Archive | सुलतानपुर

एसओजी टीम ने तीन जालसाजो को पकड़ा

Posted on 28 August 2010 by admin

सुलतानपुर -  जिले में पुलिस की स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने आज लोगों के असली नोट को नकली नोट में बदल कर झांसा देने व ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 अदद मोबाइल, 13 गड्डी नोटो के आकार के कागज जिसमें 500 रुपये के आकार के 2 गड्डी तथा 100 रूपये के आकार के 11 गड्डी तथा नोट बनाने का उपकरण बरामद किया है।

पुलिस की इस टीम के प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ इनामिया अपराधी की तलाश में लगे थे तभी उन्हें लोगों से ठगी करने वाले इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हुई और व गोलाघाट पहुंचे तो सुमन हािस्पटल के आगे पुल के पास तीन व्यक्ति एक व्यक्ति को ठगने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पकड़ लिया गया। जिसने अपना नाम भोला नाथ तिवारी पुत्र गयादीन निवासी सरसवां थाना हैदरगंज फैजाबाद, राकेश सिंह पुत्र रामसिंह बैतीकला फैजाबाद, विजय कुमार पुत्र योगेन्द्र प्रताप तिवारी थाना कुड़ेभार सुलतानपुर बताया। गहन छानबीन करने पर पता लगा कि उक्त अभियुक्त लोगो को झांसा देकर लगभग 15 से 20 लाख रुपये की ठगी की है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पिछड़ा महासभा द्वारा 800 से अधिक प्रतिभाओ, पत्रकारों का हुआ सम्मान

Posted on 28 August 2010 by admin

प्रतिभाएं ही समाज को दिलाएगी हक व सम्मान: आर.के.सिंह

सुलतानपुर- उत्तर-प्रदेश पिछड़ा वर्ग महासभा की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए के.एन.आई. के प्रोफेसर आर.के. सिंह ने कहा क प्रतिभाएं ही समाज को सम्मान और हक दिला सकती हैं। इन्हें संजोये रखना हम बुद्धिजीवियों का दायित्व है।

राष्ट्रकवि पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में उ.प्र. पिछड़ा वर्ग महासभा की ओर से शुक्रवार को हाईस्कूल के 450, इण्टरमीडिएट के 350 स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 20 छात्र-छात्राओं, 6 अधिवक्ता, 12 किसानों सहित जिले के 15 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर आर.के. सिंह एवं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व आयोजक गायत्री प्रसाद प्रजापति ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन करके किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री प्रजापति ने कहा कि पिछड़े वर्ग के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए पिछड़े वर्ग के मेधावियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। इनके प्रोत्साहन के लिए महासभा तीन वर्ष से समारोह आयोजित कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीनाथ वर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर कार्यकर्ताओ को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को और अधिक मेहनत करके समाज में अपनी पहचान बनानी होगी। कार्यक्रम को जंग बहादुर वर्मा, राम सूरत मौर्य, खेमई प्रसाद निषाद, सपा जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, माता प्रसाद प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति, तेरस राम पाल, राधेश्याम गुप्ता, सन्तराम मौर्य, राम रतन चौरसिया, जय प्रकाश वर्मा आदि ने सम्बोधित किया। इस समारोह में जिले भर के पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राएं आमन्त्रित की गई थी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षित महिलाओं से ही समाज का विकास

Posted on 27 August 2010 by admin

सुलतानपुर  -  एक शिक्षित महिला दो परिवारों का विकास करती है। जब महिलायें शिक्षित एंव गुणी होगी तभी समाज का समग्र विकास हो सकता है। उ0प्र0 महिला रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाट्न करते हुये सस्थां अध्यक्ष राजन चौधरी ने उक्त बातें कही।

विकासखण्ड दूबेपुर के गांव लोहराम में प्रताप सेवा समिति द्वारा फाइल बोर्ड व डिब्बा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। उक्त कार्यक्रम उ0प्र0 महिला कल्याण निगमलखनऊ द्वारा संचालित किया जा रहा है। उदघाट्न कार्यक्रम में सस्था सचिव विजय विद्रोही ने बताया कि 30 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह सभी महिलायें बी0पी0एल0 श्रेणी की है, तथा 18 से 35 के आयु वर्ग की है। प्रशिक्षण के उपरान्त महिलाओं को रोजगार हेतु किट एंव 500 रूपये मानदेय के रूप में दिया जायेगा। साथ ही साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिये बाजारो में सामनो बिक्रय भी कराया जायेगा। उदघाट्न समारोह में आगनबाड़ी सुपरवाइजर शिवकुमारी, सहायिका सरला श्रीवास्तव, परामर्शदात्री मयंक माघुरी, प्रेमलता, सीमा श्रीवास्तव, मेराज अहमद आदि लोगो ने अपने विचार रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अहंकार एवं संवादहीनता के कारण उत्पन्न होती हैं समस्याएं -एस.पी

