Archive | राज्य

छात्र-छात्राओं द्वारा देखी गई नक्षत्रशाला

Posted on 11 March 2013 by admin

शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिक संचार परिषद की ओर से रफी अहमद इंटर कालेज में नक्षत्रशाला को देखने 100 एवं 150 लोगों का समूह टीचरों के साथ और अवलोकन करने को आया। सौर मण्डल की बारीकियों को प्रशिक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा एवं श्याम किशोर तिवारी द्वारा समझाया गया। प्लेटिनियम के संयोजक धर्मेन्द्र कटियार, प्रमोद कुमार द्विवेदी द्वारा सहयोग दिया गया। जीव विज्ञान प्रवक्ता अखिलेश्वर सिंह , अनुराग ने भी व्यस्था में सहयोग किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई के मंदिरों में गूंज रहा सत्यम, शिवम्, सुन्दरम

Posted on 11 March 2013 by admin

महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्तों का उल्लास भारत के हर शहर की भांति हरदोई जनपद में भी खूब जोर शोर से मनाया गया। प्रत्येक शिव मंदिरों में घण्टा, संखों की ध्वनि के बीच शिव चालीसा, स्त्रोत, आरती भवन, संध्या का आयोजन शिव प्रतिमा पर बेल पुष्प गंगाजल, दूध, मेहदी का चढ़ावा भी चढ़ता देखा गया। पुरूषों की अपेक्ष महिलाओं का वर्चस्व हर मंदिर पर देखने लायक रहा। वंशी नगर स्थित नागेश्वर मंदिर के पुजारी शर्मा प्रत्येक दिन की अपेक्षा आज ज्यादा व्यस्त रहे। अन्य मंदिरों मे कई - कई पुजारी व्यवस्था बनाने में लगे रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई भर में षाति सुरक्षा भयमुक्त की पहले हेतु पुलिस के बूटों की गूंज

Posted on 11 March 2013 by admin

हरदोई पूरे जनपद में षांति, सुरक्षा, भयमुक्त माहौल बनाने हेतु जिला प्रषासन एवं पुलिस प्रषासन फ्लैग मार्च के तहत षाहाबाद, पिहानी, बिलग्राम, साण्डी, मल्लावां, सण्डीला सहित पूरे जनपद में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। ताकि जनता निष्चित होकर महाषिवरात्रि, होली, यूपी बोर्ड परीक्षा, विष्वविद्यालय की परीक्षा सब ठीक ठाक निपट जाए। यह मार्च करवाया गया। जनपद में जरायम पेषा खाना बदोष के घरों पर पुलिस ने चिन्हित करके छापेमारी की। जिसमें कंजड़न पुरवा सहित कई स्थान रहे। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली। बेहटा गोकुल एवं साण्डी थाना क्षेत्र में महिलाओं से लूट का सामान एवं अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस द्वारा कच्ची लेहन, षराब की भठ्ठियां भी नष्ट की गई। सीयूजी नम्बर आम जनता में बांटकर उन्हें निष्चित किया गया। यह पूरा प्रयास जिले में आए नवागत एसपी गोविंद अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कहा जा रहा है कि अपने नवीनतम आदेष में उन्होने नई साइकिलों की खरीद पर भी आईडी जमा करवाने एवं सीरियल नम्बर की पहल हेतु एक अभियान चलाया। इस प्रकार सुधार की कोशिश कामयाब जरूर हुई। बशर्ते राजनैतिक हस्तक्षेप न लगे तो किसी सीमा तक अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

युवक ने फंासी लगाई, जिला अस्पताल से लखनऊ भेजा गया

Posted on 11 March 2013 by admin

हरदोई कोतवाली षहर मोहल्ला वंषी नगर में सियाराम कष्यप् के बड़े बेटे विजय कुमार द्वारा बीमारी से परेषान होकर फांसी लगाकर जाने देने की कोषिष की गई। परन्तु परिजनों द्वारा उसे देख लेने पर उतार कर जिला अस्पताल मे ंभर्ती करवाया गया। जहां पर गम्भीर हालत की वजह से लखनऊ रेफर किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्माण कार्य निष्चित समय पर समाप्त किए जाएं: डीएम

Posted on 11 March 2013 by admin

हरदोई विकास भवन में डीएम एके द्विवेदी द्वारा विकास एवं निर्माण कार्य पर समीक्षा बैठक में उन्होने आदेष दिए। कार्यों का समापन तय सीमा के अन्दर ही किया जाए। कार्याविधि के सम्पन्न होने पर उसकी गुणवत्ता कदापि प्रभावित न हो। प्रषासन इसमें कोई भी समझौता नहीं करेगा। उन्होने स्कूल भवन, पंचायत भवन,सम्पर्क मार्ग, नलकूप, विद्युत, मिड-डे मील, चिकित्सा सभी पर अपनी बेबाक राय एवं अधिकारियों को निर्देष दिए। विषेष जोर लक्ष्य एवं गुणवत्ता पर  उनका रहा। छात्रवष्त्ति पेंषन की समीक्षा बैठक भी उन्होने की। मीटिंग में उनके अलावा सीडीओ वियोधन, सीएमओ अनुराग भार्गव, डीडीओ एके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आईटीआई की हकीकत से रूबरू हुए प्राविधिक षिक्षाधिकारी

