Archive | राज्य

जनपद हरदोई में दलितों का उत्पीडन कहीं से भी कम नहीं

Posted on 09 January 2013 by admin

हरदोई अगर आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो हरदोई जिले के अन्दर दलित उत्पीड़न के केसों में कोई कमी नही आई है। जिले में गत बीते वर्ष 2012 में दलित उत्पीड़ने के 144 केस के मामले दर्ज किए गए। 113 में जांच होने के बाद उन्हें आर्थिक लाभ दिया गया। इस प्रकार के मामले पिहानी एवं कोतवाली शहर इलाके में ज्यादा ही हुए थे। लोनार एवं शाहाबाद दूसरे नम्बर पर रहे। दलित उत्पीड़न अत्याचार निवारण योजना की नियमावली 1995 के तहत बलात्कार पीडि़ता को 1 लाख 20 हजार की राशि दी जाती है। इसी प्रकार घर का खर्च चलाने वाले कमाऊ व्यक्ति की हत्या पर पांच लाख का अनुदान मिलता है। मारपीट पर 60 हजार की राशि मुर्करर है। जनपद के 31 मामलों पर क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा। इसलिए इनको लाभ अभी नही मिल पाया। ज्यादातर मामले दूसरे निर्दोष को फंसाने के ज्यादा निकलते है इसलिए इन पर तहकीकात करके ध्यान देना भी जरूरी समझा जाता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

टीईटी प्राथमिक शिक्षक बनने हेतु जनपद में मात्र 3200 पद

Posted on 09 January 2013 by admin

हरदोई में प्राथमिक विद्यालयों में टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए मात्र 3200 पद रिक्त है। जबकि पूरे प्रदेशभर में 75 लाख से ज्यादा आवेदक अपना भाग्य अजमा रहे है। कोई-कोई आवेदक 40 जगहों से अपना फार्म भकर भाग् अजमाने की कोशिश कर रहे है। 21 जनवरी को जिलेवार मेरिट की सूची वेबसाइट पर डाली जाएगी। अभी तक के निर्णयों के अनुसार 29 जनवरी को काउंसलिंग प्रारम्भ करने की तारीख घोषित हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बढ़ती सर्दी बिजली कुकिंग गैस, लकड़ी कोयला भी महंगा

Posted on 09 January 2013 by admin

हरदोई में उपभोक्ता को बिजली तो रूला रही थी। आम नागरिक का सहारा लकड़ी का कोयला भी महंगा हो गया। लकड़ी की ठेकी पर मुंह मांगे दामों पर लकड़ी बेंची जा रही। उपभोक्ता खरीदने पर मजबूर है। हरदोई शहर में कुकिंग गैस भी महंगे दामांे पर सिलेण्डर ब्लैक में उपभोक्ता खरीद रहा। शहर की विद्या गैस एजेंसी, कल्न्याणी गैस, एके इण्डियन एवं हरदोई गैस नाम की चार एजेन्सियां काम कर रही है। समय पर बुकिंग होने पर भी उपभोक्ता ब्लैक में गैस खरीदने को मजबूर है। सबसे ज्यादा खराब स्थित विद्या गैस एजेन्सी की है। जिसके मालिक एक सांसद है। इनके कर्मचारी भी अपना रोबदार सांसदी से कम नहीं समझते। उपभोक्ता को परेशान करना इनके नियम काएदे कानून में है। प्रशासन का डर भी इन्हें नहीं सताता। चारों एजेन्सियों के पास 55000 उपभोक्ता है। अब जब शहर में बवाल शुरू हुआ तो काला बाजारी रोकने पर प्रशासन हरकत में और रोकथाम के निर्देश दिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यातायात जाम के चलते आम जनता त्राहि -त्राहि कर रही है

