Archive | आगरा

भूमि के अवैध कब्जा धारकों पर प्राथमिकी दर्ज के साथ ही

Posted on 07 September 2011 by admin

गिरफ्तारी भी होनी चाहिए-मण्डलायुक्त

commissioner-agra-amrit-abhijat-lanked-by-dm-agra-and-ferozabad-holding-divisional-meetingआवासीय एवं कृषि भूमि के पट्टों पर यदि अवैध कब्जाधारकोें का कब्जा है तो ऐसे प्रकरणों में अवैध कब्जा धारकों के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित करानी चाहिए, ताकि वास्तविक पट्टेदारों को कब्जा दिलाया जा सके।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कृषि भूमि के पट्टों पर मथुरा में 07 तथा मैनपुरी में 02 अवैध कब्जों के सम्बन्ध में यह निर्देशित किया । राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत प्रकरणों के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाये।
मध्यान्ह भोजन वितरण एवं गुणवत्ता के लिए मण्डलायुक्त ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी स्वयं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, साथ ही ए.डी. बेसिक को निर्देश दिये कि समय से स्कूल न आने वाले तथा बच्चों को पढाने में रूचि नहीं लेने वाले अध्यापकों के विरूद्व विधि सम्मत एवं कडी कार्यवाही अमल में लायी जाये।
स्कूलों के अतिरिक्त कक्ष निर्माण में जो ग्राम प्रधान और अध्यापक लापरवाही दिखा रहे हैं, ऐसे लापरवाह ग्राम प्रधानों तथा अध्यापकों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जाये। मण्डलायुक्त ने कहा कि समस्त ग्रामों के परिसम्पत्ति रजिस्टर अबिलम्व पूणर््ा कराये जायें। उन्होंने कहा कि रजिस्टर पूर्ण होने पर इसी माह विशेष कमेटी गठित करके परिसम्पत्ति रजिस्टरों को चैक कराया जायेगा। उन्होंने वर्ष 2011-12 की गाॅव-वार कार्य योजना तैयार कराने तथा ग्राम प्रधानों द्वारा वृक्षारोपण कराने के लिए उप निदेशक पंचायती राज को निर्देशित किया।
डाक्टरों की उपस्थिति कम होने तथा मानक से कम आपरेशन करने पर मण्डलायुक्त ने मैनपुरी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिये कि ऐसे लापरवाह एवं प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डाक्टरों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि जन सामान्य को सरकारी अस्पताल से अच्छा इलाज मिले । मण्डलायुक्त ने आंगनबाडी केन्द्रो पर पंजीकरण की स्थिति में सुधार लाने, सभी प्रकार की पंेशन तथा छात्रवृत्ति समय से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासनादेश एवं मानक के अनुसार छात्रवृत्ति व पेंशन की धनराशि समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने आगरा मण्डल में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के लिए संयुक्त निदेशक कृषि को निर्देशित किया। संयुक्त निदेशक कृषि ने बताया कि उर्वरकों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। किसानों के लिए एन.पी. के खाद भी वर्तमान में काफी मात्रा में उपलब्ध है।
मण्डलायुक्त ने आगरा मण्डल में जनपद वार तहसील दिवस की जन शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ

——–2

2/
होना चाहिए। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान ने बताया कि आगरा जनपद में तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों पर शिकायतकत्र्ता का मोबाइल नं0 दर्ज कराया जा रहा है, जिससे कि निस्तारण की जानकारी उसे दी जा रही है। साथ ही हिन्दी में एस.एम.एस. भेजने की भी कार्यवाई की जायेगी। मण्डलायुक्त ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण की रेण्डम चैकिंग करायी जायें,और प्रत्येक अपर जिलाधिकारी को एक तहसील की रैण्डम चैकिंग की जिम्मेदारी दी जाये।
सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा मद्द योजना के अन्तर्गत गरीब बालिकाओं को सहायता उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने संयुक्त निदेशक शिक्षा को निर्देश दिये कि आवेदन पत्र सभी गरीब बालिकाओं से भरवायें जायें। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि इसका सत्यापन जिलाधिकारी स्वयं करायें, जिससे कि पात्र बालिका लाभ से वंचित न रह जाये। उन्होंने पात्रता के अनुसार ही सूची बनाने के निर्देश दिये।
मा0 कांशीराम आवास योजना के वासियों द्वारा विद्युत बिल न देने के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने कहा कि बिल जमा करने के लिए लोगों की सोच को बदलना होगा। मण्डलायुक्त ने डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजनान्तर्गत सम्पर्क मार्गो के निर्माण, सी.सी.रोड, मजरों को आपस में जोडने, ग्रामीण विद्युतीकरण, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, सामुदायिक केन्द्रो के निर्माण कार्यो को तेजी से कराने के निर्देश दिये।
संयुक्त विकास आयुक्त बी.एल.अग्रवाल तथा अपर आयुक्त (प्रशासन) पी0के0 अग्रवाल ने मण्डल की प्रगति आख्या से अवगत कराया । बैठक में जिलाधिकारी आगरा, अजय चैहान, जिलाधिकारी फिरोजाबाद सुरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी मथुरा एन.जी. रविकुमार तथा मैनपुरी के जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामस्वरूप, सचिव उदयीराम सहित आगरा मण्डल के समस्त मुख्य विकास अधिकारी एवं मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग पेंशन हेतु आवेदन करें

Posted on 06 September 2011 by admin

जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने जनपद आगरा के विकलांग जनों को सूचित किया है कि मान्यवर कांशीराम जी शहरी दलित बाहुल्य बस्ती समग्र विकास योजना के अन्तर्गत जो लोग टेढी बगिया, राजनगर एवं रामनगर के निवासी हों, और विकलांग पेंशन न मिल रही हो, ऐसे विकलांग व्यक्ति कार्यालय जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, विकास भवन आगरा से आवेदन पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं बैंक खाता संख्या के साथ समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुये कार्यालय में ही जमा करें , ताकि नियमानुसार आवश्क कार्यवाही की जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा के वृहद विकास के लिए बनी कोर समिति

Posted on 05 September 2011 by admin

जिलाधिकारी होंगे अध्यक्ष, नागरिक समितियों से भी समन्वय
मण्डलायुक्त की पहल पर हुआ आदेश

