Archive | सुलतानपुर

माडल स्टेशन बनेगा सुलतानपुर

Posted on 20 March 2010 by admin

सुलतानपुर - उत्तर रेलवे के ए0 जी0 एम0 व डी0 आर0 एम0 ने सुलतानपुर रेलवे स्टेशन का एक दिवसीय दौरा कर स्टेशन को मॉडल स्टेशन की सौगात के साथ कई योजनाओं की शुरूवात करने की जानकारी दी । उत्तर रेलवे के दो प्रमुख अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडिसनल रेलवे मैनेजर व डिवीजनल  रेलवे मैनेजर ने पत्रकारों को बताया कि शीघ्र ही सुलतानपुर रेलवे स्टेशन माडल स्टेशन  में परिवर्तित किया जायंगा।

एक सवाल के जवाब में अधिकारियों ने कहा कि मानव रहित क्रासिंग पर दुर्घटनायें बढ़ रहीं हैं,ऐसी मानव रहीत क्रासिंगों पर शीघ्र ही एक व्यवस्थादी जायेगी जिससे दुर्घटनाओ पर पूरी तरह से अंकुश लगे। सुलतानपुर जनपद वी आई पी होने के कारण रेल मन्त्रालय ने सबसे बड़ा तोहफा सुलतानपुर- इलाहाबाद रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज के रूप् में दिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इसका निर्माण कार्य अति शीघ्र प्रारम्भ होगा। अधिकारियों ने रंलवे स्टेंशन के सभी प्लेट फार्मों, गार्ड लाबी, इन्क्वारी रूम तथा स्टेशन परिशर  में बने ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया तथा रख रखाव की ख्ती के साथ हिदायद दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनीता की गुमशुदगी बनी पहेली

Posted on 18 March 2010 by admin

परिजनों ने जताई मौत की शंका
अमेठी थाने की पुलिस मुल्जिमो को नहीं कर रही गिरफ्तार

सुलतानपुर -अमेठी थाना अन्तर्गत ग्राम जया का पुरवा नरैनी में लगभग 10 वर्ष पूर्व व्याही अनीता 25 दिनो से लापता है। पुलिस हॉथ पर हॉथ धरे बैठी है। अनीता के परिजन परेशान व चिन्तित है। सुनीता के पिता को अपनी लड़की की हत्या की आशंका है, जिसकी प्राथमिकी अनीता के भाई राम प्रसाद यादव ने अमेठी थाना में दर्ज कराई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार 24 फरवरी अनीता देवी पुत्री माता प्रसाद यादव ग्राम पूरे अजमत लौहर दक्षिण थाना धम्मौर जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व कृश्ण लाल पुत्र राम करन यादव के साथ निवासी पूरे जया का पुरवा ,नरैनी थाना अमेठी से किया था। अनीता देवी के एक सात वर्ष का पुत्र भी है।  24 फरवरी 2010 को अनीता के ससुराल के पड़ोसियों ने बताया कि दिन के 11 बजे उसे उलटी हुई थी जिसे वह बताई भी थी।

अनीता के भाई राम प्रसाद यादव ने अमेठी थाना में एक प्रार्थना पत्र इस आशय का दिया कि हमें शंका है कि अनीता के पति कृष्णलाल सास प्रभु देवी, देवर कमलेश, ननद सुनीता ने जहर देकर मार डाला है तथा बिना कोई सूचना के दाह संस्कार करने के बाद सभी मुल्जिमान घर से फरार है। थाना कोतवाली अमेठी ने प्राथमिकी मु0अ0स099/2010 धारा 302, 201 आइ.पी.सी. के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं परन्तु आज 25 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कृष्ण लाल, प्राभु देवी, कमलेश एवं सुनीता को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।

पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए मृतका अनीता के पिता ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य मन्त्री उ0 प्र0 एवं महिला मानवाधिकार को लिखित सूचना देते हुए अभियुक्तो को गिरफ्तार करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एच आई वी की तीन दिवसीय शिविर सम्पन्न

