Archive | राज्य

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिये माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कसी कमर

Posted on 08 March 2013 by admin

07 मार्च       माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ0प्र0 2013 की हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक संग अन्य अधिकारियों ने एक बैठक के दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और और इस बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचिता बनाये रखने पर विशेष बल दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासनदेश को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने का पूर्ण उत्तरदायित्व केन्द्र व्यवस्थापकों पर है। कहा कि जिन व्यक्तियों की ड्यूटी लगायी जाय तथा ऐसे व्यक्ति केन्द्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षक कार्य हेतु सौंपे गये दायित्व का निर्वहन करने में आनाकानी करे तथा जानबूझकर अनुपस्थित हो तो ऐसे व्यक्तियों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाय। आगे कहा कि इस दौरान मोबाइल पर प्रतिबन्ध रहेगा और केवल केन्द्र व्यवस्थापक ‘साइलेन्ट‘ मोड में अपना मोबाइल रखेंगें, जिससे इमरजेंसी में आवश्यकता पड़ने पर काल कर सकें। परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरी सहायता प्रदान की जायेगी।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी को आश्वासन दिया कि यदि कहीं कोई नकल माफिया नकल कराने की कोशिश करता है तो इसके लिए सभी को थानों का नंबर दिया जायेगा, जिससे सम्पर्क कर सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर मुझे या जिला विद्यालय निरीक्षक तथा अपने उप जिला मजिस्ट्रेट को फोन से अवगत करा सकते हैं। कहा कि नकल कराने वालों को सीधे छः महीने के लिए अन्दर किया जायेगा। एडीएम प्रशासन ने कहा कि कहीं-कहीं पर केन्द्र व्यवस्थापक या कक्ष निरीक्षक स्वतः नकल कराते हैं और पकड़े जाने पर दुहाई देते हैं। इस बार यदि कहीं नकल करते पाया जायेगा तो उनको भी जिम्मेदार माना जायेगा। इसलिए आवश्यक है कि मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों की कायदे से चेकिंग करने के उपरान्त ही अन्दर जाने दें।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस दौरान सभी के प्रश्नों का जवाब भी दिया। अंत में पत्रकारों के बारे में पूछने पर कहा कि पत्रकारों का प्रवेश निषेध रहेगा। जिला सूचना कार्यालय से जिसका पास होगा वही अंदर जा सकेगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा नगर पुलिस अधीक्षक, एडीएम प्रशासन तथा कोरांव, मेजा, बारा के एसडीएम सहित शिक्षा विभाग संबंधित लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान एक प्रधानाचार्य ने कहा कि जब दबंगों का कहर टूटता है तो हम सभी भय से कांपने लगते हैं और हमारी सुरक्षा के लिए कोई नहीं आता। इस पर सभी अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया अवश्य परन्तु यह कड़ुवा सच है कि घटना घटित होने पर पुलिस कई घंटे बाद ही पहुंचती है, या यह कह दिया जाता है कि मौके पर पुलिस फोर्स नहीं थी।एक प्रधानाचार्य ने पत्रकारों के प्रवेश के बारे में पूछा तो जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि कोई भी पत्रकार परीक्षा के दौरान अंदर नहीं जायेगा। इस पर दूसरे प्रधानाचार्य ने कहा कि पत्रकार ही सही मायने में हो रही घटनाओं को छापते हैं, यदि उन पर प्रतिबंध रहेगा तो मामला कैसे उजागर होगा। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जिसके पास जिला सूचना कार्यालय का पास रहेगा वह प्रवेश कर सकता है। इस पर वह चुप हो गये। बहरहाल जिला विद्यालय निरीक्षक ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश से अवगत करा दिया, परन्तु होने वाली परीक्षाओं में क्या नकल माफियाओं पर अंकुश लग सकेगा

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुंभ मेले में खर्च रुपये को आयुक्त ने 25 विभागों से मांगा विवरण

