Archive | सुलतानपुर

मण्डियों में सुबह से ही मड़राते है गैस से लदी गाड़िया

Posted on 30 May 2010 by admin

गैस एजेन्सी मालिक कार्ड धारकों के साथ करते है धोखा
 
नगर में भले ही 6 गैस एजेिन्सया हो, लेकिन सुविधा के नाम पर टोटा ही रहता है। उपभोक्ताओ को जहां सुबह से ही लम्बी लाइने लगाकर काफी मसक्कत के बाद भी मालिको के द्वारा समझा दिया जाता है कि गैस के कागजात लेकर आओ तभी गैस मिल पायेगी, वहीं सायद जो उपभोक्ता भी नही है उनके लिये गैस मालिक दस का बीस लेकर गैस उपलब्ध करा देते है। सुबह होते ही मण्डिंयों की तरफ व्यापारी बड़ी उत्सुकता से मण्डी में आते है, और अपनी प्यास बुझाने के लिये मण्ड़ी परिसर में स्थित ठेले, होटलो पर पहुंच कर अपनी जरूरतों को पूरा करते है। वहीं सुबह से ही गैस सिलेण्डर से लदी गाड़िया मण्डियों में चूहे की तहर दूकान-दूकान, ठेले-ठेले पर खड़ी नज़र आती है। इन बातों को जब उपभोक्ता ने समाजिक समितिओ के माध्यम से अधिकारी से मिल कर कही तो आधिकारी बड़े बडे़ दावे कर आश्वासन दे तो देते है, लेकिन गैस मालिक इसकी परवार न किये बगैर सुबह से ही चिल्लर ठेलों पर गैस पहुंचाते नज़र आते है। क्या अधिकारी इन फुटकर दुकान पर मनमानी ढं़ग से गैसोे को नही देख पाते क्यों कि सुबह 6 बजे से ही गैस मालिक गैस मण्डी परिसर में लगे ठेलो पर बेचवा देते है, उच्चाधिकारी नीन्द से ही नही उठे रहते। आदि बाते जानने के लिये राहत टाइम्स के सम्बाददाता ने जब एक ठेले दूकान दार से जानना चाहा तो राजाराम, पिण्टू, मनोज आदि ने एक जुट होकर बताया कि हम सबो से 500 से 600 रूप्या लेकर हिन्दुस्तान गैस एजेन्सी, अमेठी गैस एजेन्सी, आदि छोटे एजेन्सी मालिक इस तहर की गैस हम लोगों को उपलब्ध कराते रहते है अब यह जानने में कोई सकोच नही है कि इस मण्डी परिसर में ऐसे दूकानदार कब और किसकी इजाजत से इस परिसर में आते है, जबकि दूकानदारो ने यहां तक बताया कि 20 से 30 रूप्या प्रति ठेले से सचिव व ठेकेदार की मिली भगत से वसूला जाता है। ……..क्या अधिकारी इस तरह से बिक रहे गैस अधिकारी को मालूम ही नही हो पाते, सायद इसका खुलासा करवाने के लिये कार्ड धारक उपभोक्ता अपनी िशकायत उच्चाधिकारी से करने को मजबूर हो गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खिलाड़ियों के सच्चे मन और लगन से मिलती है सफलता-बनौधा

Posted on 30 May 2010 by admin

पन्त स्पोर्टस स्टेडियम में खेल निदेशालय उ0प्र0 द्वारा संचालित आवासीय खेल छात्रावास में चयन हेतु 21 दिवसीय केन्द्रीय प्रिशक्षण िशविर का विधिवत सुभारम्भ उपनिदेशक खेल/प्रघानाचार्य स्पोर्टस कालेज लखनउ अनिल कुमार बनौधा द्वारा किया गया।
केन्द्रीय प्रिशक्षण िशविर में बालीबाल एंव फुटबाल के 40-40 खिलाड़ी प्रिशक्षित किये जायेंगे। प्रिशक्षण िशविर में खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से कुशल प्रिशक्षकों के द्वारा प्रिशक्षित करने एंव उनकी शारीरिक दक्षता का परीक्षण भी किया जायेगा। जिसके आधार पर प्रिशक्षु खिलाड़ियों की योग्यता का मूल्यांकन होगा। िशविर सुभारम्भ के मौके पर मुख्य अतिथि श्री बनौधा ने अपने आिशZवचन मेंं प्रिशक्षु खिलाडियो को सम्बोधित करते हुये कहा कि सच्चे मन और लगन से किया गया कार्य ही सफलता की ओर ले जाता है। इस लिये आप सभी िशविर के दौरान अनुशासन मे रहकर प्रिशक्षिको द्वारा बताये गये खेल की बारीकियेां को सीखने का कार्य करेगें। इसके पूर्ब मुख्य अतिथि श्री बनौधा का बरिश्ठ खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं समाज सेवियों द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। िशविर शुभारम्भ के मौके पर बालीबाल प्रिशक्षक उपक्रीडाधिकारी के0के0पाण्डेय,उपक्रीडाधिकारी आर0एस0भदौरिया तथा फुटबाल प्रिशक्षक उपक्रीडाधिकारी दिनेश कुमार, राश्ट्रीय बालीबाल खिलाड़ी/उ0रेलवे कप्तान पंकज दूबे, इरशाद अहमद, राश्ट्रीय खिलाड़ी हांकी मो0 हलीम, हाकी कोच तारिक वसीम, डा0 अब्दुल हमीद, गौतम दास, के0के0श्रीशन्, मु0इलियास, योगेन्द्र शर्मा, उ0प्र0 टी0टी0 संध उपाध्यक्ष डा0 धनश्याम मिश्र, टी0टी0 प्रिशक्षक विशाल तिवारी, अतिथि के साथ आये श्री तिवारी सहित सैकड़ो खिलाडी, खेल पे्रमी एवं समाज सेबी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सयोंजन जिलाक्रीडाधिकारी सुरेश बोनकर द्वारा किया गया, तथा उपस्थित लोगो के प्रति श्री बोनकर ने आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएसन स्मारिका का विमोचन आज

