Archive | राज्य

मिलावट खोरी का धंधा जोरो पर

Posted on 11 January 2013 by admin

जिले मे चारो ओर मिलावट खोरी का धंधा जोरो पर चल रहा न खाद्य निरिक्षक न ही उनका कोई अस्तित्व आम जनता असली पैसे से नकली व मिलावटी सामान खाने पर मजबूर जिला मुख्यालय का ये हाल है तो ग्रामीणांचल मे क्या हाल होगा ।
गौरतलब हो कि जिले मे यूं तो जनता असली है पैसा असली ही चल रहा है मगर सामान नकली धडल्ले से बिक रहे है। जिन पर न कोई रोक है न ही इन मिलावट खोरो मे कोई भय है ।सब कुछ निरंकुश है पेट्रोल टंकी से पेट्रोल मे पानी मिला होने की शिकायत बढ़ गई है ।
खाश कर स्कूटी और स्कूटर वाले नकली पेट्रोल की वजह से अच्छी भली गाडी को स्र्टाट किक मारते मारते हैरान हैै डीजल वाले उपभोक्ताओ ने तो अब मिलावट खोरी से समझौता कर लिया है ।चाहे डीजल मे मिटट्ी तेल मिलाओ या पानी यही नही पेट्रोल टंकी वाले घटतौली भी खूब कर रहे है ।
मीटर मे तेल पूरा दिखेगा मगर पाईप से पूरा जायेगा नही देखना हो तो बोतल मे जेल लेकर देखा जा सकता है यहॉ भी मशीन मे सेंटिग,ट्रैकर वाले तेल लाने मे गाडी मे पिछले चक्के की हवा कम कर देते है ।सो नापने पर तेल पूरा आता है । जब टैंक से मशीन द्वारा विव्रहृी की जाती है ।तो घटतौली मिलती है लिहाजा उसकी भरपाई अन्ततरू कस्टमर ही करता है।
मगर बांट माप विभाग या जिले का कोई वरिष्ठ अधिकारी इस ओर देखना सुनना नही चाहता । प्रशासन की नाक के नीचे मिलावटी खाद्य तेल अमेठी बाडे व गल्ला मंडी स्थित थोक व्यापारी धडल्ले से बिना पर्चा बिल्टी बेंच रहे है।
पूरा ग्रामीण इलाका यही से मिलावटी सस्ता तेल प्रति मंगलवार और शनिवार को खरीदता है और खुले आम लादकर जाता है। मगर शायद ही कभी खाघ्य निरिक्षको ने इनका सैम्पल भरा हो या स्वास्थ्य प्रधिकारी ने छापामार कर इस खेल को रोकने की कोशिश की हो मिठाई के नाम पर नगर के प्रत्येक चैराहे पर आपको अस्वघ रंग डालकर बनी नकली इमरती मिलेगी खोये की जगह सिन्थेटिक कानपुर छाप डोडा बरफी पूरे जिले मे बेची जा रही है ।
और तो और स्वास्थ्य प्रधिकारी की सदर तहसील की कैटीन मे भी सही बरफी, सोहन पपडी अािद खुले आम बिकती है और तो और नगर के चित्रा स्टूडिओ की गली मे तो कुछ थोक व्यापारी है।
जो कि नकली बिस्कुट टाफी,चाकलेट जैसी बच्चो के खाने की अखाघ्य पदार्थो से निर्मित चीजो के थोक विव्रहृेता है वही किराना मंडी स्थित एक दुकानदार तो नागपुर की डोडा बर्फी, सिंथेटिक मिल्क पुडीन,सोनपपडी, मिलावटी व काफी पुरानी हार्नफुल रंगो से निर्मित बूंदी,इमरती आदि धडल्ले से बेच रहा है।
मगर महकमा माहवारी वसूल कर जनता को अखद्य पदार्थ खाने पर मजबूर कर रहा है आश्श्च्र्य है कि स्वयं स्वास्थ्य प्रधिकारी व खाद्य निरिक्षक ये सब चीज अपने परिवार को नही खिलाते मगर इन्हे बेचने पर कोई कार्यवाही भी नही करते जिले की जनता ने मुख्य मंत्री से मांग की है कि इन मिलावट खोरो पर शासन द्वारा जांच कराकर अपनी जनता को बचाया जाये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वामी विवेकानन्द की १५०वीं जयन्ती सार्धशती समारोह

