Archive | राज्य

लम्बित कार्यो पर नाराजगी, कर्मचारियो के वेतन रोकने के आदेश

Posted on 22 April 2013 by admin

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने लम्बित कार्यो पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधीनस्थ कुछ कर्मचारियो के वेतन रोकने के आदेश दिये । विकास भवन मे बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नवीन विकास प्राथमिकता कार्यव्रहृम की समीक्षा के दौरान अधूरे एवं लम्बित कार्यो पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दिया कि अवशेष लक्ष्य कार्य प्रत्येक दशा में ३० अप्रैल तक पूरा करें  अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी ।
उन्होने कहा कि कोई भी कार्य अनारम्भ नही रहना चाहिए । यदि कोई विवाद अथवा कोई मामला हो तो उसे उच्चाअधिकारियों के संज्ञान मे लाए । भूमि समन्धी यदि मामला हो तो एस.डी.एम. से सम्पर्क कर भूमि प्राप्त कर कार्य आरम्भ कराए ।
स्वास्थ्य विभाग की जननी योजना की समीक्षा के दौरान डी.एम. ने धीमी प्रगति पर असन्तोष व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. महिला का वेतन रोकने का निर्देश दिया । उन्होने कहा जब तक सभी लाभार्रि्थयों को धनराशि उपलब्ध नही करा दी जाए इनका वेतन बाधित रहे । स्वास्थ्य विभाग के अनारम्भ निर्माण कार्य पर उन्होने निर्माण एजेन्सी को नोटिस देने का निर्देश दिया ।
सर्वशिक्षा अभियान की समीक्षा के दौरान डी.एम. ने सभी एस.डी.एम. को निर्देशित किया कि वे अपने लेखपाल के माध्यम से जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे ताकि विद्यालय का निर्माण एक सप्ताह के भीतर प्रारम्भ किया जा सके । उन्होने उन सभी ए.बी.एस.ए. का वेतन रोकने का निर्देश दिया जिनका कार्य आरम्भ नही हुआ है । स्वच्छ शौचालय के सम्बन्ध मे लक्ष्य पूरा करने के लिए डी.पी.आर.ओ. को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा लोहिया समग्र गांव में विकास के सभी कार्य प्रारम्भ कर उन्हे शीघ्र पूरा करें । रोड, विद्युत, नाली, पेयजल आदि ३६ बिन्दुओं पर उन्होने सम्बधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा प्रत्येक दशा में लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया ।
बैठक में सी.एम.ओ., ए.डी.एम., एस.डी.एम. एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे । बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गुदडी के लाल

Posted on 22 April 2013 by admin

२१ अप्रैल ।  सुलतानपुर जिलें मे डिग्री कालेज के एक अवकाश प्राप्त रीडर ने गुदडी के लालो का चयनकर उनकी मेधा को संवारने का एक प्र्रेरक कार्य शुरु किया है । जिसमें ग्रामीणांचलो से चयनित पांच मेधावियों को प्रतिवर्ष चुनकर उन्हे कक्षा छरू से इण्टरमीडिएट तक की आवासीय सम्पूर्ण शिक्षण की जिम्मेदारी ली है । इसके लिए बाकायदा एक हास्टल बना दिया है । जिसमें किसी बाहरी से कोई आर्थिक सहयोग व चंदा नही लिया है ।
सुलतानपुर स्थित राणा प्रताप डिग्री कालेज से रीडर एवं समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डा. एम.पी.सिंह ने पारिवारिक लोगो को मिलाकर सिंह एण्ड श्री निवासन उत्कर्ष ट्रस्ट बनाया और ग्रामीणांचलो से मेधावी गरीब छात्रो का चयन कर अपनी इस योजना की नीव पिछले वर्ष ही रखी किन्तु उन पांच छात्रो को एक साल की शिक्षा प्रदान करने के बाद इसकी जानकारी दी ।
डा० सिंह ने पत्रकारो को बताया कि वह ट्रस्ट में किसी से भी चंदा व सहयोग नही ले रहे है और न ही कभी लेगें । अपने परिवार के आय से होने वाले खर्चो मे कटौती कर गरीब बच्चो को अच्छी सुविधा शिक्षण व्यवस्था दिलाने का कार्य करेगें । उन्होने बताया कि जुलाई २०१२ मे जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उनके विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से जिले के पांच न्याय पंचायत स्तर के टापर कक्षा पांच के पांच छात्रो रोहित प्रजापति, शिवांशमणि यादव, सत्यवीर, हिमांशु पाण्डेय, व शिवांशु उपाध्याय का चयन किया गया । जिसका प्रवेश सुलतानपुर के राजकीय इण्टर कालेज मे कराकर उन्हे सम्पूर्ण आवासीय व शिक्षण की व्यवस्था उत्कर्ष छात्रावास में निरूशुल्क प्रदान की जा रही है । अभी हाल ही में उनकी कक्षा छरू की परीक्षाएं सम्पन्न हुई है ।
डा. सिंह ने बताया कि उनकी इस योजना में प्रत्येक वर्ष पांच गरीब व मेधावी छात्र लिये जायेगें । जिनके उत्त्तम शिक्षण के लिए डिग्री कालेजो के सात व प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षक अपना समय देकर छात्रो को पढायेगें । जिले के प्रख्यात चिकित्सक डा. आर.ए.वर्मा, डा.एम.जे.शर्मा व डा० वी.एम.के. सिंन्हा ने इन छात्रो का समय समय पर निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व बीमारी की स्थिति मे सम्पूर्ण इलाज की जिम्मेदारी ली है ।
उन्होने बताया कि उनका उददेश्य ग्रामीणांचलो के निर्धन एवं मेधावी छात्रो को शहरी क्षेत्रो के समान रहन सहन की सुविधाएं प्रदान कर सुलतानपुर नगर के विभिन्न विद्यालयोें मे प्र्रवेश दिलाकर उत्त्तम शिक्षा प्रदान करना है । ग्रामीण क्षेत्रो मे भी मेधावी छात्रो की कमी नही है किन्तु दयनीय आर्थिक स्थिति के कारण वे नगरीय छात्रो के समकक्ष खडे नही हो सकते । ऐसी स्थिति मे उनके समुचित शैक्षिणिक विकास के लिए एवं आज की प्रतियोगी दुनिया के समकक्ष खडे रहने के लिए अनुकूल सुविधाएं प्रदान करने की आवश्यकता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक जश्न-ए-वारिस पाक

