Archive | सुलतानपुर

बहुजन समाज पार्टी अपराधियों और माफियातत्वों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह - कांग्रेस

Posted on 08 May 2010 by admin

लखनऊ -   जनपद सुलतानपुर के गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ता स्व0 मयंकेश शुक्ल की निर्मम हत्या में स्व0 शुक्ल के पिता की तहरीर में नामजद आरोपी बसपा विधायक श्री चन्द्र प्रकाश मिश्र`मटियारी´ को बिना किसी गम्भीर विवेचना के ही क्लीन चिट देने से प्रदेश की वर्तमान बसपा सरकार की अपराधियों से सांठ-गांठ की कलई खुलने के साथ ही कांग्रेस द्वारा लगाये गये इस आरोप की पुष्टि हो गई है कि बहुजन समाज पार्टी अपराधियों और माफियातत्वों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह है तथा सरकार की प्राथमिकता कानून का शासन नहीं बल्कि अपराधियों को बचाना है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में कहा कि प्रदेश की मुख्यमन्त्री द्वारा जिस प्रकार उनका घर(डॉ0 जोशी का) जलाये जाने के नामजद अभियुक्त को न सिर्फ बचाने का प्रयास किया गया बल्कि लालबत्ती से भी नवाजा गया है, इससे अपराधियों के हौसले बुलन्द हुए हैं। उन्होने कहा कि लगभग एक वर्ष बीतने के बाद भी आज तक नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया गय।

डॉ0 जोशी ने कहा कि जिस तरह अपराधियों के प्रति बसपा सरकार का प्यार हिलोरें ले रहा है उससे यह भी आशंका है कि शीघ्र ही चन्द्रप्रकाश मिश्र`मटियारी´ को भी लालबत्ती से नवाज दिया जायेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्व0 मयंकेश शुक्ल की निर्मम हत्या के मामले में चुप बैठने वाली नहीं है और न्यायालय सहित सभी विकल्पों द्वारा मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस की छापे मारी में रंगरेलियॉ़ मनाते पकड़े गये कई जोड़े

Posted on 07 May 2010 by admin

होटलों व पार्क में हुई धर -पकड़

सुलतानपुर - गुण्डागर्दी एवं ऐययाशी के खिलाफ चला रहे मुहिम  सी0 ओ0 सिटी रवीन्द्र  कुमार सिंह के नेतृत्व में कई होटलों एवं पर्यावरण पार्क में डाले गये छापे में तीन महिलाएं व पांच युवक सन्दिग्ध अवस्था में पकड़े गये।छापे के दौरान बस स्टैशन के बगल स्थित मोहनी गेस्ट हाउस में दो महिलांए व एक युवक को पकड़ लिया गया।जिसे कोतवाली नगर में लाया गया। पुलिस मकहमे से सी0ओ0सिटी रवीन्द्र  कुमार सिंह व नगर कोतवाल श्री वीरेन्द्र सिंह ,सीताकुण्ड चौकी प्रभारी दिनेश कुमार तिवारी ,महिला थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी आदि अनेक पुलिस मौजूद रहे।

इन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नगर के वृन्दावन होटल ,क्षीर सागर , पुश्पांजलि, सीताकुण्ड स्थित पर्यावरण पार्क में छापे डाले गये ।जिसमें सन्दिग्ध अवस्था में कई जोड़े पकड़े गये। जिसमें ज्ञानती देवी निवासी कुमारगंज फैजाबाद ,राजेश शुक्ला कुमारगंज शुकुलपुरवा , सरिता ,राहुल कुमार निवासी  भांई, राकेश (सभी नाम काल्पनिक) धरे गये।

उपरोक्त पकड़े गये युवको से पूछताछ करने पर इन सभी लोगो ने बताया कि हम यहां घूमने के लिए आए हुए हैं।एक ने अपने को डायरेक्टर बताते हुए फिल्म कम्पोज कराने का कारण बताया। तो किसी ने ट्रेन लेट होने से समय बिताने का कारण बताया । पुलिस के इस छापे से निजी होटल मालिकों के पसीने छूट गये। खबर लिखे जाने तक कार्यवाही के बारे कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। नगर के पर्यावरण पार्क घूमने की जगह के बजाय अययासी का अड्डा बनता नज़र आ

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शुकुल बाजार के पंचायत चुनाव में थानाध्यक्ष का अहम किरदार

