Archive | राज्य

छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु डेबिट एथारिटी फार्म भरें

Posted on 01 June 2013 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी आगरा गणेश प्रसाद ने अवगत कराया है कि जनपद आगरा में संचालित मान्यता प्राप्त समस्त विश्वविद्यालयों/राजकीय/सहायता प्राप्त अशासकीय/स्व वित्त पोषित महाविद्यालय/इंजीयिरिग/चिकित्सा/पालीटेक्निक/आई0टी0आई0 शिक्षण संस्थाओं के कुल सचिव/प्राचार्य/प्राचार्या/प्रबन्धक/सचिव/निदेशक/प्रधानाचार्य को सूचित किया है कि ऐसे पात्र छात्र/छात्रा जिनका नाम वर्ष 2012-13 की छात्रवृत्ति की बेवसाइट इन्टरनेट पर उपलब्ध सूची में है, शासनादेश के अनुसार ऐसे समस्त अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र/छात्राओं के लिए एक कैम्प का आयोजन करा कर छात्र/छात्राओं से डेबिट एथारिटी का फार्म भरवाकर बैंक में जमा कर एक प्रति जिला समाज कल्याण अधिकारी, आगरा के कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें ताकि अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि तत्काल प्रेषित की जा सकें।

उन्होंने बताया कि यदि संस्था/महाविद्यालय द्वारा डेबिट एथारिटी लेटर प्राप्त नहीं कराया जाता है तो छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रति पूर्ति का भुगतान न होने की दशा में उसका पूर्ण उत्तरदायित्व संस्था  का होगा यदि संस्था के पास फार्म उपलब्ध न हो तो वह किसी भी कार्य दिवस में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

फतेहाबाद तहसील में मत्स्य पालन शिविर 11 व 25 जून को

Posted on 01 June 2013 by admin

उप जिलाधिकारी फतेहाबाद आगरा ने अवगत कराया है कि तहसील फतेहाबाद की सलेमपुर धनगर, रामगढ़, मूसेरपूर, बड़ौवरा खुर्द, चितौरा, नगला शादी, धिमिश्री, मीरपुर, जगराजपुर, मोहम्मदपुर, पावसर, बड़ोबरा कलां, गुढ़ा, विचोला, मेवली खुर्द, धमैना, बांगुरी, कूमपुरा ग्रामों में निहित पोखरों/तालाबांे को मत्स्य पालन करने के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर उठाने हेतु एक शिविर का आयोजन दिनांक 11.06.2013 तथा 25.06.2013 को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 12 बजे से किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जिन गांवों में पोखर खाली पड़ी है या 10 वर्ष पूर्ण हो गये हों एवं आदर्श तालाब योजना/सम्पूर्ण ग्रामीण योजना तथा मनरेगा योजनाल्तर्गत सुधारें/निर्मित कराये गये एवं डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित तालाबांे का आवंटन इस शिविर के माध्यम से किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्येक बूथ का भौतिक सत्यापन होगा-बी0पी0 खरे

Posted on 01 June 2013 by admin

मतदेय स्थलों के सम्भाजन के लिए समस्त उप जिलाधिकारियों को क्षेत्र के प्रत्येक बूथ का भौतिक सत्यापन करना होगा। यदि किसी का बैध नाम मतदाता सूची से कट गया है तो मतदाता के नाम को बढ़ाने की जिंम्मेदारी उप जिलाधिकारी की होगी ।

अपर जिलाधिकारी नगर ने उपस्थित जन प्रतिनिधिओं से आग्रह किया कि वे क्षेत्रवार यदि किसी मतदान केन्द्र के सम्बन्ध में परिवर्तन चाहते है तो वे सम्बन्धित तहसील में उप जिलाधिकारी को आगामी 05 जून तक अवगत कराये जिससे कि आयोग के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदन पत्रों पर समुचित कार्यवाही करायी जा सकेगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (नगर) बी0पी0खरे ने बताया कि मतदेय स्थल बनाने हेतु भवनों का चयन, पुनर्निर्धारण तथा भवनों का भौतिक सत्यापन 25 मई से शुरू हो चुका है जो कि आगामी 15 जून 2013 तक चलेगा। मतदेय स्थल सूची के आलेख की तैयारी तथा उसकी प्रतिया मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को 18 जून तक उपलब्ध करा दी जायेगी। आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 20 जून तक तथा वर्तमान संसद सदस्यों, विधान सभा सदस्यांे तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ 5 जुलाई 2013 तक बैठकों के आयोजन के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अन्तिम रूप दिया जायेगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदेय स्थलांे के सम्भाजन कराने के निर्देश दिये गये है। आगामी सामान्य निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सभी मतदेय स्थलों के भवनों का भौतिक सत्यापन कराने के पश्चात मतदेेय स्थलों का सम्भाजन कराया जायेगा।

