Archive | राज्य

बहती हुई लाश पहेली बनी

Posted on 15 April 2013 by admin

१२ अप्रैल । जनपद सुलतानपुर से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक नहर में पूरे दिन तैर कर बहती हुई लाश पहेली बनी हुई है । आखिरकार उक्त लाश सुबह मुसाफिरखाना क्षेत्र से जनपद सुलतानपुर में बहते हुए प्रवेश कर गई जनपद के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को उक्त लाश के बहने की सूचना के बावजूद भी लाश निकालने की कोशिस नही की गई । सभी पुलिस अधिकारी अभी तक अपने अपने थाना क्षेत्र से लाश को पार करने का इन्तजार करते रहे । शाम तक लाश पीपरपुर थाना क्षेत्र जनपद अमेठी में पहुच गई । लगता है पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारी संवेदना शून्य हो चुके है । समाचार लिखे जाने तक किसी भी थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी द्वारा लाश को नहर से नही निकाला गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनता ने मुख्यमंत्री से इन निरंकुश और बेलगाम शिक्षा अधिकारियो पर कार्यवाही कर आम जनता के साथ न्याय करने की मांग की।

Posted on 15 April 2013 by admin

१२ अप्रैल । जनपद मे निजी स्कूलो व शिक्षा अधिकारियो के गठजोड के चलते स्कूलो मे रंग बिरंगी किताबो व कापियां मनमानी रेट पर जबरन छात्रो को बेची जा रही है ।
हैरत है कि सरकार कानून व अध्यादेश किसके लिये बनाती है जबकि शिक्षा विभाग शासन के नियमो और अधिनियमो को मानता ही नही जिला बेसिक शिक्षा अधिनियमो व उनकी ए.बी.एस.ए. की टीम स्वयं इस काले धंधे मे लिप्त है।
कभी भी किसी विद्यालय का निरीक्षण नही किया जाता न ही कभी इस गोरखधंधो पर रोक लगायी जाती है  और तो और शिक्षा विभाग किसी भी तरह के विद्यालयो को मान्यता दे देता है चाहे मानक पूरे करते हो या नही।
शिक्षा का अधिकार अधिनियमो का इन नियंत्रणहीन अधिकारियो के नजर मे कोई मायने नही है  निजी विद्यालय प्राईवेट प्रकाशन की उहृंचे मूल्य की छपी किताबो को फुल रेट पर बच्चो के अभिभावको को अपने विद्यालय से ही खरीदने पर मजबूर करते है।
टाई, ड्रेस, जूता, मोजा, बेल्ट, डायरी, बस्ता तक अपनी भारी कमीशन खोरी कर बेंच रहे है  दरियापुर व महुअरिया स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल कर्मचारी स्वयं स्कूल से हजारो रुपये मे सामान बेंच रहे है  न वाणिज्यकर न आयकर न शिक्षा विभाग न जिला प्रशासन कोई भी इस धांधले गर्दी को नही रोकना चाहता स्कूल नही शिक्षा की दुकान बन गई है जिसके संरक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी है ।
कारण साफ है कि शासन का साफ दिशा निर्देश है निजी स्कूलो के लिए मगर सब कुछ होते हुए भी शायद ही किसी स्कूल के खिलाफ इन अधिकारियो ने कोई कार्यवाही की हो या मान्यता रद्द की हो और तो और नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय को यह भी नही मालूम कि कितने निजी अंग्रेजी स्कूल नगर मे चल रहे है।
उनकी मान्यता है कि नही वो कौन से नियमो के तहत चल रहे है नही मालूम शिक्षा विभाग के बाबुओ और अधिकारी के सिर्फ अपने कमीशन से मतलब कुछ विद्यालय ऐसे है जिनका पता कही का स्कूल चल कही रहा है।
मान्यता के समय लगभग सभी ने शिक्षण शुल्क नगण्य दिखाया है मगर रसीद काट कर भारी भरकम फीस वसूली जा रही है। क्या यह कानूनन आर्थिक अपराध नही है मानक की ऐसी तैसी कर सब कुछ किया जा रहा है सी०बी०एस०ई० बोर्ड, यू०पी० बोर्ड की किताबें है ही नही मथुरा आगरा बदायूं प्रकाशन की चिकने पन्न्ने की किताबें भारी मूल्य के प्रिंट रेट पर स्कूल बेच रहे है उसके एवज मे ६० प्रतिशत तक कमीशन एडवांस लिया जाता है।
जब कि उन किताबो की विषय वस्तु न तो सी०बी०एस०ई० बोर्ड लायक है न यू०पी० बोर्ड लायक है यानि कि शिक्षा जैसे पाक साफ क्षेत्र मे आर्थिक अपराध ने जड जमा ली है कारण कुछ नही विभाग व प्रशासन स्वयं सरकार व कानून को निजी स्वार्थ में बेच डाल रहा है।
चाहकर भी सपा सरकार इन शिक्षा अधिकारियो व निजी स्कूलो के गठजोड़ को तोड नही पा रही है खामियाजा बेचारी जनता भुगत रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रशासन ने नगर की सडको के रखरखाव की जिम्मेदारी से मुंह मोड लिया

