Archive | राज्य

एफ०डी०ए० प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेशो के पालन मे अमीर गरीब का भेदभाव कर रहा है

Posted on 05 April 2013 by admin

४ अपै्ल ।  जनपद का एफ०डी०ए० प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेशो के पालन मे अमीर गरीब का भेदभाव कर रहा है जिसको जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन बताया जा रहा है ।

हैरत है कि जिले के फूड निरीक्षक की टीम जिलाधिकारी के निर्देश के तहत केवल पान की गुमटियों और खोमचे वाले गरीबो की दुकानो पर ही छापेमारी कर रही है जबकि इन दुकानो पर माल राजश्री, संयोग, श्याम बहार तम्बाकू युक्त गुटखे की एजेन्सियो से आता है या तो बडे बडे किराना व्यापारी और पान मसाला बेचने वाले थोक दुकानदार । मगर उन पर हाथ न तो पुलिस प्रशासन डाल रहा है न ही एफ.एस.डी.ए. प्रशासन जबकि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद ये बडे व्यापारी इन खुदरा विव्रहृेताओ  को दोगुने चार गुने रेट मे गुटखा ब्लैक कर रहे है ।

हालत यह है कि इन छोटे दुकान दारो को एक पाउच की बिव्रहृी पर महज पचास पैसे या १ रु० की ही मार्जिन होती है रोक की मलाई तो प्रशासन के कमाउहृ पूत काट रहे है । उनसे फूड प्रशासन और पुलिस की तगडी सेंटिंग है जिसके चलते उन पर कोई कार्यवाही नही होती पूर्व मे भी पुलिस ने थोक राजश्री विव्रहृेता की ट्रक पकडी थी मगर मामला लाखो वसूल कर छोड दिया गया और तब से प्रशासन और व्यापारियों की मध्यस्ता के लिए इन व्यापारियों ने अपने कुछ दलालो को व्यापारी नेता बनाकर सेंटिंग कर ली अब जब कभी कोर्ट या सरकार इस पर रोक लगाती है तो यही दलाल सेंटिंग कर माल बेचते है और धडल्ले से ब्लैक मार्केटिंग कराकर मोटा मुनाफा कमा रहे है ।

यही नही जिले मे करोडो के इस कारोबार में भारी राजस्व की चोरी आम बात है जिले में एक्साईज विभाग(नारकोटिक्स) जिसे न जनता जानती है न जिलाधिकारी को । गुप्त कार्यालय भी कही है जो कि जिले मे केवल वसूली वो भी अवैध का जरिया बन सरकार को बौना साबित कर रहा है ये विभाग खैनी, गुटखा और मादक पदार्थो की हो रही धंधे का सरपरस्त भी है । आज तक के इतिहास मे इस विभाग ने कोई भी अवैध माल न तो पकडा न ही पकडने की कोशिश की अब तम्बाकू गुटखे की रोक के जिम्मेदारो को भी सरकार ने अवैध कमाई का धंधा घर बैठे दे दिया है । जो पहले से ही जनपद मिलावट खोरो का विगवोश था अब गुटखे की आड मे बडे व्यापारियों की वसूली भी शुरु हो गई उसी का नतीजा है कि पान गुमटियों पर विभाग ने हडकंप मचा कर गुटखे को ब्लैक मार्केट को चार गुने पर पहुंचा दिया ।

हां इस विभाग ने जितना वसूली किया उतना फायदा एक दिन मे इन थोक व्यापारियों को मिल गया । विभाग अमीर गरीब की खांई बनाकर मोटामाल कमाने में लग गया है वो भी जिलाधिकारी के निर्देश का हवाला दे हजार पांच सौ का माल जब्त कर वाहवाही लूट रहा है जबकि किराना मंडी व पल्टन बाजार, गभडिया जैसे कई बडे व्यापारियों के गोदाम तम्बाकू गुटके से पटे पडे है जिसमें लाखो का माल मौजूद है वो भी फर्जी टैक्स एनवाईस पर आता हे मगर शायद ही वहां यह विभाग व पुलिस जाये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त नजीर हैदर उर्फ नज्जू को गिरफ्तार करके जेल निरुद्ध कर दिया ।

