Archive | सुलतानपुर

राहुल की बैठक में मनरेगा की ही मुद्दा छाया

Posted on 26 March 2010 by admin

सुलतानपुर- पन्द्रह माह बाद हुई निगरानी एंव सतर्कता समिति की बैठक जनप्रतिनिधियो की बैठक में मनरेगा संबन्धित भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। लगभग चार घण्टें चली उक्त बैठक में महत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना संबन्धित विकास कार्यो पर चर्चा हुई। समिति की बैठक मे मनरेगा जल निगम की कार्यप्रणाली, इन्दरा आवास योजना, स्वच्छ जल पेय योजना, महामाया योजनाओं के बारे में चर्चा होती रही। कूरेभार ब्लाक में मनरेगा के तहत 100 दिन मिलने वाले काम के स्थान पर 121 दिन कार्य का होना आकडे़ में दिखाया गया। इसी तहर जगदीश पुर मे 100 दिन की कार्य की गारण्टी के स्थान पर 161 दिन का काम आकड़ें में दर्शाया गया। इस पर सदर विधायक अनूप सण्डा नें इस तरह के आकडे़ बाजी में बहुत बडा भ्रष्टाचार की बू  होने की बात कही।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सदर विधायक ने कहा कि बैठक में काग्रेंस और बसपा, की योजनाओं में काफी तल्खी महशूस की गई। उन्होने बताया कि 2007-08 में पूर्वाचल निधि के द्वारा नलकूप लगाने की मांग की गई थी, जिसका क्रियान्वयन आज तक नही हुआ। मनरेगा के तहत 2005 में एक करोड़ सतहत्तर लाख पचपन हजार  का कार्य विना पंजीकृत संस्था द्वारा कराये जाने का मामला उठा। जिसमे उसका पच्चास प्रतिशत लगभग 88 लाख रूपये उक्त कार्यदायी संस्था को चेक द्वारा भुगतान करने के मामले को लेकर हुए एफ आई आर के बाबत पुलिस अधीक्षक को बुलाकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

बताते चले कि इस निगरानी एंव सतर्कता की बैठक में मनरेगा संबन्धित मुद्दे को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थी वह सत्य सावित हुई। बाढ की स्थित एंव आगजनी से  प्रभावित हुए परिवारों को आवास दिये जाने के बारे में काशीराम आवास योजना के तहत आवास आवटिन्त करने की कवायद् राहुल गाधीं द्वारा की गई।

बैठक के पश्चात जिले के जन प्रतिनिधियो से जब कोर्ट द्वार जिले की बहाली के बारे में पूछां गया तो सरद विधायक ने कहा कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नही हैए यह मै आप के द्वारा ही सुन रहा हूं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एसपीजी सुरक्षा के कारण पत्रकारों को पास जारी करने में विशेष सर्तकता

Posted on 25 March 2010 by admin

सुलतानपुर- जिला निगरानी कमेटी की बैठक में भाग लेने आ रहे सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी एवं अध्यक्षता के चलते जहां एक ओर प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारियों में जूझना पड़ रहा है वही दूसरी ओर कुछ समाचार पत्रों के पत्रकारों जिनमें कुछ मान्यता प्राप्त पत्रकार भी है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा बैठक की कवरेज हेतु पास जारी न करने के कारण पत्रकारों में असन्तो व्याप्त है। प्रभारी सूचना अधिकारी का दायित्व सम्भाले एस0डी0एम0 का कहना है कि एसपीजी सुरक्षा के कारण पत्रकारों को पास जारी करने में विशे सर्तकता बरती गई है। दूसरी ओर पत्रकारों का कहना है कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों के मामले में जब कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। तो उन्हे पास जारी होना चाहिये था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दुओं का धर्मान्तरण कब तक

