Archive | राज्य

फर्जी मुकदमें में फंसाया जा रहा है

Posted on 28 December 2012 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने कहा है कि गोरखपुुर सदर सांसद योगी आदित्यनाथ को समाजवादी पार्टी के इशारे पर राजनैतिक कुचक्रवश पिपराईच थानाध्यक्ष द्वारा फर्जी मुकदमें में फंसाया जा रहा है। लखनऊ में आज भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल अपर पुलिस महानिदेशक से मिला और गोरखपुर जिले के पिपराईच थानाध्यक्ष संजय राय को अविलंब हटाने और विद्वेष वश फर्जी एफआईआर लिखने का आरोप तय करते हुए उन पर विभागीय कार्यवाही करने की मांग किया।
श्री द्विवेदी ने अपर पुलिस महानिदेशक को दिये ज्ञापन में कहा है कि गत 27 दिसम्बर को गोरखपुर जिले के पिपराईच थानान्र्तगत कम्हारिया गांव में एक कार्यकर्ता पर गलत पुलिस कार्यवाही का विरोध करने पर थानाध्यक्ष संजय राय ने मनगढंत तरीके से सदर सांसद योगी आदित्यनाथ पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया जो अवैधानिक और निंदनीय है।
उन्होंने ज्ञापन में सदर सांसद पर से तत्काल मुकदमा समाप्त करने, आरोपी थानाध्यक्ष संजय राय को हटाने व उनपर अधिकारों के दुरूपयोग करने हेतु कठोर विभागीय कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि तत्काल उचित कार्यवाही नही की गई तो भाजयुमों कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
प्रतिनिधि मण्डल मे प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक निखिलेश सिंह, प्रदीप पाण्डेय, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आनन्द शाही, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्या भूषण द्विवेदी, सचिदानंद राय, सुशील चैरसिया, नीरज मौर्या, राजेश यादव मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण के निधन पर गहरा शोक

Posted on 28 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने श्री नाहर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होने कहा कि श्री नाहर सिंह यादव पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पित रहे हैं। उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाहर सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि नाहर सिंह यादव पार्टी के  नेता थे। नाहर सिंह यादव का आज प्रातः हृदयगति रूकने से निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। वे अपने पीछे भाई श्री निर्भय सिंह  तथा दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया

Posted on 28 December 2012 by admin

आज तिलक हाॅॅल में प्रदेश के जल संसाधन एवं भूमि विकास मंत्री श्री ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शारदा सहायक एवं राम गंगा कमाण्ड से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा की गयी। इसमें शारदा सहायक खण्डों द्वारा 68 प्रतिशत तथा रामगंगा खण्ड द्वारा 40 प्रतिशत अपने-अपने क्षेत्र में कार्यों पर व्यय किया गया। इन कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिये गये। भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया। रामगंगा में मेरठ, मुरादाबाद, इलाहाबाद मण्डल के कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने की आवश्यकता है। शारदा सहायक के क्षेत्र में कच्ची गुलो 6056 कि0मी0 के लक्ष्य तथा जल निकासी के 280 कि0मी0 के लक्ष्य को भी पूरा करने का निर्देश दिया गया। बुंदेलखण्ड पैकेज के तहत भूमि सुधार योजना में तेजी लाने तथा समय से कार्यों को पूरा करने को कहा गया। मनरेगा योजना के तहत मानक के अनुसार काम करने हेतु शारदा सहायक को रु0 29.44 करोड़ तथा रामगंगा कमाण्ड को रु0 85.76 करोड़ के अंतर्गत कार्यों को करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको भी पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सेवा प्रदाता संस्थान द्वारा विभाग में कार्यों के लिये डब्लू0डी0टी0 (वाटर डेवलपमेण्ट टीम) बनाने हेतु सहायक को दिया जाता है। इससे भी सम्बन्धित उपस्थिति का सत्यापन करने तथा देयों का भुगतान करने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव श्री कुमार कमलेश के अलावा विभाग के मुख्यालय मण्डल एवं अन्य सम्बन्धित क्षेत्र के भूमि संरक्षण अधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीणों व बदमाशों के मध्य फायरिंग में एक बदमाश की मृत्यु