Posted on 11 January 2013 by admin

sultanpurस्वामी विवेकानन्द की १५०वीं जयन्ती सार्धशती समारोह १२ जनवरी २०१३ से १२ जनवरी २०१४ तक भव्यता से मनाई जायेगी । जिसका शुभारम्भ १२ जनवरी को नगर में शोभायात्रा निकालने के साथ ही होगा । समापन १२ जनवरी २०१४ को स्वामी जी की जयन्ती पर होगा । जिसके लिए जिला खण्ड व नगर स्तर तक आयोजन समितियों का गठन किया गया है ।
सुलतानपुर में आयोजन समिति के संयोजक कृपाशंकर द्विवेदी ने बताया कि आज राष्ट्र दोराहे पर खडा है । तब उसके बौद्धिक, आध्यात्मिक,सामाजिक, राजनैतिक स्तर पर राष्ट्रीय आलस व भ्रम को दूर करने का उर्वर अवसर यह समारोह प्रस्तुत करता है । भारत की जनता ने सम्मिलित होकर इस महान पर्व को मनाने का निश्चय किया है ।
इस आयोजन मे महत्वपूर्ण सामाजिक नेता, विचारक, स्वामीजी के प्रशंसक तथा अनेक सेवा संगठनो के अनुभवी कार्यकर्ता व युवाओं ने एकत्रित आकर अखिल भारतीय स्तर पर तथा ४० प्रान्तो मे आयोजन समिति गङ्गित की हौ इन समितियो ने पख्यात चिंतक, युवा आदर्श, सामाजिक व आध्यात्मिक वैचारिक नेत़त्व, वैज्ञानिक, आर्थिक व्यावसायिक तथा कीडा क्षेत्र के सफल विजेताओ व अन्य अनेक लोगो से सम्पर्क प्रारम्भ कर दिया है। इनके सहभाग से राष्टीय तथा राज्य दोनों स्तरो पर स्वामी विवेकानन्द सार्धशती समारोह समिति का गठन होगा। ये समितियाँ ही समारोह वर्ष में सभी आयोजन करेगी।
सह संयोजक महेश सिंह ने आगे बताया कि आयोजन समिति ने समाज के सभी अंगो के सहभाग को सुनिश्श्च्ति करने के लिए पांच आयामों में पंचमुखी कार्यकमो की योजना बनाई है। जिसमे युवा शक्ति के लिए सामूहिक सूर्यनमस्कार महायज्ञ रथसप्तमि प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। संवर्धिनी के अन्तर्गत दम्पत्ति सम्मेलन, शक्ति सम्मेलन व सेमिनारों में महिला की क्षमता तथा राष्ट जागरण का कार्यकम होगा।
प्रबुद्ध भारत कार्यकम मे सामायिक विषयो पर विमर्श व्याख्यानमाला, योग प्रतिमान, सेमिनार होंगे। ग्रामायण के अन्तर्गत देश के छह लाख गांवो को सम्मिलित करने के लिए ग्राम समितियों का गठन होगा। उनके द्वारा भारतमाता पूजन, कथा कीर्तन, मेला मेरा गांव मेरा तीर्थ का विशेष आयोजन किया जायेगा। युवाओं की प्रेरणा के लिए गांव मे विवेक ग्राम  व शहरी क्षेत्र में विवेक बस्ती के रुप मे विकास का कार्यकम होगा। अस्मिता के कार्यकम आदिवासी क्षेत्रो मे किये जाने हैं।
उन्होंने बताया कि एक वर्ष के इस वृहद आयोजन के माध्यम से स्वामी जी का स्वप्न ‘‘भारत जागो। विश्व जगाओं।। साकार होगा। पत्रकारवार्ता में आयोजन समिति की ओर से नगर संयोजक सुनील कुमार श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, विभाग प्रचारक धनंजय आदि मौजूद रहे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेला क्षेत्र में निर्बाध संचार व सम्पर्क बनाये रखने के लिये कर्मियों को मिलेंगे सी0डी0एम0ए0सेट्स

Posted on 09 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद में होने वाले कुम्भ मेले के दौरान महत्वपूर्ण सेवाओं से जुड़े क्षेत्र-स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच निर्बाध संचार व सम्पर्क  बनाये  रखने  के  लिये  एक्टीवेटेड  सिम  के  साथ  200
सी.डी.एम.ए. हैण्डसेट्स किराये पर उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुये प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने बताया कि इस निर्णय के तहत जो 200 हैण्ड सेट्ट लिये जायेंगे उनमें से 40 सेट्स कुम्भ मेला प्रशासन, 50 पुलिस विभाग, 25 स्वास्थ्य विभाग, 25 विद्युत विभाग, 20 लोक निर्माण विभाग, 20 सिंचाई विभाग एवं 10 सेट्स खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को उपलब्ध कराये जायेंगे जबकि 10 सेट्स मेला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के लिये आरक्षित रखे जायेंगे।
नगर विकास मंत्री ने बताया कि दो माह के लिये किराये पर लिये जाने वाले इन हैण्डसेट्स पर आने वाला खर्च संबंधित विभागों द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेलाधिकारी को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं कि जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को ये हैण्डसेट्स उपलब्ध कराये जायेंगे वे इन्हें मेला अवधि के दौरान चालू हालत में रखें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तैयारियाॅ अब लगभग पूर्ण हो चुकी हैं