Posted on 25 March 2010 by admin

सुलतानपुर- शास्त्री नगर में जिला आर्य  उप प्रतिनिधि सभा सुल्तानपुर द्वारा बेद प्रचार के सत्तरहवें यज्ञ का आयोजन आचार्य शैलेन्द्र गुरूकुल विद्यापीठ आश्रम के निर्देश एंव रामकृष्न जायसवाल की संरक्षता में संपन्न होगी। जिसमें जनपद के आर्यो ने भाग लिया। उप प्रधान अजय कुमार द्विबेदी ने यह चिन्ता व्यक्त की कि हिन्दुओं का धर्मान्तरण लगातार हो रहा है, जिसके लिये हिन्दू समाज ही ज़िम्मेदार है। धर्म के नाम पर नित्य कथा भागवत प्रसाद के बदले में हिन्दू समाज का दोहन करने वाले सन्त साधू, स्वामी क्या यह चिन्तन नही कर सकते कि जब हिन्दू ही नही रहेगें तो इस तरह के प्रयोजनों को कैसे संभव किया जा सकेगा।

प्रताप सेवा समिति के अध्यक्ष राजन चौधरी ने कहा कि मै हेला समाज से संबंधित हूं। देबी के आशीर्बाद के लिये नौ रात्रि का ब्रत रखा हूं। हमारे समुदाय के लोग समस्त कार्यकर्ताओं में बढ चढ कर हिस्सा लेते है  किन्तु एक टीस हृदय में रहती है। गायत्री परिवार के पवित्र सक्सेना आर्य समाज के मन्त्री राजेश आर्य जिला संगठन मन्त्री अरूण आर्य, डेहरियांवा के ओकार सिंह, विभाकर स्वाभिमार भारत के हनुमान त्रिपाठी ने हिन्दू धर्मान्तरण पर एक चिन्तन गोष्ठी का आयोजन कर जनपद स्तर पर करवाने पर बल दिया। जिला मन्त्री सत्य प्रकाश ने आये हुए समस्त महानुभाओं का आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पर्दाफास रैली के बहानें बसपाईयों ने दिखाई ताकत

Posted on 25 March 2010 by admin

सुलतानपुर - जिला मुख्यालय कि सामने तिकोनिया पार्क मैदान मे नीले बैनर तले बसपाइयों का हुजूम रहा। जहां पार्टी के पदाधिकारी वा नेता गण बीते 15 मार्च को लखनऊ के रामाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित विशाल राष्ट्रीय महारैली के दौरान षडयन्त्र कारी विपक्षियों पर तीखा हमला बोलते हुए केन्द्र की सत्ता हासिल करने का सकल्प लिया।

बसपा सुप्रीमो मुख्यमन्त्री मायावती के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाअधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जिसमें जनपद के ज़िम्मेदार पार्टी पदाधिकारी, नेतागण, व जनप्रतिनिधि अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मौजूद रहे। वक्ताओं की कड़ी में उत्तर प्रदेश सफाई निगम के उपाध्यक्ष जियालाल त्यागीने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री मायावती को 15 मार्च को राष्ट्रीय महारैली के दौरान पहनाई गई नोटों की माला 30 हजार रूपये की रही जिसे विपक्षियो ने ओछी हरकतें के बहाने करोड़ों की माला बताते हुए हो-हल्ला किया। सिक्को में तौलना तलवार भेट करनाए मुकुट आदि का उपहार देने का अन्य राजनैतिक दल खामोश क्या रहे, जबकि मुख्यमन्त्री द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो पर विपक्षी राजनैतिक दल खामोश राष्ट्रीय महारैली असफल करने के लिये जंगली मधुमक्खियो से छेड-छाड करना भय का वातावरण उत्पन्न कर जनहित याचिका दयार कर पार्टी कर्याकर्ताओं में उहापोह की स्थिति बनाये रखने का कुचक्र प्रयास किया। ऐसे में मुख्यमन्त्री ने जो साहस का परिचय देते हुए अपने मार्ग से विचलित न होकर जो मार्ग दर्शन किया वह पार्टी के लिये प्रेणाश्रोत है। उन्होंने कहा कि देश की बागडौर बहुजन के हाथों में होगी और बहन मायावती देश में पहली दलित महिला प्रधानमन्त्री बनेगी।

