Archive | सुलतानपुर

हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा, पा¡च गिरतार व लूट के पैंसठ हजार बरामद

Posted on 12 February 2010 by admin

ढाई माह पूर्व हुई हत्या का  खुलासा आज  करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  सुचितागंज जनपद फैजाबाद निवासी शमीम उर्फ मुन्ना पुत्र ननकऊ का शव मुंशीगंज थाना क्षेत्र च¡दौकी के पास पाया गया था। मृतक शमीम के साले  हैदरगढ़ -बाराबंकी निवासी मो0 इस्माइल द्वारा थाना मुसाफिरखाना में उनके गुमशुदगी की रिपोüट दर्ज कराई थी।

ज्ञात हो कि मृतक शमीम 24 नवबर 2009 को मुसाफिरखाना क्षेत्र में तकादा वसूलने आये थे। उसी दौरान मृतक शमीम के पास मौजूद 246000रूपये को छीन कर हत्या कर दी गई थी।इस मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ द्विवेदी द्वारा की गई। उक्त घटना के खुलासे के लिए पुलिस द्वारा दबिश व पतारसी की जाती रही।
2-t

पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र वीर सिंहने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ द्विवेदी, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा,आरक्षी राम हेत गुप्ता, राजेन्द्र तिवारी, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, जयद्वीप सिंह, देव नारायण यादव रात गश्त  व चेकिंग हेतु लगे थे कि बीती रात ढाई बजे मुखबिर ने सूचना दी कि एक कमाण्डर जीप में चार-पा¡च लोग सवार हैं। इन लोगों ने इसी गाड़ी से हैदरगढ़ निवासी शमीम उर्फ मुन्ना की हत्या की थी तथा भाग निकले थे। उपरोक्त गाड़ी मुसाफिरखाना स्थित पेट्रोल पंप से पचास मीटर पहले खड़ी है जिसमें वही लोग बैठे हैं जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना पर  पुलिस मौके पर पहु¡ची और जीप पर सवार  कोतवाली मुसाफिरखाना क्षेत्र के कस्थुनी पश्चिम निवासी तिलक राज मौर्य पुत्र अर्जुन प्रसाद,  सन्दीप कुमार ओझा पुत्र चन्द्रशेखर, भार्गव तिवारी का पुरवा निवासी बब्बन तिवारी पुत्र हरि नाथ तिवारी, पूरे बरदइन का पुरवा ऊ¡च गा¡व निवासी विजय कुमार दुबे पुत्र राज नारायण, पूरे दत्त का पुरवा निवासी दीपक कुमार दूबे को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने आगे बताया कि घटना का सूत्रधार ग्राम टिकरिया निवासी मनोज कुमार उपाध्याय पुत्र राम अवध सीमेंट व्यवसाई लूट के मामले में पहले ही जेल जा चुका है।

उन्होंने आगे बताया कि गिरफतार किए गए अभियुक्तों ने 24 नवबर 2009 को मृतक मो0 शमीम को मारने व 246000 रूपये लूटने की घटना को स्वीकार किया।अभियुक्त तिलक राज के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व  हिस्से में आए बीस हजार रूपये नकद, बब्बन तिवारी के कब्जे से हिस्से में आए 14000रू0  व एक तमंचा दो कारतूस, सन्दीप कुमार ओझा से 20000रू0, विजय कुमार दूबे व विजय कुमार दूबे की निशान देही पर उनके घर से भ्भ्00-भ्भ्00 रू0 बरामद हुए। उक्त अभियुक्तों ने घटना का जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि घटना में मनोज कुमार उपाध्याय कमाण्डर जीप स्वयं चला रहा था तथा इस गाड़ी मेंं मुसाफिरखाना से बैठे थे। मृतक शमीम सीता राम की दुकान से पैसा लेकर आया तो उसे गाड़ी में बैठा लिए और रास्ते में चलती गाड़ी में ही उसके गले में रस्सी फ¡साकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद थाना मुंशीगंज क्षेत्र  के च¡दौकी स्थित  करैया नाला के पास पैसा निकाल कर फेंक दिया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रक्रति का अजब करिश्मा, पपीते में निकले श्रीगणेश

Posted on 12 February 2010 by admin

1-bigनगर स्थित गभçड़या मोहल्ले में पूर्व सभासद जय प्रकाश भार्गव के यहा¡ पपीते के अन्दर गणेश की आकृति निकली। जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग दर्शनार्थ आ रहे हैं और चढ़ावा चढ़ा रहे हैं।

