Archive | सुलतानपुर

हुसूल इन्साफ कानफ्रेन्स में राष्ट्रीय एकता पर होगा मन्थन

Posted on 14 May 2010 by admin

शान्ति व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने, आतंकवाद साम्प्रदायिकता को समाप्त करने व मुस्लिमों को आरक्षण दिलाने के सम्बन्ध में आगामी 17 मई को हुसूल इन्साफ कान्फ्रेन्स का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश  के विभिन्न समस्याओं पर ऐतिहासिक फैसले भी लिए जायेगें।

नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जमीतुल उलेमा के अध्यक्ष मौलाना उस्मान कासिमी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कान्फ्रेंन्स  में राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी मों0 उस्मान मंसूर पुरी व राश्ट्रीय एकता में विश्वास रखने वाले बुद्धिजीवी व राज नेता भी सम्मलित हो रहे हैं। उन्होने बताया कि इस अधिवेशन में जहॉ एक ओर ज्ञानवापी मिस्जद के इमाम आ रहे हैं वहीं काशी विश्वनाथ मिन्दर के महन्त स्वामी  राजेन्द्र तिवारी भी पघार रहे हैं। आयोजक मौलाना अब्दुल्ला कासिमी ने बताया कि अधिवेशन देश में कायम करने में मील का पत्थर साबित होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा का अधिकार अधिनियम बना कागजी शेर

Posted on 12 May 2010 by admin

सुल्तानपुर -  शिक्षा का अधिकार अधिनियम उपर से ठोस अन्दर से खोखला प्रतीत होता है।  जिससे  क्षेत्रीय लोग तरह तरह की चर्चाओं में मशगूल है। सूत्रों के अनुसार केन्द्र सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू कर दिया है। जिसमे सभी चौदह वर्ष के बच्चो को नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था है। ऐसे में शिक्षा का अधिकार अधिनियम कही कागजी शेर बनकर न रह   जायें, जिसे लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चाओं की बाजार गर्म है।

सरकौड़ा ग्राम निवासी भाजपा नेता अशोक कुमार यादव ने केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि उक्त दोनो सरकारे नही चाहती कि शिक्षा का शुरूआती ढ़ांचा ठोस हो जिसमें बच्चे स्वावलम्बी बन सके। उन्होने कहा कि यहद उक्त दोनो सरकारों में इमानदारी है तो बच्चों का प्राथमिक विद्यालय परिवार का स्थान हासिंल किये आगंनबाड़ी केन्द्रों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को कुपोण से बचाने का जिम्मा उठाये आगनबाड़ी से संचालित हाट कुक्ड योजना के बदले छात्रबृत्ति योजना महामाया बालिका आर्थिक मदद योजना, के तर्ज पर टी0सी0, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र व जनगणना सम्बन्धित मूल विवरण आदि का अधिकार अनिवार्य रूप से देकर शिक्षा में अमूल चूल सुधार किया जा सकता है।

जबकि विजय कुमार अग्रहरि का कहना है कि मतदाता सूची का सही आंकलन आंगनवाड़ी केन्द्रो से सम्भव है जो अठ्ठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की प्रतिवर्ष सूची बना सकती है। इसी कड़ी मे  अकिन्त उर्फ दीपू चौरसिया कुडवार का कहना है कि आंगनवाडी केन्द्र से विना जारी स्थानान्तरण प्रमाण पत्र के प्राइमरी विद्यालय व प्राइवेट संस्था में किसी बच्चे का नाम नही लिखा जायेगा तो ग्रामीण के अधिकतर लोग अपने बच्चों की सुदृढ विकास के लिए आंगनबाडी केन्द्रों पर ध्यान रखेगें और आंगनबाड़ी में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अकुंश लगेगा।

जबकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम सरकार अपने हितो को ध्यान में रखकर बनायी है जिसमें उनकी राजनीति खूब फूले-फले, और शासन प्रशासन की जेब भी यदि सरकारे व राजनेता उक्त समस्याओं की इमानदारी से निदान करे तो धुसपैठ-आतंकवादी जैसे देश धातक समस्याये स्वत: समाप्त हो जायेगी। क्षेत्रीय ग्रामीणों के बीच गहमा गहमी जारी बहस में शिक्षा का अधिकार अधिनियम उपर से जितना ठोस है अन्दर से उतना ही अधिक खोखला प्रतीत होता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वच्छ पेयजल योजना पर लगा ग्रहण