Posted on 05 April 2013 by admin

सुलतानपुर ४ अपै्रल । थाना धम्मौर अन्तर्गत ग्राम भाई मे जनवरी २०१३ मे कथा प्रवचन के समय एक समुदाय के कुछ लोगो द्वारा धार्मिक उन्माद पैदा करके कथा वाचक तुंगनाथ मिश्र व उनके पुत्र राजेन्द्र को तलवार लाठी, डण्डा आदि मारा पीटा था और लक्ष्मी नरायण मन्दिर मे घुस कर तोड फोड किया था जिसमें तुंगनाथ द्वारा तीन व्यक्तियो को नामजद करते हुए ३० अन्य लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी । पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त नजीर हैदर उर्फ नज्जू को गिरफ्तार करके जेल निरुद्ध कर दिया ।

अभियुक्त नजीर हैदर ६ जनवरी २०१३ से जेल मे है । जिसका ९० दिन रिमाण्ड पांच अप्रैल को पूरा हो रहा है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने अभियुक्त नजीर हैदर के विरुद्ध न्यायालय प्रथम ए.सी.जे.एम. के यहां आरोप पत्र तीन अप्रैल को दाखिल कर दिया है दो अन्य नामजद अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा ८२ जा. फौ. खहृी कार्यवाही के आदेश का अनुपालन पुलिस द्वारा विलम्ब से ३ फरवरी २०१३ को नोटिस तामिल कराया और अभी तक करार चल रहे अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर के विरुद्ध समय बीतने के बाद भी ८३ जा० फौ० भी कार्यवाही नही गयी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त नजीर हैदर उर्फ नज्जू को गिरफ्तार करके जेल निरुद्ध कर दिया ।

Posted on 05 April 2013 by admin

सुलतानपुर ४ अपै्रल । थाना धम्मौर अन्तर्गत ग्राम भाई मे जनवरी २०१३ मे कथा प्रवचन के समय एक समुदाय के कुछ लोगो द्वारा धार्मिक उन्माद पैदा करके कथा वाचक तुंगनाथ मिश्र व उनके पुत्र राजेन्द्र को तलवार लाठी, डण्डा आदि मारा पीटा था और लक्ष्मी नरायण मन्दिर मे घुस कर तोड फोड किया था जिसमें तुंगनाथ द्वारा तीन व्यक्तियो को नामजद करते हुए ३० अन्य लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी । पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त नजीर हैदर उर्फ नज्जू को गिरफ्तार करके जेल निरुद्ध कर दिया ।

अभियुक्त नजीर हैदर ६ जनवरी २०१३ से जेल मे है । जिसका ९० दिन रिमाण्ड पांच अप्रैल को पूरा हो रहा है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने अभियुक्त नजीर हैदर के विरुद्ध न्यायालय प्रथम ए.सी.जे.एम. के यहां आरोप पत्र तीन अप्रैल को दाखिल कर दिया है दो अन्य नामजद अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा ८२ जा. फौ. खहृी कार्यवाही के आदेश का अनुपालन पुलिस द्वारा विलम्ब से ३ फरवरी २०१३ को नोटिस तामिल कराया और अभी तक करार चल रहे अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर के विरुद्ध समय बीतने के बाद भी ८३ जा० फौ० भी कार्यवाही नही गयी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम प्रधान पति घनश्याम यादव सराय अचल कोतवाली देहात की हत्या मे नामजद अभियुक्तो मे शिव प्रसाद यादव सुत पारस नाथ तथा जय प्रकाश यादव सुत हौसिला प्रसाद ने सी.जे.एम. कोर्ट में आत्म समपर्ण किया ।

Posted on 05 April 2013 by admin

४ अपै्ल  कुछ दिन पूर्व रात्रि में तेरहवी के निमन्त्रण मे गये ग्राम प्रधान पति घनश्याम यादव की धारदार हथियार से कुछ लोगो ने भोजन करते समय गला काट कर हत्या कर दी थी जिसमें चार अभियुक्तो को नामजद किया गया था जो मु०सं० १९६/१३ धारा ३०२, ३४ भा.द.व् िमें मुकदमा कोतवाली देहात मे दर्ज हुआ था । नामजद अभियुक्त सागर सिंह की पुलिस ने गिरफ्तारी करके जेल भेज दिया तथा जय प्रताप सिंह नामजद अभियुक्त अभी घटना के बाद से फरार चल रहे है ।

सी०जे०एम० महोदय कक्ष सं० १६ के समक्ष शिव प्रसाद यादव व जय प्रकाश यादव ने प्रर्थना पत्र देकर आत्म समपर्ण किया जिसे सी.जे.एम. महोदय ने अपराध की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत मे लेकर १४ दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

