Archive | राज्य

जनपद की तहसील जयसिंहपुर निवासी लेखपाल पर गंभीर आरोप

Posted on 01 April 2013 by admin

सुलतानपुर १ अप्रैल । जनपद की तहसील जयसिंहपुर निवासी लेखपाल पर गांव सभा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच की मांग की है ।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा जिलाधिकारी को एक लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए जनपद की तहसील मे कार्यरत लेखपाल प्रेमनारायण मिश्र पुत्र राम नेवल मिश्र निवासी महइयां पोस्ट भीखुपूर पर लेखपाल पद को फर्जी प्र्रमाण पत्रो और फर्जी नियुक्ती पत्र के द्वारा बीते १७ वर्षो से नौकरी करने व प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया है ।
जिसके लिए पूर्व बी.डी.सी. अजय मिश्रा ने सूचना के अधिकार का उपयोग कर राजस्व परिषद देश १ ध् ४-१५१ ए दिनांक ०१-०१-१९९४ के आधार पर नियुक्ती की जानकारी प्राप्त किया जिसमे प्राप्त सूचना मे इस आदेश को फर्जी बताया गया है यही नही लेखपाल प्रशिक्षण परिक्षा १९९१अनु १२९ के आधार पर नियुक्ति की प्राप्त सूचना मे फर्जी पाया है जिसके अभ्यार्थी को अनुतीर्ण दशर्या गया है । मगर इस सब के बावजूद सेवा में बनाये रखे है और उसे अन्य कर्रि्मयों की मंत्रि वेतन भत्ता आदि भी दे रहा है ।
जिसकी गांव वासियों और पूर्व वी.डी.सी. ने कई बार उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की मगर जांच को अज्ञात कारणो से दबाये रखा गया है जिससे जिला प्रशासन भी ग्रामीणो के संदेह के दायरे मे है और तरह तरह की चर्चा व्याप्त है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शारदा पब्लिक स्कूल आनापुर के वार्षिकोत्सव में छोटे छोटे बच्चो द्वारा रंगारग कार्यक्रम

Posted on 01 April 2013 by admin

लम्भुआ सुलतानपुर १ अप्रैल । तहसील लम्भुआ के विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा मे स्थित शारदा पब्लिक स्कूल आनापुर के वार्षिकोत्सव में छोटे छोटे बच्चो द्वारा प्रस्तुत किये गये रंगारग कार्यव्रहृम में बच्चो ने मन मोह लिया ।
कार्यव्रहृम में मुख्य अतिथि के रुप मे लम्भुआ विधायक सन्तोष पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक उत्त्तर रेलवे देवमणि दूबे मौजूद रहे । शारदा पब्लिक स्कूल आनापुर के प्रबन्धक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय व प्रार्चाय डा० आद्या प्रसाद मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
वार्षिकोत्सव कार्यव्रहृम की शुरुआत लम्भुआ विधायक सन्तोष पाण्डेय ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया । शारदा पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने सरस्वती बन्दना प्रस्तुत कर स्वागत गीत गया । छात्र खुशी मिश्रा, प्राची पाण्डेय, जुहिका सिंह, सौरभ ओझा, व्याखया पाण्डेय, सची सिंह प्ले ग्रुप के बच्चो ने ऐ मेरे वतन के लोगो, श्याम बंशी बजाते हो, दिल है छोटा सा छोटी सी आशा तथा पर्यावरण संरक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया गया निकिता पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत हमे न समझो अबला नारी की लोगो ने खुब प्रशंसा की ।
विधायक सन्तोष पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा प्रकाश का श्रोत है जो सभी प्रकार की शक्तियों का विकास करती है। सही शिक्षा कल्प के समान फलदायी होती है । शिक्षा ही पूर्ण जीवन है उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक उत्तर रेलवे देवमणि दूबे ने कहा सैद्धान्तिक शिक्षा के साथ साथ बच्चो को व्यवहारिक शिक्षा भी देनी चाहिए।
वार्षिकोत्सव कार्यव्रहृम का संचालन शारदा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डा० अद्या प्रसाद मिश्रा ने किया वार्षिकोत्सव कार्यव्रहृम मे सुचिता सिंह, प्रतिमा पाण्डेय, गजाला जिलानी, रुचि सिंह, मीलन सिंह, इन्दू सिंह, नीलू बरनवाल, कामना पाण्डेय, शिक्षिकाएं व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, विश्वनाथ मिश्रा, अनिल दूबे, जय नरायन दूबे, अनिल मिश्रा, श्रीकान्त मिश्रा, चन्द्रिका मिश्र आदि लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा शहर व बाह क्षेत्र के सम्प्र्क मार्गों हेतु धनराशि स्वीकृत