Posted on 22 April 2013 by admin

२१ अप्रैल । सुलतानपुर एक बार फिर खुर्शीद क्लब मे वो नजारा दिखाई दिया जिसकी लोग बाते तो करते है लेकिन अमली जामा पहनाने मे मुश्किले दुश्वारियां पैदा हो जाती है । मौका था जश्न-ए-वारिस पाक पर खुर्शीद क्लब के मैदान मे विश्व प्रसिद्ध कौव्वालो के कार्यक्रम का जिसमें प्रसिद्ध कौव्वाल हबीब अजमेरी अल्लाह जानता है मोहम्मद का मरतबा का कार्यक्रम पेश करना इस मौके पर मुम्बई भोएसर से तशरीफ लाए सैय्यद मीर शाह बाबा मुख्य रुप से आकर्षक का केन्द्र रहे कार्यक्रम मे राधे रमण वैद्य, ठेकेदार गांगा सिंह, टास्क फोर्स के जिला चेयरमैन हाजी मो० जमा खां, सपा अल्प संख्यक सभा के जिलाध्यक्ष दिलशाद राईन, कार्यक्रम अध्यक्ष मो० शमीम उर्पहृ लइया राईन अमेठी गैस सर्विस के प्रोपराइटर फतेह बहादुर, कांग्रेसी नेता कमरुज्जमा फौजी सपा के नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल, कांग्रेसी नेता कामरान अहमद आदि लोग शामिल रहे हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक जश्न-ए-वारिस पाक कार्यक्रम मे सभी जाति धर्म के लोगो का संगम दिखाई पडा खुर्शीद क्लब के मैदान में लोग इकठठ हुए कार्यक्रम के आगाज होते ही लोगो ने कौव्वालो पर नोटो की बारिस करना शुरु कर दी कार्यक्रम प्रातः काल तक चलता रहा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