ए.डी.ओ. समाज कल्याण पर शरब होकर पात्र सूची मे चयनित लोगो का नाम काटने का आरोप

Posted on 05 April 2013 by admin

लम्भुआ सुलतानपुर ४ अपै्ल । तहसील के ग्राम पंचायत शेरपुर परसरामपुर के ग्राम सभा पकडी कला लोहिया ग्राम घोषित हुआ है । जिसमें लोहिया आवास के पात्र पकडी कला के बन्दना देवी, भानमती, राजकुमारी, श्रीराम, नीलम आदि लोगो ने तहसील दिवस मे प्रार्थना पत्र देकर ए.डी.ओ. समाज कल्याण पे आरोप लगाया है कि हम लोग को पात्र सूची में लेखपाल अधिकारी गरीबी रेखा के अधार पर नाम शामिल किया था किन्तु गंवई गुटबाजी मे ए.डी.ओ. समाज कल्याण शरीब होकर पात्र सूची मे चयनित किए गये लोगो का नाम काट दिया जिससे पात्र व्यक्तियो की सूची से नाम काट दिये जो से रोष व्याप्त है ।

बन्दना देवी, भानमती, राजकुमारी, श्रीराम, नीलम आदि लोगो ने तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी राम विलास राम से मांग किया है कि ब्लाक के किसी अन्य कर्मचारी से जांच करवाकर फिर से चयनित सूची मे नाम शामिल किया जाय ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

एस.एफ.आईण् छात्र संगठन जिला कमेटी ने साथी सुदीप्तो गुप्ता की मृत्यु हो जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और नारेबाजी किया ।

Posted on 05 April 2013 by admin

४ अपै्ल । एस.एफ.आईण् छात्र संगठन जिला कमेटी ने पं. बंगाल एस.एफ.आई. राज्य कमेटी सदस्य साथी सुदीप्तो गुप्ता की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किये जाने पर उनकी मृत्यु हो जाने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बगाल पुलिस एवं वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और जमकर इसके खिलाफ नारेबाजी किया ।

जिला कमेटी कार्यालय से छात्रो का जत्था पूरे आव्रहृोश के साथ निकला और नगर में प्रदर्शन एवं सुदीप्तो हम शर्मिन्दा है तेरे कातिल जिन्दा है , शहीद तेरे अरमानो को मंजिल तक पहुंचायेगं, ममता बनर्जी मुर्दाबाद, पं. बंगाल की कालित पुलिस को फांसी दो आदि नारो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा । पुतला दहन के बाद वापस जिला कार्यालय पर पहुंच कर जुलूस एक सभा मे तब्दील हो गया ।

सभा को सम्बोधित करते हुए शशांक पाण्डेय ने कहा कि पं. बंगाल मे पिछले लगभग दो वर्षो मे हमारे संगठन के दो सौ से उहृपर साथियों की हत्या हो चुकी है । अभी तक इसके पीछे योजना बद्ध तरीके से काम कर रही ममता बनर्जी की सरकार और बंगाल पुलिस का काम छुपा हुआ था जो कि अब खुल कर सामने आ गया है । इस कुकृत्य के लिए जिम्मेदार ममता बनर्जी को अब सरकार मे बने रहने का औचित्य समाप्त हो गया है । एस.एफ.आई. घटना की निन्दा करते हुए इसके त्वरित रुप से न्यायिक जांच की मांग करती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

कानपुर परिक्षेत्र की अपराध स्थिति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न फरूखाबाद जिले के एक क्षेत्राधिकारी के विरूद्व प्रारम्भिक जंाॅच के आदेश बडे इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों को आउट आॅफ टर्न प्रोन्नति वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी पुलिस विवेचना की गुणवत्ता हेतु विधिक सलाह देंगे कानपुर नगर जिले के थाना रेल बाजार का औचक निरीक्षण

