Archive | राज्य

माइल स्टोन निर्धारित कर कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ करा दी जाय

Posted on 04 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा कि मैत्रेय परियोजना, कुशीनगर पर्यटन तथा संस्कृति के विकास व विस्तार के लिए एक अत्यन्त महत्वपूर्ण परियोजना है जिसको पूर्ण करने के लिए माइल स्टोन निर्धारित कर कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ करा दी जाय। उन्होंने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन हेतु मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट द्वारा दी गई सहमति के अनुसार आगामी 15 जनवरी तक आवश्यक़ भूमि अधिग्रहीत कर ली जाय। उन्होंने मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट के सदस्यों से भी अनुरोध किया कि परियोजना का विस्तृत रूपरेखा बनाकर शीघ्रताशीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध करायें। मैत्रेय परियोजना उत्तर प्रदेश में ही लगाने हेतु मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट द्वारा प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। मास्टर प्लान के अन्तर्गत आवश्यक संशोधन करा लिये जायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कक्ष के सभागार में मैत्रेय परियोजना, कुशीनगर की राज्य स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन का नियमानुसार भुगतान किसानों को तत्काल कराना सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि यह परियोजना महत्वपूर्ण प्रकृति की है  और इसका क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जाना अति आवश्यक है। बैठक में जिलाधिकारी कुशीनगर ने बताया कि आवश्यक जमीन अधिग्रहीत करने हेतु पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था है।
बैठक में प्रमुख सचिव संस्कृति, श्री बी0एन0 गर्ग, मण्डलायुक्त गोरखपुर, श्री के0 रवीन्द्र नायक सहित जिलाधिकारी कुशीनगर तथा मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सालय

Posted on 04 December 2012 by admin

गे्रटर नोएडा में मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सालय को चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं नोएडा में मल्टी सुपर स्पेशिलिटी संस्थान को पोस्ट ग्रेजुएट सुपर स्पेशिलिटी बाल चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है
मंत्रिपरिषद को गे्रटर नोएडा में मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सालय को चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं नोएडा में मल्टी सुपर स्पेशिलिटी संस्थान को पोस्ट ग्रेजुएट सुपर स्पेशिलिटी बाल चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित किए जाने, जिला चिकित्सालय को सेक्टर 39 में स्थानांतरित करके इसे सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की सभी सुविधाएं दिए जाने एवं ट्राॅमा सेन्टर स्थापित किए जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है। चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु अधिनियम, बायलाॅज आदि बनाने की कार्यवाही अलग से सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा में चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना के क्रम में मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए सभी औपचारिकताओं की पूर्ति करते हुए एम0सी0आई0 को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर दिया गया है। चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु चिन्हित की गई 25 एकड़ भूमि और मल्टी सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय की जमीन तथा आवास हेतु चिन्हित भूमि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा मेडिकल काॅलेज के नाम स्थानांतरित करने की कार्यवाही की जा रही है। एम0सी0आई0 के निरीक्षण तथा प्रथम वर्ष के पठन-पाठन, वेतन, उपकरण तथा अवस्थापना संबंधी समस्त सुविधाओं पर होने वाला व्यय ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा अथाॅरिटी द्वारा वहन किया जाएगा। इसके पश्चात खर्च को चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभागीय बजट से पूरा किया जाएगा। इन दोनों संस्थानों में परियोजना निदेशक की तैनाती प्रतिनियुक्ति के आधार पर कर दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ताज महोत्सव-2013 के लिए थीम सुझाए

Posted on 04 December 2012 by admin

आगरा में दिनांक 18 से 27 फरवरी 2013 के मध्य आयोजित होने वाले 22 वें ताज महोत्सव हेतु संक्षिप्त थीम अथवा पंचलाइन उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64, ताज रोड, आगरा में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दिनांक 10 दिसम्बर 2012 तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। चयनित थीम के रचियता को नकद धनराशि का पुरूस्कार दिया जायेगा। उक्त थीम ई-मेल agrauptourism@gmail.com के माध्यम से भी भेजी जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा 5 दिसम्बर को प्राचार्यो के साथ बैठक

Posted on 04 December 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में जनपद कें शिक्षण संस्थानो के प्राचार्यो/प्रबन्धकों के साथ बैठक 5 दिसम्बर 2012 को अपरान्ह 3 बजे कलेक्टेªट सभागार में आहूत की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्र्तगत चल रहा है।जिसमें दिनांक 1 अक्टूबर से 20 नवम्बर 2012 तक प्राप्त दावें /आपत्तियों के परिशीलन से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि जेण्डर रेशियों सन्तुलन नही पाया गया है और महिलाओं का पंजीकरण अपेक्षाकृत कम पाया गया है । इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नागरिक संस्थाओं की बैठक आयोजन निर्देश दिये है।
अपर जिलाधिकारी (नगर) उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण प्रकाश ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्टेªट (निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिये है कि अपने स्तर से भी शिक्षण संस्थान, डिग्री कालेज एवं इन्स्टीटयुट आदि के प्रबन्धकों एवं प्राचार्यो को बैठक में प्रतिभाग हेतु अवगत करा दे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधिक साक्षरता/सहायता जागरूकता शिविर आयोजित, दी गयी जानकारी