जनपद आगरा की विभिन्न जन समस्याओं के प्रभावी निराकरण तथा योजनाबृद्व समेकित विकास के लिए मण्डलायुक्त आगरा ने जिलाधिकारी आगरा की अध्यक्षता में अधिकारियों की कोर समिति के गठन का आदेश जारी कर दिया है।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विगत 11 अगस्त को नगर की मूलभूत समस्याओं एवं समेकित विकास हेतु अधिकारियों व प्रबुद्व नागरिकों का एक सेमिनार आयोजित किया गया था। उक्त सेमिनार में उभर कर आये बिन्दुओं के आधार पर समस्याओं का वर्गीकरण व चिन्हीकरण करते हुए अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन योजनाओं पर अमल करने का निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता व पुलिस उपमहानिरीक्षक की उपाध्यक्षता वाली इस कोर समिति में मुख्य विकास अधिकारी को संयोजक बनाया गया है। उपाध्यक्ष ,सचिव आगरा विकास प्राधिकरण, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी , नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी , पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर जिलाधिकारी(नगर) व प्रशासन, सहायक निदेशक, पर्यटन तथा संभागीय परिवहन अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
यह कोर समिति केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से विकास की रूप रेखा पर चर्चा करेगी तथा सरकार एवं नगर के नागरिक संगठनों व नागरिको के सहयोग से योजनाओं का क्रियान्वयन करायेगी। नागरिक संगठनों के सहयोग से नागरिक उत्थान, यातायात नियंत्रण, चैराहों का सौन्दर्यीकरण आदि भी कराया जाएगा।
कोर समिति आगरा के विकास के विभिन्न बिन्दुओं के समुचित निराकरण के लिए समन्वय समिति एवं आगरा नागरिक समिति के साथ बैठकर विचार विमर्श करते इस योजना के क्रियान्वयन तथा संचालन को अंतिम रूप देगी।
बेहतर समन्वय के लिए डा0 आर0एस0 पारिख को नागरिक परिषद का अध्यक्ष तथा डा0 संजय चतुर्वेदी को सचिव नामित किया गया है। आवश्यकतानुसार इस हेतु अन्य प्रबुद्व नागरिकों को भी शामिल किया जा सकता है।
‘‘आगरा विकास-मेरा योगदान‘‘ के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए निम्नवत समन्वयक व कार्यकारी समितियां बनाई गयी हंै- सूचना प्रौद्योगिकी प्रबन्धन (अपर आयुक्त(प्र0)आगरा), शहरी विकास व स्लम (सचिव, प्राधिकरण), यातायात प्रबंधन (अपर जिलाधिकारी(नगर)),कृषि,उद्योग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य प्रबंधन सेक्टर (मुख्य विकास अधिकारी) , पर्यटन एवं संरक्षण (सहायक निदेशक, पर्यटन), नगर विकास व स्वच्छता(नगर आयुक्त), शिक्षा (संयुक्त निदेशक, शिक्षा), पर्यावरण (प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी ) ।
मण्डलायुत ने निर्देश दिये हैं कि सभी समन्वयक सतितियों तथा नागरिक समितियों की बैठकें 25 सितम्बर से पूर्व आहूत कर ली जायें ताकि नगर के वृहद विकास के ब्लूप्रिन्ट पर कार्यवाही आरम्भ की जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बी0एस0यू0पी0 के मकानों में गुणवत्तापरक कार्य पूर्ण कराये

