Archive | आगरा

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली सम्बन्धी शिकायत हेतु नियुक्त अधिकारियों अपने से सम्बन्धित जांच आख्या प्रत्येक दशा में दो दिवस के अन्दर जिला निर्वाचन कार्यालय आगरा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

Posted on 05 March 2013 by admin

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश ने सूचित किया है कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली सम्बन्धी शिकायत हेतु नियुक्त जिन जांच अधिकारियों ने अपने से सम्बन्धित जांच आख्या अभी तक जिला निर्वाचन कार्यालय प्रस्तुत नही की है वह अपने से सम्बन्धित जांच आख्या प्रत्येक दशा में दो दिवस के अन्दर जिला निर्वाचन कार्यालय आगरा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमन में लायी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शासन के नवीनतम निर्देशानुुसार एकलमेज व्यवस्था को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है।

Posted on 05 March 2013 by admin

महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र आगरा ने जनपद के समस्त उद्यमियों/भावी उद्यमियों को सूचित किया है कि शासन के नवीनतम निर्देशानुुसार एकलमेज व्यवस्था को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसके अन्र्तगत किसी भी उद्योग की स्थापना हेतु विभिन्न औपचारिकतायें जैसे लाइसेन्स, अनापत्ति आदि जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से प्राप्त किये जा सकते है। इसके लिए अनेक विभागों में जाने की आवश्यकता नही हैं ।उद्योग स्थापना हेतु किसी विभाग से कोई अनापत्ति या लाइसेंस आदि वांछित है, तो अपने आवेदन पत्र आवश्यक संलग्नो एवं शुल्क सहित जिला उद्योग केन्द्र में जमा कर सकते है । उनको निर्धारित समयाअन्र्तगत इस कार्यालय द्वारा निस्तारित कराया जायेगा। सम्बन्धित विभागों के नोडल अधिकारी सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को जिला उद्योग केन्द्र में उपस्थित रहेगें यदि उनसे सम्बन्धित कोई समस्या लम्बित है तो उद्यमी सीधे सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

छोटी घटनाओं को भी गम्भीरता से लें-ए0डी0एम0

Posted on 05 March 2013 by admin

किसी भी स्थान पर यदि छोटी-छोटी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा दिया जाय अथवा उस समस्या का निराकरण कर दिया जाये तो बड़ी घटना होने की गंजाइश बहुत ही कम होगी।
अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश कलेक्टेªट सभागार में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियांे को निर्देशित कर रहे थे। उन्होने कहा कि सम्बन्धित प्रशासनिक मजिस्टेªट व पुलिस क्षेत्राधिकारियो को इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि हर छोटी-बड़ी घटनाआंे को तत्काल गम्भीरता से लेकर निस्तारण करें तथा अफवाह फैलाने वाले व असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी (नगर) ने कहाकि सभी मजिस्टेªट त्योहारों के दृष्टिगत संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दंे। यदि कही शान्ति व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है तो उस घटना पर त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे शरारती व असामाजिक तत्वों के मंसूबो को समय से पूर्व असफल कर दिया जाये।
अपर जिलाधिकारी (नगर) ने पुलिस एवं प्रशासनिक मजिस्टेªटो को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय शस्त्र लाइसेंस धारको के भी उत्तरदायित्व निर्धारित करे, जिससे कि उन्हें भी जिम्मेदारी का अहसास कराया जा सके। उन्होने ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, शिक्षामित्र, बहुउदद्ेश्सीय कर्मचारियों, विकास तथा पंचायती विभाग के कर्मचारियों की  सामूहिक बैठक कर सहयोग प्राप्त करने के भी निर्देश दिये।
उन्होने क्षेत्रों में संचालित साइबर केफे पर नजर रखने, सभ्रान्त व्यक्तियों से समन्वय रखने, शान्ति सुरक्षा समितियों की नियमित बैठक, रात्रिकालीन गश्त व चैंकिग बढ़ाने को मजिस्टेªट व पुलिस क्षत्राधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रो0) राधाकृष्ण, अपरजिलाधिकारी (ना0आ0)कै0 प्रभान्शु श्रीवास्तव, अपरजिलाधिकारी (प्रा0) जगदीश, अपरजिलाधिकारी (वि0रा0) सी0पी0 सिंह, अपरनगर मजिस्ट्रेट राधा एस0 चैहान, अपरपुलिस अधीक्षक अशफाक अहमद, क्षेत्राधिकारी स्वर्णजीत कौर, क्षेत्राधिकारी एल0आई0यू0 असीम चैधरी,सहित समस्त अपर पगर मजिस्टेªट तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी गण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