Posted on 04 December 2012 by admin

अधिकारों का हनन होने पर आदमी न्यायालय की शरण में भागता है, यह गलत नहीं है। चुप बैठना गलत होगा। आपके संवैधानिक अधिकारों के रक्षा के लिये आज जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर तक विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन हुआ है जहां कम समय में बगैर किसी खर्च के सुलह-समझौते के आधार पर न्याय मिलता है जिसके विरूद्ध किसी भी न्यायालय में अपील नहीं हो सकती और आपस में भाईचारा बना रहता है। आप अपने अधिकारों को जानें। उपरोक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज जगदीश्वर सिंह ने रविवार को जफराबाद कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता महाशिविर को सम्बोधित करते हुये कहा। शिविर का आयोजन गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन व ग्रामीण पत्रकार संघ द्वारा किया गया था। प्राधिकरण के सदस्य व सिविल जज डा. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आज न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ बढ़ रहा है। सुलह-समझौते से मुकदमे का निस्तारण कराने से सामाजिक व्यवहार व भाईचारा बना रहता है। आप जागरूक हों व प्राधिकरण का सहयोग लेकर त्वरित न्याय पायें। सचिव सिविल जज रईस अहमद ने कहा कि आज देश की आबादी 121 करोड़ है और न्यायालयों में 3 करोड़ वाद लम्बित हैं। वर्ष 1987 में विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन हुआ। आज सुलह-समझौते के आधार पर जनपद में प्रतिवर्ष 10 हजार वादों का निस्तारण हो रहा है। आपकी कोई पीड़ा हो तो लोक अदालत आयें। अपर जिला जज दामोदर सिंह ने होने वाली दुर्घटनाओं में कैसे न्याय मिलेगा, उसकी जानकारी दी। अधिवक्ता बीडी सिंह, बार अध्यक्ष पे्रमशंकर मिश्र ने सुलह-समझौते की वकालत करते हुये राम-कृष्ण की चर्चा की। पूर्वांचल विवविद्यालय विधि विभाग के डीन डा. पीसी विश्वकर्मा ने विधिक साक्षरता पर प्रकाश डालते हुये कहा कि विधि की जानकारी सभी को होनी चाहिये। कार्यक्रम का आरम्भ जिला जज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों ने तमाम कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला ने व आभार थानाध्यक्ष जफराबाद रविन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उपजा अध्यक्ष डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, सूबेदार सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, डा. दिलीप सिंह, प्रवीण सिंह, उमाकांत गिरि, संजय अस्थाना, रमेश यादव, गुलाब मधुकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित

Posted on 04 December 2012 by admin

प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने विनोद कुमार अधिशासी अभियंता मध्य गंगा नहर निर्माण मण्डल-8 बुलन्दशहर को तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
श्री विनोद कुमार के द्वारा समानान्तर उपरी गंगा नहर, बुलन्दशहर के निर्माण हेतु विभाग एवं ठेकेदार के बीच विवादों के निस्तारण हेतु गठित विधायकों के पैनल द्वारा 17,99,38,461 रुपये के घोषित एवार्ड दिनांक 03 नवम्बर, 2003 के विरुद्ध विभाग की ओर से दायर प्रकीर्णवाद संख्या-85/2006 में पारित निर्णय दिनांक 04 दिसम्बर, 2008 के विरुद्ध उच्च न्यायालय इलाहाबाद में खण्ड के अधीनस्थ कर्मियों द्वारा कूट रचना कर रिट याचिका संख्या-8325/2009 दाखिल करने सम्बन्धित प्रस्तुत किये गये फर्जी अभिलेखों तथा उक्त रिट याचिका में शीघ्र सुनवाई हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल करने सम्बन्धी प्रस्तुत किये गये फर्जी अभिलेखों आदि का संज्ञान न लेने, उक्त अभिलेखों को समय से प्रस्तुत न किये जाने का संज्ञान न लेने, दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध समय से कार्यवाही न करने, अपने अधीनस्थ कर्मयारियों पर शिथिल नियंत्रण होने तथा कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन न करते हुए प्रथम दृष्ट्या उत्तरदायी पाये जाने के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन अवधि में उन्हें प्रभाव अभियंता अभियंता सिंचाई विभाग उ0प्र0 के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राशन कार्ड धारकों को एस0एम0एस0 से सूचना मिलेगी

