Categorized | हरदोई

जनपद हरदोई में दलितों का उत्पीडन कहीं से भी कम नहीं

Posted on 09 January 2013 by admin

हरदोई अगर आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो हरदोई जिले के अन्दर दलित उत्पीड़न के केसों में कोई कमी नही आई है। जिले में गत बीते वर्ष 2012 में दलित उत्पीड़ने के 144 केस के मामले दर्ज किए गए। 113 में जांच होने के बाद उन्हें आर्थिक लाभ दिया गया। इस प्रकार के मामले पिहानी एवं कोतवाली शहर इलाके में ज्यादा ही हुए थे। लोनार एवं शाहाबाद दूसरे नम्बर पर रहे। दलित उत्पीड़न अत्याचार निवारण योजना की नियमावली 1995 के तहत बलात्कार पीडि़ता को 1 लाख 20 हजार की राशि दी जाती है। इसी प्रकार घर का खर्च चलाने वाले कमाऊ व्यक्ति की हत्या पर पांच लाख का अनुदान मिलता है। मारपीट पर 60 हजार की राशि मुर्करर है। जनपद के 31 मामलों पर क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा। इसलिए इनको लाभ अभी नही मिल पाया। ज्यादातर मामले दूसरे निर्दोष को फंसाने के ज्यादा निकलते है इसलिए इन पर तहकीकात करके ध्यान देना भी जरूरी समझा जाता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in