Posted on 11 March 2013 by admin

प्राविधिक षिक्षा निदेषालय लखनऊ के वरिष्ठ प्राविधिक अधिकारी अरूण कुमार राना गत दिवस औचक निरीक्षण पर हरदोई जनपद आए। उन्होने संस्थान के कर्मचारियों, अनुदेषकों की उपस्थित का अवलोकन आईटीआई परिसर मंे किया। वर्कषाप का निरीक्षण मषाीनों की देखभाल, स्वच्छता, सफाई एवं प्रषिक्षण मंे प्राप्तकर्ता बच्चो से समस्त जानकारी हासिंल की। परिसर की साफ सफाई पर उन्होने विषेष जोर दिया। षासन प्रदत्त सुविधाओं को प्रषिक्षण मे ंजानकारियां दी एवं प्राप्त करने की प्रषिक्षणार्थियों को भरोसा दिलाया। प्रषिक्षाणर्थियों की उपस्थित का अवलोकन उन्होने सण्डीला स्थित अतरौली आईटीआई का भी निरीक्षण करते समय किया। दौरे पर उनके साथ कार्मिकों की उपस्थित एवं प्रधानाचार्य विनोद बाजपेई षिक्षक रामकष्ष्ण, अनिमेष कुमार, सहित अन्य लोग भी साथ रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई मे क्षत्रिय समाज राजा के समर्थन मे, तो राजा के विरोध में भी अनेक संगठन

Posted on 11 March 2013 by admin

हरदोई, प्रदेष या राष्ट्र जब भी चुनावी राजनैतिक सामाजिक संघर्ष का बिगुल बजता है तो हरदोई के लोगांे के स्वर दो खेमों मंे बटे नजर आते है। प्रतापगढ़ हत्याकाण्ड में क्षत्रिय समाज के लोग राजनैतिक पैदरेबाजी पर क्षत्रिय महासभा के बैनर तले युवा वर्ग ने मोर्चा खोलकर समर्थन करने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर जा पहंुचे वह नारेबाजी करते रहे। ज्ञापन राज्यपाल को सम्बोधित सिटी मजिस्टेªट को सौंपा गया। नष्षंस हत्याकाण्ड में दोषी प्रथम दष्ष्टया राजा भैया को बनाना गलत करार देते हुए संदीप चन्देल ने कहा कि उन्हें राजा भईया को फिर से मंत्री का पद क्यों दिया गया। यदि यह अपराधी थे यह सपा मुखिया को यह अहसास पहले नहीं था। फिर उनके प्रति यह रवैया क्यों। अगर यह धारणा न बदली तो इसे युवा षक्ति 2014 सपा के मिषन को असफल सिद्ध करा देगी। इस मौके पर अंकुर सिंह, पंकज सिंह, सहित दो दर्जन युवा क्षत्रिय समाज के षामिल रहे। दूसरी ओर पीस पार्टी के समर्थकों की एक सभा पिहानी थाना क्षेत्र में हुई जिसमें प्रदेष अध्यक्ष डाॅ अब्दुल मन्नान द्वारा सपा के लोगों या सरकार के द्वारा मुस्लिमों पर जुर्म की इन्तहा बताते हुए समाज को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उस सभा में बहुजन समाज के कई नेता उपस्थित रहे। राजा की गिरफ्तारी उनके बचाव करने वालों को सपा सरकार सहित औकात बताना ही अब हमारा लक्ष्य होगा। सभा में हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं संगठनों का जमावड़ा रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया

Posted on 10 March 2013 by admin

विगत दिनांे कुण्डा, प्रतापगढ़ में शहीद हुए सी0ओ0 स्व0 जियाउल हक के परिजनों से मिलने आज अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, सांसद उनके गांव जुआफर, देवरिया पहुंचे। श्री गांधी के साथ प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, सांसद भी मौजूद रहे।
श्री गांधी काफी देर तक वहां पर रूके एवं शहीद जियाउल हक की पत्नी श्रीमती परवीन आजाद एवं परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके उपरान्त श्री गांधी ने स्व0 हक की कब्र पर भी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि इस मौके पर श्री गांधी ने कहा कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए वह चाहे जितना भी रसूखदार हो। उन्होने श्रीमती परवीन आजाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां बैठी हुई यह लड़की अकेली नहीं है, पूरी कांग्रेस पार्टी इनके साथ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दुस्तान हिन्दी दैनिक के छायाकार राजबहादुर यादव की भी पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई, धरने पर बैठे पत्रकार ।

