Categorized | कानपुर

बैंक आफ बड़ौदा लूट की घना का अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार,

Posted on 28 December 2012 by admin

किदवईनगर स्थित बैंक आॅफ बडोैदा की निरालानगर शाखा में हुई 23 लाख रूपये लूट की घटना के संबंध में थाना किदवईनगर पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे ।
श्री यशस्वी यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कानपुर नगर के निर्देशन में घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक, पूर्वी, क्षेत्राधिकारी बाबूपुरवा, कलक्टरगंज पुलिस टीम का गठन किया गया । दिनांक 27-12-12 को पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों 1- जितेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र वीरेन्द्र सिंह राजपूत नि0 13/03 विष्णुपुरी कालोनी थाना नवाबगंज जनपद कानपुर नगर व 2- अभ्युदय सिंह उर्फ अंशुल पुत्र शैलेन्द्र प्रताप सिंह नि0 23/3 न्यू लेवर कालोनी थाना बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर अपने को बीटेक, आईटी एवं कम्प्यूटर साइंस का छात्र बताया । अभियुक्तों ने बताया कि घटना के पूर्व इनके द्वारा 23 अक्टूबर को थाना काकादेव के अन्तर्गत रेव मोती की पार्किंग के स्टैण्ड से लाल रंग की अपाचे मोटर साइकिल चोरी की इसमें भी इनके द्वारा सुविचारित योजना के अन्तर्गत अपनी मोटर साइकिल हीरो होण्डा पैशन स्टैण्ड में दाखिल कर पर्ची प्राप्त की तथा पर्ची को लेकर स्केन कर मोटर साइकिल अपाचे का नम्बर लिखकर स्टैण्ड से लाल रंग की अपाचे मोटर साइकिल स्टैण्ड के चैकीदार को स्केन की हुई पर्ची देकर चोरी की । घटना के उपरांत इसी अपाचे मोटर साइकिल से अपने गोपनीय स्थान पर पहंुचकर धन को गिन कर रखा तथा योजना अनुसार एक साइकिल रूपये सात हजार की क्रय कर पुलिस से पकड़े जाने के भय से धन को सुरक्षित स्थान पर पहंुचाने के लिये इसी साइकिल का प्रयोग किया गया । घटना के उपरंात प्रयोग किये गये सभी सिम व मोबाइल अभियुक्तगण द्वारा नष्ट कर दिये गये तथा घटना के समय पहने हुए कपड़े, हेलमेट, चश्मा, जूता आदि को भी छिपाने के उद्देश्य से फेंक दिया तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल का नम्बर प्लेट पेन्ट कर मोटर साइकिल पर पेन्ट डालकर जला दिया गया । लूटे गये धन में से अभियुक्त जितेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने कालेज की फीस के लिये 25 हजार व अभ्युदय सिंह उर्फ अंशुल ने अपने कालेज में फीस 10 हजार रूपये जमा किये तथा अपने लिये मोबाइल तथा कुछ कपड़े जेड स्कावयर से क्रय किये गये । अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।
अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर दो तमंचे 315 बोर, एक दर्जन कारतूस, उक्त लूट के 18,59,400 रूपये नकद, लूट के पैसे खरीदा गया एक मोबाइल फोन समसंग एस-2 व एक साईकिल बरामद हुई । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in