Archive | राज्य

कार्य संस्कृति में बदलाव लाकर अधिकारी जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे-जिलाधिकारी

Posted on 20 October 2012 by admin

photoजिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि अधिकारी अपने दायित्यो के प्रति संवेदनशील रहकर कार्याे को तत्परता से संपादित करे साथ ही निर्धारित समय में जनता को सुलभ रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए चेतावनी दी की मानक अनुरूप वादों का निस्तारण न पाये जाने पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार उपजिलाधिकारी तथा तहसील दार गांवो मे जाकर भी वादो निस्तारण कराये। और नियमित कोर्ट वर्क करें। उन्होंने राजस्व वाद, स्टाम्प वाद, धारा 141,109,145, तथा धारा 133, 198-ए द्वितीय आदि के वादों के निस्तारण की तहसील वार समीक्षा की। उन्हांेने निर्देश दिये कि निस्तारित वादों पत्रावलियां भी तत्परता से रिकार्ड रूम मे जमा करायें। जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टाफ बैठक में एजेण्डा बिन्दुवार गहन समीक्षा करते हुए परिणाम परक कार्यवाही के निर्देश दिये उन्हांेने कहा कि सभी तहसीलो मेे फोटो युक्त पट्टा रजिस्टर का सत्यापन 15 दिन में करा ले। उन्हांेने कहा कि डा0 राम मनोंहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत चयनित ग्रामो की सूची तहसीलो मे भेज दी गयी है अतः कार्य योजना के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराये।
उन्होंने कहा कि ‘‘आम आदमी बीमा योजना’’ एक महत्वपूर्ण योजना है इसके प्रचार-प्रसार हेतु कार्यवाही के क्रम में विकास खण्ड, तहसील, तथा कलेक्टेªट में, होर्डिग लगवाये साथ ही आवेदन पत्रों का तत्परता से निस्तारण भी कराये। उन्हांेने कहा की ग्राम सभा की भूमि, तालाब, कब्रिस्तान, मरघट, चारागाह पर अतिक्रमण को हटवाने के शासन द्वारा जिला स्तर पर समिति गठित की गयी हैं। इस समिति के समक्ष कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होेने अबैध कब्जो/अतिक्रमणो को हटवाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
उन्हांेने कहा कि लम्बित सन्दर्भाे का संज्ञान लेकर निस्तारित करे। आडिट आपत्तियो का निस्तारण व अनुपालन कर आख्या दे। उन्होंने न्याय पंचायत जनसेवा केंन्द्र की शीघ्रता से स्थापना और उन्हे क्रियाशील बनाने के निर्देश दिये उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाये और ई-गर्वनेंस के अन्र्तगत लोक वाणी केन्द्र तथा जन सेवा केन्द्रो से न्याय पंचायत स्तर पर ही वांछित प्रमाण पत्र तथा अन्य सेवाये सुलभ कराये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सी0पी0 सिंह अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) जगदीश, अपर जिलाधिकारी(प्रोटोकाल) राधाकृष्ण, नगर मजिस्टेªट, सभी एस0डी0एम0, तहसीलदार, कलेक्टेªट के पटल प्रभारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सेवला जाट अग्निकाण्ड की मजिस्ट्रेटी जांच में साक्ष्य दें

Posted on 20 October 2012 by admin

13 अक्टूबर 2012 को प्रातः लगभग 01ः30 बजे 38ए/67 डी अग्रवाल कालौनी, ग्राम सेवला जाट थाना-सदर तहसील -सदर (आगरा) निवासी ब्रजमोहन अग्रवाल पुत्र स्व0 गोबिन्दराम अग्रवाल, उम्र 62 वर्ष के मकान में अचानक आग लगने की घटना मेे एक ही परिवार के 10 व्यक्तियों की आकस्मिक मृप्यु की सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुचें।
उपरोक्त घटना का वास्तविक कारण, आग लगने से हुए नुकसान के वास्तविक आकंलन की मजिस्टेªटी जांच जिलाधिकारी ने अपर मजिस्टेªट (चतुर्थ) जितेन्द्र कुमार शर्मा को मजिस्टेªटी जांच हेतु नामित किया है। अतः यदि किसी व्यक्ति को इस सम्बन्ध में अपना बयान/साक्ष्य या अन्य कोई जानकारी देना चाहे तो वह कलेक्टेªट स्थित उनके कार्यालय में आगामी 30 अक्टूबर तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध कराये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सम्पर्क षिविर एवं चार विज्ञान सम्पर्क षिविर लगाये जाने की व्यवस्था की