5 शातिर चोर गिरफ्तारए चोरी के 5 लाख रूपये कीमती हीरे के जेवरात बरामद

Posted on 05 March 2013 by admin

जनपद आगरा/थाना न्यू आगरा
दिनांक 26.02.13 को थाना न्यू आगरा क्षेत्रान्तर्गत सांई गार्डेन में
शादी समारोह के दौरान श्री दिनेश गर्ग की पत्नी का पर्श अज्ञात बदमाशों
द्वारा चोरी कर दिया गया था । जिसमें हीरे की दो चूड़ियॉ व एक मंगलसूत्र
कीमती 5ए00ए000 रूपये था ।  इस संबंध में थाना न्यू आगरा पर अभियोग
पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे ।
दिनांक 03.03.13 को थाना न्यू आगरा पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर वाटर
वक्र्स चैराहे से 5 चोरों गिरफ्तार कर उक्त माल बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.सोनू निवासी गुलखेड़ी थाना पचैर जिला राजगढ़ म0प्र0 ।
2.अजय निवासी गुलखेड़ी थाना पचैर जिला राजगढ़ म0प्र0 ।
3.श्रीमती कल्लो निवासी गुलखेड़ी थाना पचैर जिला राजगढ़ म0प्र0 ।
4.बादल निवासी गुलखेड़ी थाना पचैर जिला राजगढ़ म0प्र0 ।
5.कु0 चांदनी निवासी गुलखेड़ी थाना पचैर जिला राजगढ़ म0प्र0 ।
बरामदगी
1.दो हीरे की चूड़ियॉ
2.एक हीरे का मंगलसूत्र

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पाश्र्व गायिका रिचा शर्मा के गीतों ने समां बांधा, अनीता सहगल के संचालन को सराहा गया।

Posted on 01 March 2013 by admin

edited-taj_mahotsava_photo1
ताज महोत्सव की नवीं सांस्कृतिक संध्या में अनीता सहगल के संचालन में मुम्बई से पधारी पाश्र्व गायिका रिचा शर्मा ने शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर झिलमिलाती रोशनी के बीच अपनी गायिकी की शुरूआत सूफी गीत ‘मेरे मौला, मेरे मौला’ से की। उन्होंने जब दमादम मस्त कलन्दर गीत सुनाया तो युवा झूम उठे।  रिचा ने पुराने गीतों को गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रिचा शर्मा का कहना है कि द्धिअर्थी गीतों से श्रोताओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है।गायकों को ऐसे गीतों से बचना चाहिये। रिचा शर्मा के पूर्व वन्दना मिश्रा ने अवधी लोकगीत, चेतन  जोशी ने बांसुरी वादन, पं0 रवीन्द्र नाथ पाण्डेय ने संतूर वादन, अशद अली बादशाह खांन ने अपनी गजल गायिकी से सबको मोह लिया। मुक्ताकाशीय मंच पर लखनऊ से पधारी अनीता सहगल ने अपनी शेरो शायरी के साथ खूबसूरत अंदाज में कलाकरों का परिचय देते हुए मंच पर आमंत्रित करने का कार्य बखूबी निभाया। उनकी हर एक शायरी  पर दर्शक ताली बजाये बगैर नहीं रह सके। इस अवसर पर ताज के नजरिये से मोहब्बत का संदेश देते हुए अनीता ने कहा कि ‘‘ पलक झुका कर सलाम करते हैं, इस दिल की दुआ आपके नाम करते हैं। कुबूल हो तो मुस्करा देना, आज की यह शाम उसी मुस्कराहट के नाम करते हैं। उनकी कही हुयी इन पंक्तियों पर पूरा पण्डाल तालियों से गूंज उठा।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त, आगरा प्रदीप भटनागर, जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर, अपर जिलाधिकारी, सिटी अरूण प्रकाश सहित तमाम गण्मान्य अतिथिगण मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी से निश्कासित कर दिया गया है

Posted on 22 February 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष द्वारा मथुरा के श्री राजाराम पाण्डेय तथा आगरा के श्री संजय तोमर एवं श्री विजय सिंह उर्फ बबलू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुषासनहीन आचरण के कारण पार्टी से निश्कासित कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा में आयोजित पार्टनरशिप समिट-2013 अपने उद्देश्य में सफल

