Archive | राज्य

इटावा में कवि सम्मेलन का आयोजन

Posted on 24 December 2012 by admin

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0चैधरी चरण सिंह जी के जन्मदिन ’’किसान दिवस’’ पर आज चैधरी चरण सिंह पी0जी0कालेज हैबरा इटावा के आॅडीटोरियम में मा0 मंत्री उ0प्र0 श्री शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं मा0 सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति में कवि सम्म्ेालन सम्पन्न हुआ। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता श्री उदय प्रताप ने की।
श्री शिवपाल सिंह यादव एवं मा0 सांसद प्रो0 राम गोपाल ने कवियों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया। कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि डाॅ0 नसीम निखत, सौरभ समुन, अनामिका अम्बर, पदम अलबेला, मनवीर मधुर, बलराम श्रीवास्तव, विनोद राजौरी, सबरक मुरशानी, सतीश मधुप, रौनक इटावी, व सुनील जोगी ने अपने हास्य, व्यंग्य,देशभक्ति, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ व आपसी सदभाव आदि के संदेश परक काव्य पाठों को प्रस्तुत कर खचाखच भरे आडीटोरियम में श्रोताआंे का शिक्षाप्रद मनोरंजन किया। कवियों ने बालिका, भू्रड हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिये पढा ’’वो घर-घर नहीं होता जहंा बेटियां नही होती।’’ विकास पथ पर अग्रसर होने को कविता के माध्यम से संदेश दिया कि ‘‘तिमिर के द्धार पर उजाले की मेरी कामना होगी।’’ आपसी प्रेम भावना के लिये पढा कि ‘‘सबके दिलों में प्रेम का अमृत घोलेगें।’’ कौमी एकता एवं गंगा जमुनी भारतीय संस्कृति की महानता कुछ यॅंू बयंा कि ‘‘हिन्दी-उर्दू साथ रही आजादी की कुर्बानी में।’’ सहकारिता की भावना से कार्य करने को कहा कि ‘‘हमारे गांवों में छप्पर भी सब मिल कर उठाते हैं।’’ कवियों ने पति-पत्नी के संबंधों एवं राजनीति पर हास्य व व्यंग्य से लोगों को हंसाया।‘‘ बुढापे की अवस्था पर व्यंग्य करते हुये कवि ने पढा कि ‘‘बुढापे का दीवानापन बडा डेंजरपन होता हैं।’’ कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने जमकर लुफत उठाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इटावा में चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Posted on 24 December 2012 by admin