एक मुलाकात में श्री भार्गव ने बताया कि घर के अन्दर पपीते का पेड़ है फल खाने की इच्छा से घर के लोगों ने तीन पपीता तोड़ा, जिसको काटने पर पपीते के अन्दर गणेश जी की आकृति जैसा उभरा हुआ देख कर मैं आpर्य चकित हो गया । हमनें इसे ऊपर वाले की महिमा समझ कर पूजनार्थ रख दिया जिसे देखने बालों का ताता लगा हुआ है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसान संग्राम समिति ने किया कार्यशाला का आयोजन

Posted on 09 February 2010 by admin

23तिकोनिया पार्क में किसान संग्राम समिति की जिला इकाई ने मनरेगा मजदूरों की कार्यशाला का आयोजन गंगा राम की अध्यक्षता में किया। उक्त कार्यशाला में मनरेगा के सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक पहलू पर चर्चा कही गई। मनरेगा की आवश्कता ,उjव, मजदूरी की दर ,काम का मानक मजदूरो की समस्या सबंधी के निराकरण की जानकारी दी गई। कार्यशाला को सबोधित करते हुए समिति के महा मन्त्री सज्त्य देव पाल ने कहा कि कानून बन जाने का अर्थ सास्श का समाधान नहीं होता। कानून समाधान का हथियार होता है। हथियार जो चलाता हे वह उसी के पक्ष्रा में काम करता है। व्यवहारिक पहलू से देखा जाय तो यह कानून दीवालों पर, होडि्रंग, बोडोZ, अखबार के पन्नों , टी0 वी0की स्क्रीनों पर चमक रहा है लेकिन असलियत में यह आम लोगों की जिन्दगी से कोसरें दूर है। कार्यक्रम का प्रारभ सुख राम जगन्नाथ, गंगा राम के क्रान्ति कारी गीतों के साथ हुआ। कार्यक्रम को सत्य देव पाल, विजय कुमार भारती, अरविन्दकुमार आदि ने सबोधित किया। कार्यशालामेंवीरेन्द्रकुमार,गंगा राम,राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रूद्र गैस एजेन्सी पर अनियमितता मिली, नोटिस जारी

Posted on 03 February 2010 by admin

जांच में पाया गया आमद अधिक व आपूर्ति कम
सुलतानपुर- नगर स्थित रूद्र गैस एजेन्सी पर जांच करने पहुंची टीम को कई अनियमितताएं मिली हैं। सत्यापन के दौरान स्टॉक में दर्शाये गये  गैस सिलेन्डर नहीं मिले। जांच रिपोर्ट पर जिला पूर्ति निरीक्षक ने गैस एजेन्सी को नोटिस जारी किया है।

जिले में कूकिंग गैस सिलेन्डरों की काला बाजारी जोरों पर है। इसके मद्दे नज़र जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित की है। इसी क्रम में तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार नगर व पूर्ति निरीक्षक सदर ने 21 जनवरी को रूद्र गैस एजेन्सी पर अचानक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर में दर्शाये गये 200घरेलू गैस सिलेन्डर सत्यापन में नहीं पाया गया। बुकिंग रजिस्टर के अनुसार गैस सिलेन्डर निर्गत नहीं किया गया था। इतना ही नहीं इसके पूर्व एसडीएम के निर्देश पर जांच करने गये पूर्ति निरीक्षक ए.पी.सिंह ने जब 29 दिसंबर 09 से 19 जनवरी 10 तक बुकिंग रजिस्टर चेक किया तो उसमें कुल बुकिंग 226 थी और आमद 600 सिलेन्डर था। इसके बाद भी कई उपभोक्ताओं को रिफिल नहीं मिला था।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने रूद्र गैस एजेन्सी को नोटिस जारी की है, जिसमें तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर अग्रिम कार्रवाई की बात कही गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिवक्ता की वकालत पर बार कौंसिल ने दस वर्ष की लगाई रोक

Posted on 03 February 2010 by admin

बैनामे के एक लाख 20 हजार हड़पने पर हुई कार्रवाई

सुलतानपुर-बैनामे के एक लाख बीस हजार रूपये हड़पने और धोखाधड़ी करने पर उ.प्र. बार कौंसिल ने जिले के एक अधिवक्ता अब्दुल हफीज पर दस वर्ष तक वकालत करने पर प्रतिबन्ध लगा दी है। चेयरमैन के नेतृत्व में बार कौंसिल की समिति ने यह आदेश एक अन्य अधिवक्ता के आवेदन पर दिया है।

