Archive | राज्य

सांसद सफी कुर्रहमान वर्क का पुतला दहन

Posted on 10 May 2013 by admin

edited-dsc_009009 मई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को खंदारी बाईपास चैराहे पर बसपा सांसद सफी कुर्रहमान वर्क का पुतला दहन किया। बसपा सांसद के द्वारा बंदेमात्रम गाने को बीच में छोड़कर जो भारत की सबसे बड़ी लोकतंत्र संस्था का अपमान किया है उसको भाजयुमो व राष्ट भक्त लोग कभी बर्दास्त नहीं करेंगे।

बंदेमात्रम गीत किसी प्राथना व स्तुति का गायन नहीं है बल्कि देश की आजादी का प्राण गीत है। इसको गा-गाकर अमर सपूत फांसी के फंदे पर चढ़ गये और गोलियों की बौछार अपने सीने पर सही। भाजयुमों के कार्यकर्ता बसपा सुप्रिमों मायावती से मांग करते हैं कि वह सफी कुर्रहमान वर्क के इस घृणीत कार्य पर क्या प्रतिक्रिया देंगी। देश की अधिकांश युवाओं की मांग है कि बसपा सांसद की तत्काल सदस्यता समाप्त की जाये। इसके साथ ही केन्द्र सरकार व चुनाव आयोग से मांग है कि यह सांसद जीवन भर चुनाव न लड़े।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के विभाग सहसंयोजक मनीष गौतम ने कहा कि बसपा सांसद ने संसद भवन में राष्ट्र के अखंडता को तार-तार किया है। यह एक देश द्रोही विचार धारा का व्यक्ति कर सकता है। इस देश द्रोही के उपर सरकार देश द्रोह का मुकदमा चलाये। ताकि फिर कोई इतने बड़े संवैधानिक पद पर होते हुये राष्ट्र की अस्मिता के साथ खिलवाड़ न कर सके।

edited-dsc_0080

उन्होंने कहा कि आज देश की कुछ राजनैतिक पार्टीयां देश की जनता को धोखा देना चाहती हैं मगर राष्ट्र के लिये न तो कोई दिशा व दशा स्पष्ट कर रहीं हैं।

पुतला दहन के दौरान मनीष गौतम के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक राना, सांसद प्रतिनिधी मनोज राघव, भूपी जादौन, पुष्पेन्द्र चाहर, यशपाल गुर्जर, भवानी सिंह, प्रशांत सिंह, गौरव गौतम, सुशील कुमार, भूपेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, दीपू चैधरी, श्यामवीर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

नये बन रहे राशन कार्ड धारको से २०रु० से लेकर १००रु० तक की वसूली

Posted on 08 May 2013 by admin

८ मई ।  जनपद के नगर मुख्यालय पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्र्तगत नये बन रहे राशन कार्ड धारको से २०रु० से लेकर १००रु० तक की वसूली की चर्चा जोर पकडती जा रही है वो भी कोटेदारो द्वारा कार्ड धारक से एस.डी.एम. व सप्लाई अफसर के आदेश के बहाने ।
आखिर सरकार के कौन से आदेश शासना देश का सहारा लेकर ऐसा किया जा रहा है जबकि नगर मुख्यालय पर सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है मगर राशन कार्ड के फार्म पैसा ले कर बेचे जा रहे है रोकने वाला कोई नही है समाज का अति गरीब तबका अन्तोदय कार्ड धारक और गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीबो से सरकारी राशन कार्डो के नवीनीकरण के फार्र्मो को उपजिलाधिकारी व डी०एस०ओ० के आदेश के बहाने खुलेआम बेचा जा रहा है वो भी कोेटेदार द्वारा यह आदेश कहां और कब आया पता नही अभी फार्म का पैसा वसूला जा रहा है ।
कल को कार्ड बन जाने पर सैकडो रुपयों की वसूली शुरु हो जायेगी जबकि भारत सरकार की ७० प्रतिशत जनता को खाद्य सुरक्षा की गांरटी का विधेयक ला रही है वही प्रदेश सरकार ने पूर्व से ही विवादित और अनाजो की कालाबाजारी के लिए कुख्यात रहे कोटेदारो को ही जनपद के गरीबो और राशन कार्ड धारको को इन्ही के हवाले कर खुलेआम वसूली कराई जा रही है ।
कहा जा रहा है कि यह फर्म सरकार ने नही हम खरीद कर ला रहे है सोचिये एक पन्ने की कीमत २०रु० है तो राशन कार्ड का कितना पैसा लिया जायेगा । अगर यही व्यवस्था है तो इन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्ड नवीनी करण का शुल्क घोषित कर प्रचार प्रसार कराया जान चाहिए अथवा इस कुप्रथा पर तत्काल जांच कर घूसखोर कोटेदार का कोटा निरस्त कर देना चाहिए । जनता ने मंडलायुक्त से इस नवीनीकरण की गोपनीय जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फर्जी प्रेस और पुलिस लिखे दो पहिया व चार पहिया वाहनो की भरमार ।

