Archive | राज्य

प्रमुख सचिव के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद जांच की टीम की वापस

Posted on 02 March 2013 by admin

हरदोई प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच टीम अपनी जांच पूरी करके शासन को लेने के लिए वापस लौट गई। जांच टीम प्रमुख सचिव के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा उनके निदेशक की अनुमति से आई थी। टीम के दो सदस्य बुधवार एवं शुक्रवार को सम्बन्धित शिकायतों का पूरा ब्यौरा तलब किया। जिसमें वर्तमान एवं पूर्व बीएसए एवं सम्बन्धित लेखाधिकारी के प्रकरण अभिलेखों का ज्यादा हवाला रहा। जांच टीम द्वारा किसी भी शिकायतकर्ता या विभाग अधिकारी या डीसी द्वारा कोई भी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश नहीं की गई। जांच टीम पर प्रश्न लगाकर नेशनल यूथ पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मणिक लाल अग्निहोत्री ने शिक्षा मंत्री को फैक्स सभी योजनाओं में भारी गोलमाल का आरोप लगाकर इस जांच टीम के औचित्य को ही नकार दिया। उन्होने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय योजना मंे आधा रूपया विद्यालयों के टूर के नाम पर दिया गया। बांकी का रूपया विभागीय अधिकारियो की जेबों में गयां जांच टीम ने निष्पक्षता से कोई भी जांच नहीं की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लम्बित शिकायतों की सूची जारी 15 दिनों मंे किया जाए इनका निपटारा:

Posted on 02 March 2013 by admin

जिलाधिकारी- हरदोई, डीएम आनन्द कुमार द्विवेदी द्वारा लोकवाणी, तहसील दिवस या शासन को दिए गए सभी शिकायत पत्रों का निपटारा 15 दिनो के अन्दर अधिकारियों को करने के निर्देश दिए। आदेश तहसीलों के सभी एसडीएम थानाध्यक्ष एवं मातहतों को निर्गत करते हुए कहा गया जिनमें बेसिक शिक्षा विभाग की सबसे ज्यादा 355, जिला विद्यालय निरीक्षक की 213, एसडीएम सण्डीला 167, एसडीएम शाहाबाद की 152, परियोजना निदेशक डीआरडीए की 196, तहसील सदर 111, तहसील बिलग्राम 118, विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय 134 अवध ग्रामीण बैंक की 193 शिकायतें लम्बित है। बैठक मंे परियोजना निदेशक एव ंविद्युत विभाग की डीएम द्वारा कड़ी फटकार लगाई गई। इनमें सबसे ऊपर शिकायतें डेढ़ से दो साल पुरानी बताई गई। बेसिक शिक्षा विभाग में बीएसए को शिकायतों का निपटारा करने हेतु एबीएसए को साथ में लेने के लिए कहा गया। बैठक में नगर मजिस्टेªट अशोक शुक्ला सहित सभी विभागाध्यक्ष शामिल रहे। एक अन्य उद्योग श्रम बंधु की बैठक में व्यापारियों की सभी समस्याओं को त्वरित ढंग से निपटाने के लिए विद्युत विभाग एवं लोकनिर्माण विभाग के पेंच कसे गए। यहां पर विद्युत कनेक्शन एवं जल निकासी मंडी समिति का मुद्दा छाया रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु

Posted on 02 March 2013 by admin

जनपद संतरविदासनगर/थाना भदोही
दिनांक 01-03-13 को थाना भदोही क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम हरियाॅव के पास ट्रक नं0 यूपी-70एम-9655 ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पर सवार श्री हाफिज जमाल उम्र 45 वर्ष निवासी लक्ष्मण पट्टी थाना ज्ञानपुर जनपद संतरविदासनगर, 2-श्री राम प्रकाश विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी हरियाॅव थाना भदोही जनपद संतरविदासनगर की मृत्यु हो गयी । इस संबंध में थाना भदोही पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दो बाल श्रमिक मुक्त

Posted on 02 March 2013 by admin

दिनांक 28.02.13 को प्रभारी एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा थाना कर्नलगंज व थाना शिवकुटी से 02 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया तथा दोनों बाल श्रमिकों को चाइल्ड लाइन, इलाहाबाद के सुपुर्द किया गया।

मुक्त बाल श्रमिक
1.    आफताब उम्र 10 वर्ष पुत्र श्री अच्छे बाबू, निवासी शिलाखाना, जनपद इलाहाबाद।
2.    राजदेव उम्र 13 वर्ष पुत्र श्री लक्ष्मी शर्मा अस्थाई पता स्वराजनगर, थाना शिवकुटी,     जनपद इलाहाबाद स्थाई पता ग्राम बलाट, जिला मधुबनी, बिहार।

