Archive | राज्य

गन्ना किसान महापंचायत रैली को सम्बोधित करेंगे

Posted on 04 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री नितिन गडकरी दिनांक 5 नवंबर को मुजफ्फरनगर में गन्ना किसान महापंचायत रैली को सम्बोधित करेंगे। श्री गडकरी हैलिकाप्टर द्वरा 5 नवंबर को अपराहन 01ः45 पर मुजफ्फरनगर के ग्राम कुटवी पहुंचेगे। जहां वे गन्ना किसानो की विशाल पंचायत को सम्बोधित करेंगे और 03ः30 बजे दिल्ली को वापस प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

18 नवम्बर रविवार को लोक अदालत का आयोजन

Posted on 04 November 2012 by admin

जिजा जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार दीवानी परिसर आगरा में दिनांक 18-11-2012 रविवार को 11ः00 बजे पूर्वान्ह से सायं 4ः00 बजे तक लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद, सिविल वाद, कारपोरेशन अपीलेें, उपभोक्ता फोरम के मामले, श्रम विभाग के मामले, वन विभाग के मामले एवं दाण्डिक वादों का निस्तारण किया जायेगा।
इसी प्रकार समस्त तहसील मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के अंतर्गत समस्त ए0डी0एम0, एस0डी0एम0 चकबंदी अधिकारी से संबंधित वाद-राजस्व, चकबन्दी, स्टाम्प मामले एवं फौजदारी वादों का भी निस्तारण लोक अदालत आयोजित कर किया जायेगा।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी  अदालत में अधिक मामले नियत करके पक्षकारो को सूचित किया जाये और इस प्रकार नियत किये
गये वादों की सूची 08-11-2012 तक आवश्यक रूप से प्रषित कर दी जाये। लोक अदालत में निस्तारित वादों की सूचना निर्धारित प्रारूप पत्र पर लोक अदालत के दिन ही अपरान्ह 4ः00 बजे तक आवश्यक रूप से जिला प्राधिकरण कार्यालय को प्राप्त करा दी जाये जिससे की लोक अदालत तें निस्तारित वादों की सूचना लोक अदालत केदिन ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ को ई मेल/फैक्स किये जाने में अवरोध उत्पन्न हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रेड़ रिवन एक्सप्रेस-आगरा कैण्ट पर 25 तथा 26 नवम्बर को रूकेगी

Posted on 04 November 2012 by admin

ग्राम पंचायतो से बस लाने हेतु अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि 25 तथा 26 नवम्बर को रेड़ रिवन एक्सप्रेस-3 आगरा कैण्ट स्टेशन पर रूकेगी। जिसका उददेश्य आम जनता में एच0आई0वी0(एडस) एवं टयूबरक्लोसिस, मलेरिया जैसे संक्रामक रोगो की रोकथाम एवं रिप्रोडक्टिव तथा बाल स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को प्राप्त करने हेतु जनता में जागरूकता उत्पन्न करना है।
उन्हांेने रेड रिवन एक्सप्रेस-3 के संचालन के क्रम में कार्य सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में दलों का गठन किया है। जिसमें खण्ड विकास अधिकारियों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) तथा सी0डी0पी0ओं0 आदि को संयुक्त रूप से दायित्व सौपे गये है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश मे निर्देश दिये गये है कि 25 नवम्बर को विकास खण्ड बरौली, अहीर, बिचपुरी, अकोला एवं अछनेरा, सैंया खेरागढ़,जगनेर की ग्राम पंचायतों से बसे आयेगी। इसी क्रम में 26 नवम्बर को विकास खण्ड खन्दौेली, एत्मादपुर, शमशाबाद, फतेहाबाद, बाह, पिनाहठ एवं जैतपुर कला की ग्राम पंचायतो से बसों द्वारा ग्रामीण अंचलो से नागरिक आगरा कैण्ट पहुचेंगे। प्रत्येक बस में ग्राम पंचायत से सम्बन्धित ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी, सफाई कर्मी, रोजगार सेवक, आंगऩवाड़ी कार्यकत्री, ए0एन0एम0 बस में सवार ग्रामीणों के जलपान, लाने एवं ले जाने की पूर्ण जिम्मेदारी उक्त कर्मचारियों की होगी।
सभी सी0डी0पी0ओ0 तथा सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) मिलकर यह सुनिश्चित करेगे कि अपात्र को छोड़कर अधिकारी/कर्मचारी उक्त तिथियों में स्वेच्छा पर्वक रक्तदान करेगें। इस हेतु इनकी रक्त जांच का कार्य निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पूर्व पूर्ण किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि सभी एस0डी0एम0 अपनी तहसीलों में उक्त अधिकारी/कर्मचारियों की समन्वय बैठक बुलाकर निर्देशों की भली भंाति जानकारी भी दे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्दोष किसानों के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमों को जनहित एवं न्यायहित में वापस ले लिया गया है