Posted on 05 September 2011 by admin

केबिनेट मंत्री ने 40 विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

photo-1प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री लोकनिर्माण, आबकारी, कापरेटिव, पशुपालन एवं डेयरी उद्योग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मद्यनिषेध, आवास एवं शहरी योजना, गन्ना विकास मंत्री ने ताज नगरी फेस-2 में शहरी गरीब आवास योजना (बी0एस0यू0पी0) के अन्तर्गत निर्माणाधीन आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया, और पलास्टर फर्निसिंग मानक के अनुसार न होने पर नाराजगी व्यक्त की और कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ काई समझौता नहीं किया जायेंगा। निरीक्षण के पश्चात मा0 मंत्री जी ने बी0एस0यू0पी0 परिसर में वृ़क्षारोपण भी किया। निरीक्षण के समय मा0 मंत्री के साथ उद्यान मंत्री नरायन सिंह, जिलाधिकारी अजय चैहान, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामस्वरूप, सचिव उदयीराम, ए0डी0एम0 (वि0/रा0) राम आसरे, ए0डी0एम0 (प्रशा0) जगदीश प्रसाद, तथा ए0डी0एम0 (सिटी) अरूण प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे। प्रदेश केबिनेट मंत्री मा0 नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने सर्किट हाउस परिसर में लोक निर्माण विभाग के 16 तथा आगरा विकास प्राधिकरण के 24 कार्यों सहित कुल 40 विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग के लोकार्पण किये गये प्रसतावित कार्यों में रा0स0नि0 के अन्तर्गत बिजलीघर चैराहे से लालकिले तक सुदृढीकरण कार्य लागत रू0 192 लाख, रा0स0नि0 लाल किला चैराहे से माल रोड तक मार्ग का सुदृढीकरण-377 लाख रू0, जिला योजना के अन्तर्गत मंगौली कला से न0 घेरू होते हुए मंगोली खुर्द तक-62.00 लाख रू0, फतेहपुर सीकरी कागारौल मार्ग 8 कि0मी0 तक नवीनीकरण कार्य-82.41 ला,ा रू0 आगरा बाह कचैरा घाट मार्ग के कि0मी0-59 से 62 का सुधार कार्य- 48.73 लाख रू0, ए0बी0के0 मार्ग से कृपालपुरा मार्ग की विशेष मरममत कार्य- 36.97 लाख रू0, तथा जिला योजना के अन्तर्गत अकोला बिजलीघर से न0सूर0, न0 श्यामा तक मार्ग-45.35 लाख रू0 (लोकार्पण के 07 कार्यों की लागत मूल्य - 844.46 लाख रू0)  किये गये।
लोक निर्माण विभाग के व्दारा शिलान्यास किये गये प्रस्तावित कार्यों में- रा0स0नि0 के अन्तर्गत फतेहपुर सीकरी में एन0एच0-प्प् से फतेहपुर सीकरी स्मारक के हाथी दरवाजा के र्मा का सुधार कार्य-311.19 लाख, अनुरक्षण मद के अन्तर्गत कोरई से साथा मार्ग की मरम्मत कार्य-39.87 लाख, अनुरक्षण मद में फतेहपुर सीकरी कागारौल से सुनहरा मार्ग की मरम्मत- 37.34 अनुरक्षण मद में परवारी अटूस मार्ग से शहरी मार्ग की विशेष मरम्मत कार्य- 47.37 लाख अनुरक्षण मद में ए0बी0के0 मार्ग से पुराना बसई मार्ग की मरम्मत एवं सुधार कार्य-37.16 लाख, जनपद आगरा में राजकीय सर्किट हाउस में 06 सूट एवं एक कान्फे्रन्स हाल के निर्माण कार्य- 438.58 लाख, रा0स0नि0 के अन्तर्गत सैमरी से ऊॅचा मार्ग की विशेष मरम्मत कार्य- 76.29 लाख, अनुरक्षण मद के अन्तर्गत पैंतीखेरा वाजिदपुर मार्ग से दरजी का पुरा मार्ग की मरम्मत कार्य-37.03 लाख, अकोला बेरी मार्ग पर खारी नदी एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य-524.48 लाख (शिलान्यास के 09 कार्यों की लागत मूल्य - 1549.31 लाख रू0) किये गये।

आगरा विकास प्राधिकरण के लोकार्पण किये गये 09 निर्माण/विकास कार्यों की लागत धनराशि 1610.27 लाख रू0 तथा शिलान्यास (15) किये गये निर्माण/विकास कार्यों की लागत धनराशि 1031.72 लाख की लागत से विकास कार्य कराये जायेंगे। इस प्रकार से आगरा विकास प्राधिकरण के कार्यों की लागत धनराशि रू0 2641.99 लाख व्यय किये जायेंगे।लोकार्पण/शिलान्यास के अवसर पर मा0 सांसद, मा0 विधायकगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
केबिनेट मंत्री ने सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन समय से सुनिश्चित करायें, ताकि जन सामान्य को सुविधा प्राप्त करने में कठिनाई उत्पन्न न हो। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्सालयों में डाक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होगी तो पशुपालकों को प्राइवेट डाक्टरों के पास नहीं जाना पडेगा। उन्होंने कहा कि पशुओं के इलाज में रूचि नही लेने वाले डाक्टरों के विरूद्ध कडी कार्यवाही के साथ ही स्थानान्तरण भी किया जायेगा। दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा करते हुये निरन्तर प्रगति कम होने पर चिन्ता व्यक्त की और स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये।
मा0 मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये कि समस्त पी0एच0सी0 तथा सी0एच0सी0 पर डाक्टरों की उपस्थिति समय से तथा अनिवार्य रूप से सुनिश्चित होनी चाहिए। जननी सुरक्षा योजना सहित किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए जिससे कि जन सामान्य को इलाज में कोई परेशानी न हो।
मा0 मंत्री जी ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवासों पर अवैध कब्जे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुये जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि मूल्य से अधिक दर से शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।
जनपद में खाद बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुये मा0 मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी तथा ए0आर0 काॅपरेटिव को निर्देश दिये कि किसानों को समय से उचित दर पर खाद बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मांग के अनुरूप आवंटन किया जा रहा हैं।
समीक्षा बैठक के समय मा0 सांसद फतेहपुरी सीकरी श्रीमतल सीमा उपाध्याय, एम0एल0सी0 श्री वीरू सुमन, मुख्य विकास अधिकारी आर0के0 श्रीवास्तव, सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खण्ड विकास अधिकारी क्षेत्रीय विकास की जन समस्याओं पर विशेष ध्यान दें-जिलाधिकारी