Posted on 29 May 2010 by admin

प़त्रकारिता दिवस पर सुलतानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएसन के द्वारा प्रेस क्लब में आज एक गोष्ठी का आयोजन किया है। जिसके मुख्य अतिथि जनमोर्चा समाचार प़त्र के संपादक श्री शीतला सिह होगे उक्त आशय की जानकारी एशोसिएसन के अध्यक्ष डा.अवधेश शुक्ला ने बताया की पत्रकारिता दिवस पर एक स्मारिका का विमोचन होगा तथा दिवंगत पत्रकारो के सम्मान में उनकं परिजनों को आमन्त्रित कर उनका सारस्वत सम्मान किया जाएगा क्रार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय समाचार पत्र सुलतानपुर किरन के सम्पादक श्री शिव प्रसाद गुप्ता  करेगे इस दौरान एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है , जिसमे वर्तमान पत्रकारिता की चुनौतियो पर चर्चा होगीं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रताप आई0टी0आई0 का प्रमाणपत्र वितरण समारोह सम्पन्न

Posted on 29 May 2010 by admin

प्रताप सेवा समिति संस्था द्वारा संचालित भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मन्त्रालय से मान्यता प्राप्त आई0टी0आई0में सफल छात्र छात्राओं का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन रामराजी बालिका विद्या मिन्दर में सफलता पूर्वक सम्पन्न किया । कार्यक्रम के वििशष्ट अतिथि सी0ओ0सिटी श्री शिवबहादुर यादव ,मुख्य अतिथि रामराजी बालिका विद्या मिन्दर की प्रबन्धिका श्रीमती सुमन सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कुसुम सिंह प्रधानाचार्या ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था सचिव विजय विद्रोही ने किया। संस्था के प्रधानाचार्य एम0अहमद ने माल्र्यापण कर अतिथिगणों का स्वागत किया।कार्यक्रम में कुल 120 सफल छात्र छात्राओं का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। अकार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि ने कहा कि जीवन की सफलता की कुंजी शिक्षा है। साथ ही साथ ही सस्था के कार्यो की सराहना भी की। कार्यक्रम का समापन सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में संस्था के उपप्रधानाचार्य अमित जायसवाल ,शिक्षिका शालिनी श्रीवास्तवा मेराज अहमद ,मो0माजिद आदि भी रहे। संस्था द्वारा पत्रकारिता कोर्स ,कम्प्यूटर कोर्स व फल संरक्षण कोर्स ,बैंकिंग व एकाउन्ट का संचालन किया जा रहा है। वी0टी0पी0 के माध्यम से रोजगार परक कार्यक्रम भारत सरकार दे रही है। सभी प्रिशक्ष्ण कार्यक्रम निशुल्क किया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समेकित बाल विकास परियोजना कुड़वार धन उगाही में व्यस्त कार्यकत्रियों से परियोजना कार्यालय पर सी0 डी0 नी0 ओ0 एवं सुपरवाइजर करती है वसूली