बैठक में उपस्थित माननीय जन प्रतिनिधिओं ने अवगत कराया कि डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र के लिए भी साक्ष्यों की मांग की जाती है जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इसके लिए किसी साक्ष्य की आवश्यकता नही होगी बल्कि सम्बन्धित को एक आवेदन पत्र सादा कागज पर सम्बन्धित तहसील में प्रस्तुत करना होगा। आगरा ग्रामीण क्षेत्र के मा0 विधायक कालीचरन सुमन ने अवगत कराया कि ग्राम तनौरा नूरपुर के ग्रामीणों को तीन जगह वोट देने जाना पड़ता है जिससे ग्रामीणों को कठिनाई होती है इसलिए ग्रामीणों की समस्याओं के दृष्टिगत गांव में ही मतदान केन्द्र बनाया जाय।

इसी प्रकार मा0 विधायक छोटेलाल वर्मा, समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, भरत सिंह चैहान, बसपा के जिला अध्यक्ष आजाद सिंह, काग्रेस पार्टी कंे शहर अध्यक्ष अश्वनी जैन ने भी क्षेत्रवार मतदान केन्द्रों के सम्बन्ध में अवगत कराया।

बैठक में  अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) जगदीश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पेंशन अदालत 14 जून को मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में होगी

Posted on 01 June 2013 by admin

अपर निदेशक कोषागार एवं पंेशन आगरा जे0सी0 गौतम ने अवगत कराया है कि आगरा मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के राजकीय कार्यालयों के सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनरों की समस्याओं के निदान हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित पेंशन अदालत, मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में दिनांक 14.06.2013 को पूर्वान्ह 12 बजे आयुक्त लघुसभागार कक्ष में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि पेंशन अदालत में दिनांक 10.06.2013 तक कार्यालय अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, 8/153 ई 3, न्यू लायर्स कालौनी आगरा में प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

बृहद विधिक साक्षरता शिविर

Posted on 01 June 2013 by admin

३० मई । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर के तत्वाधान में गुरुवार को विकास खण्ड मुख्यालय कूरेभार सुलतानपुर में जनपद न्यायाधीश की संरक्षता एवं अपर जिला न्यायाधीश पी.के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे एक बृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारम्भ अध्यक्षता कर रहे अपर जिला न्यायाधीश पी.के.श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया गया ।

कार्यव्रहृम के विषय वस्तु का परिचय शेषमणि त्रिपाठी, कुमारी उषा श्रीवास्तव, प्रफुल्ला यादव, अच्छेराम यादव द्वारा उपस्थित जन समुदाय को विधि सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी गयी । तहसीलदार सदर द्वारा राजस्व विधि की जानकारी दी गई ।

प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो एवं उददेश्यो की जानकारी जनसमुदाय को देते हुए कहा कि जन समुदाय अपने अन्दर पल रहे इगो को समाप्त करने का प्रयास करे क्योकि इगो एक ऐसी समस्या है जो किसी कार्य की प्रगति को रोकता है बल्कि आप सभी एक ऐसा सदभाव रखे जिससे मुकदमो से बचा जा सके ।

उन्होने अपील की आप सभी अपने किसी भी विवाद को मिल बैठ कर हल करने का प्रयास करें उनके द्वारा यह भी कहा गया की जब पति पत्नी एक दूसरे को सुधारने के प्रयास में अपना समय बरबाद करते है तो उनका जीवन एक दूसरे को सुधारने में ही समाप्त हो जाता है एक ऐसा सामंजस्य पैदा करे की मिल कर कोई भी कार्य किया जा सके जिससे पारिवारिक विवाद कभी भी पैदा न हो । आपसी विवाद न होने से आप सभी हमेशा प्रगति के रास्ते पर अग्रसर रहेगें ।

इस कार्यव्रहृम के सफल आयोजन मे खण्ड विकास अधिकारी कूरेभार, थानाध्यक्ष कूरेभार, ग्राम प्रधान कूरेभार तथा विकास खण्ड मुख्यालय के समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा । बाल विकास परियोजना अधिकारी कूरेभार के अधीन कार्यरत समस्त आंगनवाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की उपस्थिति काफी सराहनीय रही ।