इस संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत सेवा दल कम्प्यूटराइज्ड खोया-पाया केन्द्र ने लगभग एक लाख लोगों को मिलवाया

Posted on 02 March 2013 by admin

1 मार्च

कुंभ मेला क्षेत्र में स्थापित खोया-पाया केन्द्रों का भूले-भटके श्रद्धालुओं को मिलवाने में अहम योगदान रहा। मेला क्षेत्र में सेक्टर नम्बर 4 त्रिवेणी मार्ग स्थित भारत सेवा दल, खोया-पाया केन्द्र द्वारा 28 फरवरी तक लगभग 1 लाख 65 हज़ार लोगों को मिलवाया जा चुका है, जो संगम में स्नान करने आये थे और अपने परिजनों से बिछड़ गये। इसमें 179 बच्चे भी शामिल है। भारत सेवा दल के संस्थापक राजाराम पाण्डेय ने बताया कि मेला प्रशासन के सहयोग और गंगा मां की कृपा से मेरे संस्थान द्वारा सन् 1946 से माघी मेला, अर्द्धकुंभ और महाकंुंभ में भूले-भटके श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलवाने का काम किया जा रहा है। जिसमें 56 माघ मेला, 07 अर्द्धकुंभ और इस महाकंुभ को लेकर 06 महाकुंभ शामिल है। तब से लेकर अब तक लगभग 12 लाख भूले-भटके लोगों को मिलवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस बार के महाकंुभ में श्रद्धालुुओं की भीड़ ज्यादा होने की वजह से भारी संख्या में लोग अपने परिजनों से बिछड़ गये। बिछड़े हुए लोगों में लगभग 1 लाख 65 हज़ार लोग भारत सेवा दल खोया-पाया केन्द्र आएं। जिनको एनाउंसमेन्ट के जरिये मिलवाने का काम किया गया। इसमें कुछ लोग ऐसे भी थे जो 10 से 15 दिन बाद अपने परिजानों से मिल पाये। आमावस्या के बाद में 70 लागों को टेªन के जरिये उनके गंतव्य तक भेजा गया। अभी भी 30 से 40 लोग जो अपने परिजनों से नहीं मिल पाये हैं उनको मिलवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
कुंभ मेला क्षेत्र में भूले-भटके लोगों को मिलवाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा भी लगभग 20 हजार बिछड़ों को अपनों से मिलवाया गया, वहीं 06 कम्प्यूटराइज खोया-पाया केन्द्र स्थापित किये गये गये है। कम्प्यूटराइज खोया-पाया केन्द्र के संचालक, डाटानेट टेक्नाॅलाजी के निदेषक श्री धनन्जय सिंह ने बताया कि अब तक कम्प्यूटराइज खोया-पाया केन्द्र के जरिये 28 फरवरी तक लगभग 31 हज़ार भूले-भटके लोगों को मिलवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटराइज खोया-पाया केन्द्र पर इंटरनेट के जरिये भूले-भटके लोगों की तस्वीर और नाम, पता, सम्पर्क सूत्र आदि कम्प्यूटर में लोड कर दिया जाता है, जो मेला क्षेत्र में लगी एलसीडी स्क्रिन पर दिखाई देता है। इससे उसकी पहचान करके लोग आसानी से मिल जाते है। मेले में सिविल डिफेन्स द्वारा तथा स्व0 श्रीमती बहुगुणा सेवा स्मृति द्वारा भी हजारों भूले-भटके महिलाओं, बच्चों को उनके परिवारों से मिलवाया गया।
इन दोनों केन्द्रों द्वारा अभी भूले भटके लोगों को मिलाने का काम निरन्तर चल रहा है जो आगामी 10 मार्च तक चलता रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महाकंुभ का संगम भारतीय संस्कृति का संगम रहा।

