Archive | राज्य

गाॅजे का अनैतिक कारोबारी केन्द्र बना जयसिहंपुर कोतवाली क्षेत्र

Posted on 09 September 2012 by admin

जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र व कोतवाली कस्बा बगिया चैराहा, बरौसा, विरसिंहपुर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में गांजे का धन्धा बहुत ही तेजी से फल फूल रहा है ।गांजे से जुडे कारोबारियों व खरीददारो में पुलिस का भय खत्म हो गया है यही वजह है कि कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में गांजे के लती चिन्हित स्थानो पर एकत्रित होते है व अपने धन्धे को चलाने के लिए गांजे के व्यापारी व गजेड़ी अक्सर कोडवर्ड से खरीद फरोख्त करते है ।
गांजा पीने वाले कभी कभी इतने नशे में होते है कि लोग उनको उनके घर तक पहुंचाते है ऐसा नही है कि इस नशे के अवैध कारोबार से पुलिस अनजान है आखिर क्या कारण है कि सब कुछ जानते हुए भी इन गजेडियों को न तो कभी रोकने की कोशिश की न टोकने की तभी तो ये गांजा पीने वाले पुलिस की आंख में धूल झोककर मौके का फायदा उठाने में लगे हुए है ।
सूत्रो के अनुसार कस्बा में कुछ सार्वजनिक स्थानो के साथ ही सरकारी अस्पताल के पीछे व इनके अलावा कई जगहो पर गांजे के विक्रेताओं व खरीददारो का जमावडा लगता है इस नशे मे शामिल जहां कुछ लोगो को मौज मिल रही है वही इस नशे में शामिल अधिकांश लोग अपनी पूंजी गंवा कर बर्बाद हो रहे हे ।इस गांजे के धंधे के साथ ही कोतवाली क्षेत्र में अवैध गांजे की दुकानो पर हजारो का वारान्यारा हो रहा है वही पुलिसिया कार्यवाही भी महज औपचारिकता निभाते नजर आ रहे है ।
कस्बा समेत ग्रामीण स्तर के नुमाए, करसा, दौलतपुर, फजीलपुर समेत दर्जनो गांवो में दुकाने सजी हुई है । स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता का लाभ जुआरी खुल कर उठा रहे है शायद यही कारण है कि इन जुए की फडों पर व स्मैक, चरस, गांजा अवैध कच्ची शराब के कारोबार में नाबालिक बच्चे व महिलाऐं शामिल है ।
यदि समय रहते इन अवैध धन्धो पर अकुंश न लगाया तो आने वाले समय में स्थित और भयावह हो सकती है इस अवैध कारोबार से जहां राजस्व विभाग को लाखो का चूना लग रहा है वही सरकार जिन युवाओ की देश का भविष्य बताती है वही युवा इस दल दल में फंसते जा रहे है वर्तमान समय में इन कारोबार से जुडे व्यापारियों व खरीददारो पर नकेल कसना अति आवश्यक है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

षौचालयों के निर्माण में धाॅधली ,घोटाले का आरोप

Posted on 09 September 2012 by admin

विकास क्षेत्र धनपतगंत में अम्बेडकर गांवो व सामान्य ग्राम सभाओ में विगत पंचवर्षीय में बनायें गये शौचालयो में धांधली की गयी है परन्तु कागजी कोरम को दुरुस्त रखते हुए तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी व कर्मचारियो ने ग्राम प्रधानो से मिलकर अच्छी कमाई किया ।
विकास खण्ड धनपतगंज में गत पंचवर्षीय योजनाओं में शौचालय योजनाओं में ग्राम प्रधानो और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मिलकर धांधली कर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए भारी घोटाला किया है । विकास खण्ड के अम्बेडकर गावों में मुख्यतया ऐंजर, नन्दरई, भरसडा तथा सामान्य गांवो मे चन्दौर, सतहरी, बिनगी, पीरो सरैया, पीपरगांव, हन्ना हरौरा में फर्जी शौचालय बनवा कर रुपया लिया गया है जबकि वास्तव वे शौचालय बने ही नही है और जो शौचालय बने भी है उनमें ५० प्रतिशत आधे शौचालयो में शीट के नीचे गढढे ही नही है सिर्फ शौचालय का ढांचा ही बनवाया गया है ।
ऐसा नही है कि शौचालयो का सत्यापन नही करवाया गया है । मैनेजमेन्ट टीमो ने मैनेज प्रक्रिया अपना कर भौतिक सत्यापन भी करवाया है परन्तु कागजो पर ही । यदि जनपदीय प्रशासन सक्रिय होकर गत पंचवर्षीय काल में निर्मित शौचालयो की जांच करवाये तो विकास खण्ड में लगभग ५० प्रतिशत फर्जी शौचालय मिलेगें और खुल सकता है शौचालय घोटाला । क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं  ने क्षेत्र मे बने शौचालयों के जाच करवाये जाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्टेषन अधीक्षक व सी०एम०आई० की मिली भगत से होता है कारनामा