पूर्व सांसद मो0 ताहिर खां ने कहा कि बिपक्षी राजनैतिक दलों के नोटो की माला दिखाई दी, परन्तु देश में पहली बार इकठ्ठा हुई पच्चीस लाख की भीड पर उनकी नज़र बन्द रही जबकि चन्द्र प्रकाश मटियारी मिश्र विधायक गौरगंजए कादीपुर विधायक भगेलू राम, चान्दा विधायक विनोद सिंह पर्यटन मन्त्री, जयसिंह पुर विधायक ओ0पी0सिंहए बाबू राम वर्मा, श्रीराम सरोज एड0ए गीता सरोज अध्यक्ष जिला पंचायत, रामकरन बाबू, डा0 ओम प्रकाश त्रिपाठी, एम0एल0सी अशोक सिंह, फेंकू राम यादव, राम शिरोमणि वर्मा अध्यक्ष सहकारी बैंक आदि ने अपने -अपने विचार व्यक्त विपक्षियों के हौसले पस्थ करने पर जोर दिया। भीषण गर्मी व खचाखच भरे मैदान में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। मंचाशीन नेता बिजली व पानी का लुप्त उठाते रहते और महिला बच्चे प्यास से व्याकुल अव्यवस्थाओं की शिकार रहें। पानी पीने को लेकर एक ग्रामीण महिला मंच के करीब बैठी बहुजन सुरक्षा फोर्स की महिला से भिड़ गई। जिस पर उसने बात  ही बात पर मारने को चप्पल तान ली।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कोतवाली के पीछे युवक की गोली मारकर हत्या

Posted on 25 March 2010 by admin

सुलतानपुर  -  नगर कोतवाली के ठीक पीछे आज सुबह रजिशंन एक किशोर ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी और स्वयं को कोतवाली जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक के पुत्र मो. रियाज खा¡ द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उनके पिता मो. इलियास खां आज सुबह करीब साढे़ सात बजे कोतवाली के पीछे स्थित अपने घर से ठेले पर ताला लेकर चौक की तरफ निकले ही थे कि गल्ला मण्डी में नईम उल्ला, इमरान ऊ र्फ डम्मी व सद्दाम ने योजनाबद्ध तरीके से कट्टे से गोली मार दी। हत्यारे गोली मारने के बाद असलहा लहराते हुए चौक की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर दौडे़ परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रियाज की तहरीर पर पुलिस ने तीनों को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया जाता है कि हत्यारों में शामिल किशोर सद्दाम ने कोतवाली में जाकर स्वयं हत्या की सूचना दी और स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया।  हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है, जिसमें दो पक्षों में मुकदमा चल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अतिक्रमण का अनोखा तरीका समाज के बुद्धिजीवी का कारनामा

Posted on 24 March 2010 by admin

सुलतानपुर  -पटरी,गुमटी दुकानदारों को अक्सर सुना जाता है कि अतिक्रमण इनके द्वारा ही किया जाता है, परन्तु यदि समाज का बुद्धि जीवी वर्ग अतिक्रमण करे तो आप क्या कहेंगे

नार्मल कम्पाउन्ड नाम से प्रसिद्ध जिला परिषद की मार्केट बनी है जो जिला बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के ठीक पीछे स्थित है  जिसमें अधिकतर नगर के प्राइवेट चिकित्सको ने अपनी क्लीनिक खोल रखी रखी है। परन्तु कुछ चिकित्सको ने तथा अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे जो स्थान बरामदे के रूप में राहगीरों के लिए बरसात तथा धूप से बचने के लिए बनाया गया है उसे लोहे की ऐंगिलों से कवर कर लिया है जो कि दुकान के आबंटन के समय लिखे गये अनुबंध के खिलाफ है।

photo-nनगर के बीच स्थित इस मार्केट में सभी रोगों के चिकित्सक की क्लीनिक होने की वजह से जिले के आला अधिकारियों का भी आना जाना लगा रहता है परन्तु इन ज़िम्मेदार अधिकाररियों की नज़र पडने के बावजूद भी इनके द्वारा किए गये अतिक्रमण पर ध्यान न देना एक प्रश्र्न चिन्ह बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस की निप्रष्क्रयता के चलते आपराधिक ग्राफ बढा - विधायक