Posted on 18 March 2010 by admin

एड्स पर हुई परिचर्चा

सुलतानपुर -  एच आई वी एड्स ग्रसित लोगों का तीन दिवसीय आवासीय 16 मार्च, 17 मार्च, 18 मार्च तक प्रशिक्षण कार्यक्रम गोपाल पुरम स्थित एच आई वी एड्स वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में आइ.सी .टी .सी से सत्य नारायण सिंह व प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विर्दोही ने ग्रसित लोगों को सुझाव दिया।

इस आवासीय प्रशिक्षण में 9 महिलाएं व 9 पुरूषो ने भाग लिया। एच आई वी एड्स कार्यक्रम से जुड़ी संस्था प्रताप सेवा समिति की काउन्सलर श्याम लता सिंह व अमित जायसवाल ने एच आई वी एडस पीड़ितों को सामान्य जीवन बिताने के लिए क्या-क्या सावधानियॉ करनी चाहिए इस पर चर्चा किया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रशिक्षक शिव बहादुर गौड़, राज कुमार गौड़, मो0 किबरिया तथा महिला प्रशिक्षक बदरूिन्नशा व रेखा पाण्डेय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुस्लिम कांफ्रेस में हजारों मुस्लिम होंगे शरीक-मौलाना नदवी

Posted on 18 March 2010 by admin

सुलतानपुर - मुस्लिम पर्सनल लॉ में कानून के माध्यम से छेड़छाड़ व मुस्लिमों की आजादी और दिये गये अधिकारों में कानूनी दॉव पेंच लगाकर हमारे हक -ओ -हकूक कों छीनने की साजिस हो रही है उसके विरोध में हम पूरे जनपद से आगामी 21 मार्च को लखनऊ में होने वाली आल इण्डिया मूस्लिम पर्सनल लॉ की कान्फ्रेंस में पचासों हजार की संख्या में मूस्लिम भाग लेंगे। उक्त बातें अली मियॉ बेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी मौलाना सुहैल नदवी साहब ने कही कि जनपद में मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में प्रति दिन मैं अपने साथियों के साथ दौरा कर रहा हूं और मुस्लिम भाइयों को कांफ्रेंस में पहुंचने की अपील कर रहा हूँ

मौलाना नदवी ने अपने जनपदीय दौरे में मुस्लिमों से कहा कि सारी गलतियॉ हुकूमतों की नंही है, हमें अपने में भी सुधार की जरूरत है। सबसे बड़ी बुराई दहेज प्रथा की है। दियों में जब दहेज की बात आती है तो बेटी वाले मजबूर दिखाई पड़ते हैं। दहेज अमीरी- गरीबी का फर्क बता देती है। इस लिए इस दहेज जैसी चीज से तौबा करो और  रीयत के हिसाब से दियॉ करने की बात कही। मौलाना नदवी के साथ इमाम जामा मिस्जद मौलाना अब्दुल लतीफ,मौलाना कसीम कासिमी, डा0 नैयर रजा जैदी,मौलाना जमाल, मौलाना उजैर साहब आदि लोग तूफानी दौरा कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

जेल में निरूद्ध कैदी की मौत

Posted on 18 March 2010 by admin

सुलतानपुर- लगभग नौ माह से धोखाधड़ी के मामले में जिला कारागार में निरूद्ध एक वृद्ध कैदी की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन कैदी का शव उसके परिजनों को सौंपने के लिए लिखा पढ़ी की है।
थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के मौकेडीह निवासी 72 वर्षीय रामलौट मिश्र छह जुलाई 09 को अदालत के आदेश पर जिला कारागार लाया गया था। रामलौट पर धोखाधड़ी से जमीन बेचने के एक मामले में जयसिंहपुर थाने में अपराध संख्या 316-09 धारा 419,420, 468,471 व आईपीसी की धारा 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

