Archive | राज्य

सुलतानपुर जनपद का चैक क्षेत्र शहर की जान ही नही जानलेवा भी

Posted on 29 July 2013 by admin

चैक क्षेत्र किसी भी शहर की जान होता है लेकिन सुलतानपुर जनपद का चैक क्षेत्र शहर की जान ही नही जानलेवा भी है अगर आप मोटर-साइकिल पर है तो चैक घंटाघर से शाहगंज चैराहा पहुंचने मे आपको बीस मिनट तो लग ही जायेगे जबकि यह दूरी महज ३ मिनट की होनी चाहिये और यदि आप पैदल है तब तो पूछिये ही मत ।
घंटाघर से शाहगंज चैराहा तक का मार्ग हो या फिर घंटाघर से गल्लामंडी का मार्ग । हर ओर के दूकानदारो ने पूरी की पूरी पटरी ही छेंक रखी है देखने मे ऐसा लगता है मानो चैक क्षेत्र मे पटरियो पर ही दूकाने लगी हो उस पर बुरी यह है कि कुछ ठेला वाले पटरी से सटाकर ठीक सडक पर अपनो रोजगार चला रहे है ।
यह हाल सभी दूकानदारो का है चाहे वह साडी वाले हो या किराना व्यवसायी हो या फिर लोहे का व्यापार करने वाले लोहे का व्यापार करने वालो ने तो स्टील की चादरे इस कदर पटरियो पर खडी कर रखी है कि किसी भी रोज बडा हादसा हो सकता है लेकिन इतना सब होने के बावजूद प्रशासन को कोई फर्क नही पडता आम आदमी कितना ही परेशान हो प्रशासन के लिये यह रोष की बात है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विद्यालयों मे बच्चे न के बराबर

Posted on 29 July 2013 by admin

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में अपने बच्चो को शिक्षा दिलाना नही चाहती आम जनता वो चाहे गरीब हो या अमीर मगर उच्चशिक्षित पाल्य को बेसिक शिक्षक जरुर बनाना चाहते है सभी आखिर यह विडमना क्यों ?
आपको बताते चले कि बेसिक शिक्षा विभाग के नगर मे दर्जनो स्कूल है चन्द एक विद्यालय नये है और बकाया बेहद पुराने जर्जर है इन विद्यालयों मे बच्चे न के बराबर है मगर सुविधाएं वही जो सभी प्राथमिक विद्यालयों की है मसलन इन विद्यालयों में भी शिक्षा विभाग द्वारा मुफ्त में किताबे, ड्रेस व मिड डे मील भी बनाया व दिया जाता है मगर बच्चे साल दर साल घटते ही जा रहे है ।
कारण साफ है कि शहरी तबका चाहे गरीब हो या अमीर सभी पर आधुनिकता का असर साफ देखा जा सकता है चूंकि शहर मे रहने वाली आबादी के पास रहने को घर, खाने को भोजन और बात करने को मोबाईल तो है ही फिर बिना फीस और प्रहृी भोजन वाले विद्यालय में उसका चिंटू क्यो पढने जायें जबकि हर मुहल्ले में गली गली मे तथाकथित नर्सरी विद्यालय खुले है और फीस भी १०० रु० से ६०० रु० तक ही है और उस विद्यालय का एक स्टैण्र्डड है उसके ईकाई दहाई नही पढाई जाती उसमें वन टू थ्री पढाया जाता है और उसमें टीचर चाहे जितने गये गुजरे हो मगर पढाते है, सिखाते है, होमवर्क दिया जाता है यह सब काम स्टैण्र्डड वाला है मानसिक रुप से संतुष्टि प्रदान करने वाला है ।
वही दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक तो जरुर डाक्टरेट किये है मगर है सिर्फ नाम के उन्हे अपने भारी भरकम वेतन से मतलब है और वो भी नर्सरी में ही शिक्षित हुए है जिन्हे गरीब और नन्हे बच्चे अच्छे नही लगते तो मन से पढायेगे कैसे जब गुरु शिष्य का हिस्सा ही नही है सर मैम वाला रिस्ता है वो भी केवल नौकरी तक ही ।
यही कारण है कि जब ये अग्रेजी शिक्षक बेरोजगार थे हजार पांच सौ मे नर्सरी मे पढाते थे तब डोर टू डोर कन्वेसिंग कर बच्चे लाते थे मगर अब सब सरकारी है उन्हे क्या मतलब बच्चे आये या न आये पढे या न पढे उन्हे अपने छठवे वेतनमान से मतलब है अपना स्टैण्र्डड मैन्टेन रहे कौन जायेगा मलिन बस्ती से बच्चे लाने यही कारण है कि नगर के नर्सरी स्कूलो में भीड बढ रही है नगर की आबादी बढ रही है मगर प्राईमरी में बच्चे घट रहे है टीचर बढ़ रहे है मगर कमाने के लिए पढाने के लिए नही ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बरसात से पूरा शहर गंदगी का पर्याय