Posted on 24 March 2010 by admin

सुलतानपुर - पुलिस अपनों कर्तब्यों के प्रति गम्भीर नही है। यह  घटनाओं का पर्दाफास नहीं करती यह उस पर अन्तिम रिपोर्ट लगाती है। यह बातें एक प्रेस कांफ्रेस में सदर विधायक अनूप सण्डा ने कही।

विधान सभा सत्र में विधायक अनूप सण्डा के द्वारा पूछे गये प्रश्र्न के उत्तर का जवाब मिलने पर प्रतिक्रिया में कह रहे थे। अनूप सण्डा ने आगे बताया कि बढैयावीर मोहल्ले23व 24 अप्रेल 2009 की रात को हुई चोरी ,प्रेम लता अग्रवाल के यहॉ 01 नवम्बर 2009 को हुई चोरी,संजय सिंह के यहॉ 10 नवम्बर के यहॉ चोरी, रमेश उपाध्याय सिविल लाइन के यहॉ 3 व 4 सितम्बर को चोरी, दल बहादुर सिंह निकट एम जी एस चैराहा के यहॉ चोरी, नसरीन फातिमा रिजवी के पर्श से स्टेट बैंकसे रूपये की चोरी की घटनाओं में किसी चोरी की घटना का पर्दाफास नही किया केवल उक्त घटनाओं की तफतीश करके पुलिस ने अपनी रिपोर्ट को अन्तिम रूप देते हुए मामले को खत्म कर दिया।

इसी तरह लगभग छ: माह से अधिक पॉचोपीरन में प्रताप सेवा समिति में लाखों रूपये की संपत्तियो की चोरी के साथ लगभग 10 हजार नकद रूपये को चोरों ने ताला तोडकर हॉथ साफ किया। इसी तरह वढैयावीर में जी आई सी फील्ड के निकट डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तव के यहॉ लाखों रूपये के जेवरों पर हॉथ साफ किया लेकिन आज तक पुलिस ने अतिंम  रिपोर्ट लगाने के अलावा कुछ नही किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस में सेमिनार आयोजित

Posted on 24 March 2010 by admin

भगत सिंह के सपनो का भारत बनाने के लिए युवा आगे आएं                                                                     शहीद भगत सिंह का सपना भारत को आजाद कराना था

सुलतानपुर- अमेरिकी साम्राज्य वाद आजल पूरी तरह दुनिया में अघोषित रूप से युद्ध अभियान चलाकर प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का कार्य कर रहा है।अमेरिका की ऐसी चाल से आज दुनिया के विकास शील देश एक हो रहे हैं। परन्तु भारत जैसे राष्ट्र के शासक अमेरिकी नीतियों के समझ समर्थन करता है। जिससे भारत विश्व के तमाम देशों से अलग थलग दिखाई पड रहा है। उक्त बातें इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतीक अहमद ने 23मार्च शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में एक सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह आक्रामता के साथ अमेरिका अपनी साम्राज्यवादी नीतियों के जरिये हमलावर होता जा रहा है निश्चित तौर पर युवा समाज को उत्तर देने के लिए आगे आना पडेगा। इसी के साथ इंकलाबी नौजवान सभा ने सरकार से शहीद भगत सिंह को राष्ट्र नायक घोषित करनेकी मांग किया। उक्त अवसर पर इनौस के जिला संयोजक सिद्ध नाथ शर्मा, राम आसरे प्रजापति, कृष्णा देवी, आबिद हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

दूसरी तरफ भारत की नौजवान सभा के नेतृत्व में शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन जिला कार्यालय पर एवं जिला मुख्यालय से 60 किमी0 दूर राहुल नगर चौराहे पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम जुलूस के माध्यम से इंकलाब जिन्दाबाद शहीद भगत सिंह अमर रहे के गगन भेदी नारों के साथ भगत सिंह की प्रतिमा  पर माल्यार्पण किया गया। गौष्ठी को सम्बोधित करते हुए भारत की जनवादी  नौजवान सभाके जिला मन्त्री अरविन्द श्रीवास्तव ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक ऐसे व्यक्ति थे जिनको राजनीति की प्रेरणा उनके परिवार से उनके पिता और चाचा से प्राप्त हुई थी। सरदार भगत सिंह का सपना भारत देश को आजाद कर समाजवाद की स्थापना करना था। जिसके चलते समाज के अन्दर न कोई गरीब हो और न कोई अमीर हो यही भगत सिंह का सपना था। गोष्ठी में मुख्य रूप से राज करन बैज नाथ, सुनील सिंह,अबरार अहमद, राम जीत मुदस्सर खान,अरविन्द श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