Posted on 19 October 2012 by admin

माध्यमिक षिक्षा परिषद, उ0प्र0 इलाहाबाद ने वर्ष 2013 की इण्टरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा में सम्मिलित होने लिए पत्राचार षिक्षा के दो वर्षीय एवं एक वर्षीय योजना में पंजीकृत स्वयंपाठियों की अध्ययनगत् समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेष  में चुने हुए पंजीकरण केन्द्रों पर दो सामान्य सम्पर्क षिविर एवं चार विज्ञान सम्पर्क षिविर लगाये जाने की व्यवस्था की है।
पत्राचार षिक्षा संस्थान, उ0प्र0 इलाहाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम सामान्य षिविर आगामी 26 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक, द्वितीय सामान्य षिविर 11 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक तथा चार विज्ञान सम्पर्क षिविरों में प्रथम षिविर 26 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक, द्वितीय षिविर 6 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक तृतीय 16 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक व चतुर्थ षिविर 26 दिसम्बर से 4 जनवरी 2013 तक आयोजित किये जायेेंगे।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु पंजीकृत स्वयंपाठियों को सलाह दी गयी है वे तत्काल अपने पंजीकरण केन्द्र से सम्पर्क करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता मंे प्रदेश में रबी गोष्ठी कल से शुरू

Posted on 18 October 2012 by admin

रबी उत्पादन गोष्ठी का शुभारम्भ बुन्देलखण्ड से और समापन बरेली में

उत्तर प्रदेश में किसानांे की समस्याओं के निराकरण के लिए मण्डल स्तर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन की अध्यक्षता में प्रदेश में रबी उत्पादन गोष्ठियों का शुभारम्भ कल 18 अक्टूबर से झांसी में हो रहा है। राज्य में अगले दो सप्ताह में कुल आठ स्थानो पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है, जिनमें से बरेली में समापन रबी उत्पादन गोष्ठी आयोजित की गई है।
कल झांसी में आयोजित होने वाली गोष्ठी में कृषि उत्पादन आयुक्त के अतिरिक्त कृषि, कृषि शिक्षा, उद्यान, सहकारिता, सिंचाई, लघु सिंचाई आदि प्रमुख विभागों के सचिव एवं उच्चाधिकारी उनके विभागों से सम्बन्धित सेवाओं पर किसानांे को आ रही दिक्कतों के निराकरण हेतु किसानों के आमने-सामने बैठकर चर्चा करेंगे और हर सम्भव उनका निराकरण भी प्रस्तुत करेंगे ताकि कृषि उत्पादन के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु क्षेत्रीय संसाधनांे एवं शस्य जलवायुविक परिस्थतियों के अनुसार तय रणीनीति के बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें।
कृषि उत्पादन आयुक्त कार्यालय द्वारा रबी गोष्ठी हेतु जारी समय-सारिणी के अनुसार 29 अक्टूबर को इलाहाबाद में, 31 अक्टूबर को मेरठ में, 05 नवम्बर को गोरखपुर में, 02 नवम्बर को लखनऊ में, 07 नवम्बर को आगरा में और 19 नवम्बर को बरेली में रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त एक राज्य स्तरीय रबी उत्पादन गोष्ठी का आयोजन लखनऊ में 09 अक्टूबर को आयोजित की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

40 माइक्राॅन से कम मोटाई के पाॅलीथीन के उपयोग तथा विक्रय पर राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है

Posted on 18 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने आज यहाॅं बताया कि इलाहाबाद जिले में 40 माइक्राॅन से कम मोटाई के पाॅलीथीन के उपयोग तथा विक्रय पर राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
श्री खाॅं ने बताया कि इस संबंध में शासन की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कलेक्टेªट में जन समस्याओं की सुनवाई हेतु दिवस अधिकारी तैनात

Posted on 18 October 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने कलेक्टेªट मुख्यालय पर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसमस्याओ को सुने जाने हेतु दिवस अधिकारी की तैनाती की है। उन्हांेने दिवस अधिकारी के साथ एक एक अधिकारी को सम्बद्ध अधिकारी तैनात किया है ।
सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिवस अधिकारी के साथ नगर मजिस्टेªट को सम्बद्ध अधिकारी के रूप में तैनात किया है मंगलवार को दिवस अधिकारी (भू0अ0) के साथ अपर नगर मजिस्टेªट (द्वितीय) बुधवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के साथ नगर मजिस्टेªट तृतीय, गुरूवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) को दिवस अधिकारी तथा अपर नगर मजिस्टेªट चतुर्थ को सम्बद्ध अधिकारी बनाया हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) दिवस अधिकारी के साथ अपर नगर मजिस्टेªट (प्रथम) और शनिवार के लिए दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) के साथ अपर उप जिलाधिकारी (सदर) को सम्बद्ध अधिकारी तैनात किया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस के आवेदन पत्रांे पर समयबद्ध व पारदर्शिता के साथ निस्तारण करे-सी0डी0ओ0