Posted on 22 February 2013 by admin

समिट के दौरान उद्योगपतियों से अच्छा संवाद हुआ,  भविष्य में प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश की सम्भावना
कैप्टिव पावर उत्पादन बढ़ाकर 1000 मेगावाट  से अधिक किया जाएगा: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां विधान सभा में कहा कि आगरा में विगत माह आयोजित पार्टनरशिप समिट-2013 अपने उद्देश्य में सफल रही। उन्होंने कहा कि ऐसा अनेक वर्षों बाद हुआ कि उत्तर प्रदेश में किसी सरकार ने औद्योगिक नीति बना कर ऐसी समिट आयोजित की। समिट में बड़ी संख्या में उद्योगपति आए और उनसे द्विपक्षीय संवाद स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उद्योगपतियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
उम्मीद जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपति भविष्य में बड़े पैमाने पर प्रदेश में निवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार में चीनी को बढ़ावा देने के लिए नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने प्रयास किए थे और इसके फलस्वरूप प्रदेश में बड़े पैमाने पर चीनी मिलें लगी थीं। इस प्रयास का सर्वाधिक लाभ पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश को मिला था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार यह प्रयास कर रही है कि उद्योग नीति का लाभ बुन्देलखण्ड को भी मिले और वहां भी उद्योग-कारखाने इत्यादि लगें।
श्री यादव ने कहा कि कैप्टिव पावर उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछली सपा सरकार के दौरान बगास से बिजली बनाने का फैसला लिया गया था, जिससे लगभग 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। अब इस उत्पादन को बढ़ाकर 1000 मेगावाट से अधिक किया जाएगा। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नई अवस्थापना सुविधाएं भी निर्मित की जाएंगी। यदि प्रदेश में अच्छी अवस्थापना सुविधाएं नहीं होंगी, तो निवेशकों को आकर्षित करने में दिक्कत आएगी।
पी.पी.पी. माॅडल के आधार पर सड़क निर्माण के सम्बन्ध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार के कार्यकाल में उपशा (न्च्ैभ्।) और यूपिडा (न्च्प्क्।) का गठन किया गया था। इसके अन्तर्गत निजी विकासकर्ताओं के माध्यम से पी.पी.पी. के आधार पर सड़क निर्माण करवाना था। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में अक्सर केन्द्र सरकार से एन.ओ.सी. लेना पड़ता है, जिसमें समय लगता है और इस कारण सड़क निर्माण में भी देर होती है। उन्होंने कहा कि पी.पी.पी. के अन्तर्गत निर्माण कार्य की समय सीमा निर्धारित रहती है और इसमें देर होने पर दण्ड का प्रावधान है।
उद्योगपतियों द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगने वाली अपनी औद्योगिक इकाइयों को बिहार में शिफ्ट करने के सम्बन्ध में किए गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक नीति में इस बात का ध्यान रखा गया है कि हमारी नीति बिहार से बेहतर हो अन्यथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि यही ध्यान बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्थापित होने वाली इकाइयों के लिए भी रखा गया है क्योंकि बुन्देलखण्ड क्षेत्र मध्य प्रदेश से लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति का अध्ययन करने पर सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संवेदनशीलता, त्वरित गति तथा परिणामदायक कार्य संस्कृति विकसित करें-जिलाधिकारी

Posted on 21 February 2013 by admin

शासकीय कार्यालयों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए
जिलाधिकारी ने दिये 25 बिंदुओं के निर्देश

जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों में जनहित व परिणामदायक कार्य संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जुहेर बिन सग़ीर ने सभी अधिकारियों को 25 बिन्दुओं के निर्देश जारी कर जन समस्याओं के निराकरण हेतु संवेदनशीलता एवं त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी व्दारा जारी परिपत्र में स्पष्ट किया गया हैं कि सभी अधिकारी शासनादेशानुसार प्रातः 10 बजे से 12 बजे स्वयं बैठकर जनता की समस्याओं की सुनवायी एवं निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि माननीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जायें। यदि सम्भव हो तो कार्य का निस्तारण तत्काल किया जाये अन्यथा निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कार्य करते हुए उसकी सूचना आवेदक को आवश्यक रूप से दी जायें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्र व शिकायती पत्रों का विलम्बतम 10 दिन में प्रत्येक दशा में निस्तारण सुनिश्चित किया जायें। शिकायतकर्ता से उसका फोन अथवा मोबाइल नं0 हस्ताक्षर के नीचे अवश्य अंकित किया जाये।
वेशभूषा के संबंध में भी निर्देश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने अपेक्षा की है कि कार्यालय में साफ एवं शालीन वेशभूषा में रहं,े खुले बटन अव्यवस्थित पोशाक तथा जीन्स आदि न पहनें। शालीनता एवं सफाई का विशेष ध्यान रखा जायें। सरकारी कार्यालयों में पान, गुटखा, तम्बाकू इधर-उधर न थूके इसके लिए डस्टबिन रखी जायें। कार्यालय को धूम्रपान निषेध बनायें, न स्वयं बीडी पीये और न दूसरों को पिलायें। साथ ही कार्यालयों के शौचालयों में पर्याप्त पानी व सफाई व्यवस्था का समुचित प्रबंध हो। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखें।

