Archive | सुलतानपुर

जीवन-यापन के लिए शराब का धंधा बना मजबूरी

Posted on 01 July 2010 by admin

सुलतानपुर - इधर  गोमती नदी के तराई क्षेत्रों में कच्ची देशी शराब बनाने के धंधें काफी फैलने फूलने का समाचार प्रकाशित हो रहा है। जिस पर पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग रोक नहीं लगा वा रहा है। इसमें स्थानीय पुलिस व प्रभावशाली लोगों की मिली भगत होती है। जिसका समय आने पर लोग उपयोग करते हैं। यही कारण है कि सामाजिक संगठन चाहे जितना शराब सहित अन्य दुर्गणों को त्यागने तथा भलमानस की जीवन जीने का प्रयास करें इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। शराब बनाने के समाचार का इशारा वैसे मल्लाहों की ओर ज्यादा होता  ळे, जब कि इधर अन्य क्षेत्रों में भी अर्थोपार्जन की द्रष्टि से लम्बा कारों बार चलता है।

अभी तक गोमती वासी मल्लाह शराब बनाने व पीने के नाम पर कुछ ज्यादा कुख्यात हैं, इसमें कुछ वास्तविकता भी है। यह अवैध धंधा पुराना है। इससे समाज काफी बदनाम है, जबकि शराब बनाना व पीना समाज व स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है पर ऐसे लोगो की कोई सकारात्मक सोच नही हैं आए दिन शराब पी कर मार-पीट करने का प्रकरण थाने तक आता रहता है। इस धंधें तथा पेय पर अंकुश लगना चाहिए। इसका एक पहलू यह है कि ऐसा उ0 प्र0 कश्यप निशाद सभा के प्रान्तीय बध्यक्ष खेमई खुमई प्रसाद निशाद का कहना है। श्री निशाद ने शराब बनाने व पीने के देसरे पहलू पर भी विचार करते हुए कहा कि यह अवैध धंधा काफी पुराना है, घंधा अपरािधेक है, पकड़े जाने पर मार खानी पड़ेगी और जेल भी जाना होगा यह जानते हुए भी तराई के लोग क्यों करते ? इसकी तह में जाने का प्रयास न प्रशासन ने किया और न अखबार वाले। क्या मजबूरी ह र्षोर्षो इसके सोचने समझने का का का कोई प्रयास नहीं हुआ। देखा यही जा रहा है, जो भी इस धंधे में लिप्त हैं उनके पास न तो कृशि योग्य भूमि है न और कोई धंधा है। कुछ ऐसे लोग भी इस धंधें को करते हैं, जो शारीरिक रूप अक्षम है। अपने परिवार का भरण - पोशण करना है। इस लिए शराब बनाते हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद छत्रपति शाहू जी महराज नगर को माया सरकार ने किया बहाल

Posted on 01 July 2010 by admin

विभाजन के दंश में झुलसा सुलतानपुर व रायबरेली

जिले की बहाली को लेकर अमेठीवासी उत्साहित

सुलतानपुर - संसदीय क्षेत्र अमेठी जनपद सुलतानपुर और जनपद रायबरेली का अंग रहा जिसमें सुलतानपुर की तीन तहसीलें अमेठी, गौरीगंज व मुसाफिरखाना और दस विकास खण्ड शामिल रहे। वहीं जनपद रायबरेली की दो तहसीलें सलोन, तिलोई और छ: विकास क्षण्ड शामिल रहे। इस प्रकार छत्रपति शाहू जी महराज नगर नव सृजित जनपद में कुल 05 तहसीलें और 16 विकास खण्ड शामिल हैं। जिसे आज प्रदेश सरकार की कैविनेट की बैठक में बहाल कर दिया गया। सूचना मिली है कि नये जिले के जिलाधिकारी के रूप् में जे0 पी0 गुप्ता देर शाम तक कार्यभार ग्रहण करने आ रहे हैं। उधर जिला मुख्यालय गौरीगंज बनाये जाने को लेकर कुछ क्षेत्रों में अफरा- तफरी का भी माहौल है। उल्लेखनीय है कि 2003 में 21 मई को तत्कालीन मुख्यमन्त्री मायावती ने छत्रपति शाहू जी महराज नगर नाम अमेठी को नया जनपद बनाया था। उस समय एम0 पी अग्रवाल डी0 एम0 व पियूश आनन्द नये जिले के एस0 पी0 हुए। जिले में समस्त विभाग खोले गये। किन्तु सूबे में सत्ता परिवर्तन हुआ और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सुबे के मुख्यमन्त्री बने। उन्होने अमेठी नाम से जिला न होने के कारण सोनिया गॉधी के सम्मान में इस जिले का गला घोट दिया। जनता सड़क पर उतर आई, तमाम विरोध प्रदर्शन हुए और अदालत में वाद दायर हुआ। जिसकी सुनवाई के सापेक्ष मायावती सरकार को तीन माह के भीतर जिला बनाकर जवाब दाखिल करने को कहा था। तद्नुसार मायावती सरकार ने अपनी कैविनेट बैठक मे जिले को बहाल कर जवाब कोर्ट में दाखिल कर दिया। जिला बहाली उनका अमेठी की जनता से वादा था, जिसे उन्होने आज पूरा कर खूब वाहवाही बटोरी है। जिला बचाओ संघर्ष समिति ने आज खुिशया जताई। इस जिले का अभ्युदय गॉधी- नेहरू परिवार और मायावती के वाक् युद्ध का नतीजा था, जो आज पुन: अमल में आ गया। इधर भादर आदि क्षेत्र के लोग मुख्यालय को लेकर सुलतानपुर और रायबरेली वासी भी मायूस हैं। जो क्राम क्षेत्र हाथ से निकल जाने के दु:ख से उबर नहीं पा रहे हैं। बहर हाल अमेठी वासी काफी उत्साहित होकर सूबे की सरकार को बधाई दे रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वाराणसी ने सडेन डेथ में इलाहाबाद को हरा कर विजेता बना