Posted on 09 January 2013 by admin

जनपद के एक ओर नगर मुख्यालय मे यातायात जाम के चलते आम जनता त्राहि -त्राहि कर रही है वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हूटर बजाते हुए ५ मिनट का रास्ता ५० मिनट मे तय कर रहे है  फिर भी आम जनता को पीड़ा पर ध्यान नही दिया जा रहा है ।
गौरतलब हो कि नगर की मुख्य सडकें पूरी तरह जाम रहती है जिसके चलते जिला अस्पताल आने वाले इमरजेंसी मरीजो को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है । इलाहाबाद रोड पर ओवर ब्रिज निर्माण के चलते उस मार्ग पर आवागमन लगभग ठप्प है मगर एक नं० रुट वाले विव्रहृम दरियापुर चैराहे पर सडको पर ही विव्रहृम स्टैण्ड बना दिये है ।
वही दूसरी तरफ लखनउहृ रोड जहां ओवर ब्रिज के बाद सब्जी मंडी, जिला अस्पताल चैराहा पूरी तरह बडे वाहनो के चपेट मे आ गया है कारण है कि इस रोड पर बडे व्यापारी ट्रांसपोर्ट और गल्ला मंडी, अमेठी बाड़ा के थोक व्यापारी दिन भर ट्रको व मालवाहको का जमावडा लगाये रहते है।
ये सब वाहन अवैध तहबाजारी व पुलिस टोकन देकर पूरे दिन सड़को पर खडे रहते है जिससे आवागमन मे जाम लगा रहता है  टैफिक सिपाही केवल बस स्टैण्ड, डी.एम. बंगले पर ही दिखते है ।
यानि कि पूरे नगर की यातायात व्यवस्था होमगार्डो के भरोसे है जिन्हे केवल ५ रु० का सिक्का ही दिखता है और अधिकारियो का हूटर ही सुनाई पडता है न जाम मे फंसे न मरीज दिखते है न स्कूलो के भूखे प्यासे नन्हे मुन्ने बच्चे सोचिए हालात क्या है ।
मगर शायद फिर भी हमारे जिले के असंवेदनशील आला अधिकारियों को इस जनता के प्रति शायद ही कोई हमदर्दी जगे नगर की शायद ही कोई सड़क बची हो जिस पर पटरिंया दिखाई पडे सब पर अतिव्रहृमण हो चुका है सोचिये ईमरजेन्सी मे कोई कैसे अस्पताल जा सकता है शायद इस प्रशासन मे मुमकिन ही नही है।
इस बदतर स्थिति मे भी यातायात की कोई सकारात्मक नीति नही बनती दिख रही है वही जिले का छोटा बडा अधिकारी यहां तक थाने के दरोगा तक हूटर बजा कर अपना काम चला रहे है फिर आम जनता की प्रिहृक क्या करेगा ।
जब व्यवस्थापक ही पैसे लेकर ट्रैक्टर, पिकप, कमांडर, विव्रहृम यहां तक कि दस चक्का ट्रक तक भीड भरे बजार मे घुसवा रहे है  तो जनता त्राहि -त्राहि करेगी ही  कोई गर्भवती स्स्त्रत कोई दुर्घटना मे घायल सीरियस मरीज, हार्ट पेसेन्ट अगर नगर की सड़क पर जाम में फंस कर दम तोड दे और ईलाज के अभाव मे प्राण त्याग दे तो भी इन अधिकारियो की बला से इन्हे तो भगवान ने व सरकार मे नीली बत्त्ती और हूटर प्रदान किया है और ये कलयुग के राजा है।
इन्हे जाम मे फंसे मरीजो व जनता से क्या मतलब इन्हे तो चैक सब्जी मंडी पैदल गये भी छरू माह हो गया  जनता ने मांग की है कि यातायात नीति बनाई जाये व नगर के मार्गो की पटरी पर अतिव्रहृमण कारियो पर भारी जुर्माना व गिरफ्तारी की जाये जिससे जनता व मरीज आसानी से आ जा सके ।
जब इस व्यवस्था मे लगे होमगार्ड और सिपाही पैसा लेके जाम लगवा रहे है तो इनको कौन डरे आज तो छोटे मोटे ठेले वाले भी खुलेआम इनका रेट बता रहे है होमगार्ड ५ रुपया, सिपाही १० रुपया, दरोगा पकडे तो हद से हद पचास रुपया सोचिये पुलिस का रसूख कहां जा रहा है । उपनिरिक्षक यातायात अभी भी खाकी वर्दी में डियूटी निभा रहे है जबकी शासना देश के तहत यातायात कर्रि्मयो की वर्दी का रंग सफेद कमीज और खाकी पैंन्ट है  हालात देखना हो तो बिना हूटर बिना सैडौ के पुलिस कप्तान को स्वयं लखनउहृ रोड सब्जी मंडी आना पडेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बोर्ड परीक्षा के लिए १२६ परीक्षा केन्द्र बनाए गए

