Archive | राज्य

फिर वही दादागिरी प्रधानपति ने सहायक बैंक प्रबन्धक को पीटा

Posted on 21 March 2013 by admin

हरदोई के पिहानी कस्बे के सहादत नगर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में उस्मानपुर के प्रधान जी के पति ने सहायक प्रबन्धक गोविंद शुक्ला पर कार्य की जल्दबाजी में ऐसा उलझ गए कि शीघ्र कार्य करवाने हेतु प्रधानपति सोमपाल ने बैक प्रबन्धक को बाहर देख लेेने की धमकी दे डाली। लन्च के बाद तीन बजे जब सहायक बैंक प्रबन्धक बाहर चाय पीने के लिए आए तो तीन लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। आस-पास के दुकानदारों ने सहायक प्रबन्धक को बचाया। तब सहायक प्रबन्धक शुक्ला जी ने शाखा प्रबन्धक की संस्तुति पर अपनी तहरीर थाना पुलिस को दी। प्रधानपति इन्ही सब झूठी बात बताकर पुलिस को जबावी तहरीर दी। अब थाना पुलिस दोनो के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विश्व जल दिवस उत्सव एवं क्रियान्वयन ब्लाक स्तर पर किया जाए

Posted on 21 March 2013 by admin

जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से इसकी आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रो में सुनिश्चित करवाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी वियोधन द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया गया कि भारत सरकार की मंशा के अनुरूप सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना हैण्डपम्प रिबोरिंग पाइप पेयजल योजना ग्रामों में गर्मी से पहले असेवित बस्तियों समग्र ग्र्रामों में प्राथमिकता पूर्वक करवाए जाएं। बस्तियों में जाकर निर्माणाधीन कार्य स्थलों की जानकारी बीडीओ से कार्यो की पुष्टि भी मांगी जाए। इस अवसर पर डीडीओ द्वारा बताया गया कि मझिगवां, लोन्हारा, मंे जलापूर्ति साधन है परन्तु लोवोल्टेज की समस्या आड़े आती है। गौसगंज, हरपालपुर एवं मझिला में कार्य चल रहा। 1040 असेवित बस्तियों 1426े हैण्डपम्प लगने है। जिसमें 436 निगम द्वारा लगाए जा चुके 810 की रिबोरिंग भी करवाई गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार जिला कृषि अधिकारी अमर ंिसह, जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी यादव, समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मंे आधा सैकड़ा अवाम सड़क हादसों की भेंट चढ़ा

Posted on 21 March 2013 by admin

जिले का बुधवार का दिन सड़क हादसों मंे एक-एक करके हादसों की भेंट चढ़ता रहा। प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला इन हादसों से विचलित नजर आया। पहली घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र शाहाबाद से भरी एक निजी बस सवारियां लेकर जब कौंढ़ा एवं कुर्रिया गांव के बीच एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मंे बस पलट गई। जो घटना मंे बाइक सवार सहित बस पलटने से चीख पुकार की आवाजें सुनने पर आस-पास के लोगों ने फौरन मदद की। प्रशासनिक अमला पहंुचने पर पता चला कि 30 यात्री घायल हुए उनमें से 12 घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में कल्लू, रोहन एवं मुलायम सिंह पांच लोगों को लखनऊ ट्रामा सेन्टर जिला अस्पताल से रेफर किया गया। प्रशासनिक अमला इन सब इतजामात करने में लगा रहा। तभी खबर आई कि हरपालपुर क्षेत्र में एक मार्शल की टैम्पो से टक्कर हुई। जिसमें स्कार्पियों सहित अन्य टक्करों में एक छात्रा सहित 11 लोग जख्मी हो गए। अगली घटना टडि़यावां थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिया निवासी जसराम पुत्र गिरधारी के अतिरिक्त मल्लावंा कोतवाली थाना क्षेत्र का भिठाई निवासी मुकेश पुत्र अंशुमान निवासी छात्र साइकिल से जाते समय घायल हुआ। घायल अवस्था में पीएचसी इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसी प्रकार सण्डीला कोतवाली थाना क्षेत्र टिमरूख गांव का निवासी एक दैनिक मजदूर टाटा मैजिक से घायल होने पर जब इलाज हेतु पीचएसी पहुंचाया गया तो वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरदोई शहर सुभाष नगर निवासी उत्कर्ष (22) सिनेमा चैराहा पर अपनी बाइक एवं रोडवेज बस की टक्कर से घायल होने पर पुलिस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। विषम परिस्थितयों में उसे लखनऊ भेजा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद की नगर पालिका उ०प्र० सरकार की नेक नियती पर दाग लगाने को कृत संकलिप्त