Posted on 28 December 2012 by admin

थाना बरसाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आजनोख में 5-6 बदमाश चोरी करने की नीयत से आये थे ग्रामीणों को जानकारी हो जाने पर ग्रामीणों ने ललकारा तो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गयी । ग्रामीणों द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश की मौके पर मृत्यु हो गयी एवं शेष बदमाश मौके से भागने में सफल रहे । मृतक बदमाश की शिनाख्त जुम्मा पुत्र सालती निवासी बगीची थाना कामा जनपद भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई । मृतक बदमाश के पास से एक तमंचा 12 बोर मय दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद हुए ।
घटना के संबंध में थाना बरसाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कोहरे में सड़क दुघर्टनाओं को रोकने के लिये अभियान चलाकर कार्यवाही की जाये पुलिस महानिदेशक,

Posted on 28 December 2012 by admin

अम्बरीष चन्द्र शर्मा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रभारी जनपद, समस्त परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षकों एवं जोनल पुलिस महानिरीक्षकों को निर्देश दिये गये हैं कि कोहरे में कई ऐसी गम्भीर सड़क दुघर्टनाएं हो जाती हैं जिन्हें पुलिस द्वारा थोड़ा सा प्रयास किये जाने से रोका जा सकता है। ऐसी गम्भीर सड़क दुघर्टनाएं प्रायः सड़कों के किनारे अथवा सड़क पर चल रहे वाहन ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी, हारवेस्टर, जुगाड़ आदि से होते हैं जिन पर आगे पीछे व साइड में निर्धारित रंग के रिफ्लेक्टर व टेप नहीं लगे होते ऐसी गम्भीर सड़क दुघर्टनाओं में काफी संख्या में निर्दोष नागरिक गम्भीर रूप से घायल हो जाते हैं और कई लोगों की दुखद मृत्यु हो जाती है ।
आगामी 14 जनवरी 2013 से प्रारम्भ हो रहे कुम्भ के दौरान विभिन्न जनपदों से तथा देश के विभिन्न प्रान्तों से काफी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से भी इलाहाबाद आयेंगे और वहाॅ से वापस जायेंगे । इस अवसर पर नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव दिनांक 10-01-2013 तक समस्त वाहनों ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी, हारवेस्टर आदि में उपयुक्त स्थलों पर निर्धारित रंग के रिफ्लेक्टर व टेप लगवाये जाने हेतु अभियान चलाया जाये ।
पुलिस कर्मी किसी भी वाहन स्वामी से दुव्यर्वहार और किसी भी प्रकार की अनुचित अपेक्षा न करें, रिफलेक्टर/टेप लगाते समय नागरिकों को इसका उद्देश्य बताते हुए जागरूक किया जाये तथा वाहनों में सामने, पीछे तथा साइड में क्रमशः सफेद, लाल और पीले रंग के रिफलेक्टर/टेप लगवाये जायें। बड़े वाहनों में उपयुक्त स्थलों पर निर्धारित रिफलेक्टर/टेप न लगे होने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत उनके वाहन चालान करते हुए निर्धारित शमन शुल्क भी वसूल किया जाय और ऐसे वाहनों पर निर्धारित रिफलेक्टर/टेप भी तत्काल लगवाना सुनिश्चित कराया जाये। ट्रैक्टर-ट्राली, बैलगाड़ी, सरकारी वाहनों में निर्धारित रिफलेक्टर/टेप निःशुल्क भी लगाये जा सकते हैं । कोल्डस्टोरेज, पेट्रोल पम्प, चीनी मिलों व इण्टरस्टेट बैरियर के आसपास विशेष ध्यान देकर यह अभियान चलाया जाये। अभियान के दौरान परिवहन विभाग, नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों, समाज के विभिन्न समूहों और मीडिया का भी सहयोग प्राप्त किया जाय ।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आगामी कुम्भ को ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद, मिर्जापुर, चित्रकूटधाम, वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद, झाॅसी और आगरा परिक्षेत्र के जनपदों में विशेष ध्यान दिया जाये । जनपदों में उक्त अभियान की समीक्षा कर परिक्षेत्र व जोन के माध्यम से यातायात निदेशालय को दिनांक 15-01-2013 तक अवश्य भेज दिया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बैंक आफ बड़ौदा लूट की घना का अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार,