Posted on 28 June 2010 by admin

सुलतानपुर -स्थानीय पन्त स्टेडियम में 20 जून से 27 जून तक आयोजित अन्तर मण्डलीय जूनियर वालिका फुटवाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में वाराणसी ने कड़े संघर्ष के बाद सडेन डेथ के द्वारा इलाहाबाद को 01-0 से हरा कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इससे पहले दोनों टीमो ने 01-01 गोल कर बराबरी की । फुटवाल खेल नियम के अनुसार पेनाल्टी सूट आउट से प्रतियोगिता का निर्णय किया गया।

प्रतियागिता के समापन पर मुख्य अतिथि निदेशक खेल डा0 हरि ओम ने विजेता/ उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। इसके पूर्व खेल निदेशक का अन्तर्राश्ट्रीय खिलाड़ी पूनम चौहान ने बैज लगा कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि छोटे- छोटे जनपदों में अधिक खेलों का आयोजन किया जाना चाहिये साथ ही खेल संघों द्वारा भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग देगें तो नििश्चत ही बेहतर परिणाम मिलेगा। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राधे ‘याम, उपनिदेशक खेल अनिल कुमार बनौधा तथा फुटवाल संघ के महा सचिव समसुद्दीन भी मौजूद रहे। वाराणसी की ब्यूटी केशरी ने सडेन डेथ में गोल कर अपनी टीम को विजेता बनाया। कार्यक्रम के दौरान डा0 घनश्याम मिश्र, मो0 इरशाद, दिनेश कुमार, चन्दन सिंह, विशाल, गौतम दास, विशाल तिवारी , प्रवीण मिश्रा, बुद्ध प्रकाश, सचिन शुक्ला, मो0 तारिक, मो0 शादाब आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजन सचिव जिलाक्रीडाधिकारी सुरेश बोनकर ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन अब्दुल हमीद ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेरठ, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, सेमी फाइनल में पहुंची

Posted on 25 June 2010 by admin

अन्तर मण्डलीय जूनियर वालिका फुटवाल प्रतियोगिता

110

नगर के पन्त स्टेडियम में चल रही अन्तर मण्डलीय जूनियर बालिका फुटवाल प्रतियोगिता के छठे दिन नाक आउट दौर में आज प्रात: पहले खेले गये क्वाटर फाइनल में मेरठ ने झॉसी को कड़े सघशZ के बाद 1-0 से हराया। दूसरे क्वाटर फाइनल में इलाहाबाद ने मिज्रपुर को 2-0 से हरा कर सेमी फाइनल में जगह बनायी। इलाहाबाद की प्रीती ने दोनो गोल किया। सायं काल के तीसरे क्वाटर फाइनल में कानपुर व फैजाबाद के मध्य हुए मैच में कानपुर ने फैजाबाद को 6-0 से हराया। कानपुर की कंचन बाथन ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान खेले गये क्वाटर फाइनल में लगातार तीन गोल दाग कर पहली हैट्रिक जमाई। कानपुर की ज्योति धान ने दो गोल  किया। अतिंम क्वाटर फाइनल मैच मे वाराणसी ने गोरखपुर को 4-0 से गोल कर सेमी फाइनल में प्रवेश कियां। वाराणसी की शालू चौहान ने अपनी टीम के लिये 02, पिंकी व पुश्पा ने 01-01 गोल किया।  ं प्रतियोगिता  के निर्णायकों में मो0 रउफ, के0 के0 पाण्डेय, उपेन्द्र शुक्ल, हाजी मुनव्वर, मो0 समीर रहे । जिलाक्रीडाधिकारी सुरेश बोनकर नें बताया कि प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मैच कल प्रात: 07 बजे से खेला जायेगा। प्रतियोगिता संचालन व्यवस्था में चन्दन सिंह, दिनेश कुमार तदर्थ प्रिशक्षक फुटवाल विशाल कुमार, गौतम दास, विशाल तिवारी, दया राम आदि ने सहयोग प्रदान किया।