जेल प्रशासन के अनुसार फरवरी में राम लौट की तबियत बिगड़ी तो उसे जेल खर्च पर मेडिकल कालेज में आपरेशन के बाद 13 मार्च को कारगार लाया गया था। जिला कारागार में राम लौट की तबियत खराब हो जाने पर उसे जिला चिकित्सालय में भतीü कराया गया। जिला चिकित्सालय में दलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन्म पर नहीं जन्मदिवस पर भूल रहे भारतीय कैलेन्डर- रत्नाकर

Posted on 17 March 2010 by admin

भारतीय नववर्ष पर नगर में निकला संघ का पथ संचलन

सुलतानपुर -  भारतीय नववर्ष नव संवत्सर 2067 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में पन्थ संचलन निकाला गया, जो विभिन्न मार्गो से होकर रामलीला मैदान में एक सभा में बदल गया। सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के विभाग प्रचारक रत्नाकर जी ने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र रहा है और रहेगा।

22राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का पथ संचलन नगर के रामलीला मैदान से निकलकर  पंचरास्ते, रूद्रनगर, रेलवे स्टेशन, कुड़वार नाका, जिला अस्पताल, सब्जी मण्डी, चौक, गन्दानाला, पोस्ट आफिस चौराहा, शाहगंज चौराहा,चौक व ठठेरी बाजार होते हुए पुन: रामलीला पहुंचा। इस बीच रास्ते में रूद्रनगर में विजय टण्डन के नेतृत्व में पथ संचलन में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसी तरह शाहगंज चौराहे पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के नेतृत्व में पटाखे दगाने के साथ सैकड़ों लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। इस मौके पर प्रवीन अग्रवाल ने भारत माता की जय व वन्देमातरका गगनभेदी नारे लगवा कर क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

रामलीला मैदान में  बौद्धिक के पूर्व  सत नमन केशव चरण में गीत नवनीत पाण्डेय व एकल गीत  पूर्ण करेंगे हम सब केशव, वह साधना तुम्हारी शरद श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। मंच परिचय के बाद विभाग प्रचारक रत्नाकर जी ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. हेडगेवार ने भारत का साक्षात्कार किया था। तभी तो पुणे के अन्दर सभा में भारत के हिन्दू राष्ट्र को लेकर बहस चल रही थी तो वह अकेले व्यक्ति थे जिन्होंने यह कहने का साहस किया कि कौन कहता है भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं है।

श्री रत्नाकर ने कहा कि आज हम अपनी भारतीय संस्कृति और परम्परा को सिर्फ दिखावे में भुला रहे हैं। हमारे घर में जब को बच्चा पैदा होता है तो हम उसके  भविष्य को लेकर सीधे ज्योतिषी के पास जाकर उसकी कुण्डली बनवाते हैंए जिसमें भारतीय काल गणना के अनुसार उसके  जीवन और कार्य की व्याख्या की जाती है किन्तु जब उसका जन्म दिन आता है तो हम भारतीय संस्कृति और भारतीय काल गणना भूल कर अंग्रेजी तिथि के अनुसार उसका जन्म दिन मनाते हैं। इसी तरह से हमारे समाज में जब कोई गृह प्रवेश अथवा कोई भी शुभ कार्य करता है तो वह भारतीय नव वर्ष के कैलेण्डर को ध्यान में रखकर लग्न मुहूर्त निकलवाता है। लेकिन यह एक बिडम्बना ही है कि फिर भी हम भारतीय नव वर्ष को न याद कर अंग्रेजी कैलेण्डर का नववर्ष मनाते हैं।

इस कार्यक्रम में संघ के विभाग संघचालक डॉ. रमाशंकर मिश्र, सह नगर संघचालक अमर पाल सिंह, राम नारायण गुप्ता,  राम प्रताप सिंह, अमर नाथ सिंह, बब्बन सिंह, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, सूर्यभान सिंह,  शेषमणि मिश्र, पवनेश मिश्रए  सुभाष कपूरए नागेन्द्र सिंहए सरदार सतपाल सिंहए दिनेश चौरसियाए महावीर सोनीए कुसुम सिंहए सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, बद्रीविशाल टण्डन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिले के चार पत्रकारों का महासंघ के राष्ट्रीय प्रान्तीय व मण्डल में चयन