Posted on 09 January 2013 by admin

जिले में हाईस्कूल  व इण्टरमीडिएट की वर्ष २०१३-१४ में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए १२६ परीक्षा केन्द्र बनाए गए है । चार और केन्द्र बनाए जाने के लिए जेडी फैजाबाद के पास जिले से प्रस्ताव भेजा गया है । अगर चार और विद्यालयो को परीक्षा केन्द्र बनाए जाने की अनुमति जेडी की ओर से मिल जाती है तो जिले में बोर्ड परीक्षा केन्द्रो की संख्या १३० हो जाएगी ।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाई स्कूल व इण्टरमीडियट की तिथियों की घोषणा होने के बाद छात्र व छात्राएं बोर्ड परीक्षा की तैयारी मे लग गए है । माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा की तिथियां घोषित होने के बाद परीक्षार्थियों की धडकने बढ गई है । कोर्स अधूरा होने से परीक्षार्थियों को मात्र कोचिंग का सहारा रह गया है ।
हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा १२ मार्च से शुरु होगी और १८ अप्रैल को समाप्त होगी  । हाईस्कूल की परीक्षा १२ मार्च से तीन अप्रैल तक १४ कार्यदिवसो मे तक चलेगी और इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा १२ मार्च से शुरु होकर १८ अप्रैल तक २५ कार्य दिवसो मे समाप्त होगी । हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं प्रथम पाली सुबह ७रू३० बजे से शुरु होगी और १०.४५ तक चलेगी । दूसरी पाली मे दो बजे से शुरु होकर ५.१५ तक चलेगी ।
पिछले वर्ष जुलाई माह से लेकर अगस्त माह तक स्कूलो में छात्र व छात्राओं का एडमिशन चलने के कारण पढाई शुरु नही हो सकी । प्रवेश के बाद छात्र व छात्राएं कन्या विद्या धन पाने के लिए आवेदन फार्म जमा करने मे लगे रहे । उसी दौरान बेरोजगारी भत्त्ता पाने के लिए आवेदन करने में जुट गए । अगस्त माह मे स्कूलो मे रजिस्ट्रेशन भरने के लिए शिक्षक और शिक्षिकाएं व्यस्त रहे । हाईस्कूल व इण्टरमीडियट बोर्ड परीक्षा का आवेदन फार्म भरने के लिए माथापच्ची शुरु हुई । करीब महीने भर तक बोर्ड परीक्षा के आवेदन फार्म भरे गए । बोर्ड परीक्षा फार्म भराए जाने के बाद स्कूलो मे पढाई का कार्य शुरु हुआ ।
यह व्रहृम करीब दिसम्बर माह तक चला उसके बाद जनवरी माह शुरु होने पर ठण्ड का प्रकोप शुरु हो गया । जिसके कारण कुछ दिन बच्चे स्कूल तो आए किन्तु शिक्षक और शिक्षिकाएं नदारद दिखे । ठण्ड और बढने के कारण स्कूल बंद कर दिए गए । फरवरी माह से बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए एक माह का अवकाश कर दिया जाएगा । कुल मिलाकर तीन से चार माह तक ही स्कूलो मे पढाई का कार्य हुआ । इसमे भी कई दिन क्लास नही चले ।
छात्र व छात्राओं की माने तो स्कूलो मे पढाई नाममात्र के लिए हुई है । उनका कहना है कि जो छात्र व छात्रा कोचिंग नही कर रहे है उनका भविष्य चैपट होने के कगार पर पहुंच गया है । उनको चिंता सता रही है कि कोर्स पूरा नही हुआ है वह किस तैयारी से बोर्ड परीक्षा मे शामिल होगें । उन छात्र व छात्राओं के लिए ज्यादा संकट है जो आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के है । हलांकि उनके पास बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए दो महीने का समय है वह कडी मेहनत से पढाई की तैयारी कर सकते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गंगा में जा रहा है प्रदूषित जल - उमाभारती

