Archive | राज्य

गर्मी की दस्तक पारा 28 डिग्री तक पहुंचा

Posted on 15 April 2013 by admin

हरदोई जनपद में गर्मी की आमद प्रारम्भ होने से दिन का तापमान 28 डिग्री न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। घरों से लेकर कार्यालयों तक पंखे चलने लगे। गर्मी की आमद आते ही गर्मी के मौसम वाले फल, ठण्डे पेय पदार्थ, और साथ ही बीमारियां भी अपने पांच पसार रही है। अब आपको बताते चलें कि गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बाजार में गर्मी से निजात दिलाने के लिए ठण्डे फल, पेय पदार्थो की बिक्री अधिक बढ़ जाती है।  जिला अस्पताल में इन दिनों गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में बढोत्तरी देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञ राजकीय इंटर कालेज के वेदषाला प्रभारी जयशकर मिश्र के अनुसार जल्द ही तापमान मंे और बढोत्तरी होना सम्भव है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गन्ना किसानों का भुगतान न हो पाने से किसान परेशान

Posted on 15 April 2013 by admin

हरदोई के गन्ना किसानों एवं मिल मालिकों के  बीच भुगतान को लेकर गन्ना किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। यह बात कोई नहीं है हर साल गन्ना किसान हजारो हेक्टयर गन्ना करता है और मिल प्रशासन उनको गन्ना करने के लिए प्रेरित भी करता है साथ ही खाद, बीज, पानी आदि की सुविधा भी उपलब्ध करवाता है लेकिन जब समय गन्ना भुगतान का होता है उस समय मिल प्रशासन किसानों को समय से भुगतान नहीं करते जिससे गन्ना किसान परेशान होता है और बिचैलियों के हांथों अपना गन्ना बेचने को मजबूर होता है। हरियावां शुगर मिल में गन्ना किसान काफी परेशान है क्योंकि भुगतान सिर्फ उन्हीं का हो पा रहा है जो पहुंच रखते है और या फिर जिनकी अन्दर से सेटिंग है। मिल प्रशासन की इस कार्य शैली से किसान बहुत आहत है और अगली बार गन्ना न करने का शपथ भी ले चुका है। क्योंकि गन्ना करने में बड़ी मेहनत लगती है और जब गन्ना मिल प्रशासन को बेचा जाता है तो उसको उस समय पैसा नही मिल पाता और भुगतान बाद में किया जाता है जिसके लिए किसानों को मिल प्रशासन के चक्कर काटने पड़ते है और तब जाकर कुछ गन्ना किसानों को गन्ने का भुगतान मिलता है तो कुछ को नहीं। मिल प्रशासन की इस कार्यशैली से किसानों में रोष है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वारदातों से बचने के लिए पुलिस ने गांवों में प्रधान, चैकीदारों कों दिए दिशा-निर्देश

Posted on 15 April 2013 by admin

हरदोई में इन दिनों लूट, चोरी, राहजनी से हरदोई जिला धर्राया हुआ है। मानों इन वारदातों की बाढ़ सी आ गई है। पुलिस प्रशासन ने लूट, चोरी जैसी घटनाओं से बचने के लिए गावों के प्रधानों, चैकीदारों और शस्त्र लाइसेन्स धारकों से अपील की है कि वह रात में गश्त कर चोरी की वारदातों से पुलिस को अवगत कराएगें। एएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह हर गावों में प्रधान, चैकीदार और शस्त्र धारकों की एक बैठक बुलाकर क्राइम को कंट्रोल करने में पुलिस की मदद करें। पिहानी मंे हुई एक बैठक में थानाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि गावों में अगर कोई संदिग्ध व्यति दिखे तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें हो सकता है कि वह आपके गांव में घूमकर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए रणनीति बना रहा हो। बीते कई दिनों से कई गावों में चोरी, लूट की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इसलिए एएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश देकर चोरी, लूट की घटनाआंे पर अंकुश लगाने को कहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

थाना क्षेत्र कुडवार के ग्राम बहुबरा में भीषण अग्निकांड से तबाह हुए पीडित परिवारो को राहत का सिलसिला जारी

