Archive | आगरा

पर्यटकों की सुविधा के लिए: स्मारकों के भ्रमण हेतु लग्जरी बस सेवा आरंभ

Posted on 17 August 2011 by admin

journey-by-heritage-monument-bus-service-at-agra-cantt-station-begins-todayआरामदेह सेवा एवं लपकों से मुक्ति का प्रयास-मण्डलायुक्त

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने बताया है कि पर्यटकों की सुविधा हेतु स्मारकों का अवलोकन करने के लिए पर्यटन विभाग और उ0प्र0 राज्य परिवहन निगम के संयुक्त तत्वावधान में मान्युमेन्ट सिटी बस सेवा प्रारम्भ की गई है। कैण्ट रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर आज प्रातः बस सेवा का शुभारम्भ किया गया, जिसमें भारतीय और विदेशी पर्यटकों ने रूचि दिखाई है।

उन्होंने बताया कि इससे पर्यटको को आरामदेह, सुविधा युक्त बस सेवा सुलभ होगी और लपकों की समस्या से भी राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने कहा है कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बस सेवा प्रारम्भ की गई है। उन्होंने कहा है कि अन्य पर्यटक स्थलों पर संचालित इस प्रकार की बस सेवा उपयोगी सिद्व हुई हैं।
विश्व विरासतों की नगरी आगरा में भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों के परिभ्रमण हेतु वातानुकूलित टुअर का संचालन आज प्रारम्भ किया गया। ‘‘आगरा वल्र्ड हेरिटेज टुअर‘‘ के नाम से प्रारम्भ किये गये इस वातानुकूलित कन्डेक्टेड टुअर को आगरा कैन्ट रेलवे स्टेशन से प्रातः 10ः30 बजे रवाना किया गया। पर्यटकों की सुख-सुविधा को ध्यान रखते हुए इस टुअर के लिए लो-फ्लोर वाली एयर कन्डीशन्ड मार्कोपोलो बस लगाई गई हंै, जिसमें विकलांग पर्यटकों के लिए व्हील चेयर एवं अटेन्डेन्ट की विशेष व्यवस्था की गयी है, जो कि पर्यटकों को फतेहपुर सीकरी, आगरा फोर्ट एवं ताजमहल जैसे विश्व विरासत श्रेणी के स्मारकों एवं धरोहरों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक वैभव से परिचित करायेगा। आगरा के विभिन्न पर्यटक आकर्षण वाले चित्रोें से सुसज्जित इस बस में एल0सी0डी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गयी है, जिसके माध्यम से यात्रा के दौरान पर्यटकों को आगरा के विभिन्न स्थलों के बारे में आडियो-विजूअल जानकारी भी प्रदत्त की जायेगी। इसके अतिरिक्त पर्यटकों को मिनरल वाटर की बोतल तथा आगरा गाइड मैप भी कैरी बैग में दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम एवं परिवहन निगम के संयुक्त तत्वाधान में संचालित इस परिभ्रमण के कार्यक्रम का टिकट शुल्क भारतीय पर्यटकों के लिए रू0 400/-मात्र तथा विदेशी पर्यटकों के लिए रू0 1700 मात्र रखा गया है, जिसमें गाइड चार्जेज, मान्यूमेन्ट्स फीस, पार्किग एवं टोल आदि सभी प्रकार के शुल्क सम्मिलित है। यह कन्डेक्टेड टुअर प्रतिदिन प्रातःकाल 10ः30 बजे आगरा कैन्ट रेलवे स्टेशन से चलेगी और फतेहपुर सीकरी, आगरा फोर्ट एवं ताजमहल घुमाने के पश्चात् सांयकाल 6ः30 बजे आगरा कैन्ट स्टेशन पर लाकर छोडेगी। इस बीच पर्यटकों को लन्च टाइम पर उपयुक्त स्थल पर पर्याप्त समय प्रदान किया जायेगा। आयुक्त अमृत अभिजात की इस पहल पर पर्यटकों को लाभ होगा तथा पर्यटकों की आवक में वृद्वि होगी।