Posted on 02 March 2013 by admin

1 मार्च

कुंभ मेला केवल भक्ति, आस्था, अध्यात्म और दर्शन का ही संगम नहीं रहा बल्कि यह कई अन्य विधाओं खान पान, वेशभूशा, रहन-सहन आदि सहित भारतीय संस्कृति और सभ्यता का संगम रहा। इन तीनों नदियों के समागम स्थल पर वास्तव में जो संगम देखने को मिला है उससे भारतीय संस्कृति की छवि प्रदर्षित हुई है। इस समागम स्थल की रेती पर देश-विदेश से आये लोगों का रहन-सहन, खान-पान, वेशभूशा, संस्कृति, कलाकृति आदि का जो मिलन होता है उससे सही मायने में नदियों के समागम स्थल पर संगम को सम्पूर्ण भारत का संगम कहा जा सकता है।
इस संगम नगरी में विभिन्न भाषाओं का संगम रहा। कंुभ में लगे विभिन्न तम्बुओं में विभिन्न प्रांतों के लोग एक साथ रहते थे, एक साथ स्नान करते थे और खान-पान, रहन-सहन भी साथ-साथ रहा। देश के कोने-कोने से आये विभिन्न धर्माचार्यो, संतों के अखाड़ों, धर्म स्थलों में भी लोगों का संगम देखने को मिला।
मेले में छोटे कारोबार की शक्ल लिए कलाकृतियों का संगम भी कुंभ मेला-2013 में एक से बढ़कर एक अद्भूत छटा देखने को मिलती रही। प्रदेश के इस प्रमुख शहर इलाहाबाद में देश के विभिन्न प्रांतों से आये व्यापारी अपने प्रांतो के मशहूर चीजें को बिक्रय व प्रदर्शन हेतु लाये थे, राजस्थान और असम में लकड़ी से बनी कलाकृतियों में ऊँट, हाथी, ताजमहल, कई तरह के घर, दिलकश जूतियाँ, नागरे, कई रंग के सिंदूर, और अन्य तरह की मनमोहक वस्तुए अपनी रंग बिखेर रहें है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वाेत्तर भारत की परम्परागत विभिन्न वस्तुओं की झलक का संगम देखने को मिला। इसके साथ ही साथ मेले में खूबसुरत कश्मीरी शाॅल, चादरें, कारपेट, पाशमीना शाॅल, रजाई और भी कई वस्तुएं कशमीर घाटी की कलाओं का प्रसार भी कर रही है। वहीं नागालैण्ड की मूंगा सिल्क साड़ी व कपड़े मेले में अपनी पहचान बनाये रखा।
खान पान के संगम में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति के लिए मशहूर भारतीय खान-पान का भी संगम इस महाकंुभ में देखने को मिल रहा है। चूंकि इस कुंभ मेले में विदेश व देश के विभिन्न प्रांतों से भक्त, श्रद्धालु और सैलानी आये। जिनका खान-पान विभिन्न प्रकार का होता है जैसे महाराष्ट्र के लोगों को पाव-भाजी तथा महाराष्ट्रीयन खान-पान, भेलपूरी, दक्षिण भारत के से आये लोगों को उत्पम, ढोसा, इटली, साम्भर और अन्य दक्षिण भारतीय व्यंजन खाते हुए देखे जा सकते हंै। गुजरात से आये लोग ढोकला, पोहा, श्री खण्ड, दाल ढोकला व दाल पराठा आदि खाते हूए देखे गये। इसे पूूर्वोत्तर के प्रांतों से आये लोग भी खाते थे। साथ ही साथ पूर्वांचल की दाल बाटी, लिट्टी चोखा आदि भी देष विदेष से आये पर्यटक, श्रद्धालु/स्नानार्थी चाव से खा रहे थे। यह संगम नगरी भारतीय व्यंजनों की संगम नगरी रही है।
वेशभूषा का संगम प्रयाग राज इलाहाबाद मंे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले में वेषभूषा का जो संगम देखने को मिल रहा था वो भी अपने आप में अद्भूत संगम था। यहां देश  विदेश  के विभिन्न प्रांतों से आये लोग अपने पारम्परिक वेषभूषा में आये थे और यहां पर आकर अन्य प्रांतों की वेशभूषा को भी अपना कर उन प्रांतों के लोगों के साथ घुल मिलकर उन प्रांतों की संस्कृति खान पान, वेशभूशा, रहन-सहन आदि की विषेषता को भी जाना। इस कुंभ में कई गृहस्थों द्वारा आपसी वैवाहिक रिष्ते भी बनाये गये हैं। महाकंुभ का यह संगम भारतीय संस्कृति, रहन-सहन, वेषभूषा की एक नमूना सभी के सामने पेष किया। जो कि पूरे विष्व में अन्य किसी जगह पर देखने को नहीं मिलता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रेलवे स्टेशन पर स्थापित होगा वाटर प्लांट