Posted on 29 July 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर में हो रही बरसात से पूरा शहर गंदगी का पर्याय बन चुका है पालिका कर्मी नदारद है नगर स्वास्थ्य अधिकारी नाम का कोई अधिकारी वर्षो से नही दिखा ।
हैरत है कि मोहल्लो की नाली व नालो में जमा सिल्ट व पालीथीन के चलते पूर्णतया चोक होने से नालो का कीचड़ व पानी सडको, घरो व दुकानो में भर रहा है मगर जनपद मे चेतना शून्य हुआ पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन इस ओर ध्यान ही नही दे रहा है आम जनता व स्कूली बच्चे जल भराव से होकर गुजरने को मजबूर है ।
गौरतलब हो कि जब तक पालिका चेयर मैन शपथ नही ले लेते तब तक पालिका की बाग ढोर जिला प्रशासन के पास ही है मगर जनता की इन मूलभूत आवश्यकताओं जिले मे बैठे नीली बत्त्ती वाले अधिकारी देखना सुनना नही चाहते जिसके चलते शहर मे भंयकर गंदगी व्याप्त हो गई है नगर की सब्जी मंडी में जमा कूडा सडांघ मार रहा है और सड़को पर बह रहा है पंचरास्ता, दरियापुर, सूरज टाकीज के पीछे, शास्त्री नगर, ओम नगर, विवेक नगर, निराला नगर जल भराव और गंदगी से पटा पडा है जिसके चलते विद्युत करंट तक पानी में उतर आ रहा है पुलिस लाईन कालोनी के पीछे अथात जल भराव अब निराला नगर वासियों के घरो में भर रहा है ।
कई बार पालिका अधिकारी से लिखित मौखिक शिकायत करने के बावजूद भी इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है । कहने को पालिका मे एक अदद नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद है मगर वर्षो बीत गया न तो किसी समस्या ग्रस्त मोहल्ले मे न तो दवा का छिडकाव हुआ न ही पानी मे दवा डाली गई और तो और सफाई कर्मी भी नये चुने गये सभासदो के घरो पर हाजिरी लगाने लगे है जन समस्या उन्हे दिखती ही नही है जनता ने नव नियुक्त जिलाधिकारी से नगर के वार्डो की जन समस्या से निजात दिलाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वेदमंत्रोचार के साथ सात दिवसीय महारूद्राभिशेक प्रारम्भ

Posted on 29 July 2013 by admin

  • प्रतिदिन 02 अगस्त तक चार चरणों में चलेगा महारूद्राभिशेक

श्रावण मास में आदि गंगा गोमती के पावन तट पर षुद्धमय स्फटिक लिंगेष्वर महादेव द्वितीय सप्त दिवसीय महारूद्राभिशेक का भव्य षुभारम्भ आज काषी के चारों वेदों के विद्वानों के मंत्रोचार के साथ हुआ। जिसके प्रथम चरण में सुबह 6 बजे षिव भक्तों ने महारूद्राभिशेक किया।
ऋशि भविश्य दर्पण सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से चैक स्थित श्री हनुमानगढ़ी के पुजारी एवं संस्थान के निदेषक पं. रमाकांत पाण्डेय के निर्देषन में काषी के सामवेद विद्वान पं0 विनीत, अर्थववेद पं. आदर्ष तिवारी, ऋग्वेद पं. राहुल मिश्र व यजुर्वेद के विद्वान पं. अनुराग मिश्र के मंत्रोचार से आदि गंगा गोमती का पावन घाट गुंजमान हो उठा। वेदमंत्रों के साथ षिव भक्तों ने प्रथम दिवस भगवान षिव का महारूद्राभिशेक किया। पं. रमाकान्त पाण्डेय ने बताया कि इस महारूद्राभिशेक से मानसिक, आर्थिक, षारीरिक आदि व्याधि, त्रिविध ताप का षमन होगा तथा स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। यह महारूद्राभिशेक 02 अगस्त 2013 तक प्रतिदिन चार चरणों में चलेगा, जिसमें प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक, मध्यान्ह 10 बजे से 12 बजे, सायं 2 बजे से 4 बजे तक तथा रात्रि 06 बजे से 08 बजे तक रूद्राभिशेक में नामांकित षिवभक्त भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस रूद्राभिशेक से जिसके जन्मकुण्डली में कालसर्प योग और वास्तुदोश है उससे मुक्त हो जायेगा। भगवान षंकर कर रूद्राभिशेक धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का प्रतीक भी है। उन्होंने तमाम षिवभक्तों से इस अवसर पर पहुंचकर पुण्य का भागीदार बनने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इंप्रूवमेंट कंपार्टमेन्ट की परीक्षा 30 को