Posted on 18 October 2012 by admin

नेडा द्वारा सौर ऊर्जा पर आयोजित प्रदर्शनी में लोगों ने अभिरूचि दिखाई

neda-exhibition-2मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने एत्माद्पुर में आयोजित तहसील दिवस में आयोजित जन समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियो को शिकायतो का समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश दिये तहसील दिवस एत्माद्पुर में आज 76 आवेदन पत्र/शिकायते प्राप्त हुयी जिसमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। उन्हांेने गत तहसील दिवस के प्रकरणों के निस्तारण की भी समीक्षा की ।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि शिकायतांे का गुणवत्ता परक प्रभावी निस्तारण करें ताकि शिकायत कर्ता को बार बार न आना पड़े । उन्होंने कहा की निस्तारण का विवरण भी बेवसाइड पर अपलोड करें और शिकायत कर्ता को भी स्थित से अवगत कराये। उन्हांेने कहा कि शिकायत कर्ता का मोबाइल नम्बर/सम्पर्क हेतु अन्य फोन नम्बर अवश्य आवेदन पर अंकित कराये ताकि वरिष्ठ अधिकारी भी शिकायत कर्ता से निस्तारण की स्थित की जानकारी ले सके।।उन्हांेने ग्रामों में भूमि की पैमाइश तथा अबैध कब्जो की शिकायतो पर पुलिस, राजस्व एवं आवश्यकता अनुसार अन्य विभागो की संयुक्त टीम के साथ मौके पर जाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्हांेने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण के प्रति प्रदेश सरकार बहुत संवेदनशील है और तहसील दिवस के प्रकरणो के निस्तारण की समीक्षा नियमित रूप से शासन स्तर पर भी की जा रही है । तहसील दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने पटल/स्टाल लगाये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर नेडा द्वारा आयोजित प्रदर्शनी  का भी शुभारम्भ किया। परियोजना अधिकारी भारत भूषण ने वैकल्पिक ऊर्जा तथा सौर ऊर्जा का प्रचार साहित्य का वितरण कराया । प्रदर्शनी में सोलर लालटेन, सोलर वाटर हीटर, सोलर लाइट, सोलर स्ट्रीट लाइट आदि का प्रदर्शन किया गया । बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी में अभिरूचि दिखाई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न0अ0) अवधेश प्रताप सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे उप जिलाधिकारी जे0पी0सिंह ने गत तहसील दिवस के निस्तारण का विवरण प्रस्तुत किया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग जन पेंशन हेतु राष्ट्रीयकृत बैंक मे खाता खुलवायें

Posted on 18 October 2012 by admin

जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने जनपद के उन विकलांग जनो को सूचित किया है कि जिनके खाते डाक घर एवं जिला सहकारी बैंक के माध्यम से विकलांग पंेशन प्राप्त कर रहे है। वह विकलांग जन किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलकर यथाशीघ्र एक सप्ताह के अन्दर विकास भवन स्थित कार्यालय में उपलब्ध कराये। राष्ट्रीयकृत बैंक खाता उपलब्ध न कराने पर पेंशन निरस्त कर दी जायेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित विकलांक जन की होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उद्योगों के लिए बनी नई नीति के आधार पर लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा: मुख्यमंत्री

