Archive | राज्य

विषाक्त पदार्थ खा कर जान देने की कोशिश की

Posted on 18 April 2013 by admin

१७ अप्रैल  ।  अलग अलग थाना क्षेत्रो मे महिला समेत युवक ने विषाक्त पदार्थ खा कर जान देने की कोशिश की परिजनो ने अचेत अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया ।
प्राप्त सूचना के अनुसार कुडवार थाना क्षेत्र अन्र्तगत कस्बा कुडवार निवासी बृजेश कुमार की पत्नी अर्चना २५ वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह विषाक्त पदार्थ खाने से देखते ही देखते हालत बिगडने लगी परिजनो ने अचते अवस्था मे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया जहां हालत नाजुक बनी हुई है ।
दूसरी घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अन्तर्गत पन्ना टिकरी गांव निवासी अरविन्द कुमार का २० वर्षीय पुत्र अभिषेक संदिग्ध अवस्था मे दोपाहर में विषाक्त पदार्थ खाने से अचते अवस्था में परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया ।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

३० अप्रैल को अमहट मंडी सुलतानपुर में सुबह ११ बजे किसान व्यापार एकता सम्मेलन

Posted on 18 April 2013 by admin

१७ अप्रैल  । भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नगर अध्यक्ष मो० आरिफ बागवान की अध्यक्षता मे अमहट मंडी मेें एक बैठक की गई । बैठक में भा०कि०यू० के प्रदेश सचिव दिनेश प्रताप सिंह एवं सदस्यगण तथा किसान एवं सब्जी आढती उपस्थित थे ।
बैठक मे मो० आरिफ ने बताया कि  किसान एव फल सब्जी वव्रहृेता व्यापारी के सहमति से ३० अप्रैल को अमहट मंडी सुलतानपुर में सुबह ११ बजे किसान व्यापार एकता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगी । जिसमें किसान एवं फल सब्जी व्यापारियों की सभी समस्याओं पर गहन विचार किया जायेगा । तथा उनकी समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों से मुलाकात करके के लिए कहा जायेगा । बैठक में राजू बोरा वाले, मो० अमीन, चुन्नू शमशाद अहमद, हाशिम, जुग्गू, जितेन्द्र कुमार, रामकुमार, मो० सलीम, गुलाम उमर आदि लोग उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बच्चे नशे की लत का शिकार

Posted on 18 April 2013 by admin

१७ अप्रैल । आज जिधर नजर दौडाइये कुछ ना कुछ ऐसा नकारात्मक पहलू जरुर  दिख जायेगा जिससे हमें सोचने पर मजबूर हो जाना पड़ता है कि आगे आने वाले वक्त मे क्या होने वाला है जब नशे की बात वयस्को के संदर्भ मे की जाती है तो इसे हम बडी विकट समस्या के रुप मे देखते है लेकिन ये हमारा दुर्भाग्य ही है जो आज हम बच्चो को भी नशे की लत का शिकार देख रहे है ।
आमतौर पर ये बच्चे या तो गरीब श्रेणी के बाल मजदूर है या फिर उच्च वर्ग के हाई प्रोफाइल स्कूल मे पढ़ने वाले धनाढ््यों के बच्चे। गरीब वर्ग के साधन हीन बच्चे जिनकी उम्र्र औसतन १०-१२ वर्ष की होगी कायदे से तो उनकी पढ़ाई लिखाई की उम्र्र है लेकिन हालात से मजबूर होकर उन्हे काम पर लगा दिया जाता है आज दूसरों की देखा देखी  धूम्रपान करने लगे है ।
तमाम ऐसी जगहो पर जहां ऐसे बच्चे काम करते है इन्हे फुरसत के पलो मे आप बीडी सुलगाकर पीते हुए देख सकते है पान की दुकानो से ऐसे वच्चो को पान मसाला लेते हुए देखा जा  सकता है । बच्चे जिन्हे ढ़ंग से भोजन मिलना चाहिए ताकि उनका शरीर स्वस्थ हरे दिमाग स्वस्थ हो अगर वो नशे की गिरफ्त मे आ चुके है तो उनकी युवावस्था क्या होगी और बुढापा किस कदर गुजरेगा ।
आप सोचिए नया पौधा जिसको ढ़ंग से पानी मिलना चाहिए ताकि उसका पोषण और संवर्द्धन हो सके अगर उसकी जडो मे तेजाब की बूंदे डाली जाने लगी तो क्या होगा उस पौधे का आप खुद अंदाजा लगा लीजिए इसी तरह वर्तमान मे धनी वर्ग के बच्चे स्कूल के दौरान जो वक्त बचता है उसमे सिगरेट का प्रयोग करते हुए देखे जा सकते है ।
बचपन की कोमल अवस्था अगर ऐसे अंगारो से जलाई जाने लगी तो देश का भविष्य क्या होगा ज्यादा बताने की आवश्यकता नही है  दोनो वर्ग के बच्चो मे ऐसी दुष्प्रवृत्त्ति का एक कारण तो साफ नजर आ रहा है कि ऐसे बच्चे जरुरत से ज्यादा स्वतंत्र है ।
कारण अलग अलग है लेकिन पारिवारिक देखरेख और नियंत्रण इन बच्चो के मामले मे शिथिल है  आज आवश्यकता है कि इस बारे मे गौर से विचार किया जाय और इन नये पौधो को पानी की जगह तेजाब की सिंचाई से बचाया जाय तभी भारतवर्ष के सुखद भविष्य की सफल कल्पना की जा सकती है । वरना बिना हवा भरा टायर गाडी को कितनी दूर खींच पायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मां तेरे चरणो में हम शीश झुकाते है