Posted on 15 April 2013 by admin

१२ अप्रैल । नगर की सडको को चैडा कराने एवं सड़कों के बीच डिवाइडर बनवाना निश्चय ही प्रशासन का सराहनीय कार्य है परन्तु इन मार्गो पर आवागमन की व्यवस्था पूर्णतः ठीक ढंग से न करा पाना प्रशासन की बहुत बडी असफलता है ।  मार्गो को चैडा कराने का प्रशासनिक उद्देश्य तो आवागमन को आसान बनाना था लेकिन इन मार्गो का अधिकांश भाग गाडियों की पार्रि्कग के रुप मे इस्तेमाल हो रहा है ।
इस हकीकत को नगर की किसी भी सडक पर आसानी से देखा जा सकता है ऐसे मे तो यही अंदाजा लगता है कि प्रशासन जान बूझकर इन तथ्यों की अनदेखी कर रहा है । बस स्टैड से लेकर गोलाघाट तक सडको को यातायात हेतु अच्छी तरह से परिमार्जित किया गया लेकिन इसके रखरखाव की जिम्मेदारी से मुंह मोड लिया गया है अवंतिका जलपान गृह, सवेरा होटल और बैड बाक्स की दुकानो के सामने यातायात हेतु बनी सडको का अधिकांश हिस्सा पार्रि्कग या कहे अवैध पार्रि्कग के रुप मे इस्तेमाल हो रहा है ।
मोटर साइकिल और चार पहिया वाहन इस तरह से यहीं खडे किये जाते है कि आने जाने वाले लोगो और वाहनो के लिए नाममात्र की जगह बचती है परिणाम स्वरुप दिन भर जाम की समस्या झेलनी पडती है । आगे बढें तो ठीक यही हाल रमाशंकर मार्केट के सामने है । सडक के दूसरे किनारे पर प्राइवेट सवारी वाहनो का अनाधिकृत स्टैड । और आगे बढे तो गोलाघाट स्थित आई. सी.आई.सी.आई. बैंक और अगल बगल की दुकानो के सामने भी अवैध रुप से दिनभर दो पहिला और चार पहिया वाहनो द्वारा सडक का भरपूर उपयोग पार्किग हेतु दिनभर किया जाता है ।
हैरानी की बात ये है कि यह स्थिति जिलाधिकारी निवास के ठीक सामने की है तो बाकी जगह की बात ही क्या । जिलाधिकारी हो सकता है इस स्थिति से अनजान हो क्योकि बंद गाडी में बैठकर आने जाने मे उन्हे पता ही नही लगता होगा कि आस पास क्या स्थिति है । इन सारी स्थितियों को देखकर यातायात पुलिस प्रशासन की कर्तव्य विमुखता ही सिद्ध होती है या फिर से माना जाय कि सक्षम अधिकारियों और कर्मचारियों के उहृपर वर्कलोड इतना ज्यादा है कि उन्हे यह सब दिखाई ही नही दे रहा है । कुछ भी हो नगर की सूरते हाल यही है शासन प्रशासन की सफलता असफलता का निर्णय आप खुद करिये । प्रत्यक्ष को प्रमाण की क्या आवश्यकता ?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुलायम सिंह यादव परिवारवादी है - डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Posted on 14 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह लोहियावादी न होकर, परिवारवादी हैं। सत्ता के कई केन्द्र होने के कारण नौजवान मुख्यमंत्री यह बोलते हैं कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं। प्रदेश में ही कल्याण सिंह व राजनाथ सिंह की सरकारें थी, तब अधिकारी सुनते थे। ऐसा क्यांे ? यह विचार आज प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने भाजपा कानपुर ग्रामीण के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि राहुल और मोदी की तुलना नहीं की जा सकती है, राहुल देश के असफल नेता हैं और मोदी देश के राष्ट्रवादी और सफल नेता हैं। विश्व के सर्वे में गुजरात प्रदेश केा विश्व का नं0-2 का प्रदेश बताया गया है। उन्होने कहा कि सपा, बसपा के भृष्टाचार को सी.बी.आई. का डर दिखाकर कांग्रेस छिपा रही है क्योंकि उसे सरकार चलानी है। प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री सरकारी डाक्टरों को गुण्डा कह रहे हैं, यह जिम्मेदारी उनकी है कि उनके खिलाफ कार्यवाही करें, उन्हे अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिये।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी जी ने कहा कि व्यक्तिगत नारे लगाने से आपस में भेद बढ़ता है, केवल भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगायें। स्वागत  के दौरान पहनाई गई एक-एक माला दायित्व का बोध कराती है। अच्छा कार्य किया तो ठीक वरना फांसी का रूप ले लेती है। कानपुर की बिजली की व्यवस्था को लेकर कहा कि यदि प्रदेश सरकार केवल बिजली चोरी ही रोक दे, तो जनता को बिजली मिल सकती है। बिजली चोरी में बड़े-बड़े अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में जनता से जुड़े मुद्दे पर बड़े- बड़े आन्दोलन करेगी। महिला उत्पीड़न, बलात्कार की घटनाये व बिगड़ी कानून व्यवस्था केा लेकर उन्होंने महिलामोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष से कानपुर केा केन्द्र बनाकर अधिकारियों के घेराव करने का आग्रह करते हुए नारा दिया ”जो अधिकारी करे न काम कर दो उसकी नींद हराम”। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरेाजगारेां को 8.5 करोड़ भत्ता देती है, और 12.5 करोड़ भत्ता वितरण कार्यक्रमों में खर्च करती है, सरकार बेरोजगारेां को धोखा दे रही है। यह सरकार किसानों के कर्जमाफी में भी गुमराह एवं भृष्टाचार कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचन्द्र मिश्र ने की तथा आभार भाषण पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव, हनुमान मिश्र, श्रीकृष्ण दीक्षित, वीरेन्द्र तिवारी, कानपुर के जिलाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी, वी.डी. राय, दिनेश अवस्थी, रवि दीक्षित, कौशल अवस्थी, रवि शुक्ला, रामदेव शुक्ला, राजेन्द्र त्रिपाठी, गीता निषाद, अनुराग श्रीवास्तव आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लगातार दिन दहाडे गोलियां चलती है हत्यायें होती है उन्हे मात्र थाने की जी०डी० मे संकलित किया जाता है