Posted on 12 May 2010 by admin

सुलतानपुर - पूर्व प्रधान मन्त्री राजीव गांधी के प्रधानमन्त्रित्व कार्यकाल में पूरे देश में शुरू की गई राजीव गांधी स्वच्छ पेयजल योजना जल निगम के अधिकारियों के चलते इस अमेठी संसदीय क्षेत्र के जगदीशपुर में भी अपना दम तोडता नज़र आ रही है।

जगदीश पुर विकास खण्ड ग्राम सभा कठौरा मे राजीव गाधी स्वच्छ पेयजल योजना के अन्तर्गत बनायी गई पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पूरे क्षेत्र मे पानी की आपूर्ति न होने से हाहाकार मचा हुआ है।यही हाल जगदीश पुर विकास खण्ड़ का भी है, जहां जलनिगम के कर्मचारी के कामचोरी के चलते पानी की समस्या दिन प्रति दिन विकराल रूप धारण करती जा रही है।

अभी तो गर्मी की ही शुरूआत है और यह हाल अभी है तो भीशण गर्मी के होने पर हाहाकार अवस्य मचेंगा। यदि प्रशासन सीध्र नही चेतेगा तो क्षेत्रवासियो को पानी पीने की समस्या बहुत बड़ी चुनौती बन कर उभरेगा। क्यो कि जगदीश पुर विकास खण्ड के जलनिगम के अधिकारी पानी के लिये विछाई गई पानी की लाइने जो छति ग्रस्त हो गई उसे ठीक कराने में कोई रूचि नही दिखा रही है। यदि यही हाल रहा तो क्षेत्रवासी बहुत बडे आन्दोलन करने को बाध्य होगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्षा के निधन पर शोक की लहर

Posted on 12 May 2010 by admin

सुल्तानपुर - भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा पूर्व मेयर कानपुर नगर महापालिका सरला सिंह के आकिस्मक निधन का समाचार सुनते ही कार्यकरता स्तब्ध रह गये। इसके बाद आवश्यक बैठक जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष भावना सिंह के आवास पर समपन्न हुई।

बैठक में सभासद अनीता पाण्डे, महामन्त्री प्रीती शर्मा, सुशीला सोनी, प्रतिमा ताम्रकर, राधा मोदनवाल, कलावती, हिरावती मिश्र, निशा, मीना, संगीता वर्मा, केवला गुप्ता आदि महिलाओ ने आसमायिक हुई मृत्यु पर दिवगन्त आत्मा की शान्ति हेतु भगवान से प्रार्थना की।

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भी धरना प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्षा सरला सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खेल छात्रावास चयन हेतु खिलाड़ियो ने की जोर आजमाइश

Posted on 12 May 2010 by admin

सहारनपुर ने आजमगढ़ को हरा, जीता बालीवाल खिताब

सुल्तानपुर- स्थानीय पन्त स्टेडियम में चल रही अन्र्तमण्डीय बालक बालीवाल प्रतियोगिता में सहारनपुर ने आजगढ़ मण्डल को दो सीधे सेटों में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच सायं चार बजे से शुरू हुआ और जिसमें सहारनपुर ने शानदार प्रदर्शनकरते हुए आजगढ़ को भारी सिकस्त देकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिले के सुप्रसिद्व चिकित्सक डा0 ऐ0के0 सिहं के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रतिस्पर्धा खेल के विकास का मुख्य आधार होती है।

मुख्य अतिथि का माल्यापर्ण कर स्वागत डा0 धनश्याम मिश्र सचिव टीटी संध दिनेश कुमार उप क्रीडाधिकारी, संजय शर्मा  क्रीडाधिकारी बान्दा, वरिश्ठ क्रीडाधिकारी एसके वार्ष्णेय, विशाल तिवारी ने किया। इसके पूर्व कोआपरेटिव बैक सुल्तानपरु के चेयरमैन पूर्व राश्ट्रीय खिलाडी राम शिरोमणि वर्मा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हे आशिर्बाद दिया।  प्रतियोगिता में निर्णायक रामिशरोमणि सिंह प्रतापगढ, राजेन्द्र यादव प्रतापगढ़, सर्वेश सिंह, रबीन्द्र शुक्ल विभागाध्यक्ष बीपीएड गनपत सहाय कालेज, योगेन्द्र शर्मा रहे। प्रतियोगिता में मुख्य सहयोग गौतम दास राम , दिलशाद अहमद, प्रवीण मिश्र ने किया।