Posted on 09 January 2013 by admin

दोषियों पर कार्यवाही करें मुख्यमंत्री
बिजनौर में उमा ने किया निरिक्षण

dscn1674गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता साध्वी उमाभारती ने कहा है कि गंगा में प्रदूषित जल का प्रवाह रुका नहीं है । उनहोंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर ये जानकारी दी है । साध्वी उमाभारती आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिजनौर में गंगा में जाने वाले प्रदूषित जल को रोकने के सरकारी दावों की जाँच कर रही थी । उमाभारती ने  सरकारी आदेशों की अवहेलना कर गंगा को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध 14 जनवरी से पूर्व कार्यवाही करने की मांग की है ।
उमाभारती आज बिजनौर में छुइया नदी के रास्ते गंगा में जाने वाले जल का निरिक्षण कर रही थी । उनके साथ बिजनौर के पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा छुइय नदी के प्रदूषण से प्रभावित 24 गावों के किसान और गंगा प्रेमी भी थे । उमाभारती ने बताया कि छुइया नदी का अपना जल अवरुद्ध है इसमें आस - पास के गन्ना मिलों, पेपर मिलों और फैक्टरियों का दूषित जल और रसायन जाता है यही जल गंगा में मिलता है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उमाभारती ने कहा है कि आपने 5 जनवरी तक गंगा को प्रदूषित करने वाले सभी रास्तों को बंद करने का आदेश दिया था ताकि 14 जनवरी के मकरसंक्रांति स्नान से पूर्व गंगा पूरी तरह शुद्ध हो जाये और श्रद्धालुओं को स्नान के लिए शुद्ध जल मिल सके लेकिन आपके आदेशों के बावजूद गंगा में प्रदूषित जल का प्रवाह रुका नहीं है ।
dscn1671उमाभारती ने कहा है कि वो 13 जनवरी तक प्रयाग तक यात्रा कर जायजा लेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार हेतु साक्षात्कार 10 जनवरी को

Posted on 09 January 2013 by admin

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कुमार ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड आगरा एवं खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित ‘‘प्रधानमंत्री  ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम’’ के अन्र्तगत  आवेदन जमा करने वाले अभ्यिर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 10.01.2013 को प्रातः 11.00 बजे आगरा कलेक्टेªट स्थित नगर मजिस्टेªट कार्यालय पर होगा। अतः अभ्यर्थी अपने मूल समस्त अभिलेखों सहित निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कक्षा 12 तक के विद्यालय भी 9 जनवरी तक बन्द

Posted on 09 January 2013 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने कक्षा 9 से 12 के विद्यालयो को दिनांक 9.01.2013 तक बन्द रखने के आदेश किये है । हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा प्रातः 10.00 बजे के बाद विद्यालय करा सकते है उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिये हैं । यदि आदेशो की अवहेलना के कारण कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके सम्बन्धित अधिकारी व विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबन्धक जिम्मेदार होगें ।
जिलाधिकारी ने उक्त आदेश वर्तमान मे शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण स्कूल एवं कालेज जाने वाले छात्र/छात्राओं को होने वाली असुविधा व सम्भावित किसी प्रकार की जनहानि को दृष्टिगत रखते हुए किये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक 11 जनवरी को

Posted on 09 January 2013 by admin

प्रदेश के विकास हेतु शासन के एजेण्डा के अनुसार शासन द्वारा निर्धारित प्रारूपो पर माह दिसम्बर 2012 तक की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में दिनांक 11.1.2013 को प्रातः 11 बजे से विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कमिश्नरी सभागार में आयोजित की जायेगी । संयुक्त विकास आयुक्त आगरा मण्डल रामआसरे ने समस्त अधिकारियों से बैठक में समय से उपस्थित होने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में आगरा मण्डल के समस्त जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, तथा समस्त मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तनिष्क ने की डायमंड ज्यूलरी भारी छूट की पेषकष