Posted on 28 December 2012 by admin

किदवईनगर स्थित बैंक आॅफ बडोैदा की निरालानगर शाखा में हुई 23 लाख रूपये लूट की घटना के संबंध में थाना किदवईनगर पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे ।
श्री यशस्वी यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कानपुर नगर के निर्देशन में घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक, पूर्वी, क्षेत्राधिकारी बाबूपुरवा, कलक्टरगंज पुलिस टीम का गठन किया गया । दिनांक 27-12-12 को पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों 1- जितेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र वीरेन्द्र सिंह राजपूत नि0 13/03 विष्णुपुरी कालोनी थाना नवाबगंज जनपद कानपुर नगर व 2- अभ्युदय सिंह उर्फ अंशुल पुत्र शैलेन्द्र प्रताप सिंह नि0 23/3 न्यू लेवर कालोनी थाना बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर अपने को बीटेक, आईटी एवं कम्प्यूटर साइंस का छात्र बताया । अभियुक्तों ने बताया कि घटना के पूर्व इनके द्वारा 23 अक्टूबर को थाना काकादेव के अन्तर्गत रेव मोती की पार्किंग के स्टैण्ड से लाल रंग की अपाचे मोटर साइकिल चोरी की इसमें भी इनके द्वारा सुविचारित योजना के अन्तर्गत अपनी मोटर साइकिल हीरो होण्डा पैशन स्टैण्ड में दाखिल कर पर्ची प्राप्त की तथा पर्ची को लेकर स्केन कर मोटर साइकिल अपाचे का नम्बर लिखकर स्टैण्ड से लाल रंग की अपाचे मोटर साइकिल स्टैण्ड के चैकीदार को स्केन की हुई पर्ची देकर चोरी की । घटना के उपरांत इसी अपाचे मोटर साइकिल से अपने गोपनीय स्थान पर पहंुचकर धन को गिन कर रखा तथा योजना अनुसार एक साइकिल रूपये सात हजार की क्रय कर पुलिस से पकड़े जाने के भय से धन को सुरक्षित स्थान पर पहंुचाने के लिये इसी साइकिल का प्रयोग किया गया । घटना के उपरंात प्रयोग किये गये सभी सिम व मोबाइल अभियुक्तगण द्वारा नष्ट कर दिये गये तथा घटना के समय पहने हुए कपड़े, हेलमेट, चश्मा, जूता आदि को भी छिपाने के उद्देश्य से फेंक दिया तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल का नम्बर प्लेट पेन्ट कर मोटर साइकिल पर पेन्ट डालकर जला दिया गया । लूटे गये धन में से अभियुक्त जितेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने कालेज की फीस के लिये 25 हजार व अभ्युदय सिंह उर्फ अंशुल ने अपने कालेज में फीस 10 हजार रूपये जमा किये तथा अपने लिये मोबाइल तथा कुछ कपड़े जेड स्कावयर से क्रय किये गये । अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।
अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर दो तमंचे 315 बोर, एक दर्जन कारतूस, उक्त लूट के 18,59,400 रूपये नकद, लूट के पैसे खरीदा गया एक मोबाइल फोन समसंग एस-2 व एक साईकिल बरामद हुई । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