उक्त प्रतियोगिता के दौरान पूर्व अन्र्तराष्ट्रीय खिलाडी संसार सिंह, पूर्व राश्ट्रीय खिलाडी शोएब, पंकज दूबे, कोच अल्ताफ अहमद इलाहाबाद, सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीडाधिकारी सुरेश बोनकर ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निवार्चक नियमावली के बनाने मे मतदाता सहयोग करें

Posted on 12 May 2010 by admin

सुल्तानपुर - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशासुनार 30 अपै्रल 2010 से 25 मई 2010 तक नियूक्त बूथ लेविल आफीसरो न्द्वारा फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का घर-घर सत्यापन कराया जायेगा। जिसके अन्तर्गत मतदाता सूची में अकिन्त सभी प्रविष्टियो का सत्यापन किये जाने के साथ मृतक, डबल, सिफ डेट आदि की सूची भी तैयारी की जायेगी, एवं जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अकित है परन्तु उनके नाम के समक्ष फोटो मुद्रित नही है। ऐसे मतदाता अपनी दो रंगीन फोटो खिंचवाकर अपने पास सुरक्षित रख ले जिससे बूथ लेविल आफिसर के भ्रमण के दौरान फोटो उपलब्ध करा सके। जिससे निर्वाचक नियमावली मे फोटोग्राफ मुद्रित करवाकर पहचान पत्र वितरित कराया जा सके उक्त जानकारी पी0एन0दूबे उपजिला निर्वाचन सुल्तानपुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निषादों को मांझी लिखा जाय- खेमई प्रसाद

Posted on 12 May 2010 by admin

सुल्तानपुर - भारत सरकार द्वार की जा रही जनगणना को जातीय आधार पर करने के औचित्य पर खेमई प्रसाद निषाद प्रान्तीय अध्यक्ष उ0प्र0 कश्यप निषाद सभा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस जनगणना से विशेशकर पिछड़ी जातियों का अधिक हित होगा, श्री निषाद आगे बताया कि आज सारी राजनीति जातिया आधार पर हो रही है। जनप्रतिनिध भी अपनी निधि को जातीय आधार पर ही खर्च करते है, जिस कारण निषाद जैसी पिछड़ी जातियां विकास से वचिंच हो गई है, जहां सामान्य वर्ग के लोग राजनीति में पिछड़ों को सम्मान जनक हिस्सेदारी न देने के पक्ष में पिछडो की जनसंख्या नकार देते है, वही जातीय आधार पर जनगणना होने से राजनीति में प्रभावी होगी।
और अन्त में तर्क देते हुए बताया कि आर्थिक आधार पर जन गणना करने को निषाद अनुचित बताते है। इसी सन्दर्भ मे प्रान्तीय अध्यक्ष ने जनपद के कश्यप निषादों से जनगणना में जाति में मांझी या निषाद लिखने की अपील किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हनुमान मंदिर की जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा

Posted on 11 May 2010 by admin

सुल्तानपुर - उप जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में भोलानाथ मिश्र सुत राम नरेश मिश्र पुजारी हनुमान मिन्दर बढैयाबीर थाना कोतवाली नगर तथा मुस्ताक अहमद एडवोकेट ने जिला मजिस्टेट सुल्तानपुर को दिये गये प्रार्थना पत्र में मोहल्ला बढैयाबीर हनुमान मिन्दर के लिये सरकार द्वारा छोड़ी गई लगभग तीन बीधा बेसकीमती जमीन जो नजूल खाते मे दर्ज है, को सत्ता से जुडे भू माफिया खालिक उर्फ सूटर, तौफीक उर्फ कुल्लू, मुईद अहमद, नासिर, स्वामी नाथ मौर्या, अरसद, कामरान, अशोक कुमार मिश्र, फहीम राइफल, असलम फौजी, रिजवान, इरफान, अब्दुल कादिर, सत्य प्रकाश यादव, शिव राम उर्फ टालू आदि लोग राजस्व कर्मी हल्का लेखपाल राम मिलन मिश्र नजूल बाबू शहंसाह की साजिस से करोड़ो की नजूल भूमि पर कब्जा जमाने की नियत से जेसीबी मशीन व लेबर द्वारा समतली करण कर रहे है।

