विभागीय मिलीभगत के चलते हो रही है लाखों की टैक्स चोरी….

Posted on 27 May 2010 by admin

मामला रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग का

रेलवे स्टेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों और जिले के व्यापारियों की मिलीभगत से हर महीने पार्सल विभाग में लाखों रूपयों की टैक्स चोरी कोई नयी बात नही है। बीते सोमवार को टैक्स विभाग ने जिस तरह से अचानक रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में छापेमारी की उससे व्यापारियों और रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में हडकम्प मचा हुआ है। मात्र एक ट्रेन से उतारे गये पार्सलों से लगभग 48000 की टैक्स चोरी पकड़ी गई। दिनभर में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही होती है तब तो कितना टैक्स चोरी होती होगी इसका अन्दाजा आप खुद लगा सकते है।

बताते चलें कि बीते सोमवार को ट्रेन नं0 3049 हाबड़ा अमृतसर से पार्सल उतर रहा था उसी समय अचानक टैक्स विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। मौकें पर लगभग 98 नग मात्र बिना टैक्स भरे हुए पकड़े गये और उन्हें सीज कर रेलवे को सुपुर्द कर दिया। इस पर व्यापारी नाराज हो गए और रेलवे स्टेशन पर ही इन टैक्स अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। लेकिन इस सबसे अलग टैक्स विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर का साफ आदेश था कि बिना 40 प्रतिशत टैक्स जमा किए मात्र नही छोड़ा जायेगा। काफी देर नोंक-झोंक होती रही। अन्त में लाचार इन व्यापारियों ने टैक्स भरकर अपने माल को छुड़वाया। दरअसल व्यापारी रेलवे स्टेशन पर हंगामा खड़ाकर अधिकारियों पर दबाव बनाना चाह रहे थे लेकिन उनकी एक न चली।

दरअसल रेलवे स्टेशन पर पार्सल अधिकारियों और व्यापारियों की मिलीभगत काफी समय से चल रही है। यदा कदा जब कभी छापेमारी होती है तो पार्सल के बाबुओं का सहयोग इन टैक्स अधिकारियों को नही मिलता जिससे छोटी-मोटी चोरियॉं प्रतिदिन होती रहती है जिसके चलते टैक्स की चोरी से लाए गए सामानों को स्थानीय व्यापारियों तक आसानी से पहुचाने में मद्द करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in