Posted on 10 April 2013 by admin

9 अप्रैल । जनपद के पुलिस कप्तान को जनपद की जनता ना ही जानती है न पहचानती है हमेशा जनता और फरियादियों से रहता है पर्दा जब किसी सपा नेता की हत्या होती है तो मजबूरी मे निकलते है कप्तान ।

उन्ही के नक्से कदम पर चल रहे दरोगा से लेकर एडिशनल तक डी०जी०पी० शर्मा जी के तो पूरे प्रदेश की जनता अनजाने ही देखकर पहचान लेगी मगर जनपद के पुलिस कप्तान को तो बावर्दी भी जनता नही पहचानती । ये जनता की मित्र पुलिस है अगर फरियादी इनसे मिलने इनके आफिस जाये तो जाये कैसे ये केैसे आराम तलब अधिकारी है लू, धूप,  गहन अंधकार मे नही निकलते शोर पसन्द नही है अगर फरियादी जोर जोर से बोला तो कोतवाल को बुला कर लाटी चार्ज करवा देगें । अगर मीडिया को कैमरे का प्लैश चमका को और भी बुरा उसे तो पिटवाना ही है हां अगर कोई सपा नेता की हत्या होती है और सपा विधायक जिलाध्यक्ष वगैरह रोडजाम करते है तो एडिशनल को भेज दिया जाता है वर्ना दरोगा व होमगार्ड तो है ही काम चल जायेगा ।