Posted on 15 April 2013 by admin

थाना क्षेत्र कुडवार के ग्राम बहुबरा में भीषण अग्निकांड से तबाह हुए पीडित परिवारो को राहत का सिलसिला जारी है वही देर रात आग बुझाने के दौरान मलबे मे नीचे दबा क्षत विक्षप्त शव बरामद हुआ । शव की शिनाख्त गुलबास सुत ननकू यादव के रुप मे की गयी जिनकी उर्म्र ६५ वर्ष है सुबह जब एस.डी.एम. सदर ने गांव पीडित परिवार का जायजा लिया और राहत कोष देने का निर्देश दिया । जिसमें मृतक परिवार को किसान बीमा के रुप में ५ लाख और दैवी आपदा राहत में डेढ लाख रुपये अनुदान देने के निर्देश दिया और चन्दन वर्मा की लडकी की शादी के लिए ५००० रु० का अनुदान दिया । जिसमें विधायक अबरार अहमद और जि.प.स. राजकुमार यादव, अखिलेश तिवारी ने हर सम्भव मदद करने का वादा किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

टाटा ४०७ अनियत्रित होकर पलट गयी

Posted on 15 April 2013 by admin

edited-dsc09536सुलतानपुर की तरफ से बनारस की तरफ कालीन लाद कर जा रही  टाटा ४०७ अनियत्रित होकर सुबह पलट गई जिससे गाडी ड्राइवर, खलासी एवं एक व्यापारी घायल हो गये ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुलतानपुर की तरफ से टाटा ४०७ गाडी नम्बर यू०पी०३० ए ८१३८ कालीन लादकर बनारस की तरफ जा रही थी लम्भुआ कोतवाली से ३० मीटर के दूरी पर मोहन आर्ट के सामने एन.एच.५६ पर टाटा गाडी पलट गयी जिसमे तीन लोग घायल हो गये । घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ में भर्ती करा दिया गया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय नर्व वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित अष्ठम विराट कवि सम्मेलन का शुभारम्भ

Posted on 15 April 2013 by admin

edited-102_6307 भारतीय नर्व वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित अष्ठम विराट कवि सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा० महेन्द्र प्रताप सिंह एवं पूर्व मंत्री अनिल तिवारी द्वारा दीप प्रज्जवलन व मां भारती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया कार्यव्रहृम  की अध्यक्षता डा० जे.पी. सिंह व संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने किया ।
मुख्य अतिथि डा० महेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने उदबोधन मे कहा भारतीय नव वर्ष की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि भारतीय संस्कृति में सदभाव, उदारता व सामाजिक समरक्षता का संगम अदभुत है भारतीय संस्कृति का विश्व मे प्रचार प्रसार किया जिससे युवाओ को नई दिशा दी । उन्होने युवाओं का आह्वान किया कि वह देश के विकास में योगदान कर जन्म का कर्ज उतारे ।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अनिल तिवारी ने अपने उदबोधन में कहा भारतीय संस्कृति पर अत्याचार, अनादर व चोट करने वालो को सबक अवश्य मिलेगा । कार्यक्रम के अध्यक्ष डा० जे.पी.सिंह ने कार्यव्रहृम के आयोजक प्रवीन अग्रवाल व आये हुए सम्मानित कार्यकर्ताओं व जनता को भारतीय नव वर्ष पर शुभकामनाये दी तथा कहा कि पाश्यात्य संस्कृति के पैरोकारो को समझाना होगा की भारतीय संस्कृति व संस्कार एक दूसरे को जोडने का काम करते है ।
दूसरे सत्र का संचालन कर रहे रामचन्द्र मिश्रा ने आये हुए कवियों का परिचय कराया तथा पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व आयोजक मंडल के सदस्यों ने साल, माला व बैच लागाकर कवियों को सम्मानित किया । कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कवि जाहिल सुल्तानपुरी तथा संचालन सीतापुर से आये हुए कवि कमलेश मौर्या मृदुल ने नववर्ष में हर्ष मिले सबको, इस राष्ट्र को कीर्रि्त अपार मिले । प्रभु राम का मन्दिर जो बनवा सके केन्द्र में वह सरकार मिले, के गीत के साथ शुरुवात की तथा कवियत्री अर्चना अर्चय जबलपुर की सरस्वती की वन्दना के साथ कवि सम्मेलन का प्रारम्भ हुआ । लखनउहृ से आये वाहिद अली वाहिद ने जब अन्तराष्ट्रीय आतंकवाद पर गीत कविता ‘चमन मे रहो तो गुलाब की तरह, वरना टांग दिये जाओगे कसाब की तरह’ सुनाई तो पंडाल तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा । हास्य रस के कवि के०डी० शर्मा ‘हाहाकारी‘ ने वर्तमान सरकार की योजना पर कटाक्ष किया ‘दस बीस दुकाने है जिनकी बम्बई और कलकत्त्ता में, ओनकै लडि़का लाइन लगाये है बेरोजगारी भत्त्ता में’ ।
पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने सभी आये हुए कवियों, नेताओं, सम्मानित जनता व कार्यकर्ताओं को भारतीय नर्व वर्ष की हार्दिक बधाई व धन्यवाद दिया । कार्यव्रहृम में भाजपा जिला अध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, डा. एम.पी.सिंह, रामचन्द्र मिश्रा, डा. आर.ए.वर्मा, नागेन्द्र सिंह, डा. रमाशंकर मिश्रा, जगजीत सिंह, सुमन सिंह, बविता जायसवाल, डा० सीताशरण त्रिपाठी, शशीकान्त पाण्डेय, शिवाकान्त मिश्रा, संजय सिंह, सुशील त्रिपाठी आदि सैकडो लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रथम बैच थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा ३, ४ मई को एवं द्वितीय बैच फस्ट सेमेस्टर २९ अप्रैल को निर्धारित