सहायक निदेशक पर्यटन अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस टुअर का टिकट कैन्ट  रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नं0-1 पर स्थित टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेन्टर(टी0एफ0सी0) और पर्यटक आवास गृह राजा की मण्डी, आगरा से प्राप्त किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए टेलीफोन नं0-0562-2851720, 2850120, 2226431, 2421204, 9415013781 एवं ई-मेलः rahitbagra@up-tourism.com तथा   www.up-tourism.com  से  सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश की प्रगति के लिए सकारात्मक सोच और समय दें- जिलाधिकारी

Posted on 15 August 2011 by admin

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का सम्मान

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आज प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गान के उपरान्त स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को मल्यार्पण एवं शाॅल भंेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री चैहान ने राष्ट्रीय पर्व पर सभी को शुभकामनांए दी । उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों का श्रृद्वापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि देशवासी सदैव अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञ रहेगें।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाज को लोगों के सकारात्मक सोच की जरूरत है। भाग दौड की जिन्दगी में से देश के लिए भी समय निकालें। देश की उन्नति और प्रगति के बारे में सकारात्मक सोच लायें। अच्छे विचार ही आगे पाॅलिसी-नीतियों का रूप लेते है।

उन्होंने आह्वान किया कि राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनायें और जीवन काल में कुछ ऐसा जरूर करें कि लोग याद रखें।
उन्होंने स्वतंत्रता के बाद देश और प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की उन्नति-प्रगति के साथ विश्व मंच पर भी प्रतिष्ठा मिली है। उन्होंने नागरिकों की देश भक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय सहयोग दें।
इस अवसर पर वीर सिंह यादव ने आजादी के बाद हुई प्रगति तथा जीवन स्तर में सुधार पर विचार प्रकट किये। ओ.एस.डी. दिनेश कुमार वर्मा सारथि ने कविता के माध्यम से अमर शहीदों को श्रंद्धाजलि दी। ओ.एन.वर्मा तथा अशोक कुमार शर्मा ने भी अपने उद्बोधन में देश सेवा की प्रेरणा दी। संचालन राजेन्द्र नाथ श्री वास्तव ने किया। महावीर सिंह चाहर ने देशभक्ति के लोकगीत प्रस्तुत किये।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने स्वतंत्रता सैनानियों की समस्याओं के त्वरित निदान हेतु त्रैमासिक बैठक आयोजन हेतु अपर जिलाधिकारी (नगर) को निर्देश दिये ताकि समस्याओ के समाधान के साथ उनके अनुभवो व सुझावों से भी सीखने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों में श्याम बाबू शर्मा, मूल चन्द बैध, ईलम सिंह, श्रीमती सरोज कुमारी, गनेशी लाल, लक्ष्मी नारायन , चिम्मनलाल, विजय शंकर चतुर्वेदी, नरेश चन्द्र सेठ, कु0 वीना मिश्रा आदि सम्मिलित थे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि/रा0) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) श्रीशचन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदीश, अपर जिलाधिकारी (भू0अ0) वी.के. सिंह एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट आदि अधिकारीगण एवं कर्मचारी, अधिवक्ता आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश के अमर शहीदों का बलिदान अमूल्य-मण्डलायुक्त

Posted on 15 August 2011 by admin

स्वतन्त्रता के आन्दोलन में देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद करना होगा, जिन्होंने लम्बे संघर्ष के बाद भारत देश को आजाद कराया।
उक्त विचार 65 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने ध्वाजारोहण के पश्चात व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि देश को स्वतन्त्र कराने में अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धंाजलि तभी होगी जब हम अपने दायित्वों का ठीक से पालन करेंगे।
मण्डलायुक्त ने आगरा वासियों को कमिश्नरी परिवार की ओर से स्वतन्त्रता दिवस की बधाईयां देते हुए कहा कि जो लोग विकास की मुख्य धारा से वंचित है उन्हें जोडने के लिए केन्द्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ पहॅुचाने का हम सभी का कत्र्तव्य है।
उन्होंने कहा कि देश के अमर शहीदों के अमूल्य बलिदान का महत्व नई पीढी को बताना होगा, जिससे कि नई पीढी समझ सकेगी कि हाथों मे क्रान्ति की मशाल लिए शूरवीरों ने ब्रिटिश हुकूमत के छक्के छुडा दिये थे, और गुलामी की जंजीरों को तोडकर जब देश आजाद हुआ तो सभी देशवासियों के दिलों में आजाद होने का जोश आज तक फैला हुआ है।
इस अवसर पर नगर निगम की स्कूली छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिन्हे मण्डलायुक्त ने पुरूस्कार प्रदान किये। कार्यक्रम में अपर आयुक्त पी0के0अग्रवाल, यमुना एक्सप्रेस वे के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजीव रौतेला, कमिश्नरी के समस्त अधिकारीगण, अधिवक्तागण स्टाफ उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्कूली बच्चों को बस सुविधा उपलब्ध करायें

