुत्र शिवांश सिंह भाई अभिमन्यु सिंह एवं मां विन्ध्यवासिनी सिंह फफक फफककर रो पड़ी। मृतक के पिता हरिप्रसाद सिंह का तो रोरोकर वुरा हाल था। जबकि चाचा राघव सिंह भी फफक फफक कर रो रहे थे। विधायक श्री सिंह की भी आंखें नम हो गईं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिवक्ता शेड की फर्श क्षतिग्रस्त मानक एवं गुणवत्ता की अनदेखी कर हुआ था निर्माण

Posted on 24 August 2012 by admin

सांसद एवं बिधायक क्षेत्र विकास निधि की धनराशि की वन्दरवांट देखनी हो तो आलापुर तहसील आइये। आलापुर तहसील परिसर में सांसद भीष्मशंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी एवं तत्समय जहांगीरगंज के ब.स.पा बिधायक त्रिभुवनदत्त की निधि से अधिवक्ता शेड का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य में मानक एवं गुणवत्ता की इस कदर अनदेखी की गई थ्री कि निर्माण के माह भर के भीतर ही शेड की फर्श टूटकर क्षतिग्रस्त हो गयी। अधिवक्ता तमाम शिकायतें करते रहे लेकिन कार्रवाई इसलिये नहीं हुई कि निर्माण कार्य कराने वाले ब.स.पा के ही कार्यकर्ता थे। शेड भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है। अधिवक्तासंघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक मिश्र, संजय पाण्डेय समेत तमाम अधिवक्ताओं ने अबिलम्ब क्षमिग्रस्त शेड का पुननिर्माण कराने तथा शेड निर्माण में की गयी मानक एवं गुणवत्ता की अनदेखी की जांच करवाकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेडिकल कालेज मे बढने लगे जेई-एईएस के मरीज