होमगार्ड की हत्या

Posted on 28 December 2012 by admin

होमगार्ड श्री ओम नरायन मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी फेथफुलगंज थाना रेल बाजार जनपद कानपुरनगर का उन्नाव के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मो0 लोकनगर में मकान बन रहा था । जो अपनी पत्नी व बेटे के साथ मोहल्ला जवाहर नगर में अपनी बुआ श्रीमती सुमन के मकान में रहता था । दिनांक 26/27-12-12 केा रात्रि में ड्यिूटी से वापस आते समय अज्ञात लोगों द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज में कमला भवन के पास ईंट पत्थरों से चोट पहंुचाकर हत्या कर दी गयी। इस संबंध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत तेजी से एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है

Posted on 27 December 2012 by admin

president-pranabh-mukharji-in-mnnit-allahabad-with-up-governor-b-l-joshiभारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत तेजी से एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। क्रय शक्ति के संदर्भ में हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वृहद अर्थव्यवस्थाओं में केवल चीन की ही विकास दर भारत से आगे है।
राष्ट्रपति कल मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एम.एन.एन.आई.टी.) इलाहाबाद में आयोजित नवम् वार्षिक दीक्षान्त समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यद्यपि वैश्विक, आर्थिक मंदी के कारण देश की विकास दर कुछ घटी है। लेकिन अपने लचीलेपन के कारण देश इस संकट का सामना आसानी से कर लेगा। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक तरक्की के महत्वपूर्ण कारकों में उच्च शिक्षा संस्थान भी महत्वपूर्ण हैं, जो स्वतंत्रता के बाद देश में स्थापित किए /president-pranabh-mukharji-in-mnnit-allahabad-with-up-governor-b-l-joshi-2गए।\श्री मुखर्जी ने उच्च शिक्षा की आवश्यकता तथा छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों की संख्या बढ़ाने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि विश्व के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों या उच्च शिक्षा संस्थानों में एक भी भारतीय नहीं है। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा के मानकों को बढ़ाने की आवश्यता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकताओं पर बल देते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालयों तथा दूरस्थ शिक्षा संस्थानों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए। उन्होंने उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की संख्या काफी कम है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने छात्र आलोक अग्रवाल शोभित अग्रवाल, पाखी अग्रवाल तथा निशांक गुप्ता को क्रमशः चतुर्थ, तृतीय, द्वितीय तथा प्रथम वर्ष की परीक्षा में शीर्ष पर रहने के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए।
president-pranabh-mukharji-in-mnnit-allahabad-with-up-governor-b-l-joshi-3इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी.एल. जोशी ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब उनके जीवन में शिक्षा तथा ज्ञानार्जन का एक नया अध्याय आरम्भ होने जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि छात्रों को हमेशा तकनीकी की उपयोगिता के अनुप्रयोग की संभावनाओं तथा उसका लोगों  के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े इस पर विचार करना चाहिए। श्री बी.एल. जोशी ने जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन के महत्व से युवाओं को अवगत कराया।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रशासकीय परिषद डाॅ0 वी.के. सारस्वत ने उपाधि प्राप्तकर्ताओं को याद दिलाया कि ओजस्वी मस्तिष्क तथा मजबूत देश की नींव डालने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। देश की भावी योजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं के कन्धों पर है। डाॅ0 सारस्वत के अनुसार कई तकनीकियों के मौलिक अवयव जो कि तीन अति महत्वपूर्ण विभागों-परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष तथा सुरक्षा अनुसंधान तथा विकास द्वारा अपनी-अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए विकसित किये गये हैं, वे कुछ ऐसी प्रक्रियाओं को शुरू कर सकते हैं जो कि मौलिकता को बढ़ावा देगे साथ ही साथ देश के सामाजिक, औद्योगिक तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।
इस दीक्षांत समारोह में 619 बी.टेक., 375 एम.टेक., 63 एम.बी.ए., 66 एम.सी.ए., 10 एम.एस.सी. (गणित एवं साइंटिफिक कम्प्यूटिंग) और 34 पी.एच.डी. विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में पूर्व छात्र-छात्राओं तथा उद्योग जगत ने कई पदक प्रायोजित किये।
दीक्षांत समारोह 2012 में 13 स्नातकों और 25 परास्नातकों को संस्थान स्वर्ण पदक एवं 19 विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों हेतु प्रायोजित पदक प्रदान किये गये। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री श्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी मिनिस्टर-इन-वेटिंग के रूप में उपस्थित थे।
इससे पूर्व प्रदेश में आने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर, वाराणसी में राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी तथा उपराष्ट्रपति श्री मो. हामिद अंसारी का स्वागत किया, जहां से राष्ट्रपति श्री मुखर्जी मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद में आयोजित दीक्षान्त समारोह हेतु तथा उपराष्ट्रपति श्री अंसारी जनपद गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सैफई साइकिल मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत किया