Posted on 25 August 2010 by admin

जिला सुरक्षा संगठन की बैठ संपन्न

नवागन्तु पुलिस अधीक्ष डॉ अशो कुमार राघव ने हा  कि जिले के लोगों  को पूरी तरह से सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिता है। जिला सुरक्षा संगठन कार्यकारिणी बैठ में पुलिस अधीक्ष श्री राघव ने हा कि जिले में अमन और चैन कायम रखना उनकी प्राथमिता है। वह अपनी कार्यशैली के अनुसार प्रत्ये व्यक्ति को सुरक्षा मुहैया रायेंगे। उन्होंने हा कि आज लोग अपनी सुरक्षा के प्रति सही मायने में गम्भीर नहीं हैं। अधि धन की लूट और घरों में चोरी स्वयं की लापरवाही से होती है। अधि धन है तो अब वह सीधे पुलिस से संपर्क करे सुरक्षा के साथ बैं जायें। इसी प्रकार घर छोड़कर कहीं भी जाने से पहले घर की सुरक्षा के प्रति कोई आशंका है तो एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दें तो वह उनके घर पर भी निगरानी रखेंगे। इस प्रकार की व्यवस्था वह सुलतानपुर में देने वाले हैं।

बैठको सम्भोधित रते हुए उन्होंने हा कि बड़े शहरों में सिविल डिफेन्स आर्गनाइजेशन की तरह जिला सुरक्षा संगठन को तैयार किया जायेगा। संगठन  के लोगों को फाइटिंग, फायरिंग, यातायात  आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उन्होंने हा कि अंहकार एवं संवादहीनता के कारण ही तमाम समस्याएं उत्पन्न होती है। संवादहीनता दूर होने से ही जिले में शान्ति और अमन चैन रह स•ता है। समस्या में ही समाधान है, बस ध्यान देने की जरूरत है। हमारा उद्देश्य समस्या को समाधान की टेल त पहुंचाना है। उन्होंने संगठन के लोगों को आस्वस्त किया कि संगठन के परिचय पत्र का पुलिस में पूरा स्वागत होगा। इस परिचय पत्र धार की बात को पुलिस प्राथमिता देर सुनेगी।

इससे पूर्व संगठन के उपाध्यक्ष एवं तेवर पत्रिका के संपादक साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय ने कहा कि जनपद में जब.जब अमन शान्ति को बिगाड़ने  के लिए नापा साजिशे हुई तो संगठन ने ही उसे तोड़ने के लिए मोर्चा लिया हैं कि समाज में बुरे लोग संगठित हैं किन्तु अच्छे लोग बिखरे हैं। यही कारण है कि बुरे लोग अपने काम में सफल हो जाते हैं। हमें अच्छे लोगों को संगठित करने का ही काम करना है। बैठक में संगठन  के महासचिव सरदार बलदेव सिंह, सचिव नैय्यर रजा जैदी, आशीष अग्रवाल, नरेश माहेम्री ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन कार्यालय सचिव राधेश्याम गुप्ता ने किया। बैठक में क्षेत्राधिकारी शिव बहादुर प्रसादए कोतवाल वीरेन्द्र सिंह,  सदस्य सतीश तिवारीए अजय कुमार टण्डन, राम सागर गुप्ताए सन्दीप कुमार,  विजय विद्रोही,  अरूण जायसवाल, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रशान्त अग्रहरि, सन्तोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विशिष्ट सेवा में योगदान करने वालों का होगा सम्मान

Posted on 25 August 2010 by admin

सुल्तानपुर -  उ0प्र0 पिछडा वर्ग महासभा की सुल्तानपुर जिला इकाई दिनांक 27 अगस्त को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया। पिछडे वर्ग के सक्रिय समाज सेवी को महासभा की ओर से चयनित मेधावी छात्र/छात्राओं किसानों, अधिवक्ताओं ,पत्रकारो, बुद्विजीवियों एंव विशिष्ट सेवा के लोगो को सम्मानित किया जायेगा।

समारोह के मुख्य अतिथि डा0 आर0के0सिहं,(के,एन,आई,टी) ने महासभा के प्रदेशीय अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति, जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त, राम रतन चौरसिया प्रादेशीय महा सचिव, श्रीनाथ वर्मा प्रदेशीय महासचिव, भा0कि0यू0 के राश्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हृदया राम वर्मा, राम सूरत मौर्य, राम प्यारे पाल, जय प्रकाश वर्मा, महादेव यादव, खेमई प्रसाद संरक्षक, हाजी हारून, राजेन्द्र प्रसाद एड0 बार अध्यक्ष राम फेर यादव, िशव प्रसाद एड0, मनीश कुमार गुप्त, ने कार्यक्रम मे भाग लिया। गार्डेन व्यू में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहा कि जब तक पिछडा वर्ग संगठित नही होगा, तब तक प्रदेश की राजनीत में महत्व नही मिलेगा।