Posted on 03 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मई, 2011 में जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर में ग्राम भट्टा व परसौल के निर्दोष किसानों के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमों को जनहित एवं न्यायहित में वापस ले लिया गया है। सरकार के इस फैसले से भारी संख्या में निर्दोष किसानों को राहत मिली है। पिछली बसपा सरकार में निर्दोष किसानों का उत्पीड़न करने की नीयत से दर्ज किये गये मुकदमों को वापस लेने की घोषणा उन्होंने पहले ही कर दी थी।
ज्ञातव्य है कि संघर्ष समिति के नेतृत्व में ग्राम भट्टा व परसौल के किसान  मई, 2011 में अपनी जमीनों का मुआवजा बढ़ाए जाने के लिए शांतिपूर्ण आन्दोलन कर रहे थे। पिछली सरकार के इशारे पर प्रदर्शन के दौरान ही आन्दोलनरत किसानों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत विभिन्न आरोप लगाकर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें से अधिकतर मुकदमे जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर में श्री मानवीर सिंह तेवतिया, प्रेमवीर, काले सिंह, गजे सिंह, किरणपाल, धन सिंह व अन्य के विरुद्ध दर्ज किए गए थे। पिछली सरकार ने किसानों पर ये मुकदमे भूमि अधिग्रहण का विरोध करने तथा वाजिब मुआवजा मांगने पर उन्हें उत्पीडि़त करने की नीयत से लगाए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व साईकिल यात्रा के दौरान किसानों की मांग पर उन्होंने किसानों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे वापस लेने का वादा किया था। राज्य सरकार ने किसानों से किए गए वादे को निभाते हुए भट्टा व परसौल के निर्दाेष किसानों के विरुद्ध कपटपूर्ण ढंग से दर्ज किए गए मुकदमों को वापस ले लिया है। चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों में से एक और वादा राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है।
श्री यादव ने कहा कि इन मुकदमों का विभिन्न स्तरों पर परीक्षण करने के उपरान्त ही इन्हें वापस लेने का निर्णय लिया गया। इन मुकदमों के सम्बन्ध में स्थानीय प्रशासन द्वारा शासन को उपलब्ध कराई गई आख्या से यह तथ्य संज्ञान में आया कि अधिग्रहीत जमीन का समुचित मुआवजा न मिलने के कारण ही किसान आन्दोलन के लिए बाध्य हुए थे। उन्होंने बताया कि सम्यक विचारोपरान्त भट्टा व परसौल प्रकरण में अभियुक्त बनाए गए किसानों को मुकदमेबाजी की प्रताड़ना से बचाने तथा जनहित एवं न्यायहित में इनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे वापस ले लिए गए हैं। इन मुकदमों को वापस ले लेने से भारी संख्या में किसानों को राहत मिली है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि निवेशों की आपूर्ति मांग के अनुरूप सही दरों पर समय से सुलभ कराये