Posted on 08 May 2013 by admin

८ मई । जनपद मे फर्जी प्रेस और पुलिस लिखे दो पहिया व चार पहिया वाहनो की भरमार, नही होती जांच शातिर अपराधी भी हो सकते है इन वाहनो पर । वही लाल नीली बत्त्ती और हूटर लगे वाहनो से सवारियां ढोई जा रही है ।
जबकि बीते दिनो भारत की सर्वोच्च  न्यायालय ने इन लाल बत्ती वाहनो और अन्य सिम्बलो पर कडाई के साथ रोक लगाई थी । मगर यहां तो उत्तर प्रदेश मे उल्टा कानून है जिस चीज पर रोक लगाई जाती है। उसे ही यहां की जनता और अधिकारी जानबूझ कर करते है जिससे कि आम जनता मे यह संदेश जाये कि अगला बहुत पावर फुल है । उसी का नतीजा है सत्त्ताधारी नेताओं का एक मात्र शौक लालबत्त्ती युवाओं का एक मात्र शौक गाडी पर प्रेस या पुलिस लिखाकर आम जनता मे रौब गालिब करना और अपने मुंह मिंया मिठठू बन फर्जी कहानी अवनी पत्नीयों को व मित्रो को सुना कर ढींग हाकना एक परंपरा बन गई है ।
अपने जिले की पुलिस और उसके पर्दानशीन अधिकारी कभी भी इस बात की तहकीकात नही करते कि वास्तव मे इन गाडियों पर पत्रकार या पुलिस ही टहल रहे है या कैबिनेट व सरकार का वास्तिविक ओहदेदार ही है अथवा कोई वांटेट अपराधी इसकी आंढ मे नसीले पदार्थो की या अवैध हथियारो की तस्करी कर रहा है । यह काम बेसक पुलिस का है । आये दिन सडको पर शादी विवाहों मे लाल नीली बत्त्ती लगी हूटर बजाती गाडियां आपको दिखेगी ।
मगर रोकने वाला जब स्वयं महाभ्रष्ट और अपराध से ग्रस्त तो उसका फायदा अपराधी तो उठायेगें ही । पिछले दिनो उच्च न्यायालय  ने भी चैपहिया वाहनो से काली फिल्मे लगे शीशो वाली गाडियों का चालान व अपारदर्शी फिल्मे हटवाने का आदेश प्रदेश के गृह सचिव को दिया था मगर उसे महज कागजी आदेश मान हमारे जनपद के पुलिस कप्तान भूल गये और आज धडल्ले से काली फिल्म लगी गाडियों से अपराध हो रहे है जिसमे बैठे लोगो को बाहर से कोई देख भी नही सकता अन्दर चाहे किसी से बलात्कार हो रहा हो चाहे मर्डर किया जा रहा हो ।
वो भी चलती गाडी मे वो भी भीड भरी सडको पर फिर भी न दिखाई देने के चलते कोई रोकने वाला नही है न जाने क्यो हमारे जनपद की पुलिस इतनी डरपोक और कायर हो गई है कि उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो कस पालन भी नही करा पा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकार मेला