Posted on 09 September 2012 by admin

जनपद के वी०वी०आई०पी० रेलवे जंक्शन सुलतानपुर में अधिकारियों की मिली भगत से पेयजल सुविधा ट्रेन आने पर बन्द कर दिया जाता है । जिससे की पानी की बोतल बेची जा सके ।
यही नही अव्यवस्था का आलम यह है कि स्टेशन के प्लेटफार्म नं० १ व २ पर लगे स्टैम्प पोस्ट के टोटियां सूखी रहती  है। वाटर कूलर तो हमेशा के लिये खराब कर दिया गया है । रेलवे के सूत्र बताते है कि स्टेशन पर अवैध वेन्डरो की भरमार ह,ै जो कि ट्रेन के यात्रियों को सड़े व बासी ब्रेड पकौडा व पूडी सब्जी मनमाने रेट पर बेचते है और तो और सिन्थेटिक दूध हिमालय मिल्क टयूब के दूध की चाय धडल्ले से बेची जा रही है जिसमें स्थानीय अधिकारियों की भारी धन वसूली जग जाहिर है । आर०पी०एफ०व जी०आर०पी०का इन वेण्डरो को खुला संरक्षण प्राप्त है । जब कोई यात्री पेयजल व दूषित खाद्य पदार्थ की वावत बोलता है तो जी०आर०पी० वाले अवैध वेण्डरो के समर्थन में उतर आते है । प्रत्यक्ष दर्षियों के अनुसार रेलवे पुलिस व राजकीय  रेलवे पुलिस   अनधिकृत पानी की बोतल खुले आम बिकवाते है। स्टेशन की अव्यवस्था की शिकायत स्थानीय दैनिक यात्रियों व समाज सेवियो ने उत्त्तर रेलवे के जनरल मैनेजर को फैक्स  द्वारा षिकायती पत्र भेजा गया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राषनकार्ड जारी करने में धंाधली का मामला उजागर

Posted on 09 September 2012 by admin

सार्वजनिक वितरण प्रणाली से राषन प्राप्त करने के लिए सभी ब्लाॅकों के ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े पांच लाख राषन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, लेकिन ब्लाॅकों में केवल तीन लाख 90 हजार 907 राषन कार्ड धारकों का ही प्रमाण मिलता है। एक लाख राषन कार्ड किस व्यक्ति को जारी किए गए इसका लेखा जोखा किसी के पास नहीं है। यही राषन कार्डों का 34 हजार रूपए षुल्क भी बकाया है। राषन कार्ड के वितरण में सबसे अधिक अनियमितता जयसिंहपुर  व कादीपुर तहसील में होने की जानकारी मिली हेै। इस बाबत जब  सम्बन्धित पुर्ति अधिकारी से दूरभाष पर सत्यता की जानकारी चाही गई तो उनका मोबाईल नहीं उठा।
षासन की ओर से गरीबों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से वितरित होने वाली राषन व अन्य सामाग्री का लाभ पहुंचाने के लिए राषन कार्ड जारी किया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ड बनाने की जिम्मेदारी ब्लाॅक कर्मचारियों की होती है। षहरी क्षेत्र में पूर्ति कार्यालय से राषन कार्ड जारी किया जाता है अब तक तहसीलदार सदर, जयसिंहपुर, कादीपुर लम्भुआ के सभी ब्लाॅकों को लगभग साढ़े पांच लाख सादा राषन कार्ड गया था। ब्लाॅक कर्मियों ने कहने के लिए तो पूरा राषन कार्ड जारी कर दिया किन्तु उनके पास सभी राषन कार्डों को जारी करने का कोई प्रमाण मौजूद नहीं है। ऐसे में इस बात का पता नहीं चल पा रहा है कि किसको राषन कार्ड जारी किया गया है। डीएसओ कार्यालय पर भेजी गई रिपोर्ट पर नजर डाली जाय तो एक लाख कार्डों का लेखा जोखा ही नहीं है। ब्लाॅक के अधिकारी मात्र तीन लाख 90 हजार 907 राषन कार्ड किस व्यक्ति को जारी किया गया है इतने का ही प्रमाण दे पा रहे हैं। ब्लाॅकों पर जिन राषन कार्डों का प्रमाण नहीं है। उनके नाम तो राषन कार्ड आवंटन नहीं होता है। किन्तु उसके दुरूपयोग होने की आषंका बनी रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में तीन लाख 86 हजार 241 कार्ड धारकों को ही राषन का आवंटन किया गया है। षासन की ओर से फर्जी राषन कार्डों की जांच के लिए कई बार अभियान चलाया गया फिर भी इस गड़बड़ी का खुलासा नहीं हो सका। वर्ष 2010-11 में राषन कार्डों का भौतिक सत्यापन कराया गया था जिसमें 4112 राषन कार्ड निरस्त किए गए थे। ये सत्यापन जिले के बंटवारे से पहले हुआ था। कुछ ब्लाॅक ऐसे हैं जिनके पास सादे राषन कार्डों का लगभग 34 हजार रूपय ेषुल्क बकाया है। डीएसओ कर्यालय से कई बार पत्र जारी किया गया किन्तु राषन कार्डों का प्रमाण व षुल्क की धनराषि नहीं भेजी गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सार्वजनिक स्थलों पर पेय जल की व्यवस्था न होने से परेषानी

