Archive | राज्य

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में पेंशन अदालत 01 मार्च को

Posted on 21 February 2013 by admin

अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन आगरा मण्डल आगरा जे0सी0 गौतम ने बताया कि आगरा मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के राजकीय कार्यालयों के सेवानिवृत राजकीय पेंशनरो की समस्याओं के निदान  हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित पेंशन अदालत मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में आगामी 01-03-2013 को अपरान्ह 12 बजे आयुक्त लघु सभागार कक्ष में आयोजित की जायेगी। अपर निदेशक ने बताया कि पेंशन अदालत में दिनांक 27-02-2013 तक कोषागार एवं पेंशन कार्यालय, 8/153 ई-3, न्यू लायर्स कालोनी आगरा में प्राप्त आवेदन पत्रों पर ही विचार किया जायेगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद की सीमा निर्धारण

Posted on 21 February 2013 by admin

pankaj-malick-mlaप्रदेश विधान सभा में कांग्रेस विधायक पंकज मलिक ने नियम 56 के अन्तगर्त शामली जनपद की समस्या को विधानसभा पटल पर रखते हुए कहा कि जनहित में जनता एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुजफ्फरनगर जनपद को पिछड़ी सरकार द्वारा विघटित कर नवसृजित जनपद की सीमा निर्धारण जल्दी की गयी है, और मात्र दो तहसील कैराना व शामली को जोड़कर नया जनपद बनया गया। नये जनपद में 05 ब्लांक हैंः- 1 कांधला, 2 कैराना, 3, थाना भवन, 4,ऊन एवं 5, शामली को रखा गया। कांधला ब्लाक के 21 गांव जिनकी तहसील बुढ़ाना, जनपद-मुजफ्फरनगर होने के कारण इनके अन्तर्गत आने वाले 21 गांवों को नवसृजित जनपद शामली में रखा जाना था जिसके प्रस्ताव बार-बार जिला प्रशासन शामली द्वारा शासन को भेजा गया। इन 21 ग्रामों के साथ ज्यादती हुइ्र्र है शामली के1- भारसी, 2- भभीसा, 3- नाला, 4- कनियान, 5- भनेड़ा, 6- सल्फा, 7- हुरमजपुर, 8- मखमुलपुर (खवाशपुर) , 9- सुन्ना  तथा 10- डांगरोड 10ग्राम ऐसे है जो कांधला ब्लाक से डंेढ़ से आठ कि0मी0 की दूरी पर है। इन ग्रामों को जनपद-शामली से जोड़ा जाना आवश्यक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाल विकास विभाग की 10 बिन्दुओं पर डीएम द्वारा समीक्षा लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Posted on 21 February 2013 by admin

विकास भवन के स्पर्ण जयंती समारोह सभागार मंे डीएम आनन्द कुमार द्विवेदी द्वारा बाल विकास विभाग की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी ब्लाक परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों की सतत निगरानी करके गर्भवती महिला एवं बच्चों को प्रचुर मात्रा में पोषाहार उपलब्ध करवाया जाए। कुपोषित बच्चों की सूची भी उपलब्ध करवाने को कहा। सूची की तैयारी एवं न मिलने पर लापरवाही अगर मिली तो कार्रवाई करने की भी बात कही। उन्होने शासन से निर्देशित प्राथमिकता के आधार पर सूची तैयार करने के लिए केवल दो दिन का वक्त दिया है और चेतावनी देते हुए कहा कि अन्यथा कार्रवाई निश्चित है। सभी सीडीपीओ पर यह नियम लागू होगा। तब जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि 12 ब्लाकों मंे शून्य से तीन वर्ष तक के बच्चों की सूची तैयार हो गई है। अगले दो दिन के अन्दर बांकी की सूची उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होने यह भी जानकारी दी कि अतिकुपोषित बच्चों को परीक्षा, दवाएं दुगना पोषाहार कर दिया गया है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी एके पाण्डेय सहायक लघु सिंचाई अभियंता शैलेन्द्र सिंह, डायट प्राचार्या मीरा पाल सहित सभी सीडीपीओ मौजूद रहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दो दिवसीय हडताल को सफल बनाने के लिए जुलूस

