Archive | राज्य

माय पैड की उत्साहजनक सफलता

Posted on 17 July 2013 by admin

डीएलएफ सिटी सेंटर, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में स्थित माय शाॅप एक ऐसी जगह है जीवन की सुगबुगाहट और हाई स्ट्रीट शाॅपिंग की जीवंतता से लबरेज़ है। इस स्थान पर विविध ब्रांडों, कैफे तथा अन्य कई मस्ती भरी सुविधाओं की मौजूदगी है। माय पैड को मिली उत्साहजनक सफलता के बाद माय षाॅप का आगमन हुआ है; गौर तलब है कि माय पैड पूरी तरह बिक चुका है। माय षाॅप में दुकानदारों व आगंतुकों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्पेस है और विविध उत्पादों व सेवाओं के लिए एक बेहतरीन कारोबारी मौका है जैसेः डिजाइनर बुटीक, रेस्त्रां व कैफे, डिपार्टमेंटल स्टोर, लाइफस्टाईल ब्रांड, टाॅय शाॅप, बैंक व वित्तीय संस्थान आदि।
डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड की बिक्री व विपणन निदेषक अनंता सिंह रघुवंषी ने कहा, ’’माॅनसून खत्म होने के बाद माय शाॅप का निर्माण कार्य आरंभ होगा। हमें उम्मीद है कि माय पैड के लांच के बाद इसे भी वैसी ही प्रतिक्रिया मिलेगी। लखनऊ के पश्चात् हमारी योजना रहन-सहन के इस अंतर्राष्ट्रीय काॅन्सेप्ट को लुधियाना, गोवा आदि जैसी अन्य जगहों पर भी लांच किया जाएगा।’’ माय पैड, लखनऊ बेचने के लिए डीएलएफ के आधिकारिक चैनल पार्टनर बीओपी के अमित मावी ने कहा, ’’भारत का रिटेल उद्योग संगठित हो रहा है और कमर्शियल रिटेल की मांग भी साथ-साथ बढ़ती जा रही है। माय शाॅप सुविधा एवं आराम के लिहाज से आदर्श स्थल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वी.वी.आई.पी. जक्सन आरक्षण टिकटो की काला बाजारी का अडडा

Posted on 17 July 2013 by admin

जनपद की वी.वी.आई.पी. जक्सन आज कल आरक्षण टिकटो की काला बाजारी का चर्चित अडडा बनता जा रहा है । हैरत तो यह है कि पूर्व में इस गोरखधंधे की जांच को आई. वी.आई. टीम को फर्जी टिकट मिले भी मगर जोड तोड और मैनेज व्यवस्था ने घाघ ब्लैकियों को क्लीन चिट देकर धंधे को और बढाने और एक हिस्सा और लगाने की नसीहत दे क्लीन चिट जारी कर दी ।
गौरतलब हौ कि भारतीय रेल के जनपद स्तरीय बुंिकंग क्लर्र्को का माफियाओं से गठजोड पूरा रेल महकमा भली भांति जानता है बीते दिनो मण्डल स्तर से सीनियर डी.सी.एम.के निर्देश पर आई वी०आई० टीम भी इन काला बाजारियों से मिल गई जनता और जनप्रति ठगे  रहे गये और टिकटो की काला बाजारी का रेट और बढ गया चूंकि जांच टीम ने इन ब्लैकियों से अपना हिस्सा भी बांध लिया था ।
अब आरक्षण टिकटो की ब्लैक मार्केटिंग मे सी.बी.एस., सी.एम.आई. समेत सभी की हिस्सेदारी बढ गई जनता को जहां इससे पीडा ५० प्रतिशत थी बढकर १०० प्रतिशत हो गई । इस ब्लैक मार्केटिंग के शिकार एक एडवोेकेट और युनाईटेड भारत के विधि संवादाता भी हो गये वाकया देखिये इन्हे हिमगिरी एक्स १२३३१ से १५ सितम्बर २०१३ को सुलतानपुर से जम्मू जाना था इन्होने इंटरनेट से सीटो की सर्चिग की तो १२८ सीटे खाली दिखाई जा रही थी मगर बुकिंग क्लर्क रेलवे कांउटर ने कहा कि सीट खाली नही है वेटिंग है दूसरे दिन आईये दूसरे दिन जाने पर ५४ सीटे बैकेंट थी मगर फिर बुकिंग क्लर्क ने कहा कि वेटिंग है जब इन्होने परिचय दिया और कहा कि जब वेटिग है तो नेट सीटें बैकेट क्यो बता रहा है । तो बुकिंग क्लर्क ने इन्हे ६८१ नंण्  अवैध टिकट बिव्रहृी काउंटर पर भेजा जहां अंदर से ही कई दलाल टिकटे बनवा रहे थे । इनका भी टिकट दे दिया और कहां कि आपको पहले ही बताना था ये तो धंधा है ।
सोचिये जरा दूर दराज से आने वाली जनता आये दिन अपनी जेब कटवा रही है मगर सुनने वाला कोई नही है जब घर का विभीषण ही बैरी हो जाये तो रेल विभाग कैसे बचेगा । यहां से दिल्ली, बाम्बे, पंजाब, कलकत्ता, जाने वालो से प्रति टिकट तीन गुना वसूली होती है वो भी जी.आर.पी. व आर.पी.एफ की पूरी जानकारी में रेलवे के अधिकारियों की मिली भगत से खुलेआम अन्दर से पहले से भरे फार्मो को फाईल बनाकर लोड किया रहता है । जेैसे ही तत्काल आरक्षण खुलता है फाईल इन्टर कर दिया जाता है । बाहर लाईन लगाये लोग टोकन लेकर अपनी बारी का इंन्तजार ही करते रहते है ।
पैसे को तुरन्त हटाने के लिए इनके पास पोर्टर और कुली  बीच बीच मे आते रहते है जिससे रेड पडने पर ज्यादा कैश न पकडा जाये धंधा जोर शोर से चलता रहता है । वेटिंग सुन बाहर जाने पर दलाल मिल लेते है जो एक ही आई.डी. पर चार लोगो को परिवार बता तीन गुना वसूली कर भेज देते है और तो और सुलतानपुर से मुम्बई तक नेटवर्क जुडा रहता है मण्डल की वी.आई. दिल्लीकी आई की खबर देती रहती है । डी.सी.एम. वगैरह तो वैसे भी पहले से बता कर आते है कि जो खराब है उसे ठीक कर लो और क्लीन चिट लो । अब जरा मुस्कराईये ये भारतीय रेलवे का वी.वी.आई.पी. जंक्सन सुलतानपुर है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