Posted on 19 March 2013 by admin

१९ मार्च । जनपद की नगर पालिका उ०प्र० सरकार की नेक नियती पर दाग लगाने को कृत संकलिप्त है लगातार टेण्डरो मे व्याप्त भ्रष्टाचार ईमानदार मंत्री आजम खान को भी जनता की नजर में गिराने का काम कर रहे है ।
हैरत है कि आज भी सपा सरकार के हकूफ को भ्रष्ठ पालिका कर्मी झुठलाने का कार्य कर रहे है बीती १६ ता० को चोरी छिपे कराये गये मजदूर आपूर्रि्त के टेण्डरो को पूर्णतया मैनेज कर अपने चहेतो को टेण्डर दिला दिया गया जिसमे एक ठेकेदार तो ऐसा है जिसका पूर्व में भी बिजली विभाग मे ठेका था जिसे भारी अनियमितता के चलते डिफाल्टर घोषित कर धरोहर राशि तक जब्त कर ली गई थी और ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था मगर सैंया भये कोतवाल अब डर काहे का वाली कहावत यहां चरितार्थ की जा रही है ।
चूंकि वर्तमान समय में उपजिलाधिकारी ही प्रभारी अधिशाषी अधिकारी है जिससे पालिका के भ्रष्टाचारियों को पूर्ण प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त होता रहता है इन्ही की छत्रछाया मे इस ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार का जो पूर्णतया कास्ट्रेक्सन का काम करता हो और ब्लैक लिस्टेड हो चुका है फिर जलकर विभाग मे टेण्डर की गोपनीयता भंग कर आदमी सप्लाई को ठेका दे दिया गया है वो भी श्रम कानूनो की धज्जियां उडाते हुए पम्प आपरेटर को प्रतिदिन की दिहाडी १२०रु० और बेलदार को १५०रु० प्रतिदिन की दिहाडी देना कानूनो का सरासर उल्लघन है ।
मगर इस के पूर्णतया एक जिम्मेदार अधिकारी ने मान्यता देकर मजदूर हितो और श्रमकानून को स्वयं तोडकर भारत सरकार के दिशा निर्देशोे और शासना देशो की धज्जियां उडा दी है । सोचिए जरा पालिका द्वारा निकाली गई निविदा मे साफ निर्देश था कि श्रम विभाग मे पंजीकृत ठेकेदार ही पात्र हो सकते है इसका मतलब साफ है कि श्रम विभाग मे पंजीकृत ठेकेदार व मजदूरो को सरकार के निर्देशानुसार ही दिहाडी मिलनी चाहिए । वो भी कुशल कारीगरो लगभग ६००० हजार व अकुसल मजदूर को ४०७७ रु० की माह मे दिहाडी मिलनी चाहिए मगर यहां तो सब कुछ अंधेरे मे है कारण है कि पालिका कर्मी और अधिकारी न तो सरकार को मानते है न सरकार द्वारा बनाये कानूनो को यहां तो अंधा बांटे रेवडी अपने अपनो को ही दै चल रहा है उस पर भी प्रशासन की छत्र छाया फिर कोई नगर विकास विकास मंत्री को क्यो डरे चूंकि जांच व कार्यवाही अंततरू प्रशासन को ही करना है और वो पहले से ही प्रभारी है और इस गोरखधंधे में पूर्णतया शामिल है ।
यही हाल बिजली विभाग के ठेकेका है जहां नकली सामानो पर नामी कम्पनियों के स्कीकर लगे सामानो की आपूर्रि्त और लोकल बल्ब ट््यूब लाईटो चोको की सप्लाई का गोरखाधंधा पिछले पांच वर्षो से बदस्तूर जारी है । यहां तक कि स्केप्ट सामानो का हिसाब किताब भी गायब रहता है जिससे पकडदारी न हो यही कारण है कि चेयरमैन और ई०ओ० अपनी जेब के आदमी को ही इन विभागो का टेण्डर रेट पहले ही लीक कर देते है और चहेते ठेकेदार को ही टेण्डर मिल जाता है फिर शुरु होता है ।