Posted on 21 February 2013 by admin

सुलतानपुर २० फरवरी । भारत की कम्युनिष्ट पार्टी, छात्र संगठन स्टूडेण्डस फेडरेशन आफ इण्डिया, नौजवान संगठन ने देश व्यापी दो दिवसीय हडताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त रुप से बस स्टेशन पर स्थित सी.पी.आई.एम कार्यालय पर एकत्रीत होकर वहां से सुबह दस बजे एक जुलूस निकाल कर गगन भेदी नारो के साथ मजदूरो एक हो, पेट्रोल डीजल के बढे दाम वापस हो, एफ.डी.आई. नही चलेगी आदि नारो के साथ बैंक, रोडवेज, पोस्ट आफिस, विद्युत कर्मचारियों को जो पहले से हडताल पर थे उनसे मिलकर उनका उत्साह बढाते हुए व समर्थन देते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से जुलूस होते हुए पुनरू सी.पी.आई.एम. कार्यालय पर एकत्रित होकर एक बैठक की गई ।
बैठक की अध्यक्षता छात्र संगठन एस.एफ.आई. के प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय कमेटी सदस्य शशांक पाण्डेय ने किया व संचालन सी.आई.आई.यू. के संयोजक अशोक शुक्ला ने किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निजी चिकित्सालय स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामलों को जिला चिकित्सालय रैफर करें जिला चिकित्सालय में बनायी गयी रिस्पांस टीम तथा वार्ड

Posted on 20 February 2013 by admin

आगरा: 20 फरवरी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 निर्मला यादव ने जनपद के सभी नर्सिगहोम तथा निजी चिकित्सालयों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की पुष्टि होने पर तत्काल उसे जिला अस्पताल आगरा में जांच एवं उपचार हेतु संदर्भित कर दें, जिससे संदिग्ध मरीज की जांच तथा उपचार जिला अस्पताल में इस हेतु बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में हो सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया हैं कि जनपद में स्वाइन फ्लू पर रोकथाम के लिए एक रैपिड रेस्पोन्स टीम बनाई गयी है जिसमें जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डा0 अजय कपूर, डा0 प्रियंका, डा0 अंशुल पारीख एवं डा0 आर0के0 अग्निहोत्री चिकित्सा अधिकारी को सहायक स्टाफ के साथ रखा गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0के0 सिंह जो इस हेतु नोडल अधिकारी भी बनाये गये हंै वह संदिग्ध मरीजों के सैम्पिल जांच के लिए राष्ट्रीय संचारी रोग केन्द्र, दिल्ली भेजने की कार्यवाही भी करने के लिए अधिकृत किये गये हैं।
जिला अस्पताल आगरा के वरिष्ठ फिजीशियन डा0 अतुल सारस्वत संदिग्ध मरीजो का चैकअप करेंगे तथा पोजिटीव पाये गये मरीजों का उपचार करेंगे। इसी प्रकार जिला अस्पताल पुरूष/महिला तथा एस0एन0 मेडिकल कालेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है तथा पर्याप्त मात्रा में उपचार हेतु औषधियां, मास्क तथा जांच क्रिट भी उपलब्ध करा दी गयी हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी व्दारा आम जनता से अपील की गयी हैं कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए यथा संभव भीड़ वाले स्थानों से दूर रहंे, जुकाम, खासी तथा तेज बुखार से पीडि़त व्यक्ति के सम्पर्क में न आयंे, संक्रमित व्यक्ति के कपडों को न छुएं। रोग के लक्षण पाये जाने पर बच्चों को स्कूल न भेजे जाने का भी अनुरोध किया गया है। साथ ही सलाह दी गयी है कि डाक्टर के सलाह क ेबिना दवाओं का सेवन न करें, विशेषतः टैमीफ्लू तथा एस्प्रिन की गोलियों का प्रयोग न किया जाये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सलाह दी हैं कि यदि भीड़ वाले स्थानों पर जाना आवश्यक हो तो मास्क का प्रयोग किया जाये। सर्दी, जुकाम के साथ तेज बुखार आने पर निकट के चिकित्सालय से सम्पर्क करें। छींकते एवं खांसते समय रूमाल का प्रयोग करें बार-बार हाथ धोयंे तथा अधिक मात्रा में पानी पीयंे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश मे बदनाम