Posted on 14 March 2010 by admin

सुलतानपुर- भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने आज सुलतानपुर में संगठन के एक कार्यक्रम में जिले के चार नये पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें दो राष्ट्रीय, एक प्रदेश व एक मण्डल स्तर के पदाधिकारी शामिल है।

डॉ उपाध्याय ने सहारा समय के संवाददाता अनिल द्विवेदी को फैजाबाद मण्डल का प्रभारी बनाते हुए कहा कि वे मण्डल के चार जिले में संगठन की गतिविधियों को देखते हुए जहां ईकाई नहीं है, वहां गठन करेगें।  इसी तरह पंजाब केसरी के संवाददाता अरूण जायसवाल को प्रदेश संगठन सचिव, यूनीवार्ता के जिला संवाददाता सत्य प्रकाश गुप्ता को राष्ट्रीय संगठन सचिव व तरूण मित्र के जिलाध्यक्ष विजय विद्रोही को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय हाल ही में चन्दौसी-मुरादाबाद में हुई राष्ट्रीय व प्रान्तीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मैंने भी दो घूंट चढ़ाई होली में

Posted on 14 March 2010 by admin

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

सुलतानपुर- बदलते परिवेश में पत्रकारों के समक्ष मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए संगठन ही एक मात्र विकल्प है जिसकी पूर्ति भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ही कर सकता है। एक मजबूत और हस्तक्षेपी यूनियन ही पत्रकारों के मान, सम्मान सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। यह बाते भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने जिले के पत्रकारों के होली मिलन और शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कही।

नगर स्थित प्रेस क्लब में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिले से प्रकाशित न्याय यात्रा के सम्पादक एवं नेशनल फेडरेशन आफ आरआरबी इम्पलाइज के राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन द्विवेदी ने पत्रकारों का आह्वान किया कि समाज में तेजी से गिर रहे मानवीय मूल्यों, भ्रष्टाचार और अलगाववाद से निपटने के लिए वे आगे आ कर संघर्ष करें। पत्रकारिता क्षेत्र से जुडे़ युवाओं की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में शोषण के खिलाफ अलख जगाने वाले कलमकार खुद ही शोषण के  शिकार हैं, जिनकी आवाज केवल संगठन ही बुलन्द कर सकता है। वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार राम कृष्ण जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उन्हें न्याय दिला सकती है। जिस प्रकार जनतन्त्र के चार आधार न्याय पालिकाए विधायिका, कार्यपालिका व संचार संसाधन मीडिया है उसी प्रकार पत्रकारों के चार आधार हैं विस्वनीयता, निष्पक्षता, निर्भीकता व एकजुटता इसको बनाये रखने की आवश्यकता है।

महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने कहा कि नयी कार्यकारिणी संगठन की गतिविधियों को और तेज करेगी। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को मन्त्रमुग्ध कर दिया। शायर अब्दुल मन्नान ने पढ़ा- रंग भरा मौसम है यारों रंगी है, संसार मनाओं होली का त्यौहारप्रख्यात कवि डॉ. डी.एम. मिश्र ने पढ़ा -आ धमके साले.बहनोई होली में, बजट कर गया साफ रसोई होली मेंबच्चों की मां की फरमाईस सुन-सुनकर मैंने भी दो घूँट चढ़ाई होली में। इसके अलावा पत्रकार जीतेन्द्र श्रीवास्तव, रफी उल्ला एडवोकेट व अरूण ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम को कृषिकेतु के सम्पादक शिव प्रकाश, अनिल द्विवेदी, अफजाल अहमद आदि ने भी सम्बोधित किया। अतिथियों के स्वागत में नौरंगी लाल सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों ने स्वागत गीत और इससे पहले सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। अतिथियों को स्वागत एवं धन्यवाद प्रकाशन राष्ट्रीय महासचिव विजय विद्रोही व कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, राजेश सिंह राजू महामन्त्री सन्तोष यादव, मन्त्री दयाशंकर गुप्ता,कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,  रिजवी संगठन मन्त्री जीतेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, विकास रस्तोगी, मेराज अहमद, अशोक मिश्र, अब्दुल सत्तार आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा की महारैली मे दिख रहा शासन का असर आवागमन बाधित यात्री परेशान