Posted on 08 March 2013 by admin

edited-photo1७ मार्च । पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रांगण में बीती २५ फरवरी को घरहा मे हुई हत्या में पुलिस द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी नही किये जाने के कारण ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने आये थे कि वहां मौजूद कोतवाल व सी०ओ० ने हमराही पुलिस कर्मियो द्वारा उनको पिटवाना शुरु कर दिया इस घटना की फोटो बना रहे हिन्दुस्तान हिन्दी दैनिक के छायाकार राजबहादुर यादव की भी पुलिस कर्मियों ने पिटाई कर दी और उसका कैमरा छीनकर फोटो डिलीट करने का प्रयास किया ।  इस घटना के बाद जनपद के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी देनी चाही तो नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारो को आड़े हाथो लिया ।
इस घटना से आव्रहृोशित पत्रकारो ने पुलिस प्रशासन का बहिस्कार करने का निर्णय लिया और ११ सदस्यीय पत्रकार संघर्ष समिति बनाकर इस लड़ाई को आर पार तक ले जाने का निर्णय लिया । इसी व्रहृम में गुरुवार को तिकोनिया पार्क में पत्रकारो ने धरने का आयोजन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया था । ज्ञापन देने के लिए जब जिलाधिकारी से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह मीटिंग में है उसके तुरंत बाद जिलाधिकारी अपने लाव लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट से निकल गई इस बात पर पत्रकार आव्रहृोशित हो गये और वहां जाकर कलेक्ट्रेट गेट बंद कर गेट के सामने धरने पर बैठ गये और पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे इस बात की जानकारी होने पर कुछ देर बाद जिलाधिकारी के० धनलक्ष्मी वापस आई और पत्रकारो से ज्ञापन लेकर कार्यवाही करने का आश्श्वासन दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महिला आंगन वाडी महिलाओं को सरकारी बंधुआ मजदूर समझा जाता है।

Posted on 08 March 2013 by admin

७ मार्च । जनपद का बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा महिला आंगन वाडी महिलाओं को सरकारी बंधुआ मजदूर समझता है । जब किसी भी सरकारी विभाग को जरुरत हो तुरन्त इन्हे डयूटी थमा दी जाती है वही जिला कार्यव्रहृम अधिकारी और परियोजना अधिकारी की भी प्रशासन की नजर मे कोई अहमियत और इज्जत नही है ये जिले के सभी विभागाध्यक्षो और आलाधिकारियों के हूकुम उदली को चैबीसो घंटे नत मस्तक रहते है और आर्डर मिलते ही किसी प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी की भांति आंगनवाडी महिला मजदूर तुरन्त सप्लाई कर देते है उसके एवज मे ये कभी नही सोचते कि इनकी नियुक्ति किस आधार और किसलिए की गई है या इनको सरकार क्या देती है ।
मानदेय का नौकर समझा जाता है मगर ये नौकर नही है ये योजना मे योगदान करने वाली समाज सेवी मात्र है वो भी चन्द घण्टो के लिए वो भी घर के आंगन मगर सरकार और विभाग इन्हे पूर्णतया अपना जर खरीद मजदूर मान जहां चाहा जिस विभाग ने मांगा उन्हे सौप दिया वो विभाग इनसे चाहे ८ घण्टे काम ले या १२ घण्टे इससे जिला कार्यव्रहृम अधिकारी और परियोजना अधिकारी को कोई मतलब नही । न इनके पारिश्रमिक से न इनके सुविधा से न इनके भविष्य से । आखिर ये अन्याय खुलेआम सरकार करा रही है । ये आज की बात नही है बीते ३३ वर्षो से यही हाल है ।
हैरत है कि जब सरकार को इन महिलाओं की इतनी ही जरुरत है तो उन्हे पूर्ण कालिक क्यो नही बनाती क्यो नही इनको वेतन भोगी बनाती जब अन्य बेतन भोगियों के साथ बराबर इनसे काम लिया जाता है तो इन्हे अन्य सरकारी कर्मी की भांति इन्हे वेतन क्यो नही दिया जाता । मात्र विदेशियों को दिखाने के लिए और वोट लेने के लिए ही सरकारे महिला हितैषी भाषण देती है मगर वास्तविकता देखनी हो तो महिला एवं बाल विकास विभाग को देखा जा सकता है ।
केन्द्र सरकार की योजना मे भी इंदिरागांधी मातृत्व लाभ मे पात्रो को तो लाभ दिया जा रहा है । मगर जो इनकी पात्रता विभाग तक पहुंचाते है उन आंगन वाडियों को बीते २ वर्ष से घोषित परिश्रमिक तक नही दिया गया इस पर न तो प्रदेश की परियोजना प्रबन्धक ध्यान देती है न कार्यव्रहृम अधिकारी इन्हे तो योजना की सफलता चाहिए वो भी बिना दाम दिये थे अन्याय और शोषण नही है तो क्या है क्यो नही महिला हितैषी सरकार बोलती है । यह दिखावा क्यो और कब तक ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in