मेरठ, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, सेमी फाइनल में पहुंची

Posted on 25 June 2010 by admin

अन्तर मण्डलीय जूनियर वालिका फुटवाल प्रतियोगिता

110

नगर के पन्त स्टेडियम में चल रही अन्तर मण्डलीय जूनियर बालिका फुटवाल प्रतियोगिता के छठे दिन नाक आउट दौर में आज प्रात: पहले खेले गये क्वाटर फाइनल में मेरठ ने झॉसी को कड़े सघशZ के बाद 1-0 से हराया। दूसरे क्वाटर फाइनल में इलाहाबाद ने मिज्रपुर को 2-0 से हरा कर सेमी फाइनल में जगह बनायी। इलाहाबाद की प्रीती ने दोनो गोल किया। सायं काल के तीसरे क्वाटर फाइनल में कानपुर व फैजाबाद के मध्य हुए मैच में कानपुर ने फैजाबाद को 6-0 से हराया। कानपुर की कंचन बाथन ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान खेले गये क्वाटर फाइनल में लगातार तीन गोल दाग कर पहली हैट्रिक जमाई। कानपुर की ज्योति धान ने दो गोल  किया। अतिंम क्वाटर फाइनल मैच मे वाराणसी ने गोरखपुर को 4-0 से गोल कर सेमी फाइनल में प्रवेश कियां। वाराणसी की शालू चौहान ने अपनी टीम के लिये 02, पिंकी व पुश्पा ने 01-01 गोल किया।  ं प्रतियोगिता  के निर्णायकों में मो0 रउफ, के0 के0 पाण्डेय, उपेन्द्र शुक्ल, हाजी मुनव्वर, मो0 समीर रहे । जिलाक्रीडाधिकारी सुरेश बोनकर नें बताया कि प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मैच कल प्रात: 07 बजे से खेला जायेगा। प्रतियोगिता संचालन व्यवस्था में चन्दन सिंह, दिनेश कुमार तदर्थ प्रिशक्षक फुटवाल विशाल कुमार, गौतम दास, विशाल तिवारी, दया राम आदि ने सहयोग प्रदान किया।

28

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in