safai-mahatisavaसैफई महोत्सव के कार्यक्रम में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चैधरी चरण सिंह के जन्म दिन ’’किसान दिवस’’ के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के मा0मंत्री श्री शिवपाल ंिसंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति में चैधरी चरण सिंह पी0जी0कालेज हैबरा इटावा के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0चैधरी चरण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
चैधरी चरण सिंह पी0जी0 कालेज हैबरा के खचाखच भरे सभागार में आयोजित ’’किसान दिवस’’ पर अपने सम्बोधन में श्री शिवपाल सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि चैधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। स्व0चैधरी चरण सिंह जी ने किसानों के हित में फैसलें लिये। उन्हांेने कहा कि वर्तमान सरकार ’’किसान व गंाव के विकास’’ के लिये कृत संकल्पित हैं। किसानों के उत्थान से ही देश आगे बढेगा। ग्रामीण विकास का आधार किसान की खुशहाली में हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में पानी, बिजली, समय पर खाद-बीज की उपलब्धता एवं किसानों के ऋण माफी के अहम फैसले लियें। उन्होंने कहा कि चैधरी चरण सिंह जी की नीतियों को पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी ने शुरू से ही अंगंीकार किया हैं। स्व0 चैधरी चरण सिंह एवं श्री मुलायम सिंह यादव जी की किसान हित में विचारधारा में समानता हैं। इस अवसर पर श्री शिवपाल सिंह यादव जी द्धारा लिखित लोहिया के ’’लेनिन’’,मुलायम सिंह यादव पुस्तक का पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी ने लोकार्पण किया।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में स्व0श्री चैधरी चरण सिंह जी के साथ के अनेकों संस्मरणों को सुनाया। जिसमें उन्होेनंे बताया कि चैधरी चरण सिंह जी के प्रधान मंत्री के पद पर आसीन होने में डा0लोहिया एवं नाना जी देशमुख की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चाधरी चरण सिंह के काफी नजदीक रहने का सौभाग्य मिला। चैधरी चरण सिंह बडे सरल एवं स्पष्टवादी जननेता रहें। वह गांधीवादी दर्शन के अनुयायी रहें। 84 वर्ष की आयु में भी लिखते-पढते रहना चैधरी साहब की महानता थी। श्री यादव ने युवाओं को नसीहत दी कि चैधरी साहब के कृतित्व से प्रेरणा लेकर सदैव लिखने-पढने का कार्य करते रहें। उन्होंने बताया कि चैधरी साहब एवं डा0लोहिया की किसानों के हितों के लिये एक राय रही हैं। हम सभी चैधरी साहब के जन्म दिवस पर किसान, मजदूर, गरीब हितों की विचारधारा को लेकर चलने का संकल्प लें।