2-22

पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त ने कहा कि 27 तारीख के कार्यक्रम में पिछड़े वर्ग के लोग अपना भरपूर सहयोग दें और कार्यक्रम में भारी शिरकत करें हम इसकी अपील करते है। प्रेसवार्ता के दौरान श्रीनाथ वर्मा, चौ0 हृदय राम वर्मा, खेमई प्रसाद निशाद, माता प्रसाद प्रजापति, कार्यक्रम के आयोजक लालजी वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बस-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत बाइस घायल

Posted on 25 August 2010 by admin

सुलतानपुर - थाना जगदीशपुर अन्तर्गत ग्राम कनकूपुर के निकट जौनपुर से लखनऊ जा रही जौनपुर डिपो की बस सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब कि 24 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, परन्तु स्थानीय डाक्टरों ने मरीजो की हालत गम्भीर देखते हुए लखनउ रिफर कर दिया। रास्ते में ही दो अन्य यात्री की मौत हो गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लूट घसोट जारी, प्रमाण पत्र बनवाना है भारी

Posted on 24 August 2010 by admin

सुल्तानपुर - नवागत एंव सुल्तानपुर जनपद की चर्चित जयसिहंपुर तहसील जो कुछ महीनो पहले निर्माण कार्य को लेकर बिधायक व जनता के बीच काफी अफरातफरी रही वही तहसील के अधिकारी अपने कर्मचारियो द्वारा आय जाति निवास के नाम पर हो रहे लूट घसोट को नज़रन्दाज करते नज़र आ रहे है। एकल खिडकी की व्यवस्था के लिए आय,जाति,निवास प्रमाण पत्र ग्रामीणों के लिए पहाड खोदना साबित हो रहा है। यहां छात्रों के एड्मीशन के लिए आय, जाति, प्रमाण पत्र कि आवश्यकता के चलते इन बच्चो का एडमीशन खतरे मे पडता नज़र आ रहा है। एकल खिडकी के बाहर लगने वाली लम्बी्-लम्बी कतरो मे खडे होकर अपने-अपने प्रमाण पत्रो की आस लगाये रहते है लेकिन निराशा हाथ आती है और मजबूरन दलालो से सम्र्पZर्क करना पडता है। जिससे प्रमाण पत्रो के लिए सौ दो सौ खर्च करने के लिए आसानी से तैयार हो जाते है। ये दलाल इतने सक्रीय है कि पैसा देने के बाद प्रमाण पत्र को एक या दो दिन मे प्राप्त करा देते है एकल खिडकी व्यवस्था सुविधा कम असुविधा ज्यादा नज़र आ रही है।एकल खिडकी के कर्मचारी भी एमरजेन्सी मे प्रमाण पत्र बनवाने का ठेका लेने से नही चूकते और चूके ही क्यों जब सब कुछ उन्ही के हाथ मे है। भारी भीड के चलते इस तहसील में दलाल बरसाती मेढक की भाति नज़र आते है। जो सीजन के आते भारी संख्या मे तब्दील हो जाया करते है और सीजन खत्म होने के बाद बिलुप्त हाक जाते है। प्रमाण पत्रो की मारा मारी के बीच ये दलाल ग्रामीणो की मजबूरी का अच्छा खासा फायदा उठा रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हि0लै0फे0प्लानिंग ने एड्स की दी जानकारी

Posted on 24 August 2010 by admin

सुलतानपुर -  के0 एन0 आई0 महा विद्यालय सुल्तानपुर मे आशा बहु सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे हिन्दुस्तान लैटेक्स फेंमली प्लानिगं प्रमोशन ट्रस्ट के तत्वाधान में के0एन0ओ0पी0 एंव स्टाल लगाकर लगभग तीन हजार तक महिला एंव पुरूश स्टाल पर आकर एच0आई0बी0एड्स एवं प्रजनन अंग संक्रमण परिवार नियोजन एवं परिवार कल्याण के विय में जानकारी दी।