देवनरायन यादव उर्फ देवा की हत्या

Posted on 17 July 2013 by admin

लम्भुआ थाना क्षेत्र के भेटौरा गांव के देवनरायन यादव उर्फ देवा की हत्या कर सडक के किनारे लाश फेक दी गई । सूत्रो के अनुसार गांव भेटौरा निवासी देवनरायन यादव उर्फ देवा ४५ वर्ष सुत स्व. भगौतीदीन रात्रि ९ बजे भोजन के बाद घर पर टहल रहे थे उसी समय मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हे घर से उठा लिया । सुबह ग्रामीणो ने गांव से पश्चिम लगभग सात सौ मीटर दूर सडक के किनारे मृत अवस्था मे उनकी लाश देखी और परिवार के लोगो ने उनकी शिनाख्त लिया ।
मौके पर घटना की सूचना पाकर सी.ओ. लम्भुआ व थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुचें लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । परिवारी जनो ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी महोदय ने लम्भु स्वास्थ्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया ।

Posted on 17 July 2013 by admin

लम्भुआ तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने लम्भुआ स्वास्थ्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अस्पताल मे तैनात डा० संदीप रंजन व के.पी.सिंह को लापरवाही व कागजात की देखभाल नही करने के आरोप मे डाटा तथा उनके खिलाफ जांच के आदेश दिये है ।
सी. एम.ओ. ने कहा कि जांच बाद इन्हे गलत पाये जाने पर निलम्बित किया जायेगा । लगता है शायद जिलाधिकारी महोदय तत्काल निलम्बित करने मे कोई खास रुचि नही रखती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नामजद अभियुक्त शब्बीर हुसैन सुत मुसाहिब का आत्म समर्पण

Posted on 17 July 2013 by admin

थाना धम्मौर अन्तर्गत गांव भाई में इसी वर्ष जनवरी माह मे हुई साम्प्रदायिक दंगे मे नामजद अभियुक्त शब्बीर हुसैन सुत मुसाहिब अभी ने आम प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष सं० १७ महोदय के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया । यह अभियुक्त लगभग पांच छरू महीने से फरार चल रहा थ।
न्यायालय द्वारा कुर्की की कार्यवाही का आदेश दिया गया था । मु.अ.सं. ७ध्१३ धारा १४७, १४८, ३२३, ३२४, २९६, ४२७, ३०७, भादवि मे तीन नामजद अभियुक्त जहीर अब्बास सुत एहतशाम आज भी फरार है । जिसके खिलाफ ८२ जा.फो. की कार्यवाही के बाद धारा ८३ जा०को० भी कुर्की शेष है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिया टूटने से दुर्घटना की आशंका