Posted on 07 May 2010 by admin

मुस्लिम थानाध्यक्ष की तैनाती के लिए मुहिम तेज

सुलतानपुर- जनपद के सीमावर्ती विकास खण्ड बाजार शुक्ल में पंचायत चुनाव को लेकर अभी से गोटें बिछाई जाने लगी है। यहां के इस चुनाव में हमेशा ही थानाध्यक्ष की अहम भूमिका रही है, जिसके लिए यहॉ के मुस्लिम प्रधान अपनी वापसी के लिए मुस्लिम थानाध्यक्ष की तैनाती के लिए गोटे बिछाना शुरू कर दिया हैं।

बताया जा रहा है कि इस चुनाव में मुस्लिम थानाध्यक्ष को लाने के लिए मुस्लिमों ने ढाई लाख रूपये चन्दा एकत्र किया है। इस विकास खण्ड में सोलह ग्राम प्रधान मुस्लिम है। जो इस कवायद में जुटे हैं कि थानाध्यक्ष मुस्लिम हो जिसके संरक्षण में ही चुनाव हो। इसके पूर्व के हुए पंचायत चुनाव में बाजार शुक्ल में मुस्लिम थानाध्यक्ष की ही तैनाती थी, जिनके संरक्षण में यहॉ पर सोलह मुस्लिम ग्राम प्रधान हुए। उनकी बदौलत ही प्रमुख भी यहॉ पर मुस्लिम वर्ग का चुना गया।

एक बार फिर पंचायत चुनाव सिर पर है और बाजार शुक्ल में थानाध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय हैं। जिन्हें हटाने और मुस्लिम थानाध्यक्ष की तैनाती के लिए मुस्लिम ग्राम प्रधानों ने अपनी गोटें बिछानी शुरू कर दी है।

इस बीच थानाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने इन दिनों लकड़ी तस्करों के विरूद्ध अभियान छेड़ रखा है जिसमें कई कद्दावर ठेकेदार
पुलिस के हत्थे चढ़ गयें। इसमें अधिकांश मुस्लिम ही हैं। पुलिस के इस अभियान से इससें लकड़ी माफियाओं की हवा निकल गई और एक वर्ग विशेश में हड़कम्प मच गया। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर शक्तें में आ गये है। इस दरोगा के रहते मुस्लिमों के लिए यह चुनाव फायदे मन्द शाबित नहीं होगा और उनके लिए यह चुनाव किरकिरा व कसैला लग रहा है। प्रधान पद के लिए दावेदार चुनाव पूर्व किसी बन माफिया व मुस्लिम दरोगा की तैनाती के लिए प्रयास कर रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनता त्रस्त , ई0 ओ0 मस्त

Posted on 07 May 2010 by admin

नगर पालिका के कर्मचारी धन उगाही में व्यस्त

नगर में फैला है गन्दगी का साम्राज्य

सुलतानपुर -  नगर पालिका परिशद के अधिशाशी अधिकारी की उदाशीनता के कारण नगर में इन दिनों गन्दगी का साम्राज्य फैला है। कर्मचारी अधिकारी सिर्फ धन उगाही में व्यस्त हैं और आम जनता का शोशण किया जा रहा हैं नागरिक अपनी समस्या से ईओ को अवगत कराना चाहते हैं तो ईओ का मोबाइल बन्द रहता है और वे दफ्तर से बाहर होते हैं।

नगर के अधिकांश मोहल्लों में एक सफ्ताह से पानी नही आ रहा है। चारों तरफ खुब हाहाकार मचा हुआ हैं सुपर मार्केट नगर की प्रमुख मार्केट है जहॉ गन्दगी फैली है। मूर्तियों का पार्क चारागाह बने हुए हैं। आवारा जानवर टहल रहे है। उनका कोई पुरसा हाल नहीं है। इसके चेयरमैन की उदाशीनता भी देखने में मिल रही है। आम जनता त्रस्त है और नगर पालिका के विरूद्ध आन्दोलन का मूड बना रही है। नगर के प्रमुख लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर पालिका के कार्यो की जॉच करायी जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डॉ0 रीता जोशी शोक सन्तप्त परिजनों से मुलाकात कर सान्त्वना दी