Posted on 03 November 2012 by admin

किसानों को रबी फसल के लिए उर्वरक, बीज, फसली ऋण, सिचाई आदि कृषि निवेशों की आपूर्ति मांग के अनुरूप सही दरों पर समय से सुलभ कराये। खाद बीज वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नियमित रूप से प्रवर्तन कार्य भी प्रभावी रूप से चलाये। नहरों की सफाई का कार्य 15 नवम्बर तक पूर्ण कराये।।नहरों की सफाई का कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व, कार्य के बीच में और कार्य पूर्ण होने पर फोटो ग्राफी अनिवार्र्य रूप से कराये साथ ही निरीक्षण दल बनाकर नहर सफाई कार्य का गहन निरीक्षण तथा सघन पर्यवेक्षण करें। इस कार्य मे सावधानी बरतें और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करायें। मण्डल में उर्वरकों एवं बीजो की मांग के सापेक्ष पर्याप्त मा़त्रा में उपलब्धता है।
मण्डलायुक्त रबी फसल की तैयारियां के क्रम में कृषि कार्यक्रमों की जिलेवार समीक्षा कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि नहरों के पानी के अलावा बड़ी संख्या में किसान निजी नलकूपों से सिंचाई करते हैे अतः बुआई के समय ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लोकल फाल्ट को शीघ्रता से ठीक कराने की व्यवस्था करें। आयुक्त ने मण्डल के सभी जिलो के उपस्थित अधीक्षण अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्याओं का निदान करायें।
श्री सिंह ने जनपद वार किसान क्रेडिट कार्ड वितरण और फसली ऋण वितरण की समीक्षा की । फसली .ऋण का वितरण लक्ष्य के सापेक्ष न पाये जाने पर उन्हांेने असन्तोष प्रकट करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये । लीड बैक प्रबन्धक आगरा पी0के0 सक्सेना ने बताया कि  गत वर्ष 580 करोड़ रूपये का फसली ऋण वितरण किया गया था इस वर्ष अबतक लगभग 283 करोड़ रूपये का फसली ऋण वितरण हो चुका है।
आयुक्त ने बीजो की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए दलहन तथा तिलहन बीजो की आपूर्ति पर भी घ्यान देने के निर्देश दियेैै। उन्होंने मण्डल में उर्वरको की उपलब्धता पर सन्तोष प्रकट किया । उन्हांेने जैव उर्वरकों की उपलब्धता, मृदा परीक्षण, कृषि रक्षा रसायनों की उपलब्धता, आदि की भी जिलेवार समीक्षा।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त राम आसरे, संयुक्त कृषि निदेशक आर0पी0 यादव जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक , एवं विद्युत नलकूप, सहकारिता, कृषि, नहर, लघु सिचाई आदि विभागों के मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मार्ग दुर्घटना में 02 की मृत्यु, 05 लोग घायल

Posted on 03 November 2012 by admin

थाना गोपीगंज क्षेत्रान्तर्गत गोपपुर चैराहा के पास कस्बा गोपीगंज से मिर्जापुर सवारिया लेकर जा रही प्राइवेट बस नं. यूपी-72सी-9672 असंतुलित होकर पलट कर सड़क किनारे गिर गयी। जिसमंे दबकर 02 व्यक्तियों 1.उमेश तिवारी उम्र 23 वर्ष पुत्र शिवशंकर तिवारी, निवासी ग्राम जगन्नाथपुर, थाना गोपीगंज, व बस खलासी सुग्गी उम्र 17 वर्ष पुत्र गुलाब चन्द, निवासी सरपताह, थाना ज्ञानपुर, जनपद संतरविदासनगर की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा 05 लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में अशांति और बदअमनी फैलाने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटेगी

Posted on 02 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार प्रदेश में अशांति और बदअमनी फैलाने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि फैजाबाद में दंगों को तुरन्त नियंत्रित कर सरकार ने अपनी मंशा जता दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर कहीं भी ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होंगी या दंगा कराने का  प्रयास किया जाएगा तो सरकार सख्ती के साथ पेश आएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ये विचार आज मुरादाबाद में पत्रकारों के साथ हुई संक्षिप्त वार्ता के दौरान व्यक्त किए। जिले के विकास के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि मुरादाबाद का मास्टर प्लान महत्वपूर्ण विषय है और इस पर एक माह के भीतर कार्यवाही का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका मुद्दा प्रदेश के विकास का है और सरकार विकास को तेजी से आगे बढ़ायेगी।
श्री यादव ने कहा कि यहां का डेªनेज सिस्टम और ट्रीटमेंट प्लान्ट आदि प्राथमिकता के बिन्दु हैं और उन पर गंभीरता के साथ कार्यवाही की जायेगी। प्राथमिक स्कूलों में छोटे बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कानून लाया जाएगा और प्राथमिक पाठशालाओं में भी वही सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी जो दूसरे स्कूलों में बच्चों को मिल रही हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री राजकीय वायुयान से मुरादाबाद पहुंचे और स्थानीय हाॅलीडे रीजेन्सी होटल में आयोजित राज्यमंत्री श्री इकबाल महमूद की भतीजी के विवाह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने हवाई पट्टी पर ही जनप्रतिनिधियों से संक्षिप्त भेंट भी की।
इस अवसर पर लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, खाद्य एवं रसद, कारागार मंत्री श्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, राज्यमंत्री पंचायती राज
श्री कमाल अख्तर सहित अन्य मंत्री, विधायक हाजी यूसुफ अंसारी सहित अन्य विधायकगण तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परियोजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान

Posted on 02 November 2012 by admin

इलाहाबाद में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला-2013 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न कार्यदायी विभागों की 2258.99 लाख रुपये की लागत वाली परियोजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है और इस स्वीकृति के सापेक्ष संबंधित विभागों को कुल 2187.25 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
इस सम्बन्ध में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव श्री प्रकाश सिंह द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार लोक निर्माण विभाग को इलाहाबाद मंे किशोरीलाल महाविद्यालय नैनी चैराहे से ईश्वर प्रेम मिशन होते हुये लाल कालोनी के चैराहे तक 33.82 लाख रुपय की लागत से मार्ग की राइडिंग क्वालिटी के सुधार हेतु 10.15 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं। इसके अलावा इसी विभाग को यमुना ब्रिज के गऊघाट साइड से यमुना बैंक रोड तक 68.67 लाख रुपये की लागत से राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य हेतु 20.60 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं।
शासनादेश के अनुसार इलाहाबाद जल संस्थान के पेयजल/सीवरेज कार्यों के लिये कुल स्वीकृत लागत 948.37 लाख रुपये के सापेक्ष पूरी धनराशि इलाहाबाद नगर निगम को अवमुक्त कर दी गयी है। इसी प्रकार ज़ीरो रोड स्थित बस स्टेशन के उच्चीकरण, सिविल लाइन्स स्थित बस स्टेशन विस्तार-2 के उच्चीकरण, डिपो कार्यशाला प्रयाग/नीलामी यार्ड के उच्चीकरण, जीरो रोड व लीडर रोड स्थित डिपो कार्यशालाओं के उच्चीकरण तथा झूंसी सिविल लाइन्स स्थित डिपो कार्यशाला के उच्चीकरण हेतु क्रमशः 83.84 लाख रुपये, 129.60 लाख रुपये, 150.95 लाख रुपये, 388.96 लाख रुपये व 197.71 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं।
सड़कों व नालियों के निर्माण व मरम्मत कार्य हेतु नगर पंचायत झूंसी को 214.95 लाख रुपये तथा हर्षवर्धन तिराहा स्थित भूमि के विकास व सौन्दर्यीकरण हेतु इलाहाबाद विकास प्राधिकरण को 42.12 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आजम खाँ ने फैजाबाद में हुये दंगे-फसाद की कड़े शब्दों में निन्दा की