Posted on 29 May 2010 by admin

जिले में चलने वाली बाल विकास पुष्टाहार परियोजना का सबसे बुरा हाल है। सी डी पी ओ कुड़वार का एक मात्र लक्ष्य धन की उगाही है । कई केन्द्रों का दौरा करने के बाद अधिकांश केन्द्र बन्द मिले। जो केन्द्र खुले थे उनमें बच्चे नहीं मिले जब इस बावत कार्यकत्रियो से पूछा गया तो, तो कार्यकत्रियों का कहना था की जब विभाग के द्वारा दिया जाने वाला पोषाहार तथा हाट कुक योजना में आने वाले धन में बाल विकास परियोजना का  आधा धन तो सी0 डी0 पी0 ओ0  एवं सुपरवाइजर ले लेती हैं तो आधे पैसे में कैसे संचालन किया जा सकता है। नाम न छापने की शर्त पर एक कार्यकत्री ने बताया कि बहुत से केन्द्र ऐसे है जहां सी0डी0पी0ओ0सीधे पैसा लेती है। बाकी केन्द्रों की वसूली मुख्य सेविकाओं के द्वारा होती है। यदि ये वसूली पूर्णरूप से बन्द जाए तो आंगनबाड़ी केन्द्रो के संचालन में पारदर्शिता निश्चित तौर पर होगी।परन्तु ऐसा होना मुश्किल है। इस तरह के समाचार प्रतिदिन छपते ही रहते हैं। बच्चों ,गर्भवती धात्री व बालिकाओं को दिया जाने वाला पोशाहार धड़ल्ले से बाजारों में बिक रहा है। सीडीपीओ के कार्य शैली पर अंकुश लग सके तथा कुड़वार परियोजना के अन्तर्गत चलने वाली आंगनबाड़ी कंन्द्रों को मानक के अनुरूप बनाया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सामूहिक विवाह संस्कार का भव्य आयोजन आज

Posted on 28 May 2010 by admin

राजर्शि रणन्जय सिंह जन कल्याण समिति, अमेठी द्वारा प्रायोजित क्षेत्र के निर्बल और निर्धन परिवारों के युवक युवतियो का सामूहिक विवाह संस्कार दिनांक 29 मई 2010 दिन शनिवार को जिले में स्थित खुशिर्द क्लब सुलतानपुर में समय सायंकाल 6 बजु सम्पन्न होगा। उक्त आशय की सूचना सुलतानपुर सांसद डा0 संजय सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई को सुलतानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएसन कर रहा आयोजन

Posted on 28 May 2010 by admin

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सुलतानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएसन आगामी 30 मई को प्रेस क्लब में पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान करने पर सम्मानित कर रहा हैं अब तक के इतिहास में पहली बार उक्त एशोसिएसन मृतक पत्रकारों के परिवार को बुला कर सम्मानित करेगा। प्रेस क्लब में मृतक पत्रकारों की तस्वीर इस आशय से लगायेगा कि आने वाली पीढ़ी यह जान सके कि हमारे बीच के पत्रकार अब इस दुनिया में नही हैं तथा इन महापुरूशों द्वारा किये गये कार्यो से शिक्षा लेकर अपने पत्रकारिता में निखार लाए एवं इनके आदर्शो को ग्रहण कर के समाज को नई दिशा देने में अपना योगदान दें।

एशोसिएसन के अध्यक्ष डा0 अवधेश शुक्ला ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि जनमोर्चा के सम्पादक शीतला सिंह होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता सुलतानपुर किरन के सम्पादक शिव प्रकाश गुप्ता होंगे। श्री शुक्ला ने जनपद के सभी पत्रकारों से प्रेस क्लब में समय 11 बजे पहुंचने की अपील किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जयसिंहपुर थाना कोतवाली में पीड़ितों का होता है उत्पीड़न…

Posted on 27 May 2010 by admin

जयसिंहपुर थाना कोतवाली पर पीड़ितों की हो रही है कम सुनवाई बल्कि थाने के एस0ओ0 व सिपाही द्वारा अपराधियों को दिया जा रहा बढ़ावा। बताते चले कि कुछ दिनों पूर्व बरौसा सर्राफा व्यवसायी वीरेन्द्र कुमार अग्रहरि की दुकान पर कुछ जेवरात व नगदी गायब हो गया जिसने जयसिंहपुर थाने पर तहरीर देकर बताया कि जब हमने सुबह लगभग साढे नौ बजे दुकान खोली तो झोले में रक्खा गहना और सत्ताईस हजार नगदी गायब मिला जिसमें गहना दो लाख का था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। परन्तु थाने के दरोगा कमाल द्वारा उन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। जब हमारे संवाददाता ने इस प्रकरण पर कमाल दरोगा से बात की तो उन्होने कहा कि जो गहने गायब हुए है उनकी रशीद दिखाये ऐसा कहने से मैं नही मांनूगा। इसी तरह ग्राम विछूरी में सुधाकर दूबे की जमीन में पट्टीदार जबरदस्ती कब्जा कर रहे है जिसकी शिकायत करने पर उलटे पीड़ित को मुकदमें में फंसाने की बात एस0ओ0 कमाल दरोगा व सिपाही यज्ञराम तिवारी द्वारा कही जा रही है जिससे जयसिंहपुर की आम जनता इन सिपाहियों व एस0ओ0 से पीड़ित हो चुका है। परन्तु पुलिस का मामला होने से कोई अपनी जुबान से इन लोगों के खिलाफ आवाज नही उठा रहा है। सूत्रों की मानें तो कहा जाता है कि यह दरोगा और सिपाही क्षेत्र में आतंक फैला दिये है। जो लोग इनकों सुविधा शुल्क देते है यह उनकी ही जुवान बोलते है और उन्ही की करते है। चाहे वह गलत हो या सही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विभागीय मिलीभगत के चलते हो रही है लाखों की टैक्स चोरी….