Posted on 06 May 2010 by admin

लखनऊ - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अमेठी से सांसद श्री राहुल गांधी जी निर्देश पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी पूर्वान्ह अमेठी संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत ब्लाक शाहगढ़ के ग्राम पटखौली(जूठीपुर) पहुंचीं। डॉ0 जोशी कांग्रेस कार्यकर्ता स्व0 मयंकेश शुक्ल`रज्जन´ के घर जाकर शोक सन्तप्त परिजनों से भेंट-मुलाकात कर सान्त्वना दी।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 03मई की रात्रि में कांग्रेस कार्यकर्ता स्व0 मयंकेश शुक्ल`रज्जन´ की हत्यारों द्वारा नृशंस हत्या कर दी गई थी। जिसमें स्थानीय बसपा विधायक श्री चन्द्र प्रकाश मिश्र`मटियारी´ की संलिप्तता उजागर हुई है। शीघ्र ही स्थानीय सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी जी भी शोक सन्तप्त परिवार से मिलने आयेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 जोशी मृतक के परिवार से मिलने के बाद यह जानकर कि यह परिवार अत्यन्त अभाव में जीवन यापन कर रहा है तथा यही एक मात्र पुत्र कमाने वाला था, इसे देखकर विचलित हो उठीं। डॉ. जोशी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस परिवार की है और वह इसे पूरी ताकत के साथ लड़ेंगी। उन्होने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता है तथा अपराधियों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक वह चुप नहीं बैठेंगी।

डॉ0 जोशी ने कहा कि इस सम्बन्ध में उन्होने पुलिस महानिदेशक,उ0प्र0 को पत्र लिखकर इस जघन्य हत्याकाण्ड की जांच कराकर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होने कहाकि चूंकि सत्तारूढ़ दल के स्थानीय विधायक का सीधे-सीधे संलिप्तता उजागर हुई है व विधायक का चरित्र भी अपराधी किस्म का है, इसलिए यदि इस मामले में पांच दिनों के अन्दर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई तथा अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक अन्य पत्र उन्होने प्रदेश की मुख्यमन्त्री को भी लिखा है। पत्र में डॉ. जोशी ने कहा है कि एक तरफ जहां मुख्यमन्त्री अपने दल को अपराधियों से मुक्ति का दावा करती हैं वहीं उन्हीं के दल के एक विधायक की इस जघन्य हत्याकाण्ड में नाम आ रहा है।

उन्होने प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती से भी उपरोक्त प्रकरण की जांच कराने व ठोस कदम उठाने की मांग
पत्र में डॉ. जोशी ने यह भी उल्लेख किया है मौके पर लोगों ने स्थानीय विधायक के बारे में बताया कि लोगों को रोजगार दिलाने के नाम पर करोड़ों रूपये डकार गये हैं। इतना ही नहीं इन्होने दलितों की जमीन तथा ग्राम समाज के पोखरे को जबरन हथियाकर उस पर आलीशान महल बनवा लिया है। इनकी पारिवारिक पृिष्ठभूमि भी अपराधिक है। क्योंकि स्थानीय लोगों ने बताया कि इनके भाई जो रेलवे में सर्विस करते हैं, चोरी के मामले में जेल जा चुके है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

2007 से बन रहा है ऑगनबाड़ी भवन

Posted on 04 May 2010 by admin

•    सौ दिन चले अढ़ाई कोस तीन साल में भी नहीं बा पाया एक भवन
•    मामला विकास खण्ड दूवेपुर के चकरपुर के बाद महानपुर ग्राम का है
•    सरकारी धन का खुले आम ग्राम प्रधान और तत्कालीन मुख्य सेविका शीबा जहीर ने किया बन्दर बॉट