Posted on 14 March 2010 by admin

ट्रेन व वस पर नही चढ़ पाए आम यात्री

सुलतानपुर  - बसपा संस्थापक काशीराम के जन्म दिवस व पार्टी की पच्चीसवीं साल गिरह पर बसपा सुप्रिमों मायावती ने राष्ट्रीय महारैली का आयोजन कर रजत जयन्ती लखनउ के रामाबाई अम्बेदकर मैदान में आयेजित किया हैं । जनपद के विधान सभाओं से सैकडॉ कार्यकर्ता समर्थको की भारी भीड़ रेलवे , राज्य परिवहन  व प्राइवेट छोटे बड़े चार पहिये वाहनो को पर कब्जा कर प्रदेश राजधानी के लिए कूच कर गये। जनपद की अधिकतर सड़के सूनी रही। यात्रियों को अपने गन्तब्य स्थान तक पहुंचने के लिए  भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अफरा तफरी के इस माहौल में  बहुत से यात्रियों को वसों के इन्तजार में इधर उधर भटकते देखा गया। इस रैली का असर सरकारी तन्त्र पर कुछ इस तरह हावी रहा कि सारे तन्त्र रैली को सफल बनाने जुटे दिखाई पड़ रहे हैं। बानगी के तौर पर परिवहन विभाग से अधिकाश रोडवेज की वसों को अन्य जनपदों में लगा दी गई है।  जब कि रैली के बाद जनपद ही नही राजधानी भी वीरान सी नज़र आयेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Posted on 14 March 2010 by admin

सुलतानपुर- नगर मे आयोजित विविध कार्यक्रमों का धूम रहा जहॉ कायस्थ, चौरसिया, साहू, राठौर , अग्रहरि आदि समाजों ने होली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया।  वहीं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ  शाखा सुलतानपुर द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर अपने कर्तब्यनिष्ठा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
रामस शाखा सुलतानपुर के  बैनर तले  शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम प्रेस क्लब में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डा0 भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में उपस्थित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों का उत्साह बर्धन कर समाज के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। मॉ सरस्वती के आशिर्बाद से समाज व देश में जो सम्मान के पात्र हैं वह कठिन से कठिन परिस्थितियों में सच्चाई के प्रति अपनी जिम्मेवारी से कार्यो का निर्वाह कर लोगों के प्रशंसा के पात्र बने रहें। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें नये पदाधिकारियों की घोशणा करने के बाद उन्हें शपथ दिलाया गयां

राष्ट्रीय एवं प्रदेश में भी जनपद के कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। विजय विद्रोही को राष्ट्रीय महा सचिव, सत्य प्रकाश गुप्ता , अनिल द्विवेदी मण्डल प्रभारी, दिनकर श्रीवास्तव जिला अघ्यक्ष, सन्तोश यादव महामन्त्री, राजेश सिह व नीरज मिश्रा उपाध्यक्ष, अशोक जायसवाल  कोशाध्यक्ष, जितेन्द्र श्रीवास्तव संगठन सचिव,,राम नारायन चौरसिया, राम शंकर चौरसिया शिव प्रकाश गुप्ता, एस.एस. वर्मा  को कार्यकारिणी सदस्य मनानीत किया गया।

इसी क्रम में कुड़वार नाका स्थित दौलत भवन में कायस्थ होली मिलन समारोह , स्वयंवर मैरिज हाल  दरियापुर में अग्रहरि समाज,एवं साहू राठौर चेतना समिति द्वारा आदर्श मैरिज प्वाइंट ओम नगर तथा पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया जहॉ स्वजातीय नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत विविध रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in