हालात यह है कि जनपद मे इन्हे मुख्यमंत्री द्वारा आयात कर लाये हुए बमुस्किल २ माह होने को है शायद ही किसी थाने या शहर की चैकी भी देखी हो शहर के मोहल्ले या सार्वजनिक क्षेत्र की जानकारी हो हालत यह है कि शायद ही सभी पुलिस कर्मी इन्हे बाई फेस पहचानते हो तब क्यो न बिगडे जिले के हालात पुलिस के अफसर स्वयं काली फिल्मो वाले शीशे युक्त गाडियों में गुजरते है हूटर और अर्दली ही इनकी पहचान बन गये है वर्ना इन्हे पहचानना ही मुस्किल है जनपद मे इनके अल्प प्रवास के दौरान ही ग्यारह हत्याएं हो चुकी है जो कि पूरे जनपद के विभिन्न थानो से संवधित है मगर आज तक एक होमगार्ड भी दण्डित नही किया गया न ही यह जानने की कोशिश की गई कि जिले मे थाना वार कितने नामचीन अपराधी है और उन की क्या पोजीशन है ।

लगातार दिन दहाडे गोलियां चलती है हत्यायें होती है उन्हे मात्र थाने की जी०डी० मे संकलित किया जाता है या जब भीड सत्त्ताधारी नेताओं के साथ खुद अपनी संस्कार की कानून व्यवस्था से पीडित हो धरने पर बैठ जाते है तो निकलते है हमारे मिटटी के शोकेश शेर और सरकारी पारिवारिक लाभ और किसान बीमाधन देकर जनता को शांत कराते है वो भी मल्टी विटामिन उपजिलाधिकारियों के जरिये वर्ना एक दिन में जिले के हालात विगड जाये ।

हैरत तो तब होती है जब कि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ऐेसी कौन सी मजबूरी है जो आम जनता के साथ साथ सपा के यादव नेताओं की जघन्य हत्याओं पर चुप्पी साधे है और पुलिस अधीक्षक समेत इन शोकेश ब्रांड अधिकारियों को जिले मे ऐश करने के लिए बैठा रखे है आखिर और कितने यदुवंशियों की संख्या पूरी होेने पर संज्ञान लेगें हमारे यदुवंश सिरमौर अखिलेश यादव जी अपराधियों की फौज बैखौफ होकर बीते २८ मार्च से ही घनश्याम यादव की हत्या के बाद ही ३ अप्रैल को उतरी गांव सभा जो कि सपा के कददावर नेता पूर्व एम.एल.सी.शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नाम से विख्यात है के बेनी पुरवा के जवाहर यादव की नृसंस हत्या से भी नही थके तो ६ अप्रैल को ही मलिकपुर नोनरा के पूर्व प्रधान रमाशंकर यादव की दुर्लभ से दुर्लभ तरीके से हत्या पर जिले का सपा संगठन सडक पर आ गया और २५ लाख मुवाअजा तथा सरकारी नौकरी की मांग की गई वहां भी सरकारी मल्टी विटामिन दे रोड जाम हटवाया गया और आज जनपद के सभी दलो के यदुवंशियों की हुंकार तिकोनिया पार्क मे गूंजी सभी ने दलो के दलदल से उपर उठकर यादव महासभा के बैनर तले सरकार की कानून व्यवस्था को और यादव सिरमौर अखिलेश यादव की चुप्पी पर आव्रहृोश व्यक्त किया । वक्ताओं मे जिले मे हो रही हत्याओं को पुलिस निष्क्रियता करार दे कठोर कार्यवाही की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्राथमिक विद्यालय सराय गोपाल स्कूल मे मानक को दर किनार करके अतिरिक्त कक्ष बनवाया जा रहा है ।

Posted on 10 April 2013 by admin

edited-103_34811 ९ अप्रैल । विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा प्राथमिक विद्यालय सराय गोपाल स्कूल मे मानक को दर किनार करके अतिरिक्त कक्ष बनवाया जा रहा है । भूकम्परोधी अतिरिक्त कक्ष मे नम्बर दो का ईंट कम मात्रा में सरिया का प्रयोग डीपीसी कम मात्रा में की गई है नीव की खोदाई कम की गयी है । दिवाल की जोडाई में मोंरग की जगह बालू की मिलावट की गयी है । विद्यालय का प्लास्टर भी बालू से करवाया जा रहा रहा है ।