Posted on 09 September 2012 by admin

नगर के सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेषन, रेलवे स्टेषन पर षुद्ध षीतल पेय जल की व्यवस्था न होने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। दीवानी, कलेक्ट्रेट, व तहसील परिसर में भी षुद्ध पेय जल की किल्लत से अपने मुकदमों की पैरवी करने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वसले लेग भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे है। नगर पालिका प्रषासन की अनदेखी के चलते जनपदवासी पेय जल की समस्या से जूझ रहे रहे हैं। बस स्टेषन व रेलवे स्टेषन पर षीतल जल की व्यवस्था न होने से बसों व रेल गाडि़यों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को इस भीषण गर्मी में षुद्ध व षीतल जल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। परिवहन विभाग व रेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चो पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद अधिषाषी अधिकारी मुषीर अहमद के पास चेयरमैन का भी दायित्व है। नगर के पेयजल की समस्या का एक कारण यह भी है। वार्ड सभासद तथा अध्यक्ष चुने जाने तक जनपद वासियों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। जनपद वासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सार्वजनिक स्थलों पर षुद्ध व षीतल जल की व्यवस्था करवाने की मांग की  है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कोतवाली नगर पुलिस की षह पर हो रही है डग्गामारी

Posted on 09 September 2012 by admin

ऽ मुख्यालय से जनपद के कस्बों के लिए सवारियाॅ ढोतें हैं लगभग 500 डग्गामार वाहन
ऽ 200 रु0 प्रति वाहन वसूली करते हैं नगर कोतवाल के हमराही
ऽ एक लाख रुपये माहवारी की आमदनी होती है नगर कोतवाल को मात्र डगामार वाहनों से
जनपद मुख्यालय के व्यस्ततम चैराहों पर आड़े- तिरछ खड़े होकर उग्गामार वाहनों से सवारियाॅ भरने से ही नगर में हमेषा जाम की स्थिति बनी रहती है। । नगर पालिका परिषद द्वारा प्रतिवर्ष वाहन  स्टैण्डों का ठेका दिया जाता है। किन्तु वाहन स्टैण्ड के लिए कहीं पर भी स्थान निर्धारित नहीं है। उन्हें तो मात्र अपनी सुरक्षा राषि से मतलब रहता है। इसीलिए नगर के व्यस्ततम चैराहों वाधमण्डी, राहुल टाकीज चैराहा, माल गोदाम तिराहा, गभिड़या ओर ब्रिज के नीचे, डी एम आवास तथा पुलिस अधीक्षक आवास के सामने सहित नगर के व्यस्ततम चैराहों पर डग्गामार वाहन कभी भी सवारियाॅ  को भरते देख्ेा जा सकते है। जिसमें सदैव नगर मंे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका कारण पुलिस द्वारा वाहनों से की जाने वाली अवैध उगाही हैं । मुख्यालय से कादीपुर, सेमरी, कूरेभार, रामगंज, फैजाबाद, गौरीगंज, अमेठी, कुड़वार, अलीगंज,बॅधुआ बाजार तथा चाॅदा के लिए ये वाहन चलते हैं। यातायात पुलिस, चैकी प्रभारी सम्बन्धित थाने सहित नगर कोतवाली पुलिस भी इन वाहनों से अवैध वसूली करती है। जनपद मुख्यालय से उक्त स्थानों के लिए लगभग 500 वाहनों से मात्र  नगर कोतवाल को ही एक लाख रूप्ये कहीने की अवैध रूप से आमदनी होती है। नगर कोतवाल के हमराही इन वाहनों से माहवारी एक लाख रूप्ये वसूल कर नगर कोतवाल को देते हैं।ं जिसकी चर्चा  नगर में हर जगह व्याप्त है। वसूली के चलते ही नगर के प्रत्येक चैराहों पर जाम की समस्या बनी रहती है। ओवर ब्रिज गभडि़या के नीचे तो टैम्पों वाले अपनी गाडि़यों को इस बेतरतीबी से खड़े करते हैं कि साइकिल सवार व पैदल चलने वालों के लिए भी परेषानी पैदा करते रहते है और यह सब कारनामा पुलिस के नाक के नीचे होता रहता है। पुलिस के सिपाही अपने 20 रू0 के चक्कर में ही पड़े रहते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्य मंत्री उ0प्र0 के 10 सितम्बर जनपद आगरा में भ्रमण कार्यक्रम