Posted on 08 January 2013 by admin

तनिष्क की सभी डायमंड ज्यूलरी पर पाएं 20 फीसदी तक की छूट और 2 लाख रु या उससे ज्यादा मूल्य की सिंगल डायमंड ज्यूलरी पर पूरे 20 फीसदी छूट
यह आॅफर 6 जनवरी से 28 फरवरी, 2013 तक उपलब्ध

pendantभारत की सबसे पसंदीदा ज्यूलरी ब्रांड तनिष्क ने आज अपनी डायमंड ज्वैलरी की व्यापक श्रृंखला पर आकर्षक छूट की घोषणा की है। 6 जनवरी से 28 फरवरी के बीच ग्राहक देश भर में तनिष्क के किसी भी स्टोर से डायमंड ज्यूलरी खरीदने पर पा सकते हैं 20 फीसदी तक की छूट। इसके अलावा 2 लाख या उससे ज्यादा मूल्य की सिंगल डायमंड ज्यूलरी पर फ्लैट 20 फीसदी छूट भी दी जा रही है।

इस आॅफर के बारे में तनिष्क के उपाध्यक्ष (रिटेल एवं मार्केटिंग ) श्री संदीप कुलहाली ने कहा, ’’हमारी डायमंड एक्टिवेशन आॅफर ग्राहकों को ज्यूलरी खरीदने का बेहतरीन कारण देगी। इस आॅफर अवधि के दौरान कई अवसर आएंगे। चाहे वह शादी-ब्याह का मौसम हो, संक्रांति और वैलेंटाइन डे हो, हमारे पास हर अवसर व कारण के लिए डायमंड उपलब्ध हैं। हमें पूरा भरोसा है कि यह आॅफर ग्राहकों की किफायती, अच्छी गुणवत्ता और तनिष्क के प्रमाणन वाली डायमंड ज्वैलरी खरीदने की इच्छा को पूरी करने में मदद करेगा।‘‘

विभिन्न अवसरों के लिए विभिन्न ज्यूलरी रखने की ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तनिष्क ने पेश की है पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के संयोजन वाली ज्वैलरी। डायमंड कलेक्शन श्रृंखला में रोजाना और कार्यालय में पहनने वाले गहनों से लेकर विभिन्न पैटर्न और आधुनिक डिजाइन वाली जोरदार आभूशण भी उपलब्ध हैं। चुनिंदा कलेक्शन में शामिल है डायमंड आॅफ क्लास- अलग अपील और स्टाइल के लिए ज्यादा कीमत वाली डायमंड ज्वैलरी में विषिश्ट तरीके से तराषे गए डिजाइन; आरिया- फूल के डिजाइन पर 18 कैरट सोने में बना सात स्टोन डायमंड का कलेक्षन; मिया - कामकाजी महिलाओं के लिए विषिश्ट ज्यूलरी और अफोर्डेबल डायमंड्स- इसके तहत 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक कीमत की डायमंड ज्यूलरी की व्यापक श्रृंखला।

तनिश्क के बारे में
टाटा समूह की तनिश्क ज्यूलरी श्रेश्ठ कलाकारी, विषिश्ट डिजाइनों और षुद्धता की गारंटी का दूसरा नाम है। उसने अपने लिए गर्वीला स्थान बनाया है और यह देष की ऐसी एकमात्र ब्रांड है जो भारतीय महिलाओं के मन को समझने की कोषिष करती है तथा उन्हें ऐसे आभूशण उपलब्ध कराती है जो आधुनिक भी हों और परम्परागत भी।

भारत के एकमात्र राश्ट्रीय ज्यूलर तनिश्क 5000 से अधिक पारंपरिक, पष्चिमी तथा फ्यूज़न लुक के सोने एवं नगों के जड़ाऊ आभूशणों (22 एवं 18 कैरेट सोने से निर्मित) की पेषकष करता है। इन आभूशणों का निर्माण अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से पूर्ण रूप से एकीकृत निर्माण इकाइयों में किया जाता है। तनिश्क की खुदरा श्रंखला में वर्तमान में 83 षहरों में 143 एक्सक्लूसिव बुटिक षामिल हैं और इस तरह यह भारत की पहली और सबसे बड़ी रिटेल श्रंखला है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in