Posted on 03 April 2013 by admin

03 अप्रैल 2013
पुलिस महानिदेशक श्री ए0सी0शर्मा द्वारा कानपुर परिक्षेत्र की अपराध स्थिति एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक मे फरूखाबाद जिले के एक क्षेत्राधिकारी का कार्य संतोषजनक न पाये जाने पर उसके विरूद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश पुलिस उपमहानिरीक्षक को दिये गये है। उन्होंने इनामी, वाॅंछित व सक्रिय अपराधियों  की सूची बनाकर उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही के भी निर्देश दिये गये हैं, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले अपराध के तौर-तरीकों की समुचित जानकारी कर तदनुरूप रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठायें। कानपुर नगर के थाना रेल बाजार का बैठक के बाद औचक निरीक्षण भी किया गया।
कानपुर सर्किट हाउस सभागार में आज सम्पन्न उक्त स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0श्रीवास्तव ने बताया कि अपराधियों को सजा दिलाने के कार्य में तेजी लाये जाने के उद्वेश्य से कई कदम उठाये गये है। जनपद में पुलिस द्वारा की जा रही विवेचनाओं को और अधिक विधि-सम्मत बनाये जाने के उद्वेश्य से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारियों की सेवायें विधिक सलाहकार के रूप में लिये जाने पर विचार किया जा रहा हैंे। उन्होंने विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों को अपनाये जाने की आवश्यकता पर विशेष रूप से बल दिया। उन्होंने कहा कि जिलों में कई वर्षाे से लम्बित विसरा जाॅंच के मामलों की सूची बनाकर उनके शीघ्र निस्तारण के प्रयास किये जायें तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा अभी हाल में ही शुरू किये गये लाइ-डिटैक्सन टैस्ट, डी0एन0ए टैस्ट आदि का भी अपराध नियंत्रण की दिशा में विशेष रूप से प्रयोग किया जाये। उन्होंने बताया कि बडे इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों को आउट आॅफ टर्न प्रोन्नति देने पर भी शासन द्वारा गम्भीरता से विचार किया जायेगा।
पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनके मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाये जाने के लिये विभिन्न जिलों में की गयी कार्यवाही की भी बैठक में विस्तार से समीक्षा की गयी तथा इसमें और अधिक सुधार लाये जाने के कड़े निर्देश दिये गये। यह भी निर्देश दिये गये है कि जिन अपराधियों से समाज पर सीधा असर पड़ता है उनको सजा दिलाये जाने हेतु उनके मुकदमों की प्रभावी पैरवी को विशेष प्राथमिकता दी जाये। हर्ष फायरिंग की घटनाओं में फायरिंग करने वाले तथा आयोजकों के विरूद्व भी सख्त कार्यवाही किये जाने तथा सार्वजनिक स्थल पर असलाहों का पदर्शन करने वालों के विरूद्व हुई कार्यवाही की भी बैठक में विस्तार से समीक्षा की गयी तथा इन घटनाओं पर कडाई से रोक लगाये जाने के निर्देश दिये गये। आगामी गेंहू खरीद के अवसर पर भी आवश्यकतानुसार प्रभावी पुलिसिंग के भी निर्देश दिये गये है।
प्रमुख सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा यह भी निर्देश दिये गये हैं कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों की गाडियों में पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंर्तगत उपलब्ध कराये गये उपकरणों यथा वीडियो कैमरा, लाउड हेलर,,टीयर गैस, शील्ड बाॅडी प्रोटैक्टर, आदि अनिवार्य रूप से मौजूद रहें ताकि आवश्यकतानुसार उनको तत्काल उपयोग किया जा सके। इसके अलावा पुलिस लाइन व थानों में पडे उपकरणों यथा सीसीटीवी आदि को भी सुव्यवस्थित रूप से उपयोग किया जाये। यह भी सुझाव दिया कि बैंकों के बाहर, सर्राफा बाजार , व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जन सहयोग से भी सीसीटीवी कैमरा स्थापित किये जाने हेतु पहल की जायें ताकि अपराधियों को चिन्हित करने एवं अपराधों की रोकथाम में मदद मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि महिला उत्पीडन व एस0सी /एस0टी0 उत्पीडन के प्रकरणों में धारा 164 के अंर्तगत बयान कराने के लिये विशेष रूप से प्रयास किये जायें ताकि अभियुक्तों को सजा दिलाने में आसानी रहे। यह भी निर्देश दिये गये कि त्योैहारों से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि साम्प्रदायिक माहौल खराब करने वाले चिन्हित व्यक्तियों के विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही समय से पूर्ण हो जाये ताकि साम्प्रदायिक सदभाव एवं सौहार्द हर हाल में बना रहे।
अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन श्री आर0एन0सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार श्री आर0पी0सिंह और अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना श्री जवाहर लाल त्रिपाठी ने भी बैठक में अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित कार्यो एवं उनमें जिला प्रशासन के सहयोग पर विस्तार से विचार विमर्श किया।
बैठक में कानपुर की मण्डलायुक्त सुश्री शालिनी प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन श्री सुनील कुमार गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र श्री आर0के0चतुर्वेदी के अलावा कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फरूखाबाद, औरैया के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, एवं क्षेत्राधिकारी आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला सैनिक बन्धु हेतु 15 अप्रैल तक आवेदन करें।