Posted on 06 August 2011 by admin

मण्डलायुक्त की स्कूल प्रबन्धकों से सहयोग की अपील

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने विद्यालय संचालको-प्रबन्धको से कहा है कि माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशों तथा छात्रों को सस्ता और सुरक्षित यातायात साधन सुलभ कराने हेतु बसों के संचालन को प्रोत्साहित करें। स्कूलों द्वारा बसों के संचालन से नगर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार आयेगा। उन्होंने आर.टी.ओ. को निर्देश दिये कि यातायात सलाहकार समिति में स्कूल एसोसियेशन के पदाधिकारियों को भी सम्मिलित कर लें।
मण्डलायुक्त ने आज कमिश्नरी सभागार में स्कूलों के प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यो तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक को सम्बोन्धित कर रहे थे। उन्होंने प्रबन्धको को प्रेरित करते हुए कहा कि बस एक सस्ता, सुरक्षित और बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रबन्धक अपने स्कूल के लिए प्राइवेट बस या रोडवेज की बसों का अपनी सुविधानुसार विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने आर0एम0 रोडवेज को निर्देश दिये कि बसें समय से संचालित हो और दरें भी मार्केट फ्रेडली रखें।
स्कूल प्रबन्धकों द्वारा स्कूल बसों के लिए सी0एन0जी0 की व्यवस्था कराने हेतु अनुरोध किया गया। उन्होंने ग्रीन गैस के प्रबन्धक को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। ग्रीन गैस के प्रतिनिधि ने बताया कि एक नया सी0एन0जी0 स्टेशन 10 सितम्बर से प्रारम्भ हो जायेगा।
उन्होंने प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यो से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों मे अभी बसें नही हैं वे प्रथम चरण में प्रयोग के रूप में एक या दो बसों से शुरूवात करें। उन्होंनें सचेत किया कि किसी को भी मासूम बच्चों की जिन्दगी से खिलवाड करने नही दिया जायेगा।
बैठक में स्कूलों में 05 दिन कार्य दिवस  शिक्षण किये जाने पर भी चर्चा हुई । माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमानुसार एक वर्ष में 220 दिन स्कूल खुलना अनिवार्य है। सभी प्रबन्धकों ने स्थानीय अवकाश के दिनों में कटौती की मांग की। मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रबन्धकगण, परिवहन, पुलिस, शिक्षा तथा जिला प्रशासन आदि के अधिकारी समन्वय बैठक कर लें ताकि 16 अगस्त को पुनः बैठक में अन्तिम रूप दिया जा सके।
मण्डलायुक्त ने शिक्षण में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता लाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने ध्यान दिलाया कि स्कूलों द्वारा स्पोर्ट फीस ली जा रही है। अतः खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि एकलव्य स्टेडियम के कलैण्डर आफ स्पोर्टस को जिला प्रशासन की बेबसाइट पर भी डालें।
उन्होंने बताया कि रोडवेज द्वारा मान्युमेन्ट सिटी टूर प्रारम्भ किया गया है। बसें कैन्ट स्टेशन से फतेहपुर सीकरी, किला और ताजमहल का भ्रमण कराती है। स्कूल भी अवकाश के दिनो में या अपनी सुविधानुसार छात्र भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज ने परिवहन निगम द्वारा स्कूल बसों के संचालन की व्यवस्थाओं नियमों और प्रस्तावित दरों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में जिलाधिकारी अजय चैहान, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण कुमार, आर.टी.ओ. वी.के. सोनकिया व विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक(नगर) मण्डलीय उप निदेशक (शिक्षा) जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, एवं विभिन्न स्कूलों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 31 अगस्त तक प्रवेश मिलेगा