Posted on 01 April 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में राज्य सड़क निधि के अन्र्तगत जनपद आगरा शहर क्षेत्र के 03 मार्गों की मरम्मत/सौन्दर्यीकरण कार्य कराये जाने हेतु वित्तीय स्वीकृति के अन्र्तगत महात्मागांधी मार्ग की मरम्मत/सुधार व सौन्दर्यीकरण,  कलेक्टेªट तिराहे से पचकुइयंा तक पक्के पैयेस व सेन्ट्रल वर्ज की मरम्मत एवं विविध कार्य, आगरा बाह कचैराघाट राज्य मार्ग संख्या-62 की मरम्मत कार्य हेतु कुल रू0 91.92 लाख (इक्यानबे लाख बानबे हजार मात्र) की स्वीकृति मिली है।
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के 05 मार्गों की मरम्मत व सुधार कार्यों के अन्र्तगत बाह कचैरा घाट मार्ग से फतेहपुर सम्पर्क मार्ग के मरम्मत व सुधार कार्य, बाह कचैराघाट मार्ग के किमी 86 से दभा सम्पर्क मार्ग के मरम्मत व सुधार बाह कचैराघाट के किमी 75 से नहरौली देवी मन्दिर सम्पर्क मार्ग, बाह कचैराघाट के किमी 85 से पाठकपुरा सम्पर्क मार्ग तथा जनपद आगरा में तहसील बाह में स्थित डाक बंगले के आन्तरिक मार्ग के मरम्मत व सुधार कार्य हेतु कुल रू0 120.91 लाख (एक करोड़ बीस लाख इक्यानबै हजार) की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना दें-डी0एम0 हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश, मण्डल, जिला स्तर पर टीमें गठित कर तुरन्त अतिक्रमण मुक्त करायी जायेगी ग्राम सभा की जमीन

Posted on 01 April 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने जनपद के सभी ग्राम सभा सदस्यों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी ग्राम सभाओं की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों की सूचना/जानकारी जिला, मण्डल एवं राज्य स्तर पर बनी समिति के सदस्यों को उपलब्ध करायें, जिससे कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके।
उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव राजस्व परिषद ने उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ द्वारा पारित आदेश के क्रम में प्रदेश के ग्राम सभाओं की भूमि पर स्थित तालाब, पोखर , चारागाह एवं कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जों को हटाने के लिए अपनी अध्यक्षता में बहुसदस्यीय समिति का गठन किया है। राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव समिति के सदस्य/संयोजक बनायें गये हैं। प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी द्वारा नामित विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्शी, पुलिस महानिदेशक द्वारा आई0जी0 स्तर के अधिकारी समिति के सदस्य है।
शासन ने मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है, जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस डी0आई0जी0, उप निदेशक सूचना सदस्य तथा अपर आयुक्त(प्रशासन) सदस्य संयोजक होगे।
इसी प्रकार जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदस्य, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सदस्य/संयोजक, उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक तथा जिला सूचना अधिकारी सदस्य हैं।
मण्डल एवं जनपद स्तर पर गठित समिति जिला, तहसील, ब्लाक स्तर पर ग्राम सभाओं की भूमि पर स्थित तालाब, पोखर, चारागाह एवं कब्रिस्तान की भूमि पर किये गये अवैध कब्जों, अतिक्रमण के सम्बन्ध में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करेगी। समिति समस्त ग्राम सभाओं के सदस्यों से अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त कर समयबद्ध रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करेगी, तथा हटाये गये अवैध कब्जा/अतिक्रमण की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्र पंचायत बाह में अस्थाई ब्लाक प्रमुख की व्यवस्था

Posted on 01 April 2013 by admin

श्रीमती गुड्डी उपाध्याय, प्रमुख, क्षेत्र पंचायत बाह, आगरा के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने के कारण जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने उप जिलाधिकारी, बाह रामजीलाल को निर्देश दिये हैं। कि प्रमुख पद की अस्थाई व्यवस्था हेतु क्षेत्र पंचायत, बाह के निर्वाचित सदस्यों की बैठक का आयोजन अपनी अध्यक्षता में नियमानुसार करके किसी एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का नाम चयनित कर प्रस्ताव जिलापंचायत राज अधिकारी, आगरा के कार्यालय में यथाशीघ्र भिजवाने के निर्देश दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद सुलतानपुर - यहां पर पर्यावरण दिवस का कोई मायने नही