झूठ फरेब की बुनियाद पर खडा फायजा नर्सिग होम

Posted on 22 April 2013 by admin

२१ अप्रैल । झूठ फरेब की बुनियाद पर खडा फायजा नर्सिग होम जब से वजूद मे आया फायजा सिर्फ अपना फायदा देख रहा है । क्या पराए और क्या अपने जरुरत पडने पर सारी हदे पार कर देना आदत में शुमार है । हम बात कर रहे है फायजा नर्सिग होम के संचालक डा० सादिक अली की आकर्षित करने वाली डिग्री बेहतर इलाज का भरोसा परन्तु लापरवाहियों के चलते भरोसा कायम नही रह पाता शायद इसीलिए विश्वास के साथ घात लगा है । देखा जाए तो फायजा नर्सिग होम की नीव ही प्रशासनिक लापरवाही और डा० सादिक अली के रसूख का नतीजा है जिस बिल्डिंग मे फायजा अस्पताल चल रहा है दर असल वो आवासीय मानचित्र पर विनियमित क्षेत्र से पास किया गया है । परन्तु उक्त बिल्डिग का स्वामी अधिक माल कमाने के चक्कर मे अपनी विल्डिंग को व्यवसायिक प्रतिष्ठान मे बदल दिया है । जिसे डा० सादिक अली जानते हुए भी किराए पर ले रखा है । संबधित विभाग इस प्रकार की गडबडी देखने वाला चश्मा उतार रखा है इसी लिए शायद नगर में अवैध विल्डिगें खडी होती जा रही है । यहां तक कि नजूल भूमि भी लोग बगैर किसी डर से कब्जा कर निर्माण करवा ले रहे है । फायजा अस्पताल से यातायात अव्यवस्थाएं बढी है । अस्पताल के सामने दर्जनो दो पहिया व चार चक्का वाहन बेतरतीब ढंग से मुख्य मार्ग पर खडे रहते है । जिससे जाम की समस्या बनी रहती है । डा० सादिक अली का विवादो मे जैसे रिश्तेदारी हो चली है । पूर्व मे भी अपने साले की पत्नी के मौत के मामले मे शक के घेरे मे आ चुके है । ताजा मामला नवीपुर निवासी अनवारुल हक की पुत्री तनवीर जहां और उसके पेट मे पल रहे बच्चे के आपरेशन के दौरान मौत से जुडा है तनवीर के परिजनो ने डा० सादिक अली पर कई प्रकार के गंभीर आरोप मढते हुए फायजा अस्पताल पर प्रर्दशन भी किया साथ ही डा० सादिक अली पर कार्यवाही न होने की दशा में तनवीर के परिजनो ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठने की बात कही वही डा० सादिक अली पर कार्यवाही करने की बात पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग आश्वासन का झुनझुना बजाने मे लगा है । जरा सोचो हमारे देश में लोग खासकर उनके जिन्हे कार्यवाही करने का अधिकार है वो कितने संवेदन हीन हो चुके है । किसी की औलाद लापरवाही के चलते असमय दुनिया से रुखसत हो जाए ऐसे में उन मां बाप के जख्म पर मरहम लगाने के बजाए कुरेदा जाए तो कितनी तकलीफ होगी । देखा जाए तो नर्सिग होम और उनके संचालको का दोष कम है सबसे अधिक दोषी स्वस्थ्य विभाग व जिला प्रशासन है । स्वास्थ्य विभाग के तरफ से मानक बनाया गया है कि नर्सिग होम खोलने की क्या क्या अनिवार्यताएं है परन्तु जनपद मे जितनी भी नर्सिग होम संचालित है एक भी मानक पर खरी नही है । दूसरी गडबडी जिला प्रशासन के तरफ से होती है संबधित विभाग कभी भी इस बात को संज्ञान मे नही लेता कि उक्त प्रतिष्ठान का मानचित्र आवासीय है या व्यवसायिक या फिर उक्त प्रतिष्ठान से आम जन मानस को असुविधाओं का सामना तो नही करना पड रहा है । परन्तु ऐसे प्रतिष्ठानो के संचालको का रसूख शासन की गलियों से होता हुआ प्रशासन की छाती को रौदता हुआ आगे निकल जाता है । और इसी रफ्तार की वजह से कभी कभी लोगो को अपनी जिन्दगी से हाथ धोना पड जाता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मिलावटी पेट्रोल और डीजल की बेखौफ बिक्री