Posted on 05 August 2011 by admin

निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन ने निर्देश दिये है कि अगस्त 2011 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु एन0सी0बी0टी0 से मान्यता प्राप्त व्यवसायों में अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रत्येक दशा में 31 अगस्त 2011 तक पूर्ण कर लिये जायें और प्रवेश की सूची की हार्ड एवं साफ्ट प्रति निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवा योजन उ0प्र0 लखनऊ को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दी जाये। इस सूची से इतर कोई अभ्यर्थी अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पात्र नही होगा।
उन्होंने समस्त मण्डलीय संयुक्त निदेशक एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित दिये है कि समस्त राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अभ्यर्थियों के प्रवेश की कार्यवाही 31 अगस्त से पूर्व किया जाना सुनिश्चित करायें और सूचना निदेशालय को समय से भिजवा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सर्टिफिकेट कोर्स आॅन कम्प्यूटर कान्सेप्ट हेतु 12 अगस्त तक आवेदन

Posted on 05 August 2011 by admin

प्रमुख सचिव श्रम उ0प्र0 शासन द्वारा निर्देश दिये गये कि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराया जाय इसी क्रम में बेरोजगार अभ्यर्थियों में कौशल वृद्वि (स्किल इनहासमेंट) करने हेतु सेल्फ फाइनेंस योजना के अन्तर्गत डोएक सोसाइटी (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार) द्वारा संचालित सर्टिफिकेट कोर्स आॅन कम्प्यूटर कान्सेप्ट (ब्ब्ब्) संचालित करने के भी निर्देश दिये गये।
श्रेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा प्रमुख सचिव श्रम के आदेश के अनुपालन में डोएक सोसाइटी में आवेदन किया गया था। डोएक सोसाइटी द्वारा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय को सर्टिफिकेट  कोर्स आॅन कम्प्यूटर कान्सेप्ट (ब्ब्ब्) चलाने की अनुमति प्रदान की गई है। इस हेतु आवेदन-पत्र दिनांक 08-08-2011 से विक्रय किये जायेंगें। आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 12-08-2011 है तथा नियमित क्लास 17-08-2011 दिन मंगलवार से प्रारम्भ होगीं। विस्तृत जानकारी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साई की तकिया, एम0जी0 रोड, आगरा कक्ष संख्या 10 से प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजगार मेला में सिक्योरिटी गार्ड/सिक्योरिटी सुपरवाईजर की भर्ती

Posted on 05 August 2011 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा के परिसर में 08 अगस्त, 2011 दिन सोमवार की प्रातः 10ः00 से 02ः00 बजे तक एम0आई0एस0ए0 सिक्योरिटी,एजेंसी, सूरत (गुजरात) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड पद हेतु रोजगार मेला में भर्ती की जानी है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि उक्त पद हेतु शैक्षिक योग्यता कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण आयु सीमा 20 से 40 वर्ष सीविलियन एवं 20 से 50 वर्ष एक्स सर्विस मैन, ऊॅचाई 5.6 फुट हो आवश्यक है। क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी ने बताया है कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन-पत्र कक्ष सं0 19 से निःशुल्क प्राप्त कर पूर्णरूप से भरने के उपरान्त उक्त साक्षात्कार की तिथि तक जमा करें तथा चयन साक्षात्कार हेतु उक्त तिथि को सभी मूल प्रमाण-पत्रों चार फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड तथा कोई पहचान पत्र (राशनकार्ड/ वोटर कार्ड आदि) सहित उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होंवे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सेवा मोबाइल वैन 5 अगस्त से प्रारम्भ -जिलाधिकारी

