Archive | सुलतानपुर

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रशासन कई स्तरो पर कार्यरत है ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१९ मार्च । अगर नजर दौडाई जाय तो इस समय नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रशासन कई स्तरो पर कार्यरत है । बस स्टैड से सम्बद्ध सडको के चैडीकरण का कार्य सडको के मध्य स्थाई डिवाइडर के निर्माण की प्रव्रिहृया चल रही है ।
लेकिन फिर भी बस स्टेशन और उसके इर्द गिर्द ही सबसे ज्यादा जाम लगता है। अगर आम ध्यान दे तो बस स्टैंड के चैराहे पर एक चैम्बर बना हुआ है जिसमें यातायात पुलिस कर्मी दिन भर आराम से बैठे हुए या पेपर पढते हुए नजर आ जायेगें । इस चैम्बर के निकट ही एक जीप जिस पर यातायात पुलिस लिखा हुआ है आपको लगभग दिनभर खडी हुई मिल जायेगी । स्पष्ट है इन सबकी ड््यूटी किसी मकसद के तहत यहां लगाई गई होगी । मकसद क्या और कितना पूरा हो रहा है शायद बताने की जरुरत नही है ।
बस स्टैड से जुडी सडके चैडी की जा रही है लेकिन क्या फायदा उनपर दुकानदारो और दो पहिया वाहनो, चार पहिया वाहनो का अतिव्रहृमण बना हुआ है । सवेरा होटल के सामने, अवंतिका जलपान गृह के सामने , बैण्ड बाक्स की दुकान के सामने इस कदर ग्राहक गाडियां खडी किये रहती है मानो यह सडक ना होकर पार्रि्कग स्थल है । चलने वालो के लिए सडक मे बीच की थोडी सी जगह बचती है अब ऐसे मे यातायात व्यवस्था की दुर्गति नही होगी तो और क्या होगा ।
डिवाइडर बना देने से यातायात पुलिस का स्थाई चैम्बर बना देने भर से यह समस्या हल नही होने वाली । जरुरी है यातायात पुलिस कर्मी मुश्तैदी से अपना कर्तव्य यथोचित स्थान पर निभाये और सडको पर जहां तहां गाडी खडी करने वालो के खिलाफ कार्यवाई हो क्योकि सडके चैडी हो या पतली यदि उनका प्रयोग अवैध पार्रि्कग के रुप मे या दुकान लगाकर किया जायेगा तो हमारा नगर जाम की समस्या से कभी निजात नही पा सकेगी ऐसे मे हमारे यहां का यातायात पुलिस प्रशासन जितना गुणगान किया जाय कम है कुल मिलाकर स्थिति वही है कि एक तो तितलौकी दूसरे नीम की डाल ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश ईकाई के सभी जनपदों की शाखा ईकाईयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया

Posted on 19 March 2013 by admin

१९ मार्च । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश ईकाई के सभी जनपदों की शाखा ईकाईयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है । जिनका गठन नये सत्र में होगा।
यह जानकारी देते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने बताया कि २४ फरवरी को सुलतानपुर में सम्पन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने नये प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार सौपते हुए उन्हें निर्देशित किया था कि वह सभी जनपदों की ईकाईयों का पुर्नगठन करके अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक उन्हें सूचित करें।
श्री विद्रोही ने बताया कि जनपद ईकाईयों के पुर्नगठन के लिए प्रदेश के सभी जनपदों की शाखा ईकाइयों को भंग कर दिया गया है। जिसके लिए विभिन्न माध्यमों से जिलों को सूचित किया जा रहा है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक सभी जनपदों की शाखा ईकाईयों का गठन कर लिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरस्वती बाल विद्या मन्दिर दूबेपुर का वार्षिकोत्सव बच्चो की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ ।

