Categorized | राज्य

कोहरे में सड़क दुघर्टनाओं को रोकने के लिये अभियान चलाकर कार्यवाही की जाये पुलिस महानिदेशक,

Posted on 28 December 2012 by admin

अम्बरीष चन्द्र शर्मा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रभारी जनपद, समस्त परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षकों एवं जोनल पुलिस महानिरीक्षकों को निर्देश दिये गये हैं कि कोहरे में कई ऐसी गम्भीर सड़क दुघर्टनाएं हो जाती हैं जिन्हें पुलिस द्वारा थोड़ा सा प्रयास किये जाने से रोका जा सकता है। ऐसी गम्भीर सड़क दुघर्टनाएं प्रायः सड़कों के किनारे अथवा सड़क पर चल रहे वाहन ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी, हारवेस्टर, जुगाड़ आदि से होते हैं जिन पर आगे पीछे व साइड में निर्धारित रंग के रिफ्लेक्टर व टेप नहीं लगे होते ऐसी गम्भीर सड़क दुघर्टनाओं में काफी संख्या में निर्दोष नागरिक गम्भीर रूप से घायल हो जाते हैं और कई लोगों की दुखद मृत्यु हो जाती है ।
आगामी 14 जनवरी 2013 से प्रारम्भ हो रहे कुम्भ के दौरान विभिन्न जनपदों से तथा देश के विभिन्न प्रान्तों से काफी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से भी इलाहाबाद आयेंगे और वहाॅ से वापस जायेंगे । इस अवसर पर नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव दिनांक 10-01-2013 तक समस्त वाहनों ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी, हारवेस्टर आदि में उपयुक्त स्थलों पर निर्धारित रंग के रिफ्लेक्टर व टेप लगवाये जाने हेतु अभियान चलाया जाये ।
पुलिस कर्मी किसी भी वाहन स्वामी से दुव्यर्वहार और किसी भी प्रकार की अनुचित अपेक्षा न करें, रिफलेक्टर/टेप लगाते समय नागरिकों को इसका उद्देश्य बताते हुए जागरूक किया जाये तथा वाहनों में सामने, पीछे तथा साइड में क्रमशः सफेद, लाल और पीले रंग के रिफलेक्टर/टेप लगवाये जायें। बड़े वाहनों में उपयुक्त स्थलों पर निर्धारित रिफलेक्टर/टेप न लगे होने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत उनके वाहन चालान करते हुए निर्धारित शमन शुल्क भी वसूल किया जाय और ऐसे वाहनों पर निर्धारित रिफलेक्टर/टेप भी तत्काल लगवाना सुनिश्चित कराया जाये। ट्रैक्टर-ट्राली, बैलगाड़ी, सरकारी वाहनों में निर्धारित रिफलेक्टर/टेप निःशुल्क भी लगाये जा सकते हैं । कोल्डस्टोरेज, पेट्रोल पम्प, चीनी मिलों व इण्टरस्टेट बैरियर के आसपास विशेष ध्यान देकर यह अभियान चलाया जाये। अभियान के दौरान परिवहन विभाग, नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों, समाज के विभिन्न समूहों और मीडिया का भी सहयोग प्राप्त किया जाय ।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आगामी कुम्भ को ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद, मिर्जापुर, चित्रकूटधाम, वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद, झाॅसी और आगरा परिक्षेत्र के जनपदों में विशेष ध्यान दिया जाये । जनपदों में उक्त अभियान की समीक्षा कर परिक्षेत्र व जोन के माध्यम से यातायात निदेशालय को दिनांक 15-01-2013 तक अवश्य भेज दिया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in