Archive | आगरा

परिवहन मंत्री ने दिये नगरीय यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश

Posted on 17 April 2012 by admin

एम0जी0 रोड पर बसों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश

परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने नगर में यातायात को सुचारू और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये हैं साथ ही नागरिकों से भी यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने पर भी बल दिया है।
परिवहन मंत्री ने एम0जी0 रोड़ पर नगर बसों का संचालन बढ़ाने और सिटी बसों को टाइम टेबिल के अनुरूप चलाने तथा नियत स्टापेज स्थानों पर रूकने आदि की व्यवस्था करते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने नगर बस सेवा के मार्गों पर नियमित चैकिंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने बताया कि एम0जी0 रोड़ पर महानगरीय बसों के लिए 9 मार्गों पर लगभग 70 अतिरिक्त बसों के संचालन पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। इनमें कमलानगर-भगवान टाकीज-सदर-सैंया मार्ग पर 8 बसें, भगवान टाकीज-रोहता-सैंया मार्ग पर 10 बस, दयालबाग-भगवान टाकीज सैंया मार्ग-10 बस, दयालबाग-आगरा कैंट-पुरानी मण्डी मार्ग पर 8 बस, जीवन ज्योति-दयालबाग-भगवान टाकीज-रोहता मार्ग 6 बस, सादाबाद-भगवान टाकीज-सदर मार्ग 10 बस, कैंट रेलवे स्टेशन-हरिपर्वत-भगवान टाकीज-वाटर वक्र्स-टुण्डला रेलवे स्टेशन 6 बस, आगरा कैंट-भगवान टाकीज-मई-विसावर मार्ग 6 बस, भगवान टाकीज-रोहता मार्ग पर 6 नगर बसों का संचालन प्रस्तावित है। नगरीय बसों के संचालन की अवधि प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रस्तावित है।
उन्होंने संचालित नगरीय बसों में विज्ञापन के व्दारा वैकल्पिक आमदनी बढाने हेतु भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने नगरीय बस सेवाओं की सी0एन0जी0 फिलिंग के लिए अलग स्पाॅट निर्धारित करने के भी निर्देश दिये है।
परिवहन मंत्री ने पब्लिक ट्रान्सपोर्ट को प्रोत्साहन हेतु नगर बस सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाबा साहब के जन्म दिन पर कलक्ट्रेट में गोष्ठी

Posted on 14 April 2012 by admin

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर 14 अपै्रल को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी अजय चैहान व्दारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी अपने स्टाफ सहित कार्यक्रम में भाग लेने की अपेक्षा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सैनिक कल्याण हेतु झण्डों की बिक्री की आय जमा करें

Posted on 12 April 2012 by admin

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया हैं कि आगरा जनपद के समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी संस्थाओं, विभागों, स्कूलों, कालेजों को सशस्व सेना झण्डा दिवस 2011 के अवसर पर प्रतीक झण्डे भेजे गये थे तथा झण्डों की बिक्री से प्राप्त धनराशि को उनके कार्यालय में जमा कराने की अपेक्षा की गई थी। उन्होंने अनुरोध किया हैं कि जिन कार्यालयों/विभागों व्दारा किसी कारण एकत्रित धनराशि अभी तक जमा नही की जा सकी है, वे कलक्ट्रेट स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय आगरा में शीघ्र जमा करने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नेवी के पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु टोल फ्री नम्बर

Posted on 12 April 2012 by admin

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया हैं कि डायरेक्टेरस आफ एक्स सर्विस मैन अफेयर्स इन्टीगे्रटिड हैडक्वाटर आफ एम0ओ0डी0 नेवी व्दारा अवगत कराया गया हैं कि नेवी के पूर्व सैनिक और उनकी विधवाएं पेंशन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या निस्तारण हेतु किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे के बीच टोल फ्री नम्बर- 1800-200-560 पर सीधे सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने इस सुविधा का लाभ लेने हेतु नेवी के पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ठेका लेने वाले व्यक्तियों का चरित्र सत्यापन कराना अनिवार्य