कार्यव्रहृम में पुलिस उपाधीक्षक सदर, जिला सूचना अधिकारी, तहसीलदार सदर, खण्ड विकास अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता अच्छे राम यादव, पूर्व डी.जी.सी. शेषमणि त्रिपाठी प्रफुल्ला यादव, उषा श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख कूरेभार तथा अन्य सम्मानित जन समूह उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

सदिग्ध लाश

Posted on 01 June 2013 by admin

३० मई । चांदा थाना क्षेत्र अन्र्तगत मानापुर गांव में तालाब के किनारे सदिग्ध परिस्थितियों मे सुबह ग्रामीणो ने मृत पडी लाश देखी । ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त हरिकेश सिंह उर्फ पिन्टू सिंह २५ वर्ष पुत्र सन्तप्रसाद सिंह निवासी आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ के रुप में की । पुलिस ने शव का पंचनामा भर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुरानी रंजिश को लेकर ईंट पत्थरो से कुचलकर वृद्ध की हत्या

Posted on 01 June 2013 by admin

३० मई । पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी गणो ने की ईंट पत्थरो से कुचलकर वृद्ध की हत्या कर दी । हत्या के बाद आरोपी फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

प्राप्त सूचना के अनुसार चांदा थाना क्षेत्र अन्र्तगत सोनावा गांव निवासी बाबूलाल एवं पडोसी खिलाडी लाल, राम कलप के बीच बच्चो के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी वृहस्पतिवार को भोर मे बाबूलाल ६० वर्ष पुत्र राम समुझ शौच करने गया था कि विपक्षी गणो ने  लाठी डण्डो एवं ईंट से हमला कर बाबूलाल को मौत के घाट उतार दिया । मृतक के बेटे सन्तोष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने खिलाडी लाल, राम कलप पुत्र लहूरी गौतम पुत्र खिलाडी के खिलाफ मु.अ.सं. २५४ध्१३धारा ३०२ भा.द.बि. हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । उधर पुलिस ने हत्यारो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर में पत्रकार सम्मेलन

Posted on 01 June 2013 by admin

३० मई । प्रेस क्लब सुलतानपुर में पत्रकार सम्मेलन कमल नयन पाण्डेय के संयोजन मे सम्पन्न हुआ । सम्मेलन की अध्यक्षता डा० अवधेश शुक्ला ने किया । सम्मेलन की मुख्य अतिथि सपा नेत्री सुरभि शुक्ला रही ।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनपद मे प्रेस क्लब भवन में पत्रकार एसोसिएशन एवं सुलतानपुर जर्नलिस्ट एसोसिएसन के संयोजन मे पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया । प्रेस क्लब में उपस्थित पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कमल नयन पाण्डेय ने कहा कि समाज मे उत्पन्न हो रही सांस्कृतिक विकृतियां मानव के मानवीय रिश्तो को तार तार कर दे रही है । सहयोग की भावनाएं परस्पर विरोधी होती जा रही है । ग्रामीण अंचालो मे जहां गांव के लोग सार्वजनिक कार्यो के सहयोग करते थे वहां अब विचारधारा एकलवाद ने अपना स्थान ले लिया है ।

सुख के लिए कृतिम साधनो का उपयोग करके भौगोलिक वस्तुओं का अपमान हो रहा है ग्रामीण पत्रकार बडे बैनरो की शान है यदि इन्हे हटा दिया जाय तो खबर के नाम पर कुछ नही बचेगा । डा० सुरभि शुक्ला ने कहा कि पत्रकारो को चाहिए कि वे न्यायपालिका के बारे में भी लिखे कि काफी समय से लम्बित पडे मामलो का निस्तारण शीघ्र हो न्यायपालिका को चाहिए की अपनी सीमा मे रहकर कार्य करे क्योकि काफी कार्यवाहियां विलम्ब से हो रही है न्यायपालिका की कमियों को केवल पत्रकार ही उजागर कर सकते है ।

पत्रकार सम्मेलन मे सत्यनरायन रावत ने कहा कि पत्रकारिता व्यवसाय न होकर एक मिशन है हम पत्रकारो को मिशन के रुप में ही कार्य करना चाहिए और समाज के निचले वर्ग की समस्याओं को उजागर करना चाहिए । पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मृतक पत्रकार संजय श्रीवास्तव के पिता को सम्मान पत्र व साल भेंट कर सम्मानित किया गया । वरिष्ठ पत्रकार सत्यनरायन रावत, कमल नयन पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को साल भेंट कर सम्मानित किया ।