Posted on 04 September 2011 by admin

सभी खण्ड विकास अधिकारी सप्ताह के तीन दिन अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से बैठे, जिससे कि क्षेत्र के विकास एवं जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जायेगा।
जिलाधिकारी अजय चैहान विकास भवन सभागार में विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत बोरिंग की कार्य योजना के सम्बन्ध में अछनेरा तथा फतेहपुर सीकरी के खण्ड विकास अधिकारियों से नाराजगी प्रकट करते हुये कहा कि बोरिंग के कार्यो को प्राथमिकता पर तत्काल शुरू करायें। उन्होंने कहा कि यदि अवर अभियन्ता कार्य में रूचि नही ले रहे है तो ऐसे नाम बतायें, जिससे कि उनके निलम्बन की कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा के कार्यो की समीक्षा करते हुये बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील बाह क्षेत्र में बच्चों को मध्यान्ह भोजन तो मिल रहा है लेकिन पढाई का स्तर क्यों गिर रहा है जिलाधिकारी ने स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कराने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति तथा पंेशन वितरण की समीक्षा करते हुये छात्रवृत्ति तथा सभी प्रकार की पेंशन वितरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि 20 दिन के बाद वितरण चैक कराया जायेगा। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि उचित दर विक्रेता नियत समय से तेल व खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर प्रसव कराने के लिए जन जागरूकता लायी जाये, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद मांग के अनुरूप उपलब्ध है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराया जाये, उन्होंने ए.आर. कोपरेटिव से भी कहा कि वे समितियों पर समय से खाद को पहुॅचाने तथा वितरण सुनिश्चित करायें।
मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्री वास्तव ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यो की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बैठक में जिला वनाधिकारी एन.के. जानू , अपर जिलाधिकारी(प्रशा0)जगदीश प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी डा0 रामरतन सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विज्ञान शिक्षकों एवं बाल वैज्ञानिको को विज्ञान पुरस्कार