Posted on 16 July 2013 by admin

विकास क्षेत्र धनपतगंज के कुटटा चैराहा वाया वरासिन मार्ग की पुलिया बरसात मे बह गयी । इस मार्ग पर तीन इण्टर कालेज सहित आधा दर्जन प्राथमिक व जूनयर हाई स्कूल भी है तथा एक दर्जन ग्राम सभा को जोडने वाले इस मार्ग के अवरोधित होने से लोगो की मुश्किले बढ़ गयी है ।
मई जून की पहली बरसात मे ही कुटटा चैराहा वाया वरासिन मार्ग पर स्थित देवकी नन्दन पुरवा के पास की पुलिया ढह गयी जिससे लोगो को आने जाने मे विषमताएं आ रही है । ज्ञात हो कि इस मार्ग पर तीन इण्टर कालेज व आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालय व चार पांच जू०हा०स्कूल के छात्रो का आवागमन है । आौर तो और यह मार्ग पहले से ही गडढा युक्त व उहृबड खाबड बन गया है जो पहले से यात्रियों के दुर्घटना को आमत्रित करते थे परन्तु पुलिया टूटने से दुर्घटना की आशंका और बढ गयी है । जिसकी सूचना लोगो ने मौखिक व लिखित अधिकारियों को दी है ।
क्षेत्र के कुुटटा प्रधान रण विजय सिंह, प्रदीप पाण्डेय समाज सेवी, दशरथ गुप्त, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, फतेपुर प्रधान भोला सिंह आदि लोगो ने अतिशीर्घ पुलिया मरम्मत व सडक को गडढा मुक्त करवाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्यामा कान्त उपाध्याय के पिता की मृत्यु

Posted on 16 July 2013 by admin

बार एसोसिएसन सुलतानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामा कान्त उपाध्याय के पिता की आकस्मिक मृत्यु विगत शुव्रहृवार को हो गयी । उनकी मृत्यु पर बार एसोसिएसन के अध्यक्ष ने शोक सभाकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए कामना किया । अधिवक्ता गण आज न्यायिक कार्य से पूर्णतरू विरत रहे । इस सप्ताह का सोमवार पहलर दिन था परन्तु दीवानी मे मुकदमो से सम्बन्धित सभी कार्यवाहियां बाधित रही
इस समय बार एसोसिएसन के संघ पदाधिकारियो का चुनाव धीरे धीरे गति पकड़ रहा है । सोमवार को अधिवक्ता सदस्यों की अनन्तिम सूची वोर्ड पर चस्पा की गई है । मंगलवार को अधिवक्ता सदस्यो जिसका नाम सूची मे शामिल नहीहै आपत्त्तियां मांगी गई है तथा बुधवार को अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ता सदस्यो की अन्तिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी । १९ जुलाई को पदो के लिए नामांकन कार्य की बिव्रहृी की जायेगी तथा मतदान २९ जुलाई को होगा मतगणना दूसरे दिन की जायेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई बढाकर गैर वाजिक मुनाफा खोरी मे विचैलियं और अढतिये

Posted on 16 July 2013 by admin

जनपद के विचैलियं और अढतिये प्रशासनिक लापरवाही का फायदा उठाने में नही चूंक रहे चहुंओर मंहगाई बढाकर गैर वाजिक मुनाफा खोरी मे लगे है ।
हैरत है कि आम जनता आज अपनी दैनिक वस्तुओं को खरीदने में त्राहि माम बोल रही है जानते है क्यो कारण साफ है जिले में उच्चाधिकारीयों की गैर मौजूदगी उसी का फायदा उठाते हुए विचैलिये और अढतिये आये दिन दैनिक वस्तुओं, सब्जियों का अनाजो, घीद्व तेल आदि का रेट प्रतिदन सटोरिया बढाते घटाते है जिससे आम जनता लुट रही है न तो देश व प्रदेश मे सूखा घोषित है न बाढ है न तो अघोषित युद्ध की स्थिति है तब यह मंहगाई प्रति दिन बढने का कारण क्या है ये तो हमारे जिले की डी.एम. जान सकती है उ०प्र० के सी०एम० जनता को तो ये मुनाफाखोर बताते है कि सरकार महंगाई बढा रही है।
हम क्या करें डीजल ५० पै० प्रतिलीटर बढता है तो ये मुनाफा खोर ५० ग्राम सामान पर ५० पैसा बढा देते है । हालात यह कि जनपद के नगर मुख्यालय पर बडे बडे थोक व्यापारियो के दर्जनो गोदाम बिना मानक के डंप पडे है । वो भी पुराने रेट पर खरीदा गया माल है मगर उसे मनमाने रेट पर बेच रहे है जबकि मानक मात्र १० प्रतिशत तक फुटकर बिव्रहृी पर मार्जिन का होना चाहिए मगर खरीद से ५० प्रतिशत ज्यादा पर बेंच कर गरीबो का गला काटने वाले ये अढतिये मुनाफा खोर सपा सरकार को गरीबो व जनता में लाचार व बीमार साबित करने पर तुले है ।
सब्जी बिव्रहृेता तो हर घण्टे रेट बढाते गिराते है आलू का तो रेट जबसे खुट कर आया आज तक ६० रु० पसेरी के नीचे नही गया । रोजे को देखकर लाइसुन प्याज हर घण्टे बढा रहा है जैसे गंगा नही का जल स्तर कारण साफ है कि जिले के जिम्मेदार आलाधिकारियों को सरकार लाखो रुपया वेतन डी०ए०समेत इतना ज्यादा धन देती है कि उन्हे आलू प्याज हमेशा सस्ता लगता है आम जनता है जिसे रोज खरीद कर खाना है उसे पता चलता है कि आंटा दाल का भाव छाठपे वेंतनमान वालो ने  बढाई है कृतिम मंहगाई उन्हे तो वेतन कई कई माह लेने की भी जरुरत नही पडती फिर भी उन्हे बाजार की मंहगाई का फर्क नही पडता इसी लिए बाजार पर नियंत्रण रखने वाले महंकमें गायब है ।
मुनाफा खोरो के हाथो बिक चुके है उन्हे न तो गरीबोे की चिन्ता है न सपा सरकार की बदनामी की चिन्ता यही कारण है कि बाजार देखने आज तक न तो डी०एम० कभी गई न पूर्रि्त विभाग न कांटा बाट माप विभाग न मार्केटिंग निरिक्षक न फूड निरिक्षक और आलू व कोल्ड स्टोर को सरकारी सब्सीडि देने वाला उद्यान विभाग हालात बद से बदतर है जिले मे सोमवार व गुरुवार दो दिन विभागो के अधिकारी रहते है उसका कारण है कि डी०एम० इन्ही दो दिन जनता से मिलती है और बैठके करती है बकाया दिनो मे जिला प्रभार पर रहता है न देखने वाला कोई न सुनने वाला कोई जनता लुटती है तो लुटे शासन प्रशासन को इसकी फुर्सत कहां ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिष्टाचार भेंट वार्ता

