मुस्लिम कांफ्रेस में हजारों मुस्लिम होंगे शरीक-मौलाना नदवी

Posted on 18 March 2010 by admin

सुलतानपुर - मुस्लिम पर्सनल लॉ में कानून के माध्यम से छेड़छाड़ व मुस्लिमों की आजादी और दिये गये अधिकारों में कानूनी दॉव पेंच लगाकर हमारे हक -ओ -हकूक कों छीनने की साजिस हो रही है उसके विरोध में हम पूरे जनपद से आगामी 21 मार्च को लखनऊ में होने वाली आल इण्डिया मूस्लिम पर्सनल लॉ की कान्फ्रेंस में पचासों हजार की संख्या में मूस्लिम भाग लेंगे। उक्त बातें अली मियॉ बेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी मौलाना सुहैल नदवी साहब ने कही कि जनपद में मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में प्रति दिन मैं अपने साथियों के साथ दौरा कर रहा हूं और मुस्लिम भाइयों को कांफ्रेंस में पहुंचने की अपील कर रहा हूँ।

मौलाना नदवी ने अपने जनपदीय दौरे में मुस्लिमों से कहा कि सारी गलतियॉ हुकूमतों की नंही है, हमें अपने में भी सुधार की जरूरत है। सबसे बड़ी बुराई दहेज प्रथा की है। शदियों में जब दहेज की बात आती है तो बेटी वाले मजबूर दिखाई पड़ते हैं। दहेज अमीरी- गरीबी का फर्क बता देती है। इस लिए इस दहेज जैसी चीज से तौबा करो और  शरीयत के हिसाब से शदियॉ करने की बात कही। मौलाना नदवी के साथ इमाम जामा मिस्जद मौलाना अब्दुल लतीफ,मौलाना कसीम कासिमी, डा0 नैयर रजा जैदी,मौलाना जमाल, मौलाना उजैर साहब आदि लोग तूफानी दौरा कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in