Posted on 08 May 2013 by admin

८ मई । पत्रकारिता दिवस ३० मई २०१३ को देशभर मे पत्रकार मेला आयोजित करके भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने अपने हजारो सदस्यों के कल्याण के लिए एक अनूठी योजना बनाई है ।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पत्रकारिता दिवस के अवसर पर महासंघ की प्रत्येक इकाईयों द्वारा पत्रकार मेला आयोजित किया जायेगा । जिसमे पत्रकार परिवारो के लिए निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पत्रकारो के बच्चो के लिए निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, विचार गोष्ठी, समाचार पत्र ध् पत्रिका प्रदर्शनी, पत्रकारिता पर परिसंवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया जायेगा ।
यह कार्यक्रम जिला स्तरीय होंगे और जिन जिला इकाईयों का आयोजन सर्वश्रेष्ठ रहेगा । उन्हे १५ जुलाई २०१३ को महासंघ के १४वें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित व पुरस्कृत किया जायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यूपीए सरकार के नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण की जनता गरीब और बेरोजगार हो रही है - राजनाथ सिंह

Posted on 06 May 2013 by admin

edited-bulandsahar_photo_1 05 मई 2013 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार के नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण ही देश की जनता गरीब और बेरोजगार हो रही है। इस सरकार में प्रत्येक वस्तु की कीमत बढ़ी है सिंवाय मनुष्य के जीवन के।
श्री राजनाथ सिंह बुलन्दशहर जनपद के खुर्जा में कैलाश हाॅस्पिटल के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
श्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार आज समाज की मुख्य आवश्यकता है। उन्होने कहा कि स्वास्थ सेवाओं का व्यापक विस्तार होना चाहिं तथा देश में अनिवार्य रूप से प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ बीमा होना चाहियं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ सेवाओं को सुदृढ़ बनाया जाना अति आवश्यक है। जबकि समाजवादी पार्टी व बसपा ने पिछले पांच साल में दस हजार करोड़ का घोटाला ग्रामीण स्वास्थ सेवाओं में किया है। जिसकी सीबीआई जांच चल रही है और इसीलिए ये दोनों पार्टियां कांगे्रस की भ्रष्ट और नकारा सरकार को समर्थन दे रही है।
श्री सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के सुशासन की प्रशंसा करते हुए देश को मजबूत इरादों वाला प्रधानमंत्री चाहियं न कि वर्तमान प्रधानमंत्री जैसा कमजोर और अक्षम।
श्री सिंह ने कहा कि रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद भी तथा सभी सबूत होने के बाद भी रेल मंत्री ना तो इस्तीफा दे रहे है और ना ही सरकार में उन्हे बर्खास्त करने की ताकत है तथा दूसरी ओर देश ने लाल बहादुर  शस्त्री जैसे रेलमंत्री भी देखे जिन्होने एक दुर्घटना के बाद ही अपना त्यागपत्र दे दिया था।edited-bulandsahar_photo_2
चीनी घुसपैठ पर रोष व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने कहा कि चीन हो या पाकिस्तान जो भी देश की सुरक्षा व स्वाभिमान से खिलवाड़ करता है उसे करारा जवाब देन चाहिये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा उत्तर प्रदेश में अराजकता का राज है। डा0 बाजपेयी ने कहा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के चेहरे अलग है किन्तु आत्मा एक है। उत्तर प्रदेश में तीनों जनता को बरगलाने के लिए नूराकुस्ती में लगे हुए है, लोकसभा का चुनाव एक अवसर है जिसके माध्यम से देश व प्रदेश मे बैठी गूंगी बहरी सरकार को सबक सिखाया जा सकता है।
जनसभा मे उपस्थित प्रमुख लोगों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक, विधायक महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, अमित अग्रवाल, विरेन्द्र सिंह सिरोही, डा0 चन्द्र मोहन, किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर, विमला सोलंकी, मुंशीलाल गौतम आदि लोग शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरखपुर गांव के सेवान मे आग ।