Posted on 19 March 2013 by admin

edited-dscn6246जूनियर हाईस्कूल दूबेपुर प्रांगण मे आयोजित वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि सपा लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने कहा कि ग्रामीणांचलो मे बच्चो को संस्कार युक्त शिक्षा देने मे यह विद्यालय मील का पत्थर बनेगा । उन्होने शिक्षा क्षेत्र मे बालिकाओं की शिक्षा को बढावा देने वाली राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बालिकाएं कही भी पीछे नही है ।
एक समय मे सुलतानपुर मे डी०एम०, एस०पी० जिला न्यायाधीश ए०आर०टी०ओ० जैसे महत्वपूर्ण पदो पर महिलाएं ही रही है । कार्यव्रहृम को दूबेपुर के जे०ई०एम०आई सुधिराम वर्मा, मंत्री प्रतिनिधि माता प्रसाद प्रजापति ने सम्बोधित किया । बच्चो ने देश गीत भांगडा, डाडिया, नाटक, हास्य व्यंग कार्यव्रहृमो की प्रस्तुति से लोगो को आकर्षित किया । कार्यव्रहृम का संचालन प्रबन्धक राम किशोर प्रजापति ने किया । कार्यव्रहृम मे सत्य प्रकाश गुप्ता, आर०के०मौर्य, नमोनारायण चैबे, आदि मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्त्तर प्रदेश पिछडा वर्ग महासभा जिला शाखा की बैठक ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । उत्त्तर प्रदेश पिछडा वर्ग महासभा जिला शाखा की बैठक कलेक्ट्रेट प्रांगड में जिला अध्यक्ष जंग बहादुर वर्मा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य विचारणीय बिन्दु आगामी ६ अप्रैल को तिकोनिया पार्क सुलतानपुर मे आयोजित समारोह एवं सम्मेलन की तैयारी के सम्बन्ध मे विचार विमर्श किया गया ।
बैठक मे प्रमुख वक्ता एवं पदाधिकारी माता प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, राम सूरत मौर्य, सन्तराम शर्मा, रामप्यारे पाल, दीन दयाल, सूर्यपाल, रामलाल आदि रहे । कार्यव्रहृम को सफल बनाने के लिए जनपद मे अभियान के तौर पर उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्र्रचार प्रसार का संकल्प लिया ।
बैठक में जिला संरक्षक माता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि कार्यव्रहृम में मुख्य अतिथि गायत्री प्रसाद प्रजापति सिंचाई मंत्री उ०प्र० ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दिया है । बैठक में प्रान्तीय उपाध्यक्ष मा० हाजी हारुन, महादेव यादव ने सम्बोधित किया । जिला अध्यक्ष ने बताया कि अगली बैठक दिनांक २० मार्च को प्रेस क्लब सुलतानपुर में होगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । अन्र्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अन्र्तगत बेबी किन्डर गाड्रेन स्कूल वैष्णव नगर मे निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पचास छात्राओं ने भाग लिया प्रधानाचार्या ने कहा कि  महिलायें ही देश का विकास कर सकती है इसलिए हर महिला को शिक्षित होना चाहिए । बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है ।
अन्र्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह मे अपना विचार प्रकट करते हुए विद्यालय प्रबन्धक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन प्रताप सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है जो सराहनीय है तथा उत्त्तर प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड को ऐसे कार्यव्रहृमो को और कराना चाहिए । सरिता यादव परामर्श दात्री ने आयोजन की आवश्यकता पर बल डाला । प्रियंका सिंह ने महिलाओं के अधिकारो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक महिलाएं सजग नही होगी उनको शोषण होता रहेगा ।
भारत सरकार व उ०प्र० सरकार महिलाओं के हित मे कई कार्यव्रहृम चला रही है उन योजनाओं का हमें लाभ लेना चाहिए । सीमा ने कहा कि हमारे आस पास या घर में किसी प्रकार की हिंसा हो रही है तब परिवार परामर्श केन्द्र को सूचना अवश्य दे जिससे हिंसा से बचाव किया जा सके । गोष्ठी को सीमा श्रीवास्तव, पायल, प्रेमलता  आदि ने सम्बोधित किया । समूह प्रेरणागीत के साथ कार्यव्रहृम का समापन हुआ । कानून व अधिकारो से सम्बन्धित हैण्डबिल का वितरण किया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मोटर साईकिल की आमने सामने टक्कर मे दो की मौत ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे छात्र की निगोलिया चैराहे के निकट दो मोटर साईकिल की आमने सामने टक्कर मे दो की मौत हो गई तथा एक गम्भीर रुप से घायल हो गया स्थानीय लोगो की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सुलतानपुर भर्ती करवाया गया है ।
प्राप्त सूचना के अनुसार इमरान पुत्र मो० मोईन १९ वर्ष इरशाद पुत्र हारुन निवासी भादा थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ने सरस्वती इण्टर कालेज धम्मौर से हाई स्कूल की परीक्षा देकर बाइक से घर वापस जाते समय धम्मौर थाना क्षेत्र के निगोलिया चैराहे के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही अनियत्रित मोटर साइकिल सवार भानु प्रसाद मौर्य पुत्र श्री पाल मौर्य निवासी मडेरिका थाना धम्मौर की आमने सामने टक्कर मे घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा इमरान को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मे मौत हो गयी । तथा इरशाद गम्भीर रुप से घायल हो गया ।
सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वदेशी प्रदर्शनी गांधी शिल्प कला का समापन आज ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । नगर के खुर्शीद क्लब मैदान मे विगत एक सप्ताह से चल रही स्वदेशी प्रदर्शनी गांधी शिल्प कला का समापन आज सांय पांच बजे होगा ।
सप्ताह भर से चलने वाली प्रदर्शनी में स्वदेशी बाजार का नजारा दिखा खुर्र्शीद क्लब मैदान में सैकडो स्टाल लगाये गये जिसमे विभिन्न प्रकार के दैनिक उपयोग के उम्दा किस्म के कपडे कालीन, महिलाओं के सौर्दय प्रशाधन के सामान  बच्चो के लिए मिकि माउस के साथ खाने पीने के सामानो के स्टाल लगाये गये प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण समानो की गणवत्ता तथा मूल्यो पर नियन्त्रण रहा ।
जनपद वासियों ने प्रदर्शनी का जमकर लुत्फ उठाया उक्त समापन की जानकारी कार्यव्रहृम के आयोजक प्रेम नारायण द्विवेदी ने दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हजरत दाउद शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स २३ मार्च को मनाया जा रहा है ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । मुख्यालय से १० किमी दूर तियरी गांव मे हजरत दाउद शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स २३ मार्च मनाया जा रहा है जिसमें रात ८ बजे से आलइन्डिया नातिया मुशायरा होगा जिसमें एडीटर करम सुलतानपुरी की चैथी पुस्तक गुलस्तायें गौस पाक का विमोचन साहित्यकार एवं सेवी सब्बीर अहमद सूरी अमेठी व हजरत मौलाना वसीमुल कादिनी मदरसा गरीब नेवाज प्रेन्सपल अमेठी द्वारा किया जायेगा । तकरीर हजरत हाजी मौलाना  मोहम्मद तारिक सुलतानपुर तथा कार्यव्रहृम का संचालन हाफिज साजिद जगदीशपुरी करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्रभान सिंह पर जान लेवा हमला ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्रभान सिंह के उहृपर विगत ६ मार्च को बोलेरो गाडी पर सवार अराजक तत्वो ने डयूटी जाते समय जाने लेवा हमला करते हुए मारा पीटा और दस हजार रुपया छीन लिया तथा कागजातो को फाड दिया ।
अज्ञात अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली नगर मे प्राथमिकि दर्ज करायी गयी अभी तक अभियुक्तो की गिरफ्तारी नही हो सकी है जिसे चार सूत्रीय मांगो को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा विगत ११ मार्च से धरना प्रदर्शन जारी है । प्रशासन द्वारा समिति की मांगो पर कोई कार्यवाही नही किया । जिसे लेकर संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ०प्र० के बैनर तले विकास भवन सुलतानपुर मे धरना आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया है ।
समिति के अध्यक्ष केदारनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि घटना मे शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी शीघ्र्र की जाय तथा शासकीय धन दस हजार रुपया बरामद कर दिलाने एवं धारा ३३२ की बढोत्त्तरी अति शीघ्र कराया जाय नही तो धरना जारी रहेगा ।
उक्त घटना मे विकास खण्ड दूबेपुर के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी ए.डी.ओ़ , एम.आई., ए.डी.ओ. पंचायत तथा जंगबहादुर, सुदामा पाण्डेय, अनिल कुमार, दिनेश तिवारी, ज्ञान कुमारी, दुर्गा देवी, आशाराम, श्याम नरायण, अजय कुमार, शिव शंकर मिश्रा आदि दर्जनो लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्येक पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी. पर आशा बहुओ का अप्रैल से लेकर आज तक भुगतान दिलवाने की मांग।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च।  बहू आशा कल्याण समिति द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को आशा बहुओं की निम्न समास्याएं को लेकर एक पत्र दिया है जिसमें आशा बहुओं ने मांग किया है कि प्रत्येक पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी. पर आशा बहुओ का अप्रैल से लेकर आज तक भुगतान दिलवाने की मांग, आशा बहुओं द्वारा गांव मे गर्भवती एवं किशोरियों की बैठक कराती है उसका पैसा आज तक नही मिला ।
ए एन एम कहती है प्रधान जब कहेगें तो देगे उसे दिलवाने की कोशिश की जाय, म०चि० मे डिस्चार्ज पर २० रु० जन्म प्रमाण पत्र पर २० रु० बी.सी.जी. एवं डी.पी.टी. के टीको पर २०रु० लिया जाता है चेक लेते समय २०रु० नार्मल डिलेवरी से बच्चा पैदा होने पर ५०० से १००० रु० लिया जाता है इसका तत्काल समाधान कराया जाय, आशा मद के प्रत्येक नया एवं पुराना भुगतान का पैसा आशा बहुओ के खाते में डलवाने की तत्काल व्यवस्था की जाय ।
उन्होने कहा है कि २३ मार्च तक सारी आशा बहुओ का भुगतान नही हो जाता है तो पूरे जनपद की सारी आशाऐं टीकाकरण, पोलियों एवं खसरा के प्रोग्राम मे काम न करने के लिए बाध्य होगी तथा २५ मार्च से धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी । उक्त मौके पर अध्यक्ष किरन शुक्ला, मंत्री गुंजा सिंह, नीलम सिंह, मधूबाला सिंह, मीरा सिंह, अंजली पाण्डेय, गार्गी मिश्रा, कुसुम यादव, गीता मिश्रा, सुमन सिंह, सीमा सिंह, सरिता, नीलम दूबे, सुषमा, सरोज पाण्डेय, गीता तिवारी, प्रभा सिंह, दीपा आदि दर्जनो आशा बहू मौजद रही ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in