Categorized | आगरा

शासन के नवीनतम निर्देशानुुसार एकलमेज व्यवस्था को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है।

Posted on 05 March 2013 by admin

महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र आगरा ने जनपद के समस्त उद्यमियों/भावी उद्यमियों को सूचित किया है कि शासन के नवीनतम निर्देशानुुसार एकलमेज व्यवस्था को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसके अन्र्तगत किसी भी उद्योग की स्थापना हेतु विभिन्न औपचारिकतायें जैसे लाइसेन्स, अनापत्ति आदि जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से प्राप्त किये जा सकते है। इसके लिए अनेक विभागों में जाने की आवश्यकता नही हैं ।उद्योग स्थापना हेतु किसी विभाग से कोई अनापत्ति या लाइसेंस आदि वांछित है, तो अपने आवेदन पत्र आवश्यक संलग्नो एवं शुल्क सहित जिला उद्योग केन्द्र में जमा कर सकते है । उनको निर्धारित समयाअन्र्तगत इस कार्यालय द्वारा निस्तारित कराया जायेगा। सम्बन्धित विभागों के नोडल अधिकारी सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को जिला उद्योग केन्द्र में उपस्थित रहेगें यदि उनसे सम्बन्धित कोई समस्या लम्बित है तो उद्यमी सीधे सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in