कुछ समाचार पत्रो में प्रकाशन के बाद श्रीमान जिला मजिस्टेट द्वारा सज्ञांन में आने के बाद रूकवाने का आदेश दिया गया। परन्तु राजस्व कर्मियों की मिली भगत से उपरोक्त भू माफियाओं द्वारा कार्य बन्द नही किया गया।

भोलानाथ मिश्र व मुस्ताक अहमद एडवोकेट द्वारा अलग अलग दिये गये सम्बन्धित अधिकारी से मांग की है कि मंदिर की भूमि भू माफियाओ से मुक्त कराया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्राचीन मिन्दर पर महा मृत्युजंय यज्ञ पूर्णाहूति आज

Posted on 11 May 2010 by admin

सुलतानपुर - बाजपेयी  का शिवाला शिव मिन्दर पर आयोजित सामूहिक श्री महा मृत्युंजय नव ग्रह आहुति यज्ञ की  पूर्णाहूति आज एवं भण्डारा कल होगा। उक्त कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तगण भारी संख्या में भाग लेंगे।

डा0 महादेवी वर्मा इण्टर कालेज कुड़वार के निकट प्राचीन मन्दिर (बाजपेयी का शिवाला) पर बीते तीन मई से सामूहिक श्री महा मृत्युंजय नवग्रह आहूति यज्ञ विधि पूजन अनुरूप यज्ञाचार्य स्वामी वामनाचार्य द्वारा संगीत मय शिव पुराण कथा का कार्यक्रम चल रहा है।  जिसकी पूर्णआहूति आज व विशाल भण्ड़ारा कल होना सुनिश्चित है।

उक्त कार्यक्रम में श्री श्री 1008 त्रिदंन्डी अभिनव देशिकेन्द्र बद्री धाम त्रिविक्रमानन्द गिरि महामंण्डलेश्वर शिव मूर्ति भारती काशी के धार्मिक विचारों ने स्रोताओ ने भावविभोर कर दिया। संगीत मय शिव पुराण कथा वाचक पं0 विजय कुमार तिवारी ने सनातन धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि शास्वत और सत्य-नित्य है। सनातन धर्म जिसका अर्थ है नित्य बैदिक धर्म अर्थात सनातन धर्म। अग्रेंजी में रिलीजन शब्द धर्म का अधूरा बोध कराता है, क्यो कि  भूत, भविष्य, वर्तमान, सनातन धर्म का बोध कराता है। उन्होने शिव पुराण कथा अनुरूप काम देव भष्मरति बरदान एवं शिव बीबाह का वर्णन तर्क संगति है। कार्यक्रम के अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी, विपिन कुमार बाजपेयी, अनूप श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, टिंकू चौरसिया, ग्रीस श्रीवास्तव, राकेश सिंह, कुमुद मिश्र आदि भक्ति गण कार्यक्रम में बढ़चढ कर भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुल्तानपुर बेलफेयर एचआईवी/एड्स सोसाइटी का चुनाव सम्पन्न

Posted on 11 May 2010 by admin

सुलतानपुर  - सुलतानपुर वेलफेयर एचआईवी/एड्स सोसायटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव प्रधान कार्यालय जासा पारा में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष शिव बहादुर गोंड़, उपाध्यक्ष राज कुमार जायसवाल, सचिव रेखा पाण्डेय, उप सचिव कृष्णावती देवी, कोषाध्यक्ष चिन्तामणि, तथा प्रबन्ध समिति के सदस्य अम्बे प्रसाद मिश्र, अजय कुमार पाठक, हौशिला प्रसाद गौतम, अमरेज सरोज, शारदा देवी, राकेश अग्रहरि  चुने गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in