Archive | राज्य

वन विभाग बाध्य

Posted on 08 July 2013 by admin

जनपद मे वन विभाग की चर्चा यूं तो पेड़ कटाने पर ही होती है मगर इस बार सरकार के मुखिया ने विभाग को वन महोत्सव मनाने के लिए बाध्य कर दिया है वो भी जनपद में ५० एकड़ मे कम से कम वृक्ष लगना ही चाहिए ।
गौरतलब हो प्रदेश व देश मे होने वाले घोटालो में अभी तक निर्माण आदि के घोटाले न्याय पंचायत से लेकर नेशनल हाईवे तक चर्चित रहे है मगर वन विभाग एक ऐसा विभाग है जहां आम जनता का सरोकार कम ही रहता है मगर अब इस विभाग के भी चर्चे आम है कारण है कि विभाग मे कोई लम्बा चैडा नियमित बजट नही आता है लेकिन अब केन्द्र सरकार की मनरेगा योजना और प्रदेश सरकार की दिलचस्पी ने जनता में उम्मीदे जगा दी है ।
जहां अब तक जिले के बन दरोगा पुराने पेडो की कटाई और लकड कटो की मिली भगत के लिए चर्चित रहे है । अब कम से कम नये वृक्षारोपण की जिम्मेदारी भी निभायेगें जिससे इनके समाजिक पाप तो धुलेगा ही आम जनता को पर्यावरण स्वच्छता और ग्लोबल वामिंग से कुछ राहत भी मिलेगी । विभागीय कर्मियों ने अपने स्वार्थ में न जाने कितने हरे भरे फलदार वृक्षो की कटान कराकर सुलतानपुर को नाम का अस्तित्व ही समाप्त करने की कोशिश की थी भला हो पर्यावरण इंजीनियर व सरकार के मुस्लिम का जिन्होने उत्त्तराखण्ड की आपदा से तुरन्त सीख लेते हुए पूरे प्रदेश को एक बार पुनरू हराभरा करने का बीड़ा उठाया है ।
जिसमें जाने अन्जाने वन विभाग के दोषी कर्मियों के पाप भी प्रवृति क्षम्य कर देगी और एक बार फिर वन विभाग का यह नारा सत्य साबित होगा कि वृक्ष क्षरा के आभूषण है मगर यही विभाग काश थोडा सा भी सतयुगी बन जाये और इन वृक्षो की दुखभरी कहानी को सुन सकें तो कितना अच्छा हो ये कलयुग मे कह रहे है कि हमें न काटो हरा पेड जवान बेटा होता है ।
ये हमारी धरती के भविष्य है इनसे ही मानव जीवन का भविष्य टिका है वर्ना नजर घुमा कर देखो या अपने आस पास के गांवो में नजर दौडाओं जो लोग केदान नाथ गये थे प्रकृति के कोप और पर्यावरण के असंतुलन के मृत्युदंड को प्राप्त हुए वो आज अब इस धरा पर नही लौट पायेगें । ये वन कर्मियों व लकड कटो चेत जाओं ये पेड नही मित्र है ये जीवन देते भी है तो पलक झपकते व्रहृोधित हो मानव को मृत्युदंड भी देते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दस वर्ष के आयु मे बाप बनने का श्रेय

Posted on 08 July 2013 by admin

कुडवार थाना क्षेत्र के बहुवारा गांव का एक ऐसा अजब गजब मामला प्रकाश में आया जहां मृतक को दस वर्ष के आयु मे बाप बनने का श्रेय है । गौरतलब हो कि बीते दस अप्रैल को भीषण अग्निकाण्ड मे बहुवारा गांव निवासी गुलवास सुत ननकू यादव की आग मे झुलसने से मृत्यु हो गयी ।