Posted on 02 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के नगर विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने सऊदी अरब से भेजे गये एक बयान में विगत दिनों फैजाबाद में हुये दंगे-फसाद की कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के पीछे साम्प्रदायिक तत्वोें की घिनौनी साजि़श थी। प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा अमन चैन व विकास का वातावरण बनाये रखने के जो सार्थक प्रयास किये जा रहे ये शरारती तत्व उन्हें नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके इन कुत्सित प्रयासों को शासन व प्रशासन द्वारा किसी भी दशा में कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने साम्प्रदायिकता भड़कने वाले लोगों को आगाह किया है कि वे अपने नापाक इरादों से बाज़ आयें अन्यथा उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।
श्री आज़म खाँ ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे इन शरारती तत्वों के बहकावे में न आयें और धैर्य से काम लेते हुये प्रदेश में अमन व चैन का माहौल बनाये रखें।
ज्ञातत्व है कि श्री आज़म खाँ इन दिनों हज के सिलसिले में सऊदी अरब गये हुये हैं और अभी भी वहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गोरखपुर में 500 बेड के वार्ड की स्थापना के अलावा एम0आर0आई0 की व्यवस्था भी की जाएगी

Posted on 01 November 2012 by admin

100_7375उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र में जापानी इंस्फेलाइटिस (जे0ई0) से प्रभावित लोगों के उपचार के लिए बाबा राघवदास मेडिकल काॅलेज (बी0आर0डी0) गोरखपुर में 500 बेड के वार्ड की स्थापना के अलावा एम0आर0आई0 की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने जे0ई0 से मृत्यु होने पर मृतक आश्रित को 50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि जे0ई0 से विकलांगता की स्थिति में बच्चे को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें 50 हजार रुपये तुरन्त नगद तथा शेष 50 हजार रुपये उसके खाते में जमा कराये जाएंगे जो उसकी शिक्षा एवं चिकित्सा आदि पर खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय (एम0एम0एम0) इंजीनियरिंग काॅलेज के स्वर्ण जयन्ती समारोह एवं एल्युमनाई कन्वेंशन-2012 में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने इंजीनियरिंग काॅलेज की 1998 से रूकी ग्रान्ट पर विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि इस इंजीनियरिंग काॅलेज का उच्चीकरण आई0आई0टी0 रूड़की की तर्ज पर कराया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ जिसके कारण बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली और बेरोजगारी में वृद्धि हुई।  100_7380उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नई औद्योगिक नीति लागू की है, जिसमें उद्यमियों को तमाम सुविधाएं देने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में उद्योग की स्थापना से बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर सुलभ होंगे। उन्होेंने बताया कि आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद, घोषणा पत्र में किए गए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कन्या विद्याधन योजना संचालित की जा रही है। अल्पसंख्यक परिवारों की कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को शिक्षा अथवा विवाह हेतु आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को टैबलेट तथा 12वीं पास करने वाले छात्र-छात्राओें को लैपटाॅप उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होंने बताया कि गरीब किसानों के कर्ज को माफ करने एवं किसानों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। उन्होंने इंजीनियरों को विकास कार्याें में अपनी प्रतिभा दिखाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस काॅलेज से पढ़े ए0पी0 मिश्र को इस अपेक्षा के साथ पाॅवर कारपोरेशन का प्रबन्ध निदेशक बनाया गया है कि वे विद्युत क्षेत्र का विकास करेंगे।
श्री यादव ने इंजीनियरिंग काॅलेज के स्वर्ण जयन्ती द्वार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्हांेने वर्ष 2012 में इंजीनियरिंग में टाॅप करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डे, होमगार्ड मंत्री ब्रहमा शंकर त्रिपाठी, प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा
डाॅ0 आर0सी0 श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी तथा इंजीनियरिंग काॅलेज के शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in