Posted on 30 April 2013 by admin

२९ अप्रैल । कुडवार थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव के सेवान मे दोपहर लगभग ११ बजे अचानक आग लग गई ।
मिली जानकारी के अनुसार कुडवार के हरखपुर गांव सभा के सेवान मे जहां किसानो का लगभग १५ बीघा गेंहू खेत में था अचानक आग लग कई जिसमे रिजवान, मेंहदी हसन, रज्जाक, मोबिन आदि का खेत में आग लगी और देखते देखते बढने लगी । स्थानीय निवासियों और दमकल कर्रि्मयों ने किसी तरह आग पर काबू पाया अन्यथा सैकडो बीघा गेंहू स्वाहा हो जाता । राजस्व कर्रि्मयों ने मौके पर पहुचंकर नुकसान का जायजा लिया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी जमीनो पर भू माफिया का कब्जा ।

Posted on 30 April 2013 by admin

२९ अप्रैल । जनपद मे भू माफिया सरकारी जमीनो पर पुलिस को मिलाकर कब्जा करते जा रहे है हालात ये है कि कानून व्यवस्था को भी ये भूमाफिया अपने रसूख और पैसे से रौदने मे भी संकोच नही कर रहे है ।
गौरतलब हो कि सुलतानपुर मे आधा शहर ही नजूल पर बसा है और जो जमीने अभी तक कानून व्यवस्था के भय के कारण सुरक्षित भी थी वो अब भ्रष्टाचारियों के चलते भूमाफियाओ की निगाहो पर चढ चुकी है हालत यह है कि दाखिल खारिज हो या न हो रजिष्ट्री हो या न हो लोग बेहिचक सरकारी बाबुओं और राजस्व कर्रि्मयों की मिली भगत से कब्जा करते जा रहे है और तो और अवैध निर्माण भी धडल्ले से हो रहा है ।
पूरे नगरीय क्षेत्र में कही न रुरुल विल्डिंग एक्ट प्रभावी रह गया है न ही नजूल नीति जब से अदालत ने नजूल जमीनो की प्रहृी होल्ड पर रोक लगाई है तब से नजूल लिपिक और राजस्व कर्मियों की बल्ले बल्ले हो गई है वही अब जनपद मे स्तरहीन अधिकारियों का जमावडा लग गया है जो कि खुलेआम अपने बंगलो पर दलालो, लेखपालो, भूमाफियों का जमावडा लगाकर अपनी व संविधान की धज्जियां रुपयो की खातिर उडा रहे है ।
अभी बीती शाम ऐसा ही एक वाकया पांचो पीरन की गांटा संख्या १०६५ जो कि कर्बला की जमीन है जो ४५ बिस्वा है लगभग है जिस पर दो स्थानीय बाहुबलियों की रायफले तन गई हवाई फायरिंग भी हुई एक पक्ष खाते की जमीन को बचाने की गरज से मौके पर पहुंचा तो दूसरा पक्ष कर्बला की जमीन को ही समतल कराने में जुटा था वो यू.पी. के टापमोस्ट बाहुबली को अपना सरपरस्त बताकर कब्जा करना चाहता था मगर दोनो पक्षो मे असलहे तन गये और पहले से ही हमराह पुलिस को मजबूरी मे आना पडा और फिर वही किया पुलिस ने जो उसे करना था ।
चूंकि एक पक्ष पूर्ववर्ती बसपा सांसद का था इसलिए सपा सरकार को वाहवाही भी मिल सकती थी इस कारण सांसद समेत आधा दर्जन के खिलाफ वेहद मामुली धाराओ मे मामला दर्ज कर इतिश्री कर ली और लाईसेंसी असलहे भी जमा कर लिये जबकि दूसरे पक्ष के पास भी दर्जनो प्रतिवंधित सहलहे थे मगर पुलिस ने उस पक्ष से पूरी हमदर्दी दिखाई चूंकि पूर्व से ही सेंटिंग थी सो एक तरफा कार्यवाही कर नगर मे गैंगवार की जमीन स्वयं पुलिस तैयार करने मे लगी है ।
अब पुलिस को भी जमीनो की कब्जेदारी मे एक मुस्त मोटी रकम दिखने लगी है यही कारण है कि नियति प्राधिकारी की नोटिसो के मिलत ही पुलिस की दुकानदारी बढ जाती है । कौन कहे अवैध निर्माण व कब्जेदारी रोकने को यहां तो स्टेप व स्टेप धंधा चालू है वर मरै या कन्या पुलिस को अपनी हिस्सेदारी से मतलब के ढर्रे पर चल रही पुलिस ऐसे में अखिलेश यादव की पार्टी २०१४ मे जीते या हारे सपा का नाम हो या बदनामी पुलिस की बला से । वैसे भी आलाधिकारी उहृपर के आर्शीवाद से आये है उसका भी हिसाब पूरा करना है । मूर्ख तो जनता है जो नेताओं से उम्मीद लगाये बैठी है कि शिवपाल जी या अखिलेश जी सब कुछ ठीक करेगें । जनता नही जानती कि जिले के बडे अधिकारी उनके दौरे में माननीयो के सबसे खाश दिख रहे थे पार्टी कार्यकर्ता व विधायक तो पीछे थे खुद जनता सोचे समझे और देखे कि क्या हो रहा है और समय का इन्तजार करे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाईक छीन कर फरार