Posted on 01 April 2013 by admin

३१ मार्च । जनपद सुलतानपुर उ०प्र० मे अनोखा जनपद है यहां पर पर्यावरण दिवस का कोई मायने नही है ।
जिले का पर्यावरण सुधारने के लिये वन महकमा प्रतिवर्ष लाखो रुपये फाईलो मे खर्च कर रहा है वही मनरेगा योजना के तहत गांव गांव वृक्षारोपण मे लाखो रुपये खर्च किये गये मगर न कही वृक्ष दिखते है न पर्यावरण वाहिनी न ही औद्यानिक मिशन ही कही सव्रिहृय दिख रहा है।

फाइलो मे बिल बाउचरो मे जरुर वृक्षा रोपण दिखेगा वही पूरे जिले मे सड़क चैडी करण अथवा निजी उपयोग के लिए वन विभाग जरुर परमिट जारी करता जा रहा है जगह जगह पुलिस के थाने के दरोगा व हल्का सिपाही धरा के आभूषण को नेस्तनाबूत करने मे जुटे है।
वही नये वृक्ष रोपने का आदेश माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद नही लगाये जा रहे है जिलाधिकारी की  नाक के नीचे दर्जनो जनरेटर एक लाईन से जहर यानि कार्बन डाई आक्साईड उगल रहे है जो कि सीधे साधे वायु प्रदूषण फैला रहे है।
मगर नगर मे सिटी मजिस्टेट व पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने प्रतिदिन ये हो रहा है मगर रोकने वाला कोई नही है कारण साफ है कि पर्यावरण या प्रदूषण फैलेगा भी तो इन अधिकारियो की सेहत पर क्या असर पे सब सब बेकार की बाते है ।
मगर न जिला प्रशासन ने कभी रोका न वनराज ने, न ही जिले के जन प्रतिनिधियो ने ही इसका विरोध किया आज हालत यह है कि जिले का एक अदद पर्यावरण पार्क अब शहर वासियों को सुख नही अराजक तत्वो का अडडा बन गया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मे जाम से आम जनमानस त्रस्त

Posted on 01 April 2013 by admin

३१ मार्च । जनपद मे जाम से आम जनमानस त्रस्त हो चुका है कारण है कि नगर की दो पुलिस चैकियां सीताकुंड व गभडिया स्वयं भारी वाहनो को पैसा लेकर नगर मे प्रवेश कराते है जिससे चैक अस्पताल रोड पर भीषण जाम लगता है।
जिससे आम जनमानस खासकर महिलाएं और लड़कियां जो कि चैक बाजार मे खरीददारी के लिए निकलती है को इस चिलचिलाती धूप मे काफी संघर्ष करना पडता है उस पर भी चैक घंटाघर के सिपाही व ड््य्ूटी पर तैनात होमगार्ड किनारे खडे होकर मौज लिया करते है।
कारण है कि फल मंडी के ठेले व पुठपाथ पर सब्जी लगाने वाले प्रतिदिन १०रु० प्रातरू काल इन सिपाहियो और होमगार्डो को दे देते है जिस कारण ये लोग सडक से हटने का नाम नही लेते और तो और जब इनके ठेले के पास से कोई महिला गुजरती है तो ये जानबूझकर सब्जी व नीबू तरी करने के लिए पानी फेकने लगते है बोलने पर झगडे पर भी अमादा हो जाते है जिनका ये होमगार्ड और सिपाही भी भरपूर साथ देते है। अस्पताल के सामने स्थित धर्मपाल कम्पलेक्स के सामने आये दिन ये ठेले व सब्जी वाले जाम लगाये रहते है वहांतं गभडिया पुलिस चैकी इंचार्ज की सरपरस्ती मे मंडी वाहनो को बकायदा चैकी के सामने बने ब्र्रेकर पर रोक कर इनके चहेते होमगार्ड द्वारा वसूली की जाती है। जिसे कभी भी रात के अंधेरे मे देखा जा सकता है ।
वही मंडी परिसर के अन्दर दर्जनो ट्रकों की आमद और इंट्री इस चैकी की कमाई का प्रमुख जरिया है कारण है कि शहर के ज्यादातर अढ़तियो को अवैध गोदाम इस चैकी क्षेत्र मे है और जिसमे सरकारी गैर सरकारी खाद्यान का भारी स्टाक रहता है।
नगर की दरियापुर व्रहृासिंग पर ओवर ब्रिज के निर्माण के चलते अब भारी वाहनो का आवागमन अब केवल अमहट चैराहे से लखनउहृ रोड से होने के चलते गभडिया चैकी इंचार्ज व सिपाहियो की बल्ले बल्ले हो गई है और तभी से चैकी इंचार्ज कुछ ज्यादा सव्रिहृय हो गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरुण गांधी को महासचिव बनाये जाने पर सुलतानपुर की जनता में अभूतपूर्व उल्लास