Posted on 03 September 2011 by admin

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2000 से प्रति वर्ष विज्ञान पुरस्कार प्रदान किये जाते है, जिसके अन्र्तगत वैज्ञानिकों के साथ-साथ बाल वैज्ञानिको एवं विज्ञान वर्ग में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को निहित किया गया है वर्ष 2004 से इन पुरस्कारों के अन्तर्गत दो अन्य पुरस्कार-नव अन्वेषक पुरस्कार (किसान मजदूर पुरस्कार) एवं माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक हेतु विज्ञान शिक्षक पुरस्कार समिल्लित किये गये है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ0प्र0 के निदेशक ने बताया है कि प्रपत्र परिषद की बेबसाइट www.cstup.gov.in पर उपलब्ध हैै आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र पर निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ0प्र0 विज्ञान भवन, 9 नवी उल्लाह रोड, सूरज कुण्ड पार्क लखनऊ को 15 सितम्बर 2011 प्राप्त करा सकते है।
उन्होंने बताया कि विज्ञान शिक्षक सम्मान पाॅच पुरस्कार राशि 25 हजार प्रति सम्मान के अन्तर्गत माध्यमिक स्कूलों के पाॅच विज्ञान शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षा पद्यति एवं नवीन शिक्षा तकनीकी के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए चयनित किया जायेगा।
नव अन्वेषक सम्मान( किसान मजदूर पुरस्कार) पाॅच पुरस्कार राशि 25 हजार प्रति सम्मान के अन्तर्गत असंगठित क्षेत्रों के नव अन्वेषकों को जिन्होंने बिना किसी बाहरी आर्थिक/तकनीकी  मदद के कोई नवीन अबिष्कार, तकनीकी पद्यति, जडी बूटी आधारित चिकित्सा पद्यति, उन्नत फसल प्रजातियां, उन्नत औजार एवं उपकरण, विविध यंत्रो में सुधार, ऊर्जा बचाने वाली तकनीकी अबिष्कृत की हो, को प्रदान की जायेगी
बाल वैज्ञानिक सम्मान(पाॅच) पुरस्कार राशि दस हजार प्रति बाल वैज्ञानिक सम्मान के लिए 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे पाॅच बाल वैज्ञानिको को चयन किया जाता है जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण, प्रंशसनीय एवं सराहनीय कार्य किये हो एवं वैज्ञानिक माडलो को विकसित किया हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता का ध्यान रखें

Posted on 28 August 2011 by admin

कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण सत्र में मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के प्रिंसीपल सके्रटरी राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो के बारे में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो की विस्तार से जानकारी दी गई । श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सब मिल कर टीम भावना से समन्वय के साथ गुणवत्ता युक्त कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी निर्देश भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर उपलब्ध है फिर भी वरिष्ठ अधिकारियों से विचार विमर्श करते रहें।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अजय चैहान ने प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य को वरीयता दें। कार्यो की गुणवत्ता आयोग द्वारा कोई समझौता स्वीकार नही है। श्री चैहान ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यो में पारदर्शिता बरतें और मानको के अनुरूप नियमित अनुश्रवण करते रहें। क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान इस क्षेत्र के बी.एल.ओ. की चैकिंग नियमित रूप से करें और पंजिका भी निरीक्षण करें।
जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया में मतदाता सूची महत्वपूर्ण दस्तावेज है। मतदाता सूची जितनी अच्छी होगी तो निर्वाचन भी अच्छा रहेगा। उन्होंने अर्ह सभी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु फार्म-6 भरवाने के निर्देश देते हुए कहा कि युवा वर्ग पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान जिन बूथों पर बडी संख्या में मतदाताओं के नाम बढे है अथवा बडी संख्या में नाम अपमार्जित हुए है उन बूथों पर प्रथम चरण में शतप्रतिशत सत्यापन करायें। यदि गलती से किसी का नाम काटा गया है ले उसका पुनः फार्म-6 भरवाकर कार्यवाही करें।
उन्होंने स्व विवेक से अपमार्जन या नाम बढाने (सो मोटो डिलीशन या इन्कलुजन) के बारे में निर्देशो के बारे में बताते हुए कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के सेक्श0 22 के अनुसार कार्यवाही करें। नाम काटने से पहले नोटिस जारी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन वर्ष में स्व विवेक से डिलीशन अनुमन्य नही होता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग में सभी कार्यो के लिए साफ्ट वेयर सुलभ है। अतः तदनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण सत्र के उपरान्त श्री श्री वास्तव ने जिलाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तहसील सदर ने संचालित ‘‘ मतदाता पंजीकरण केन्द्र का अचानक निरीक्षण किया । उन्होंने केन्द्र की कार्य प्रणाली का गहन निरीक्षण किया और अनेक नागरिकों से वार्ता की। उन्होंने निर्देश दिये कि मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी करने के कार्य में तत्परता लाये और लोगों के साथ सद्भाव और सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करें। उन्होेंने सचेत किया कि निर्वाचन आयोग को कोई शिकायत मिलती है उस पर संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश,, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी(प्रोटो) श्रीशचन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्र0) जगदीश, अपर जिलाधिकारी (भू0अ0) बी.के.सिंह, समसत उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सदभावना दिवस पर कलेक्ट्रेट में शपथ ग्रहण