Posted on 27 December 2012 by admin

dscn8209उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल सैफई महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित सैफई साइकिल मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
मैनपुरी से सैफई तक की 35 किमी0 लम्बी इस साइकिल मैराथन में 3000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। मैराथन के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने मास्टर चन्दगीराम स्टेडियम, सैफई में पुरस्कृत किया। ढाई लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार लखनऊ निवासी किरन पाल को मिला, जबकि एक लाख रुपये का द्वितीय पुरस्कार इटावा के मुलायम सिंह को तथा 51 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार लखनऊ के ही सुर्दशन सिंह को मिला। इसके अतिरिक्त प्रथम 100 प्रतिभागियों में से प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने सैफई साइकिल मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सभी प्रतियोगियों को बधाई देते हुये कहा कि नौजवान हिन्दुस्तान का भविष्य हैं। 35 किमी0साइकिल रेस करने का जज्बा इनके आत्मबल का परिचायक है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे हीनता की भावना त्याग कर आत्मविश्वास से आगे बढें़। उन्होंने कहा कि सैफई महोत्सव में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम सभी के लिये प्रेरणादायक हैं।
साइकिल मैराथन की शुरुआत सांसद प्रो0 राम गोपाल ने हरी झंडी दिखाकर की। मुलायम सिंह ने करहल में मैराथन के प्रतियोगियों का स्वागत किया। मैराथन के समापन पर सांसद धर्मेन्द्र यादव ने सभी प्रतिभागियों, संयोजकों, व्यवस्थापकों एवं उपस्थित दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
play-in-safai-mahatasava

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 26 दिसम्बर, 2012 को सैफई महोत्सव में ‘चेखव की दुनिया’ नाटक के मंचन को देखते हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इलाहाबाद नगर निगम के कार्यों से असंतुष्ट लोक निर्माण मंत्री

Posted on 27 December 2012 by admin

प्रदेश के लो0नि0वि0 एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल यादव ने आज अरैल घाट का लोकार्पण करने के बाद सरकिट हाउस इलाहाबाद में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि कुम्भ मेला में पी0डब्लू0डी0 के समस्त कार्य 31 दिसम्बर तक पूर्ण हो जायेंगे। अभी तक 16 प्लान्टून पुल बनाये जा चुके हैं जबकि 2 और प्लान्टून पुल जल्दी ही तैयार हो जायेंगे। श्री यादव ने नगर निगम के कार्यों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि मोहल्लों की सड़कों और नालियों का काम पूरा नहीं हुआ है यह चिन्ता का विषय है। उन्हांने इलाहाबाद नगर निगम के अधिकारियों को सचेत करते हुये कहा कि अगर मोहल्लांे में सड़क और नालियों का कार्य जल्द नहीं पूर्ण हुआ तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि वे टेण्डर के माध्यम से रजिस्टर्ड फर्मों से दवा खरीदें ताकि मरीजों को उसका समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुये उन्हें कुम्भ मेले में और गति से कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में मण्डलायुक्त श्री देवेश चतुर्वेदी व मेलाधिकारी श्री मणि प्रसाद मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in