Posted on 01 April 2013 by admin

३१ मार्च । राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा वरुण गांधी को महासचिव बनाये जाने पर सुलतानपुर की जनता में अभूतपूर्व उल्लास एवं उमंग का संचार हुआ है जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट एवं गोले दगाकर खुशी का इजहार किया ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा पार्टी मे वरुण गांधी जैसे युवा और तेज तर्रार नेता को पार्टी का महासचिव बनाया गया इस बात की भनक लगते ही भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं मे जोश भर गया । पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका चेयर मैन प्रवीण अग्रवाल के आवास पर पूर्व जिला महामंत्री संजय सोमवंशी, मनीष जायसवाल, दिनेश चैरसिया, रजनीश मिश्र, मनोज चतुर्वेदी सहित नगर के संभ्र्रांत नागरिकों एवं व्यवसाइयो ने एक दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया ।
चेयरमैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि वरुण गांधी के महासचिव बनने से भाजपा और मजबूत हुई है और इसका असर आगामी लोकसभा चुनावो पर पड़ेगा और पार्टी अधिक से अधिक सीटे जीतकर बहुमत से सरकार बनायेगी । भारतीय जनता पार्टी के युवा तेज तर्रार नेता एवं जिला संयोजक चुनाव प्रबन्धन शिवाकांत मिश्र ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर भाजपा के शीर्ष नेताओं का अभार जताया । उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओ ने युवाओ पर भरोसा जताकर यह सिद्ध कर दिया कि नरेन्द्र मोदी और वरुण गांधी समग्र राष्ट्रवाद के  चिन्तक और समग्र विकास के पोषक है । आने वाले लोकसभा चुनाव में आम जनता की पसंद का चेहरा देश के सामने लाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी बधाई के पात्र हैं । वरुण के आने से भाजपा और मजबूत होकर लोकसभा में जीत का परचम लहलायेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

६ अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस

Posted on 01 April 2013 by admin

३१ मार्च । सुपर मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी की अध्यक्षता मे जिला पदाधिकारियों पूर्व विधान सभा प्रत्याशी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में ६ अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस विधान सभा स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया ।
स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ समिति, मण्डल समिति जिला प्रतिनिधि एवं विधानसभा मे रहने वाले जिला पदाधिकारियी पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष सव्रिहृय सदस्य एवं प्रमुख कार्यकर्ता प्रतिभाग करेगें । साथ मे यह भी निर्णय लिया गया कि भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने घरो में अवश्य झण्डा लगाये । जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने स्थापना दिवस को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने का आवहान किया । संगठन की सव्रिहृयता बढाये जाने के लिए भी रणनीतिक चर्चा हुई तथा कहा गया कि देश की जनता भाजपा को एक बेहतर विकल्प के रुप मे देख रही है इसलिए कार्यकर्ता उल्लास एवं उमंग के साथ जन जन के बीच पार्टी की नीति एवं रीति को अवगत कराये ताकि हम जनता के विश्वास पर खरे उतर सकें तथा राष्ट्रवादी सरकार बनाने मे अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर सके ।
श्री द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को जुझारु तेवर एवं सकारात्मक उहृर्जा के साथ अपने अपने क्षेत्रो मे जनहित के मुददो पर संघर्ष करने तथा आम जन को पार्टी से जोडने का आहवान किया । राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजनाथ सिंह द्वारा राष्ट्रीय टीम की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा उत्त्तर प्रदेश से युवा सांसद वरुण गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर बधाई दी गयी । साथ मे ३९० से मुख्तार अब्बास नकवी एवं सतपाल मलिक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद पाण्डेय को राष्ट्रीय सचिव तथा विजय सोनकार को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर खुशी एवं प्रसन्नता के साथ बधाई दी गयी ।
बैठक में राष्ट्रीय परिषद सदस्य डा० एम.पी.सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डा० सीता शरण, जिला उपाध्यक्षगण डा. आर.ए.वर्मा, बबिता जायसवाल, सुशील त्रिपाठी, डा० सन्तोष सिंह, संन्त बख्श सिंह, श्याम बहादुर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संदिग्ध खाद्य पदार्थ/औषधि की सूचना गोपनीय शिकायत पेटिका में डालें-नगर मजिस्ट्रेट

Posted on 31 March 2013 by admin

आगरा नगर मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी एफएसडीए कलेक्टेªट, आगरा राजकुमार ने जनसामान्य को सूचित किया है कि जनपद आगरा में विक्रय होने वाले संदिग्ध खाद्य पदार्थ अथवा संदिग्ध औषधियों के सम्बन्ध में यदि कोई सूचना प्राप्त होती है तो अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) केे कार्यालय में रखी शिकायत पेटिका में प्रेषित कर सकते हैं। शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in