Posted on 18 April 2013 by admin

१७ अप्रैल  । नवरात्र का पावन महीना चल रहा है श्रद्धा और भक्ति के अनुसार हिन्दू जनमानस इसे मना रहा है । कुछ लोग नौ दिनो का व्रत रखे हुए है । वही कुछ लोग प्रथम दिन और अष्टमी के दिन अर्थात २ दिवसीय व्रत अनुष्ठान करते है । अपनी अपनी सामथ्र्य है मन स्वच्छ एवं पवित्र होना चाहिए ।
प्रथम नवरात्रि में सिर्फ नौ दिनो का व्रत रखकर हम मां भगवती की आराधना करते है । जबकि द्वितीय नवरात्रि में नौ दिनो के व्रत के साथ साथ विश्व प्रसिद्ध त्योहार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है । दोनो नवरात्रि में हम मां दुर्गा के नौ रुपो की नौ दिनो में पूजा अर्चना करते है और मां को मनाते है । मां भगवती के हर रुप का अलग अलग महत्व है जैसे दुर्गा रुप शक्ति का परिचायक है तो मां शारदा का रुप विद्या का परिचायक है । तो मां शारदा का रुप विद्या का परिचायक है नौ रुपो की आराधना मात्र आराधना ही नही है बल्कि सम्पूर्ण ब्रहमांड की शक्ति का आवाहन इन्ही नौ दिनो में हो जाता है जो समस्त मानव जाति के लिए शुभकारी एवं फलदायी होता है ।
आधुनिकता एवं घोर वैज्ञानिकता के इस युग में ऐसे धार्रि्मक पर्वो में जनमानस की बढती आस्था यह सिद्ध करती है सर्व शक्तिमान सत्त्ता की छाया में सारा विश्व फलफूल रहा है और हम बिना इस सत्ता की अनुकंपा के एक कदम भी नही चल सकते । दूर जाने की जरुरत नही अपने आस पास देखिये छोटे छोटे बच्चे नवरात्रि का व्रत रखे हुए दिख जायेगें जिन्हे दिन भर कुछ ना कुछ खाने की आदत होती है । यह श्रद्धा नही तो और क्या है । अस्तिकता ही एक ऐसा कारण है जिससे मानव समाज अपना  विकास एवं प्रगति कर रहा है ।
कई तरह के धार्रि्मक व्रत हमारे हिन्दू समाज में विद्यमान है जिसमे इस नवरात्रि पर्व के नौ दिवसीय व्रत की महिमा का वर्णन शब्दो में कर पाना सर्वथा असंभव अपने सामथ्र्य के अनुसार हम मां भगवती के नौ रुपो की आराधना करें और मां भगवती हमारी भक्ति स्वीकार करके सारी मानव जाति पर अपनी दया दृष्टि बनायें रखें यही कामना हमें सच्चे मन से करनी चाहिए । नवरात्रि के पावन पर्व पर सच्ची आराधना यही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अमृत सर हवडा एक्सप्रेस का इंजन फेल

Posted on 17 April 2013 by admin

अमृत सर हवडा एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण नरहरपुर व्रहृासिंग पर एक घंटे खडी रही । प्राप्त जानकारी के अनुसार वारणसी की तरफ से आ रही अमृतसर हावडा ट्रेन नं० १३०४९ का इंजन अचानक फेल हो जाने से नरहपुर व्रहृासिंग के पास एक घण्टे खडी रही सूचना मिलने सुलतानपुर रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन जाने पर गाडी आगे गई ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बिजली के तारो मे रगड से निकली चिन्गारी से आग

Posted on 17 April 2013 by admin

चांदा थाना अन्तर्गत रेलवे स्टेशन के निकट रामलाल के पुरवा के किसान पवन कुमार के खेत में  बिजली के तारो मे रगड से निकली चिन्गारी से तीन बिघा गेंहू की फसल नष्ट हो गई । ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू पाया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदा रेलवे स्टेशन के निकट रामलाल के पुरवा के किसान पवन कुमार के गेंहू के खेत के उहृपर से गये बिजली के तारों में तेज हवाओं के कारण टकराव हो जाने से निकली चिन्गारी से गेंहू के खेत मे आग लग गई देखते ही देखते आग ने तीन बीघा गेंहू को अपनी चपेट मे लिया । ग्रामीणो ने इसकी सूचना फायर ब्र्रिगेड को दी मगर मौके पर फायर ब्र्रिगेड की गाडियां नही पहुंच पाई ग्रामीणो ट््यूबेल की मदद से आग पर काबू पाया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होने वाला नही