गांव वालो के अनुसार विद्यालय सराय गोपाल में बनाया जा रहा भूकम्प रोधी अतिरिक्त कक्ष का प्लास्टर करवा रहा है इस सम्बन्ध में जब इसकी सूचना सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय से पूछा गया तो उन्होने कहा कि इस सम्बन्ध मे मुझे कोई जानकारी नही है अगर इस तरह भूकम्प रोधी अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाया जा रहा है तो हम तत्काल विद्यालय जाकर निर्माण कार्य रोकवा देगे । परन्तु सूचना के बावजूद भी सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी न तो किसी को विद्यालय मे जांच के लिये भेजा न ही भूकम्प रोधी अतिरिक्त कक्ष का निमार्ण कार्य रोकवाया ।

इस सम्बन्ध में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी से पूछा गया तो कहा मै तत्काल सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को सराय गोपाल प्राथमिक विद्यालय भेजकर निमार्ण कार्य रोककर जांच करें । जांच मे कमी पाये जाने पर निर्माण प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी । लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद निर्माण प्रभारी के खिलाफ कोई जांच नही की गई जिससे उनका मनोबल बढा हुआ है । जिससे गांव वालो मे रोष व्याप्त है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय रेलवे मे एकल यूनियन के चुनाव के संदर्भ मे जनसभा का आयोजन किया गया ।

Posted on 10 April 2013 by admin

edited-100_7525 ९ अप्रैल । भारतीय रेलवे मे एकल यूनियन के चुनाव  के संदर्भ मे उत्त्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यालय परिषर में  २५, २६, २७ अप्रैल को होने वाले चुनाव के परिपेक्ष मे जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें केन्द्रीय कार्यकारणी के अध्यक्ष एण् के. सिंह, मंडल अध्यक्ष के.एल.श्रीवास्तव, पैटर्न अंजनी दूबे, अध्यक्ष वाराणसी शाखा के एस.पी.श्रीवास्तव, शाखा मंत्री वाराणसी कमलेश यादव , फैजाबाद ब्र्रांच के पूर्व शाखा मंत्री मुकुल सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त किए ।

मेन्स यूनियन से उत्त्तरीय रेलवे में आए मुहम्मद अली अपने उत्पीडन की गाथा सुनाते हुए भावुक हो गए  । मीटिंग का मूल मंसूबा उत्त्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के चुनाव निशान रेल के इन्जन पर मतदान करने के बारे मे बताया गया  । मीटिंग के दौरान उपस्थित गैंगमैनों ने अपनी विरह वेदना तथा शोषण की कहानी बताते हुए अपनी आस्था मजदूर यूनियन को इस चुनाव में जिताने के लिए एक मात्र विकल्प बताया  ।

सभा को सम्बोधित करते हुए ए.के.सिंह ने कहा कि मेन्स यूनियन के लगातार उत्पीडन के व्रहृम से बचाव का एक मात्र विकल्प का समाधान चुनाव चिन्ह रेल का इंजन होगा जो आप सभी साथियों का अपना जाना पहचाना  चुनाव चिन्ह है । वर्कशाप के मसीहा सी.पी.सिंह ने अपने साथियो का आह्वान करते हुए इस बार अपने मजदूर भाईयो के एक एक वोट से उत्त्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के हाथो को मजबूत करने की बात कही है ।

सभा मे बृजेश यादव, राम करन, कमलेश श्रीवास्वत, अवधेश सिंह, सन्तोष मिश्रा, आदित्य सिंह, राजेन्द्र यादव, इन्द्रमणी दूबे, ओमनाथ पाण्डेय, रामउजागीर,मो० अली, मो० अख्तर, संजय यादव, अशोक यादव आदि ने सम्बोधित किया अन्त मे शाखा मंत्री सुरेश कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए उत्त्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पहल मे मतदान करने की अपील किया है । कार्यव्रहृम का संचालन सहायक शाखा मंत्री पंकज दूबे ने किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

अवैध निर्माणो पर विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों ने मोटी रकम वसूल कर नोटिस थमा कर इतिश्री कर दिया ।