इस अवसर पर मा0 सांसद प्रो0 राम गोपाल यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि चैाधरी चरण सिंह की विचारधारा पर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह कार्य कर रही हैं। किसान व कृषि का विकास चैधरी साहब की प्रमुखता रही और आज उत्तर प्रदेश की सरकार कृषि सैक्टर को आगे बढाने का कार्य कर रही हैं । किसानों को खेती के लिये अति आवश्यक पानी की सुविधा के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने टेल तक पानी पहुॅंचाया हैं। किसानों के कर्जे माफ किये और यह कार्य पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी ने किया था। इसबार सपा के सरकार में आने से किसानों के लगभग 1600 करोड रूपये के कर्जे माफ किये गये। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के किसान हितों के कार्य से किसानों की जो जमीन कर्जे में चली जाती थी वह अब नहीं जायेगी। प्रो0 राम गोपाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी ने अपने पूर्व सहकारिता मंत्री के कार्यकाल के दौरान हर कोआपरेटिव सोसाइटी में एक अनुसूचित जाति का डायरेक्टर होने का रिजर्वेशन किया था जो उनकी समाज के हर वर्ग के लिये समतामूलक विचारधारा का परिचायक हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दी सैफई महोत्सव ड्राईव

Posted on 22 December 2012 by admin

जनपद इटावा में चल रहे सैफई महोत्सव के तहत आज नई दिल्ली के ओबेराय होटल परिसर से ’दी सैफई महोत्सव ड्राईव’ कार रैली को राज्य सभा सदस्य
श्रीमती जया बच्चन ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में वर्ष 1909 से 1965 तक की लगभग दो दर्जन विंटेज एवं क्लासिक कारें शामिल हैं। ’द हैरीटेज़ कलक्टर्स क्लब आॅफ इण्डिया’ के तत्वावधान में आयोजित यह रैली 22 दिसम्बर, 2012 को सैफई पहुंचेगी।
saifai-mahatosavaइस अवसर पर श्रीमती बच्चन ने कहा कि लगभग 50 से 100 वर्ष पुरानी यह कारें हमारी धरोहर हैं। नयी पीढ़ी इन कारों को देख कर निश्चित रूप से रोमांचित होगी।
’दी हैरीटेज़ कलक्टर्स क्लब आॅफ इण्डिया’ के अध्यक्ष श्री मधुकर जेटली ने इस अवसर पर बताया कि सैफई महोत्सव में भाग लेने के लिए रवाना हुईं यह कारें डी0एन0डी0 होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे के द्वारा आगरा पहुंचेंगी। जहां रात्रि विश्राम के बाद 22 दिसम्बर, 2012 को आगरा से प्रस्थान कर सैफई महोत्सव पहुंचेगी। उन्हांेने बताया कि  उसी दिन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव रैली के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे। 23 दिसम्बर को ये कारें दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
सैफई महोत्सव ड्राईव में भाग लेने वाली इन विंटेज़ एवं क्लासिक कारों में रोल्स रोइस, 1913 सिलवर घोस्ट, 1909 विलिज़ ओवर लेेण्ड, 1936 बैण्टली 4.34 लीटर,
थ्री पोजीशन डीएच कूप, 1928 फोर्ड ए पिकअप, 1938 फोर्ड एंजिला, 1947 सनविंम टैलवट, 1947 हिलमैन मिंग्स, 1955 स्टुडेवैकर स्पोर्ट्स माडल, 1954 प्लाईमाउथ कर्नवर्टिवल, 1951 जैगोर एमकेवी 3ण्5 लीटर, 1960 सनवींम अल्पाइन स्पोट कर्नवर्टिवल, 1963 पोंटियाक कर्नवर्टिवल आदि शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विभागीय कार्यों, सड़कों, सेतुओं का निर्माण तथा नहरों की सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे

Posted on 21 December 2012 by admin

प्रदेश के सहकारिता, सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव कल दिनांक 21 दिसम्बर को सैफई, इटावा मंे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे इस बैठक में सिंचाई, लोक निर्माण, सहकारिता तथाबाढ़ नियंत्रण विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। विभागीय कार्यों, सड़कों, सेतुओं का निर्माण तथा नहरों की सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
श्री यादव सैफई महोत्सव में आयोजित दंगल कार्यक्रम में भाग लेंगे। 23 दिसम्बर को चैधरी चरण सिंह पी0जी0 कालेज हैवरा जसवन्त नगर, इटावा के परिसर में आयोजित स्व0 चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

60 साल बाद आजादी झूठी साबित हो गई है

Posted on 20 December 2012 by admin

आज देश के सामने अपनी सम्प्रभुता बचाने की चुनौती है। सरकारों ने अमरीका के सामने अपनी नीतियां गिरवी रख दी हैं, इस अमरीकी नीति के तहत ही एक तरफ एफडीआई के रुप में वालमार्ट जैसी कंपनियां आ रही हैं तो वहीं मुस्लिम युवकों को आतंकवाद के नाम पर जेलों में सड़ाया जा रहा है, इस चुनौती से पूरी जनता को मिलकर लड़ना होगा। यही अशफाक उल्ला खंा समेत सभी शहीदों को सच्ची श्रंद्धाजलि होगी। यह बातें पूर्व सांसद और माकपा नेता सुभाषिनी अली ने ‘साझी विरासत की चुनौतियां’ सम्मेलन में कहीं।
dsc04336फार्बिस इंटर कालेज में आयोजित इस सम्मेलन में वरिष्ठ मानवाधिकार नेता गौतम नवलखा ने कहा कि 60 साल बाद आजादी झूठी साबित हो गई है। भारतीय सेना अपने ही देश वासियों को कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक गोलियों से छलनी कर रही है। मुसलमानों और आदिवासियों को आंतरिक शत्रु के बतौर खड़ा कर देश को कथित लोकतंत्र द्वारा चुनी गई सरकारें ही बांटने पर तुली हैं, जिसका मुकाबला जनता को करना होगा।
पूर्व पुलिस महानिरिक्षक एसआर दारापुरी ने पिछले दिनो संसद में आतंकवाद को रोकने के नाम पर काले कानूनों को पास करने का सवाल उठाते हुए कहा कि उनका मकसद पुलिस को वो सारी शक्तियां दे देना है जिससे मुस्लिमों, आदिवासियों, दलितों का दमन करना है।
वेलफेयर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कासिम रसूल इलियास ने कहा कि साझी विरासत को बचाने के लिए जरुरी है कि सभी आतंकी घटनाओं की जांच कराई जाय क्योंकि इन घटनाओं में अक्सर मुस्लिमों को फसाया जाता है जो 15-15 साल बाद बेदाग छूटते हैं। जिससे उस आदमी की जिन्दगी तबाह हो जाती है और इसका फायदा सांप्रदायिक शक्तियां मुसलमानों को बदनाम कर उठाती हैं।
आॅॅल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के नेता और इलाहाबाद विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने कहा कि बाबरी विध्वंस के बाद फैजाबाद में दंगा नहीं हुआ लेकिन मुसलमानों की हमदर्द बनने वाली सपा सरकार के शासन में दंगा हो गया जो सपा के सांप्रदायिक मंसूबे को दिखाता है जो भाजपा की मिलीभगत के साथ यूपी को गुजरात बनाने पर तुले हैं।
वरिष्ठ भाकपा माले नेता मुहम्मद सलीम ने कहा कि भारत की धर्मनिरपेक्षता की रक्षा सपा या कांग्रेस नहीं कर सकती इसे इस देश की जनता अपनी साझी विरासत के मूल्यों से फासीवादी सरकारों के खिलाफ लड़कर करेगी। अशफाक और राम प्रसाद बिस्मिल की साझी शहादतों का दौर अभी जारी है,, क्योंकि राज्य का दमन बदस्तूर जारी है, ऐसे में यह लड़ाई नए भारत का निर्माण करेगी।
रिहाई मंच के संयोजक मुहम्मद शुऐब ने कहा कि आईबी देश को आतंकवाद के नाम पर बांटने की कोशिश में लगी हैं। उन्होंने कहा कि आरडी निमेश जांच आयोग की रिपोर्ट बताती है कि कचहरी विस्फोट में पकड़े गए तारिक और खालिद निर्दोष हैं और उन्हें एटीएस और खुफिया एजेंसियों ने फंसाया है, लेकिन सपा सरकार इस रिपोर्ट को जारी न कर दोषी अधिकारियों को बचाने में लगी है।
पीयूसीएल नेता महताब आलम ने कहा कि आपरेशन ग्रीन हंट और आतंकवाद के नाम पर आदिवासियों-मुसलमानों का दंमन कर सरकारें साम्राज्य विरोधी आंदोलन को कमजोर कर रही है।
अध्यक्षता कामरेड सीताराम वर्मा और संचालन अनिल सिंह ने किया। डीवाईएफआई द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में सत्भान सिंह जनवादी, गुफरान, हाफिज अब्दुल हफीज, सैयद निजाम अशरफ, जलाल सिद्किी, तारिक सईद सुधीर सिंह, केपीसिंह, दिनेश सिंह, कमलेश यादव, आरडी आनंद, स्वप्निल श्रीवास्तव, मंजर मेहदी, रघुवंश मणि, जीतेेन्द्र राव, आरजे यादवख् जमुना सिंह, आफाक, शाहआलम, राजीव यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरिष्ठ अधिकारी कुम्भ मेला के समस्त कार्यों को युद्धस्तर पर कराकर प्रत्येक दशा में 31 दिसम्बर तक अवश्य पूरा करायें-मुख्य सचिव