Posted on 16 July 2013 by admin

edited-photo1नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ अपने सरकारी आवास 3 वी0डी0 मार्ग लखनऊ पर दिनांक 15 जुलाई 2013 को ‘महंत आचार्य श्री नरेन्द्र गिरी जी महाराज’’ बघम्बरी गद्दी इलाहाबाद से शिष्टाचार भेंट वार्ता करते हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सपा के लैपटाप वितरण योजना पर तीखे सवाल

Posted on 15 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा के लैपटाप वितरण योजना पर तीखे सवाल उठाये हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने निर्माता कम्पनी (एच.पी)  द्वारा आपूर्ति किये गये लैपटापों के बदले धनराशि उपलब्ध न कराये जाने के कारण युवाओं को बरगला कर वोट पाने की योजना अब सपा सरकार के गले का फन्दा बन गई है। सपा के इस दावे को खोखला बताते हुए कि लैपटाप की आपूर्ति के लिए रू0 2721.14 करोड़ की बजट में व्यवस्था होने के बाद भी निर्माता कम्पनी को पैसा न देने का कारण सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। सच बात तो ये है कि प्रदेश का खजाना खाली है और उस पर लोक लुभावन वादों को पूरा करने का दबाव सरकार के गले में हड्डी बन गई है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने बताया कि मार्च महीने से लैपटाप वितरण शुरू होने के बाद से अब तक मात्र 80,000 लैपटाप का वितरण हो सका है। इस वितरण में लैपटाप की कीमत की धनराशि ताम झाम में खर्च हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस वितरण की व्यवस्था में सपा सरकार प्रदर्शन कर प्रदेश के खजाने पर अतिरिक्त बोझ क्यों डाल रही है। सरकार को चाहिए कि यदि वो लैपटाप बाँटने में गम्भीर है तो मात्र 15 दिनों में छात्रों के हाथों में लैपटाप पहुँच जाने चाहिए। सरकार अपनी फिजूलखर्ची को बन्द करे और अपने वादों पर ठोस कार्यवाही करे।
डा0 मिश्र ने सरकार से पूछा कि कुछ लैपटाप तो बांट दिये गये हैं परन्तु दो वर्षों के लगभग 25 लाख छात्रों को टैबलेट कब मिलेंगे? हाईस्कूल उत्तीर्ण लाखों छात्र टैबलेट की बाट जोह रहे हैं। उन्हें इस वादे की पूर्ति की चिन्ता है। सच बात तो यह है कि टैबलेट के लिए अभी तक सरकार ने कोई गम्भीर प्रयास नहीं किये हैं। ऐसा लगता है कि टैबलेट वितरण सपा सरकार के बूते की बात नहीं है। डा0 मिश्र ने मांग की कि सरकार की चाहे जो मजबूरी हो उसे तुरन्त प्रदेश के छात्रों को लैपटाप और टैबलेट बांटने चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in