जानकारी के दौरान अरविन्द कुमार मिश्र और उनके सहयोगी विरेन्द्र जी के द्वारा यह बताया कि एचआइबी एड्स और प्रजनन अगं सक्रमण से बचने के लिए हर व्यक्ति को कन्डोम का इस्तेमल करना नियमित रूप से बहुत जरूरी है। कन्डोम ही एक एैसा साधन है जो कि परिवार के कल्याण के लिए तेहरी सुरक्षा प्रदान करता है, जो व्यक्ति इस साधन का प्रयोग नियमित रूप से करेगा वह व्यक्ति और उसका परिवार अत्यन्त खुशहाल  होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सन्त कांवरिया मण्डल ने किया विशाल भण्डारे का आयोजन

Posted on 22 August 2010 by admin

सुल्तानपुर- बोलबम कावरियां के तत्वाधान में शहर स्थित राम लीला मैदान में जनपद के सन्त कांवरिया मण्डल ने एक विशाल भण्डारा का आयोजन किया, मण्डल के सदस्य जमुना,काली सहाय आदि ने बताया कि यह एक पर्व के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जायेगा। जिसमे शहर के कोने कोने भक्तो को प्रचार कराकर भण्डारे में आने का निमन्त्रण भेजा है, बोल बम का नारा है बाबा का भण्डारा है,, से पूरा शहर भक्ति मय हो गया व्यवस्था मे रहे जमुना ने बताया कि इस भण्डारे में लगभग दो हजार लोगो के भण्डारे में आने की सम्भावना है यह कार्यक्रम सायं 06 बजे से शुरू हो जायेगा जो लगभग रात्रि 08 बजे तक लगातार चलता रहेगा। भक्तो ने एकत्रित होकर कार्यक्रम में बढचढ कर हिस्सा लिया। महिलाये इकठ्ठा होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शारीरिक सहयोग किया।

Comments (0)

भाजपाईयों ने धरना प्रदर्शन कर, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Posted on 22 August 2010 by admin

सुलतानपुर -  भारतीय जनता पार्टी ने आज महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसके पूर्व भाजपाईयों ने तिकोनिया पार्क में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया जिसमें जम्मू काश्मीर भारत देश का अविभाज्य अंग होते हुए भी वहां पर आतंवादियों से साठगांठ कर समानान्तर सरकार चलाये जाने, सामान्य नागरिको, महिलाओ, बच्चों के साथ अमानवीय व क्रूरतम दुव्र्यवहार किया  जा रहा है, उक्त आरोप प्रदेश महामन्त्री डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने केन्द्र सरकार के ऊपर लगाया है। पूर्व मन्त्री ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कश्मीर घाटी से कश्मीरी पण्डितो सहित राष्ट्रवादी नागरिक विवश होकर लाखो की संख्या में पलायन कर शेष भारत में बसने के लिए विवश हो गये हैं, आतंकवादी आये दिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के समर्थन से निर्दोष लोगों की बर्बर हत्या कर रहे हैं तथा उनके दुकानो व मकानो  पर कब्जा जमा लिया हैं। केन्द्रीय सरकार की कायरतापूर्ण नीति के कारण सुरक्षाबलो के हाथ बंधे हुए हैं, स्थानीय मुख्यमन्त्री से उमर अब्दुल्ला किमकर्तव्यविमूढ़ हो चुके हैं।

जिलाध्यक्ष गोविन्द नारायण शुक्ल ने कहा कि सम्पूर्ण भारत से श्रृद्धालू लाखों की संख्या में पवित्र अमरनाथ की यात्रा पर जाते हैं तथा उन पर यात्रा  के समय आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर हमला किया जाता है वहीं केन्द्रीय सरकार व जम्मू कश्मीर सरकार आतंकवादियों की धमकी को सुन कानों में रूई डालकर बैठी रहती है।

सौंपे गये ज्ञापन में जम्मू कश्मीर सरकार अविलम्ब भंग करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाय तथा समस्त विस्थापित नागरिकों को उनके निवास स्थानों पर पुन: स्थापित किया जाय व तुष्टिकरण नीति एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढावा देने वाली भारत की संविधान की धारा 370 को समाप्त किया जाय साथ ही अमरनाथ यात्रियों को समुचित सुरक्षा व्यवस्था दिये जाने की मांग की है।

धरने में डॉ0 सीताशरण त्रिपाठी, सन्त बक्श सिंह (चुन्नू)अखिलेश जायसवाल, वीरेन्द्र सिंह, डॉ0 सन्तोष सिंह, पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, दिनेश चौरासिया, विन्नू पाण्डेय, रामचन्द मिश्र, रमेश चन्द्र शर्मा प्रवीण मिश्र, पूर्व  विधायक काशीनाथ, पूर्व विधायक तेजभान सिंहं मा0पी0सिंह, श्याम बहादुर पाण्डेय, पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र, मीडिया प्रभारी विनोद मिश्र सहित सैकड़ो भाजपाई मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in