Posted on 08 March 2013 by admin

7 मार्च      कुंभ मेला का आयोजन के लिए शासन द्वारा 25 विभागों को कुल 3623592010 रुपये धनराशि अवमुक्त की गयी थी। मण्डलायुक्त देवेश चतुर्वेदी ने गत दिवस संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा आवंटित धनराशि के सापेक्ष धनराशि व्यय की गयी है उनकी अद्यावधिक स्थिति एवं भौतिक सत्यापन का पूर्ण विवरण बनाकर तत्काल दें। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला में विभिन्न मदों में खर्च किये गये धनराशि एवं कार्याें का विवरण प्रमाण सहित प्रस्तुत करें।
बैठक में आयुक्त ने पाया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों, पटरियों, चकर्ड प्लेटों आदि के लिए रु0 60.53 करोड़, सिंचाई विभाग को 7.23 करोड़, उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड को 14.26 करोड़, राज्य सड़क परिवहन निगम को 12.29 करोड़, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (पराग) को 4.50 करोड़, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को 11.25 करोड़, आवास विकास परिषद को 14 लाख, पर्यटन सी0एन0डी0एस0 यूनिट-10 (उत्तर प्रदेश जल निगम) को 11.34 करोड़, वन विभाग को 1.57 करोड़, उद्यान विभाग को 58.26 लाख, आयुर्वेदिक विभाग को 33.38 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 48.70 करोड़, होम्योपैथिक विभाग को 50 लाख, उ0प्र0 जल निगम को 55.30 करोड़, गंगा प्रदूषण विभाग को 6.34 करोड़, नगर पंचायत झूंसी को 3.92 करोड़, इलाहाबाद प्राधिकरण को 3.94 करोड़, नगर निगम को 90.90 करोड़, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को 32 लाख, मण्डलायुक्त कार्यालय 9.96 लाख, पर्यटन विभाग को 2.69 करोड़, पुलिस विभाग को 10.23 करोड़, मेडिकल कालेज को 4.75 करोड़, कुंभ मेला प्रषासन को 9.90 करोड़, संस्कृति विभाग को 70 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। बैठक में आयुक्त ने पाया कि अभी कुछ विभागों की धनराशि अवशेष है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि वे अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय/समर्पण धनराशि व कार्य आदि के संबंध में तत्काल रिपोर्ट दें। बैठक में मेलाधिकारी मणि प्रसाद मिश्र सहित सभी विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आवासीय विद्यालयों का निर्माण दस दिनों में, नही तो एफआईआर

Posted on 08 March 2013 by admin

7 मार्च    कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय 20 विद्यालय का निर्माण जिले मे ंहोना था पर 20 के सापेक्ष 17 विद्यालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तीन विद्यायल का निर्माण अपूर्ण है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जातते हुए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को शो काज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी राजशेखर ने कार्यदायी संस्था के प्रंबन्धक की क्लास लेते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दस दिन के अन्दर कार्यदायी संस्था ने विद्यालय के निर्माण का कार्य पूरा नही किया तो एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी और उनके खिलाफ विधिक काररवाई भी होगी। जिलाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था मे ंसुधार लाने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारियों पर लगाम कसने की काररवाई करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी राजशेखर ने प्रत्येक खण्ड शिक्षा अधिकारी को हर महीने कम से कम 40 विद्यालयों का निरीक्षण करने और निरीक्षण की फोटोग्राफ सहित रिर्पोट देने का निर्देश बीएसए को दिया । जिलाधिकारी विकास से जुडे जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विद्यालयो ंमें किताबों के वितरण का सत्यापन उपजिलाधिकारियों से कराकर रिर्पोट तलब किया है। समग्र गांव में बाउन्ड्री वाल और गेट को प्रथामिकता के आधार पर विद्यालयों में तत्काल लगवाये जाने का निर्देश बीएसए को दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विश्व महिला दिवस आज, निकाली रैली

Posted on 08 March 2013 by admin

edited-alld-7-mrach-17 मार्च  विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को सिविल लाइन क्षेत्र मे सैकडों महिलाओं ने एक रैली निकाली। महिलाओं ने अपने हाथों में तरह-तरह के स्लोगन लिखे हुये तख्तियां लिये हुयी थी। और अपने अधिकार स्वरूप उके नारेबाजी करती हुयी महात्मा गंाधी मार्ग पत्थर गिरिजाघर से लेकर सुभाष चैराहे तक गयीं। बाद में महिलाओं ने वहां पहुंचकर एक सभा भी की। वहीं आज महिला दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज जन कल्याण समिति के तत्वाधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व महिला दिवस पर महिला सम्मेलन आज अपरान्ह 2 बजे से ममता गार्डेन चक निरातुल चैफटका मे ंआयोजित किया जायेगा। जिसमें महिला प्रभारी श्रीमती कुसुमलता आर्य व श्रीमती मालती आर्य द्वारा किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकार महासंघ के इलाहाबाद केंद्रीय कार्यालय में नगर व ग्रामीण पत्रकारों की एक बैठक ।

