वरुण गांधी को महासचिव बनाये जाने पर सुलतानपुर की जनता में अभूतपूर्व उल्लास

Posted on 01 April 2013 by admin

३१ मार्च । राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा वरुण गांधी को महासचिव बनाये जाने पर सुलतानपुर की जनता में अभूतपूर्व उल्लास एवं उमंग का संचार हुआ है जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट एवं गोले दगाकर खुशी का इजहार किया ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा पार्टी मे वरुण गांधी जैसे युवा और तेज तर्रार नेता को पार्टी का महासचिव बनाया गया इस बात की भनक लगते ही भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं मे जोश भर गया । पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका चेयर मैन प्रवीण अग्रवाल के आवास पर पूर्व जिला महामंत्री संजय सोमवंशी, मनीष जायसवाल, दिनेश चैरसिया, रजनीश मिश्र, मनोज चतुर्वेदी सहित नगर के संभ्र्रांत नागरिकों एवं व्यवसाइयो ने एक दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया ।
चेयरमैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि वरुण गांधी के महासचिव बनने से भाजपा और मजबूत हुई है और इसका असर आगामी लोकसभा चुनावो पर पड़ेगा और पार्टी अधिक से अधिक सीटे जीतकर बहुमत से सरकार बनायेगी । भारतीय जनता पार्टी के युवा तेज तर्रार नेता एवं जिला संयोजक चुनाव प्रबन्धन शिवाकांत मिश्र ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर भाजपा के शीर्ष नेताओं का अभार जताया । उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओ ने युवाओ पर भरोसा जताकर यह सिद्ध कर दिया कि नरेन्द्र मोदी और वरुण गांधी समग्र राष्ट्रवाद के  चिन्तक और समग्र विकास के पोषक है । आने वाले लोकसभा चुनाव में आम जनता की पसंद का चेहरा देश के सामने लाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी बधाई के पात्र हैं । वरुण के आने से भाजपा और मजबूत होकर लोकसभा में जीत का परचम लहलायेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in