Posted on 09 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा इलाहाबाद में आयोजित होने वाले महाकुम्भ के लिये चल रही तैयारियाॅ अब लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। आगामी चैदह जनवरी मकर संक्रान्ति के प्रथम स्नान से इस सांस्कृतिक उत्सव का शुभारम्भ होना है। कुम्भ मेले के महत्व को दृष्टिगत रखते हुये राष्ट्रीय-अन्र्तराष्ट्रीय पर्यटकों को अधिकाधिक सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनका क्रियान्वयन शीघ्रता से कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत तीन राष्ट्रीय राजमार्गों इलाहाबाद से लखनऊ, इलाहाबाद से वाराणसी तथा इलाहाबाद से रींवा पर तीन प्रवेश मार्गों पर थीमैटिक द्वार बनाये जाने थे, इन तीनों थीमैटिक द्वारों का कार्य पूर्ण हो चुका है। पर्यटन विभाग द्वारा जानकारी दी गयी है कि 165 लाख रूपये की लागत से ये खूबसूरत थीमैटिक द्वार निर्मित कराये गये हैं।
इसके अतिरिक्त महाकुम्भ मेला क्षेत्र में देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिये 53 लग्जरी स्विस काॅटेजों का निर्माण कार्य भी कराया जाना था जो कि अब पूर्ण हो चुका है। विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम स्नान से पूर्व अर्थात् कल दिनांक 10 जनवरी से इन लग्जरी स्विस काॅटेज में बुकिंग का कार्य भी प्रारम्भ हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सी0आई0आई0 सहभागिता सम्मेलन

Posted on 09 January 2013 by admin

आगामी 27 से 29 जनवरी को आगरा में सी0आई0आई0 सहभागिता सम्मेलन (पार्टनरशिप सम्मिट-2013) के आयोजन में देश-विदेश के उद्यमियों के साथ-साथ लगभग 27 देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। सहभागिता सम्मेलन में प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु बनायी गयी नई नीतियों-औद्योगिक नीति, खाद्य प्रसंस्करण नीति, आई0टी0 नीति, गन्ना एवं चीनी विकास नीति आदि का औपचारिक विमोचन भी प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आगरा एवं लखनऊ शहर के साथ-साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आयोजन स्थल तक होर्डिंग लगाई जायेंगी।
मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी आज शास़्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में सहभागिता सम्मेलन (पार्टनरशिप सम्मिट-2013) के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सी0आई0आई0 स्वागत प्रभारी नामित कर उनका नाम एवं नम्बर जिला प्रशासन को तत्काल उपलब्ध करा दे। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर भी स्वागत केन्द्र स्थापित किए जायें और नोडल अधिकारी/प्रभारी अधिकारी नामित कर उनका नाम एवं मोबाइल नम्बर भी सम्बन्धित अधिकारियों को अवश्य बता दिए जायें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा प्रतिनिधियों को न होने पाए। उन्होंने कहा कि निवेश आकर्षित करने हेतु औद्योगिक विकास, लघु उद्योग, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, आई0टी0, पर्यटन, यू0पी0एस0आई0डी0सी0, यूपीडा एवं उपसा आदि द्वारा अपनी विभागीय नीतियों के प्रोत्साहन की योजनाएं, पी0पी0 योजनाएं एवं अन्य परियोजनाओं का भी प्रस्तुतिकरण किया जाए।
श्री उस्मानी ने यह भी निर्देश दिए कि आगरा नगर का सौन्दर्यीकरण करने हेतु आवश्यक साफ-सफाई, चैराहों, सड़कों/डिवाइडर्स आदि की मरम्मत कराने के साथ-साथ एक समान दिशासूचक बोर्ड भी लगाए जायें। उन्होंने कहा कि डिवाइडर चैराहों की रंगाई-पुताई कराने के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था एवं फुटपाथ ठीक कराते हुए आवश्यकतानुसार रेलिंग भी करा दी जायें। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के उद्योग प्रतिनिधियों के साथ-साथ आगरा के उद्योगपतियों एवं उद्योग से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया जाए। उन्हांेने कहा कि निवेश प्रोत्साहन हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय कर ब्रोशर्स/बुकलेट का मुद्रण कराकर वितरण भी सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मीडिया प्लान तैयार कर आयोजन के दौरान प्रेस-विज्ञप्ति हेतु अधिकारियों की तैनाती एवं मीडिया के प्रवास एवं पास इत्यादि हेतु समन्वय कार्य करने हेतु अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करा दी जाए, ताकि पत्रकार बन्धुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल के साथ-साथ आगरा के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों एवं आस-पास के पर्यटन स्थलों के निकट तथा आगरा के सभी मुख्य मार्गांे पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। उन्हांेंने कहा कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक, यमुना एक्सप्रेस-वे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तथा संभावित जाम से बचने की भी व्यवस्था करा ली जाए। उन्हांेने सहभागिता सम्मेलन में गठित समिति के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने स्तर पर सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें।
बैठक में औद्योगिक विकास आयुक्त श्री डाॅ0 अनिल कुमार गुप्ता, मण्डलायुक्त आगरा श्री प्रदीप भटनागर, प्रमुख सचिव सूचना श्री संजीव मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