मृतक आश्रित ने किसान बीमा योजना लाभ लेने के प्रयास मे गलत तथ्यो को आधार बनाकर अनुदान राशि लेने का प्रयास किया गुलवास ने अपनी कृषि भूमि का बैनामा दस अप्रैल के पूर्व कर दिया और रुपया अपने घर अन्दर रख दिया । गांव के अन्दर अग्निकाण्ड के समय वह घर से रुपया निकालने के प्रयास मे आग से झुलस गया और उसकी मौत हो गयी ।
मृतक आश्रित ने किसान बीमा योजना लाभ लेने के प्रयास मे परिवार रजिस्टर की नकल पेश की । परिवार रजिस्टर में मृतका की जन्म तिथि १९३८ के स्थान पर १९४८ दर्शायी गयी जबकि मृतक आश्रित वदे बेटे की जन्म तिथि परिवार रजिस्टर मे १९५८ अंकित है वही मृतक के छोटे भाई राम केवल की जन्म तिथि १९४४ दर्ज है । ऐसे मे मृतक गुलवास का उम्र छोटे भाई राम केवल से चार वर्ष कम तथा बडे बेटे राम धीरज से दस वर्ष ज्यादा है ।
उक्त मामले का खुलाशा उस समय हुआ जब शिकायत कर्ता कमलेश कुमार ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शिव प्रसाद सिंह द्वारा जारी बीते माह २२ जून की परिवार रजिस्टर प्रतिलिप को शिकायती पत्र के साथ सलग्न जिला अधिकारी को देकर पूरे प्रकरण के जांच की मांग कर भूचाल ला दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

के.एन.आई.टी. परिसर मे वन महोत्सव

Posted on 08 July 2013 by admin

edited-paryavaran

वन प्रभाग द्वारा के.एन.आई.टी. परिसर मे वन महोत्सव कार्यव्रहृम के तहत वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी द्वारा नीम के पौध का रोपण किया गया । ए.पी.त्रिपाठी प्रभागीय निदेशक एवं के.एस.वर्मा निदेशक के.एन.आई.टी. सुलतानपुर, मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी द्वारा भी पौध रोपण किया गया । इस स्थल पर नीम, शीशम, बालमखीरा, चकरेसिया, पीपल, पाकड़ के १००० पौधे का रोपण किया जायेगा ।
वृक्षारोपण के पश्चात के.एन.आई.टी. हाल मे पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ए.पी.त्रिपाठी द्वारा धरती को मां समान बताया गया तथा वृक्षो को धरती मां का श्रृगार बताया गया । उन्होने अपने सम्बोधन मे प्रत्येक शुभ अवसर पर एक पौधा लगाने का आवाह्न किया । उन्होने यह भी कहा कि वृक्षारोपण से सभी प्रकार से प्रदूषण दूर होते है तथा वृक्षो से प्राण वायु मिलती है तथा जनपद स्तर पर नक्षत्र वाटिका एवं पंचवटी की स्थापना कराने का भी अश्वासन दिया गया ।
इस अवसर पर रमेश कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी, संत कुमार तिवारी क्षेत्रीय वनाधिकारी, प्रवीन खरे क्षेत्रीय वनाधिकारी लम्भुआ, के.सी. द्विवेदी क्षेत्रीय वनाधिकारी जयसिंहपुर, के.एन.आई.टी. के स्टाफ, विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र तथा गणमान्य नागरिक तथा वन कर्मचारी उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महिला झुलसी

Posted on 08 July 2013 by admin

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी । सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनो को सौंप दिया ।
प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली कादीपुर क्षेत्र अन्तर्गत बेरामउहृ निवासी नीलम ३२ पत्नी कुलदीप सुबह चूल्हे पर खाना बनाते समय गम्भीर रुप से झुलस गयी आनन फानन मे परिजनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कादीपुर में भर्ती करवाया । जहां पर हालत चिन्ता जनक होने पर चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधेड की मौत

Posted on 08 July 2013 by admin

सड़क हादसे में घायल अज्ञात अधेड की उपचार के दौरान जिला अस्पताल मे मौत हो गयी । मृतक की जेब मे जिला मतदाता पहचान पत्र के आधार उसकी पहचान प्रेमचन्द्र ४२ वर्ष पुत्र राम उदित निवासी राजाउमरी थाना चादां के रुप मे हुई । पुलिस ने मृतक के परिजनो को घटना की सूचना देकर शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाचिकित्सालय भ्रष्टाचारियों के हाथो मे कैद