Posted on 20 April 2013 by admin

१९ अपै्रल ।  जनपद के कादीपुर, सूरापुर, दोस्तपुर, बरौसा, कोइरीपुर, चांदा, कामतागंज, हनुमानगंज, पयागीपुर, धम्मौर, कुडवार, कटका, कूरेभार, सहित जनपद के लगभग आधा दर्जन पेट्रोल पम्पो पर मिलावटी पेट्रोल और डीजल की बिव्रहृी वेखौफ होकर की जा रही है।
इससे जहॉ शहर की सडको को प्रदूषण मुक्त कराने का सरकारी अभियान अपंग होकर रह गया है वही दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो के इंजनो के सीज होने की शिकायते बढ़ गयी है जब कि जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नही दे रहा है।
मुख्यालय तथा आस पास के क्षेत्रो मे लगी छोटी बडी औद्योगिक इकाइओ और जनरेटरो से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण की मात्रा वैसे भी बहुत है परन्तु जो कसर बचती है उसे मिलावटी पेट्रोल, डीजल से चलने वाली गाडियॉ पूरा कर रही है इसके कारण सुबह शाम तो लोगो का सडको पर निकलना व सांस लेना दूभर हो गया है ।
प्रदूषण के रोकथाम के लिए सरकार की ओर से घोषणाएं की जाती है परन्तु इच्छा शक्ति के अभाव भ्र्रष्टाचार और लचर नियम कानून से यह घोषणएं मात्र कागजी साबित हो रही है इसी का फायदा उठा कर कम लागत मे जुटे पेट्रोल पम्प मालिक डीजल और पेट्रोल मे ५०-६० प्रतिशत तक मिलावट कर रहे है तो कुछ पेट्रोल पम्प स्वामी उससे भी घटिया नैत्था को ििमलाते है।
विशेषज्ञो के अनुसार चूंकि नैत्था और सोल्वेट देखने में पेट्रोल की तरह ही होता है इसी कारण इसकी मिलावट की जॉच आम आदमी आसानी से नही कर सकता है ग्राहक को तो तब पता चलता है जब उसके वाहन का इंजन सीज हो जाता है । मैकेनिक जब इंजन सीज का कारण जानने के लिए इंजन खेलता है तो पेट्रोल मिलावटी होन का पता चलता है मिलावटी पेट्रोल से वाहनो को इंजन सीज हो मात्र ऐसा ही नही बल्कि इससे प्रदूषण भी फैलता है सबसे अधिक प्रदूषण वाहनो के धुए से फैल रहा है।
दोपहिया वाहनो की मरम्मत करने वाले मैकेनिको ने बताया कि यदि वाहन मे मिलावटी रहित पेट्रोल और सही मात्रा मे ऑयल हो तो कभी भी इंजन सीज नही हो सकता है अलबत्त्ता पिछले छह माह से वाहनो के इंजन सीज होने की शिकायतो मे जबरदस्त इजाफा आया है। जॉच करने मे इंजन ऑयल भी नकली और मिलावटी मिला पेट्रोल व इंजन ऑयल की बिव्रहृी बेखौफ होकर पूरे जनपद भर मे की जा रही है परन्तु इस पर रोक लगाने का प्रयास नही हो रहा है वही मिलावटी पेट्रोल डीजल की वजह से गाडियां का औसत लाइफ खत्म होती जा रही है।
गाडियों के इंजन पार्टस जल्द खराब हो रहे है हालत यह है कि कब चलता वाहन रास्ते रुक जाये कुछ पता नही  किसी भी पेट्रोल पम्प मालिक को प्रशासनिक चेकिंग का कोई भय नही है ।
जिसके चलते मिलावट व कम तेल मापने का कार्य किया जा रहा है आज हालत यह है कि आप को ५० से १० किमी के बीच पेट्रोल पम्प शायद ही जनता के हितो और मानको का ख्याल रखते हो अगर कोई उपभोक्ता अपनी शिकायत करना भी चाहे तो उसके पास कोई पेट्रोल पम्प की रशीद भी नही है की उसने वाहन मे पेट्रोल डलवाया अथवा नही।
क्योकि इन पेट्रोल पम्पो पर जाने पर जान बूझ कर रशीद नही दी जाती जब कि यह नियम है कि बिना रशीद काटे पेट्रोल डीजल न दिया जाये लेकिन इन नियमो का पालन हो रहा है अथावा नही कोई देखने वाला नही है। आलम यह है कि विभागीय अधिकारियो व कर्मचारियो की सांठ गांठ से उपभोक्ता मिलावटी पेट्रोल डीजल और कम माप पर लेने पर मजबूर है। शिकायत करने पर पेट्रोल पम्प कर्मी अपने ग्राहको से झगडा करने पर उतारु हो जाते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निजी विद्यालयों द्वारा बच्चो को खटारा डग्गामार टैम्पो में भूसा की तरह ठूस कर विद्यालय भेजा जा रहा है