Posted on 09 September 2012 by admin

मा0मुख्य मंत्री उ0प्र0 श्री अखिलेश यादव दिनांक 10 सितम्बर सोमवार को आगरा भ्रमण पर आ रहे है। मुख्य मंत्री जी प्रातः 10 बजे हैलीकाप्टर द्वारा शमशाबाद पहुंचेगे और महेश एडिविल आयल के नये संयंत्र का शुभारम्भ करेगें। तत्पश्चात फतेहपुर सीकरी के लिए प्रस्थान करेगें। लगभग दोपहर 12 बजे फतेहपुर सीकरी पहुंच कर दरगाह में चादर चढ़ायेगें। फतेहपुर सीकरी से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर आगरा आयेगें और सर्किट हाउस पर रूकेगें। अपरान्ह में 3 बजे कलाकृति के कार्यक्रम में भाग लेगें तत्पश्चात हेलीकाप्टर से सैफई के लिए प्रस्थान करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खाता न खोलने पर छात्राओं का प्रदर्षन

Posted on 09 September 2012 by admin

ठाकुरद्वारा। नगर की स्टेट बैंक षाखा में षनिवार को कन्या विद्या धन योजना की आवेदक छात्राओं के खाते न खुलने पर वे भड़क गई। उन्होंने बैंक में जमकर हंगामा किया। बैंक के गेट पर प्रदर्षन कर लोगों को बैंक के अंदर आना जाना बंद कर दिया। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने छात्राओं को समझा बुझाकर उन्हें गेट से हटवाया।
क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की छात्राऐं षनिवार को स्टेट बैंक की षाखा में अपने खाते खुलवाने पहुंची। छात्राओं का कहना था कि कन्या विद्या धन योजना कंे तहत बैंक में खाता खुलवाने के निर्देष हैं। बैंक में षाखा प्रबंधक मौजूद नहीं थे।इस पर छात्राओं ने बैंक के अन्य अधिकारीयों से संपर्क कर खाता खोलने का अनुरोध किया। बैंक अधिकारियों ने खाते खोलने से इंकार कर दिया। इस पर छात्राओं ने बैंक के अंदर जमकर हंगामाकिया।बेरोजगारी भत्ता के आवेदन करने वाले युवक भी खाता न खुलने से
उनके प्रदर्षन में षामिल हो गए। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिहं ने छात्राओं के सामने एसडीएम से वार्ता की। एसडीएम ने बताया है कि सोमवार को क्षेत्र के खाते खोले जाएंगे। कोतवाल के आष्वासन पर छात्राएं षांत हुई। प्रदर्षन में जनता इंटर कालेज गोपीवाला धर्मवीर सिहं इंटर कालेज सुल्तानपुर दोस्त कई विद्यालयों की छात्राएं मोनिका नजमा नजराना षाहिस्ता मीनू रष्मि नीतू आदि षामिल थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रामजन्मभूमि हिन्दुत्व की पहचान है