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से सभी अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वह प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित हों तथा अधीनस्थों की भी उपस्थिति सुनिश्चित कराये। अधिकारी अपने नाम एवं पदनाम की पट्टिका बनवाकर टेबिल पर रखें तथा अपने कक्ष के बाहर भी लगवा दें ताकि लोगों को संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी को अनावश्यक न ढूंढना पडे साथ ही कार्यालय के मुख्य व्दार के पास अंकित किया जायें कि कौन सा कार्यालय किस तल पर तथा कौन-कौनसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बोर्ड पर अधिकारी एवं कर्मचारियों के फोन नंबर भी अंकित हों।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि अधिकारी एवं कर्मचारी जब भी कार्यालय छोडे तो पंखे, बल्ब, ट्यूब लाइट, कूलर, ए0सी0, कम्प्यूटर तथा बिजली के अन्य उपकरणों को बंद कर दें। अनावश्यक तौर पर विधुत उपयोग न करें न ही शौचालय के नल की टोटियां खुली छोडें। कार्यालय परिसर को हराभरा रखा जायें और आवश्यकतानुसार वृ़क्ष लगाये जायें। अर्दली, ड्राइवर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी-अपनी निर्धारित पोशाक में रहें और यदि सम्भव हों तो अपने नाम की नेमप्लेट लगाकर रखें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया हैं कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शासनादेशों के अनुसार ही पत्रावलियों का निस्तारण अधिकतम 04 दिन के अंदर अवश्य करें। किसी भी टेबिल पर पत्रावली लंबित न रखी जायें। विभाग में प्राप्त होने वाली डाक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से रिसीव न करा कर कार्यालय में कार्यरत लिपिक से रिसीव करायी जायें और इस हेतु संबंधित लिपिक को उत्तरदायी बनाया जायें।
कार्यालय ज्ञाप में स्पष्ट किया गया हैं कि सभी शासकीय कर्मचारी आचरण संहिता का भलीभांति अनुपालन करें। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा विकास कार्यांे का आकस्मिक निरीक्षण करायें। इसी प्रकार पत्रावलियों का रख रखाव ठीक से कराया जायें। किसी भी एक विषय अथवा प्रकरण के संबंध में एक ही पत्रावली प्रारम्भ की जायें। पत्रावली रजिस्टर बनाया जाये तथा अल्मारियों में रखी पत्रावलियों का पूरा विवरण अल्मारी के अंदर चस्पा रहे जिससे संबंधित पत्रावली आसानी से ढूंढी जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना मुख्यालय न छोडे तथा अपने विभागीय सी0यू0जी0 मोबाइल अथवा सम्पर्क नम्बर को किसी भी दशा में स्वीच आफ न करें। आकस्मिक स्थिति में मुख्यालय छोडने पर उनके विशेष कार्याधिकारी के मोबाइल नम्बर पर वार्ता कर एवं एस0एम0एस0 के माध्यम से सूचित अवश्य करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने किया शिल्पग्राम का निरीक्षण