सुलतानपुर -  लापरवाही का मिशाल देखना हो तो विकास खण्ड दूवेपुर जाइये , जहॉ  बाल पुश्टाहार योजना का माखौल किस तरह उड़ाया जा रहा है।  जहॉ ऑगनबाड़ी केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा पर कुठारा घात करने में ऑगनबाडी केन्द्र को सम्भालने वाले ही जब अपने दाइत्यों का निर्वहन करने के बजाय केवल अपनी जेबें ही भरने में लग जायेंगें तो सरकार की मंशा कैसे पूरी होगी। बाल पुश्टाहार योजना के अन्तर्गत तीन से छ:वर्ष के बच्चों को स्वस्थ रखने और उनके देखभाल के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार ऑगन बाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रत्येक जिले में कर रही है। इसी योजना के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्डों में जहॉ बच्चों के बैठने के लिए ऑगनबाड़ी केन्द्र   बनाने की योजना बनाई। कारण यह कि जो ऑगनबाड़ी के बच्चें इन संचालित केन्द्रों पर आते हैं उनका अपना कोई भवन नही हैं। क्यों कि ऑगनबाड़ी कार्यकत्री एव सहायिका इन बच्चों को  प्राथमिक स्कूलों में बैठाते हैं जहॉ पर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऑगनबाड़ी भवन निर्माण जो विभाग द्वारा कराया जाना था और उसके लिए विभाग ने घन भी मुहैया कराया लेकिन तीन साल बीतने नर भी आज तक ऑगानबाड़ी केन्द्र बन कर तैयार नहीेे हो पाया । इसके पूर्व 26 अप्रैल को पत्रकारों की टीम ने विकास खण्ड दूवेपुर का दौरा कर ग्राम चकरपुर में अर्धनिर्मित भवन जो सन 2007 से बन रहा है जो अभी तक बन कर तैयार नहीं हुंआ है। इसी तरह चकरपुर में तत्कालीन मुख्य सेविका का कार्यभार सीबा जहीर के पास था और यह ग्राम सभा महानपुर का भी कार्यभार शीबा जहीर के ही पास ही है। इस बाबत जव मुख्य सेविका शीबा  जहीर से दूरभा पर जा जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होने क्या कहा था उसे पुन: आगे हवाले दिया जा रहा है।  photo-1

सौ दिन चले अढ़ाई कोस की कहावत पूरी चरितार्थ हो रही है दूबेपुर विकास खण्ड में इसी तरह का मामला प्रकाश में आया है। सन 2007 में दूवेपुर विकास खण्ड में कुछ ऑगनबाड़ी केन्द्र बनने के लिए जिला कार्यालय से धन अवमुक्त किया गया। एक ऑगनबाड़ी  केन्द्र की लागत 150000(एक लाख पचास हजार रूप्ये )निर्धारित किया गया था। भवन निर्माण के लिए 75 हजार रूप्ये ग्राम प्रधान के खाते में भेज दिया गया। ग्राम प्रधान और सुपर वाइजर ने मिल कर भवन निर्माण का घन खाते से निकाल कर बन्दर बॉट कर लिया और आज लगभग तीन साल बाद भी उक्त भवन का निर्माण नहीं हो सका है। जिस समय यह योजना को क्रियािन्वत किया गया था उस समय दूवेपुर विकास खण्ड के सी0 डी0 पी0 ओ का कार्यभार सन्दीप शुक्ला देख रहे थे और मुख्य सेविका का कार्यभार शीबा जहीर के पास था। ग्राम सभा चकरपुर जो कि अम्बेडकर गॉव भी हैं। जिले के आला अधिकारियों का आना-जाना भी अक्सर लगा रहता हैं परन्तु इस तरफ अधिकारियो का ध्यान नहीं गया । यह सोचनीय विशय है।  मौके पर जाने के बाद  ग्राम चकरपुर एवं महानपुर  में उक्त निर्माण स्थल को देखने से ही पता चल जाता हे कि सरकारी धन का बन्दर बॉट किस तरह किया गया जिसका जीता जागता उदाहरण यह अर्धनिर्मित भवन है। जिसकी तस्वीर आप के सामने  है।इस बाबत जब ग्राम प्रधान से वार्ता की गई तो उसने बताया कि सुपरवाइजर नें उक्त भवन निर्माण एवं सामान   आदि के लिए धन मॉगा तो हमने उन्हें भवन निर्मित करने के लिए धन मुहैया कराया दिया। और जब तत्कालीन पुख्य सेविका शीबा जहीर से दूरभा से बात की गई तो और गा्रम प्रधान से हुई वार्ता की बात बताई गई तो मुख्य सेविका शीबा जहीर आपे से बाहर हो गई और कहने लगी कि ग्राम प्रधान की सारी जिम्मेदारी होती है उस कमीने से मेरी बात कराइये और असंस्दीय भाषा का प्रयोग करने लगी तथा  असयंमित हो कर फोन से सम्बन्ध बिच्छेद कर दिया।