Posted on 02 April 2013 by admin

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी आगरा ने अवगत कराया है कि  जिला सैनिक बंधु आगरा के पुर्नगठन की प्रक्रिया के क्रम में जनपद के ऐसे स्वेच्छिक भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं जो निस्वार्थ रूप से सेवा भावना के साथ अपना बहुमूल्य समय निकाल कर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की रोजमर्रा की समस्याओं का निस्तारण पुलिस चैकी, थाना, कोतवाली, ब्लाक एवं तहसील स्तर पर करवा सकें तथा हर महीने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं एवं निस्तारण प्रगति से अवगत करा सकें।
उन्होनंे बताया कि चयनित भूतपूर्व सैनिकों को जिलाधिकारी द्वारा जिला सैनिक बंधु गठन का गैर सरकारी सदस्य नामित किया जायेगा जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा विशेष पहचान पत्र भी प्रदान किया जायेगा। नामित सैनिक बंधुओं को किसी प्रकार का मानदेय लागू नही होगा। पूर्व सैनिक को आगरा जनपद का निवासी होना अनिवार्य है तथा उनकी सेवा पुस्तिका में वही पता दर्ज होना आवश्यक है जिस विकास खण्ड से वे सैनिक बंधु बनने के इन्छुक हैं।
सभी इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपनी सेवापुस्तिका की छायाप्रति के साथ आवेदन पत्र 15 अपे्रेेैल 2013 तक कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कलेक्टेªट आगरा को भेजने का कष्ट करें।
उपाध्यक्ष सैनिक बंधु हेतु सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों से भी आवेदन प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 15 अप्रैल 2013 है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उद्यमी दिवस में समस्या प्रस्तुत करें

Posted on 02 April 2013 by admin

जिला उद्योग केन्द्र आगरा के महाप्रबन्धक ने अवगत कराया है कि  जनपद के उद्यमियों की सुविधा तथा समस्या निस्तारण हेतु माह के अन्तिम शुक्रवार को उद्यमी दिवस निर्धारित किया गया है। उक्त दिवस पर जनपद का कोई भी उद्यमी अपनी इकाई सम्बन्धी समस्या के सम्बन्ध में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक उनके कार्यालय से सम्पर्क कर सकेगा अथवा अपनी समस्या लिखित रूप से अवगत करा सकेगा। माह के अन्तिम शुक्रवार के दिन कोई अवकाश होने की स्थित में अन्तिम शनिवार को उद्यमी दिवस आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार कार्यालय में स्थापित हैल्प डेस्क उद्यमिंयांे के लिए हैल्प लाईन के रूप में कार्य करेगा। हैल्प डेस्क में स्थापित दूरभाष संख्या 0562-2280763 पर प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से सायं 5 बजे तक उद्यमी अपनी समस्या नोट करा सकता है।समस्या नोट कराते समय उद्यमी अपना नाम, पता, इकाई का नाम व अपने मोबाईल नम्बर के साथ समस्या व सम्बन्धित विभाग के सम्बन्ध में सूचना देगा। उक्त व्यवस्था का नाम उद्यमी मित्र हैल्प लाईन होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राजकीय आई0टी0आई0 बल्केश्वर में 12 अप्रैल तक प्रवेश

Posted on 02 April 2013 by admin

राजकीय आई0टी0आई0 बल्केश्वर आगरा के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार यादव ने अवगत कराया है कि डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्र्तगत ‘‘कौशल विकास’’ योजना हेतु राजकीय आई0टी0आई0 बल्केश्वर की वीटीपी में लोहिया ग्रामों (वर्ष 2013-2014) एवं अन्य ग्रामों/क्षेत्रों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु पूर्व में अन्तिम तिथि 22.03.2013 निर्धारित की गयी थी जिसको बढाकर अब 12 अप्रैल 2013 कर दी गयी है । प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ड्राफ्ट सहित अन्तिम तिथि तक अपना फार्म आई0टी0आई0 कार्यालय से प्राप्त कर जमा कर सकते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in