इसी तरह स्टूडेन्ट फेउरेशन आफ इडिण्या के तत्वाधान में भगत सिंह के शहादत दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम जुलूस के माध्यम से जिला कार्यालय से होते हुए इंकलाब जिन्दावाद,शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के अरमानों को मंजिल तक पहुचायेंगे आदि गगन भेदी नारे लगाते हुए जुलूस कतार बद्ध होकर जिला पंचायत में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास पहुचा और सर्व प्रथम जिला अध्यक्ष शशांक पाण्डेय ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र नाथ तिवारी जिला मन्त्री राम कृष्ण मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, सुमित सिंह, सविता मिश्रा, आदि लोग गोष्ठी को सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनसूचना अधिकार की उडाई जा रही है धज्जियां

Posted on 23 March 2010 by admin

सुल्तानपुर - विगत चार माह पहले विकास खण्ड दूबेपुर की ग्राम पंचायत भांई के सम्बन्ध में सूचना अधिकार के तहत इम्तियाज रिजवी सात विन्दुओं पर जानकारी मागीं थी जिसका प्रार्थना पत्र 20 नवम्बर 09 को ग्राम पंचायत सचिव को दिया था। परन्तु आज तक  प्रार्थी को आज तक कोई सूचना नही प्राप्त हो सकी जिसके चलतें श्री रिजवी ने जिला पंचायतराज अधिकारी से जानकारी प्राप्त करने का मन बनाया।

प्रार्थी ने बताया कि जनहित में उठाये गये विन्दूओं  के जबाब न मिलने से प्रार्थी बहुत छुब्ध है। श्री रिजवी ने कहा कि यदि जबाब नही मिला तो मान्नीय अदालत का सहारा लूगां परन्तु ग्राम पंचायत भांई के सम्बन्ध में मागी गई जानकारी प्राप्त करके ही रहूगां।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाल विकास परियोजना कुडवार, जानवरों के हवाले

Posted on 23 March 2010 by admin

कुडवार (सुल्तानपुर)  -  प्रदेश सरकार का नारा सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय बाल विकास परियोजना अधिकारी को विल्कुल ना भाये। ये बात कुडवार परियोजना की बाल विकास परियोजना पर विल्कुल फिट बैठती है। कुडवार क्षेत्र में मबेशियों का भला हो रहा है आगनबाडी केन्द्र राम भरोसे चल रहा है। केन्द्रों में बच्चे नाम मात्र आते है परन्तु बच्चों की उपस्थित पजिंकायें 30 से 50 या इससे अधिक दर्ज कर पोशहार बेचने का अनाधिकृत अधिकार आगनबाडी कार्य कत्रियां अपने पास रख लेती है।

बताते चलें कि पोषाहार वितरण बच्चों से लेकर गर्भवती धात्री व बालिकाओं तथा जानवरों तक के बारे मुख्य सेविकायें भली भान्ति जानती है परन्तु एक मुश्त बंधी रकम वसूली के चलते परियोजना अधिकारी ने आखें बन्द कर रखी है। नाम ना छापने की शर्त पर कुछ कार्य कत्रिंया कहती है कि अगर हम पोषाहार नही बेचेंगें तो कैसे हर मांह अपने अधिकारियों की सेवा करेगें, हलाकि जनपद मे चलने वाली सभी परियोजनाओं का यही हाल है आज कल परियोजनाओं पर आडिट के नाम पर 2 से 3 सौ रूपये प्रति केन्द्रो से वसूला जा रहा है। जिसकी शिकायते दबी जुबान कार्यकत्रियां करती रहती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in