Posted on 05 August 2011 by admin

आॅन लाइन फोटो तैयार कर ग्राम में मौके पर ही मिलेगें डुप्लीकेट पहचान पत्र

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि मतदाता फोटो पहचान पत्र ग्राम में जाकर मतदाता सेवा मोबाइल वैन के द्वारा आॅन लाइन फोटो तैयार कर मौके पर ही उपलब्ध कराये जाने के लिए आगरा जनपद में पहल की गई है। यह कार्य सर्वप्रथम प्रयोग के रूप में तहसील किरावली के ग्रामों में 5 अगस्त से प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र खो गये हैं या फट गये हैं उनके फोटो पहचान पत्र मतदाता सेवा मोबाइल बैन के द्वारा तैयार कर उपलब्ध कराये जाने हैं।
उप जिलाधिकारी किरावली धीरेन्द्र सिंह सचान ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक सुपरवाइजर के क्षेत्र में आने वाले समस्त ग्रामों में एक दिन कार्य होगा। इन ग्रामों के बी0एल0ओ0 दो दिन पहले क्षेत्र में जाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगें और डुप्लीकेट फोटो पहचान पत्र बनवाने वाले इच्छुक मतदाताओं के प्रपत्र 002 भरकर व इनकी आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क 15 रूपये की रसीद काट कर प्रपत्र तैयार रखेगें जिससे मोबाइल वैन के पहॅुचते ही पहचान पत्र तैयार हो सके। पहचान पत्र तैयार होने के बाद पहचान पत्र सम्बन्धित मतदाता को उपलब्ध करा दिये जायेगें तत्पश्चात मोबाइल वैन अगले ग्राम के लिए प्रस्थान करेगी। यह कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से सांय 6 बजे तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि 05 अगस्त को यह वैन ग्राम महुअर, नगला खुयाली, गोपऊ, विद्यापुर , भरगांपुर, धनौली, पुरामना के प्राथमिक विद्यालयों पर फोटों बनायेगी। दिनांक 06 अगस्त को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभेदोंपुरा, तथा वाकन्दा, गुढा, बरौली मोरी, नगला भयोंराम के प्राथमिक विद्यालयों पर उपलब्ध रहेगी। इसी क्रम में वैन 7 अगस्त को वरौदा सदर, डावली, नगला खाॅडिया, नगला ब्रहाम्ण, कराहरा, गढी विचित्रा और सगुनापुर के प्राथमिक विद्यालयों पर उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि सम्बन्धित बी.एल.ओ., सुपरवाइजर, के साथ ही ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनवाडी कार्यकत्रियों , लेखपाल, राशनडीलर सम्बन्धित विद्यालयों के अध्यापकों आदि को कार्य में सहयोग हेतु निर्देशित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय चम्बल वन्य जीव विहार हेतु ‘‘पर्यावरण संवेदी क्षेत्र‘‘ बनेगा

Posted on 05 August 2011 by admin

इटावा व आगरा के संबंधित अधिकारियों के मण्डलायुक्त के निर्देश

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिए है कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी शासन द्वारा जारी निर्देशात्मक तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए विभिन्न गतिविधियों की प्रतिबन्धित या विनियमित/अनुमति लेकर संचालन आदि के बारे में अपनी आख्या अबिलम्व प्रस्तुत करें ताकि इको सेन्सिटिव जोन की संरचना हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा सके।

मण्डलायुक्त आज यहां कमिश्नरी सभागार में राष्ट्रीय चम्बल, वन्य जीव विहार हेतु ईको सेन्सिटिव जोन का निर्धारण किये जाने हेतु आहूत बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में ईको सेन्सिटिव जोन पर परिचर्चा के साथ जोन के सम्बन्ध में चम्बल सेन्चुरी के मानचित्र पर चिन्हीकरण, इस जोन में भविष्य में होने वाले विकास कार्यो के चिन्हीकरण और ईको सेन्सिटिव जोन निर्धारण होने से लाभ आदि पर भी चर्चा की गई।
आगरा वृत्त के वन संरक्षक विभाग रंजन ने मुख्य सचिव उ0प्र0 के आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में स्थित दुधवा नेशनल पार्क तथा 24 वन्य जीव विहार/पक्षी  विहारों के चारों ओर ‘‘ईको सेन्सिटिव जोन‘‘ का निर्धारण पर्यावण एवं वन मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुरूप किया जाना है।
राष्ट्रीय चम्बल वन्य जीव विहार के डी.एफ.ओ. नीरज कुमार ने ईको सेन्सिटिव जोन के सम्बन्ध में दिशा निर्देशो की जानकारी दी। उन्होंने इस जोन में विभिन्न गतिविधियों को रेगुलेट/प्रतिबन्ध आदि के बारे में कहा कि लकडी की टाल, ईंट भटृा,उद्योग, हाई टेंशन विद्युत लाइन, होटल व रिसोर्ट, प्लास्टिक बैग का  उपयोग, मौरगं/बालू तथा मछली पालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित और भविष्य मे संचालित होने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में आख्या उपलब्ध करा दें।
उप जिलाधिकारी बाह ए0के0 मिश्रा ने मानचित्र  प्रस्तुत करते हुए बताया कि तहसील बाह के तीन विकास खण्डो-पिनाहट-बाह- जैतपुर के अन्तर्गत पाॅच थाना क्षेत्र मनसुखपुर, पिनाहट, बासौनी, खेडा राठौर, जैतपुर क्षेत्र आते है।
डी.एफ.ओ.-एन.के. जानु ने बताया कि वन क्षेत्र में नान फारेस्ट एक्टिविटी की स्वीकृति हेतु निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव दिया जाता है। जिसे स्वीकृत हेतुु शासन को भेजना होता है।
बैठक में आगरा तथा इटावा जनपदों के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भीमनगरी आयोजन हेतु प्रस्तावित कार्यों के आगणन तैयार करें