Posted on 07 March 2013 by admin

भारतीय राष्ट्रªीय पत्रकार महासंघ के इलाहाबाद केंद्रीय कार्यालय में नगर व ग्रामीण पत्रकारों की एक बैठक हुई जिसमें विभिन्न जनपदों से आये पत्रकारों ने इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया कि प्रदेश भर में पत्रकारों का उत्पीत्रडन हो रहा है और शासन प्रशासन इस सम्बंध में चुप्पी मारे बैठा है।पत्रकारों ने कहा कि इलाहाबाद, सुल्तानपुर, जौनपुर, राय बरेली, कौशाम्बी आदि जिलों में पत्रकारों के साथ बर्बर पुलिसिया बर्ताव, कैमरा तोत्रडने तथा मारपीट की घटनायें आम होती जा रही है जो गलत है।सी पत्रकारों  ने इसकी निंदा की व प्रदेश सरकार से मांग रखी कि मुख्यमंत्री इस ओर ध्यान दें और पत्रकारों को स्वतंत्रता पूर्वक कार्य करने दें क्योंकि पत्रकार समाज व देश का आइना है। हमेशा सच को सच बनाये रखने का जोखिम उठाता है उसमें पुलिस को मदद करनी चाहिये लेकिन कई जनपदों में पुलिस के बर्बर व्यवहार से उŸार प्रदेश का पत्रकार आक्रोशित है यदि सरकार ध्यान नही देती तो आंदोलन की राह पकत्रडने के लिए पत्रकार महासंघ मजबूर होंगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 बी0पी0 उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीत्रडन के खिलाफ आवाज उठानी जरूरी है। वैसे हमारा संगठन इसे सुलझाने में प्रयासरत है जल्द ही सुधार आयेगा हम सीधे सम्बंधित विभागों व प्रदेश सरकार से इसकी शिकायत कर चुके हैं आगे भी प्रयास जारी है यदि इसमें परिवर्तन न हुआ तो हमें संगठित होकर समाज हित राष्ट्र हित व पत्रकारों के मान सम्मान व स्वािमान के लिए आंदोलन करना पत्रड सकता है जिसके लिए हमें सदैव तैयार रहना होगा।
बैठक में प्रमुख रूप से डा. बी0पी0 उपाध्याय, श्याम सुंदर सिंह पटेल, विजय चितौरी, राम खेलावन पटेल, सुभाष मिश्रा, विजय विद्रोही, शतीश कुमार गुप्ता,  जगदम्बा शुक्ल, कुसुमलता, नीतू सिंह, संगीता श्रीवास्तव, मोनी , राम मूर्ति मिश्र, नरेश गौत्रड, के0 के0 गिरी, विवेक बाजपेयी,जिया सिद्दकी, धीरेंद्र केशरवानी, गोपी केशरवानी, रमाकांत त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी, कुलदीप चैधरी, मुनेश कुमार मिश्र, ध्रुव सिंह, लाल बहादुर मधुर, देवेंद्र शर्मा आदि लोगों ने अपने विचार रखे जिसमें अन्य जनपदों के भी पत्रकार बंधु शामिल रहे। महासंघ की आगामी विशेष बैठक 17 मार्च को कंपनी बाग स्थित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के पास दोपहर 12.00 बजे से बुलाई गयी है जिसमें हम अपनी आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगें। और साथ ही 31 मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह की रूपरेखा बनाई जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चेचक की बीमारी से बचाव का टीकाकरण अभियान ।