Posted on 20 December 2012 by admin

  • दायित्वों का निर्वहन न करने वाले अधिकारी वृहद दण्ड के लिए तैयार रहें-जावेद उस्मानी
  • कुम्भमेला क्षेत्र को मक्खी-मच्छर विहीन करने हेतु फागिंग नियमित रूप से हो-मुख्य सचिव
  • मज़दूरों को नकद भुगतान की वीडियोग्राफी भी करायी जाए-जावेद उस्मानी
  • मुख्य सचिव द्वारा कुम्भ-2013 के कार्यों की समीक्षा

dsc_0180उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, श्री जावेद उस्मानी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कुम्भ मेला के समस्त कार्यांे को युद्धस्तर पर कराकर प्रत्येक दशा में 31 दिसम्बर तक पूरा करायें। उन्होंने शहर को एक अच्छा स्वरूप देने की जरुरत पर विशेष बल देते हुए कहा कि शहर को इतना खूबसूरत बनाएं कि लोगों को एहसास हो कि इलाहाबाद में महाकुभ का पर्व है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि जिन अधिकारियों को महाकुंभ के कार्यांे को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गयी हैं यदि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन में लापरवाही की तो अब खैर नहीं होगी। ऐसे अधिकारी वृहद दण्ड के लिए तैयार रहें।
मुख्य सचिव आज इलाहाबाद में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुम्भमेला-2013 के कार्यांे के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने लो0नि0वि0, सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि आई.जी.जोन के साथ संयुक्त रुप से समस्त 18 पीपों के पुलों का निरीक्षण करेंें। उन्होंने स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं को संगम में स्नान के लिए पर्याप्त जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि जनता की जानकारी के लिए अविरल धारा की व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सूचना विभाग के माध्यम से कराया जाए। उन्होंने कुम्भमेला क्षेत्र को मक्खी, मच्छर विहीन करने हेतु नियमित रूप से फागिंग कराने का निर्देश भी प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिये।
श्री उस्मानी ने कहा कि मजदूरों को बैंक से भुगतान करने में यदि कोई कठिनाई आए तो  मजदूरों को नकद भुगतान कराते समय वीडियोग्राफी अवश्य कराई जाये और नकद भुगतान, अधिकारियों की गठित टीम के सामने अवश्य होना चाहिए। सड़क और डिवाइडर को आकर्षक बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में होर्डिंग अच्छे संदेश के साथ लगाने के भी निर्देश दिये। लो0नि0वि0 के कार्यांे की समीक्षा के समय उन्होंने निर्देश दिये कि मण्डलायुक्त स्वयं बनाये जा रहे साइनेजेज को देखें, ताकि उसमें कोई त्रुटि न हो। उन्होंने कहा कि आगामी 30 दिसम्बर तक साइनेजेज को अवश्य लगा दिए जायें। उन्होंने हाइवे, एप्रोच मार्ग तथा जो सड़के इलाहाबाद को जोड़ रही हैं, उन स्थानों पर साइनेज लगाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि साइनेजेज बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी डिजाइन अच्छी होनी चाहिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जो सड़कें पूर्ण हो गयी हैं, उन सड़कों का निरीक्षण मण्डलायुक्त स्वयं कर लें। उन्होंने 14 माइलस्टोन के अनुसार निर्धारित कार्यों को शत-प्रतिशत 31 दिसम्बर तक पूरा करने का निर्देश लो0नि0वि0 के मुख्य अभियंता को देते हुए हिदायत दी कि तय समय सीमा में कार्य पूरे न होने पर मुख्य अभियंता दंडित होंगे। माइलस्टोन के अनुसार कार्य न होने पर मुख्य सचिव ने लो0नि0वि0 के मुख्य अभियंता को कड़ी फटकार लगाई और सचेत किया कि गैंग को बढ़ाकर कार्य को तय समय-सीमा में पूरा करें। मुख्य सचिव ने कहा कि चकर्ड प्लेट सड़क सही क्वालिटी की बनाई जाए, क्वालिटी खराब होने के कारण सड़क खराब होने पर अभियंता बक्शे नहीं जायेंगें।