28

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बिजली की शार्ट सिर्कट से युवक की मौत

Posted on 25 June 2010 by admin

थाना कुड़वार अन्तर्गत  मुन्ना शुक्ल पुत्र हर गोविन्द शुक्ल उम्र 32 वशZ ग्राम सरैया , सोहगौली की विजली की शार्ट सिर्कट होने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना शुक्ल के घर के सामने से विजली की लाइन गई हुई है। जिसमें आज अचानक विजली के तार आपस में सट जाने से कचंगारी की लपेट में मुन्ना शुक्ल  आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस चौकी के नाक के नीचे उपद्रवियों ने मचाया उत्पात

Posted on 25 June 2010 by admin

थाना गोशाईगंज कटका खानपुर बाजार में मामूली विवाद के चलते कुछ उपद्रवियों ने एक मोबाइल की दुकान पर लूट- पाट की और परिवार वालों को लाठी डण्डों से मारा  जिसके विरोध में कटका में राज मार्ग को ग्रामीणों ने  एक घ्ण्टा जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसीर तरह समझा कर राज मार्ग को खुलवाया।

क्षेत्रीय संवाददाता ने दूरभाश  पर बताया कि कटका बाजार में इनायतपुर गॉव के विजय प्रताप सिेह उर्फ मुन्ना सिंह, अमित सिंह, मोनू सिंह सिमी सिंह बबलू सिंह व अभिशेक सिेह  आदि लोग गोल बन्द होकर एक जनरल स्टोर एवं मोबाइल की दुकान पर आये और दुकान में लूट-पाट करने लगे। विरोध करने पर  लाठी डण्डों से मारा और गाली गलौज किया। जिसमें कालिका मिश्रा, लल्लू मिश्रा, चन्द्रा मिश्रा, रिन्कू मिश्रा अमित मिश्रा, रूवी मिश्रा   को गम्भीर चोटे आईZ पुलिस चौकी के नाक के नीचे उक्त ताण्डव होता रहा पर पुलिस घटना के एक घण्टे बाद पहुंची। सुत्र बताते हैं कि यदि पुलिस सुचना को संज्ञान में तत्काल ले लेती तो शायद इतनी बड़ी घटना नही घटती। ग्रामीणों के दबाव में एवं रोड जाम की स्थित को देखते हुए मौके पर थानाध्यक्ष, एवं क्षेत्राधिकारी के पहुंचने पर रोड जाम हटा। फिलहाल पुलिस ने अराजक तत्वों के फिलाफ घारा 147, 323, 394, 504, 506, 452 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गरमी के साथ बिजली ने भी अमेठी वासियों को रूलाया

Posted on 25 June 2010 by admin

अमेठी,गरमी ने अपना असर तो छोड़ा तो बिजली की समस्या भ्सी लोगों का जीना भी मुिश्कल कर दिया हें आये दिन लोग यहॉ पर धरने पर बैठते और पुलिस के डण्डे भी खाते हैं, उसके बावजूद कोई भी निश्कशZ नही निकलता। सुत्रों अनुसार आठ जून से बिजली का इतना बुरा हाल है कि अमेठी में बिजली का समय देर रात 12 बजे तसे कभी एक बजे आती है और रात 4 बजे जाती है। सुबह 10 बजे आती है और साढ़े बारह बजे या एक बजे तक चली जाती है। पावर हाउस पर पता करने पर कर्मचारी का जवाब रहता है कि हमारे हाथ में कुछ भी नही है। पनकी पावर हाउस का फोन न0 पूछने पर  उनका कहना है कि हमें नही मालूम, जब कि अमेठी पावर हाउस का फोन न0 05368222127 जो ग्राहक सेवा न0 है। उक्त फोन न0 हमेशा खराब रहता है और स्थाई रूप है। से बन्द है जबकि पूरे भारत में अमेठी को वी आई पी के रूप् में जाना जाता है।  अमेठी वासी ही जान सकते  हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दुओं की “मशान भूमि पर भू माफियाओं का कब्जा

Posted on 22 June 2010 by admin

सामाजिक संगठनों में रोश

भूमाफियाओं द्वारा  “मशानघाट , पंचतत्वधाम हथियानाला की भूमि पर अवैध कब्जा कर जमीन का  समतली करण किया जा रहा है जिसके विरोध में जन सेवा समाज सेवी संस्था जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने धरना प्रदशZन कर ज्ञापन देगें।