Posted on 07 March 2013 by admin

सुलतानपुर ६ मार्च ।  आगामी ११ मार्च से सरकार ने चेचक की बीमारी से बचाव का टीकाकरण कराने का अभियान छेड़ रहा है जिसमें ९ माह से १० वर्ष तक के बच्चों को उनके विद्यालय, घर दृघर एवं गांव गांव जाकर वैक्सीन लगाई जायेगी ।
पांच चरणों में सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम में सुलतानपुर को तीसरे चरण मे रखा गया है यहां ११ मार्च से ३ सप्ताह तक एन०एन०एम० और आशा बहुओ की मदद से घर-घर जाकर बच्चो को चेचक से बचाव का टीका लगाया जायेगा । यह जानकारी डिप्टी सी०एम०ओ० डा० उमेश गुलाटी ने दी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पत्रकारो से वार्ता के दौरान डा० गुलाटी ने बताया कि यह एक वाइरस से फैलने वाली बीमारी है जो ९ माह से १० वर्ष तक के बच्चो को अधिकांशतरू होती है । इस बीमारी से प्रतिवर्ष लगभग १० लाख बच्चे काल के गाल मे समा जाते है । इसके लक्षणो के बारे मे बताते हुए उन्होने कहा कि इस बीमारी मे पीडि़त के चेहरे पर चक्त्त्ते पड़ जाते है, आंख लाल हो जाती है, बुखार आ जाता है और खांसी के साथ साथ जुकाम भी हो जाता है ।
३ हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान मे पहले हफ्ते में स्कूलों तथा उसके बाद गांव गांव तथा घर घर जाकर बच्चो को इसका टीका लगाया जायेगा । बीमारी के बारे में बताते हुए डा० गुलाटी ने बताया कि यह बीमारी शारीरिक रुप से कमजोर और कुपोषित बच्चो को इससे संक्रमित होने की अधिक संभावना होती है । पूरे जनपद मे ३ सदस्यीय कई टीमे गठित की गई है जिसमे ए०एन०एम०, आशा बहू व एक सहायक रहेगा इसके साथ ही साथ एक सुपरवाइजर होगा जो तीन टीमो की जांच करेगा तथा अन्य अधिकारी भी इस अभियान मे शामिल होगे जो समय समय पर जानकारी लेकर टीमो की जांच करते रहेगे ।
डा० गुलाटी ने बताया कि अन्य प्रदेशो की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में इससे संक्रमित बच्चो की संख्या अधिक है । बचाव के बारे में उन्होने कहा कि संक्रमित बच्चे से असंक्रमित बच्चों को थोड़ा बचाकर रखे और इसका टीका अवश्य लगवायें । चेचक होने पर डाक्टर की सलाह लेकर बच्चे को दवाईयां दिलवाएं जिससे इस बीमारी के संव्रहृमण से बचा जा सकता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कफर््यू में 4 घंटे की ढील

Posted on 07 March 2013 by admin

जनपद अम्बेडकरनगर/थाना अलीगंज/कोतवाली टांडा
दिनांक 06-03-13 को कस्बा टांडा में 1200 बजे से 1600 बजे कफर््यू में ढील दी गयी । दोनों थाना क्षेत्रों में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैं । स्थिति नियंत्रण में है । सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम प्रधान की हत्या

Posted on 07 March 2013 by admin

सीतापुर/थाना खैराबाद
दिनांक 06.03.13 को प्रातः थाना खैराबाद पर सूचना मिली कि ग्राम मलुही करईयाॅं के प्रधान श्री भोले पुत्र मिश्रीलाल का शव गाॅंव के बाहर ईंट भटठे के गढढे के पास पड़ा हैं। पुलिस द्वारा मौके पर पहुॅचकर शव को कब्जे में लिया गया । प्रथम दृष्टया शव के ऊपर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। मृतक के नाक से खून बह रहा हैं। मृतक के भाई मुकुन्दे ने बताया कि कल दिनांक 05.03.13 को रात्रि 22.00 बजे किसी दावत में जाने की बात कहकर किसी के साथ गये थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी हैं। विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

छेड़खानी के प्रयास पर पिटाई से लड़के की मृत्यु, लड़की ने जहर खाया

Posted on 07 March 2013 by admin

जनपद सिद्धार्थनगर/थाना बांसी
दिनांक 05/06-03-13 को थाना बांसी क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला बगहवा कोमल में एक 20 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। मोहल्ले का ही सानू नामक लड़का घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा । लड़की द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गये और सानू को मारपीट कर घायल कर दिये ।
सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहंुच कर घायल सानू को गम्भीर अवस्था में जिला
अस्पताल ले जाया गया । जहाॅ पर उसकी मृत्यु हो गयी। उक्त लड़की द्वारा भी कीटनाशक जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। जिसे जिला चिकित्साल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना बांसी पर अभियोग पंजीकृत
कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर एहतियात के तौर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मार्ग दुर्घटना-04 की मृत्यु, 06 लोग घायल

Posted on 07 March 2013 by admin

जनपद एटा/थाना रिजौर
दिनांक 05/06.03.13 को समय 2100 बजे थाना रिजौर क्षेत्रान्तर्गत एक बोलेरो गाड़ी एटा से शिकोहाबाद की ओर जा रही थी। रास्ते में ग्राम सिंहपुर के पास ट्रक से टकरा गयी। जिससे 04 लोगों 1.राहुल उम्र 22 वर्ष, 2.मुनेष उर्फ जैदू उम्र 45 वर्ष, 3.श्रीमती कपूरी देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी रामदास व 4. श्रीमती छोटी उर्फ बिट्टा उम्र 50 वर्ष पत्नी अजन्त सिंह, निवासीगण ग्राम कनौली, थाना
रिजौर, जनपद एटा की मृत्यु हो गयी तथा 06 व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में 03 लोगों को आगरा रैफर किया गया शेष का उपचार जिला चिकित्सालय में हो रहा है। इस संबंध में थाना रिजौर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in