श्री उस्मानी ने खोया-पाया केन्द्रों पर बैलून लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि बैलून कहां-कहां पर लगेगा, उन प्रमुख स्थानों को मण्डलायुक्त चिन्हित कर लें। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र के अस्पतालों पर भी बैलून लगाये जायें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये सफाई कर्मचारियों का सुपरवीजन और मानीटरिंग सघन रुप से कराने का निर्देश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि कूडे ले जाने वाली गाडि़यों पर कूड़े को कवर्ड रखा जाये। उन्होंने अतिरिक्त पार्किंग के स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में दुग्ध की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने पान्टून पुलों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बैठक में बताया कि 18 पान्टून पुलों में से 8 पूर्ण हो चुके हैं, सारे पान्टून पुल 25 दिसम्बर तक पूरे हो जायेगें। मुख्य अभियंता ने यह भी बताया कि 156 किमी. चकर्ड प्लेट रोड में से 68 किमी. का कार्य पूरा हो गया है और शेष कार्य 31 दिसम्बर तक पूरा कर लेंगें। चकर्ड प्लेट रोड की प्रतिदिन निर्माण की प्रगति 10-12 किमी. है। क्रिटिकल सेक्टर 3,4,5,10,11 और संगम लोअर में चकर्ड प्लेट सड़क का निर्माण कार्य को 25 दिसम्बर तक पूरा कर लेंगे। मुख्य अभियंता ने बताया कि 31 दिसम्बर तक बी0एम0 स्तर का काम पूरा कर लिया जायेगा। फैजाबाद-इलाहाबाद रोड को 25 दिसम्बर तक और फैजाबाद-इलाहाबाद रोड के फेज-2 का काम 31 दिसम्बर तक, फुटओवर ब्रिज नैनी का काम 31 दिसम्बर तक, यात्री शेड, रेलवे स्टेशन नैनी, इलाहाबाद जंक्शन, दारागंज, झूंसी, प्रयाग, प्रयाग घाट को भी पूरा करने को बताया गया।
नगर आयुक्त ने बताया कि सालिडवेस्ट मैनेजमेंट का काम 31 दिसम्बर तक पूरा कर लेगें। 50 रोड लगभग बन गये हैं। मुख्य सचिव ने इन सड़कों का सत्यापन करने का निर्देश मण्डलायुक्त को दिया। एडीए के वीसी ने बताया कि 13 चैराहों के सुधार के कार्य में से 11 का कार्य पूर्ण है। बैंक रोड चैराहे का कार्य लगभग पूर्ण है। परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक ने बताया कि टैम्पो स्टैंड झूंसी, एग्रीकल्चर ग्राउण्ड, अरैल, फाफामऊ, केपी कालेज के सभी कार्य पूर्ण होने के नजदीक हैं। इलाहाबाद-मिर्जापुर रोड पर काम तेजी से चल रहा है। इसी प्रकार सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि आरओबी का काम 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि अस्थाई जेटी और 4 घाट का काम 25 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि 400 के0वी0ए0 विद्युत सब-स्टेशन और क्षमता वृद्धि का काम 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। बताया गया कि अस्थायी 100 मिनी हाईमास्ट लगाने का काम प्रारम्भ हो गया है। जिसमें से 35 लग चुके हैं। कैम्पों और टेन्टेज में विद्युत कनेक्शन का काम शुरु कर दिया गया है। विद्युत कनेक्शन का काम 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा।
जलनिगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि राजापुर एसटीपी 19 दिसम्बर तक, राजापुर एसपीएस 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। पोंगहट एसटीपी और एसपीएस का काम पूर्ण है। गऊघाट एसपीएस को भी क्रियाशील किया जा रहा है। नुमायाडी और, कोडरा एसटीपी तथा रेजिंग मेन, घाघर नाला से नुमायाडी का कार्य 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। कोडरा एसपीएस का कार्य 25 दिसम्बर तक पूरा कर लेंगें। 10 नये नलकूप बन रहे हैं, जिसमें से 8 पूर्ण हैं और शेष 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा। जलनिगम द्वारा बताया गया कि 100 वाटर टैंक की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें से 70 टैंकर उपलब्ध हैं और शेष को बाहर से मंगाया जा रहा है।
बैठक मंें आयुक्त इलाहाबाद मण्डल श्री देवेश चतुर्वेदी ने चल रहे कार्यों की स्थिति तथा प्रमुख सचिव सूचना श्री संजीव मित्तल और अपर निदेशक सूचना डा0 अनिल पाठक ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, आयुक्त खाद्य एवं रसद, लो0नि0वि0, वन, दुग्ध विकास, सूचना, नगर विकास, स्वास्थ्य, सिंचाई, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार, विशेष सचिव नगर विकास एस0पी0 सिंह, जिलाधिकारी इलाहाबाद श्री राजशेखर, आई0जी0 जोन आलोक शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित अग्रवाल, मेलाधिकारी मणि प्रसाद मिश्र, एस0एस0पी0 कुम्भ मेला आर0के0एस0 राठौर, डी0आई0जी0 रेंज सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारीगण मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़क दुघर्टना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु

Posted on 20 December 2012 by admin

थाना सेक्टर 58 क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर 63 के चैराहे पर स्कार्पियो और कन्टेनर में टक्कर हो जाने से स्कार्पिया पर सवार तीन व्यक्तियों 1-श्री भानुप्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी सेक्टर 19 बसुंधरा थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद, 2-श्री शुभम सिंघल उम्र 23 वर्ष निवासी इन्द्रानगर थाना इन्द्रानगर जनपद लखनऊ व 3-श्री राबिन उम्र 22 वर्ष निवासी 132 सीताराम नगर जनपद कानपुर नगर की मृत्यु हो गयी । इस संबंध में थाना सेक्टर 58 पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धान जिलाधिकारी कार्यालय में ठूँस देगंे-डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी

Posted on 20 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में सर पर धान की बोरी लेकर जुलूस की शक्ल में आलू मील सेे कचेहरी होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना एवं सभा की गयी। राज्यपाल को सम्बोधित चार सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया तथा अविलम्ब धान खरीदने के लिए कहा गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि दुर्भाग्य है कि प्रदेश का किसान खुशहाल नहीं है। यह देश की नीति किसानों के बजाय उद्योगपती कर रहे हैं। प्रदेश की सपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में गन्ना, धान और गेहूँ के समर्थन मूल्य के लिए किसानों की प्रमुखता की बात कही थी, लेकिन यह सरकार सिर्फ धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चंदौली के किसानों का धान क्रय नहीं किया तो ’’धान जिलाधिकारी कार्यालय में ठूँस दिया जायेगा।’’ किसानों की लड़ाई को विजयी मोड़ तक पहुँचाने का अश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गन्ना का समर्थन मूल्य तय करने में किसानों का पक्ष ले अखिलेश सरकार में ऐसी हिम्मत नहीं है। वह केन्द्र सरकार से सत्ता सुख चाहती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अभी प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा चल रहा है उसमें सपा विरोध नहीं दिखावे की राजनीति कर रही है। भाजपा तो किसानों की लड़ाई चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ेगी और किसानों का धान खरिदवा कर मानेगी। अभी तो यह झाँकी है आगे और लड़ाई बाकी है। कार्यकर्ता अपना संघर्ष का तेवर बनाये रखें यह सरकार हर मुद्दे पर विफल हो चुकी है। इसको उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप प्रदेश उपााध्यक्ष केदार नाथ सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक धनंजय सिंह, काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राकेश त्रिवेदी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह, उपेन्द्र तिवारी विधायक बलिया, हरिद्वार दुबे, राजेश बहेलिया, शिव तपस्या पासपान, हरिवंश उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह, उमाशंकर सिंह, गोपाल शरण सिंह, शिव शंकर पटेल, साधना सिंह, दर्शना सिंह, धर्मवीर तिवारी, आशुतोष दुबे, डा0 हरेन्द्र राय, नरेन्द्र सिंह, रमेश जायसवाल, हरिद्वार मिश्रा, संजय तिवारी, प्रमोद सिंह, काशीनाथ सिंह, गोपाल गुप्ता, डा0 आनन्द गुप्ता, रामजी तिवारी, अनिल तिवारी, सरजू सिंह, श्रवण सिंह, मोती मौर्या, प्रेमनाथ सिंह आदि भाग लियेे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र सरकार द्वारा समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है

Posted on 19 December 2012 by admin

पदोन्नति मे आरक्षण बिल प्रस्तुत करने के विरोध में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस, भाजपा एवं सहयोगी दल तथा आरक्षण बिल का पुतला फूंका । समिति ने चेतावनी दी कि केन्द्र सरकार द्वारा समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ।
कर्मचारी नेता चन्द्र प्रकाश यादव और भानु प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि धृतराष्ट्र बनी कांग्रेस और भाजपा व अन्य सहयोगी दलो को समाज के ८३ प्रतिशत वर्ग के हित को भी ध्यान मे रखना चाहिए । कलेक्ट्रेट से आये कर्मचारी नेता पीर बक्श तथा विजय श्रीवास्तव ने कहा कि ६० वर्ष संविधान मे मात्र १० वर्ष के लिए समाज के दबे कुचले वर्ग को समाज की मुख्य धारा मे जोडने के लिए मात्र नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था दी गयी थी न कि पदोन्नति में ऐसा डा० भीमराव अम्बेडकर का भी मानना था परन्तु नौकरी मे आरक्षण की यह व्यवस्था संविधान संशोधन करते हुए अब वोट की राजनीति के लिए जारी रखी गयी ।
सभा में आमोद त्रिपाठी, विजय प्रकाश, राकेश कुमार, प्रमोद पाण्डेय, अशोक सिंह, केशव प्रताप सिंह, कौशलेन्द्र शुक्ला, अहमद जमा, बाबू लाल, श्रीकृष्ण, बिलाल अहमद, शकील अहमद, विजय शंकर दूबे, संजय श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाण्डेय, राजकुमार उपाध्याय, अमरनाथ सिंह, इरफान, शिवकुमार तथा सीमा देवी ने विरोध कर कार्य से विरत रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान बचाओं-धान की खरीद कराओ

Posted on 18 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष     डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी 19 दिसम्बर को चन्दौली में पार्टी द्वारा आयोजित  ”किसान बचाओं-धान की खरीद कराओ”ं  प्रदर्शन का नेतृत्व तथा अरविन्द वाटिका, चन्दौली में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। डा0 बाजपेयी 20 दिसम्बर को मेरठ में पश्चिम क्षेत्र की बैठक को सम्बोधित करेंगे।
यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in