अधिवक्ता मो. सलीम ने बार कौंसिल में आवेदन कर याचना की थी कि मो. सलीम ने अपनी चक गाटा संख्या 326 के बैनामे की बात दूसरे अधिवक्ता से बताई थी। जिन्होंने बेला पश्चिम निवासी बलराम की पत्नी मधु और धौराबाद के राजेन्द्र प्रताप से बैनामे की बात तय की। वर्ष 2006 में बैनामे के समय याची अधिवक्ता को अब्दुल हफीज ने बताया कि बैनामे के एक लाख 70 हजार रूपये मिले हैं। जिन्हें मोण् सलीम के इलाहाबाद बैंक की खाता संख्या 1282भ् में जमा कर दिया गया है। रूपया वापस नहीं मिला तो याची ने सिविल जज दक्षिणी के न्यायालय में बैनामा निरस्तीकरण का वाद दायर किया। नौ मार्च 2007 को मुकदमा दायर करने के 20 दिन बाद याची के बचत खाते में  रूपये अब्दुल हफीज ने जाम कर दिया। बैनामे के एक लाख 20 हजार रूपये को धोखाधड़ी करने का आरोप अब्दुल हफीज पर लगाते हुए पीप्रड़त वकील ने बार कौंसिल में डी.सी. वाद प्रस्तुत किया। एडवोकेट एक्ट की धारा 3भ् के तहत कौंसिल के चेयरमैन बलवन्त सिंह की समिति ने अब्दुल हफीज को पेशे में धोखाधड़ी करने का दोषी माना।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी न मिलने पर बीडीओ को घेरा

Posted on 02 February 2010 by admin

मजदूरों ने काम बन्द किया
सुलतानपुर-शासन से मनरेगा के मद में भेजा गया धन कई दिन बाद भी ग्राम पंचायतों को नहीं मिला। तालाब की खुदाई में लगे मजदूर को मजदूरी न मिलने से नाराज हैं। दर्जनो मजदूरों ने खण्ड विकास अधिकारी का घेराव कर मजदूरी अपनी मजदूरी मांगी। खण्ड विकास अधिकारी ने मजदूरों को जल्द उनकी मजदूरी का भुगतान करने की बात कह कर उन्हें वापस लौटा दिया।

मनरेगा का काम अमेटी व भेंटुआ विकास खण्ड के गुंगवाछ, सरूवावां, मण्डेरिका, ,कोरारी, थौरा, नौगिरवां आदि ग्राम पंचायतों में चल रहा है। ग्राम प्रधान के कहने पर काम में लगे मजदूर पिछले एक माह से मजदूरी न मिलने से नाराज हैं। खण्ड विकास अधिकारी सरला देवी ने मजदूरों के प्रदर्शन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के खाते में धन नहीं मिला है। बैंक बिना धन के भुगतान करने से साफ मना कर रहे हैं।

उधर ब्लाक प्रमुख आशा सिंह के गांव में मानक तालाब की खुदाई का काम मजदूरों ने दो दिन से बन्द कर दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हुसैनिया नौतामीर अमहट में हुआ एक मजलिस का आयोजन

Posted on 02 February 2010 by admin

असगरिया गोराबारिक ने पेश किया अपना नौहा
सुलतानपुर-   अंजुमने असगरिया गोराबारिक अमहट में हुसैनिया नौ तामीर अमहट में एक मजलिस का आयोजन किया गया, जिसको मशहूर मौलाना सैय्यद रजा आब्दी हैदराबाद ने खिताब किया। दौराने मजलिस उन्होंने इमामे हुसैन अलै के उस छह माह के मासूम बच्चे का मसायब पढ़ा जिसका नाम अली असगर था। हुसैन का यह मासूम बच्चा भी कर्बला के मैदान में तीन दिन का प्यासा था जिसके लिए हुसैन ने यजीदी फौज से पानी मांगा था, किन्तु जालिम ने पानी से नहीं बल्कि तीर से उस मासूम बच्चे के गले पर मारकर शहीद कर दिया। उसी छह माह के बच्चे की याद में मजलिस के बाद शबीह गहवारा बरामद हुआ और अंजुमने असगरिया गोराबारिक ने अपना नौहा पेश किया।
रातभर तरही शब्बेदारी हुई जिसमें सुलतानपुर की मुकामी अंजुमनों के अलावा अंजुमने दस्तये मासूमिया घोसीमऊए नूरइस्लाम जलालपुर और जाफरिया जलालपुर ने नौहा मातम किया, जिसका संचालन मौलाना रजी बिस्वानी ने किया। सुबह 6 बजे 18 बनी हाशिम के 18 शबीह ताबूत हुसैनिया नौतामीर अमहट से बरामद होकर हुसैनिया शेख खानी पर खत्म किया गया। दौरान जुलूस आली जनाब मौलाना इरशाद अब्बास इलाहाबाद, मौलाना आबिस मौलाना हसन मेंहदी मीरपुर, मौलाना जीशान हैदर साहब, मौलाना शकील अहमद ने तकरीर की।

Comments (0)

दो साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में डिग्री कालेजों के लोग हुए शामिल