Posted on 12 April 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि निविदा जारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि ठेका प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का चरित्र सत्यापन एवं पुलिस क्लीयरेंस अनिवार्य रूप से प्राप्त की जायें एवं निविदा की शर्तों में यह भी प्राविधान किया जायें कि उनके व्दारा जिस भी व्यक्ति को सेवायोजित अथवा संविदा के तौर पर रखा जायेंगा, उनका भी चरित्र सत्यापन एवं पुलिस क्लीयरेंस अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जायें।
उन्होंने अपने परिपत्र में कहा हैं कि जनपद में विभिनन निर्माण कार्यों, पार्किंग आदि के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाती है जिनमें अक्सर दंबग प्रवृत्ति के व्यक्ति ऐसे ठेके प्राप्त कर लेते हैं अथवा ठेकों को संचालित करने के लिए ऐसे लोगों का सहयोग प्राप्त किया जाता है। ऐसे दबंग व्यक्तियों व्दारा जन सामान्य के साथ दुव्र्यवहार की शिकायतें भी प्राप्त होती है। इन तथ्यों पर संज्ञान लेते हुए ठेका लेने वाले व्यक्तियों और उनके व्दारा सेवायोजित व्यक्तियों के चरित्र सत्यापन एवं पुलिस क्लीयरेंस लेना अनिवार्य होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इन्टैक करेगा जैविक प्रक्रिया से आगरा-मथुरा में जलशोधन

Posted on 12 April 2012 by admin

पालीवाल पार्क, सर्किट हाउस तथा मथुरा के कुसुम सरोवर में पायलेट प्रोजेक्ट

commissioner-agra-amrit-abhijat-hheld-meetings-of-spv-presentation-of-intach बायोरेमीडिएशन (Bio-Remediation) विधि से प्रदूषित जल से जैविक प्रक्रिया व्दारा जल शोधन कर साफ करने के लिए इनटैक ( INTACH) के सहयोग से प्रथम चरण में पांच परियोजनाओं पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कार्य प्रारम्भ किये जाने का निर्णय लिया गया है। इनमें आगरा में पालीवाल पार्क तथा सरकिट हाउस परिसर स्थित ताल, ककरैठा नाला, और मथुरा जनपद गोवर्धन स्थित मानसी गंगा तथा कुसुम सरोवर सम्मिलित हैं।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने बताया कि आगरा नगर के मन्टौला नाले पर बायोरेमीडिएशन से जल शोधन कार्य कराया जाना प्राथमिकता में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मन्टौला नाले के संबंध में फ्लो डाटा वी0ओ0डी0 स्तर आदि आंकडे अविलम्ब उपलब्ध करायें ताकि तद्नुसार मन्टौला नाले पर जल शोधन व सफाई पे्राजेक्ट इन्टेैक व्दारा प्रारम्भ कराया जा सके।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इण्डियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एण्ड कल्चरल हैरिटेज (इनटैक) के परियोजना निदेशक मनु भटनागर तथा स्थानीय प्रतिनिधि आर0पी0 सिंह ने पावर पाइन्ट प्रस्तुति व्दारा इस विधि से जल शोधन हेतु संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस पद्यति में कार्य की लागत अन्य परम्परागत विधियों से बहुत कम आती है। इस विधि में प्रोजेक्ट हेतु अलग से भूमि की जरूरत भी नहीं होती है। इस विधि में प्रदूषणकारी तत्व किसी अन्य पर्यावरण माध्यम में स्थानान्तरित न होकर नष्ट कर दिये जाते हंै। उन्होंने बताया कि बैक्टीरिया कल्चर आदि जैविक उत्पादों की सहायता से गंदगी को दूर किया जाता है और प्रोजेक्ट के लिए ऊर्जा स्त्रोत की जरूरत भी नही होती है।
उन्होंने दिल्ली स्थित हौजखास लेक के जीर्णोंद्धार की विस्तार से जानकारी दी। इसी प्रकार दिल्ली के कुशक नालें के जल शोधन, ग्वालियर स्थित बैजाताल तथा इटेलियन गार्डेन की परियोजना की भी जानकारी दी। कानपुर के कल्याणपुर नाले के जल शुद्धिकरण कार्य के वैज्ञानिक आबजर्वेशन भी बताये। इस कार्य का आई0आई0टी0 कानपुर, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उ0प्र0 जल निगम तथा अधिकृत निजी प्रयोगशाला व्दारा जांच कराई गयी है।
बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि अनुमानतः 140 एम0एल0डी0 फ्लो के लिए परम्परागत प्रणाली से शोधन प्रोजेक्ट की लागत 75 करोड रूपये तथा काफी भूमि की आवश्यकता होती है जबकि इस विधि से कैपिटल कास्ट लगभग 12 करोड रूपये आंकी गयी है। साथ ही संचालन लागत भी परम्परागत प्रणाली की तुलना में एक तिहाई ही आती है।
बैठक में परियोजना के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान, सचिव आ0वि0प्रा0 रवीन्द्र कुमार, नगर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप, जल निगम के मुख्य अभियंता सुशील कुमार, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मकानों के नक्शे सर्वोच्च न्यायालय, ए0डी0ए0 तथा ए0एस0आई0 के मानकों के अनुरूप हों