Posted on 09 April 2013 by admin

९ अप्रैल । सुलतानपुर विनियमित क्षेत्र मे नियम कानून का कोई वजूद नही है । यहां अधिकारियो के अपने कानून चलते है जिसके कारण नगर के वार्डो मे नागरिको की जान को जोखिम मे डालकर हर गली मोहल्लो मे बहुमंजिला इमारते खडी की जा रही है ।
इन अवैध निर्माणो को रोकने मे प्रशासन भी कोई खास दिलचस्पी नही निभा रहा है ऐसे मे कही मुम्बई को थाणे की तरह इमारते ढह न जाए यह एक पहेली बना हुआ है । नियमो की अनदेखी कर कराए जा रहे अवैध निर्माण से जिला प्रशासन को भी हर साल करोडो रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है फिर भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है ।
नगर के २५ वार्डो में सवा लाख की आबादी है जिसमें ५० फीसदी रईसो के मकानो को मिलाकर लगभग २० हजार मकान भी बने हुए है । अधिकांश मकान तो ऐसे है जो कि नजूलभूमि पर बने हुए है । शहर के गंदानाला, रोडवेज स्टेशन, सिविल लाइन, बढैयाबीर, चैकक्षेत्र, रामलीला मैदान, नेशनल टाकीज रोड, सिरवारा रोड, खैराबाद, मुरारीदास गली, शाहगंज पुरानी बाजार, लाल डिग्गी समेत दर्जन भर मोहल्लो में रईस पुराने मकानो को तोडवाकर बहुमंजिला इमारते खडी कर रहे है ।
यहां तक कि बहु मंजिला इमारते खडी करवाने वाले फैक्टर अपने ढंग से काली, नीली, पीली पालीथीन लगवाकर इमारतो का निर्माण करा रहे है । इमारत खडी करने के इस खेल मे रईस नालो के उहृपर भी कब्जा करने मे कोई कोर कसर नही छोड रहे है । जिन अवैध निर्माणो पर नागरिको ने विरोध भी जताया है वहां पर विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों ने मोटी रकम वसूल कर नोटिस थमा कर इतिश्री कर दिया है । जब कि बिना मानचित्र के शहर में भवनो के निर्माण का कोई प्राविधान नही है । फिर भी अधिकारियों की साठ गांठ से बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के गलियों मे व्यवसायिक काम्पलेक्स बनाए जा रहे है । जब कि नेशनल बिल्डिग कोड के तहत बिना फायर सर्विस एननोसी के इमारते खडी करने का प्राविधान नही हेै ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इसौली रामचन्द्र मिश्र काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किये गये ।

Posted on 09 April 2013 by admin

९ अप्रैल । भारतीय जनता पार्र्टी काशी क्षेत्र द्वारा भाजपा के पूर्व प्रत्याशी इसौली रामचन्द्र मिश्र को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किये जाने पर जनपद के कार्यकर्ता उत्साहित है तथा जिला भाजपा कार्यालय पर दोनो नेताओं का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जिसमें जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया ।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को धन्यवाद दिया और कहा कि जनपद के दो नेताओं को क्षेत्र समिति मे स्थान देकर सुलतानपुर के कार्यकर्ताओं का मान बढाया । डा० एम.बी.सिंह ने अपने सम्बोधन मे रामचन्द्र मिश्र द्वारा किये गये संघर्षो का स्मरण करते हुये बताया कि श्री मिश्र एवं डा. आर.ए.वर्मा के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी और जिले का प्रतिनिधित्व काशी प्रान्त मे रहेगा ।
रामचन्द्र मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान व स्वाभिमान के लिए पूरा समय दूंगा । डा० आर.ए.वर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है उसके लिए जो भी संघर्ष करना पडेगा तैयार हूं । बैठक को सम्बोधित करने वालो मे पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्र्रवाल, सन्त बख्श सिंह, विजय त्रिपाठी, शिवाकान्त मिश्रा, जगजीत सिंह, श्याम बहादुर पाण्डेय, अजय जायसवाल थे । कार्यव्रहृम में संजय सिंह, डा० महिमाशंकर द्विवेदी, सतपाल सिंह, महेश सिंह, धर्मेन्द्र द्विवेदी, महेन्द्र सिंह, मनीष जायसवाल, दिनेश चैरसिया आदि उपस्थित थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन की शुरूआत

Posted on 09 April 2013 by admin

09.04..2013
हरदोई जनपद में जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि कांगे्रस पार्टी जिले में अब जनसमस्याओं पर अपना मुखर विरोध दर्ज कराने हेतु ब्लाक नगरों में अब प्रदर्शन आयोजित करेगी। जिसकी शुरूआत आज 9 अप्रैल कछौना से प्रारम्भ होगी। क्रमानुसार 24 अप्रैल हरदोई मुख्यालय प्रदर्शन सूची में शामिल है। सभी प्रभारियों को प्रदर्शन सूची रिपोर्ट लेकर अगली बैठक में देने का निर्देश दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in