Posted on 09 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधान मंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने आज गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित श्री गुुरू गोरखनाथ मंदिर के महन्त अवैद्यनाथ जी महाराज के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित तीन खण्डों में प्रकाशित ग्रन्थ ’ राष्ट्रीयता के अनन्य साधकः महन्त अवेद्यनाथ ’ के लोकार्पण के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि रामजन्मभूमि हिन्दुत्व की पहचान है। भारत में रामराज्य तभी आ सकता है जब अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर का निर्माण होगा।
l-k-adwani-in-gorakhpur1l-k-adwani-in-gorakhpur2l-k-adwani-in-gorakhpur3l-k-adwani-in-gorakhpur4श्री आडवाणी ने कहा कि रामजन्म भूमि मुक्ति आन्दोलन का गोरक्षपीठ से गहरा सम्बन्ध है। महन्त अवैद्यनाथ जी महाराज ने ही रामजन्म भूमि मुक्ति संघर्ष समिति के अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व प्रदान किया था। हिन्दुत्व एवं राष्ट्रवादी किसी भी आन्दोलन में गोरक्षपीठ का योगदान आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज के शतायु होने की शुभकामना व्यक्त करते हुए यह उम्मीद व्यक्त की कि महन्त जी अपने जीवनकाल में ही रामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण देखेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि हिन्दुत्व ही राष्ट्रीयत्व है। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भारत ही नहीं विश्व को नया विचार दिया। भारतीय राजनीति के शीर्ष पुरूष है। भाजपा उ0प्र0 के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश की राजनीति में सक्रिय कार्य करने वाले संत और आडवाणी के राष्ट्रीय चिंतक है। राष्ट्र के समक्ष विद्यमान समस्याओं के निदान की क्षमता भाजपा और उसके नेता लालकृष्ण आडवाणी में है। प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन ने एकल गीत दिव्य ध्येय की ओर तपस्वी प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के अंताराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने रामजन्म भूमि मुक्ति आन्दोलन और महन्त अवेद्यनाथ के सम्बन्धों की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में महन्त के जीवन काल में ही राममंदिर का निर्माण अवश्य होगा।
श्री सिंघल ने आज के छद्म धर्मनिरपेक्षता के आचरण की आलोचना की। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता को धर्मविहीनता कही। हिन्दुत्व की रक्षा के बगैर राष्ट्र की रक्षा नही हो सकती।
जगत्गुरू रामनुजाचार्य स्वामी पुरूषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि देश में जाति, धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर एकता में फूट डालने वाले उपकरण विद्यमान हैं। गोरक्षपीठाधीश्वर के मार्ग का अनुसरण ही इस समस्या का समाधान है। जगत्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज ने कहा कि अच्छे लोंगो को देश की बागडोर सौंप दे तो देश की सभी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। डा. रामविलास वेदान्ती ने कहा कि भ्रष्टाचार का ढंाचा ढहाने की जरूरत है। दिगम्बर अखाड़ा अयोध्या के महंथ सुरेश दास ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण एकजुटता से होगा। हिन्दू संस्कृति को बचाने में महंत अवेद्यनाथ का अतुलनीय योगदान है।
आयोजन की अध्यक्षता मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर, रोहतक हरियाणा के महंत चांदनाथ महाराज ने की। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, भरत सिम्हा, महंत गुलाबनाथ महाराज, महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत आदि ने भी विचार रखा। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि एवं मंचासीन संतों ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। तदुपरान्त गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी एवं कार्यक्रम के संयोजक योगी आदित्यनाथ ने अतिथियों का परिचय, स्वागत एवं प्रस्ताविकी में कहा कि दो वर्ष के अथक परिश्रम का प्रतिफल है यह ग्रंथ। ग्रंथ में पीठाधीश्वर के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं जीवन के मिशन का उल्लेख है। उन्होंने मुख्यअतिथि आडवाणी की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति को नया आयाम दिया है। ग्रंथ के संपादक प्रो. सदानन्द गुप्त एवं डा. प्रदीप राव ने पुस्तक परिचय प्रस्तुत किया। योगी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया। संपादक मण्डल को मुख्यअतिथि श्री आडवाणी ने सम्मानित किया। संचालन डा. भगवान सिंह और आभार ज्ञापन पूर्व कुलपति प्रो. यू.पी. सिंह ने किया। समारोह में पूर्व सांसद ले. जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, पंकज चैधरी, सांसद कमलेश पासवान, मेयर डा. सत्या पाण्डेय, पूर्व मेयर श्रीमती अंजु चैधरी, नगर विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल, ग्रामीण विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व कुलपति प्रो. राधेमोहन मिश्र, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लल्लन प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व कुलपति प्रो. रामअचल सिंह, क्षेत्रीय संयोजक समीर सिंह, संतराज यादव, पार्षद विजय राज जायसवाल, मीडिया प्रभारी डा0 सत्येन्द्र सिन्हा के अलावा भारी संख्या में सभ्रांतजन एवं मीडिया के प्रमुख लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जन शिकायतों को नजर अन्दाज न कर, प्रभावी कार्यवाही करें-मण्डलायुक्त