पत्रकार सम्मेलन में के.के.तिवारी, अम्बरीश मिश्र, जितेन्द्र्र श्रीवास्तव, मनोराम पाण्डेय, रामशंकर चैरसिया, निशाकान्त पाण्डेय, ओम प्रकाश मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, इम्तियाज रिजवी, नितेन विस्वास, राम नरायण चैरसिया, अलीम शेख, जय कुमार पाण्डेय, फरीद अहमद आदि लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर मे जाम की समस्या

Posted on 28 May 2013 by admin

२७ मई । नगर मे जाम की समस्या को रोडवेज बसे और डग्गामार बढाते जा रहे है इस पर जिम्मेदारो की खामोशी ने जनता की परेशानी बढा दी है ।

गौरतलब हो कि नगर की एक मात्र रोड लखनउहृ फैजाबाद ही खुली है जिससे पूरे दिन इस मार्ग पर रोडवेज बसो का आना जाना लगा रहता है इतना तक तो ठीक है मगर शायद ही कोई बस हो जो बस स्टैण्ड के अन्दर सवारी बैठाती हो वर्ना जब तक गेट के बाहर नही खडी कर लेती तब तक सवारी नही बैठाया जाता जिसके चलते हर समय बस स्टैण्ड पर जाम लगा रहता है ।

नियमतरू बस स्टैण्ड के अन्दर ही लाइन से सवारी बैठाना चाहिए मगर रोडबेज के मनबढ ड्राईवर आधी बस सडक पर निकाल लेते है तभी सवारी भरते है और तो और बीचो बीच रोक रोक कर सवारी बैठाने से पीछे जाम लगता रहता है । हाल यह है कि ये रोडवेज वाले एम्बुलेंस को भी साईड नही देते और मनमाने तरीके से ओवर ब्रिज तक सवारी भरते रहते है । वही शहर के बस स्टैण्ड के बगल प्राईवेट बसे ट्रैफिक सिपाही व दरोगा की मिली भगत से भरी जाती है ये भी ठीक बस स्टैण्ड के गेट के बगल तो इन डग्गामारो का स्थायी स्टैण्ड बन गया है ।

एक बस हटती है तो दूसरी खडी हो जाती है मानो सरकारी स्टैण्ड हो जबकि डी.एम. व पुलिस के आलाधिकारी इसी मार्ग से सब कुछ देखते हुए जाते है मगर इनको हटवाने की हिम्मत तक नही करते कारण चाहे जो ही जनता भी भली भांति जानती है कि इन प्राईवेट बसो से प्रतिमाह हजारो की वसूली होती है जाहिर है कि ये वसूली न तो होमगार्ड लेता है न ट्रैफिक का सिपाही ही हजम कर सकता है ।

यही कारण है कि नगर की पटरी चाहे डी०एम० कई करोड खर्च कर बनवाये मगर इससे जनता का भला नही होने वाला हां इतना जरुर है कि इन उगाही देने वाले डग्गामारो के लिए पक्का प्लेट फार्म जरुर मिल जायगा । इस बात की सच्चाई देखनी है तो अस्पताल रोड सब्जी मंडी व चैक क्षेत्र की विधायक द्वारा लाखो खर्च कर बनवाई गई सड़क पटरी को ही देखा जा सकता है जिस पर ठेले वालो ने सब्जी वालो ने पूरी तरह सडक पटरी कब्जा कर रखी है और नियमित १० से २०रु० वीट के सिपाही को देते है जो इन्हे पूर्ण सुरक्षा और संरक्षा प्रदान करते है ।

यही कारण है कि धीरे धीरे नगर की सभी सडको पर डग्गामारी हो रही है लोगो का पैदल चलना, स्कूली छात्राओ, बच्चो, वृद्धो का पैदल चलना पूरी तरह प्रशासन की अनदेखी से निषिद्ध होता जा रहा है मगर हूटर वालो की आंख ही नही खुल रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मार देने से मेवालाल की मौत

Posted on 28 May 2013 by admin

२७ मई । मोतिगरपुर थानान्तर्गत मेवालाल सुत सोचन निवासी फूलपुर आजमगढ जनपद सुलतानपुर मे पारसपटटी मे अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था रविवार को एक ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मार देने के मेवालाल गंभीर रुप से घायल हो गये ।

रिश्तेदारो ने उन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतिगरपुर दिखाया जहां डाक्टरो ने उन्हे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया । जिला चिकित्सालय मे आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

एक अन्य घटना में गौरीगंज के पास बारामासी चैराहे पर राजीव पुत्र रामफेर निवासी ग्राम पूरे हिंछा उमापुर गानापटटी जिला अमेठी को एक मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये । परिजनो ने उन्हे जिला चिकित्सालय सुलतानपुर मे भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in