Posted on 04 December 2012 by admin

आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 के निर्देशानुसार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनपयोगी बनाने के लिए, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बी0पी0एल0, अन्त्योद्य एवं ए0पी0एल0 श्रेणी के कार्ड धारको को उचित दर विक्रेतावार गेहंू, चावल, चीनी, एवं मिट्टी के तेल के उठान की सूचना एस0एम0एस0 द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जानी है, जिसके लिए प्रत्येक कार्ड धारक के मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड नम्बर( यदि कोई हो) एवं चुनाव पहचान पत्र संख्या (EPIC) नम्बर की आवश्यता होगी।
जिलापूर्ति अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव जनपद आगरा केसभी राशन कार्ड धारकों (ए0पी0एल0,बी0पी0एल0,अन्त्योदय) को यह सूचित किया जाता है कि माह दिसम्बर 2012 मेे जब भी अपना राशन लेने जाये तो वह अपना मोबाइल नं0 आधार कार्ड नं0(यदि कोई हो) एवं चुनाव पहचान पत्र संख्या( EPIC) नम्बर अपने से सम्बन्धित उचित दर विक्रेता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हज समिति द्वारा आवेदन कर्ताआंे को सुझाव

Posted on 04 December 2012 by admin

उ0प्र0 राज्य हज समिति लखनऊ के द्वारा वर्ष 2013 के इच्छुक आवेदन कर्ताओं को निर्देश जारी किये है कि इच्छुक आवेदन कर्ता अपना अपना इण्टरनेशनल पासपोर्ट बनवाना सुनिश्चित करें । जिन लोगों के पास इण्टरनेशनल पासपोर्ट बना हुआ है। वह यह सुनिश्चित करे कि उसकी वैद्यता 31-3-2014 तक र्वध हो यदि इससे पूर्व समाप्त हो रहे है तो ऐसे इच्छुक हज यात्री अपने अन्र्तराष्ट्रीय पासपोर्ट का नवीनीकरण हज की घोषणा से पूर्व अवश्य करा ले।
यदि इन्छुक हज आवेदक का खाता किसी ऐसे बैंक मे है जहां आई0एफ0एस0 कोड नही है तो ऐसे व्यक्ति अपना खाता ऐसे बैंक मे खुलवाले जहा आई0एफ0एस0 कोड उपलब्ध हो।
इन्छुक हज आवेदको को निरस्त चैक की प्रति, आई0एफ0एस0 कोड सहित हज आवेदन फार्म के साथ लगाना आवश्यक होगा जिससे कि धनराशि वापस करने कार्य में सुविधा रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बैठको में बुकलेट के स्थान पर पावर पाइन्ट प्रिजेन्टेशन प्रस्तुत करें-मण्डलायुक्त

Posted on 04 December 2012 by admin

पेपर लैस बैठको के लिए नवीन तकनीकों को व्यवहार में लाये

मण्डलायुक्त मनजीत सिंह ने निर्देश दिये है कि समीक्षा बैठकों में प्रगति आख्याए एवं कार्ययोजनाये बुक लेट के प्रारूप में तैयार करने के स्थान पर भविष्य में पावर पाइन्ट प्रिजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि बैठको के लिए हर बार बुकलेट तैयार करने मे समय भी लगता है और कागज भी लगता है और हर बार नयी बुकलेट तैयार करनी होती है। अतः भविष्य में सभी विभाग स्लाइड प्रस्तुतिकरण हेतु अपने विभाग की संचालित योजनाओं का विवरण और प्रस्तावित कार्यो का विवरण अंकित करते हुए पावर पाइन्ट प्रस्तुतिकरण तैयार करा ले । उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण हेतु कार्यवाही का भी उल्लेख करे। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के उपयोग को व्यवहार में लाये। उन्होंने कहा कि फील्ड स्थित के आधार वस्तु स्थित से अवगत कराने के साथ महत्वपूर्ण सुझावों का भी समावेश करे।
मण्डलायुक्त कमिश्नरी सभागार में विभिन्न विभागों की कार्य योजना और प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आगरा नगर क्षेत्र में सफाई कार्य ड्रेनेज ,सीवर , विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबन्धन, विकास कार्य, वर्षा जल संचयन, सड़क सुधार, वृक्षारोपण आदि कार्यो की समीक्षा की । उन्होंने गत 5 वर्षो में नगर में वाहनों की संख्या की स्थित जानने हेतु चार पहिया वाहनों तथा टैंम्पों की पंजीकरण की वर्ष वार स्थित पर संक्षिप्त टिप्पणी तैयार करने के निर्देश दियेै।
उन्होंने कहा कि जन समस्याओं और जन शिकायतों का तत्परता से निस्तारण प्राथमिकता पर कराना सुनिश्चित करे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0सी0बाजपेयी, अपर आयुक्त सतीश कुमार, अपर जिलाधिकारी(प्रो0)राधा कृष्ण, मुख्य अभियन्ता लो0नि0वि0 राकेश भाटिया, सचिव आ0वि0प्रा0 रवीन्द्र कुमार सहित परिवहन, ऊर्जा, वन , जल संस्थान , जल निगम, आदि विभागों अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दिन में जनता पुलिस की वसूली से त्रस्त शाम को अपराधियों से त्रस्त