Posted on 09 September 2012 by admin

विभागीय गतिविधियों का कलेण्डर तैयार कर समयवद्ध रूप से अनुपालन करें
मण्डलीय अधिकारी सप्ताह मे 3 दिन क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण टिप्पणी प्रस्तुत करें

मण्डलायुक्त मनजीत सिंह ने निर्देश दिये हैं कि समीक्षा बैठको को सार्थक बनाने के लिए सभी अधिकारी पूर्ण तैयारी के साथ अद्यतन स्थिति और नवीनतम शासनादेश- निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर बैठक मे समय से प्रति भाग करें। जिन कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों की योजनाए/कार्य सम्मिलित है तो नामित नोड़ल अधिकारी सूचनाए एकत्रित कर प्रस्तुत करें। मण्डलीय अधिकारी अपने स्तर पर प्रतिमाह जनपद वार अपने विभागीय कार्यो की समीक्षा करें और संक्षिप्त समीक्षात्मक टिप्पणी भेजे ताकि मण्डलीय समीक्षा बैठक मे संज्ञान लिया जा सके।
श्री सिंह यहां कमिश्नरी सभागार मे विभिन्न विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने मण्डलायुक्त स्तर पर आयोजित मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक को और सार्थक बनाने हेतु भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि मण्डलीय अधिकारी सप्ताह में तीन दिन क्षेत्रों मे भ्रमण कर अपनी विभागीय योजनाओ/कार्याे का स्थलीय निरीक्षण कर निरीक्षण की संक्षिप्त टिप्पणी भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करे। साथ ही यह भी आकंलन-अनुमान भी प्रस्तुत करें कि आगामी दो महीनों में किन वस्तुओं जैसे खाद, बीज आदि की जरूरत होगी और तदनुसार व्यवस्था हेतु कार्यवाही भी करे। उन्होंने विभागीय गतिविधियो का कलैण्डर तैयार कराकर समयवद्ध रूप से कार्यो की पूर्ति कराये।
श्री सिंह ने कड़े निर्देश दिये कि कार्य नहोने या गुणवत्ता आदि के सम्बन्ध में आ रही शिकायतों को नजर अन्दाज न करें। जन शिकायतों पर संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही समय से सुनिश्चित कराये।
मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, किसान समग्र विकास योजना, डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, मनरेगा,आर्थिक-सामाजिक जातीय जनगणना, तथा जनहित गारन्टी योजना के कार्यो की समीक्षा की। बैठक में व्यावसायिक शिक्षा में कौशल विकास,जे0एन0एन0यू0आर0एस0 अन्र्तगत कार्य, छात्रवृत्ति विकास की समीक्षा की गई।
उन्होंने निर्देश दिये नगर आयुक्त आगरा नोडल अधिकारी के रूप मे मण्डल के अन्य जनपदों मे कार्याे की संकलित रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें। इसी प्रकार पी0आ0 डूडा अन्य जपनदों की रिपोर्ट संकलित करेंगें।
उन्होने निर्देश दिये कि कतिपय जिन विभागों मे मण्डलीय अधिकारी तैनात नही है उन विभागों के मण्डल मुख्यालय पर तैनात जिला स्तरीय अधिकारी अन्य जनपदों से विभागीय प्रगति रिपोर्ट संकलित कर प्रस्तुत करेगें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से भी सूचनाएं/प्रगति आख्या प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने सचेत किया कि यदि किसी कारण से अधिकारी बैठक मे स्वयं भाग नही ले पातें है और पूर्वानुमति से बाहर है तो जिस भी अधिकारी को बैठक हेतु नामित करें वह अधिकारी पूर्ण तैयारी और पूर्ण सूचानाओं के साथ ही प्रतिभाग करें।
बैठक मे संयुक्त विकास आयुक्त राम आसरे, अपर आयुक्त उदयीराम, एवं उद्योग, कृषि, पशुपालन, पंचायत, आपूर्ति, लो0नि0वि0 जल निगम, शिक्षा, समाज कल्याण आदि विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in