दूरभा कटने के थोडी़ देर   बाद फोन नम्बर 9506048229 से काल आई और धमकाते हुए कहा कि आप किस अधिकार से बात किया आप के लिए यह ठीक नहीं है और लगभग आठ मिनट तक फोन से धमकी भरे शब्दों में वार्ता करते रहै और अपने को मीडिया प्रभारी बताने लगे। जब इस  अर्ध निर्मित भवन के मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे  संज्ञान  में  भवन निर्माण की जानकारी नहीं हैं । यदि ऐसा है तो गलत हैं और इसकी जॉच होगी दोशियों के विरूद्ध कार्यवाही होगी। प्रश्न अब यह उठता है कि  सरकारी धन का दुरूप्योग किस तरह हुआ और हमारे 3 साल से छ:  साल के बच्चों के लिए बनने वाला भवन इन जिम्मेदार अधिकारियों के चलते प्राथमिक विद्यालय में बैठने के लिए मजबूर हैं जहॉ उन्हें कभी विद्यालय परिसर के पेड़ के नीचे बैठना पड़ता है और कभी विद्यालय के बरामदे में । कमोवेश ऐसी हालत हर जगह देश के ऑगनबाड़ी में आने वाले  नौनिहालों के साथ हो रहा है।
अवधेशगुप्ता

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जननी सुरक्षा योजना में मरीजों का घोर शोषण

Posted on 03 May 2010 by admin

सुलतानपुर - जहां एक ओर शासन द्वारा प्रसूता महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत तमाम प्रकार की सुविधाओं को देने का ढ़िढोरा पीटा जा रहा हकीकत में जिला महिला अस्पताल सुलतानपुर में इसका विपरीत असर देखने को मिल रहा है। जगह - जगह पर महिला मरीजों के तीमारदारों से खुलेआम नर्सो द्वारा धन की उगाही की जा रही है ।

ज्ञात हो कि नई महिला चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. विनीता सिंह के आते ही मरीजों का शोण करने में वहां पर तैनात नर्सो और कर्मचारियों के अलावा दलालों के हौसले भी बुलन्द हों गयें है। महिला सी0एम0एस0 हफ्ते में एकाध दिन ही नज़र आती है जिसकी वजह से वहां पर मौजूद नर्सो द्वारा मनमानी वसूली की जा रही है । महिला प्रसूताओं के प्रसव से लेकर डिस्चार्ज कार्ड तक नर्सो द्वारा जम कर वसूली की जा रही है । वहां पर मौजूद आशा बहूओं ने आरोप लगाया कि उनके मरीज के हर एक प्रसव पर 1000 से 3000 रूपये तक की मॉग की जाती है इसके साथ-साथ हर डिस्चार्ज कार्ड पर 20 रूपये की सुविधा शुल्क लिया जाता है तथा ये बताया जाता है कि ये सरकारी फीस है । जननी सुरक्षा योजना के चेक वितरण में भी प्रति चेक पर 20 रूपये से लेकर उचित पहचान न होने पर 200 रूपये तक की वसूली की जा रही है । विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि वहॉ कि एक नर्स उषा द्विवेदी जो कि बिना डियूटी हर समय जिला महिला अस्पताल में मौजूद रहती है। मरीजों को बरगला कर प्राइवेट नर्सिगहोमो में ले जाकर के आपरेशन द्वारा बच्चे पैदा करवा कर
मोटी रकम कमीशन के रूप मे एैठटी है । इस नर्स के द्वारा जननी सुरक्षा योजना के चेक वितरण में भी मरीजों से कमीशन खाया जाता है। जब इस सच्चाई जानने हेतु हमारे संवाददाता ने जननी सुरक्षा योजना के चेक वितरण कक्ष में दौरा किया तो कथित नर्स उशा द्विवेदी को वहां वैठ कर मरीजों से कमीशन दिलाते पाया गया । पूछने पर उन्होने बताया कि मै स्टाप की हूं और मै कहीं भी डियूटी कर सकती हूँ । वहां पर मौजूद मरीज पुनीता, किरन मिश्रा, प्रभादेवी तथा आशा बहुओं ने बताया कि यहां पर इस नर्स की सह पर हमसे प्रति चेक वसूली की जा रही है  तथा ये कहा जा रहा है कि ये सरकारी फीस है । इस प्रकरण में जब महिला सी0एम0एस0 से जानकरी प्राप्त करने हेतु सम्पर्क किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला इसके बाद सी0एम0ओ0 से सम्पर्क किया गया तो उन्होने मामले को गम्भीर बताते हुये जांच करवाने की बात की । देखना यह है कि ये जांच कितने दिनों में होकर मरीजों के शोण पर रोक लगता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेडिकल रिपोर्ट के लिए चिकित्सक ने मॉगा डेढ़ हजार