जनसेवा समाज सेवी संस्था की  एक आवश्यक बैठक सुपर मार्केट स्थित गॉधी पार्क में अजय साहू की अध्यक्षता में की गई । संस्था के प्रदेश महामन्त्री मकसूद अहमद खान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जनहित के मुद्दों पर जागरूकता पैदा करना है। इसी क्रम में श्री अहमद ने बताया कि हथिया नाला “मशान भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर लेने से हिन्दुओं को दफनाने की जगह नही बची है। अल्पसंख्यक समुदाय चाहे वह मुस्लिम हो या ईसाई सभी के पास दफनाने की जगह है परन्तु जिस जगह पर शव दफनाये जाते हैं उस जगह पर भूमि माफियाओं द्वारा जमीन को सममतल बनाकर बेचा जा रहा है। इसके विरोध में 23 जून को तिकोनिया पार्क में संस्था के कार्यकर्ता इकट्ठा हो कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीन माह से गायब व्यक्ति का पता लगाने में पुलिस नाकाम

Posted on 22 June 2010 by admin

पुलिस अधीक्षक को दिए गये प्रार्थना पत्र मेंकृश्णा कुमारी  निवासी हसनपुर थाना कुड़वार ने अपने पुत्र के अपहरण होने की सुचना पुलिस को थाना कुड़वार को दिया था परन्तु लगभग तीन माह बीत जाने के बाद भी आज तक उनका पुत्र घर नही लौटा है। कुड़वार थानाध्यक्ष के हस्ताननन्तरण हो जाने के बाद कोई कार्यवाही नही हो सकी। इसी परिप्रेक्ष्य में एक प्रार्थना पत्र 11 मई को पुलिस अधीक्षक को इन्द्र जीत राही  निवासी ग्राम व पोस्ट हसनपुर थाना कुड़वार को दिया था। जिसमें श्री राही ने लिखा है कि उनके चचेरे भाई हनुमान प्रसाद पुत्र स्व0 अंजनी कुमार दिनांक 28 मार्च को घर से बगैर बताये निकले और दिनांक 12 अप्रैल को मो0 न0 9565471994 पर मो0 न0 9956503837 से फोन आया कि हनुमान प्रसाद की हत्या हो गई हैं इस फोन करने के बाद जिस मो0 से फोन आया था उस मो0 का स्विच बन्द हो गया। हनुमान प्रसाद के पास भी एक मो0 भी था जिसेा न0 96286 99723 था जिसकाभी स्विच बन्द हो गया। श्री राही ने जिसकी सूचना भी 14 अप्रैल को सम्बन्धित थाने को दी गई थी और प्रार्थना पत्र में यह आशंका जतायी थी कि यदि हत्या हनुमान प्रसाद की हो गई है तो इसका मुख्य कारण अवैध सम्बन्ध भी हो सकता । मुकदमा पुजीकृत करते हुए अपहरण की घटना के खुलाशे की अति शीघ्र  मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राहुल के जन्म दिन पर स्पेशल ट्रेन की हकीकत

Posted on 19 June 2010 by admin

जायेगें अपनी मर्जी से लौटेगें ख््वाजा की मर्जी से………..
राहुल गांधी के चालीसवीं वशZ गांठ एवं इकतालिसवें जन्म दिवस पर सुल्तानपुर वासियों के लिये ख्वाजां मोइनुद्दीन चिस्ती की दरगाह अजमेर शरीफ के लिये स्पेशल गाडी चलाने का निर्णय किया गया। परन्तु सूत्रों की माने कि दुर्भाग्य यह है कि जनपद से लोग दरगाह पर जायेगें तो स्पेशल ट्रेन से परन्तु लौटने की केाई व्यवस्था नही हैर्षोर्षो क्यो कि यह स्पेशल ट्रेन अनवरत चलाने की व्यवस्था रेल मन्त्रालय द्वारा अभी सुनििश्चत नही है, जानकारी के अनुसार अभी स्टेशन पर प्लेटफार्म सम्बन्धी व्यवस्था आधी अधूरी है। इस बारे में जब सम्बन्धित अधिकारी से दूरभाश से जानकारी करने की कोिशश की गई तो सम्बन्ध स्थापित नही हो सका। वहीं ट्रेन चलने के अवसर पर वाहवाही लूटने के पीछे काग्रेंसी, सासन्द, विधायक व कार्यकर्ताओ का जमावडा देखने केा मिला। परन्तु जब उक्त स्पेशल ट्रेन के आवागन के बारे में नििश्चतता की जानकारी स्टेशन पर एकत्र  कांग्रेसी नेताओं से जानकारी चाही तो किसी के पास प्रश्न का जबाब नही था ।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in