Posted on 02 March 2013 by admin

इलाहाबाद  1मार्च

रेलवे स्टेशन पर वाटर प्लांट स्थापित किया जायेगा जिसके कारण यात्रियों कों पीने के पानी एवं गाडियों में पानी भरने की सुविधा हो जायेगी। कार्य प्रारम्भ करने के लिये एक करोड की धनराशि प्रदान की गयी है वाटर प्लांट की लागत 7,49 करोड आंकी गयी है। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों के पानी की समास्या हल होती नजर आ रही है क्योकि रेलवे बोर्ड ने जंक्शन में वाटर प्लांट की मंजूरी दे दी है साथ ही एक करोड रूपये भी प्रदान कर दिये गये है। स्टेशन से गुजरने वाली गाडियों में पानी भरने की भी समाधान हो जायेगा वाटर प्लांट के लग जाने से जहां एक ओर प्लेटफार्म सहित पूरे स्टेशन परिसर में पीने के पानी की आपूर्ति की जायेगी। इलाहाबाद से गुजरने वाली गाडियों में पानी भरने की सुविधा हो जायेगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मे अपराधी जनता को त्राहिमाह बोलवा रहे है

Posted on 02 March 2013 by admin

सुलतानपुर १ मार्च ।
जनपद मे अपराधी जनता को त्राहिमाह बोलवा रहे है और शिकायतियों को पुलिस लाठीयों से पीट रही है । आखिर यह कैसी जनता की सरकार है और कैसे है प्रदेश सरकार के मुखिया जिन्हे फुर्सत नही जनता की फरियाद सुनने देखने और पढने की ।
हैरत है कि मुख्यमंत्री ने विपक्ष के हो हल्ले पर पूरे प्रदेश मे प्रशासनिक फेरबदल तो कर दिया और सोचा कि जिलो की जनता अब अपराधियों के खौफ और कारनामो से मुक्ति पा जायेगी और सपा मुखिया मुलायम सिंह के मिशन २०१४ को विधानसभा चुनाव के माफिक मनचाही व आशातीत सफलता मिल जायेगी या लैपटाप व टेबलेट वाले वोटर अथवा पढे बेटियां बढे बेटिंया का तीस हजार पाकर २०१४ मे साईकिल पर बैंठ जायेगी । तो यह मात्र दिवा स्वप्न है ।
चूंकि जिले की पुलिस अपराधियो की हमराह हो चली है न लैपटाप बचेगा न बेरोजगारी भत्त्ता न विद्याधन अगर यही हाल रहा तो सरेराह दिन दहाडे अपराधी थाने के दरोगा जी को जयहिन्द बोलते हुए जनता को लूटने लगेगें । हालात बयां करने जब कोई फरियादी पूर्व की भांति पुलिस कप्तान किरण एस व सीओ वी०पी०सिंह के पास जायेगा तो उसे खदेड खदेड कर नगर कोतवाल जितेन्द्र गिरि पहले लाठियो से पीटेगें और मनचाही धाराओं मे जेल भेज देगे या रात के अंधेरे मे इन्काउंटर कर देगें । फिर भी हमारे लोहिया समर्थक मुखिया चैन की वंशी बजाते मिलेगें ।
एक नजर जनपद के अखबारो पर डाल ले ते स्वयं हालात देखकर मुख्यमंत्री पद तक छोड देते मगर शायद जनता धोखा खा चुकी है और सुधरने में २०१४ का वेसब्र्री से इंतजार कर रही है । बीते पखवारे भर मे पूरे जनपद मे शायद ही कोई दिन रहा हो जब अपराधियों ने मुख्यमंत्री के कानून व्यवस्था को आईना न दिखाया हो । १७ फरवरी कूडेभार मे गौतम गुप्ता पुत्र गंगाराम निवासी अहलादपुर की हत्या, १७ फरवरी को गोसाईगंज मे मंदिर मे चोरी, १८ फरवरी कोतवाली देहात मे राम कृपाल का जनरेटर चोरी, १९ फरवरी कादीपुर के हमजापुर मे स्कूल मे चोरी, २२ फरवरी गोसाईगंज के कटका कोहरईया मे किरन की दहेज हत्या, २२ फरवरी को शास्त्रीनगर में रमेश चैरसिया के घर ५० हजार की चोरी वो भी चैकी के बगल, २२ फरवरी कादीपुर के वकील राणाप्रताप के घर लाखाो की चोरी, २४ फरवरी दोस्तपुर के एक गांव मे विधवा से दुराचार, २४ फरवरी जयसिंहपुर निवासी जयकरण तिवारी के साथ छिनैती, २५ फरवरी कुडवार के मडरा निवासी दलित के पुत्र की हत्या शव कुंए में मिला, २६ फरवरी कुडवार के दुर्गा मंदिर मे दानपात्र की चोरी, २७ फरवरी कुडवार के घरावां निवासी वलीम को तमंचे की नोक पर सरेबाजार लूट । मगर फिर भी जिले में पुलिस फरियादियों को तो पीट रही है और अपराधियों को सैल्यूट दाग रही है । जय हो समाजवाद ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकार एशोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