Posted on 29 July 2013 by admin

हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट की सभी विषयों की परीक्षा 30 जुलाई को होगी। छात्रों के लिए शहर के जीआईसी और छात्राओं के लिए केशकुमारी जीजीआईसी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। डीआईओएस राजशेखर सिंह ने बताया कि परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 10.45 बजे तक होगी। कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 48 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव आयोग से की शिकायत

Posted on 29 July 2013 by admin

जिला पंचायत के वार्ड नं-36 में हो रहे सदस्य जिला पंचायत के उप चुनाव में गडबड़ी की अशंका पर प्रत्याशी जीत लाल यादव ने मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेज कर शिकायत की है मांग की है कि चुनाव के दिन सम्बन्धित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी, तीनो थानो की फोर्स व वी.डी.ओ. को डियूटी न लगाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव के मद्देनजर अधिवक्ताओं ने बनाई रणनीति

Posted on 29 July 2013 by admin

दीवानी परिसर मंे जूनियर अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमंे 29 जुलाई को होने वाले बार एसोसिएशन चुनाव से संबंधित रणनीति तय की गई। बैठक मंे चुनावी मैदान मंे उतरे कार्यकारिणी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव समेत 21 पद हेतु 56 प्रत्याशियों के समर्थन व वोट के लिए जूनियर अधिवक्ताओं ने आपस मंे विचार विमर्श किया। दो घंटे तक चली बैठक मंे तय हुआ कि चुनाव मंे उन्हीं प्रत्याशियों का समर्थन किया जाएगा जो जूनियर अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखेंगे। इस मौके पर वीर विक्रम सिंह, मुकेश यादव, आनन्द सिंह, अभिमन्यु चतुर्वेदी, देवी पांडेय, प्रदीप शर्मा, कल्लन खान, शरद यादव, नरेन्द्र मिश्र, रामसुख, शकील, त्रिपुरेश, श्रवण कुमार समेत सैकड़ों जूनियर अधिवक्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिकायत के बाद भी सिपाही पर नहीं हुई कार्यवाही