Posted on 27 May 2010 by admin

मामला रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग का

रेलवे स्टेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों और जिले के व्यापारियों की मिलीभगत से हर महीने पार्सल विभाग में लाखों रूपयों की टैक्स चोरी कोई नयी बात नही है। बीते सोमवार को टैक्स विभाग ने जिस तरह से अचानक रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में छापेमारी की उससे व्यापारियों और रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में हडकम्प मचा हुआ है। मात्र एक ट्रेन से उतारे गये पार्सलों से लगभग 48000 की टैक्स चोरी पकड़ी गई। दिनभर में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही होती है तब तो कितना टैक्स चोरी होती होगी इसका अन्दाजा आप खुद लगा सकते है।

बताते चलें कि बीते सोमवार को ट्रेन नं0 3049 हाबड़ा अमृतसर से पार्सल उतर रहा था उसी समय अचानक टैक्स विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। मौकें पर लगभग 98 नग मात्र बिना टैक्स भरे हुए पकड़े गये और उन्हें सीज कर रेलवे को सुपुर्द कर दिया। इस पर व्यापारी नाराज हो गए और रेलवे स्टेशन पर ही इन टैक्स अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। लेकिन इस सबसे अलग टैक्स विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर का साफ आदेश था कि बिना 40 प्रतिशत टैक्स जमा किए मात्र नही छोड़ा जायेगा। काफी देर नोंक-झोंक होती रही। अन्त में लाचार इन व्यापारियों ने टैक्स भरकर अपने माल को छुड़वाया। दरअसल व्यापारी रेलवे स्टेशन पर हंगामा खड़ाकर अधिकारियों पर दबाव बनाना चाह रहे थे लेकिन उनकी एक न चली।

दरअसल रेलवे स्टेशन पर पार्सल अधिकारियों और व्यापारियों की मिलीभगत काफी समय से चल रही है। यदा कदा जब कभी छापेमारी होती है तो पार्सल के बाबुओं का सहयोग इन टैक्स अधिकारियों को नही मिलता जिससे छोटी-मोटी चोरियॉं प्रतिदिन होती रहती है जिसके चलते टैक्स की चोरी से लाए गए सामानों को स्थानीय व्यापारियों तक आसानी से पहुचाने में मद्द करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मॉं के अरमान को पूरा कर न सका सेना का जवान

Posted on 27 May 2010 by admin

•    ट्रेनिंग के समय में ही यह छोड़ दी दुनिया
•    जिस मॉं ने बड़े अरमान से अपने बेटे को भेजी थी सेना में
•    आज वह बेटा इस दुनिया को छोड़ दिया

मॉं अपने बेटे को जन्म देकर बड़े लाड प्यार से बड़ा करती है कि हमारा बेटा बड़ा होकर हमारे बुढापे का सहारा बनेगा। लेकिन उस मॉं को यह पता नही रहता कि हमारा बेटा मेरा साथ छोड़कर हमेशा के लिए दुनिया से विदाई ले लेगा। ऐसा एक मामला पीपरपुर थानाक्षेत्र के अन्तर्गत टिकरियां ग्रामसभा का है जहां का रहने वाला विनोद यादव जबलपुर सेना में भर्ती हुआ था जहां पर ट्रेनिंग के दौरान बुखार आ जाने से इसकी मौत हो गई यह जानकारी जबलपुर ट्रेनिंग स्केटर राकेश ने दी है। जिसका शव वाहन द्वारा लाया जा रहा है। बताते चले कि जिस मॉं के लाल ने देश की सुरक्षा के लिए सेना में जवान बनने की ख्वाइश रक्खी और उसकी मॉं का यह अरमान था कि हमारा बेटा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करेगा। परन्तु यह जवान ट्रेनिंग के समय ही देश को छोड़कर इस दुनिया से विदाई ले लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in