Posted on 03 August 2011 by admin

अनावश्यक अपव्यय से बचने हेतु विभाग आपसी समन्वय कर ध्यान दें
भीमनगरी आयोजन की वेबसाइट शीघ्र तैयार होगी

horticulture-minister-mrउद्यान मंत्री श्री नरायण सिंह की अध्यक्षता में आज सरकिट हाउस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और भीमनगरी समारोह आयोजन समिति की समन्वय बैठक में प्रस्तावित विकास कार्यों की सूची पर व्यापक विचार विमर्श कर कार्य योजना को अन्तिम रूप दिया गया। बैठक में प्रस्तावित कार्यों के आंगणन अविलम्ब तैयार कराने के निर्देश दिये ताकि तदनुसार विभाग धनराशि की मांग कर सके।
उद्यान मंत्री ने निर्देश दिये कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पहले सीवर, पेयजल पाइप लाइन, खम्बे लगाने आदि कार्य करायें तत्पश्चात सडक आदि के कार्य करें। जिससे कि विकास कार्यों के लिए सडक आदि बनने के बाद पुनः तोडने की जरूरत न पडे और अनावश्यक अपव्यय न हो। उन्होंने जगनेर रोड पर बनाये जा रहे नाले के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये।
इस बार 17 वीं भीमनगरी का आयोजन 15, 16, एवं 17 अपै्रल, 2011 को धनौली खेरिया मोड,जगनेर रोड पर किया जायेगा इस क्षेत्र में धनौली, नगला खेमा, नगला बुद्धा, नगला भगत, लक्ष्मनपुरी, मुल्ला की प्याऊ, नगला कल्यानपुर, न0 शंकरलाल, दयालनगर, न0 हनुमान, कर्मवाीर नगर, सत्यनगर, गौतमबुद्ध नगर, नगला विकास नगर,पुरम, कन्चतपुर, नगला लेखराज, नगला मस्जिद, नगला कारे, अजीजपुर, राजनगर, सूर्यनगर न0 उनधा, टपरा, न0 आनंन्दी, अभयपुरा, सिरौली, न0 खेरिया, नरीपुरा, भीमनगर, न0 नन्दा, चन्द्रबिहार कालोनी, आदि सम्मिलित हैं।
इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु सीवर लाइन, पेयजल, नाली, खंडजा, सडक, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यालय, सामुदायिक भवन, विद्युत व्यवस्था आदि पर कार्य योजना बनाई गई है।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निर्माण कार्यों के साथ साथ लाभार्थीपरक योजनाओं से सन्तृप्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भीमनगरी आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा भी बनाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष भीमनगरी समारोह की बेवसाइट बनाने की तैयारी की जा रही है जिसमें गत वर्षों के फोटोग्राफ, ऐतिहासिक संदर्भ इस वर्ष के प्रस्तावित कार्यों का विवरण आदि अपलोड किया जायेंगा। इस वेबसाइट पर क्षेत्र के स्वरूप परिवर्तन की स्थिति स्पष्ट रहेगी कि कार्य से पहले की स्थिति और कार्यों के बाद की स्थिति भी प्रदर्शित होगी।
बैठक में देवी प्रसाद आजाद, करतार सिंह भारतीय, भरत सिंह, धर्मेन्द्र सोनी, डा0 स्वदेश कुमार (विरू सुमन), अवधेश सिंह, सोमदत्त पिप्पल, भरत लाल सागर, डा0 रामबाबू हरित आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी (वि0/रा0) रामआसरे, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, एस0डी0एम0 सदर अनिल कुमार एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in