Posted on 15 April 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर शिक्षा मित्र संघ का एक प्रतिनिधि मण्डल अनुपम शुक्ला जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में डायट प्रचार्य से मुलाकात करके परीक्षा की तिथि निर्धारित करवाने की मांग की थी जिस पर डायट प्रचार्य द्वारा जल्द ही कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया गया था ।
इस पर कार्यवाही करते हुए परीक्षा तिथि घोषित होने से सभी शिक्षा मित्रों ने हर्ष प्रकट किया प्रथम बैच थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा ३, ४ मई को एवं द्वितीय बैच फस्ट सेमेस्टर २९ अप्रैल को निर्धारित किया गया है । जिसके लिए उत्त्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने एक बैठक कर अभार प्रकट किया ।
बैठक मे शैलेन्द्र प्रताप सिंह जिला संरक्षक, धर्मेन्द्र शुक्ला जिला महामंत्री, विजय लक्ष्मी, सुमन सिंह, मंजू मिश्रा, दिलशाद, प्रमोद दूबे, राजेश मिश्रा, प्राज्जली श्रीवास्तव, प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनुभाग जलकल पूर्णतया एक काहिल और लापरवाह हाथों मे है

Posted on 15 April 2013 by admin

जनपद की नगर पालिका परिषद मे अब मूलभूत सुविधाओं की भी महीनों फरियाद करनी पडती है । हैरत है कि शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को पालिका परिषद अपने सभी वार्डो के नागरिको से हाउस टैक्स के साथ साथ वाटर शुल्क भी प्रतिवर्ष वसूल करती है वो भी जितना हाउस टैक्स उतना ही वाटर टैक्स उससे भी ज्यादा ।
आश्चर्य की बात यह है जो शायद आन न जानते हो वाटर टैक्स वसूली उन मकान मालिको से भी लिया जाता है जिनके घर से २०० मीटर दूर पेयजल पाईप लाईन ८ फिट गहरे जमीन के नीचे से गुजरी होती है जिसके बारे मे केवल सुना जा सकता है पाइप लाईन दिखेगी भी नही मगर वाटर टैक्स तो देना ही होगा हैरत है कि पालिका को इस नियम को कोई भी जन प्रतिनिधि बदलवाता भी नही है ।
सरकार है कि आये दिन घोषणा करती है कि प्रदेश के सभी नागरिको को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जायेगा सपा ने तो दो हाथ आगे बढ कर जुबानी समाज सेवा की घोषणा कर दी अब सपा जिलाध्यक्ष भी १०० हैण्डपाईप पूरे जिले मे लगवा सकेगें मगर हैण्ड पाईप लगवाने भर से काम नही चलेगा । नगर मुख्यालय पर कई दर्जन हैण्ड पाईप खराब पडे है मगर न तो उनकी कोई मरम्मत करने वाला है न ही उन खराब हैण्ड पाईपो को बनाने वाला ही कोई दिखता है पालिका परिषद जिसका एक अनुभाग जलकल है आजकल पूर्णतया एक काहिल और लापरवाह हाथों मे है जहां न तो कार्य दिवसो में कर्मचारी दिखते है न प्रभारी महीनों की शिकायत पर कोई ध्यान देने वाला नही है । उसका कारण है कि जलकल प्रभारी सहायक अभियंता आशीष त्रिवेदी है और लम्बे कमीशन पर ही इनकी कलम और इंट्रेस्ट जगता है अभी चन्द एक सप्ताह में ही तीन तीन ट््यूबेल जल गये जिन्हे पुनरू बनवाने के लिए लगभग कई हजार का व्यारा न्यारा किया जाता है ।
इस काम को रोटेशन मे ज्यादा धन कमाने का जरिया बना लिया है प्रभारी और कर्रि्मयो ने यही कारण है कि हैण्ड पाईप जैसे छोटे काम जिसमें कुछ भी नही मिलता है उसको नही कराया जाता जिस क्षेत्र का ट््यूबेल जलता है वहां के निवासी त्राहि त्राहि कर रहे है । मामला विवेक नगर का है जहां पर कई हैण्ड पाईप खराब है मगर न तो कोई देखने वाला न सुनने वाला सभी ट््यूबेल की रिपेंरिंग कैसे बडे कमीशन वाले खेल मे जुटे है । अब तो पालिका के श्रमिक शोषण के चलते मजदूर भी काम नही करना चाहते तो बेलदारो की बात दूसरी है । ३० रु० प्रतिदिन की दिहाडी और काम पूर्णतया तकनीकी कौन करेगा यही कारण है कि समस्या आने पर मजदूर भी ढूढे नही मिलते मगर इन पालिका अधिकारियों का रवैया नही बदल रहा है भले ही आजम खान जैसे एक साथ कई मंत्री सरकार बना दे । अब देखना है कि इस भीषण गर्मी मे और वैक्टर जनित मौसम भी कैसे शुद्ध पेयजल पालिका उपलब्ध कराती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फूलपुर तहसील में व्यापक रूप से मनमानी