राजस्व की भारी लूट बसपा शासन काल मे ये भ्रष्टाचार आम बात थी मगर अब सरकार सपा है और मंत्री मो० आजम खान है जो कि आम जनता मे बेहद कडक और ईमानदार माने जाते है । मगर पालिका का यही हाल रहा और अधिशाषी अधिकारी पर कार्यवाही न हुई तो सपा सरकार की छवि धूमिल होती जायेगी पूरे नगर मे पालिका का भ्रष्टाचार आम जनता की जुबान पर आ चुका है और जनता आजम खान की तरफ देख रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रशासन कई स्तरो पर कार्यरत है ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१९ मार्च । अगर नजर दौडाई जाय तो इस समय नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रशासन कई स्तरो पर कार्यरत है । बस स्टैड से सम्बद्ध सडको के चैडीकरण का कार्य सडको के मध्य स्थाई डिवाइडर के निर्माण की प्रव्रिहृया चल रही है ।
लेकिन फिर भी बस स्टेशन और उसके इर्द गिर्द ही सबसे ज्यादा जाम लगता है। अगर आम ध्यान दे तो बस स्टैंड के चैराहे पर एक चैम्बर बना हुआ है जिसमें यातायात पुलिस कर्मी दिन भर आराम से बैठे हुए या पेपर पढते हुए नजर आ जायेगें । इस चैम्बर के निकट ही एक जीप जिस पर यातायात पुलिस लिखा हुआ है आपको लगभग दिनभर खडी हुई मिल जायेगी । स्पष्ट है इन सबकी ड््यूटी किसी मकसद के तहत यहां लगाई गई होगी । मकसद क्या और कितना पूरा हो रहा है शायद बताने की जरुरत नही है ।
बस स्टैड से जुडी सडके चैडी की जा रही है लेकिन क्या फायदा उनपर दुकानदारो और दो पहिया वाहनो, चार पहिया वाहनो का अतिव्रहृमण बना हुआ है । सवेरा होटल के सामने, अवंतिका जलपान गृह के सामने , बैण्ड बाक्स की दुकान के सामने इस कदर ग्राहक गाडियां खडी किये रहती है मानो यह सडक ना होकर पार्रि्कग स्थल है । चलने वालो के लिए सडक मे बीच की थोडी सी जगह बचती है अब ऐसे मे यातायात व्यवस्था की दुर्गति नही होगी तो और क्या होगा ।
डिवाइडर बना देने से यातायात पुलिस का स्थाई चैम्बर बना देने भर से यह समस्या हल नही होने वाली । जरुरी है यातायात पुलिस कर्मी मुश्तैदी से अपना कर्तव्य यथोचित स्थान पर निभाये और सडको पर जहां तहां गाडी खडी करने वालो के खिलाफ कार्यवाई हो क्योकि सडके चैडी हो या पतली यदि उनका प्रयोग अवैध पार्रि्कग के रुप मे या दुकान लगाकर किया जायेगा तो हमारा नगर जाम की समस्या से कभी निजात नही पा सकेगी ऐसे मे हमारे यहां का यातायात पुलिस प्रशासन जितना गुणगान किया जाय कम है कुल मिलाकर स्थिति वही है कि एक तो तितलौकी दूसरे नीम की डाल ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश ईकाई के सभी जनपदों की शाखा ईकाईयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया

