पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होने वाला नही

Posted on 17 April 2013 by admin

सूबे के मुख्यमंत्री पुलिस विभाग को सुधारने का चाहे जितना भी प्रयन्त कर ले मगर पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होने वाला नही है । इस बात का जीता जागता और ताजा उदाहरण है कि जनपद के जयसिंहपुर थानान्तर्गत ग्राम महमूदपुर सेमरी निवासी एक महिला के साथ बीती १० तारीख की रात बलात्कार की घटना हुई लेकिन थानेदार बीते तीन दिनो से पीडि़ता व उसके परिजनो को चक्कर कटवाते रहे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महमूदपुर सेमरी ग्राम की रानी पत्नी राम निहोरे ‘काल्पनिक नाम’ के  साथ मौकेडीह निवासी नागेन्द्र उर्फ करिया ने रात मे अकेला पाकर दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया महिला ने दरिंदे के चंगुल से छूटते ही गुहार लगाई जब तक आस पास के लोग पहुंचते तब तक नागेन्द्र फरार हो चुका था खास बात यह है कि बलात्कारी कोई और नही रिश्ते में पीडि़ता का देवर लगता है। मामला थाने पहुंचा तो आदतन मामले को टाल दिया गया लेकिन स्थानीय लोगो के बढते दबाव के कारण घटना के तीन दिन बाद १३ ता० को मामला दर्ज कर पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in