Posted on 29 July 2013 by admin

प्रदेश मुखिया अखिलेश यादव पुलिस प्रमुख डीजीपी पुलिस के रवैये में सुधार के लिए जितना प्रयास कर रहे, पुलिस की पुलिसिया उतनी ही गडबड हो रही है और ये गडबडी ऊपर से है, कारण सिपाही दरोगा के कारनामों पर ठोस कार्यवाही न होना जिसके चलते ये अपने होशो हवास खो कर ऐसा-ऐसा काम कर जाते हैं जो सरकार की फजीहत तो करवाते ही हैं, विभाग को भी शर्मशार कर देते हैं मामला बल्दीराय थाने का है जहां 2009 से सिपाही जंग बहादुर तैनात है बीच में थोडे दिनों के लिए बल्दीराय थाने से स्वयं हटा था, जिसकी वजह सिपाही जंग बहादुर जानता है कि क्यों उसे थाने से हटना पडा, कौन सी ऐसी करतूत थी जिसके चलते कोशिश कर के बल्दीराय थाने से उसे हटना पडा, दलितों से दुश्मनी रखने वाला सिपाही जंग बहादुर अभी हाल में एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के प्रतिनिधि दलित राम धीरज को सिर्फ इसलिए थाने में जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर दिया और यह कहते हुये थाने से भगा दिया कि इतना फर्जी मुकदमा कर दंूगा कि सारी जिन्दगी जेल और अदालत के चक्कर लगाते-लगाते समाप्त हो जायेगी। मामला था एक शिकायत का जिसमें जंग बहादुर की कार्यशैली संदिग्ध थी ताज्जुब इस बात का है कि लगातार समाचार पत्रों में सिपाही की करतूत का छपना पुलिस अधीक्षक से मिलकर सिपाही की शिकायत सीओ नगर से शिकायत एलआईयू जांच, फिर भी जंग बहादुर अभी तक कार्यवाही से बचा है आखिर कितना ताकतवर सिपाही जंग बहादुर हो गया है कि बल्दीराय क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों पर रोब गालिब कर रहा है कि मेरा कोई कुछ नहीं कर पायेगा और मौके की तलाश में है कि पत्रकार राम धीरज को किसी फर्जी मामले में फंसाए। जबकि बल्दीराय क्षेत्र के समाचार पत्र के प्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष एफआर खान से मिल कर सिपाही के द्वारा पत्रकार राम धीरज के साथ किये गये बर्ताव पर अपना आक्रोश दर्ज भी करवा दिया था। एसओ ने सिपाही का हल्का भी बदल दिया था, परन्तु सब हवा हवाई है सिपाही जंग बहादुर आज भी पूरे बल्दीराय थाना क्षेत्र में जहां चाहता है वहां जा कर मनमानी करता है। सिपाही को बचाने में नीचे से ऊपर तक सब लगे हैं इतनी बडी घटना और एक अदनास व्यक्ति कितना ताकतवर हो गया कि समाचार पत्रों में मुख्यमंत्रीसे लेकर डीजीपी, आईजी, डीआईजी सब थाना बल्दीराय में तैनात सिपाही जंग बहादुर के लम्बे कार्यकाल का इतिहास पढने के बाद भी कार्यवाही का न होना इसकी मजबूत पकड की तरफ इशारा करता है। जंग बहादुर की कार्यशैली क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के प्रति खिन्नता पैदा कर रही है विभाग लाख बदनामी सहने को तैयार है परन्तु एक अदद कार्यवाही करने से दूर हालात धीरे-धीरे जंग बहादुर को लेकर बिगड़ रहे हैं नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिपाही जंग बहादुर पर गम्भीर आरोप लगाते हुये कहा कि इसकी कार्यशैली से आम जनमानस में क्रोध है। इसका यहां से हटना जरूरी हो गया है इसको हटाने के लिए मैं अपने हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर बल्दीराय थाने का तब तक घेराव करूंगा, जब तक इसके खिलाफ विभागीय जांच और त्वरित कार्यवाही न हो जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परिवहन की सुविधा न मिलने से क्षेत्रवासियों में रोष

Posted on 29 July 2013 by admin

बल्दीराय। जनपद का अहम विकास खण्ड बल्दीराय ब्लाक मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर होने के बावजूद यहां के लोगांे को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का उपयोग करना पड रहा है। डग्गामार वाहनों के चालक मनमाने तरीके से किराया तय कर सवारियों से अधिक रूपये ऐंठ लेते हैं। सरकारी रोडवेज बस के न होने से लोगों को मुश्किल में इन वाहनों का ही सहारा लेना पड रहा है। ये सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरते है, तथा गन्तव्य तक पहुंचाते में अधिक समय भी लगाते हैं स्थानीय लोगों ने इस समस्या से परिवहन विभाग को अवगत कराया, पर समस्या जस की तस है। नागरिकों का कहना है कि जल्द ही बस की सुविधा ब्लाक मुख्यालय को न मिली तो लोग सडकों पर आकर प्रदर्शन करेंगे, लोगों ने जिले के आलाधिकारियों से बस की सुविधा मुहैया कराये जाने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचक नामावली को पूर्ण करने का निर्देष

Posted on 29 July 2013 by admin

जिलाधिकारी ने चुनाव से जुडे सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होना है उन्हें एक अभियान चलाकर पूरा कराया जाय। जिससे फोटो पहचान पत्र बन सके। उन्होंने कहा कि नाम जोडते समय इस बात का भी अवश्य ध्यान रखा जाय कि किसी का नाम दो स्थानों पर नहीं होना चाहिए। निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 भरवाकर सम्बन्धित स्थानों पर जमा कराये जायें और आगे की कार्यवाही करके नामावली में नाम सम्मिलित किये जायें। उन्होंने कहा कि आनलाइन व आॅफलाइन की सुविधाएं दी गई जिसे प्रयोग में लाते हुये कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाय। बैठक में अपर जिलाधिकारी, समस्त एसडीएम तथा चुनाव से जुडे अन्य अधिकारी प्रिन्सपल आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in