Posted on 15 April 2013 by admin

12 अप्रैल फूलपुर तहसील में फौजदारी में काफी दिनो ंसे तैनात कर्मचारी वैगर पैसा लिए कोई भी कार्य न कराने का आरोप लगया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तहसील में इन दिनों व्यापक रूप से मनमानी तौर पर किसानों से सुविधा शुल्क न मिलने पर किसानों का विधिक व न्यायिक कार्य ने करने का आरोप लगते हुये अमृत लाल बिन्द ने कहा कि किसानों का प्रार्थना पत्र ही गायब कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विगत पांच वर्षो से एक ही जगह पर कार्यरत है फौजदारी कर्मचारी पुराने होने के साथ में तथा स्थानीय होने के कराण किसानों के बोलने पर ढाट कर भगा दिया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत व्यवस्था की दशा बदहाल

Posted on 15 April 2013 by admin

१२ अप्रैल । जर्जर विद्युत लाइनो के भरोसे इलाके में विद्युत आपूर्ति हो रही है। तीन चार दशक पुरानी लाइनों मे आये दिन कोई न कोई समस्या उत्पन्न्न होती रहती है जिससे प्रायः विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहती है।
उधर के०एन०आई० उपकेन्द्र से लगभग सौ सवा सौ गांवो को विद्युत आपूति की जा रही है। पूरे क्षेत्र मे लगभग डेढ सौ कि०मी० लम्बे विद्युत तारो का जाल फैला है लगभग तीन चार दशक पूर्व स्थापित विद्युत लाइनो की अब तक एक बार भी मरम्मत न होने से विद्युत व्यवस्था की दशा बदहाल हो चुकी है।
क्षेत्र के पन्न्ना टिकरी, भदैयां, जगदीशपुर, बेलासदा, पखरौली आदि गांवो के विद्युत तार काफी पुराने हो चुके है और कही कही पर लकडी की बल्लियां लगाई है इन गांवो के तार तो पुराने हो चुके है किसी पोल पर लगाये गये लकडी पर इन्सुलेटर नीचे लटक गये है और पोल पर लगे कास आर्म भी सड चुके है कई स्थानो पर कास आर्म की जगह लकडी के डण्डे बांधे गये है।
विजली के तारो ने झूलो का रूप ले लिया है इतना ही नही कई स्थानो पर तो तार नीचे लटक गये है जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पोल पर लगे हुए इन्सुलेटर भी सुरक्षित नही है। क्षेत्र मे एक साथ हर जगह पर बिजली नही रहती कही न कही तो फाल्ट बना ही रहता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in