Posted on 02 December 2012 by admin

जनपद में पुलिस व्यवस्था फेल अपराधी हुए सव्रिहृय महिला कप्तान की हनक को नही मानते दरोगा व सिपाही शाम पांच बजे के बाद पुलिस व सुरक्षा विहीन हुआ पूरा जिला दिन में जनता पुलिस की वसूली से त्रस्त शाम को अपराधियों से त्रस्त ।
गौरतलब हो कि नगर सहित जिले में सपा सरकार की दयानतदारी से तैनाती पाये पुराने सिपाही और पुराने दरोगाओं के आते ही बसपा सरकार मे जिला छोड चुके अपराधियों के फिर से जिले मे सव्रिहृय हाने से अपराधो की बाढ आ गई है वही जिलें मे महिला कप्तान होने का पूरा फायदा ये पुराने सिपाही व दरोगा उठा रहे है । जिसके चलते न तो अब सी०ओ० न ही एडीशनल रात्रि गस्त के दौरान चेकिंग करते है न ही इन दरोगाओं व सिपाहियों पर किसी अधिकारी का कौई खौफ है जिससे पूरे क्षेत्र मे सरकारी अपाची से वाहन वसूली और रात्रि को पूरा आराम वो भी शराब और शबाब के साथ इससे अच्छी नौकरी और शासन शायद आजरइ भारत मे कभी नही आया होगा । अब तो अधिकारियों व दरोगा के सरकारी मोबाईल शाम छरू बजे के बाद नाट रिचविल हो जाते है ।
नगर कोतवाल व चैकी के दरोगाओ का अनजाना नम्बर जनता व मीडिया जानती ही नही है जिससे घटना के वक्त उठना ही नही है सपा राज्य मे राम राज्य का अनूठा उदाहरण शायद उ०प्र० में कही फिर देखने को मिले । नगर मे चोरियो व अपराधो की बाढ आ गई है चेन छिनैती, मोटर साईकिल चोरी तो कोतवाली के सामने से दिन दहाडे हो रही है । आखिर कहां गया पुलिस कप्तान का वो तेवर जो इनक आगमन पर जनता ने देखा था या वो महज दिखावा था आज सी०ओ० के सामने डग्गामार आराम से बीच चैराहे पर खडे है । कप्तान के बंगले के बगल बढैयावीर मे हत्या व मर्डर हो रहा है आखिर ये सब क्या है ।
एडिशनल व सी०ओ० काली फिल्म वाली गाडी से बंगला व आफिस आ जा रहे है जनता तो क्या ज्यादातर मीडिया भी इन लोगो को नही पहचानती ये कैसे आला अधिकारी है गभडिया व शाहगंज चैकी वूसली चैकी बन चुकी है दरोगा पत्रकार का कैमरा मोबाईल तक छीन ले रहे है तो अपराधी की बात ही दूर है उस पर भी अश्वासन के बाद भी कोई कार्यवाही नही से सब क्या दर्शाता है क्या जनपद की पुलिस अखिलेश सरकार विरोधी हो गई है जनता मे सरकार को अपराधो के जरिये बदनाम किया जा रहा है जनता अपराधो से त्रस्त होकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौप रही है क्या पुलिस कप्तान की वाकई ये दरोगा व सिपाही परीक्षा ले रहे है या कुछ दूसरी बात है ।
एक यातायात दरोगा कभी पैदल नही चलता कभी जाम हटवाते नही दिखता कोतवाल कभी नगर मे गस्त नही करता दिखता न तलासी ना ग्रस्त न वीट के सिपाही की जांच सब कुछ अधेंर गर्दी हो चली है । एक पार्क मे सिपाही स्वयं सरेबाजार रंगरलियां मना रहे है मगर अधिकारी खामोशी से सब देख रहे है महिला थाना पूरे परिदृश्य से गायब है आखिर इसका क्या काम है ।
व्यापारी महिलाएं, छात्राएं, वाहन स्वामी सभी सभ्रान्तजन सभी त्रस्त है आखिर पुलिस कप्तान को क्या हो गया है क्यो नही दिख रहा सख्त तेवर पुलिस अधिक्षक क्यो नही इन भ्रष्ठ कर्रि्मयों पर कार्यवाही करती है । जनता साथ है न नेता, न पार्टी जनता तेज तर्रार पुलिस कप्तान के साथ है न कि भयभीत और ढीले ढाले प्रशासन के साथ जनता सुरक्षा, संरक्षा और न्याय चाहती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in