Posted on 08 July 2013 by admin

जनपद का जिलाचिकित्सालय भ्रष्टाचारियों के हाथो कैद हो चुका है स्वीपर से अधीक्षक तक गरीब मरीजो के शोषण में जुटे है । सी.एम.ओ. धृतराष्ट्र बन भ्रष्टाचारियों की सेना के सेनापति बने है ।
हैरत है सरकार के मुखिया भी केवल राजधानी देखकर पूरे प्रदेश के ठीक होने की खबरे छपवा कर अपने चापलूसो के मध्य हंसी ठिठोली कर रहे है । जबकि हकीकत देखना हो तो सुलतानपुर ही देखकर पूरे प्रदेश का आंकडा लिया जा सकता है । जहां स्वास्थ्य महकमें के जमादार से लेकर चिकित्सक अधीक्षक ईलाज के नाम पर लूट खसोट मचाये है रोग से पीडित मरीज इनके सरकारी डाक्टरो के हवसीपन से इतना त्रस्त है कि मजबूरन खेत बेंच कर गहना बेंचकर प्राईवेट ईलाज के लिए मजबूर है ।
जिला महिला चिकित्सा अधीक्षक संतोष कुमारी पूरी तरह नियंत्रण विहीन है कमरे पर मरीज देखना फीस वसूलना, कैम्पस के चाय पान वालो तक से वसूली की जाने की कहानी दिन भर जनता करती है । पूरा अस्पताल गंदगी से भरा पडा है पक्की बिल्डिंग बरसात मे टपक रही है लेवर रुम वार्ड के विस्तर अंग्रेजो के जमाने के दिखाई पड रहे है चादरे सफेद से पीली पड चुकी है वार्डो मे बैठने तक की व्यवस्था नही है गर्भवतियों को लाने ले जाने की व्यवस्था कागजो पर चल रही है ।
भोजन, दूध, दवा यहां तक कि काटन तक मरीज बाहर से खरीद रहे है । महिला आप्रेसन के मरीजो से जबरन नर्से, आया, स्वीपर, तक वसूली कर रही है प्रति आप्रेसन एक हजार से पांच हजार तक वसूला जाता है । आप्रेसन में लगने वाला ब्लेड, बैंडेज, ड्रिप, ग्लूकोज, दवा सब बाहर से मंगाया जाता है मरीज चाहे जितना छटपटाये बिना पैसा दिये नर्से तक हाथ नही लगाती रात्रि डयूटी के डाक्टर ईमरजेंसी मे न बैठकर ए.सी. मे सोते मिलेगें, मोबाईल तक नही उठता काल करने पर दरवाजा तक नही खुलता मजूबर होकर परिजन मरीज को प्रईवेट नर्सिग होमो मे ले जाते है यहां तक कि डाक्टरो के दलाल ऐसे मरीजो को तुरन्त पहचान कर नर्सिंग होम पहुंचा देते है । फिर भी अखिलेश यादव दावा करते है कि पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक हो चुकी है जब नगर मुख्यालय का यह हाल है तो ग्रामीणांचल की पी़ एच.सी., सी.एच.सी. का क्या हाल होगा ये तो भगवान जाने ।
सी.एम.ओ. की न डाक्टर सुनता है न नर्से ही सुनती है कुल मिलाकर बद से बदतर स्थिति है मायावती के जमाने मे तो सभी कर्मी खौफ जदा था जिलाधिकारी भी कभी कभार दौरा करती थे मगर अब तो पूरे जिले में सब कुछ बेपटरी है आखिर लखनउहृ या सैफई देखने से ठीक करने से सुलतानपुर को क्या फायदा जनता जानना चाहती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पागल कुत्ते का आतंक

Posted on 08 July 2013 by admin

जनपद के कुडवार थाना क्षेत्र के सोहगौल ग्राम सभा मे बीते कई दिनो से पागल कुत्ते ने आतंक मचा रहा है । इस कुत्ते ने अब तक तीन लोगो को काट खाया जिसमें कीर्रि्त पाठक, अर्पित पाठक व राम भरोस पाल को कुत्ते ने काटा । ग्रामीणो ने कुत्ते को घेर कर मार गिराया ।
कुत्त्ते की सुई लगवाने पीडित जब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे तो कुत्त्ते की सुई नदारद मिली मजबूरन ग्रामीणो के हजारो खर्च कर बाहर से लाना पडा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री के आदेश फिल्मी डायलाग से ज्यादा नही