Posted on 19 February 2013 by admin

19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
दिनांक-18.02.2013
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि बसपा अध्यक्षा सुश्री मायावती और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष श्री अजित सिंह दोनों में इस बात का साझा हो गया है कि उन्हें राजनीति को अपने स्वार्थ के लिए प्रयोग करना और जनता को गुमराह करना है। दोनों का उत्तर प्रदेश के विकास से कुछ लेना देना नहीं है उल्टे समाजवादी पार्टी सरकार जिस विकास के एजेन्डा को लेकर चल रही है, उसमें रोड़े अटकाना और उसे बदनाम करना है। इन दोनों ही नेताओं के अवसरवादी चरित्र से जनता वाकिफ है। इसीलिए उत्तर प्रदेश में उनकी कोई राजनीतिक जमीन नहीं बची है। उसी बौखलाहट में ये ऊलजुलूल बयानबाजी पर उतारू है।
उत्तर प्रदेश के संबंध में उक्त दोनों नेताओं की चिन्ता इसलिए समझ से बाहर है कि दोनों ही अब दिल्लीवासी हो गए हैं। न अजित को किसानो की चिन्ता है और न बसपा को दलितो की। बल्कि दोनों ने इनके साथ धोखा किया है। पूरे पांच साल तक उत्तर प्रदेश में बसपा का राज रहा। किसानों की जमकर उपेक्षा हुई। उनकी फसलें बर्बाद हुईं तो आत्महत्या तक को कई किसान मजबूर हो गए। दलित महिलाओं और किशोरियों पर अत्याचार हुए। थाने में बलात्कार हुए। लूट और वसूली से प्रदेशवासी कराह उठे। रालोद अध्यक्ष और उनकी पार्टी को तब उत्तर प्रदेश के पीडि़तजनों की याद नहीं आई। किसानों की लड़ाई लड़ने से वे किनाराकशी करते रहे। बढ़ते अपराधों की खिलाफत करने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के किसानों, गरीबों, वंचितों, महिलाओं और अल्पसंख्यको की लड़ाई लड़ी। जनता ने उसे सम्मान दिया, सत्ता में पहुॅचाया।
सुश्री मायावती अब अपनी विकास विनाश यात्रा का विस्तार करना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने के बाद अब वे दिल्ली और दूसरे राज्यों को बर्बाद करने का इरादा घोषित कर रही हैं। महाराष्ट्र में कहा कि वहां बसपा को सत्ता मिली तो उसे भी यूपी की तरह बना देगी। यूपी की चलती चीनी मिलों को बेच देने, उद्योगधंधों को चैपट कर देने, विकास को अवरूद्ध कर पत्थर की प्रतिमाओं, पार्को, स्मारकों पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटा दी। उसी तर्ज पर लगता है अब महाराष्ट्र की बर्बादी का प्लान भी उन्होने तैयार कर लिया है।
लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक यह है कि उनको अब लालकिला भी ख्वाब में दिखने लगा है। प्रदेश में सत्ता से बाहर हुई, संसद में फिसड्डी रही, प्रदेशवासियों के सुख-दुःख में साथ देने के बजाए दिल्ली में आराम फरमाने चली गई, ऐसे में पता नहीं किसने उनमें प्रधानमंत्री बनने का भ्रम जगा दिया। देश की राजनीति में अभी भी सेवा और समर्पण की मान्यता हैं। स्वार्थसाधन और सत्ता की लूट के लालची बसपा और रालोद नेता कभी जनसमर्थन की उम्मीद नहीं कर सकते है। अपने कारनामों से उत्तर प्रदेश को बदनाम करनेवालो को प्रदेश की जनता आगामी लोकसभा चुनावों में फिर धूल चटाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सर्राफा व्यापारी व उनके नौकर को गोली मारकर लूट, व्यापारी की मृत्यु

Posted on 19 February 2013 by admin

जनपद एटा/थाना अवागढ़
दिनांक 17-02-13 को थाना अवागढ़ क्षेत्रान्तर्गत मो0 बहोरन निवासी सर्राफा व्यापारी श्री मुकेश गोयल उम्र-20 वर्ष पुत्र श्री शंकरलाल गोयल निवासी कस्बा व थाना अवागढ़ के मो0 बाराद्वारी स्थित अपनी सर्राफा की दुकान बन्द कर अपने नौकर अमित वर्मा उम्र-20 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र वर्मा के साथ मोटर साइकिल से घर जा रहे थे, तभी 02 मोटर साइकिल पर सवार 04 अज्ञात बदमाशों द्वारा उन पर फायर कर उनका जेवरात व नकदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गये। इस घटना में मुकेश गोयल व नौकर, अमित वर्मा घायल हो गये, जिन्हें उपचार हेतु जनपद आगरा ले जाया गया, जहां पर मुकेश गोयल की मृत्यु हो गयी।