Posted on 02 February 2010 by admin

सुलतानपुर- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं सेण्टर ऑफ टेक्नोलाजी एण्ड इण्टरप्रिनियरशिप डेवलेपमेंट द्वारा आयोजित दो साप्ताहिक फैकल्टी डेवलेपमेंट के प्रशिक्षण कार्यक्रम में के.एन.आई, राणाप्रताप एवं गनपत सहाय डिग्री कालेज, संजय गांधी पालीटेक्निक जगदीशपुर, राजकीय महाविद्यालय मुसाफिरखाना, राजीव गांधी पालीटेक्निक एवं आईटीआई मुसाफिरखाना के प्रवक्ताओं एवं अनुदेशकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से आये संकाय सदस्य राजीव कुमार व लखनऊ से आये अमरंजन कुमार ने उपलब्ध उद्यमिता उत्प्रेरणा पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कालेजों से आये प्रवक्ताओं को उद्यमिता उत्प्रेरणा से प्ररित किया। उन्होंने उद्यम अवसर अभिसान पर विस्तृत चर्चा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

Posted on 01 February 2010 by admin

गन्ना कृषकों को बताया गया बुआई करने के उपाय
सुल्तानपुर - विकास खण्ड दोस्तपुर के ग्राम जजरही जमालपुर के पंचायत भवन पर गन्ना विकास विभाग द्वारा आत्मा योजना के अन्तर्गत गन्ना समिति के सदस्यों का एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए गन्ना विभाग के गन्ना विकास निरीक्षक लाल साहब सिंह ने आत्मा योजना के बारे में जानकारी के साथ बताया कि जिन किसान भाईयों को गन्ने की व्यवसायिक खेती करनी हो वे किसान गन्ने के खेत की तैयारी शुरू कर देंए क्योंकि गन्ने की बुआई का उपयुक्त समय फरवरी माह है।

श्री सिंह ने आग्र बताया कि इस जिले हेतु अधिक उत्पादक गन्ने की नवीनतम एवं शीघ्र पकने वाली तथा उच्च शर्करायुक्त प्रजातियों की खेती करने से अधिक लाभ होता है। प्रगतिशील कृषक बृजलाल ने गन्ने के खेत में चूहों की समस्या बताई।  श्री सिंह ने बताया कि चूहों को मारने हेतु जिंक फास्फाइड का प्रयोग करें।

गन्ना पर्यवेक्षक सुधीर कुमार शर्मा द्वारा गन्ना मेंब लगने वाले विभिन्न रोगों पर चर्चा करते हुए बताया कि गन्ना लाल सड़न नामक रोग से सर्वाधिक प्रभावित होता है। रोगी पौधों को उखाड़कर नष्ट कर देना चाहिए।
प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र के पशुपालन विभाग के डा. एस्.एन. सिंह ने एवं डी. के. सिंह, अतुल सिंह तथा प्रगतिशील कृषक राजनारायण, बृजलाल, पारसनाथ, महेन्द्र प्रताप आदि कृषक उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुसलमानों में गैर इस्लामिक कार्य तेजी से बढ़ रहा है- मौलाना रसीद

Posted on 01 February 2010 by admin

21 मार्च को लखनऊ में आयोजित जलसा-ए-आम में पहुंचने की अपील
सुल्तानपुर- ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य एवं बोर्ड के  इक्कीसवी जलसे के महासचिव मौलाना खालिद रसीद ने यहां कहा कि  मुसलमानों में गैर इस्लामिक कार्य तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें  सम्पत्तिओ बंटवारे से लेकर दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां शामिल हैं। इससे आये दिन आम मुसलमान दो-चार हो रहे हैं। बोर्ड इसके सुधार के लिए विशेष तौर पर आन्दोलन चला रहा है। इन्हीं मुद्दों को केन्द्रित कर  21 मार्च 2010 को लखनऊ में एक ऐतिहासिक जलसा-ए-आम का आयोजन किया गया है।

यहां आयोजित एक जलसे को  संबोधित करते हुए फरंगी महली नायब इमाम ईदगाह लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि आज मुसलमानों में दहेज प्रथा जैसी बुराई तेजी से फैल रही है, जिसके चलते बहुत सी लड़कियां सही रिश्तों से वंचित होकर विभिन्न बुराईयों में फंस जा रही हैं। यहां तक कि गैर मुस्लिमों से शादी करके इस्लाम से भी हाथ धो बैठ रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड को दस्तूर हिन्द की दफा नं. 20 और 26 के माध्यम से कानून सुरक्षा दिया गया है, किन्तु हर दौर में कुछ इस्लाम विरोधी ताकतें बोर्ड में हस्तक्षेप करने की नापाक कोशिश् करती रही हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अधिक से अधिक इस्लामी शिक्षाओं को अमल में लाना चाहिए, जिससे वह इस्लाम और अपने को मुसलमान होने का सही मायने जान सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in