Posted on 08 July 2013 by admin

जनपद मे बेलगाम अधिकारी सरकार की और मुख्यमंत्री के आदेशो को फिल्मी डायलाग से ज्यादा कुछ नही समझ रहे है ।
गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार ने स्थानान्तरण नीति २०१३ को ३० मई को समाप्त कर दिया वही जरुरत और विशेष अनुमति से ही स्थानान्तरण किये जा सकते है मगर अन्र्तजनपदीय अधिकारी शासन के आदेशो को शायद न मानने की कसम खा चुके है तभी तो जिले में नये नये आये जिला विकास अधिकारी ने ज्वाइन करते ही चैदह ग्राम विकास अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग बांटनी शुरु कर दी ।
यही नही महाशय ने इस खेल को कानूनी जामा पहनाने के लिस प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुभाग ७ के एक मनरेगा सम्बधित शासना देश संख्या १९८० ध् ३८-७-२०१३-१५८ नरेगा २०१३  दिनांक ११-६-१३ को प्राविधानो को ढाल बनाकर ब्लाको मे अच्छी तरह कार्यकर रहे खण्ड विकास अधिकारियों को ट्रांसफर पोस्टिंग की दुकान ही खोल दी है जिसने उनसे सेटिंग कर लिया उसे ईधर से उधर कर दिया गया ऐसे ही नौ खण्ड विकास अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट ही जारी कर दी गई यही नही चार्ज न देने वालो को हडकाकर चार्ज भी दिलाया जा रहा है ।
सोचिये शासनादेश मानरेगा का हटाया जा रहा खण्ड विकास अधिकारी और सेव्रेहृटरी वो भी वाकायदा मनरेगा कार्यो के शासनादेश की आड मे, है न शातिर दिमाग चाल वो भी पूरे प्रशासन को गुमराह करते हुए शायद इसकी भनक या यह आदेश मुख्यमंत्री सचिवालय नही जा पायेगा न ही इन पर कोई कार्यवाही ही होगी । भले ही मुख्यमंत्री सचिवालय कितनी ही रोक लगाये कितने ही शासनादेश दे मगर जिले के अधिकारी कमाने का शायद ही कोई मौका छोडेगें सरकार के दावे चाहे जो हो होगा वाही जो जिले के स्वभूं अधिकारी चाहेगें ।
यही खेल कई विभागो मे भी चल रहा है और कर्मचारी ताश के पत्त्तो की तरह फेटें जा रहे है और उनसे खुलेआम उगाही कर सपा की सरकार को जनता मे बदनाम करने की कोशिश जारी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जलकल विभाग की लापरवाही

Posted on 06 July 2013 by admin

नगर के जलकल विभाग की लापरवाही से नगर मे स्वच्छ व बैक्टर रोधी दवा युक्त पेयजल नही मिल रहा है ।
गौरतलब हो कि नगर की पेयजल व्यवस्था १७ नलकूप व दो ओवर हैड टैंक द्वारा संचालित है मगर कभी भी देखा जा सकता है कि पालिका व जलकल मे स्थित ओवर हेड टैंक की काई लगी झांड झंखाड युक्त पानी की टंकी का क्या हाल है।
शायद ही कभी इसकी सफाई की जाती है जबकि सभी जानते है कि ठहरेपानी मे ही मादा क्यूलेक्स और एनाफिलीज मच्छरो का जनन स्थान है और भी तमाम तरह के जीवाणु काई लगी गंदी पानी की टंकी मे पैदा हो रहे होगे और ये पूरे इलाके मे पानी की टूटी-फूटी जर्जर पाईप लाइनो द्वारा भोली भाली जनता और सिविल लाईन जैसे अतिविशिष्ट कालोनी मे प्रतिदिन भेजा जाता है।
जिससे कि नगर मे विभिन्न  तरह के वैक्टर जनित बीमारियो को बढ़ाने का कार्य कर रहे है मगर न ही इन मे क्लोरीन डाला जाता है न ब्लीचिंग पाउडर और तो और जिले का जिला प्रसासनिक अमला भी इन बीमारियो का शिकार होता रहा है मगर किसी भी अधिकारी को अपनी गाडी से नीचे उतरकर इसे देखने की फुर्सत नही है।
न ही जिला प्रशासन नागरिको का संवैधानिक अधिकार स्वच्छ पेयजल ही मुहैया कराने की दिलचस्पी दिखाई दे रही है । आये दिन पेयजल से होने वाली वीमारियो से पीडित जनता के बारे मे खबरे प्रकाशित होती है फिर भी नगर मे न फांगिग हो रही है न गंदगी सफाई अभियान चल रहा है।
न ही ट्यूबबेलो मे ब्लीचिंग पाउडर डाला जा रहा है और तो और नालियो के बगल से होकर जाने वाली टूटी पाईप से लाईनो की मरम्मत ही की जा रही है जनता ने प्रसासन से मांग की है कि जनता को स्वस्छ पेय जल व वैक्टर रोधी पेयजल उपलब्ध कराया जाय ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर पालिका आम जनता के लिए नरक पालिका