Posted on 15 February 2013 by admin

शिल्पग्राम में 19 से 28 फरवरी 2013 तक आयोजित होने वाले ताज महोत्सव की तैयारियो का जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी ताज सुरक्षा को निर्देश दिये कि भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा नही रहनी चाहिए। जल संस्थान के द्वारा पानी का पूर्ण प्रेशर न दिये जाने पर तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने शिल्पग्राम में पीने के पानी की व्यवस्था हेतु आर0ओ0 सिस्टम को देखा तथा लाइटिंग व्यवस्था के सम्बन्ध में पेड़ो पर भी फैंन्सी लाईटिंग कराने के निर्देश दिये शिल्पग्राम परिसर में छोटी छोटी कमियों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये । सुलभ शौचालय की तीनो यूनिटो की साफ सफाई, दुकानों को कतारों में लगाने के निर्देश दिये जिससे किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने शिल्पग्राम के विद्युत सबस्टेशन को भी देखा और टोरन्ट पावर को निर्देश दिये कि महोत्सव आयोजन के दौरान ट्रिपिंग की समस्या नही होनी चाहिए जिस पर टोरन्ट पावर के अधिकारी ने बताया कि इसके लिए 400-400 के0बी0 के दो ट्रान्सर्फामर संचालित रहेगें यदि बिजली जायेगी भी तो मात्र 5 मिनट के अन्दर लाईट उपलब्ध होगी।
जिलाधिकारी ने मुक्ताकाशीय मंच के सामने बैरीकेडिंग की व्यवस्था के सम्बन्ध में कहा कि व्यवस्था इस प्रकार से होनी चाहिए जिससे सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य किसी को असुविधा न हो।उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था के सम्बन्ध में कहा कि सम्मिट के दौरान जैसी साफ सफाई व्यवस्था की गयी थी उसी प्रकार से होनी चाहिए । क्योंकि इस दौरान भी ताज महोत्सव को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आयेगें जिसपर नगर निगम के पर्यावरण अभियन्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सम्मिट जैसी साफ सफाई व्यवस्था के  लिए पूरे शहर को 52 सेक्टरों में बाटां गया है।
जिलाधिकारी ने नूरजहां प्रेक्षागृह का भी निरीक्षण किया जहा पर उन्होंने अन्दर अधिक भीड़ न हो उसके लिए नागरिक सुरक्षा के वालेंटियर्स की डयूटी लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पूरे शिल्पग्राम परिसर का गहनता से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था, बेरीकेटिंग, लाइटिंग की समुचित व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी(प्रो0) राधाकृष्ण, अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) प्रभान्शु श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार, अपर नगर मजिस्टेªट रेखा एस0 चैहान, क्षेत्राधिकारी ताज सुरक्षा स्वर्णजीत कौर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार, शिल्पग्राम के प्रबन्धक शैलेश मिश्रा, गजल गायक सुधीर नारायण सहित विभिन्न विभागोे के अधिकारीगण उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हज यात्रियों की सहायता हेतु इच्छुक कर्मी आवेदन करें

Posted on 15 February 2013 by admin

आगरा: 14 फरवरी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आगरा अमित प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि सचिव उ0प्र0 राज्य हज समिति द्वारा अपने पत्र दिनांक 02.02.2013 के माध्यम से सऊदी अरब जाने वाले हज यात्रियों की सहायता हेतु इच्छुक कार्मियों से खादिमुल हुज्जाज के रूप में सऊदी अरब जाने के लिए आवेदन पत्र लेने के निर्देश दिए गए है।
उन्होने बताया है कि खादिमुल हुज्जाज के रूप में चयन हेतु सरकारी सेवक तथा खण्ड विकास अधिकारी तहसीलदार या शिक्षक आदि अर्ह होगे। राज्य सरकार के अनुदान सूची में सम्मिलित मदरसों में कार्यरत शिक्षक भी आवेदन कर सकते है। वरिष्ठ कर्मी तथा केन्द्र या राज्य सरकार के समूह के अधिकारी चयन हेतु अर्ह नही होगे।
उ0प्र0 राज्य हज समिति द्वारा प्रति 300 हज यात्री पर एक खादिमुल हुज्जाज का चयन किया जा सकता है। खादिमुल हुज्जाज के रूप में केवल पुरूष कर्मी ही आवेदन कर सकते है। हज-2013 के लिए खादिमुल हुज्जाज की आयु दिनांक 01.07.2013 को 25 वर्ष से कम तथा 50 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। आवेदको द्वारा अपने आचरण के सम्बन्ध में एक प्रमाण पत्र भी संलग्न किया जायेगा। मात्र उन्ही कर्मियों का चयन करने पर अन्तिम रूप से विचार किया जायेगा जिनके द्वारा हज कमेटी आंफ इण्डिया/ राज्य हत समिति द्वारा संचालित ओरिएण्टेशन/प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया गया हो। ऐसे आवेदक जिन्हें अरबी भाषा का ज्ञान होगा और हज का अनुभव होगा, उन्हें वरीयता प्रदान की जायेगी।
खादिमुल हुज्जाज द्वारा भरा हुआ आवेदन पत्र दिनांक 28.02.2013 तक उ0प्र0 राज्य हज समिति के 10 ए विधान सभा मार्ग लखनऊ स्थित कार्यालय में प्राप्त कराना अनिवार्य होगा। उक्त आवेदन पत्र हज कमेटी आंफ इण्डिया की बेवसाईट www.mea.gov.in तथा उ0प्र0 राज्य हज समिति की वेबसाईटwww.hajcommittee.com पर उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in