Posted on 24 August 2012 by admin

जेई और एईएस के मरीजों की संख्या मेडिकल कालेज मे फिर बढने लगी है। सिर्फ बुधवार को ही यहाॅ 14 मरीज पहुंच गये। और संख्या 100 के पार पहुंच गयी। उधर , पहले से भर्ती तीन मरीजों की मौत भी हो गयी। इन मौतों के साथ ही इस साल अब तक जेई-एईएस से मरने वालों की संख्या 183 पहुंच गयी है।
गौरतलब है कि मेडिकल कालेज के जेई वार्ड में 14 नये मरीज भर्ती हुए। मंगलवार तक 91 मरीजों का इलाज चल रहा था। इसमें से एक की मौत देर रात हो गयी। 14 नए मरीजों को जोड़कर यहां मरीजों की संख्या 104 हो गयी। उधर,बुधवार को भी तीन मरीजों की मौत हो गयी। और इस समय मेडिकल कालेज मे 101 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले चार दिनों मे भर्ती अधिकतर मरीजों मे सबसे अधिक मरीज गोरखपुर जिलें के है जैसे -जैसे बारिश कीरफ्तार बढ रही है मरीजों की संख्या बढती जा रही है। इस साल जून , जुलाई और अगस्त मे मरीजों की संख्या काफी कम हो रही है विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा इसलिए हुआ इन महीनों मे बारिश कम हुई। अगस्त मे जब बरसात तेज हुई तो मरीजों की संख्या भी बढने लगी। विशेषज्ञ इसके लिए गांवों मे जागरूकता की कमी को भी जिम्मेदार मान रहे है। हालांकि वे खुलकर कुछ बोलने से तो कतरा रहे है लेकिन दबी जुबान यह स्वीकार भी कर रहे है कि गांवों में जागरूकता की कमी सरकारी उदासीनता के कारण है। सरकार बीमारी से बचाव के लिए कई योजनाएं बनायी। लेकिन अधिकारियों के ध्यान न देने के कारण ये योजनाएं परवान नही चढ सकीं। बुधवार को भर्ती 14 मरीजों मे गोरखपुर के पांच , संतकबीर नगर के तीन , देवरिया के दो , बस्ती का एक , कुशीनगर का एक , आजमगढ एक व नेपाल का एक मरीज शामिल है। मरने वालों मे खुशी तीन साल की गोरखपुर , प्रिया नौ साल गोरखपुर व विजेन्द्र नौ साल संतकबीर नगर जिले से है। इस साल मेडिकल कालेज मे अब तक 792 आ चुके है।
पूर्वांचल पिछले तीस सालों से जेई का दंशझेल रहा है। काफी दिनों तक तो सरकार इसे महामारी मानने  को तैयार नही हुई और काफी लंबी लड़ाई के बाद वर्ष 2010 मे इसके लिए टीकाकरण की बात की गयी। उसमे भी लापरवाही के कारण ये टीके यहां आकर लंबे समय से और ऐसे समय मे बच्चों का टीकाकरण किया गया जब बीमारी का प्रकोप काफी कम हो जाता है। यही कारण है कि उस साल मरीजों की संख्या मे कोई अंतर नही आया। अभी टीकाकरण चल ही रहा था कि यहां जेई को लेकर अभियान चला रहे एक चिकित्सक ने दावा कर दिया कि इसका कोई लाभ नही मिलेगा क्योकि टीको पर साफ लिखा है कि इनकी डोज तब पूरी होगी जब सभी बच्चों को लगातार तीन साल तक टीके के तीन डोज लगाये जायें। हालांकि सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया और अब तक दूसरी डोज को लेकर केंद्र या प्रदेश सरकार मे कोई सुगबुगाहट नही है।
जेई-एईएस को लेकर कमिश्नर के.रविन्द्र नायक गोरखपुर आने के साथ ही काफी सक्रिय हो गये थे। उन्हें जब पता चला कि इसके लिए पूर्वांचल मे पानी भी एक जरिया है तो उन्होने जांच करायी। और बाद मे रिपोर्ट के आधार पर मंडल के सभी प्रभावित इलाकों मे छोटे हैंडपंपों का पानी पीने पर रोक लगा दी। जब इसके बाद भी पब्लिक ने उनके पानी से तौबा नही की तोकमिश्नर ने अभियान चलवाकर छोटे हैंडपंप उखड़वा दिये। उनकी जगह इंडिया मार्का हैंडपंप लगायें गयें। और जनता से सिर्फ इन्ही का पानी पीने को कहा गया। हालांकि कमिश्नर की ये पहल भी बहुत कारगर नही रही क्योकि इंडिया मार्का हैंडपंप काफी कम संख्या मे लग पायें । अब ग्रामीण इलाकों मे हाल ये है कि काफी दूर-दूर से पानी लाने से बचने के लिए लोग फिर छोटे हैंडपंपों की तरफ मुड़ गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ताजगंज एरिया एवं ताजमहल की अप्रोच रोड भी होगी विकसित

Posted on 24 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा पर्यटन की दृष्टि से प्रदेष को विकसित करने और सुविधा सम्पन्न बनाने के प्रयास निरन्तर किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेष में विदेषी पर्यटक सबसे अधिक आगरा और वाराणसी में आते हैं। लम्बे समय से ताजमहल की खूबसूरती को देखते हुए ताज की अप्रोच रोड और उसके आस-पास के इलाकों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर उच्च स्तर से विचार किया जा रहा था।
गौरतलब है कि हाल ही मैं प्रदेष सरकार ने ताजमहल के विभिन्न द्वारों पूर्वी, पष्चिमी एवं दक्षिणी द्वारा सहित ताजगंज एरिया के विकास के संबंध में एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। पर्यटन विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि इसके लिए आर्कीटेक्ट श्री आषीष श्रीवास्तव की मदद से रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। जिसके अन्तर्गत षिल्प ग्राम से पूर्वी द्वार पष्चिमी द्वार एवं दक्षिणी द्वारा तक अप्रोच रोड एवं ताजगंज एरिया के विकास के लिए तथा नगर निगम द्वारा प्रस्तुत गारवेज डिस्पोजल प्रस्ताव के लिए कुल 140.(एक सौ चालीस) करोड़ रूपये का प्रस्ताव उच्च स्तरीय अनुमोदन के बाद भारत सरकार मंत्रालय के स्वीकृतार्थ भेज दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in