Posted on 30 April 2013 by admin

२९ अप्रैल । थाना बल्दीराय के ग्राम सभा लंगडी बाजार निवासी मुकेश तिवारी पुत्र रमाशंकर तिवारी की बजाज डिस्कवर नं० यू.पी. ४४ आर. ६४४३ धनपतगंज चैकी के फतेहपुर गाम सभा अपने मित्र से मिलने प्रातरू ९.३० बजे जा रहे थे कि भरसडा के पास बाइक सवार दो लोगो ने रोक लिया और तंमचा लगा कर बाईक छीन कर फरार हो गये ।
भुक्त भोगी ने तत्काल इसकी सूचना चैकी धनपतगंज प्रभारी को दिया जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक व सी.ओ.सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और पीडित की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला थाना कूडेभार मे मुकदमा लिखा दिया जांच जारी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दीवानी न्यायालय एवं कार्यालय के समय में परिर्वतन

Posted on 30 April 2013 by admin

२९ अप्रैल । मा०उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय एवं कार्यालय (सिविल जज कादीपुर व मुसाफिर खाना सहित ) के समय में परिर्वतन किया गया है ।
उक्त जानकारी देते हुए जनपद  न्यायाधीश ने बताया कि १ मई से ३० जून तक कोर्ट कार्यालय का समय ६ बजे से १ बजे अपरान्ह तक रहेगा । जबकि न्यायालय का कार्य ६रू३० से १२ बजे तक सम्पन्न किया जाएगा । लन्च का समय ९रू३० बजे से १० बजे तक होगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ट्रक से लडी मैजिक

Posted on 30 April 2013 by admin

edited-dscn9746२९ अप्रैल । चांदा से सुलतानपुर की ओर आ रही टाटा मौजिक एक ढाबे पर खड़े ट्रक मे पीछे से तेज रफतार के कारण अनियंत्रित होकर घुस गई जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दर्जन भर लोग घायल हो गये ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लम्भुआ थानान्तर्गत बगहा बाबा के पास स्थित किसान ढाबे पर खड़े ट्रक में चांदा की ओर से तेज रफतार से सुलतानपुर आ रही टाटा मैजिक गाडी नं० यू०पी० ४४ १६९४ पीछे से घुस गई जिसमें लम्भुआ तहसील में नकल नबीस के पद तैनात प्रदीप कुमार पाठक उम्र लगभग ४० वर्ष की जो नगर के बढैयाबीर मोहल्ले के निवासी थे और डयूटी से छूटकर अपने घर आ रहे थे उनकी मौत हो गई ।
घायलो मे अलका दूबे पत्नी जगदंबा निवासी शाहपुर हरिवंश, इरफान पुत्र अली अहमद निवासी नकराही, कक्षा ११ मे पढने वाला छात्र विवेक यादव पुत्र घनश्याम यादव निवासी अहिरौली गंभीर रुप से घायल हो गये है । गंभीर रुप से घायलो को लखनउहृ रेफर कर दिया गया है और मामूली रुप से घायलो को इलाज जिला चिकित्सालय मे हो रहा है । मौके पर एस०डी०एम० लम्भुआ, ए०डी०एम० एफ०आर० सहित कई अधिकारी व सैकड़ो की संख्या मे राजस्व कर्मी जिला चिकित्सालय में मौजूद थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in