Posted on 17 April 2013 by admin

सूबे के मुख्यमंत्री पुलिस विभाग को सुधारने का चाहे जितना भी प्रयन्त कर ले मगर पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होने वाला नही है । इस बात का जीता जागता और ताजा उदाहरण है कि जनपद के जयसिंहपुर थानान्तर्गत ग्राम महमूदपुर सेमरी निवासी एक महिला के साथ बीती १० तारीख की रात बलात्कार की घटना हुई लेकिन थानेदार बीते तीन दिनो से पीडि़ता व उसके परिजनो को चक्कर कटवाते रहे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महमूदपुर सेमरी ग्राम की रानी पत्नी राम निहोरे ‘काल्पनिक नाम’ के  साथ मौकेडीह निवासी नागेन्द्र उर्फ करिया ने रात मे अकेला पाकर दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया महिला ने दरिंदे के चंगुल से छूटते ही गुहार लगाई जब तक आस पास के लोग पहुंचते तब तक नागेन्द्र फरार हो चुका था खास बात यह है कि बलात्कारी कोई और नही रिश्ते में पीडि़ता का देवर लगता है। मामला थाने पहुंचा तो आदतन मामले को टाल दिया गया लेकिन स्थानीय लोगो के बढते दबाव के कारण घटना के तीन दिन बाद १३ ता० को मामला दर्ज कर पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गर्मी आते ही वाटर कूलर हो जाते खराब

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जरा सी देर में ही गला सूखने लगता है और ठंडे पानी की चाहत में निगाहें इधर उधर दौड़ने लगती हैं। इसी बीच रोडवेज बस अड्डे पर लगे वाटर कूलर दिखने पर उधर का रुख यात्री करते हैं, लेकिन वाटर कूलर से गर्म पानी आते देख निराष होकर वापस लौट आते हैं। राज्य सड़क परिवहन निगम के बस अड्डे से हर रोज कई हजार यात्रियों का रोज आना जाना होता है। क्षेत्रीय कार्यालय यहीं होने के कारण बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी यहां पहुंचते हैं। गत वर्ष यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बस अड्डा परिसर पर नया वाटर कूलर लगवाया गया था। लेकिन वह खराब हो गया है जिससे यात्रियों को पानी के लिए असुविधा हो रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहीं खुलते आंगनबाड़ी केन्द्र

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई मल्लावां क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवो में आंगनबाड़ी सिर्फ कागजों पर ही है। नही खुलते केन्द्र और नही बनता हाटकुक और नही बंटती दलिया। बताते चले कि मल्लावां क्षेत्र और कुछ गांव माधौंगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों और गांवों में लगने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र सिर्फ कागजों पर ही चलते है। कार्यकत्री और सहायिका कभी केन्द्रों पर नही जाती, और बच्चों को हाटकुक और दलिया उपलब्ध नही होती हैं तथा अगर जाती भी है तो देर से आना और जल्दी भागने के चक्कर में रहती है जिससे गांवों में रहने वाले दलित, अति पिछड़े वर्ग के लोग वो पढ़े लिखे भी नही हैं उनको कोई न कोई बहाना बनाकर बेवकूफ बनाया जाता हैं कई कार्यकत्री तो अन्य जिलो में रहती है। फिर भी केन्द्रों का संचालन बड़ी चालाकी से कागजो पर किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी जानकर भी अनजान बने है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शहीदों के सम्मान के लिए नौजवानों को आगे आना चाहिए: सीडीओ

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई जिला विकास अधिकारी वियोधन कुमार यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कहा कि जो सपना उन्होने भारत निर्माण का देखा था वह सपना अब नौजवान आगे आकर पूरा करने का प्रयास करें। वह रोमगढ़ रूइया में अमर सेनानी राजा नरपति सिंह के 156 वें विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही। उन्होने कहा कि नौजवान शिक्षित होने पर ही देश समृद्ध हो सकेगा। उन्होने कहा कि जब से उत्तराखण्ड अलग हो गया था तब से ही कुछ पर्यटन स्थल अलग हो गए थे। उन्होनेे कहा कि रूइया गढ़ी को पर्यटन स्थल का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर भोला सिंह, महादेव प्रसाद आदि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में जयप्रकाश रावत, कप्तान ंिसह, विद्याराम वर्मा, अनिल सिंह, अभय शंकर गौड, गुड्डू, नवल, महेश्वरी, राहुल सिंह, संतोष कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in