Posted on 06 July 2013 by admin

जनपद की नगर पालिका आम जनता के लिए नरक पालिका साबित हो रही है प्रभारी ई.ओ. को केवल अपनी कचेहरी और अधिकारियों के बंगलो की सफाई मे दिलचस्पी है बीते जमाने के समाज सेवी अब सुलतानपुर वि.क्षे. के विधायक है और सत्त्ता मे है । चुनाव लड़ने के पहले जनता की आम समस्याओं के पुरजोर ढंग से सड़क से सदन तक उठाते थे मगर अब सत्त्ता के मद मे इतना चूर है कि इन्होने अब जन समस्या को न सुनने का नोटिस बोर्ड तक लगवा रखा है मीडिया मे और जनता मे इस बात की चर्चा है कि अब विधायक जी हैण्ड पम्प व सडक नाली की समस्या नही सुनेगें कुछ और जरुरत हो तो मांगा जा सकता है ।
गौरतलब हो कि नगर के तमाम रिहायसी सपा वोटरो के मुहल्ले और घरो मे जल भराव हो गया था पानी रुकने के बाद नाले की सारी गंदगी अब सड़को पर सड रही है सडन के मारे बिमारी फैलने का खतरा है मगर न तो चेयरमैन की अब जनता में दिलचस्पी है न ही सपा विधायक की हैरत है कि तमाम मोहल्लो मे आम जनता का पैदल चलना दूभर हो चुका है सड़के नालियां बरसात में बह चुकी है मार्ग प्रकाश व्यवस्था की पोल इन्द्रदेव ने एक ही झटके मे खोल कर रख दी है सारे टुप्लीकेट बल्ब टयूब लाईट व सी.एफ.एल. सब बरसात के पहले इसीलिए खरीदी गई थी कि बरसात के बहाने हेराफेरी हो सके लाखो का व्यारा न्यारा कर लिया गया यही नही पालिका का एक नाला विवेक नगर मे बन रहा है ।
नई ईंटो की जगह पुराना नाला तोडकर कार्ड लगे गंदगी व सडे ईंटो की जगह पुराना नाला तोडकर कार्ड लगे गंदगी व सडे ईंटो से जुडाई कर नया नाला निर्माण हो रहा है इस खेल मे उपर तक घोटाला साफ दिखता है और तो और एक मोहल्ले में तो पुरानी पिच रोड पर टाईल्स बिना खोदे बिना स्व्रहृेचिंग के बनवाई जा रही है हैरत है कि प्रभारी अधिशाषी अधिकारी जिनको प्रमोशन एक जिम्मेदार पोस्ट के लिए हुआ है चर्चा है कि संभवतरू इसी जिले की बडी कुर्सी सम्भाले मगर वो आम जनता की समस्याओं की अनदेखी के लिए कुख्यात होते जा रहे है ।
उदाहरण देखना हो तो इनके द्वारा डी०एम० बंगले की अच्छी भली रोड तुडवा कर आधा करोड रुपये से बनवा दी अब उनकी कचेहरी का पुराना खडंजा उखाड कर नई नवेली टाईल्स लगवा रहे है यही नही आम जनता के विकास शुल्क से जनता की सड़क के बजाय कचेहरी का मीटिंग हाल फाईव स्टार माडल बनवा दिया जिससे आलाधिकारियों को कोई तकलीफ न हो गदंगी व डस्ट से छीक न आ जाये वही नगर की आम जनता कीडा मकोडा है सड़के टूटी नालियों के गंदे पानी से आने जाने को मजबूर है । सपा विधायक द्वारा जनता के वोट ठगने के बाद अब सुनने वाला कोई नही है न विधायक न चेयरमैन न अधिकारी ।
सुलतानपुर ५ जुलाई । संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलस जाने से परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां हालत नाजुक बनी हुई है ।
प्राप्त सूचना के अनुसार धम्मौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत धम्मौर निवासी कलावती ३५ वर्ष पप्पू सुबह चूल्हे पर खाना बनाते समय आग की चपेट मे आने से गम्भीर रुप से झुलस गयी आनन फानन मे परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर हालत गम्भीर बनी हुई है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in