Posted on 02 March 2013 by admin

सुलतानपुर १ मार्च ।
पत्रकार एशोसिएशन की मासिक बैठक नगर के प्रेस क्लब में डा० अवधेश शुक्ला की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । बैठक में आगामी ३० माई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एशोसिएशन द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यव्रहृम की रुप रेखा एवं रणनीति तय की गयी ।
महासचिव जीतेन्द्र श्रीवास्तव ने वरिष्ठ सदस्य इम्तियाज रिजवी को संगठन का कोषाध्यक्ष बनाये गये तथा संजय श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी एवं अनुराग द्विवेदी को संगठन सचिव पद का दायित्व देने के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उपस्थित सदस्यों की सहमति पर अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने उक्त पदो का उन्हे जिम्मेदाी सौपी ।
संगठन सचिव ने आगामी ३१ मार्च को मासिक बैठक मे सभी सदस्यो को उनकी दो फोटो, बायोडाटा, तथा सदस्यता शुल्क अनिवार्य रुप से उपस्थित होकर जमा करवाले के निर्देश दिये । बैठक में उपाध्यक्ष अम्बरीश मिश्रा, परविन्द्र शर्मा, रबि दूबे, सर्वेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, रामनारायन चैरसिया, राकेश पाठक, दीपक मिश्रा सहित दर्जनो पत्रकार उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धनपतगंज क्षेत्र पशु तश्करो क अपना अडडा बना

Posted on 02 March 2013 by admin

सुलतानपुर कार्यालय

धनपतगंज सुलतानपुर १ मार्च ।
थाना कूडेभार का चैकी क्षेत्र धनपतगंज पशु तश्करो के लिए मुफीद साबित हो रहा है । गरीबो का ढाल बनाकर चलाये जा रहे इस गोरखधंधे से जहां तस्कर रातो रात धनाडय होते जा रहे है वही पुलिस की लापरवाही से निरन्तर फल फूल रहा यह गोरखधंधा समाज के अमन चैन के लिए खतरा बनता जा रहा है ।
जनपद फैजाबाद व सुलतानपुर की सीमा क्षेत्र होने के कारण पशु तश्करो ने धनपतगंज क्षेत्र को अपना अडडा बना लिया है । बेखौफ चल रहे इस धंधे से अमन चैन का खतरा उत्पन्न हो गया है । वही पुलिस का बरदहस्त होने से समाज मे आव्रहृोश है । पुलिस अधिकारियों की लापरवाही कहे या व्यवसायी करण कहें समाज व सरकार की बदनामी तय है । हरौरा वरासिन मार्ग हो अथवा क्षेत्र से गुजरी शारदा सहायक नहरो की पटरियां पशु तश्करो का राजमार्ग घोषित हो चुका है ।
सूत्र बताते है कि इनके कार्य करने का तरीका यह है कि ये पशुओ को लाने ले जाने के लिए छोटे बच्चो और महिलाओं को भी सौ दौ सौ के लोभ मे जानवरो की रस्सियां थमा देते है जिससे कोई जान न सके यही नही पशु व्यवसायी दिन भर पशुओं की खरीददारी औने पौने दामो मे कर गांवो के गरीब आबादी वाले गांव मे जानवरो को अपने आदमियों के यहां दिन मे बधंवा देते है और दो तीन एजेन्टो को अलग अलग गांव मे पशुओं की देख रेख के लिए लगा दिया जाता है और सप्ताह मे एक निश्चित स्थानो पर जानवरो को पहुचाने की जिम्मेदारी रखवाले परिवार की होती है और तो और बाजारो मे भेजने के अलावा ये व्यवसायी गाय भैंस के कटे मांस क्षेत्र के कुछ चिन्हित गांवो में भेजे जाते है, ये आम चर्चा है ।
आव्रहृोष यह है कि क्षेत्र में पुलिस हरे पेडो पर सख्ती से नजर रखकर उनकी पेडी वसूलने के चक्कर में ऐसे गैर कानून कार्यो मे मूक दर्शक बनी रहती है जिसे क्षेत्र मे सामाजिक सदभाव बिगडने के आन्देशे से कभी इन्कार नही किया जा सकता है । भाजपा के पूर्व जिलामंत्री डा० बलिराम मिश्रा, एड० राजेन्द्र पाण्डेय तथा राजमणि पाण्डेय समेत विभिन्न नेताओं ने इस अवैध धंध्े को लेकर चिंता जाहिर करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in