Posted on 19 March 2013 by admin

१९ मार्च । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश ईकाई के सभी जनपदों की शाखा ईकाईयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है । जिनका गठन नये सत्र में होगा।
यह जानकारी देते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने बताया कि २४ फरवरी को सुलतानपुर में सम्पन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने नये प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार सौपते हुए उन्हें निर्देशित किया था कि वह सभी जनपदों की ईकाईयों का पुर्नगठन करके अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक उन्हें सूचित करें।
श्री विद्रोही ने बताया कि जनपद ईकाईयों के पुर्नगठन के लिए प्रदेश के सभी जनपदों की शाखा ईकाइयों को भंग कर दिया गया है। जिसके लिए विभिन्न माध्यमों से जिलों को सूचित किया जा रहा है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक सभी जनपदों की शाखा ईकाईयों का गठन कर लिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरस्वती बाल विद्या मन्दिर दूबेपुर का वार्षिकोत्सव बच्चो की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ ।

Posted on 19 March 2013 by admin

edited-dscn6246जूनियर हाईस्कूल दूबेपुर प्रांगण मे आयोजित वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि सपा लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने कहा कि ग्रामीणांचलो मे बच्चो को संस्कार युक्त शिक्षा देने मे यह विद्यालय मील का पत्थर बनेगा । उन्होने शिक्षा क्षेत्र मे बालिकाओं की शिक्षा को बढावा देने वाली राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बालिकाएं कही भी पीछे नही है ।
एक समय मे सुलतानपुर मे डी०एम०, एस०पी० जिला न्यायाधीश ए०आर०टी०ओ० जैसे महत्वपूर्ण पदो पर महिलाएं ही रही है । कार्यव्रहृम को दूबेपुर के जे०ई०एम०आई सुधिराम वर्मा, मंत्री प्रतिनिधि माता प्रसाद प्रजापति ने सम्बोधित किया । बच्चो ने देश गीत भांगडा, डाडिया, नाटक, हास्य व्यंग कार्यव्रहृमो की प्रस्तुति से लोगो को आकर्षित किया । कार्यव्रहृम का संचालन प्रबन्धक राम किशोर प्रजापति ने किया । कार्यव्रहृम मे सत्य प्रकाश गुप्ता, आर०के०मौर्य, नमोनारायण चैबे, आदि मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्त्तर प्रदेश पिछडा वर्ग महासभा जिला शाखा की बैठक ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । उत्त्तर प्रदेश पिछडा वर्ग महासभा जिला शाखा की बैठक कलेक्ट्रेट प्रांगड में जिला अध्यक्ष जंग बहादुर वर्मा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य विचारणीय बिन्दु आगामी ६ अप्रैल को तिकोनिया पार्क सुलतानपुर मे आयोजित समारोह एवं सम्मेलन की तैयारी के सम्बन्ध मे विचार विमर्श किया गया ।
बैठक मे प्रमुख वक्ता एवं पदाधिकारी माता प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, राम सूरत मौर्य, सन्तराम शर्मा, रामप्यारे पाल, दीन दयाल, सूर्यपाल, रामलाल आदि रहे । कार्यव्रहृम को सफल बनाने के लिए जनपद मे अभियान के तौर पर उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्र्रचार प्रसार का संकल्प लिया ।
बैठक में जिला संरक्षक माता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि कार्यव्रहृम में मुख्य अतिथि गायत्री प्रसाद प्रजापति सिंचाई मंत्री उ०प्र० ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दिया है । बैठक में प्रान्तीय उपाध्यक्ष मा० हाजी हारुन, महादेव यादव ने सम्बोधित किया । जिला अध्यक्ष ने बताया कि अगली बैठक दिनांक २० मार्च को प्रेस क्लब सुलतानपुर में होगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । अन्र्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अन्र्तगत बेबी किन्डर गाड्रेन स्कूल वैष्णव नगर मे निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पचास छात्राओं ने भाग लिया प्रधानाचार्या ने कहा कि  महिलायें ही देश का विकास कर सकती है इसलिए हर महिला को शिक्षित होना चाहिए । बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है ।
अन्र्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह मे अपना विचार प्रकट करते हुए विद्यालय प्रबन्धक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन प्रताप सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है जो सराहनीय है तथा उत्त्तर प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड को ऐसे कार्यव्रहृमो को और कराना चाहिए । सरिता यादव परामर्श दात्री ने आयोजन की आवश्यकता पर बल डाला । प्रियंका सिंह ने महिलाओं के अधिकारो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक महिलाएं सजग नही होगी उनको शोषण होता रहेगा ।
भारत सरकार व उ०प्र० सरकार महिलाओं के हित मे कई कार्यव्रहृम चला रही है उन योजनाओं का हमें लाभ लेना चाहिए । सीमा ने कहा कि हमारे आस पास या घर में किसी प्रकार की हिंसा हो रही है तब परिवार परामर्श केन्द्र को सूचना अवश्य दे जिससे हिंसा से बचाव किया जा सके । गोष्ठी को सीमा श्रीवास्तव, पायल, प्रेमलता  आदि ने सम्बोधित किया । समूह प्रेरणागीत के साथ कार्यव्रहृम का समापन हुआ । कानून व अधिकारो से सम्बन्धित हैण्डबिल का वितरण किया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मोटर साईकिल की आमने सामने टक्कर मे दो की मौत ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे छात्र की निगोलिया चैराहे के निकट दो मोटर साईकिल की आमने सामने टक्कर मे दो की मौत हो गई तथा एक गम्भीर रुप से घायल हो गया स्थानीय लोगो की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सुलतानपुर भर्ती करवाया गया है ।
प्राप्त सूचना के अनुसार इमरान पुत्र मो० मोईन १९ वर्ष इरशाद पुत्र हारुन निवासी भादा थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ने सरस्वती इण्टर कालेज धम्मौर से हाई स्कूल की परीक्षा देकर बाइक से घर वापस जाते समय धम्मौर थाना क्षेत्र के निगोलिया चैराहे के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही अनियत्रित मोटर साइकिल सवार भानु प्रसाद मौर्य पुत्र श्री पाल मौर्य निवासी मडेरिका थाना धम्मौर की आमने सामने टक्कर मे घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा इमरान को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मे मौत हो गयी । तथा इरशाद गम्भीर रुप से घायल हो गया ।
सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in