Posted on 20 April 2013 by admin

सुलतानपुर १९ अपै्रल। न्यायालय के निदेर्शो को दर किनार कर डग्गामार वाहन दो पैसे की लालच में बच्चो की जिन्दगी से खिलवाड करने से भी नही चूक रहे है आए दिन घटनाएं हो रही है फिर भी महकमा इस ओर ध्यान नही दे रहा है ।
विकास खण्ड के निजी विद्यालयों में खटारा डग्गामार टैम्पो व बसो के चालक व परिचालकों द्वारा निदेर्शो को दरकिनार कर कुछ निजी विद्यालयों द्वारा बच्चो को ठूस कर उनको विद्यालय भेजा जा रहा है उच्च न्यायालय द्वारा निर्देश है कि विद्यालय के वाहनो मे स्कूल वाहन के लोगो के साथ ही विद्यालय का नाम मोबाइल नम्बर तथा दरवाजे व खिडकी पूरी तरह बन्द व सुरक्षित होने के साथ ही चालक को पांच वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है ।
इसके बाद भी नियमो से परे खटारा डग्गामार टैम्पो तथा गैस वाहनो से बच्चो को विद्यालय पहुचाया जा रहा है यही नही एक छोटे वाहन में ही २५-३० बच्चो को भूसा की तरह ठूस का भरा जाता है इस बारे में अभिभावको की शिकायत पर भी विद्यालय प्रबन्धक मौन धारण कर लेते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पारीवारिक कलह से तंग आकर महिला ने की खुदखुशी

Posted on 20 April 2013 by admin

१९ अप्रैल । परिवार के आन्तरिक कलह से तंग आकर महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदखुशी कर ली ।
घटना के समय पति घर पर मौजूद नही था घटना की सूचना पजिलनो ने महिला के मायके वालो को देते हुए पुलिस को सूचना दी सूचनर पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया ।
प्राप्त सूचना के अनुसार चांदा थाना क्षेत्र अन्तर्गत अहिरौला गांव निवासी शिव कुमार सिंह की पत्नी विनायिका सिंह २६ वर्ष ने सुबह पति से कहा सुनी होने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी इससे आहत होकर पत्नी ने जहर खा कर जान दे दी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

२१ अप्रैल को सुलतानपुर गांव में विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा

Posted on 20 April 2013 by admin

१९ अप्रैल । सुलतानपुर जिले के जूडापटटी कूडेभार में २१ अप्रैल से होने वाले सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में २६ अप्रैल को बद्रिकाश्रम के जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिषपीठाधीश्वर वासुदेवानन्द सरस्वती भाग लेगें।
सुलतानपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजक पूर्व शासकीय अधिवक्ता पं० शिव कुमार मिश्र ने बताया कि २१ अप्रैल को गांव में विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकलेगी और सायं से कथा प्रवचन शुरु हो जायेगा। २७ अप्रैल को कथा का समापन होगा तथा २८ अप्रैल को हवन, पूर्णाहूति एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। कथा के दिनों में २६ अप्रैल को जगद्गुरु  शंकराचार्य ज्योतिषपीठाधीश्वर वासुदेवानन्द सरस्वती तथा अन्य तिथियों में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष केसरी नाथ त्रिपाठी, रमापति राम त्रिपाठी सहित कई विद्वान भाग लेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोहरामउहृ मंदिर में भक्तो ने मां भगवती के दर्शन किये

Posted on 20 April 2013 by admin

१९ अप्रैल ।  चैत्र नवरात्र के नवमी को लोगो ने पूजा के बाद छोटी छोटी कन्याओं को पूडी और हलवा खिलाकर अपने व्रत का समापन किया । सुबह ब्र्रह्ममुहूर्त में उठकर भक्तों ने मां भगवती की पूजा अर्चना की तथा लाल चुनरी, नारियल चढाकर हलवे पुडी आदि का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की ।
पूजा अर्चना के बाद व्रत रखने वाले लोग छोटी छोटी कन्याओं को आदर सहित घर बुलाकर भोजन कराया । लोहरामउहृ मंदिर में सुबह से ही लम्बी लम्बी कतार लगाकर भक्तो ने मां भगवती के दर्शन किये और पुजारी पं० राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने भक्तो को हवन कराया । अमहट स्थित गायत्री मन्दिर पर सैकडो कन्याओं ने भोज में भाग लिया तथा भक्तों ने सुबह से हवन पूजन व दर्शन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अमदेवा गांव में आग

Posted on 18 April 2013 by admin

१८ अप्रैल । जयसिंहपुर तहसील के अमदेवा गांव में सुबह भीषण आग लग गई जिससे आधा दर्जन लोगो के गृहस्थी पूरी तरह जल गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमदेवा गांव के निवासी आसिफ, जिलाउल आदि लोग गेहूं काटने खेत मे गये थे उनके बच्चे घर पर थे सुबह खाना बनाने के बाद वे बच्चे भी खेत मे चले गये चूल्हे से निकली चिन्गारी ने देखते देखते विकराल आग का रुप ले लिया घर जलने की सूचना पर वे लोग खेत से भाग कर आये तब तक उनके साथ साथ सभाजीत व घनश्याम सहित लगभग आधा दर्जन लोगो की गृहस्थी खाक मे मिल चुकी थी । ग्रामीणो की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in