इस संबंध में थाना अवागढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बैंक डकैती/लूट की घटनाओं का अनावरण, 05 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट/डकैती का 3,05,000/-रू0 बरामद

Posted on 19 February 2013 by admin

उ0प्र0, लखनऊ
दिनांकः 18-02-2013

दिनांक 14-01-13 को थाना बिलारी क्षेत्रान्तर्गत बैंक डकैती की घटना घटित हुई थी, जिसमें अज्ञात डकैतों द्वारा बैंक में घुसकर 11,74,660/-रू0 की लूट की गयी थी। इस संबंध में थाना बिलारी पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष डिलारी व थानाध्यक्ष बिलारी एवं एसओजी टीम को लगाया गया था।
दिनांक 16.02.13 को थानाध्यक्ष डिलारी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान महमूदपुर लाल तिराहा से अभियुक्त 1-रिन्कू पुत्र योगेश निवासी फजलपुर थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद एवं 2-राहुल निवासी भाऊपुरा थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त दिनांक 17.02.13 को थाना बिलारी पुलिस द्वारा अभियुक्त 3-मातेन्द्र पुत्र भूराज सिंह निवासी ईंधनपुर थाना कुन्दरकी मुरादाबाद, 4-ओमवरी निवासी भूडावास थाना हजरतनगर गढ़ी जनपद मुरादाबाद तथा 5-पंकज निवासी ग्वारऊ थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट/डकैती का 3,05,000/-    रूपया नकद, ड्राईविंग लाईसेंस, पहचान पत्र, एक बैग, मोबाईल फोन व अवैध आग्नेयास्त्र बरामद हुए।
पूछताछ पर अभियुक्तगणें द्वारा दिनांक 14.01.13 को कस्बा व थाना बिलारी में जिला सहकारी बैंक में हुई उक्त डकैती की घटना के साथ-साथ अन्य लूट/डकैती की घटनाओं को किया जाना स्वीकार किया गया।
इस संबंध में सम्बन्धित थानों पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री उ0प्र0 के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये गेहूँ के समर्थन मूल्य के साथ दो सौ रूपया प्रति कुन्तल बोनस का भुगतान करें

Posted on 19 February 2013 by admin

लखनऊ 18 फरवरी।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उ0प्र0 के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये गेहूँ के समर्थन मूल्य के साथ दो सौ रूपया प्रति कुन्तल बोनस का भुगतान करें। मध्य प्रदेष की सरकार ने किसानों को गेहूँ के समर्थन मूल्य में सौ रूपया प्रति कुन्तल का भुगतान कर चुकी है।
श्री चैहान ने बताया कि उ0प्र0 के किसानों के लिए खेती दिन प्रतिदिन अलाभकारी होती जा रही है क्योंकि डीजल, बिजली, पानी, खाद व मजदूरी लगभग  डेढ़ गुना बढ़ चुका है जिससे किसान खेती को छोड़ता जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि पूर्वांचल के किसानों की गन्ने की खरीद फरोख्त में बिचैलियों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। पेड़ी गन्ने की खरीद अभी तक मिल मालिकों ने किसानों से नहीं की है जिससे गेहूँ की बुआई किसान नहीं कर पायें। गन्ना मिल मालिक गन्ना अन्य क्षेत्रों से बिचोलियों से मंगाकर खरीद रहे हैं जबकि मिल क्षेत्र क्षेत्र के किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है जिससे प्रदेष में गेहूँ की बुआई का क्षेत्रफल घट गया है जिसका कुप्रभाव गेहूँ की पैदावार पर पडे़गा जिसकी भरपाई सरकार किसानों को दो सौ रूपया प्रति कुन्तल बोनस के रूप में भुगतान करें जिससे प्रदेष के किसानों को राहत मिल सके।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने बताया कि सपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व प्रदेष के किसानों से वादा किया था कि सरकार की प्राथमिकता में किसानों का हित होगा जबकि सरकार मिल मालिकों से सांठगांठ करके प्रदेष के किसानों को दोनों हाथों से लूट रही हैं। किसान बेकारी, बेबसी, के दौर में अपने को ठगा महसूस कर रहा है। मिल मालिक किसानों के गन्ने के भुगतान में उदासीन रवैया अपनायें है जिसका नतीजा है कि प्रदेष के किसानों का आज तक लगभग 40 हजार करोड़ रूपया मिलों पर बकाया है। सरकार भी मिल मालिकों पर किसानों के गन्ने के मूल्य के भुगतान की कार्यवाही करने से भाग रही है जिससे किसानों में भारी असंतोष व्याप्त है। प्रदेष में चैतरफा अराजकता का माहौल है तथा सरकार भ्रष्ट मंत्रियों, नौकरषाहों पर रोक लगाने में नाकाम है। प्रदेष के मुख्यमंत्री नौजवानों को चुनाव के समय बेरोजगारी भत्ता व लैपटाॅप देने का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। अभी अभी बेरोजगार षिक्षकोें से भारी भरकम फीस के रूप में सरकार ने करोड़ों रूपया वसूली की। सरकार की लापरवाही से मामला कोर्ट में लग्बित है जिसका खामियाजा प्रदेष के बेरोजगार षिक्षकों पर पड़ रहा है साथ ही साथ करोड़ों बच्चे षिक्षा के अधिकार से वंचित हो रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सपा सरकार के मंत्री लड़ रहे है और जनता परेशान हो रही है