Posted on 19 August 2011 by admin

सद्भावना दिवस (19 अगस्त) के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण सभा का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा के रूप मेंः-
‘‘ मै प्रतिज्ञा करता/करती हॅू कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा/ करूंगी । मै पुनः प्रतिज्ञा करता/ करती हॅू कि मै हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा/सुलझाऊंगी ‘‘ की प्रतिज्ञा ली।
अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया कि सद्भावना दिवस एक ऐसा अवसर है जिसे हम राष्ट्रीय नव निर्माण के लिए अपनी ऐसी प्रतिबद्धता के साथ मनायें जो श्रेष्ठ सामाजिक, आदर्श लोकतन्त्र और सच्चे अर्थो में धर्म निरपेक्षता के मूल्यों में हमारे दृढ विश्वास को व्यक्त करें। यह एक ऐसा दिवस होता है जब हम अपनी राष्ट्रीयता और साम्प्रदायिक सौहार्द्र के मूल्यों के प्रति अपने दृढ संकल्प को अभिव्यक्त करते हुये ऐसे शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करें, जिन्होंने इन्ही मूल्यों की स्थापना के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और वर्तमान युवा पीढी के सामने अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) श्रीशचन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) जगदीश, अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) सुशील कुमार मौर्या , सिटी मजिस्टेªंट घनश्याम सिंह, सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गुरू गोबिन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन

Posted on 19 August 2011 by admin

गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार वर्ष 2011-12 के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये है। आवेदन के पात्र व्यक्ति प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा पूर्णतः समर्पित रहे हो, होगें।
ऐसे योग्य व्यक्तियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्ेश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह जन्म दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिसके अन्तर्गत एक लाख रूपये का नकद इनाम तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था है।

इस आशय की जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया कि जनपद में पुरस्कार के मापदंडों  को पूरा करने वाले ऐसे योग्य व्यक्ति जिनके विरूद्व आपराधिक मामला प्रचलित/लम्बित न हो और किसी  आपराधिक मामले में न्यायालय द्वारा दण्डित न किया गया हो। ऐसे पात्र व्यक्ति 30 सितम्बर 2011 से पूर्व अपना आवेदन पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें, जिससे कि सम्बन्धित प्रकरण शासन को प्रेषित किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एन.जी.ओ. ‘‘राष्ट्रीय युवा पुस्कार‘‘ प्राप्त करें

Posted on 19 August 2011 by admin

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2010-11 की उपलब्धियों के आधार पर विशिष्ट कार्य करने वाले युवाओं एवं समाज सेवी स्वैच्छिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किये गये सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले उत्कृष्ट युवाओं तथा समाज सेवी संस्थाओं को निम्न प्रकार मैडल, स्क्रोल एवं नगद पुरस्कार दिया जाता है, जिसके अन्तर्गत, व्यक्तिगत पुरस्कार रू0 40,000 मैडल, स्क्रोल तथा संस्थागत पुरस्कार 2,00,000/प्रदान किया जायेगा।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि स्वैच्छिक संगठन संस्था का रजिस्ट्रेशन फम्र्स एण्ड सोसायटीज एक्ट 1860 के अन्तर्गत विगत 3 वर्षो से पंजीकृत होना चाहिए एवं आवेदन की आयु 15 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
इच्छुक संगठन/ व्यक्तिगत समाज सेवी युवक/युवती निर्धारित प्रारूप (फार्म ) पर भरा हुआ आवेदन दिनांक 22 सितम्बर 2011 तक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय संजय प्लेस आगरा में जमा करा दें, आवेदन पत्र जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय संजय प्लेस आगरा से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in