70 लाख रूपये कीमती हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 09 January 2013 by admin

थाना जमानियाॅ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम रामपुर फुफुआंव से अभियुक्त मो0 आजाद खाॅ निवासी ग्राम रामपुर फुफुआंव थाना जमानियाॅ जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया । मौके से दो अभियुक्त भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन एवं एक मोटर साइकिल बरामद हुई । बरामद हेरोईन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रूपये है । पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि बिहार प्रान्त से हेराईन लाकर प्रदेश के विभिन्न जनपदेां मेें बेचते हैं । इस संबध्ंा में थाना जमानियाॅ पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आग लगने से 02 की मृत्यु, 01 लोग घायल

Posted on 09 January 2013 by admin

कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खानपुर निवासिनी श्रीमती रामश्री पत्नी श्री राजपाल बाल्मिकी एवं विकास पुत्र संतोष की झोपड़ी में बिजली से आग लगने के कारण उक्त दोनों की जलकर मृत्यु हो गयी तथा सूरज घायल हो गये। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मृत्यु

Posted on 09 January 2013 by admin

थाना कर्वी की चैकी भरतकूप क्षेत्रान्तर्गत झाॅसी-मिर्जापुर रोड पर एक डम्फर जो मजदूरों को लेकर जा रहा था, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया जिससे डम्फर में बैठे तीन मजदूर 1-श्रीमती बिट्टी पत्नी श्री जयलाल कोल निवासी सतना म0प्र0, 2-श्रीमती रन्नो पत्नी श्री प्रेमलाल व 3-श्री सुरेश पुत्र श्री बिसाली निवासीगण अमीरती थाना अमुआ जनपद सतना, म0प्र0 की मृत्यु हो गयी । चालक सहित चार व्यक्ति घायल हैं जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रेलवे ट्रेक पर युवक व युवती का शव मिला

Posted on 09 January 2013 by admin

थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन तुलसीनगर के पास रेलवे ट्रेक पर एक 22 वर्षीय युवक व एक 20 वर्षीय युवती के शव मिले हैं । जिनकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं । विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्यकर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने बनाई प्रदर्शन की रणनीति

Posted on 09 January 2013 by admin

हरदोई,राज्यकर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 18 जनवरी को लखनऊ विधानसभा के सम्मुख होने वाले प्रदर्शन के लिए हरदोई जिले से संचालित मोर्चा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की एक बैठक जिला अस्पताल के परिसर में आहूत की गई। बैठक मंे संयुक्त मोर्चा के प्रान्तीय अध्यक्ष बीपी मिश्र ने कहा कि आन्दोलन की आवश्यकता तभी पड़ती है जब शासन के कानों पर जूं नहीं रेंगती वह बहेरा हो जाता। कर्मचारी तब अपना हक मांगने के लिए आन्दोलन की राह पकड़ता है। यह समय भी ऐसा है जबकि संगठन कर्मचारी शिक्षक समन्वयक समिति एवं शासन के मध्य संवादहीनता की स्थित पैदा कर दी गई है। अधिकारी शाासनादेश का अनुपालन नहीं करते इसीलिए 18 जनवरी को हम अपना प्रदर्शन करके शिक्षणोत्तर कर्मचारी अपनी मांगोे वेतन विसंगतियों मृतक आश्रितो की नियमावली को शिथिल बनाना, समूह घ की पदोन्नित मंे टंकण की अनिवार्यतः सम्पाप्त करना। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती पर रोक हटाना आदि पर शासन अविलम्ब विचार करे। शासनादेश ने मीटिंग करके डिप्लोमा फार्मासिस्ट, कार्णिक संघ, ग्राम पंचायत संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। मीटिंग को डॅा मिश्र के अलावा डाॅ केपी कनौजिया, सुरेश मिततल, जेएन तिवारी ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in