Posted on 03 May 2010 by admin

थानाध्यक्ष ने पीड़िता को गलत रिपोर्ट के कारण भेजा जिला अस्पताल

सुलतानपुर - बसपा सरकार में चारोन्द तरफ लूट का नजारा ही सामने आ रहा है। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के सरॉय खेमा गॉव में हुई मारपीट में चोटहिल महिला की मेडिकलद रिपोर्ट सही बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमेठी के चिकित्सक डा0 जीमल अहमद ने डेढ़ हजार की मॉग की। धन न दे पाने पर उन्हें चोट साधारणलिख दिया जब कि
प्रत्यक्ष दर्शियो का कहना है कि महिला का पैर टूटा हुआ था। थानाध्यक्ष मुशीगंज शादाब खान मेडिकल रिपोर्ट से
संतुष्ट नहीं हुए और उन्होने असकी जॉच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इसका प्रकरण इस प्रकार पता चला कि उक्त गॉव में दीवाल बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और एक
पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया , जिससे छबीला 65 वर्ष पित्न चमरू को गम्भीर चोट लगी और उसका पैर घटना में टूट गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक ने भी महिला का पैर टूटने की बात कही। लेकिन डा0 जमील अहमद एक नहीं सुने । घूस लेने की बात को टालते हुए कहते हैं कि आप को मालूम नही कि मेरे छ: बच्चे हैं ओर उनकी पढ़ाई लिखाई पर कितना खर्च आता है। हमारी टीम से भी शायराना अन्दाज में कहा कि महिला को कोई चोट नहीं है, डा0 मैं हूं कि तुम । डा0 जमील गुलाब का फूल लगाये -आला टॉगे डाक्टर कम शायर नज़र आते हैं। इनके कारनामें अमेठी में मशहूर हैं। अस्पताल के चिकित्सक भी इनसे तंग हैं। आम जनता का तो बुरा हाल है ही ।

Comments (0)

बसपाइयों ने कोतवाली में मचाया हड़कम्प

Posted on 03 May 2010 by admin

सिपाही पर 5000 रूपये घूस मॉगने का लगाया आरोप

सुलतानपुर - थाना कोतवाली अमेठी में आज वसपा कुछ लोगों ने एक सिपाही पर 5000 रूप्ये घूस मागनें का आरोप
लगाते हुए काफी जद्दोजहद की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चचकापुर गॉव में अख्तर खान पुत्र अब्दुल लतीफ और अंसार अहमद पुत्र इकबाल अहमद के बीच बच्चों के बीच मार-पीट को लेकर विवाद हुआ , इस पर अख्तर के पक्ष में स्थानीय कुछ बसपाई थाने पहुंचे और पुलिस कर्मी को धमकाने लगे। आरोप था कि उसने अखतर से पॉच हजार रूप्यें की मॉग की थी। उप निरीक्षक के सामने ही बसपाईओं ने थाने में धमाल मचाया। बाद में बसपाई थाना परिसर से चले गये। सिपाही ने कहा कि मैंने कुछ मॉग नहीं की थी, सिर्फ इनसे हाथ नहीं मिलाया, मैंने कहा कि तुम आरोपी हो हाथ नहीं मिलाउंगा। मामले को लेकर नगर में काफी चर्चा हो रही हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नि:शुल्क हुआ इलाज

Posted on 26 April 2010 by admin

rt34कुशभुवनपुर सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय कथा  में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प सुबह आठ बजे से दो बजे तक चला। जिसमें दो सौ सैन्तालिस मरीजों के स्चास्थ्य परीक्षण में जनपद के चिकित्सकों का योगदान रहा। नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प में डा0 शिश सिंह, डा0 एस0 के0 वर्मा, डा0 एस0 पी सिंह, डा0 सुधीर सिंह, डा0 आर0 एन0 सिंह आदि ने अपना अमूल्य योगदान दिया। िशविर को िशप्ला के मुकेश द्विवेदी, सुभाश पाण्डेय, अशोक सिंह, सन्दीप बरनवाल आदि ने अपने अथक परिश्रम से सफल बनाने में पूर्ण योगदान दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in