Posted on 12 April 2012 by admin

एम0जी0 रोड का ट्रैफिक सुव्यवस्थित करने तथा हार्टिकल्चर विंग स्थापना के निर्देश

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय ए0एस0आई0 के मानकों तथा आगरा विकास प्राधिकरण की महायोजना में दिये गये निर्देशों के अनुरूप ही मकानों के नक्शे स्वीकृत किये जायें। साथ ही ताजमहल तथा अन्य हैरिटेज स्मारकों के समीपवर्ती भवनों आदि का आगामी 03 माह के भीतर व्यापक सर्वे कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम के अधिकारियों को जनपद में स्थित विशिष्ट समारकों तथा एम0जी रोड के ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए निर्देश देते हुए अहमदाबाद तथा वडोदरा के माडल का अघ्ययन करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण में तत्काल हार्टिकल्चर विंग की स्थापना के निर्देश देते हुए नगर के मुख्य मार्गों के सेन्ट्रल वर्ज तथा चैराहों को हराभरा करने तथा उनका नियमित रखरखाव किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मण्डलायुक्त ने नगर निगम को अपनी विज्ञापन नीति बनाकर उस पर कडाई से अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर में कोई भी होर्डिंग या प्रचार सामग्री नगर निगम की नीति के विपरीत नही पायी जानी चाहिए।
एम0जी0 रोड के ट्रेैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए उन्होंने नगर बस सेवा की आवाजाही का समय कम करने तथा बसों का अधिकतम रूट पर नियमित संचालन करने की योजना लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर बस सेवायें की बसे निर्धारित समय तथा अधिकतम किलोमीटर की औसत यात्रा करें, ताकि बस सेवा भी लाभ में रहे। वर्तमान में इस सेवा को हो रही हानि की प्रतिपूर्ति के लिए उन्हांेने बसों पर मानकों के अनुरूप विज्ञापन कर आय बढाने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पेयजल योजनाओं को 17 अपै्रल तक चालू करायें