Posted on 16 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उद्योगों के लिए बनी नई नीति के आधार पर लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई योजनाओं को शुरु किया गया है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बजट का पैसा गरीबों के हित में लगाने हम पक्षधर हैं।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव चित्रकूट के रामायण मेला परिसर में कन्या विद्या धन एवं बेरोजगारी भत्ता वितरण तथा ‘चलो चित्रकूट साइकिल यात्रा’ के आगमन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर 660 लाभार्थियों को कन्या विद्या धन एवं 340 लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ते का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि रामायण मेला की शुरुआत यहां से डाॅ0 राम मनोहर लोहिया द्वारा की गई। उन्होंने मानिकपुर को तहसील का दर्जा देने, राजापुर, भरतपुर से सीतापुर, देवांगना घाटी, बेड़ी पुलिया से रामघाट, कर्वी-राजापुर मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण, रामघाट व परिक्रमा मार्ग तथा गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म स्थली राजापुर का सौन्दर्यीकरण किये जाने की घोषणा की। इसके साथ ही, उन्होंने जनपद में एक राजकीय महाविद्यालय, कनपोटा ग्राम के पास पयस्विनी नदी पर पुल का निर्माण, चित्रकूट व बांदा जनपद में 25 नए नलकूपों का निर्माण, कालिंजर, बांदा, महोबा सड़क का चैड़ीकरण किए जाने से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में यदि और नलकूपों की आवश्यकता होगी, तो व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। रामायण मेले को राष्ट्रीय रामायण मेला घोषित करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
श्री यादव ने कहा कि कन्या विद्या धन व बेरोजगारी भत्ता वितरण का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में किये गए वायदों को निरन्तर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि उद्योगों के प्रति अभी तक कोई नीति नहीं रही। पिछली सरकार ने इस दिशा में कोई कार्य भी नहीं किया, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कन्या विद्या धन योजना के संचालित होने से लड़कियां पढ़ेंगी, इससे दो परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मैं यहां पर चिन्तन शिविर में आया था और तब संकल्प लिया गया था कि समाजवाद के रास्ते से चलकर इस प्रदेश की सरकार बनाएंगे और नौजवानों के सक्रिय योगदान से सरकार बहुमत से बनी।
प्रदेश में पर्यटन और उद्योग को बढ़ावा देने के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी नीतियों से प्रभावित होकर उद्योगपति प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आ रहे हैं, जबकि पिछली सरकार में ये लोग डरते थे। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में भी होटल इण्डस्ट्री को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर श्री यादव ने ‘चलो चित्रकूट साइकिल यात्रा’ के आगमन का स्वागत किया, जिसमें सुदूर क्षेत्रों से आए लोग शामिल थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने जगतगुरू राम भद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में सेन्ट्रल लाइब्रेरी का शिलान्यास किया तथा विश्वविद्यालय के विकलांग छात्र गौकर्ण पाटिल को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए आरोग्य धाम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
पूर्व में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने हवाई पट्टी व वी0आई0पी0 लाउन्ज का उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डाॅ0 वकार अहमद शाह, श्रम राज्य मंत्री श्री शाहिद मंजूर, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र बाजपेयी, सांसद, विधायक, ललित सूरी ग्रुप की सी0एम0डी0 श्रीमती ज्योत्सना सूरी सहित गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाज, संत और सरकार मिलकर गंगा की समस्या दूर कर सकते है

Posted on 16 October 2012 by admin

कन्नौज में साध्वी उमा भारती ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एक गंगा को-ओपरेटिव का गठन होना चाहिए जिसमें नदी से जुड़े सेवानिवृत्त हो चुके लोगों को जोड़कर उन्हें जिम्मेदारी दी जानी चाहिए और लोगों को उसमें निवेश करना चाहिए।
गंगा यात्रा के 26वें दिन कन्नौज में उमा ने कहा कि जनता को यह चिंतन करना चाहिए कि माँ-गंगा उनसे क्यों नाराज हो गई है और उसे वापस लाने के लिए क्या प्रयास किए जाने चाहिए। वह गंगा जो कभी कन्नौज के राजघाट से बहती थी अब 7 किमी दूर हो गई है। कन्नौज की तरह ही गंगा की समस्या हर शहर में अलग-अलग हैं। फरक्का में मछुआरों पर असर पड़ा है तो झारखण्ड में हजारों एकड़ जमीन कटाव में चली गई है जिसका एक बड़ा कारण फरक्का डेम ही है। उमा श्री ने कहा कि इन समस्याओं पर राज्य और केन्द्र सरकार को सामंजस्य बना कर काम करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया की फरक्का सहित नरौरा और टिहरी डेम से एक धारा को अविरल छोड़ा ही जाना चाहिए इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि गंगा की समस्या को लोगो ने और आधुनिक विकास ने पैदा किया है। जहां आम जनता ने विधि निषेध कर गंगा में गंदगी डाली है वहीं विकास के नाम पर बड़े बांधो ने गंगा की अविरलता को रोक दिया है। समाज, संत और सरकार मिलकर इसे दूर कर सकते है। उमा श्री ने कहा कि चमड़ा उद्योग का भी विवेकपूर्ण समाधान निकालना होगा नहीं तो इस बार महाकुंभ में स्नान चमड़े के पानी में होगा। गंगा बेसिन आथरिटी की यह जिम्मेदारी है कि वह गंगा केन्द्रीत होकर काम करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in