Posted on 19 February 2013 by admin

लखनऊ 18 फरवरी 2013

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सपा सरकार के मंत्री लड़ रहे है और जनता परेशान हो रही है। भाजपा प्रवक्ता एवं सदस्य विधानपरिषद हृदयनारायण दीक्षित ने कृषि मंत्री व कृषि राज्यमंत्री के आरोप प्रत्यारोप को सपा सरकार की विफलता बताया और कहा कि जब एक ही विभाग के मंत्रियों में भी सम्बादहीनता है, तो मंत्रिपरिषद के शेष मंत्रियों के बीच के तनाव व प्रतिस्पर्धा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता हे। कृषि राज्य मंत्री ने मंत्री के विरूद्ध आवाज उठाई है। इस बात को दो सप्ताह हो गये। लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई हस्तक्षेप नही किया। इस लाचारी की आखिरकार कोई वजह तो होगी। मुख्यमंत्री को इसकी वजह बतानी चाहिए।
श्री दीक्षित ने कहा कि कुम्भ के आयोजन में अनेक सरकारी विभागों के समन्वय की जरूरत थी। मंत्रियों में परस्पर तालमेल न होने के कारण ही तमाम अव्यवस्थाएं हुई और भारी हादसा हुआ। मेले के इंचार्ज आजम खां से भी बाकी मंत्रियों और विभागों का समन्वय नही था। सरकार ने कुम्भ हादसे की जांच अध्यक्ष राजस्व परिषद से कराने की घोषणा की। भाजपा ने हाईकोर्ट के सेवारत न्यायाधीश से जांच की मांग की। सरकार ने निर्णय पलटा, अब सेवानिवृत्त जज से जांच की घोषणा हुई है। सरकार में मतैक्य नही है। निर्णय जल्दबाजी मे लिए जाते है और जल्दबाजी में ही पलट दिए जाते है। मंत्रिपरिषद मे एकता का अभाव साफ दिखाई पड़ रहा है।
श्री दीक्षित ने कहा कि सपा सरकार तमाम अन्तर्विरोधों से गुजर रही है। सपा के नेता सरकार को चुनावी मशीन बना चुके है। सरकार ने एक साल के भीतर ही दो बार ”स्थानांतरण महापर्व ” मनाया है। सरकार और नौकरशाही का द्वन्द्व और तनाव सार्वजनिक हो चुका है। सपा प्रमुख, मुख्यमंत्री और कई मंत्री अधिकारियों को सार्वजनिक चेतावनी दे चुके है। सरकार एक साल के भीतर ही सभी मोर्चो पर असफ हो गयी है। जो सरकार अपने मंत्रियों में भी समन्वय नही बना सकती। उसे सत्ता चलाने का कोई अधिकार नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in