Posted on 09 April 2012 by admin

अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी
मण्डलायुक्त ने ली अनुश्रवण समिति की बैठक

commissioner-agra-meeting-picture-2मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि ताज ट्रिपेजियम जोन के अन्तर्गत आगरा महानगर क्षेत्र में निर्मित पेयजल योजनाओं की कार्यशीलता के परीक्षण हेतु जल निगम और जल संस्थान के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर 17 अपै्रल तक टेस्टिंग कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न होने की दशा में निरन्तर निर्देशों के बावजूद जनबूझकर अनुपालन न करने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध एफ0आइ्र0आर0 दर्ज कराते हुए शासन को भी वस्तु स्थिति से अवगत कराया दिया जायेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अपै्रल को बोदला-तृतीय, 12 अपै्रल मधुनगर, 13 अपै्रल बोदला व्दितीय तथा 16 अपै्रल को प्रकाशनगर योजना के शिरोपरि जलाशयों (ओवर हैड टेैंक) में पानी भरकर पेयजल प्रणाली की कार्यशीलता की चैकिंग की जानी है। टी0टी0जेड में 72 करोड रूपये की लागत की पेयजल योजना में पाइप लाइन तथा 6 ओवर हैड टैंक बनाये गये है।
मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी सभागार में आहूत अनुश्रवण समिति की बैठक में गत बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की भी विस्तार से समीक्षा की। आयुक्त व्दारा गठित कमेटी व्दारा पेयजल योजनाओं की क्रियाशीलता के संबंध में आख्या प्रस्तुत की गई।
उन्होंने लगभग 100 वर्षों पुरानी पार्क माइनर के जीर्णेाद्धार हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव अविलम्ब प्रस्तुत करने हेतु अधिशाषी अभियंता नहर को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि लगभग 15 करोड रूपये की लागत की पार्क माइनर जीर्णोद्धार कार्य योजना तैयार की जा रही है जिससे सर्किट हाउस, शाहगंज गार्डेन व गोल्फ कोर्स के लिए पूर्व की भांति जलापूर्ति सुचारू हो सकेगी। बैठक में सिंचाई विभाग व्दारा कीठम झील में  जलापूर्ति की स्थिति तथा हरनौल स्केैप से आगरा के लिए नियमित जल आपूर्ति की समीक्षा की गई। उन्होंने टी0टी0जेड में यमुना नदी तल (रिवर बैड) में अवैध रूप से खेती रोकने हेतु मा0 न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
बैठक में निर्देश दिये गये कि जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन डाली जा चुकी है, वहां नागरिकों को सीवर लाइन के संयोजन (कनेक्शन) लेने हेतु पे्ररित करें। सीवर लाइन वाले इन क्षेत्रों में सैप्टिक टैंकों के लिए नियमानुसार अनुमति न दी जाये। नालों के ऊपर अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटवायें सीवर तथा ड्रेनेज प्लान की विस्तृत कार्य योजना अनुश्रवण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी अजय चैहान, नगर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप, सचिव आ0वि0प्रा0 रवीन्द्र कुमार, डी0एफ0ओ0, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जल निगम, जल संस्थान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि विभागों के अधिकारी तथा समिति के सदस्य श्री रमन उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा में उत्कृष्ट स्तर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें

Posted on 09 April 2012 by admin

फेसबुक पर प्राप्त जन शिकायतों का तत्काल निस्तारण हो-मण्डलायुक्त

commissioner-agra-amrit-abhijat-alongwith-dm-nagar-ayukt-secretary-ada-cmo-etch-holding-meeting-of-ttz-monitoring-committeeमण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि आगरा के अन्र्तराष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट स्तर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायें और इस संबंध में प्राप्त जन शिकायतों और सुझावों पर भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम आगरा के फेसबुक इन्टरफेस पर प्राप्त सफाई भव्य व्यवस्थाओं संबंधी की शिकायतों व फोटोग्राफ्स पर तत्काल कार्यवाही की व्यवस्था की जायें। मन्टौला नाले में लैदर की कतरने डालने की समस्या को मण्डलायुक्त ने गम्भीरता से लिया। उन्होंने इसके लिए पृथक से कूडा पात्र (बिन्स) लगवाने और लोगों को पे्ररित करने के लिए भी निर्देश दिये हैं।
उन्होंने निर्देश दिये कि नाले में डाली जाने वाली लैदर कतरनों की मात्रा का सर्वे कर उसकी बिक्री की व्यवस्था पर विचार करलें। साथ ही स्थानीय नागरिकों को पे्ररित करें कि निर्धारित कूडा पात्रों में ही कतरनें डाले। नाले में इस प्रकार गन्दगी डालने के आसपास क्षेत्रों के नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी विपरित प्रभाव भी आता है।
उन्होंने निजी कम्पनी व्दारा नगर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कडे निर्देश दिये कि कंपनी के अधिकारी स्वयं वार्ड वार स्थलीय निरीक्षण करें और जनता से समन्वय बनाकर जन समस्याओं का प्रभावी समाधान करायें और जनता के महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल करते हुए जन सहभागिता भी सुनिश्चित करें। नागरिकों को अच्छी सुविधाएं दें और निर्धारित रेट के अनुसार नियमित भुगतान के लिए भी अपील करें।
अल्ट्रा अरबन के प्रतिनिधि ने बताया कि नगर को 5 जोन में वांट कर जोन के सेनेटरी इन्सपेक्टर्स के साथ नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हंै। प्रथम चरण में ताजगंज में माडल जोन के रूप में सफाई तथा कूडा उठाने की व्यवस्था की गयी है। अब तक 90 से .50 वार्डों में कार्य प्रारम्भ हो गया है। मण्डलायुक्त ने एक सप्ताह में स्टेट्स रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने सभी नर्सिंग होम  हास्पीटल में बायो मेडिकल वेस्ट नियमानुसार निस्तारण न किये जाने पर असंतोष प्रकट किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को सचेत किया कि अनियमिता बरतने वाले हास्पीटल्स को नियमानुसार नोटिस जारी करें और निर्धारित अवधि में पंजीकरण न कराने पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सेवायोजन कार्यालय में 11, 13 व 14 अपै्रल को रोजगार मेला

Posted on 09 April 2012 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सांई का तकिया एम0जी0 रोड आगरा के परिसर में दिनांक 11 व 13 अपै्रल, 12 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 11 अपै्रल को लीजैण्ट बायो टेक्नोलाजी व्दारा फील्ड आफिसर के पदों पर 22 से 30 वर्ष के आयु के स्नातक/ परास्नातक (कृषि विज्ञान)/ एम0बी0ए0  (रूरल मैनेजमेन्ट) पुरूष अभ्यर्थियों में चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेंगी। परिलब्धियां 5000-7500 प्रति माह तथा देय भत्ते व सुविधाएं ।
मीसा सिक्योरिटी एजेनसी सूरत गुंजरात व्दारा 13 अपै्रल 12 को गार्ड/ सुपरवाइजर/गनमैन (भू0पू0 सैनिक तथा सिविलयन) के पदो पर 18 से 40 वर्ष भू0पू0 सैनिक 50 वर्ष तक आयु के न्यूनतम 10वीं अथवा सामान्य स्वास्थ्य लंबाई न्यूनतम 5 फुट 7 ईंच अभ्यर्थियों में से चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी। वेतन 6000 से 8000 तक पद एवं योग्यतानुसार।
पांच कंपनियों कारपोरेट सर्विस माई मनी मंत्रा श्रीधर इन्श्योनेन्स नेट एम्बिट तथा यूरेका व्दारा 14 अपै्रल को टेली सेल्स आफिसर के लगभग 500 पदों पर 18 से 27 वर्ष आयु के इंटर/स्नातक पास अभ्यर्थियों में से चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेंगी। परिलब्धियां 5200 से 10000 तक प्रतिमाह यह जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि निःशुल्क आवेदन पत्र कार्यालय के कक्ष सं0 19 से प्राप्त कर इसी कक्ष में चयन तिथि से एक दिन पूर्व जमा कर रोल नं0 सहित प्रवेश पत्र प्राप्त करें। चयन तिथि को समस्त मूल प्रमाण पत्रों फोटो आई0डी0 तथा प्रवेश पत्र सहित चयन प्रक्रिया वाले दिन प्रातः 10 बजे उपस्थित हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in